उत्तर प्रदेश सरकार में अब असमाजिक तत्व एवं अपराधी लोक निर्माण विभाग में ठेके नहीं पा सकेंगे । लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव सदाकान्त ने आज यहां बताया कि विभाग के टेण्डरों में पारदर्शिता एवं शुचिता लाने तथा माफिया गतिविधियों एवं गुण्डा तत्वों पर रोक लगाने के संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में कहा गया है कि सभी कार्यों के लिए ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू होगी ताकि लोक निर्माण विभाग के टेण्डरों में असमाजिक तत्वों, अपराधियों और माफिया समूहों पर रोक लगाई जा सके।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 9 जून 2017
असमाजिक तत्व अब लोक निर्माण में नहीं पा सकेंगे ठेके
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें