यशोदानगर बाईपास के निकट शुक्रवार देर रात स्क्रेप गोदाम और ट्रक बॉडी मेकर सेंटर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना के बाद मौके पर एक के बाद एक दर्जन भर दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मी देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे।
बाबूपुरवा निवासी अफ़सद का यशीदानगर बाईपास के पास स्क्रेप गोदाम है। जिसमे प्लास्टिक रखी हुई थी। वहीं गोदाम से सटा हुआ बर्रा निवासी नंदू का ट्रक बॉडी मेकर सेंटर है। रात करीब सवा बारह बजे गोदाम और सेंटर तेज लपटों के साथ जलने लगा। भीषण आग देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल कंट्रोल रूम को सूचना दी। दस मिनट बाद दमकल की गाड़ियों का पहुचना शुरू हुआ। दमकल कर आग बुझाने में जुट गए। आग उतनी भयानक थी कि दमकल कर्मी नजदीक नही पहुच पा रहे थे। रात दो बजे तक दर्जन भर गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रहीं। दमकल के अधिकारी का कहना था कि बड़ी आग होने की वजह से यह साफ नही हो पा रहा था कि आग पहले गोदाम में लगी थी या सेंटर में।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 10 जून 2017
कानपुर में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, हड़कंप
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें