tikhiawaz24.in

शनिवार, 10 जून 2017

कार के टक्कर से नीलगाय का पैर टूटा


सिकरारा थाना क्षेत्र के जौनपुर-सिकरारा सड़क पर सीठापुर गाव के पास शनिवार को 9 बजे जौनपुर की तरफ से जा रही कार ने सड़क पार कर रहे नीलगाय के बच्चे को धक्का मार दिया। जोरदार टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ वही नीलगाय का अगला पैर टूट कर झूल गया।

          नीलगाय को चलने में परेशानी एवं उसकी आर्त भरी कहर सुनकर शिक्षक नेता सतीश सिंह ने फोन करके वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। इसी के साथ वहा उपस्थित लोगो ने प्राथमिक उपचार भी किया। सूचना पर वन संरक्षक अधिकारी सुनील सिंह मौके पर पहुँच कर उसका उपचार करके उसको अपनी गाड़ी पर लादकर अच्छे उपचार के लिए मुख्यालय ले गए। सतीश की मानवता को लोगो ने धन्यवाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: