सिंगरामऊ(जौनपुर)19 जनवरी।एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम ने कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग की विधिवत पैमाइश करके सीमांकन किया।
बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग से हरपालगंज स्टेशन तक जाने वाले रास्ते की पैमाइश राजस्व निरीक्षक सिंगरामऊ दाताराम मिश्रा के नेतृत्व में लेखपालो की सँयुक्त टीम ने किया। गाँव की सीमा से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक टीम ने बकायदा पैमाइश की गयी, मौके पर रास्ता खाली पाया गया। ग्राम प्रधान मदन मोहन शर्मा व सम्भ्रान्त ग्रामीणों की मौजूदगी में इस संयुक्त टीम ने नाप करके सीमांकन किया।टीम में लेखपाल अमर बहादुर यादव, धर्मचंद मौर्य, एस. के.उपाध्याय,
शामिल रहे।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 21 जनवरी 2017
एसडीएम ने कराया स्टेशन मार्ग का सीमांकन राजस्व टीम ने की विधिवत पैमाइश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें