tikhiawaz24.in

रविवार, 12 नवंबर 2017

सिमबॉक्स से इंटरनेशनल कालिंग कराने वाले 2 गिरफ्तार

कानपुर देहात पहुंचे गृहमंत्री-धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में हुए शामिल,मूसानगर स्थित आश्रम में चल रहा है धार्मिक अनुष्ठान

पीलीभीत-सीएम ने मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश,अधिकारियों को विशेष साफ सफाई रखने के दिए निर्देश,पीलीभीत के सुनगढ़ी मंडी का मामला  

लखनऊ-सिमबॉक्स से इंटरनेशनल कालिंग कराने वाले 2 गिरफ्तार,3 जगह पर अवैध सर्वर लगाकर चला रहे थे टेलीफोन एक्सचेंज,32 सिम लगाकर 3 सर्वर से कराते थे खाड़ी देशों में बात,गोरखपुर से लखनऊ तक टूर्स एंड ट्रेवल के नाम खोले दफ्तर,इंटरनेट से कालिंग कर लगा रहे थे देश की अर्थव्यवस्था को चूना,IB, मिलिट्री इंटेलिजेंस के साथ सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ ,कृष्णानगर से 2 शातिर जालसाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गाजियाबाद-बेकाबू लग्जरी कार ने दो बच्चों को रौंदा,एक बच्चे की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सिहानीगेट थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

सिद्धार्थनगर-19.5 लाख की कीमत की 195 ग्राम की हेरोइन बरामद,SSB और स्थानीय पुलिस ने 1 तस्कर को किया गिरफ्तार,शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नीलाला से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ-PGI इलाके में कल युवती की हत्या का मामला,माँ की तहरीर पर पिता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,पिता ने की थी बेटी की गोली मारकर हत्या,पुलिस को दी तहरीर में पिता को बताया बेटी का हत्यारा,स्वास्थ्य विभाग से रिटायर है आरोपी पिता राकेश गुप्ता,माँ की तहरीर पर पीजीआई थाने में दर्ज हुआ मुकदमा 

वाराणसी- दिल्ली से वाराणसी आने वाली महामना एक्सप्रेस रद्द,13 नवंबर को वाराणसी नहीं आएंगी महामना एक्सप्रेस,परिचालन संबंधी कारणों से रद्द हुई महामना एक्सप्रेस

कन्नौज - लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष के आत्महत्या का मामला,मृतक की पत्नी ने लगाया 4 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप,सपा चेयरमैन सहित 4 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप,गुरसहायगंज कोतवाली के सुभाष नगर मोहल्ले का मामला

रायबरेली-पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा,10 असलहे बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार,शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रनगर मोहल्ले का मामला

वाराणसी-कूड़ा फेंकने को लेकर दो समुदायों में मारपीट,मारपीट में एक व्यक्ति घायल,अस्पताल रेफर,विरोध में लोगों ने जैतपुर थाने पर दिया धरना,4 थानों की फोर्स मौके पर,थाने के पीछे की घटना 

शामली-2 दिन से लापता किसान का शव बरामद,नदी में उतराता मिला शव,हत्या की आशंका 
कांधला थाना क्षेत्र के मतनावली गांव की घटना 

अंबेडकरनगर-5 नवंबर को युवक की गोली मारकर हत्या का मामला,प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी समेत अन्य ने की थी हत्या,प्रेमिका समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बेवाना थाना क्षेत्र के अशर्फाबाद डढ़िया में हुई थी घटना 

मैनपुरी-वृद्धा की हत्या और लूटपाट का मामला,पुलिस ने आरोपी विक्की भदौरिया को किया गिरफ्तार,लूटे हुए लाखों के जेवरात भी पुलिस ने किए बरामद,दन्नाहार के हिमायूंपुर में बीती 8 नवंबर को हुई थी घटना 

कोई टिप्पणी नहीं: