tikhiawaz24.in

गुरुवार, 26 मार्च 2026

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक की हालत गंभीर



*संवाद :माता चरण पांडे*

जौनपुर/ मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बसिरहा गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार, सुजानगंज थाना क्षेत्र के मोहरियांव गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित पुत्र धर्मेंद्र अपने मित्र 30 वर्षीय संदीप पुत्र राजनाथ के साथ एक ही बाइक से मछलीशहर में प्रदर्शनी मेला देखकर लौट रहे थे। देर रात बसिरहा गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों युवक बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे।


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों को सिर, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संदीप की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार, 25 मार्च 2026

प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत दहेज हत्या कांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

*प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत दहेज हत्या कांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल*

*थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई गिरफ्तारी*

अनिल मिश्र 
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र के पांचों तालाब के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर की। घटना के संबंध में बताया गया कि वादी की पुत्री को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि 23 मार्च 2026 को ससुराल जनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य घटना के बाद वादी की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बृजेश वर्मा उर्फ राहुल, गोवर्धन वर्मा तथा श्रीमती देवी निवासी पूरे दलपत शाह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व हत्या जैसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।जबकि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ऑनलाइन बुकिंग पर तुरंत मिल रहा गैस सिलेंडर, उपभोक्ता संतुष्ट


*संवाद:अजय पांडे*
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर तहसील के ग्राम सभा खालिसपुर स्थित आर पी गैस इंडियन एजेंसी पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के तुरंत बाद गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एजेंसी द्वारा त्वरित डिलीवरी व्यवस्था लागू किए जाने से ग्राहकों में संतोष देखा जा रहा है।

एजेंसी के कैशियर अनुराग यादव, राजेश यादव (दड़वा) और पांडा यादव ने बताया कि जो भी उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें बिना देरी के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता आसानी से गैस प्राप्त कर अपने घर लौट रहे हैं, जिससे समय की भी बचत हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग करने में परेशानी हो रही है, उनके लिए एजेंसी द्वारा अलग से कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है। ये कर्मचारी उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाने और बुकिंग कराने में सहयोग कर रहे हैं।

इस दौरान मौके पर पांडा यादव, अभिषेक यादव, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार सहित कई क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एजेंसी की इस बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे उपभोक्ता हित में सराहनीय पहल बताया।

सेंवई नाले में डूबे युवक का शव18 घंटे बाद मिला, मचा कोहराम



जौनपुर के खुटहन में सोमवार को शेरापट्टी गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया| दोस्तों के साथ नहाने गया 24 वर्षीय दीपू यादव सेंवईं नाले के चेकडैम के पास तेज बहाव में डूब गया। नाले में पानी की आपूर्ति बंद कराने के बाद गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 18 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से लगभग डेढ़ किमी दूर ओइना गांव के बंधे के पास मिला। घर के इकलौते पुत्र का शव देख स्वजनों में कोहराम मच गया।लोरिक यादव का 24 वर्षीय पुत्र दीपू घर से करीब एक किलोमीटर दूर चार दोस्तों के साथ नहाने गया था। चेकडैम के पास तेज बहाव के चलते वह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह लहरों में ओझल हो गया।मृत दीपू प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह परिवार का इकलौता पुत्र था और उसी के सहारे घर के बेहतर भविष्य के सपने देखे जा रहे थे। उसकी इस असमय घटना ने परिवार के सभी अरमानों को एक झटके में तोड़ दिया। बेटे का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां रीता देवी बेसुध होकर बार-बार बेटे का नाम पुकारती रहीं। पिता लोरिक यादव की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। तीनों बहनों में शकुन्तला और साधना विवाहित हैं। वे अपनी ससुराल में है। 16 वर्षीय छोटी बहन मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल है।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध नजर आया। गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी गिरफ्तार


प्रेम शर्मा
जौनपुर थाना बक्शा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दरियावगंज (बक्शा) निवासी 22 वर्षीय सूरज यादव पुत्र रायसाहब यादव है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 24 मार्च 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे मई बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ बक्शा थाने में मु.अ.सं. 120/26 के तहत धारा 87, 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में बक्शा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम नेआरोपी को दबोचा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली और हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

छात्र-अभिभावक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न


*संवाद: अजय पांडे*
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर तहसील के कंपोजिट विद्यालय बदलापुर खुर्द में मंगलवार को छात्र-अभिभावक सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में सफल विद्यार्थियों को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र राजपाल (पुत्र राधे मोहन पाल) एवं विशाल पाल (पुत्र राम केवल पाल) को साइकिल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष ललित कुमार मौर्य, समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबादीन निषाद ने किया।

अध्यापक सुशील शुक्ला, संजय, अरविंद कुमार सिंह एवं हरिनाथ यादव ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित मौर्य, ग्राम प्रधान चौधरी रजक, एडवोकेट मुकेश निषाद, वकील शुक्ला, संतलाल रजक एवं छोटू जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मंगलवार, 24 मार्च 2026

हाईवे पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल


 प्रेम शर्मा
 जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर सोमवार सुबह करीब10-50 बजे बंदवारे बीर हाईवे मई मोड़ के पास अवैध कट से हाईवे पार करते समय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए|
 घायल बुजुर्ग की पहचान बक्शा थाना क्षेत्र के कार्तिहां निवासी दिलवर शेख (55) वर्ष पुत्र स्व. हैदर शेख के रूप में हुई है| स्थानीय लोगों के अनुसार बदलापुर से जौनपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हाईवे पार करते समय उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर लगने से दिलवर शेख गंभीर रूप से घायल हो गए| मौके पर मौजूद राहगीर एवं स्थानीय लोगों ने की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वां भेजा गया| जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जनपद जौनपुर रेफर कर दिया गया|
 घटना की सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची| हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली| दुर्घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित करके यातायात को सामान्य कराया|
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया है| उन्होंने पुष्टि की कि कर्तिहां गांव निवासी दिलवर शेख घायल हुए हैं| और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है| अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है| तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी|

सोमवार, 23 मार्च 2026

*खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद, चार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज*

प्रेम शर्मा

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के उटरूकला गांव में सरकारी खड़ंजा निर्माण को लेकर हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उटरूकला गांव निवासी रामचन्दर गौतम पुत्र स्व. सहदेव गौतम ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बक्शा थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रमाशंकर यादव, शिवशंकर यादव, विजय बहादुर और अंकुश यादव उर्फ कल्लू खड़ंजा निर्माण स्थल पर पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी ने एक राय होकर गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 130/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(va) में केस दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर देवेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

रविवार, 22 मार्च 2026

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस ने टप्पेबाजी के मामले में एक अभियुक्त को , नकदी के साथ किया गिरफ्तार


*महिला को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर चांदी का पायल व सोने की नथ की थी ठगी*
अनिल मिश्र 
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने टप्पेबाजी व ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 940 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गौरामाफी तिराहे के पास से पकड़ा बताया गया कि 13 जनवरी 2026 को अमरगढ़ चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार तीन ठगों ने एक महिला को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर बहला-फुसलाकर उसके सोने की नथ और चांदी की पायल ठग ली थी। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी असलम अली निवासी जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को निशाना बनाकर जेवरात ठगने की बात कबूल की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मछलीशहर भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, युवाओं और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता



जौनपुर, रविवार। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी की संस्तुति के उपरांत मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिलाध्यक्ष द्वारा जारी 20 पदाधिकारियों की सूची में पार्टी की मंशा के अनुरूप युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जनपद इकाई में सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को संतुलित ढंग से शामिल किया गया है।

घोषित कार्यसमिति में 7 सामान्य वर्ग, 10 पिछड़ा वर्ग, 2 अनुसूचित जाति तथा 1 अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन की समावेशी सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नई टीम से आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग


 प्रेम शर्मा
 जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर गांव में जलते चूल्हे से निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई जिसमें हाईवे किनारे बना एक मड़हा और उसमें रखा सारा खाद्यान्न जलकर राख हो गया |
यह घटना दोपहर के उस समय हुई जब गांव निवासी उषा की लड़की मड़हे के अंदर खाना बना रही थी| इस दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने मड़हे को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैल गई| 
मड़हे में आग लगते ही चारों तरफ शोर मच गया और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए| पड़ोसियों ने समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक मड़हा और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया|

तंजानिया से क्रिकेट खेलकर अरुण यादव ने बढ़ाया जौनपुर का मान


*संवाद :अजय पांडे*
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के सरायगुंजा गांव निवासी 33 वर्षीय अरुण यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया देश से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

गांव की माटी से निकलकर अरुण यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई में की, जहां उन्होंने डीवाई पाटिल क्लब की ओर से करीब 10 वर्षों तक क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने मुंबई की टीम से टी-20 मुकाबले भी खेले और दाएं हाथ के ऑलराउंडर के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस टीम में उनके साथ दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शामिल रहे।

वर्ष 2024 में अरुण यादव तंजानिया चले गए, जहां उन्होंने छह माह तक अंडर-19 महिला टीम के कोच के रूप में कार्य किया। इसके बाद उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन तंजानिया की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हो गया।

तंजानिया की ओर से अब तक खेले गए 11 टी-20 मुकाबलों में अरुण यादव ने 421 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने छह विकेट लेकर टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर जीत दिलाई है। जर्मनी के खिलाफ लिया गया उनका हैट्रिक विकेट विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

बताया जाता है कि अरुण यादव ने करीब दस वर्षों तक भारतीय टीम में चयन के लिए लगातार प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने तंजानिया का रुख किया। वहां अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

अरुण यादव ने क्षेत्र के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता कड़ी मेहनत और धैर्य से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी 32 वर्ष की उम्र में सफलता मिली, इसलिए कभी हार नहीं माननी चाहिए और ईमानदारी से प्रयास करते रहना चाहिए।

प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा प्रतीक हॉस्पिटल पहुंचे पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा प्रतीक हॉस्पिटल पहुंचे पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*

*लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं को पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया सम्मानित*
अनिल मिश्र 
भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी आज प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा प्रतिक हॉस्पिटल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध समाज के लोगों उपस्थित रहे। पत्रकार वार्ता में पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया मेरे द्वारा 28 फरवरी 2026 को लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आए थे। अत्यधिक व्यस्तता होने के कारण उस समय कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाया था। इसलिए अब समस्त जिलों का दौरा करके। प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर सम्मानित कर रहा हूं। इसी क्रम में नगर पंचायत ढकवा के प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मिलित हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सम्मानित किया। यूजीसी पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा यह काला कानून है। जो देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिया है। जिस पर पक्ष या विपक्ष कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। जो समाज को बांटने का कार्य कर रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार को भी कटघरे में लिया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांतिलाल दुबे, कमलेश कुमार पाण्डेय, हरकेश पाठक, रवि उपाध्याय, डॉ पंकज पाल, अच्छे लाल दुबे, महेंद्र मिश्र, प्रमोद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

शनिवार, 21 मार्च 2026

*बक्शा पुलिस ने शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*



प्रेम शर्मा

जौनपुर वरिष्ठ पुलिस के निर्देश पर अपराध एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बक्शा के नेतृत्व में थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-120/26 धारा 69,115(2),351(3) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र स्वः राम कुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष निवासी महनपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को लखनऊ जौनपुर हाइवे महनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र स्वः राम कुमार यादव निवासी महनपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।

पंजीकृत अभियोग-

मु.अ.सं. 120/26 धारा 69,115(2),351(3) बी.एन.एस. थाना बक्शा जौनपुर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 हैदर अली थाना बक्शा, जौनपुर,हे0का0 मनोज कुमार थाना बक्शा,जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है|

*खड़ी ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत; 9 यात्री गंभीर घायल*

*संवाद: माता चरण पांडे*
मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज–मुंगरा बादशाहपुर हाईवे पर कोदहूं गांव के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। सिविल लाइन्स डिपो की एक रोडवेज बस खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस प्रयागराज से टांडा की ओर करीब 35 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी। कोदहूं गांव के समीप पहुंचते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर भेजा गया, जबकि एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है।

हादसे में 35 वर्षीय बस चालक सतीश गुप्ता निवासी बनुआडीह, थाना शाहगंज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

ये यात्री हुए घायल:
राकेश कुमार (50) निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज; मयंक सिंह (30) निवासी रवानिया कादीपुर, थाना करौंदी कला सुल्तानपुर; अनिल पटेल (31) निवासी कुंडरिया, थाना पवारा; राजकुमार (45) निवासी शकापुर, थाना सुजानगंज; रामचंद्र निषाद (50) निवासी उमरी, थाना बदलापुर; सूरज कुमार (30) निवासी मरगुपुर, थाना तेजीबाजार; राहुल कुमार (27) निवासी आहोपुर, थाना सिंगरामऊ; प्रमोद कुमार यादव निवासी बरियाराम, थाना सराय ममरेज प्रयागराज तथा नीरज बिंद निवासी मेढ़ा, थाना खुटहन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

बदलापुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मछली गांव सिंधी लश्कर प्राथमिक विद्यालय में चारी

बदलापुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मछली गांव सिंधी लश्कर प्राथमिक विद्यालय में आज विद्यालय के प्रधानाध्यापक जब विद्यालय में आए तो देखें की विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा हुआ था जिसकी सूचना इन्होंने डायल हंड्रेड प्रति मौके पर आए पीआरबी के लोग देखें प्रधानाध्यापक कहना है कि एक घटना पहली बार नहीं हुई है एक कई बार हो चुकी है जबकि इसी सूचना पुलिस विभाग को कई बार दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर सिंह, अध्यापक प्रेम गुप्ता, कृष्णकांत यादव, अमरनाथ यादव आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

शनिवार, 16 मार्च 2024

*नगर पंचायत ढकवा में सेल टैक्स विभाग का छापा व्यापारियों में मची अफरा तफरी*

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा में आज दिनांक 15 मार्च 2024 को सेल टैक्स की टीम द्वारा ढकवा बाजार में स्थित  बरनवाल आयरन स्टोर ( राम जग) की दुकान पर छापा पड़ा सेल टैक्स के 10 से 15 अधिकारी एक साथ तीन चार गोदामों  पर लगभग 12 बजे के आस पास छापा मारा इस संबंध में जब मीडिया वालों ने उनसे बात करने का प्रयास किया तो अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सूचना के आधार पर छापा मारा गया है अभी जांच चल रही है लगभग 5-6 घंटे चलेगी उसके बाद ही हम कुछ बता पाएंगे छापे की खबर सुनते ही व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई आज ढकवा बाजार की काफी संख्या में दुकानें बंद रही शाम को  सेल टैक्स की टीम जाने के बाद ही धीरे-धीरे व्यापारियों द्वारा दुकानें खुलना चालू हुई

बेदूपारा में हुई रेल से दुर्घटना

सुल्तानपुर न्यूज़ :-


बेदूपारा में हुई रेल से दुर्घटना


लंभुआ(सुलतानपुर)



रात्रि से गायब शिव शंकर पांडे 17 वर्षीय पुत्र नागेश मणि निवासी ग्राम बेदूपारा थाना कोतवाली लम्भुवा अंतर्गत का रहने वाला था जिसकी लाश रेलवे ट्रैक पिलर संख्या 891/6 और 891/8 के बीच वंदना ढाबा के पीछे मिली ,दो बहने एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल परिवार में मचा कोहराम मौके पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की मौके पर कोतवाली निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी व उप निरीक्षक अनिल सक्सेना वा उपनिरीक्षक श्याम चंद्र यादव अपने  हमराह के साथ घटनास्थल पहुंचे घटना का जायजा लेते हुए जामा तलाशी में मृतक की जेब से कुछ नशीली चीजें प्राप्त हुई जिससे प्रतीत होता है कि शिव शंकर उर्फ सनी कहीं न कहीं नशे का शिकार था यह दुर्घटना रात्रि में ही हो गई थी जिसके कारण शरीर अकड़ गया था जिससे प्रतीत होता है कि घटना 10 घंटे लगभग पहले हुई थी और परिजनों से जानकारी भी मिली की शिव शंकर पांडे को मां बाप ने नशा न करने की नसीहत भी दी थी मृतक शिव शंकर का ͓͓̽शव पर काफी चोट के निशान देखने को मिले वह एक पैर आधा कटा हुआ था जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ ऐसा प्रतीत होता है कि कुत्तों अथवा जंगली जानवरों द्वारा पैर गायब कर दिया ͓गया काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला शव का पंचनामा कराते हुए मैं हमरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

मृतक के बाबा कपिल देव पाण्डेय जो कि भारतीय रेल से रिटायर्ड हैं इन्हीं के कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी है दो बेटे होने के बावजूद बड़े बेटे गिरीश मणि पांडे ने पूर्व में ही जहर खा लिया था जिनके 5 बच्चों एक लड़का गंगा प्रसाद पांडे वा चार लड़की वह दूसरे पुत्र नागेशमणि पाण्डेय को एक लड़का दो लड़की जो कि बाहर रहकर घर चलाने जुगाड़ करते हैं बाबा कपिल देव का भी रो रो कर बुरा हाल देखने को मिला कोतवाली निरीक्षक ने घर जाकर परिवार को सांत्वना दी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है


जिला संवाददाता शुभम् कौशल

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल


वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल ==================== शिव पूजन मिश्रा संवाददाता- विद्युत ध्वनि, बदलापुर, जौनपुर बदलापुर: बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर ओवर ब्रिज पुलिया के पास नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे