tikhiawaz24.in
सोमवार, 28 सितंबर 2020
प्रधानमंत्री मोदी जी के "मन की बात" का कार्यक्रम मल्हनी विधानसभा के सिकरारा मंडल में बभनौली सेक्टर के बूथ नंबर 63 व 64 के ग्राम बभनौली में अनिल शुक्ला के आवास पर सुनने का कार्यक्रम
आज प्रधानमंत्री मोदी जी के "मन की बात" का कार्यक्रम मल्हनी विधानसभा के सिकरारा मंडल में बभनौली सेक्टर के बूथ नंबर 63 व 64 के ग्राम बभनौली में अनिल शुक्ला के आवास पर सुनने का कार्यक्रम रखा गया था, मन की बात सुनने के बाद मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा जी ने बभनौली सेक्टर में चुनाव के सन्दर्भ में एक बैठक ली जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने बूथ पर लग जाइए और हमें अपना बूथ जीत कर दिखाना है, हमे मुख्यमंत्री योगी जी की बातों को अपने अंदर उतारना है और अपना मण्डल जीतकर योगी जी को तोहफा में देना है, उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा के साथ सेक्टर संयोजक ब्रह्मदत्त गिरी बूथ अध्यक्ष अनिल शुक्ला, दीपक दुबे, सदस्य पप्पू शुक्ला, शिशु शुक्ला, राकेश मिश्रा, अध्यक्ष क्रमशः अनिल शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
शनिवार, 26 सितंबर 2020
जौनपुर जनपद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी समेत प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को किया शंखनाद..............
जौनपुर जनपद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मल्हनी समेत प्रदेश की आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को शंखनाद किया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए सीएम ने कहा कि बूथ जीतने का लक्ष्य लेकर चुनावी समर में उतर जाएं। अगर बूथ जीत गए तो विधानसभा भी जीत जाएंगे। इसके लिए सरकार की सभी लाभार्थी योजनाओं को लेकर घर-घर जाने की अपील की।
कुल्हनामऊ स्थित सनबीम स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बूथ, सेक्टर और मंडल प्रमुखों से संवाद किया। करीब 30 मिनट के संबोधन में जौनपुर के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए उज्ज्वल भविष्य के सपने दिखाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पं. दीनदयाल की कर्मभूमि रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार विकास की गंगा बहाने के लिए संकल्पित है। यह किसी जात-पात की सरकार नहीं है। हमारा लक्ष्य सबका विकास और सबका सम्मान करना है। उपचुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं बताएं। अगर कोई पात्र योजना का लाभ पाने से वंचित रह गया है तो उसे लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी भी आपकी है। कोरोना संकट काल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि संकट काल में जब दुनिया पस्त थी, उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था, तब हमारे प्रधानमंत्री ने मजबूती के साथ इसका सामना किया। सरकार अपनी जनता के साथ खड़ी रही। राशन, पेंशन सहित जरुरी सहायता मुहैया कराई गई। किसान बिल का विरोध करने वाले किसान विरोधी संबोधन के दौरान सीएम ने संसद में पारित किसान बिल का विरोध करने वालों को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो वादा किया था, यह बिल उसी की कड़ी है। यह बिल किसानों को बिचौलियों से मुक्त करेगा। उन्हें अपनी उपज अपने अनुसार बेचने की छूट मिलेगी। विपक्ष इस पूरे बिल पर जनता को बरगला रहा है, लेकिन उनकी मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी, सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, सांसद बीपी सरोज, मछली शहर के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पूर्व सांसद के पी सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीमा द्विवेदी, अशोक सोनकर, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, धनञ्जय सिंह, राजू दादा, राज पटेल, संदीप सरोज, अभय राय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह,प्रमोद प्रजापति,बटेश्वर सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, शुभम मौर्या आदि उपस्थित रहे।
सारा विश्व परमात्मा मे ही ओत प्रोत है । जैसे सूत के बिना वस्त्र का अस्तित्व नहीं....व्यास - धर्मराज तिवारी
यस्मिन्निदं प्रोतमशेषमोतं ,
पटोयथा तन्तुवितानसंस्थः ।
त एष संसारतरुः पुराणः,
कर्मात्मकः पुष्पफले प्रसूते ।।
(श्रीमद्भागवत ११- १३-२१)
जैसे तागों के ताने बाने मे वस्त्र ओत प्रोत रहता है वैसे ही यह सारा विश्व परमात्मा मे ही ओत प्रोत है । जैसे सूत के बिना वस्त्र का अस्तित्व नहीं है , किन्तु सूत बिना वस्त्र के भी रह सकता है , वैसे ही इसजगत् के न रहने पर भी परमात्मा रहता है अर्थात् यह जगत् परमात्म स्वरूप ही है । परमात्मा के बिना इसका कोई अस्तित्व नहीं । यह संसारवृक्ष अनादि और प्रवाहकाल से ही नित्य है। इसका स्वरूप ही है -- कर्म की परम्परा तथा इस वृक्ष के फल - मूल है--मोक्ष और भोग ।
ब्लॉक करौदी कला मैं सहाबुद्दीन पुर गांव में हनुमान खरवार के घर बारिश की वजह से गिरा
गुरुवार, 24 सितंबर 2020
जीत का कोई विकल्प नही होता- अनिल राजभर
भारतीय जनता पार्टी ने मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव की तैयारी में सभी मोर्चाओ के अध्यक्षों से परशुराम मंडल के ग्राम बसारतपुर में संवाद किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मल्हनी विधानसभा के चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी ने कहा कि मल्हनी का चुनाव जीतना है अगर पार्टी का कार्यकर्ता फैसला कर ले की हम लोगो को अपने प्रत्याशी को जिताना है तो हमें चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता, उन्होंने महिला मोर्चा की मातृ शक्तियों का आह्वान करते हुए कहा कि अगर मातृशक्ति जी जान से जुट जाए और घर घर महिलाओ से मिले तो चुनाव की फिजा बदल सकती है, उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है, हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिंद्धान्त पर काम करती है, भाजपा में सभी समाज के लोग राजनीति करते है और कोई भी यहा पदाधिकारी से लेकर विधायक या सांसद हो सकता है, उन्होंने आगे सभी मोर्चा के अध्यक्षों से संवाद करते हुये कहा कि सभी लोग आज से ही चुनाव की तैयारी में लग जाये ताकि हम ये सीट आसानी से जीत जाये। उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की और संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने की, उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, संदीप सरोज, अभय राय, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनञ्जय सिंह, मण्डल प्रभारी राजकुमार निषाद, सुनील सिंह, विनय सिंह सभासद, आमोद सिंह , विनीत शुक्ला, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विपुल सिंह, संजय पाठक, पांचो मण्डल अध्यक्ष, सभी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।।
बुधवार, 23 सितंबर 2020
सरोखनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्या के पति को मारी गोली

जौनपुर बदलापुर ! विजेथुआ महावीरन सुल्तानपुर दर्शन करने गये बदलापुर कस्बे के वार्ड नंबर चार सरोखनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति को गोली मार दी। जिससे वे घायल हो गये। घायलावस्था में उन्हे सीएचसी बदलापुर ले आया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पर सैकड़ों की भीड़ जमा होगी।
उक्त वार्ड निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सुरेश चंद्र सरोज (55) हर मंगलवार की भांति इस बार भी इनोवा कार से लल्लू यादव बनगांव पट्टी, डा. राजकुमार यादव व इंद्रदेव मिश्र निवासी कमालपुर के साथ बिजेथुआ दर्शन करने गये थे। सुरेश का आरोप है कि जैसे ही दर्शन कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हेलमेट लगाकर पहुंचे युवक ने गोली मार दी। गोली लगते ही मैं गिर गया। आनन-फानन में उनके साथी सुरेश को सीधे सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। जहां सिर में पीछे की तरफ दो स्थानों पर लगी है
रविवार, 20 सितंबर 2020
जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के मंडल परशुरामपुर में रागिनी सिंह एव जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत शुक्ला और मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र जी के देखरेख में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण का कार्य किया
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के मंडल परशुरामपुर में रागिनी सिंह एव जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत शुक्ला और मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र जी के देखरेख में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया, वृक्षारोपण के उपरांत मन्दिर में सफाई का कार्य किये और गरीबो में राशन वितरित किये इसके उपरांत विनीत शुक्ला ने कहा कि 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस सप्ताह में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सेवा के अलग-अलग काम कर रहे हैं, चाहे वो अस्पताल में फल वितरण हो, बच्चों को पुस्तक उपलब्ध कराना, रक्तदान या फिर कोई और अन्य सामाजिक कार्य, इस देशव्यापी 'सेवा सप्ताह' अभियान के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी संगठनात्मक इकाइयों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वहिरंग,चितावनपुर- सुल्तानपुर में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर में नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेव सप्ताह कार्यक्रम पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वहिरंग,चितावनपुर- सुल्तानपुर में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया एवं स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे डॉ सभाजीत मिश्र ने लगभग तिरपन मरीजो देख कर दवा भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय विधायक के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिह एवं राणा प्रताप सिंह (प्रधान) चितावनपुर उपस्थित रहे|
शुक्रवार, 18 सितंबर 2020
भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के संगठन और जन प्रतिनिधियो के सहयोग से आज बक्सा ब्लॉक पर दिव्यांगजनों को उपकरण किया वितरण
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के 70 वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के संगठन और जन प्रतिनिधियो के सहयोग से आज बक्सा ब्लॉक पर दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किया गया एवं प्रत्येक मंडल पर सफाई अभियान चलाया गया और फल वितरण किया गया, उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मोदी जी के 70वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर दिव्यांगजनों को प्रत्येक उपकरण के 70 उपकरण बांटे गए, प्रत्येक मण्डल पर 70 जगहों पर सफाई कार्यक्रम रखा गया और प्रत्येक मण्डल के 70 बूथ पर फल वितरण किया गया, जिले के एक मात्र राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि ये मोदीजी की ही देन है की आज विकलांगो को दिव्यांग का नाम दिया गया। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि मोदी जी एक गरीब परिवार में पैदा होने के कारण वो नजदीक से गरीबी को जानते है इसलिये उनका प्रत्येक कार्य गरीबो के लिए होता है, जफराबाद के विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी जी के दृढ़ इच्छा शक्ति के वजह से ही आज मोदी जी देश के ही नही बल्कि पूरे विश्व के नेता बन कर उभर रहे है, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा जी ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सेवा सप्ताह का कार्य चल रहा है जिसमे प्रत्येक सेक्टर के एक बूथ पर वृक्षारोपण किया जायेगा, उक्त अवसर पर बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह, मनोज सिंह, अजय सिंह प्रधान, पांचो मण्डल अध्यक्ष क्रमशः नरेंद्र विश्वकर्मा, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, अजय मिश्र,शैलेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल के साथ तमाम कार्यकर्ता और दिव्यांगजन मौजूद थे।
मोदीजी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फल वितरण किया
जौनपुर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के रामदयालगंज मण्डल में आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम सीहीपुर, वीरपालपुर, कुँवरदा, मुस्तफ़ाबाद, मुरादगंज, हरकपुर, अहिरौली, पालपुर, परियावा, गद्दीपुर, कजगांव, कादीपुर, गोधना, कुद्दुपुर रंजीतपुर आदि ग्रामसभा के ग्रामीणों में फल वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला आई टी के सह संयोजक इन्द्रसेन सिंह प्रमोद ने फल वितरण करते हुए कहा कि आज मोदी जी का जन्मदिन है, उसी के उपलक्ष्य में पूरे मण्डल में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाले पीएम मोदी का अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर आज विश्व लोहा मान रहा है, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम सभा बिरहदपुर में आई टी जिला सह संयोजक प्रमोद प्रजापति फल बाँटते हुये कहा कि पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़़कर ही उनके स्वच्छ भारत के सपने को पूरा किया जा सकता है। उक्त अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष जय शंकर दुबे, अंजेश दुबे सेक्टर संयोजक दिव्यांशु सिंह, फिरोज, नवनीत प्रजापति, राहुल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
गुरुवार, 17 सितंबर 2020
भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में ही है
कथा की सार्थकता जब ही सिध्द होती है जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा केवल ' मनोरंजन ', कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी । भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है। इससे संशय दूर होता है और शंाति व मुक्ति मिलती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण,भागवत कथा श्रवण करने की जरूरत है।
श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं, कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रत हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है।
भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद् भागवत या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य विषय भक्ति योग है, जिसमें श्रीकृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरूपण भी किया गया है। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्ष दायिनी है। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं।श्रीमदभागवत कथा सुनने से प्राणी को मुक्ति प्राप्त होती है
सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण में पहुंचता है, वरना वह इस संसार में आकर मोहमाया के चक्कर में पड़ जाता है, इसीलिए मनुष्य को समय निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। ब'चों को संस्कारवान बनाकर सत्संग कथा के लिए प्रेरित करें। भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए भगवान शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। आज हमारे यहां भागवत रूपी रास चलता है, परंतु मनुष्य दर्शन करने को नहीं आते। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है।इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है।श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।
मंगलवार, 15 सितंबर 2020
*भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया*
जिला अस्पताल जौनपुर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजयुमो अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के अध्यक्षता में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के प्रथम दिन रक्तदान शिविर में लोगो ने रक्तदान किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवनदान है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है, इस बात का अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है, उस वक्त हम नींद से जागते हैं और उसे बचाने के लिए खून के इंतजाम की जद्दोजहद करते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें ।जिलाध्यक्ष भाजयुमो दिव्यांशु सिंह ने बताया कि शिविर में 71 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया उन्होंने कहा कि इंसान जब एक बार रक्त दान करता है तो 650 कैलोरी खर्च होता है, यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी सहायक है, नियमित रूप से रक्तदान करने वालों में कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है, ब्लड डोनेट करने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की क्षमता भी बढ़ती है। उक्त अवसर जिलामंत्री अभय राय, डीसीएफ चेयरमैन धनञ्जय सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र पाण्डेय, जिला महामंत्री भाजयुमो अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अम्बरीष पंकज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो सौरव सिंह बनकट, विजय कश्यप, जिला संयोजक भाजयुमो अखिल सिंह,आर्यन सिंह, दीपांशु उपाध्याय, वीरेंद्र जायसवाल ईशान राम जायसवाल, रितेश सिंह, आलोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
गुरुवार, 10 सितंबर 2020
प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इसी को देखते हुए योगी सरकार ने आदेश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा कोरोनावायरस टेस्टिंग हो
सुल्तानपुर ब्यूरो - इस्लाम मुहम्मद
सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं इसी को देखते हुए योगी सरकार ने आदेश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा कोरोनावायरस टेस्टिंग हो सके अब कोरोनावायरस कि टेस्टिंग निचले स्तर से भी काफी अच्छी तरीके से शुरू हो गई है जगह जगह पर कैंप लगाकर कोरोना की टेस्टिंग की जा रही है इसी प्रकरण में सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर नगर में कैंप लगाया गया जहां पर लोग आकर कोरोनावायरस टेस्टिंग करा रहे हैं कोरोना की जांच करने वाले अधिकारी भी पूरे जोर-शोर से जुटे हुए हैं कोरोना कैंप में लगे अधिकारियों में राजेश दुबे, जीतेंद्र, योगेंद्र नाथ वर्मा ,श्याम नारायण मिश्र, फार्मासिस्ट अरविंद यादव साथ ही साथ नगर पंचायत से भी अशोक, चंद्रभान पांडे ,विजेंद्र और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी चौरसिया भी कोरोनावायरस इन में साथ रहे और पूरा सहयोग कर रहे हैं।




















