tikhiawaz24.in

शनिवार, 17 जून 2017

100 दिन 100 काम की रिपोर्ट देगी योगी सरकार,विपक्ष को देगी दो तरह से जवाब

हमीरपुर-सामाजिक कार्यकर्ता विजय द्विवेदी को मिली सुरक्षा,एसपी हमीरपुर ने एक माह के लिए की संस्तुति,10 प्रतिशत निजी व्ययभार पर मिला सुरक्षा कर्मी,विजय द्विवेदी के जीवनभय के मद्देनजर मिली सुरक्षा,अवैध खनन के खिलाफ विजय द्विवेदी ने उठाई थी आवाज,हाईकोर्ट इलाहाबाद में दायर है अवैध खनन की याचिका,सीबीआई जांच कराने के आदेश में शामिल है विजय की याचिका 

लखनऊ-आईएएस अनुराग तिवारी की मौत का मामला,सीबीआई टीम पहुंची हजरतगंज कोतवाली SIT टीम से सम्बंधित दस्तावेज और फ़ाइल ली कब्जे में,मुकदमा दर्ज करने के बाद CBI ने बढ़ाया जांच का दायरा,केस डायरी,FIR कॉपी,पीएम रिपोर्ट CBI ने कब्जे में ली 

लखनऊ-सुन्नी वफ्फ बोर्ड के 9 सदस्यों को बर्खास्त किया गया,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जारी किया औपचारिक आदेश,शिया वफ्फ बोर्ड  6 सदस्यों के बाद अब सुन्नी वक्फ बोर्ड पर कार्रवाई

वाराणसी-100 दिन 100 काम की रिपोर्ट देगी योगी सरकार,विपक्ष को देगी दो तरह से जवाब,25 जून को श्वेत पत्र जारी करेगी सरकार,26 जून से सभी जिलों में होंगे तीन दिवसीय आयोजन,कार्यक्रम की थीम होगी- विश्वास के 100 दिन,वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक ने दी जानकारी

बरेली-बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि खन्ना पर आरोप,इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप,उपचार के दौरान नवजात के पैर में इंफेक्शन,पैर काटकर बच्चे की बचानी होगी जान,एसआरएमएस मेडिकल कालेज का मामला,कोतवाली के सिविल लाइंस में है अस्पताल 

मुज़फ्फरनगर-हाइवे पर दम्पति पर 2 बाइक सवारों ने की फायरिंग,पति के गले पर लगी गोली पत्नी बाल बाल बची,निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,चेन्नई के निवासी दंपत्ति पर की फायरिंग हरिद्वार से वापस लौट रहे थे दिल्ली,नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के NH 58 हाइवे का मामला  

मथुरा-तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत,गोताखोरों के देरी से पहुंचने पर लोगों ने भारी आक्रोश मथुरा वृंदावन रोड पर जाम लगाने का किया प्रयास,गोविंदनगर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी की घटना

जौनपुर-VIP कल्चर को नहीं छोड़ पा रहे BJP सांसद राम चरित्र निषाद,लाल बत्ती उतारनी पड़ी तो वाहन पर लगवा लिया हूटर,पूछने पर सांसद ने गाड़ी पर लगे हूटर को बताया लाउडस्पीकर,बाजारों से हूटर बजाते हुए निकलता है सांसद का काफिला,जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र के सांसद हैं राम चरित्र निषाद

मथुरा-कुंड में नहाते समय 12 वर्षीय किशोर की मौत,गोताखोरों ने बच्चे के शव को निकाला बाहर,गुस्साए लोगों ने मथुरा वृंदावन रोड पर लगाया जाम,गोविंदनगर  थाना क्षेत्र इलाके की घटना 

आगरा-5 हजार का ईनामी मुंगेरी लाल गिरफ़्तार,सिकंदरा में सर्राफा गोलीकांड और लूट में था मुख्य अभियुक्त,लूट और डकैती की कई घटनाओं का खुलासा,आगरा क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के भरतपुर में दबोचा

बरेली-विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया का बयान,उद्योगपतियों की कर्ज माफी में समाजवाद,किसानों की कर्जमाफी में पूंजीवाद,सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर सकती हैं, तो किसानों का क्यों नही? किसानों पर बंदूक की गोलियां चलना न्याय नहीं-प्रवीण तोगड़िया,कश्मीर में पाकिस्तान समर्थकों पर रबड़ की गोलियां भी नहीं चलाती सरकार

लखनऊ-सीएम योगी के सामने नई औद्योगिक नीति पर होगा प्रजेंटेशन और समीक्षा बैठक,औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी शामिल,समीक्षा बैठक के लिए मंत्री मोहसिन रज़ा भी शामिल,लक्ष्मी नारायण, श्रीकांत शर्मा , नंद गोपाल नंदी शामिल

इलाहाबाद-चंद्रशेखर आज़ाद इण्टर कॉलेज के रिजल्ट में गड़बड़ी का मामला,छात्रों के प्राप्तांक न चढ़ाये जाने से नहीं जारी हुआ था रिज़ल्ट,स्कूल प्रबंधक की शिकायत के बाद बोर्ड ने चढ़ाए प्राप्तांक इलाहाबाद के पूरबनारा में है इण्टर कॉलेज 

वाराणसी-महिला ने 3 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप,महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला किया दर्ज,रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी गांव की घटना

लखनऊ-विद्युत उपकेंद्र BKT में 220/33 KV का ट्रांसफार्मर खराब,ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण BKT में हो रही कटौती,BKT से जुड़े प्रियदर्शनी व अहिबरनपुर उपकेंद्र में भी आपूर्ति बाधित,ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 5 से 6 दिनों तक हो सकती है कटौती 

लखनऊ-बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ लेसा का अभियान जारी,लेसा के सभी वितरण खंड में बिजली के बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही,69 टीमों ने 341 बिजली बकायेदारों का काटा कनेक्शन 96 बकायेदारों ने मौके पर जमा किया 20.11 लाख का बकाया बिल,धारा 135 के तहत 4 लोगो के खिलाफ दर्ज कराई गई FIR

लखनऊ-डीजीपी सुलखान सिंह के अलीगढ़ में बयान का मामला,कानून व्यवस्था की कलई खोलते हैं ऐसे बयान-कांग्रेस,डीजीपी के ऐसे बयान दुर्भाग्यपूर्ण-जीशान हैदर,उत्तर प्रदेश में डकैती,हत्याएं,लूट,चोरियां चरम पर-कांग्रेस 

प्रतापगढ़-कपड़ा व्यापारी से सरेशाम 2 लाख रुपए की लूट,बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार,लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज के पास की घटना

कानपुर-श्रीप्रकाश जायसवाल ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं,कल होने मैच को लेकर ने दी शुभकामनाएं,कानपुर में रोजा इफ्तार में शामिल हुए श्रीप्रकाश जायसवाल 

मिर्जापुर-शराब के नशे में बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग,फायरिंग से इलाके में मची दहशत,पुलिस ने किया अरेस्ट,चुनार थाना क्षेत्र के राम घाट की घटना

लखनऊ-यूपी बोर्ड ने 8 जुलाई तक कर सकते हैं स्क्रूटनी का आवेदन,प्रति प्रश्नपत्र स्क्रूटनी के लिए देने होंगे 100-100 रुपए,upmsp.edu.in वेबसाइट पर देखें आवेदन प्रक्रिया की जानकारी,यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए स्क्रूटनी के लिए आवेदन

बांदा-नकल का विरोध करने पर शिक्षक पर हमला,छात्र ने कुल्हाड़ी से टीचर पर हमला किया,दूसरे टीचर्स और छात्रों ने भी आरोपी को पीटा,छात्र और टीचर दोनों गंभीर हालत में अस्पताल रेफर,शहर कोतवाली के राजकीय पालीटेक्निक का मामला 

कुशीनगर-दबंगों ने निजी अस्पताल में घुसकर की तोड़फोड़,डॉक्टर से रंगदारी वसूलने गए दबंगों की गुंडई,रंगदारी देने से मना करने पर डॉक्टरों और स्टाफ को पीटा,पडरौना कोतवाली के किलकारी हॉस्पिटल का मामला

इलाहाबाद-मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के दौरे का आज दूसरा दिन,बमरौली में 43 सरकारी पट्टे किए वितरित,सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए कटिबद्ध-सिद्धार्थनाथ

मेरठ-भारत-पाक मैच को लेकर पुलिस हाईअलर्ट पर,एसएसबी के साथ पुलिस को मुख्य स्थानों पर तैनात किया गया,बेगमपुल, बुढा़ना, हापुड़ अड्डा, लालकुर्ती इलाके में फोर्स तैनात

बलरामपुर-खून से लथपथ वृद्ध महिला पहुंची महराजगंज तराई थाना दिवस,महराजगंज तराई थाने में पहुंचते ही बेहोश हुई घायल वृद्ध महिला,थाना दिवस में मौजूद डीएम-एसपी ने वृद्ध महिला को सम्हाला एसपी ने अपने हाथों से साफ किया वृ्द्ध महिला का खून,खेत में लगा पेड़ काटने से रोकने पर दबंगों ने की महिला की पिटाई,महराजगंज तराई थाने के शिवचरनडीह गांव का मामला

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पीएम के समस्त कार्यक्रम के लिये औपचारिक निमंत्रण दिया,पीएम के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों के लिए किया आमंत्रित

इलाहाबाद-महिलाओं की भीड़ में अनियंत्रित होकर घुसा टैम्पो,दस वर्षीय एक बच्ची की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,निशान चढाने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ जा रहा था टैम्पो,मऊआइमा थाना क्षेत्र के बादलपुर इलाके की घटना

सीतापुर-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा 20 जून को,दिवंगत व्यापारी की बेटियों से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव,6 जून को शहर कोतवाली इलाके में हुआ था ट्रिपल मर्डर  

फैज़ाबाद-अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद,कार सवार 3 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अयोध्या कोतवाली के कुशमाहा से आज सुबह हुआ था अपहरण,कैंट थाना क्षेत्र के मुमताजनगर के पास से हुई गिरफ़्तारी    

हापुड़-दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष,पथराव और हवाई फायरिंग, 2 लोग घायल मामूली विवाद को लेकर भिड़े पड़ोस में रहने वाले,हापुड़ कोतवाली के कोटलामेवातियान की घटना

बाराबंकी-नगर कोतवाली पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार,अफीम की पुड़िया के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,Zखसपरिया मोड़ गदिया से किया गिरफ्तार

कोई टिप्पणी नहीं: