सुलतानपुर: कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार कर ढेमा बाजार में समर्थकों के साथ बैठक करना पूर्व मंत्री ओपी सिंह को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो को आधार मानते हुए पुलिस ने उनके व 20 से 25 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की है।
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और तीखी आवाज समाचार पत्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले तमाम उठापटक और अटकलों के बीच में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने छोटी बहू अपर्णा यादव को कड़ी नसीहत के साथ सलाह भी दी है। इंटरनेट मीडिया पर अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरों के बीच में ही शिवपाल सिंह यादव ने उनको फिलहाल समाजवादी पार्टी के लिए काम करने की सलाह दी है।
जौनपुर बदलापुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम मेढा में हो रहे सत्य नारायण मिश्र एवं विवेक सिंह (टिकाऊ )क्रिकेट के एक रोमांचक मुकाबलेमें बधवा की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी घाघरपारा की टीम को हराकर सुपर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ,आपको बता दें कि एम सी ए मेढा द्वारा प्रत्येक वर्ष 5 जनवरी से लेकर 15 से 16 जनवरी तक का क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष प्रधान संघ के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा मैच का उद्घाटन एक रंगारंग कार्यक्रम के साथ किया गया ,मैच में शामिल होने के लिए दूरदराज से आई अंतर्जनपदीय 32 टीमें भाग लेती हैं जो हर दिन एक उत्सव का रूप धारण किए रहता है| क्रिकेट का रोमांच तब और बढ़ जाता है जब कमेंट्री टीम में अध्यापक" शेषमणि यादव" और "सुभाष शर्मा" जैसे कमेंटेटर चार चांद लगा देते हैं विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः विभिन्न इनामो के साथ 50,000 व 35000 का नगद पुरस्कार लखनऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा पप्पू द्वारा दिया जाता है, अंपायर की भूमिका में विनय पंडित, मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष दुबे ,सुनील सिंह ,सुजीत सिंह फौजी रहते हैं जो अपनी पैनी नजर हर बाल पर रखते हैं उसी तरह कमेटी में बड़े-बड़े नाम शामिल है जिसमें अध्यक्ष बड़े बाबू मदन सिंह, डॉ दिनेश सिंह, प्रधान उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, विद्युत ध्वनि रिपोर्टर बदलापुर शिव पूजन मिश्रा, विनोद सिंह, अनुराग पांडे ,एसपी सिंह, पूर्व प्रधान संतलाल ,पूर्व प्रधान दयाशंकर निषाद आदि लोग शामिल हैं
सातवें चरण तथा अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। इसमें 09 जिलों की 54 विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। इस चरण में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली तथा सोनभद्र जिले में वोट पड़ेंगे।
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और तीखी आवाज समाचार पत्र से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇👇