खुटहन ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास पारित।
जौनपुर । जिले के खुटहन विकास खण्ड के प्रमुख के खिलाफ अविश्वास के समय चली गोली एवं बवाल करने के आरोप मे पुलिस ने आधा दर्जन लोगो को हिरासत मे लिया है सूत्र के अनुसार इसमे कुछ जनप्रतिनिधि भी सामिल है लेकिन पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि नही किया है
बतादे बिगत माह पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने ब्लाक के 1०9 वीडीसी सदस्यो मे से 86 सदस्यो के हस्ताक्षर से डीएम के पास अविश्वास प्रस्ताव दिया था डीएम ने आज 6नव० को उस पर वोटिंग की तिथि तय की थी ।
दोनो पक्षो मे तनाव को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात किया गया था । इसके बाद भी वोटिंग के समय वीडीसी सदस्यो की खींच तान शुरू हो गयी इसे लेकर दोनो पक्षो से पथराव हुआ फिर हवा मे गोलियां चली सांसद हरिवंश सिंह की गाड़ी आग के हवाले कर दी गयी तनाव एवं बढ़ते बिवाद पर डीएम एसपी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण मे करते हुए बवाल करने वाले 6 लोगो कि पुलिस की हिरासत मे लेकर बिधिक कार्यवाही की जा रही है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें