tikhiawaz24.in

मंगलवार, 25 जून 2019

संसद है या धार्मिक अखाड़ा

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र तथा संसदीय मान मर्यादाओं और श्रेष्ठ परम्पराओं के उच्च मानदंड स्थापित करने वाले देश भारत मे पिछले कुछ वर्षों से लोकतान्त्रिक भावनाओं पर कुठारा घात किया जा रहा है , संवैधानिक मूल्य ,आदर्श और मर्यादाए सिसकती नजर आ रही है, संसदीय शिष्टाचार के प्रतिमान दिनों ब दिन घटते जा रहे है।  सिद्धांत विहीन राजनीति का व्यापक विस्तार हुआ है । विश्वसनीयता और उत्तरदायित्वपूर्ण मर्यादाओं का भयावह क्षरण हुआ है। वास्तविकता के धरातल पर भारतीय लोकतन्त्र वैचारिक व्यवहारिक दोनों रूपों के चुनौतियों का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र के त्यौहार का समापन हुआ, इसी सबसे बड़े लोकतन्त्र मे एक असहज करने वाली घुटन महसूस हो रही है, संसदीय लोकतन्त्र की अपनी गरिमा होती है और किसी को भी इस गरिमा के साथ छेडछाड़ या ठेस पहुचाने की इजाजत  नही दी जा सकती है । यह बात अलग है की लोकतन्त्र के मंदिर मे पहुचने वाले सदस्यों की राजनीति की दिशा कुछ भी हो परंतु संसद की गरिमा बनाए रखना राजनीतिक दलों और सांसदों का सामूहिक उत्तरदायित्व बनाता है । जिस देश का संविधान देश को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने की संकल्पना करता है ,उसी राष्ट्र की संसद  मे सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह मे जिस तरह से धार्मिक नारे लगे वह पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है संसद को अब क्या धार्मिक अखाड़ा बना देंगे । सवाल यह है कि संसद ओवैसी तथा तृणमूल के निर्वाचित संसद सपथ लेने गए तो भाजपा के कुछ सांसदों ने जय श्री राम का नारा क्यों लगाया ? क्या यह सोची समझी चाल थी ?क्या अब हमे संसद मे अब ऐसे ही दृश्य देखने को मिलेंगे ? इससे भी गंभीर चिंता का विषय यह है कि इस घटना के बाद किसी ने माफी नही मांगी न ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों ने और न ही ‘अल्लाह हू अकबर’  कहने वालों ने । शायद भारतीय लोकतन्त्र को धर्मनिरपेक्ष बनाए रखने की चाहत किसी  मे नही है । अगर ऐसा है तो भारतीय लोकतन्त्र खतरनाक दिशा मे बढ़ता जाएगा। धर्म आधारित देशों कि हालत हम देख रहे है देश धर्म से नही बल्कि सकारात्मक राजनीतिक वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ता है । सबक़ों को यह ध्यान रखना चाहिए कि संसद इस देश के आम आदमी ,किसान ,मजदूर , बेरोजगारो कि उम्मीदों का सबसे बड़ा ठिकाना है उसे उम्मीद होती है उसके चुने हुये प्रतिनिधि संसद मे जाकर उसकी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए काम  करेंगे ।  जिस देश मे 55-57 फीसदी लोग खेती पर निर्भर है उनके लिए क्या ठोस कदम हो ,तथा उनकी उपज का सही दाम कैसे मिलने लगे ? इस पर बहस हो , वर्तमान समय मे देश बेरोजगारी के सबसे बुरे संकट से गुजर रहा है आकड़ों की माने तो बीते 45 सालों मे इतनी बड़ी संकट आया है बेरोजगारी कि समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है ? पर बहस होनी चाहिए ।  सत्ता पक्ष की नीतियों मे क्या खामी है तथा इसकों कैसे दूर किया जाय ताकि सत्ता पक्ष निरंकुश न हो  संसद वास्तव मे देश को दिशा देने के लिए है मगर दुर्भाग्य है  संसद मे ‘जय श्री राम’और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए जा रहे है जिन सांसदों को अपने क्षेत्र के समस्याओं के प्रतिनिधित्व के लिए भेजा गया है वे अपने धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे है।  यह कहने  मे कोई गुरेज नही है कि हालत ठीक नही है सभी दलों को सोचना होगा कि संसद कि गरिमा को कैसे बहाल किया जाए धर्मनिरपेक्षता हमारी सबसे बड़ी ताकत है इसे बनाए रखना होगा , यह देश को गलत राह  पर ले जाने कि कोशिश है जिसे हर हाल मे रोका जाना चाहिए , अब देश उस मोड़ पर आ पहुचा है जब सचमुच नए सिरे से इन सवालों का जबाब देने कि कोशिश की जानी चाहिए जो आसान नही है ।
                                                                  गणेश शुक्ल (शोध छात्र )
महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र

गुरुवार, 20 जून 2019

राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के चयन एवं उनको पुरस्कृत में जौनपुर से 16 विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमे 18वें क्रमांक पर अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कुल 84 विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ है, जिसमें सर्वाधिक जनपद - जौनपुर से  16 विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमे 18वें क्रमांक पर अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर है

 राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के चयन एवं उनको पुरस्कृत किये जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश से प्राप्त राइट-अप, पीपीटी, व साक्षात्कार वीडियो इत्यादि का समिति द्वारा मूल्यांकन कराने के पश्चात 84 विद्यालयों एवं उनसे सम्बन्धित अध्यापकों की सूची आज संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई जिसमें जौनपुर के 16 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया। चयनित सूची में सबसे अधिक सिकरारा व बरसठी ब्लाक के तीन- तीन विद्यालय चयनित हुए।  सिकरारा ब्लाक के चयनित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, प्राथमिक विद्यालय लखेसर व प्राथमिक विद्यालय सुरुआरपट्टी का चयन हुआ है। इसी तरह बरसठी ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बेलौना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर, प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर का चयन हुआ है। जिले की सूची में करंजाकला ब्लाक दूसरे नम्बर पर है। यहां से प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर का चयन हुआ है। धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया, बदलापुर से अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, महाराजगंज से अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, सुइथाकला से पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशरफाबाद, शाहगंज से प्राथमिक विद्यालय सबरहद, मड़ियाहूं से कन्या प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर, सिरकोनी से अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय चकताली, केराकत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी शामिल है। 
इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का चयन हुआ है जिसके लिए वहाँ के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा ने आईसीटी व नामांकन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत कर चुके है। सत्र 2017-18 में यहाँ नामांकन संख्या मात्र 63 थी जो कि वर्तमान सत्र में बढ़कर 214 हो गई है। यह विद्यालय प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर, साउंड सिस्टम डेस्क बेंच सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है।जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुरस्कार की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने फोन से बधाई देते हुए अवगत कराया।साथ खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने भी बधाई दी।इसका श्रेय उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ अपने अध्यापकों को दिया जिन्होंने अच्छे कार्य के लिए समय समय पर प्रेरित किया। सिरकोनी ब्लाक की प्राथमिक विद्यालय चकताली की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने बताया  विद्यालय में स्मार्ट क्लास , अनेको प्रकार के नवाचार जैसे -ज्वालामुखी का मॉडल , हार्ट मॉडल , भारत का थ्री डी मैप , हारबेरियम इत्यादि कार्य तथा  कैविनेट का गठन , अनेकोनेक गतिविधियां एवम विद्यालय के सभी सहयोगियों का टीम भावना से कार्य करना तथा समाज के सक्रिय सहयोग  जिसमे डेस्क ब्रेंच की व्यवस्था आदि से विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के लिए हुआ है ।
ब्लॉक बरसठी से सर्वाधिक 3 विद्यालय जिसमें इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर प्रथम से विनोद कुमार पांडेय, इंग्लिश मिडियम माडल विद्यालय से राजेश कुमार उपाध्याय, व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर  से सहायक अध्यापक ज्ञानेश्वर प्रसाद  के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ जवाहर लाल यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला  संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह  सिंह ने चयनित अध्यापको को हार्दिक शुभकामनाएं दी

बुधवार, 12 जून 2019

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी पं. अनिल पाण्डेय को संगठन का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया

भारत मे सबसे तेजी से बढ़ता संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी पं. अनिल पाण्डेय को संगठन का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया। संस्था के संस्थापक पं.सुभाषचंद्र झा व राष्ट्रीय संरक्षक पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ने पाण्डेय को नियुक्ति पत्र दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. संतोष स. उपाध्याय व राष्ट्रीय महासचिव पं. नरेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ‘पाण्डेय जी के समाजिक गतविधियो को देखते हुए संरक्षक महोदय के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृत पर इन्हें उत्तर प्रदेश का सचिव बनाया गया है। संगठन को आशा है कि पं. अनिल पाण्डेय अपने पद और जिम्मेदारी का निर्वहन करगे।

संगठन के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुवे अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) प्रदेश सचिव - उत्तर प्रदेश ने ये भी कहा कि आप सभी के बीच एकबार पुनः से वचन देता हूँ कि, संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करूँगा, और संगठन को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ूंगा, जब तक ईस शरीर मे प्राण हैं तब तक अपने समाज और भाइयों के प्रति लड़ाई लड़ता रहूँगा और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत के आदरणीय ब्राह्मण रत्न परम् आदरणीय श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व राष्ट्रीय कोर कमेटी ने जो दायित्व दिए हैं हमको उसकी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूँगा,

और साथ ही साथ संगठन के तरफ से सभी उच्च पदाधिकारियो ने प्रदेश सचिव को बधाईयां भी दी,बधाई देने कि सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न आदरणीय श्री पं.कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी,राष्ट्रीय संरक्षक श्री अनिल प्रताप त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय प्रभारी प्रतीक मिश्रा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशु मिश्रा जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हरिकेश पाण्डेय जी,राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री अनुपम दुबे जी,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पाण्डेय जी,पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय पाण्डेय जी,दिल्ली महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती पाण्डेय जी,प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पाण्डेय जी,जौनपुर जिले के जिलाध्यक्ष व जौनपुर जिला प्रभारी श्री पं.शिवम पाण्डेय ने पूरे जौनपुर जिले के तरफ से बहुत बहुत बधाई दी

शुक्रवार, 24 मई 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने रचा इतिहास



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 302 सीटों पर अपना जीतती कब्जा जमा दिया ।

अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 के पार का आंकड़ा छुआ है। इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था। अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह जीत के बाद दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और बीजेपी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को शुक्रिया कहा। इस दौरान पूरा कार्यालय मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। चुनाव में एक तरफ मोदी थे तो दूसरी तरफ पूरा विपक्ष। पूरे देश में कहीं महागठबंधन बना तो कहीं किसी ने क्षेत्रीय पार्टी के लिए सीट छोड़ दी। अकेले मोदी सब पर भारी पड़े। वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी 4 लाख 79 हजार 505 वोटों से जीते।

जबकि महागठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव को करीब एक लाख 95 हजार वोट मिले। वाराणसी में कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी मुख्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार भले ही बहुमत से चलती हो लेकिन देश सर्वमत से चलता है और हम इस विचार के साथ सभी को साथ लेकर चलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की विजय नहीं है। ये देश में ईमानदारी के लिए तड़पते हुए नागरिक की आशा-आकांक्षा की विजय है। 

बुधवार, 22 मई 2019

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके


नयी दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बुधवार सुबह मध्य तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार भूकंप के झटके सुबह छह बज कर नौ मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र अंडमान द्वीप था। गौरतलब है कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है।

शनिवार, 11 मई 2019

आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह अवार्ड के लिए चयनित

बदलापुर,जौनपुर: अभिनव आदर्श प्रा०वि०डोमपुर, महराजगंज, जौनपुर के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह को शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित किया गया है उपरोक्त शिक्षक को आगामी 8,व 9 जून को हरिद्वार के अभ्युदय वात्सल्य समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा।समिति के प्रवक्ता ने बताया कि नवाचारी एवं गुणात्मक शिक्षा का भारत की बुनियादी शिक्षा बेसिक शिक्षा तंत्र को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाने पर उपरोक्त आदर्श प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया जायेगा।आदर्श शिक्षक श्री सिंह ने कहा कि व्यक्ति और समाज मे हो रहे परिवर्तनों का प्रभाव शिक्षा पर भी पड़ा है शिक्षा को समयानुकूल बनाने के लिए शैक्षिक विधाओं में नवाचार ने अपनी उपयोगिता और सार्थकता स्वयं सिद्ध कर दी है।शैक्षिक नवाचारों का उद्भव स्वतः नहीं होता बल्कि उन्हें खोजना पड़ता है तथा सुनियोजित तरीके से इन्हें प्रयोग में लाना होता है ताकि शैक्षिक कार्यक्रमों को परिवर्तित परिवेश में गति मिल सके और परिवर्तन के साथ गहरा तारतम्य बनाये रख सकें। श्री सिंह ने बताया कि मंथन कार्यक्रम में इस तथ्य पर भी शिक्षाविद प्रकाश डालेंगे कि सरकारी शिक्षा में नवाचार कि आवश्यकता क्यों है? दुनिया अब बहुत तेजी से बदल रही है अब बड़े छोटो को हरा नही पाएंगे अब जो तेज है वो धीमे को हराएंगे।आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है ठीक उसी प्रकार आज शिक्षण पद्धतियों में बदलाव छात्रों को विद्यालय लाने के तरीकों में परिवर्तन लाज़िमी है जगजाहिर है कि कुछ बदलाव करने के लिए समाज की बेहतरी के लिए जो ठोस कदम उठाए जाते हैं जो नवाचार प्रयोग में लाये जाते है आरम्भ में कठिन मेहनत तो करनी पड़ती है कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन अंत मे सफलता मिलनी तय है।नवाचार में या तो सफलता मिलेगी नहीं तो नया अनुभव अवश्य ही मिलेगा जो आगामी रणनीति में उपयोगी होगा क्योंकि परिवर्तन सार्वभौमिक सत्य है। "प्रकृति उन्हीं को जीने का अधिकार देती है जो जीवन संघर्ष में सफल होते है"

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2019

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान को लेकर आम जनमानस व अपने अभिभावकों से अपील की

जौनपुर सिंगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान को लेकर आम जनमानस व अपने अभिभावकों से अपील की। लोकतंत्र के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वोटिंग बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें। विभिन्न स्लॉगनों के साथ तख्तियां लिए हुए बच्चे नारा लगा रहे थे। "करें राष्ट्र का हम उत्थान, सबसे पहले करें मतदान" जैसे तमाम स्लोगन लेकर नारेबाजी करते हुए ये लोग बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर अपने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों, अभिभावकों, ग्रामीणों से यह अपील किया कि लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व को अच्छे से मनाने के लिए हमें लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना होगा, ताकि लोगों की आस्था इसके प्रति बढ़ सके। बच्चों को जागरूक करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने कहाकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा। तभी वोटों का प्रतिशत बढ़ेगा।लोगों से अपील करनी होगी कि इस पर्व को एक विशेष स्वरूप का दर्जा दे और मतदान करने जरूर जाएं।  हमें सारे कामकाज छोड़कर सबसे पहले मतदान के दिन वोट देने जरूर जाना चाहिए। जिससे लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराया जा सके। अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ संजय सिंह ने  इस कार्य के लिए  सभी को साधुवाद दिया। व सभी से  मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अरविंद दुबे, चंदन सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, प्रियंका पांडेय, नीलम तिवारी, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, पूनम सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

दिनदहाड़े बदमाशों ने डाकघर में लूटपाट

 बदलापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने डाकघर में लूटपाट की । बदलापुर में इस वारदात लोगो में मचा हड़कंप। मौके पर सीओ एसओ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे। तीन लाख से अधिक कैश की लूट ।

रविवार, 14 अप्रैल 2019

बर्रैया व मिश्रौली गांव में शनिवार की देर शाम आग लगने से दो परिवारों के रिहायशी छप्पर जलकर राख

जौनपुर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बर्रैया व मिश्रौली गांव में शनिवार की देर शाम आग लगने से दो परिवारों के रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गये। आग लगने का कारण नही पता चल सका है। उक्त गांव निवासी जगन्नाथ के छप्पर मे अज्ञात कारण वश आग लग गई। तेज हवा के चलते लोगों को आग बुझाने में परेशानी हुई।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया वरना कई और छप्पर जल जाते। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक छप्परबऔर उसमें रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रधान मनोज कुमार सिंह ने मौके पर पहुँचकर पीड़ित परिवार राशन व कपड़े उपलब्ध कराए तथा आगलगी कि सूचना एसडीएम बदलापुर को दी।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट, लोकतंत्र के महाकुंभ का शुभारंभ

यूपी: 8 सीटों पर 9 बजे तक 11.40% वोटिंग, सहारनपुर में 9 बजे तक 13.80% वोटिंग , कैराना में 9 बजे तक 11% वोटिंग, मुजफ्फरनगर में 9 बजे तक 12% वोटिंग, मेरठ में 9 बजे तक 11% वोटिंग, बिजनौर में 9 बजे तक 11.40% वोटिंग, बागपत में 9 बजे तक 10.19% वोटिंग, गौतमबुद्धनगर में 9 बजे तक 10.70% वोटिंग, गाजियाबाद में में 9 बजे तक 12% वोटिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ट्वीट, लोकतंत्र के महाकुंभ का शुभारंभ- मुख्यमंत्री, महाकुंभ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें- मुख्यमंत्री, नए भारत के निर्माण में भागीदारी दें-सीएम, अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें-CM, पहले मतदान फिर जलपान करें- मुख्यमंत्री।

लखनऊ: निर्वाचन आयोग में BSNL का नेट ध्वस्त, कंट्रोल रूम में BSNL का नेट ध्वस्त , नेट बंद होने से मॉनिटरिंग करने में परेशानी, निर्वाचन आयोग में कंट्रोल रूम का नेटवर्क ध्वस्त, मतदान प्रतिशत बताने में निर्वाचन आयोग लेट, अभी तक नहीं सही हो सकी नेटवर्क प्रॉब्लम

लखनऊ: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी तिवारी का बयान- मतदान को लेकर उत्साह है, कई जगह कतार लगी हैं, खराब ईवीएम तत्काल रिप्लेस किया जाएगा, नेटवर्क खराबी की वजह से आंकड़ा नहीं आ सका, कुछ देर में मतदान प्रतिशत बता पाएंगे- तिवारी

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का ट्वीट, जनहित में मतदाता वोट करें, पोलिंग स्टेशनों पर समय से जाएं-माया, सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार बनाएं-माया

मेरठ: मेरठ में दर्जनों ईवीएम खराब, मेरठ में कई बूथों पर ईवीएम खराब, ईवीएम खराब होने से वोटरों में निराशा, सुरुरपुर के पांचली बुजुर्ग गांव में वोटिंग बाधित, बूथ संख्या 29 में ईवीएम खराब, सरधना के धुर गांव में रुका मतदान, बूथ संख्या 15 पर मतदान बाधित, बूथ संख्या 428 पर ईवीएम खराब, बूथ नम्बर 195 पर दो EVM खराब, बूथ संख्या 237 पर समस्याओं का अंबार, मेरठ में चुनाव को लेकर बड़ी लापरवाही, खरखौंदा के पिपली खेड़ा में ईवीएम खराब, बूथ संख्या 308 में सुबह से ईवीएम खराब

सहारनपुर: सहारनपुर में एक दर्जन से ज्यादा EVM खराब, EVM खराब होने से वोटरों में बड़ी निराशा, एसएएम बूथ नंबर 87 की EVM खराब, बूथ संख्या 123, 216,158 की EVM खराब, दर्जनों मतदाताओं के लिस्ट से नाम गायब, विद्या पीठ कॉलेज में 3 EVM मशीन खराब, खलासी लाइन टैगोर विद्या पीठ में EVM खराब, सहारनपुर में चुनाव को लेकर बड़ी लापरवाही

सहारनपुर से बहुत बड़ी खबर, अभी तक 100 ईवीएम बदली गई, ईवीएम खराबी के बाद बदली गई, लगातार ईवीएम खराबी की शिकायत, लंबी-लंबी लाइन में लगे मतदाता परेशान, दर्जनों बूथ पर घंटों पर मतदान बाधित

रायबरेली: भुएमऊ गेस्ट हाउस में सोनिया गांधी मौजूद, पूरे परिवार के साथ गेस्ट हाउस में मौजूद, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा गेस्ट हाउस में मौजूद, प्रियंका के दोनों बच्चे गेस्ट हाउस में मौजूद, राहुल गांधी नेताओं से कल से कर रहे मुलाकात, रायबरेली के कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात

प्रयागराज: इविवि प्रशासन ने प्रोफेसर को किया निलंबित, यौन उत्पीड़न के आरोप में किया गया निलंबित, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद की गई कार्रवाई, हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रो. हैं सूर्य नारायण सिंह, अतिथि प्रवक्ता रही महिला ने लगाया था आरोप, कर्नलगंज थाने में दर्ज कराया था मुकदमा

अयोध्या: हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह की हत्या से हड़कंप, धारदार हथियार से की गई हिस्ट्रीशीर की हत्या, बदमाशों ने धारदार हथियार से की हत्या, हिस्ट्रीशीटर का गांव के बाहर मिला शव, मवई के बघेड़ी तालगांव संपर्क मार्ग की घटना , बघेड़ी निवासी था हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह

सीतापुर: गठबंधन प्रत्याशी नकुल दुबे करेंगे नामांकन, सपा के बड़े नेता भी रोड शो में होंगे शामिल, रजा कॉलेज मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित, रजा कॉलेज से शुरू होगा रोड शो, शहर के मुख्य सड़कों से निकलेगा रोड शो

बुधवार, 10 अप्रैल 2019

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को परीक्षा फल वितरित किया गया


सिंगरामऊ जौनपुर परीक्षाफल पाकर बच्चे उत्साहित प्रगति मिश्रा वास नेहा दुबे ने किया टॉप सिंगरामऊ जौनपुर स्थानी बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को परीक्षा फल वितरित किया गया वहां आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बरेली गांव के प्रधान मनोज कुमार सिंह व कैपिटल रामधन मिश्र ने कहा की बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय के द्वारा ही निहित होता विद्यालय एक ऐसी शाखा है जिसके द्वारा हम समाज को एक सही दिशा प्रदान कर सकते हैं ग्रामीण अंचल में या विद्यालय एक बेहतर शिक्षण देने का कार्य कर रहा है इसमें से निकले होनहार बच्चे एक दिन जरूर नाम करेंगे विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में सभी को विद्यालय के कार्य योजना के बारे में बताएं सत्ता प्रवेश को पुनः प्रवेश के बारे में जानकारी दें अंत में प्रबंधक डॉ संजय सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया इस अवसर पर अरविंद दुबे गुरु चरण प्रजापति सुरेश कुमार मौर्य भैयालाल अरुण उपाध्याय आराधना मिश्रा आराधना मिश्रा प्रियंका पांडे प्रगति दुबे नीलम तिवारी नेहा सिंह उपस्थित रहे

मंगलवार, 9 अप्रैल 2019

लोहिन्दा चौराहे पर किया गया वाहन चेकिंग

आदर्श उपाध्याय
जिला बियुरो चीफ जौनपुर

थाना महराजगंज जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के निर्देशन में उ0नि0 आजिम मुसलाम हेड कांस्टेबल प्रभाकर सिंह हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार  हे0का0 जय प्रकाश दूबे द्वारा  करीब 1,00बजे दोपहर मे लोहिन्दा चौराहे पर वाहन चकींग किया जा रहा है चीकिन्ग वाली टीम-उ0नि0 आजिम मुसलाम
हेड कांस्टेबल प्रभाकर सिंह हेड कांस्टेबल हारेंद्र कुमार थाना महराजगंज जौनपुर

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

बृजेश निषाद पुत्र दूधनाथ निषाद नि0 मीरशादपुर थाना बदलापुर जौनपुर गिरफ्तारी

आदर्श उपाध्याय
जिला बियुरो चीफ जौनपुर

थाना महराजगंज जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन के निर्देशन में उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय उ0नि0 गोविन्द देव मिश्रा व हे0का0 जय प्रकाश दूबे द्वारा दिनांक 05.04.19 को समय करीब 9.50 बजे सुबह बरचौली नहर पुलिया के पास मु0अ0स0 84/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये अभि0 बृजेश निषाद पुत्र दूधनाथ निषाद नि0 मीरशादपुर थाना बदलापुर जौनपुर को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग विवरण -मु0अ0स0 84/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना महराजगंज जौनपुर।बरामदगी का विवरण- 01 चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो0 सम्बन्धित मु0अ0स0 84/18 धारा 379/411       भा0द0वि0 थाना महराजगंज जौनपुर ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -1.  बृजेश निषाद पुत्र दूधनाथ निषाद नि0 मीरशादपुर थाना बदलापुर जौनपुर गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-उ0नि0 धनुषधारी पाण्डेय,थाना महराजगंजआई जौनपुर।
उ0नि0 गोविन्द देव मिश्रा,थाना महराजगंज जौनपुर।हे0का0 जय प्रकाश दुबे, थाना महराजगंज जौनपुर

देश समाज के परिवर्तन में शिक्षक की ही भूमिका होती है :-उपजिलाधिकारी बदलापुर

बदलापुर:- अभिनव आदर्श प्रा०वि डोमपुर,महराजगंज में  स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर एस डी एम,बदलापुर,बी ई ओ महराजगंज ने रवाना किया बच्चों के साथ साथ गाँव मे भ्रमण किये बच्चे हाथ मे बैनर, दप्ती पर लिखा हुआ स्लोगन लिए हुए नारा लगाते हुए टोली में गांव में घूमे उसके बाद विद्यालय में अभिभावकों, बच्चों को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी बदलापुर ने कहा कि देश समाज के परिवर्तन में शिक्षक की महती भूमिका होती है विद्यालय मतदाताओं से अपील किया की मत आपका अधिकार है 12 मई को आप अपना मत अवश्य प्रयोग करें100%मतदान सुनिश्चित हो स्कूल की नन्हीं मुन्नी बच्चियों ने सरस्वती वंदना, स्वागतगीत,स्कूल चलो अभियान गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया विद्यालय की व्यवस्था गुणवत्ता, टी एल एम देखकर आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह जमकर तारीफ की । स्वागत भाषण बसन्त शुक्ला खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया।आभार ज्ञापित आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने किया।विद्यालय के अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।रैली में मुख्यरूप से सुशील उपाध्याय अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक संघ जौनपुर, तहसीलदार बदलापुर,कुन्दन सरोज प्रधान, भोला दुबे,पुनीत तिवारी बी ड़ी सी,राजेश,उमेन्द्र,नीलम सरोज,विनोद कुमार ,अभिषेक, इश्तयाक,यदुवंश तिवारी,राजेन्द्र यादव,अवधनारायण,मुकेश,यदुवंश तिवारी,विनय सिंह,महादेव,सुरेश,रंजन,रामजीत अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति, अभिभावक,तहसील के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

सात अध्यापक को बी ए स ए ने किया बर्खास्त

जौनपुर बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालय से बर्खास्त कर दिया। इन सभी अभ्यर्थियों ने मोअल्लिम और टीईटी की फर्जी अंक पत्र के सहारे वर्ष 2016 में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में नौकरी प्राप्त कर ली थी। इन सभी फर्जी शिक्षकों ने जामियां उर्दू विश्वविद्यालय अलीगढ़ से मोअल्लिम और टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का फर्जी  अंक पत्र बनवाया था। शासन के विशेष निर्देश पर प्रदेश स्तर पर गठित स्पेशल टास्क फोर्स टीम वर्ष 2016 में उर्दू शिक्षकों के रूप में तैनात डिग्रीधारियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। 
फर्जी शिक्षकों में तीन शिक्षक सुइथाकला ब्लाक में तैनात थे। जबकि एक शिक्षक शाहगंज ब्लाक के जमदहां ऊर्दू प्राथमिक विद्यालय में तैनात रहा है। फर्जी प्रमाण पत्रों के आरोप में जिन सहायक अध्यापकों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। उनमें सुइथाकला ब्लाक के उर्दू प्राथमिक वि. पूरा असालत खां में तैनात नरसिंह यादव पुत्र शिवमूर्ति यादव, उर्दू प्रा. वि. जमदरां में तैनात राजाराम सिंह पुत्र रामजीत सिंह, वाल्मीकपुर में तैनात सदावृज यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव और शाहगंज ब्लाक के उर्दू प्राथमिक वि. जमदहां में तैनात रामप्यारे यादव पुत्र फेरू यादव शामिल हैं। मुफ्तीगंज ब्लाक के उर्दू प्रा. वि. मुर्की में तैनात राजबहादुर यादव पुत्र श्री नारायण यादव, रामपुर के पृथ्वीपुर में तैनात राकेश चन्द्र यादव पुुत्र कुंज बिहारी यादव, महराजगंज ब्लाक के उर्दू प्रा.वि. लोकापुर में तैनात सिम्मी सिंह पुत्री अर्जुन कुमार सिंह का नाम शामिल है।

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

खड़ंजा उखाड़ कर नाली का किया जा रहा है निर्माण

 जौनपुर से जिला बियुरो चीफ की खबर
आदर्श उपाध्याय                          जौनपुर के बदलापुर के विकास खण्ड के क्षेत्र के ग्रामसभा कम्मरपुर में प्रधान द्वारा आचार संहिता लागु होने पर भी खड़ंजा को उखाड़ कर नाली का निर्माण कार्य  किया जा रहा है जो कि राजस्व अभिलेख में चकमार्ग दर्ज है जबकि अधिकांश लोगों को पानी सोखता का भी निर्माण हो चुका है।लोगो का कहना है कि प्रधान सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर अमादा है।



मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

थाना महराजगंज जौनपुर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवम अपराध के विरूध अभियान

आदर्श उपाध्याय
जिला बियुरो चीफ जौनपुर
की रिपोर्ट द्वारा
थाना महराजगंज जौनपुर
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवम अपराध के विरूध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण  महोदय व क्षेत्राधिकारि महोदय बदलापुर के परिवेक्षक मे प्रभारी निरीक्षक त्रिवेडी लाल सेन मय हमराह वरिस्ठ उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा उपनिरीक्षक धनुषधारी पांडेय उपनिरीक्षक गोविंद देव मिश्र हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकास् दुबे कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह  हरेन्द्र कुमार  सुनील कुमार के द्वारा लम्हन पुल के पास अभ्युक्तगण
 प्रदीप उर्फ पण्डित गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम निवासी चांदपुर थाना महराजगंज जौनपुर रवि लोन पुत्र लाला लोना निवासी चंदापूर थाना महराजगंज जौनपुर  प्रेमचंद्र सरोज पुत्र लालजी सरोज निवासी मिरसादपुर थाना बद्लापुर जौनपुर के कब्जे से 13 अदद चोरी का मोबाइल व एक अदद चोरी की मोटर साईकिल साथ गिरफ्तार किया गया
अपराधिक इतिहास  मु0अ0स0 217/18 धारा 457/308/411/भदवि थाना महराजगंज जौनपुर
मु0अ0स0 75/19 धारा 41/411/413/414/भादवी थाना महराजगंज जौनपुर
मु0अ0स0 195/19 धारा 379/411 भादवी थाना कोतवाली जौनपुर
गिरप्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रदीप उर्फ पंडीत गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम निवास चंदापूर पुर थाना महराजगंज जौनपुर
रवि लोना पुत्र लाला लोना निवासी चांद्पुर थाना महराजगंज जौनपुर
प्रेमचंद सरोज पुत्र लालजी सरोज निवासी मिरसादपुर थाना बदलापुर जौनपुर
बराम्दगी का विवरण
1-13 अदद चोरी का मोबाईल
2- 1 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
गिरप्तार करने वाले की टीम
 प्रभारी निरिक्षक श्री त्रिवेडी लाल सेन
वरिस्त उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा
उपनिरीक्षक धनुषधारी पांडेय उपनिरीक्षक गोविंद देव मिश्रा हेडकांस्टेबल जयप्रकास दुबे कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह हरेन्द्र कुमार सुनील कुमार

सुरेश कुमार पटेल पुत्र पुन्वासी पटेल व नारेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 चंडी प्रसाद सिंह नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर गिरप्तारि किया


सुनील कुमार आदर्श उपाध्याय जिला बियुरो चीफ की खबर जौनपुर
थाना महराजगंज
जिला जौनपुर
श्रिमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरूध अभयान जे तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीड महोदय व छेत्राधिकारि बद्लापुर महोदय् के पर्यवे छण मे प्रभारी निरिछ्क त्रिवेडी लाल सेन मय हमराह उ0नि0 धनुषधारी पांडेय रि0का0 हरेन्द कुमार रि0का0सुनील कुमार के द्वारा दिनाक 02/04/2019 को समय करीब 11,30 बजे सुबह पड़ाव तिराहा महराजगंज के पास मु0अ0स0,04/19 धारा147/148/149/323/504/506/307/326 भा0 द0वी0 मे वांछित /वारंटी अभी0गण  सुरेश कुमार पटेल पुत्र पुन्वासी पटेल नि 0नाहर पुर थाना महराजगंज जौनपुर तथा नारेन्द प्रताप सिंह पुत्र स्व0 चंडी प्रसाद सिंह नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर को गिरप्तार किया गया पंजीकृत अभियोग  1- मु0अ0स0 04/19 धारा147/148/149/323/504/506/307/326/भा0द0वी0 गिरफ्तारी अभियुक्तो का विवरण 1-सुरेश कुमार पटेल पुत्र पुन्वासी पटेल नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर
2-नारेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 चंडी प्रसाद सिंह नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर गिरप्तारि करने वाली टीम---1-प्रभारी निरिछ्क श्री त्रिवेडी लाल सेन 2- उ0नि0 धनुषधारी पांडेय 3- रि का0 हरेन्द्र कुमार4- रि0का0 

रविवार, 31 मार्च 2019

शातिर अपराधी मय तमंचे के साथ गिरफ़्तार

कार्यकारणी संपादक आदर्श उपाध्याय
महराजगंज जौनपुर
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान के अंतर्गत स्थानीय थाने में तैनात यस यस आई श्री सुधीर कुमार मिश्रा, यस आई विरेन्द्र यादव, यस आई अब्दुस्लाम हमराहियों के साथ लोहिन्दा चौराहे पर वांछित अपराधियों की टोह में थे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अपराधी मय असलहे के गुजरने वाला है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस पार्टी लोहिन्दा रोड स्थित बरहूपुर तिराहे पर आकाश किराना स्टोर के पास इंतजार करने लगे सुबह 5 बज कर 10 मिनट पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया पुलिस द्वारा रोकने पर भागने लगा जिसेदौड़ा करपकड़ पकड़ लिया गया जिसके पास एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया पूछताछ में उसनेखुद को शिवलाल पुत्र सीताराम निवासी गड़ेरिहा थाना महराजगंज का बताया पुलिस  अपराधी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में लगी है।गिरफ्तार अपराधी गाजियाबाद में भी अपराध में सलंग्न बताया जाता है।

शनिवार, 30 मार्च 2019

समाजसेवी रामचंद्र तिवारी जी का देहांत 26/03/2019 को हो गया राहुल पाण्डेय

दुःखद समाचार दिनांक 26/03/19 को दिन रविवार को निवासी दाउदपुर बदलापुर के समाजसेवी रामचंद्र तिवारी जी का देहांत हो गया जो की क्षेत्रों मे शोक कि लहर दौर पड़ी जिसमें सभी क्षेत्रों के लोगों ने पहुँचे कर दुःख जताई और अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया ।