tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 9 जून 2017

अधिवक्ता हत्याकांड: आरोपी की पुत्री ने दिया बयान


जौनपुर- पंवारा थाना क्षेत्र के अधिवक्ता रामसुचित हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से आरोपी राम नारायण की पुत्री प्रियंका यादव ने अपर सत्र न्यायाधीश एम पी सिंह की कोर्ट में बयान दर्ज कराया। उसने कहा कि हत्याकांड में उसके परिवार को फर्जी ढंग से फंसाया गया है ।घटना के काफी पहले से सभी मुंबई में रहते थे ।साक्ष्य में 52 पेपर दाखिल किया। गया। 30 अक्टूबर 2015 को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राम सूचित यादव की प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर उनके भाई रामनारायण व उसके परिवार वालों द्वारा हत्या करने का आरोप है। अधिवक्ता का शव अधजली हालत में पंवारा के चितांव में पाया गया था। जिसको लेकर अधिवक्ता संघ ने कई दिन हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: