जौनपुर सिंगरामऊं - - बदलापुर वि० ख० के खानपुर केवटली खुर्द गॉव में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंद्रधनुष को लेकर युवा मंडल की एक बैठक आयोजित कर योजना को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला मुख्यालय के कार्यालय प्रमुख अभयकुमार राय एंव विशिष्ठ अतिथि सुजानगंज के युवा स्वंय सेवक गणेश सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सात नवंबर को आयोजित इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्लाक के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर ब्लाक के सभी नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। युवा मंडल के सचिव पावेलियन यादव ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस मौके पर विपिन यादव, विकास मौर्य, संजय कुमार, अवनीश यादव आदि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें