tikhiawaz24.in

शनिवार, 10 जून 2017

हरिद्वार जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत


उत्तराखंड के बद्रीनाथ में आज सुबह एक  हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में  हेलिकॉप्टर के इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को वहां से सुरक्षित निकाल कर सड़क मार्ग से आगे भेजा गया है।
दरअसल  आज सुबह करीब 7:25 बजे श्री बद्रीनाथजी हेलिपेड पर  केस्टल ऐवियेसन कम्पनी मुम्बई  का हेलिकॉप्टर जो बद्रीनाथ जी से हरिद्वार के लिये जा रहा था, उड़ान भरते समय प्रेशर की कमी से हेलिपेड पर टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया । जिसमे सवार सभी 5 यात्री,पायलट ,सह पायलट  सकुशल हैं,किसी भी यात्री पर कोई चोट नहीँ आई है। उक्त हेलिकाप्टर के इंजीनियर की  हेलिकॉप्टर की ब्लेड की चपेट में आने से मृत्यु हुई है । सभी के  परिजनों को सूचित किया गया है एवं सड़क मार्ग से गंतव्य को भेजा जा रहा है।  क्षेत्राधिकारी चमोली ,थानाध्यक्ष  बद्रीनाथ मय पुलिस बल , एस.डी .आर.एफ़.फायर टेंडर आदि के मौके पर पहुंच गए हैं । सूचना के मुताबिक पाइलट महिला थी।

कोई टिप्पणी नहीं: