tikhiawaz24.in

रविवार, 5 दिसंबर 2021

*देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भष्ट्राचार, माफिया, आतंक, तुष्टिकरण जैसे समस्याओं से ग्रस्त था: राधामोहन सिंह*

 

*देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भष्ट्राचार, माफिया, आतंक, तुष्टिकरण जैसे समस्याओं से ग्रस्त था: राधामोहन सिंह*


*योगी सरकार में आज हम कह सकते है कि सही मामले में उत्तर प्रदेश है: राधामोहन सिंह*


जौनपुर: 5 दिसम्बर 

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हाल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि ने पण्डित दीनदयाल और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गयी। देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लम्बे समय तक भष्ट्राचार, माफिया, आतंक, तुष्टीकरण जैसे समस्याओं से ग्रस्त था, पूर्व की सरकारो ने प्रदेश के विकास पर ध्यान ना देंकर अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टीकरण की राजनीति की, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने न ही अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त किया बल्कि विकास के नये स्तम्भ भी स्थापित किये उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कही।


श्री सिंह ने आगे कहा कि 2017 में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को प्रत्येक तरह से सामर्थ्यवान और समृद्धि राज बनाने, मत, मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रदेश को संकीर्ण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज यह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है कि जो चुनौतिया उन्हें विरासत में मिली थी, उन चुनौतियों को स्वीकार कर सभी चुनौतियों से पार पा ली है।  


श्री सिंह ने आगे कहा कि जौनपुर पण्डित दीनदयाल जी की कर्मभूमि रहा है, पूर्ववर्ती सरकारो में यहां का अपेक्षित विकास नही हुआ, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार यहां के विकास के लिये कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है, जौनपुर के विकास के लिए अभी कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां करोड़ों रुपयों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था योगी की सरकार ने जौनपुर में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था।


उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार यहां से करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण करा रही हैं। हमारी सरकार ने जौनपुर की जनता को बिना भेदभाव के केंद्र व प्रदेश सरकार के आयुष्मान भारत योजना,  उज्ज्वला योजना, फ्री टेबलेट स्मार्टफोन योजना, आवास योजना, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, पेंशन योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है।


 उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार ने प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जौनपुर के हजारों आवासों का निर्माण कराया है जौनपुर की कालीन उद्योग को विश्व में विशेष पहचान दिलाने के लिये योगी सरकार ने एक जनपद एक योजना में शामिल किया है। इससे इस कार्य से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि तो हुई ही है साथ ही रोजगार का सृजन भी हुआ है।


श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार हर घर जल योजना के तहत जौनपुर के सभी गांवो में  8700 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम कर रही हैं, ताकि सभी घरों को शुद्ध पेयजल मिल सके। इसके अतिरिक्त जौनपुर के शहरी क्षेत्र में भी हमारी सरकार पुरानी पाइप लाइनों को बदलवा रही है, और जहां जरूरत है वहां नई पाइपलाइन बिछाने का भी काम कर रही है, उन्होंने अंत मे कहा कि योगी सरकार जौनपुर के करीब 3:30 लाख छात्र-छात्राओं को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेगी। मुख्य अतिथि का आभार जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की।   उक्त अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश यादव, विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघनिया, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, जिला कोषाध्यक्ष सन्तोष मिश्रा, शिवगोविंद साहू, ओमप्रकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रागिनी सिंह, दिव्यांशु सिंह, मण्डल प्रभारी गण, मण्डल अध्यक्ष गण, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, सभासद गण उपस्थित रहे।

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

पूरे विकास क्षेत्र में कक्षा1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिए 11 बजे से 12-30 तक गणित विषय का सभी विद्यालयों में बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया ग



पूरे विकास क्षेत्र में कक्षा1 से लेकर कक्षा 8 के बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिए 11 बजे से 12-30 तक गणित विषय का सभी विद्यालयों में बेसलाइन टेस्ट का आयोजन किया गया है।यह पूरे जनपद में आज ही मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर अनुपम शुक्ल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के निर्देश पर आयोजित किया गया।इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि कोविद के कारण स्कूल लगभग 2 वर्ष तक प्रभावित रहे इससे बच्चों का अधिगम स्तर बहुत नीचे हो गया।बच्चों के सही स्तर को पहचानने के लिये और उसी अनुरूप उन्हें शिक्षा देकर हमें शिक्षा की मुख्य धारा में ले आने का एक कदम है।टेस्ट पर पूरी निगरानी रखने के लिये ब्लॉक के खंडशिक्षाधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है और सभी ए0आर0पी को निर्देशित किया गया है कि कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता नही होनी चाहिए।क्योंकि जबतक बिना नकल के टेस्ट नही होगा तब तक हम बच्चों के सही स्तर को नही पहचान पाएंगे।टेस्ट की निगरानी के लिए खंडशिक्षाधिकारी द्वारा बी0आर0सी पर कंट्रोल रूम बनाकर व्यापक बन्दोंबस्त किया गया।ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र द्वारा कई विद्यालयों में चल रहे बेसलाइन टेस्ट का स्थलीय पर्यवेक्षण किया।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के मेंटर राजकुमार जी भी अनुश्रवण के साथ-साथ बेस लाइन टेस्ट का जायजा लेते रहे।

बुधवार, 15 सितंबर 2021

शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यालयों में स्काउट टीम के गठन हेतु ए0आर0पी का सुदूरवर्ती विद्यालय में भ्रमण।


 ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र आज सुदूरवर्ती विद्यालयों में शैक्षिक भ्रमण के साथ-साथ शिक्षकों से अपने विद्यालय में स्काउट टीम के गठन पर जोर दिया।स्काउट टीम के रहने पर किसी महत्वपूर्ण अवसर पर बच्चों को बुलाया जाएगा।आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लालगंज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसी प्रकार पूर्वमाध्यमिक विद्यालय खानपुर में भी राजभारत मिश्र ने सभी शिक्षकों से साप्ताहिक क्विज के साथ साथ दीक्षा ऐप,रीड अलांग ऐप,प्रेरणा लक्ष्य ऐप आदि के प्रयोग और महत्व को बच्चों को बताया जाय।स्काउट की टीम जरूर गठन करके बच्चों का नाम और शिक्षक का नाम जिला स्काउट मास्टर को भेज दिया जाय।यह सब जनपद के बेसिक शिक्षा के मुखिया डॉक्टर गोरखनाथ पटेल डी0सी0 ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र, एस0आर0जी0 डॉक्टर अखिलेश सिंह,डॉक्टर कमलेश कुमार यादव,अजय मौर्य के अथक परिश्रम और मार्गदर्शन में हो रहा है।प्राथमिक विद्यालय लालगंज की प्रधानाध्यापिका रीना भारती ने बताया कि शीघ्र ही मेरा विद्यालय प्रेरक हो जाएगा इसी प्रकार पूर्वमाध्यमिक विद्यालय खानपुर के प्रभारी ने बताया कि छात्र संख्या अधिक होने के कारण अब प्रवेश करना कठिन है।प्राइवेट स्कूल के बच्चे प्रति दिन नाम लिखा रहे है यह सब शिक्षकों के मेहनत का फल है।

* भारती का 32वें श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


जौनपुर।  संस्कार भारती जौनपुर द्वारा आयोजित 32वें श्री राधाकृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की देर शाम वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्मिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सिद्धार्थ उपवन में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री महेशचंद श्रीवास्तव  क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रविशंकर गुप्त IAS विशेष सचिव दुग्ध विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रविशंकर गुप्त जी व संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार मिश्र की उपस्थिती में किया गया। इसके उपरांत संस्कार भारती धेय्य गीत के साथ कार्यक्रम आरम्भ हुआ, अतिथियों के परिचय व सम्मान संस्था के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव जी ने किया, अपने विशेष उध्बोधन में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने भगवान कृष्ण के जीवन चरित्र का आज के परिवेश में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात क्रमशः लल्ला वर्ग, राधा वर्ग व कृष्ण वर्ग की प्रतियोगिता का मंचन हुआ, इसी के मध्य बहन संस्तुति की एक सुंदर नृत्य प्रदर्शन व श्री राहुल पाठक जी का सुमधुर भजन गायन हुआ, कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि महेशचंद श्रीवास्तव के द्वारा दिया गया, लल्ला वर्ग में प्रथम शिवांक, द्वितीय अविरल, तृतीय प्रनिका मिश्रा, राधा वर्ग में प्रथम अन्वी पाठक, द्वितीय वानी आर्या, आराध्या श्रीवास्तव, कृष्ण वर्ग में प्रथम सिधांसी श्रीवास्तव, द्वितीय अदिति वर्मा, तृतीय मोनल गुप्ता। कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा नई कार्यकारिणी  का सम्मान किया गया और कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत द्वारा हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री वीरेंद्र जी जिला कार्यवाह, श्री शिव प्रसाद जी विभाग कार्यवाह, श्री नीलमणि श्रीवास्तव, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, डॉ वंदना सरकार, डॉ ब्रम्हेश शुक्ला, श्री संजय सेठ, अतुल जायसवाल अध्यक्ष भारत विकास परिषद, राजेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, पंकज मिश्रा, आमोद सिंह मीडिया प्रभारी भाजपा, वरुण सिंह, सुधांशु सिंह, विक्रम गुप्ता, अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ ज्योति दास, सुजीत कुमार, आशिष, राज किशोर, बालकृष्ण, अरुण, ज्योति श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने सबका आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन विष्णुजी ने की।

रविवार, 12 सितंबर 2021

विधान सभा जौनपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ* *गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं, नही तो इनकाउंटर में मारे जा रहे है : लक्ष्मण आचार्य*


*विधान सभा जौनपुर में भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न हुआ* 

*गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं, नही तो इनकाउंटर में मारे जा रहे है : लक्ष्मण आचार्य*


जौनपुर: 11 सितम्बर 2021


भारतीय जनता पार्टी जौनपुर ने गुरुवार को मंगलम लान में विधानसभा 366 सदर जौनपुर का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया, उन्होंने कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुये कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है जबकि भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है, कश्मीर में धारा 370 का खात्मा और राममंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। योगी सरकार में प्रदेश के गरीबों को मुफ्त आवास, आयुष्मान कार्ड से इलाज, बेहतर बिजली मिल रही है। गुंडई करने वाले अपराधी या तो जेल में है या फिर सरेंडर कर रहे हैं। राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में विकास के लिए भरपूर काम हुआ है, जौनपुर विधान सभा में पुल और रोड की सौगात के साथ-साथ सपा सरकार में हफ्ता वाइज मिलने वाली बिजली अब प्रतिदिन 22 घंटे बिजली मिल रही है, किसानो को सम्मान निधि समेत समाज के लिए तमाम जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं। इसके पहले मुख्य अतिथि पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनको नमन किया, उसके उपरान्त मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया, उक्त अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, विधान सभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य राजकुमार बिन्द, विजय सिंह विद्यार्थी, सूबेदार सिंह, बृजेश यादव, किरण श्रीवास्तव, कार्यक्रम के विधानसभा सह संयोजक ब्रह्मेश शुक्ला, श्याम मोहन अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, आमोद सिंह इन्द्रसेन सिंह, विपिन द्विवेदी, सिद्दार्थ राय, प्रमोद प्रजापति, अरविंद शुक्ला, लक्ष्मीकांत सिंह, सुधीर सिंह, संजय सिंह, संजय केडिया, प्रदीप श्रीवास्तव, सूर्यमणि पांडे, मानिकचंद सेठ, अरुण सिंह, विनय सिंह, संजू सिंह, त्रिभुवन नाथ, संदीप गुप्ता, ध्रुव कुशवाहा, मुन्ना लाल अग्रहरी, रागिनी सिंह, अंजू पाठक, प्रीति गुप्ता, विमला श्रीवास्तव, करुणा मौर्या, माया सेठ, उर्वशी सेठ, पूनम विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अनिल सिंह कप्तान, अंजना सिंह, जेपी सिंह, सूर्यमणि पांडे, शशांक सिंह, राजीव कृष्ण नारायण आदि प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।

परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में


परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र आज ब्लॉक के सुदूरवर्ती विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।इसमें प्राथमिक विद्यालय कवेली में ग्राम प्रधान सुभाष यादव की मौजूदगी में अनुश्रवण किया गया।प्रधान द्वारा बताया गया कि हम इस विद्यालय को प्रेरक बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगे प्रधानाध्यापक चंदा अंसारी ने प्रधान जी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय पूरी तरह से हमारे स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक जियालाल निषाद,रुचि पांडे,कृष्णकांत पांडे,नीरज दुबे आदि सभी लोग टीम भावना से काम कर रहे हैं इससे विद्यालय जल्दी प्रेरक हो जाएगा।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय नकहरा खान देव का भी अनुश्रवण किया वहाँ के प्रभारी राजनाथ ने बताया कि हमारा विद्यालय कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर अग्रसर है।सभी शिक्षक पूरी ताकत से प्रेरक बनाने में लगे हुए हैं

शनिवार, 11 सितंबर 2021

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई

 

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई।इसी क्रम में ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय भूला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ ब्लॉक बदलापुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पंत जी के विचार आज भी प्रासंगिक है हम लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा में जन्मे पंत जी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्य मंत्री थे और चौथे गृह मंत्री थे।जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न 1957 में दिया गया।देश की सबसे बड़ी कृषि विश्वविद्यालय गोविन्द बल्लभ पंत जो कि नैनीताल में है,की स्थापना की।ये महान राजनेता थे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप त्याग किया जिससे पूरा देश इन्हें याद कर रहा है।जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरख नाथ पटेल,डी0सी0ट्रेनिंग सुरेश पांडे एवं खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र के नेतृत्व में ये सब काम हो रहा है।इस मौके पर अनवर अब्बास खान,कंचनलता मिश्र,रमाकांत चौरसिया,आलोक मिश्र,संयम, आशुतोष प्रताप सिंह,राकेश सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,विजय शंकर मिश्र,इंताज आदि लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 14 मई 2021

बदलापुर पांच सदस्यीय संगठन द्वारा गठित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक


जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी जी की अध्यक्षता में डॉक्टर हरशू प्रसाद पाठक,मिथिलेश सिंह,अखिल मिश्रा एवं रामकृष्ण उपाध्याय 5 सदस्यीय संगठन द्वारा गठित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक अखिल मिश्रा के यहां आहूत की गई जिसमें क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर विचार करते हुए कोरोना से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। अस्पताल जाकर कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया गया। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 10 बेड का वार्ड जो वर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से युक्त है जिसको माननीय विधायक जी ने अपने सहयोग से एवं कुछ दानदाताओं के सहयोग से निर्मित करवाया है और उनके ही द्वारा दी गई 35 लाख की धनराशि जो ऑक्सीजन प्लांट में खर्च होना है उसका कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है वह भी जल्द ही मरीजों की सेवा में चालू हो जाएगा और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर युक्त वार्ड कल तक मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगा।सीएससी केंद्र से प्रतिदिन कोरोना की जांच एवं कोरोनाकिट का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। हमारे बदलापुर विधानसभा में सभी कोरोना वैरियर अपना काम नियमित कर रहे हैं और क्षेत्रीय विधायक जी का सहयोग भी सराहनीय है।

शनिवार, 20 मार्च 2021

प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर विकास क्षेत्र बदलापुर

 

  

बदलापुर/जौनपुर

प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर   विकास क्षेत्र बदलापुर में BEO नरेन्द्रदेव मिश्र के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर 20 बच्चों को प्रेरक बालक/बालिका का सम्मान प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने के लिए दिया गया।अभिभावकों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले औऱ कायाकल्प में 14मानक पूरा करने वाले उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित किया।ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र,विभा शुक्ला, ज्योति मिश्रा, नमिता मिश्रा, ममता सिंह,डॉक्टर यामिनी सिंह,कंचनलता मिश्र आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

सोमवार, 1 मार्च 2021

बी आर सी शाहगंज पर चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण।


                          बी आर सी शाहगंज पर दो दिवसीय प्रशिक्षण विगत कई दिनों से निरंतर चल रहा है ।प्रशिक्षण मे मिशन प्रेरणा को मूर्त रूप देने हेतु सभी को प्रेरित किया जा रहा है,भाषा और गणित दोनो बुनियादी विषयों पर  अच्छी तरह से चर्चा हो रही है,गणित किट से सभी को अवगत कराया जा रहा है,शिक्षक संकुल को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि प्रशिक्षण मे मिली जानकारी को अच्छी तरह  से बच्चों तक पहुंचायें, हम निरंतर प्रयास से प्रेरणा लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे,ए आर पी हिन्दी  प्रशांत मिश्र ने तीनों माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह समेत शिक्षण संदर्शिकाओं पर प्रकाश डाला ,पी पी टी का प्रदर्शन निरंतर आवश्यकतानुसार किया गया।ए आर पी सामाजिक विषय दिनेश कुमार यादव ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।ए आर पी अंग्रेजीे सुभाष यादव,ए आर पी विज्ञान अखिलेश यादव, ए आर पी गणित ने भी प्रशिक्षण मे सहभागिता की।प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने मे योगेश अस्थाना,फैसल, अभिषेक सिन्हा,श्रीकान्त यादव ने तकनीकी सहयोग किया।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

न्याय पंचायत अर्जुनपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ किसान के मुद्दे पर बहरीपुर में हुई चर्चा

 


न्याय पंचायत अर्जुनपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ किसान के मुद्दे पर बहरीपुर में आयोजित बैठक में शामिल होते विधानसभा प्रभारी इन्द्रमणि दूबे,कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के महासचिव बाबूराम यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव रमेश पाण्डेय,मैन बहादुर सरोज,सुनील शर्मा,गायक अमित सिंह,छोटेलाल गौतम,राम शिरोमणि विश्वकर्मा,अरविन्द उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे


शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

महराजगंज विकास खण्ड की न्याय पंचायत महकुचा में संगठन सृजन अभियान की बैठक को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान


 कांग्रेस के संगठन को हर गावं तक पहुंचाना ही लक्ष्य-मकसूद खान महराजगंज विकास खण्ड की न्याय पंचायत महकुचा में संगठन सृजन अभियान की बैठक को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान ने कहा कि हर गावं में कांग्रेस के संगठन को मजबूती से खड़ा किया जायेगा किसान बेहाल है युवा पीढ़ी बेरोजगार होती चली जा रही है इसकी लड़ाई लडी जायेगी,बदलापुर विधानसभा के प्रभारी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि आज महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था चौपट हो गई है किसी को न्याय नहीं मिल पा रहा है ऐसे में सभी वर्गों के लिए संघर्ष किया जा रहा है,इस अवसर पर सत्यवीर सिंह,धर्मेन्द्र निषाद,लालमणि मिश्र,यादवेन्द्र दूबे सुदामा निषाद ने अपने विचार व्यक्त किए अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मौर्य तथा संचालन शार्दुल सिंह ने किया इस अवसर पर महकुंचा न्याय पंचायत के पदाधिकारियों का चयन किया गया

बुधवार, 6 जनवरी 2021

*भाजपा की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक सम्पन्न हुई*


लाइन बाजार जौनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी और मण्डल अध्यक्ष की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक स्थिति एवं आवश्यकता के अनुसार संगठन में गतिशीलता बनाने के  सम्बन्ध में चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, हमें सशक्त और सजग रहना होगा, भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाये, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ता की बदौलत ही भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है। कार्यकर्ता के त्याग और तपस्या के बल पर ही दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव बहुत जल्द आने वाला है, हमें बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाना है। हमारे युवा कार्यकर्ता बहुत सजग हैं, उसमें और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। हम आप सब मिलकर गांव-कस्बे घूम कर सरकार द्वारा किए गए कार्य को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लें। हम कार्यकर्ता ही नहीं एक सशक्त प्रहरी हैं इसलिये पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाये और संगठन की मजबूती एवं भावी कार्यक्रम के बारे में सबको जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री  अशोक मौर्या, रामसूरत बिन्द, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, किरण श्रीवास्तव, संतोष सिंह,  सुनील तिवारी, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, अवधेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, विनोद मौर्य, लवकुश सिंह, बलवीर गौंड, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र मिश्र, चन्द्रेश गुप्ता, विवेक शर्मा, महेंद्र बिन्द, वंशबहादुर पाल, रामस्वारथ बिन्द, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, संजीव शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

शनिवार, 2 जनवरी 2021

प्राथमिक विद्यालय डालूपुर पर नववर्ष के शुभ अवसर पर पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्न


 प्राथमिक विद्यालय डालूपुर पर  नववर्ष के शुभ अवसर पर पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्न  प्रधानाध्यापक ने बताया छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास और भी बेहतर प्रदर्शन करने की भावना का संचार होता है इस मौके पर राजेश्वरी प्रसाद सिंह (पूर्व अध्यापक)मुहम्मद हनीफ (पूर्व प्रधानाध्यापक) चंद्र भान सिंह पूर्व प्रधान राज नाथ सिंह रामपाल प्रधानाध्यापक विवेक यादव सहायक अध्यापक सेषमा सिंह  उपस्थित रहे कर्यक्रम का सनचालन शिवांगी सिंह ने किया अंत मे प्रधानाध्यापक ने सबका आभार व्यक्त किया