जौनपुर मंगलवार को बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस द्वारा रोके जाने पर उनके ऊपर फायर झोंक दिया। पुलिस ने सतर्कता का परिचय देते हुए बाइक समेत एक को दबोच लिया। जबकि एक भाग जाने में सफल रहा। क्षेत्र के रतासी चौराहे पर उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने सामने से आ रही बाइक पर सवार दो लोगों को रोका तो उन लोगों ने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। पुलिस ने बाइक सवारों को घाघरपारा नहर की पुलिया के पास जाकर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी थाना क्षेत्र महमूदपुर गॉव निवासी सत्य प्रकाश उर्फ दारा सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह हैं । जिसके ऊपर मु० अपराध संख़्या 235/17 की धारा 41/411, व 307 आईपीसी के तहत जेल भेज दिया। और छोटू यादव पुत्र प्रेमचंद्र यादव निवासी किंलाई प्रतापगढ़ भाग जाने में सफल रहा। पकड़े गये बदमॉश की बाइक भी चोरी की बतायी गयी है। दूसरे आरोपी को तलाशा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें