tikhiawaz24.in

शनिवार, 10 जून 2017

चिकित्सा शिविर लगाकर किया गया पशुओं का टीकाकरण

डॉ ए के यादव

क्षेत्र के पूरारजवार गांव में शुक्रवार को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एफएमडीसीपी योजना के तहत पशुओं को टीका लगाया गया, तथा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया गया।  पशु चिकित्सा अधिकारी बदलापुर डा. उमेश चंद्र के नेतृत्व में प्रधान प्रतिनिधि अवधेश सिंह के सहयोग से खुरपका एवं मुंहपका तथा गलाघोंटू रोग के नियंत्रण के लिए दर्जनों पशुओं को टीका लगाया गया। तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर 60 पशुओं को एंटीवर्मिन दवाई दी गयी । पशु चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों को पशुओं की देखभाल एंव चारे आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशु पालकों से अपील किया कि पशुओं को रोग मुक्त बनाने के लिए वे पशुओं को टीका अवश्य लगवाएं। टीम में पशुधन प्रसार अधिकारी मेढ़ा, देवलाल, व पैरावेट विजय कुमार यादव आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: