जौनपुर , 31 जनवरी । जौनपुर में वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह एक फरवरी को बसंत पंचमी पर आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री, पद्म भूषण बाइराना नागप्पा सुरेश इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गनाइजेशन के पूर्व निदेशक व अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी अकादमी होंगे ।समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव जितेंद्र कुमार भी आएंगे । दीक्षांत को लेकर मेधावियों को डिग्री, मेडल देने की तैयारी सहित विभिन्न कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए कुलपति ने विभिन्न कमेटी बनाकर उनको जिम्मेदारियां सौंप दी है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 पीयूष रंजन अग्रवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्व विद्यालयों के कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। उन्होंने कहा कि 59 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा । इसमें स्नातक के 16 व स्नातकोत्तर के 43 मेधावियों का नाम गोल्ड मेडल के लिए शामिल किया गया है। इसके साथ ही 324 विद्यार्थियो को पी एच-डी की उपाधि प्रदान की जायेगी , जिसकी सूची वेबसाइट पर अपलोड है।
उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में 324 शोर्धार्थियों को पीएचडी की डिग्री अवार्ड की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं । संगोष्ठी भवन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि पहली बार दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा ।
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 31 जनवरी 2017
वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 20 वां दीक्षांत समारोह
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें