tikhiawaz24.in

शनिवार, 4 नवंबर 2017

सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे,NTPC हादसे में घायलों से कर रहे मुलाकात

लखनऊ-CM पहुंचे ट्रामा सेंटर,सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर पहुंचे,NTPC हादसे में घायलों से कर रहे मुलाकात,मेडिसिन विभाग में भर्ती हैं 3 घायल,डॉक्टरों को सीएम ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

लखनऊ-NTPC हादसा मामला,NTPC हादसे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश,सीएम योगी ने NTPC के GM राजकुमार का दिया निर्देश

लखनऊ-सीएम का बयान,घायलों से मिलकर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ,राज्य सरकार सभी मरीजों का ध्यान रख रही-सीएम योगी,गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कराया गया-सीएम योगी,हादसे में घायल मरीजों के इलाज का खर्चा उठाएगी सरकार,केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भी मेरी बातचीत हुई-सीएम योगी

आगरा-कल हुई बस दुर्घटना का मामला,सीएम योगी ने ली घायल छात्रों की जानकारी,डीएम और एसएसपी पहुंचे मेडिकल कॉलेज,घायल छात्रों की हालत में हो रहा तेजी से सुधार,यमुना एक्सप्रेस-वे पर कल हुआ था सड़क हादसा

सोनभद्र-विदेशी पर्यटक से मारपीट,जर्मनी के पर्यटक के साथ युवक ने की मारपीट,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस दोनों के विवाद मामले की कर रही जांच,अघोरी किला घूमने आया था जर्मनी का नागरिक,राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के पास का मामला

फैजाबाद-अवैध खनन पर कार्रवाई,जिले के 3 थाना क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन पर छापा,4 डंफर,3 JCB,एक ट्रैक्टर ट्राली विभाग ने की सीज,तारुन थाना क्षेत्र के जैतपुर में हो रहा था अवैध खनन,निधियावां में अवैध मिट्टी खनन में 1 ट्रैक्टर ट्राली,JCB सीज,पूराकलंदर थाने के मधुपुर में 2 डंपर 1 जेसीबी मशीन सीज,इनायतनगर क्षेत्र के परुवा गांव में 2 डंफर एक JCB सीज

कानपुर- डांट से क्षुब्ध होकर दी जान,ट्रेन से कटकर दो युवतियों की आत्महत्या का मामला,चकेरी के मंगला विहार की रहने वाली थी दोनों युवतियां,सौतेली मां की डांट से क्षुब्ध होकर सगी बहनों ने दी जान,चकेरी थाना क्षेत्र के रामा देवी क्रॉसिंग की घटना

गोरखपुर- क्राइम कंट्रोल में पुलिस,जिले में क्राइम कंट्रोल की कवायद में जुटी पुलिस,सक्रिय 71 नए बदमाशों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट,77 चिह्नित बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई,फरार 16 कुख्यात बदमाशों पर SSP ने बढ़ाई इनाम की राशि,पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल 

सिद्धार्थनगर-पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार,30 मोबाइल और एक बाइक पुलिस ने की बरामद,थाना सदर के सनयी तिराहे से हुई गिरफ्तारी

गाजियाबाद-घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने की लूट,30 हजार कैश और जेवरात लूटकर फरार,घर में मौजूद बच्चों को गन पॉइंट पर लेकर की वारदात,मोदीनगर के निवाड़ी रोड केशव कुंज इलाके की घटना

प्रतापगढ़-जान से मारने की धमकी,सदर विधायक को जान से मारने की मिली धमकी,आरोपियों ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी धमकी,विधायक ने सूचना देकर लगाई सुरक्षा की गुहार,लखनऊ के विभूतिखंड थाने में दर्ज हुआ मुकदमा,अपना दल से सदर विधायक संगम लाल गुप्ता को मिली धमकी

नोएडा-अवैध हुक्का बार,फ़ूड फेस्टिवल में बिना परमिशन के चल रहा हुक्का बार,जानकारी के बाद पुलिस ने पहुंचकर बंद कराया हुक्का बार,जिले में बिना परमिशन के नहीं चला सकते हुक्का बार,नोएडा के सेक्टर 62 के एक्सपो सेंटर में चल रहा फ़ूड फेस्टिवल

पीलीभीत-कार की टक्कर से बीटेक के छात्र की मौके पर मौत,साथी की हालत गंभीर,जिला अस्पताल रेफर,बीसलपुर थाना क्षेत्र गैस गोदाम के पास की घटना

शामली-पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी,भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे,उपकरण बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार,दो मौके से फरार,कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती का मामला 

अलीगढ़-शौचालय विवाद को लेकर दो समुदायों में मारपीट-फायरिंग,मारपीट में युवक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,एक पक्ष के घर में घुसकर दबंगों ने की तोड़फोड़,विजयगढ़ थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव की घटना 

इटावा-8 ओवरलोड ट्रक सीज़,मौरंग लदे 8 ओवरलोड ट्रक पुलिस ने किये सीज,बड़पुरा पुलिस ने वाहन चेकिंग में उदी मोड़ पर की कार्रवाई 

सीतापुर-कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़े हज़ारों श्रद्धालु,चक्रतीर्थ में डुबकी लगाकर किया स्नान,नैमिषारण्य में स्नान का है विशेष महत्व

बलिया-मामूली विवाद में 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे,आधा दर्जन लोग घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,गडवार थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव की घटना

वाराणसी-BHU ट्रामा सेंटर में फिर भिड़े दो छात्र गुट,एक गुट घायल छात्र को लेकर पहुंचा था ट्रामा सेंटर,ट्रामा सेंटर में मौजूद दूसरे गुट के छात्र को पीटा,चुनावी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े थे छात्र 

बदायूं-अज्ञात युवक का सिरकटा शव जंगल में मिला,युवक के हाथ पर लिखा 'पूनम' नाम,शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस,मुजरिया थाना क्षेत्र के पालपुर की घटना 

लखनऊ-होम्योपैथिक के छठे नेशनल सेमिनार का आयोजन,सूबे के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे मौजूद,बेहतर चिकित्सा सेवा के लिए होम्योपैथिक चिकित्सकों का सम्मान,आगरा के डॉ.केसी सारस्वत को एक्सीलेंट सेवा सम्मान मिला 

झांसी-विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी,पति से नानवेज खाने को लेकर हुआ था विवाद,बबीना थाना क्षेत्र के देवरयाना मोहल्ले की घटना 

संभल-छात्रा को अगवाकर गैंग रेप का मामला,पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला,जॉगिंग करने गई छात्रा से हुआ था गैंग रेप,सदर कोतवाली इलाके में हुई थी वारदात 

इलाहाबाद-TET की आंसर की,यूपी टीईटी 2017 की परीक्षा मामला,6 नवम्बर को जारी होगी संशोधित आंसर की,30 नवम्बर तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी आंसर की,पहले 18 अक्टूबर को जारी हुई थी चारों सेटों की आंसर की,23 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों से मांगी गई थी आपत्तियां,विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर जारी होगी आंसर की,सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ सुत्ता सिंह ने दी जानकारी

लखनऊ-भासपा लड़ेगी चुनाव,निकाय चुनाव में भासपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची,देवरिया, बलिया, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर में भासपा लड़ेगी चुनाव,आजमगढ़,बनारस,मऊ, गोरखपुर से भासपा लड़ेगी चुनाव,नगर पंचायत चुनाव में भासपा के प्रत्याशियों ने भरा पर्चा,लार से रामचन्द्र प्रशाद मौर्य,सहतवार से नीतू सिंह ने पर्चा भरा,मनियर से धर्मेंद्र माड़ी,सादात से यशवंत वर्मा ने भरा पर्चा,बहादुरगंज से अब्दुल राईनी,शाहजंग से अन्नपूर्णा गुप्ता ने पर्चा भरा,पूर्वांचल की 17 सभासद सीटों पर भासपा ने प्रत्याशी उतारे,वाराणसी में 10, मऊ में 4,गोरखपुर से 3 भासपा प्रत्याशी मैदान में

महराजगंज-बनार्सिंहा कला में पुरातत्व विभाग ने शुरू किया सर्वेक्षण,88 एकड़ भूमि का होना है सर्वेक्षण,भगवान गौतम बुद्ध का ननिहाल है बनार्सिंहा कला,लखनऊ से आई पुरातत्व टीम ने किया सर्वेक्षण

पीलीभीत-तेजरफ्तार कार ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचला,एक की मौके पर मौत,साथी की हालत में भर्ती,बीसलपुर थाना क्षेत्र गैस गोदाम के पास की घटना

आजमगढ़-इलाज में लापरवाही पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा,

परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का लगाया आरोप,शहर कोतवाली के हर्रा की चुंगी के रहमान हॉस्पिटल का मामला

हाथरस-मुखविर की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी,6 तमंचे,1 बंदूक, असलहा बनाने का सामान बरामद,पुलिस ने एक तस्कर को मौके से किया गिरफ्तार,हसायन क्षेत्र के सीतापुर गांव से की गिरफ्तारी

वाराणसी-ADJ अदालत में एमएलसी बृजेश सिंह की हुई पेशी,सिकरौरा नरसंहार मामले में 8 नवम्बर को होगी अगली सुनवाई,भारी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल से कोर्ट में कराई गई पेशी

लखनऊ- मेले की नहीं मिली मंजूरी,कार्तिक पूर्णिमा पर मेले को नहीं मिली मंजूरी,नाराज दुकानदारों ने किया डीएम आवास का घेराव,जिले में निकाय चुनाव के मद्देनजर धारा-144 लागू,जिला प्रशासन ने नहीं दी कार्तिक पूर्णिमा पर मेले की मंजूरी 

रामपुर-नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूट,एक लाख से अधिक का ज्वैलरी, कैश लूटा,सिविल लाइन के राम रहीम पुल के पास मामला

वाराणसी-कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज,कमल हसन के विवदित लेख का मामला,कोर्ट के आदेश पर कमल हसन पर मुकदमा दर्ज,वकील कमलेश चन्द्र त्रिपाठी की अपील पर केस दर्ज,पत्रिका में हिन्दू धर्म पर विवादित लेख पर केस दर्ज,ACJM-6 कोर्ट ने मुकदमा लिखने का दिया आदेश

वाराणसी-हवालात में बंद आरोपी को सांप ने काटा,गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल भेजा गया,वाराणसी के चोलापुर थाने का मामला

सीतापुर-निजी बस और मैजिक की आमने-सामने की भिड़ंत,मैजिक सवार 8 लोग घायल,दो की हालत गंभीर,सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,रामकोट थाना क्षेत्र में ककरहा गांव के पास हुआ हादसा

लखनऊ-डालीगंज कार्तिक मेले का स्थान बदला,मनकामेश्वर मंदिर घाट पर लगेगा कार्तिक मेला,डालीगंज चौराहे पर ट्रैफिक जाम के चलते नहीं मिली परमिशन

कोई टिप्पणी नहीं: