tikhiawaz24.in

बुधवार, 31 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

इ💥जौनपुर- श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड के आरोपी ओबैदुर्रहमान (निवासी बांग्लादेश) को ⚡मृत्यु दण्ड व दस लाख तीस हजार जुर्माना

👉�अपर सत्र  न्यायाधीश प्रथम बुधिराम यादव ने सुनाया फैसला

👉�इसी मामले में ट्रेन में बम रखने के आरोपी रोनी उर्फ आलमगीर को 30 जुलाई को  सुनाई गई थी फांसी की सजा ।।
👉� आरोपी ओबेदुर्रहमान पर आरोपी याहिया के साथ बम बनाने का आरोप ।।
👉� लश्कर -ए-तय्यबा व ISI के लिए काम करता था आरोपी ।।

जौनपुर में श्रमजीवी बम काण्ड का एक और आरोपी ओबैदुर्रहमान को फांसी की सजा व् 10.30 लाख रुपया जुर्माना

जौनपुर , 31 अगस्त  । आज से 11 साल पहले श्रमजीवी एक्सप्रेस पर हुए आतंकवादी हमले के एक और आरोपी ओबैदूर्रहमाँन उर्फ़ बाबू भाई को आज अदालत ने मृत्यु दंड सजा व् 10.30 लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनायी है ।
                  जिले के अपर जिला एवं  सत्र न्यायाधीश ( प्रथम )बुधिराम यादव की अदालत में आज एक आरोपी ओबैदुर्रहमांन उर्फ़ बाबु भाई को कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया , अदालत ने  आरोपी बाबूभाई  को फांसी की सजा  व् 10.30 लाख रुपया जुर्माना की सजा सुनायी है ।
     श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए बम विस्फोट की 28 जुलाई को 11 वीं बरसी थी और अदालत में इस मामले की सुनवाई अब भी जारी है। ओबैदुर्रहमान उर्फ़ बाबू  भाई के मामले कुल 56 गवाह पेश् हुए हैं।    आरोपी बाबू भाई को 09 मैं 2006 को मुर्शिदाबाद --बंगाल की जेल से वारंट बी के जरिये जौनपुर लाया गया था ।तफ्तीश में यह तथ्य सामने आया था कि यह लश्करे -तैयबा व् आई एस आई के लिए भी काम करता था । 28 जुलाई 2005 को पटना से चलकर नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रैन के सामान्य डिब्बे में यात्रा कर रहे लोगों को यह आभास नही था कि यह उनके  जीवन का अंतिम समय होगा।
[8/31, 2:27 PM] ‪+91 96488 32525‬: उत्तर प्रदेश् के जौनपुर जिले के हरपालगंज (सिंगरामउ) व कोइरीपुर (सुल्तानपुर) रेलवे स्टेशनो के बीच हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में हुए भीषण बम विस्फोट में 14 लोग मारे गये और कम से कम 90 लोग घायल हो गये थे। इस बम विस्फोट में शैफफैजल, कुनाल, सुधीर कुमार, परमशिला , विनोद, रविदास, कमालुद्दीन, सुबास ठाकुर, कुमारी कविता, सुबोध बढ़ई, अरविन्द सिंह, संतोष, दिगम्बर चौधरी, सफीक उर्फ डब्बू और अमरनाथ चौबे की जाने गयी थी।
      बम विस्फोट के पीछे आतंकवादी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबूूभाई (बंगलादेश्) नफीकुल विशवास (मुर्शीदाबाद), सोहाग खान उर्फ हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन (बंगलादेश् ), मोहम्मद आलमगिर उर्फ रोनी (बंगलादेश्), डाक्टर सईद और गुलाम राजदानी का हाथ होने के बारे में पता चला। इसमें से डाक्टर सईद का अभी तक कोई सुराग नही मिला है जबकि एक आरोपी गुलाम राजदानी उर्फ याहिया को मुठभेड़ में मारा जा चुका है।इस घटना को अंजाम देने की योजना राजशाही बांग्लादेश में बनी थी ।
[8/31, 2:27 PM] ‪+91 96488 32525‬: इस घटना में सामिल रहे अन्य आतंकवादीयों में से मो शरीफ अभी फरार चह रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए इण्टरपोल की मदद ली जा रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले तीन आरोपी आतंकवादी क्रमशः  ओबैदुर्रहमान, हिलालुद्दीन व नफीकुल विश्वास को पहले गिरफ्तार किया और तीनों को जौनपुर कारागर में बन्द किया गया। वर्ष 2007 में दिल्ली में मो0 आलमगीर उर्फ रोनी को गिरफ्तार किया और उसे तिहाड़ जेल में रखा गया है वही से हर पेशी पर जौनपुर लाया जाता था ,रोनी को गत 30 जुलाई को फांसी की सजा सुनायी जा चुकी है। इस समय रोनी केंद्रीय कारागार नैनी इलाहाबाद में है ।इस मामले की सुनवाई जिले के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश् ( प्रथम ) बुधि राम यादव कर रहे हैं।
                 दौरान परीक्षण 2 आरोपी आतंकवादियो नफीकुल विशवास व् हिलालुद्दीन को एक अन्य मुकदमे के सिलसिले में हैदराबाद भेजा गया है , उनके मामले में 20 सितम्बर को सुनवाई हेतु तिथि नीयत की गई है , दोनों को जौनपुर लाने के लिये वारंट बी हैदराबाद भेजा गया है ।अनेक घरों को उजाड़ देने और कई लोगों के भरण-पोषण का सहारा छीन लेने वाले इस काण्ड को हुए कल 11 वर्ष पूरा हो जायेगा। मगर तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा नौकरी के लिए दिया गया आश्वासन पूरा नही हो सका। इस हादसे में मरने वालों के परिजन आज भी रेलमंत्री सुरेश प्रभु से नौकरी की आस लगाये बैठे हैं। इस मामले में दिल्ली के सहायक पुलिस आयुक्त संजीव यादव भी वतौर साक्षी अपना बयान दे चुके है।

तीखी आवाज़

बलिया-छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस से लुटेरों ने महिला को फेंका,लूट का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से फेंका,महिला के कान के कुंडल,मंगलसूत्र लूट ले गए लूटेरे,ट्रेन में दूसरे डिब्बे में जाकर और भी महिलाओं से की लूट,जीआरपी ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया,पति के साथ इलाज कराने बलिया से वाराणसी जा रही महिला, बलिया के चितबड़ा गांव रेलवे स्टेशन के पास की घटना

मऊ-अश्लील डांस की कवरेज करने पर दारोगा ने पत्रकार को पीटा,RPF के दारोगा और सिपाहियों ने पत्रकार को जमकर पीटा,गंभीर हालत में पत्रकार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,स्टेशन परिसर में RPF ने कराया था अश्लील डांस का आयोजन,अश्लील डांस कार्यक्रम में RPF सिपाहियों ने जमकर लगाए ठुमके,डीएम के निर्देश पर GRP थाने में आरोपी RPF कर्मियों पर fIR दर्ज

इटावा-जिला जेल में बंद कैदी की संदिग्ध हालत में मौत,जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित किया,जेल अधीक्षक बिना जानकारी दिए गाड़ी में बैठकर चले गए,धोखाधड़ी के मामले में जेल में लाया गया था कैदी

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री शिवपाल की अध्यक्षता में पीसीएफ की बैठक, विभागीय समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के दिए निर्देश, किसानों के लिए खाद,बीज का पर्याप्त भण्डारण हो-शिवपाल         

कानपुर देहात-2 बच्चे गायब होने से कस्बे में मचा हड़कम्प,कोचिंग पढ़ने गए थे दोनों बच्चे,मंगलपुर क्षेत्र के झींसझक कस्बे की घटना,अपडेट
फिरोजाबाद GRP ने दोनों बच्चों को किया बरामद

लखनऊ-बीजेपी प्रवक्ता आईपी सिंह सुबह 8 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, गोमतीनगर में आवास पर आईपी सिंह करेंगे प्रेस कॉंफ्रेंस

गोरखपुर-कलयुगी बेटे ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या,पत्नी पर बदनियती के चलते पिता की हत्या की,पत्नी के साथ मिलकर शव को भूसे में छिपाया,आरोपी दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,खोराबार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की घटना

हाथरस-गृह कलह में बेटे ने मां और पिता को मारी गोली,दोनों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के अजराना गांव की घटना

कानपुर-पांडू नदी में नहाने गए 3 युवक डूबे,पुलिस, गोताखोरों ने 2 युवकों के शव निकाले,एक युवक की तलाश जारी,इलाके में हड़कम्प,सचेंडी और पनकी पुलिस मौके पर पहुंची 

बलिया-किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का किया प्रयास,पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव की घटना

कानपुर देहात-2 बच्चे गायब होने से कस्बे में मचा हड़कम्प,कोचिंग पढ़ने गए थे दोनों बच्चे,मंगलपुर क्षेत्र के झींसझक कस्बे की घटना 

मऊ-पिता ने बेटी की जमकर की पिटाई,बीए द्वितीय पेपर में कम नम्बर आने पर पीटा,परिजनों ने पुलिस से की मामले की शिकायत,पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया,शहर कोतवाली के कृष्णानगर की घटना 

लखनऊ-यूपी में 27 डिप्टी एसपी के तबादले,डीजीपी आफिस ने तबादलों की सूची जारी की,27 सीओ के तबादलों की सूची जारी,विष्णु कुमार तिवारी सीओ फिरोजाबाद,वंदना सिंह सीओ सीबीसीआईडी कानपुर,अजय प्रकाश श्रीवास्तव सीओ कानपुर देहात,विजय कुमार द्वितीय सीओ प्रतापगढ,रितेष कुमार सिंह सीओ रामपुर,संजीव  कुमार सिन्हा सीओ डायल 100 लखनऊ,सुशील कुमार सिंह सीओ उन्नाव,डॉ. राजेश तिवारी सीओ यातायात लखनऊ,मनोज कुमार गुप्ता सीओ कानपुरनगर,राजेश कुमार सिंह सीओ पुलिस मुख्यालय लखनऊ,सुरेश कुमार सहायक सेनानायक 9वीं पीएसी मुरादाबाद.अभिषेक यादव सीओ मुरादाबाद बनाए गए,प्रभात कुमार प्रथम सीओ झांसी बनाए गए,अमिता सिंह सीओ लखनऊ बनाई गई,उमाशंकर सिंह सहायक सेनानायक 32वीं पीएसी लखनऊ,अजय कुमार उपाध्याय सीओ फैजाबाद,राधेश्याम कोल जोनल अधिकारी चित्रकूट,शिव स्वरूप-जोनल अधिकारी आजमगढ़,कल्यान सिंह-सीओ बांदा बनाए गए,अर्चना सिंह-सीओ पीटीएस मुरादाबाद,चरन सिंह-सीओ रायबरेली बनाए गए,सीतांशु कुमार-सीओ देवरिया बनाए गए,अनिल कुमार सिंह-सीओ सोनभद्र,लेखराज सिंह-सीओ हरदोई बनाए गए,परमानंद पांडेय-सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद,मोईन अहमद-सीओ इलाहाबाद,अजय सिंह चौहान-सीओ जालौन बनाए गए

गाजियाबाद-कार में लगी भीषण आग,ड्राईवर ने कूदकर बचाई जान,रोड पर चलती कार में शार्ट सर्किट से लगी आग,कविनगर थाना क्षेत्र के हापुड़ चुंगी की घटना

बरेली-मालगाड़ी का सब-लिंक टूटने से 2 हिस्सों में बटी,8 डिब्बे छोड़कर बाकी हिस्सा पहुंचा 8 किमी दूर,रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे,बरेली रेल यातायात मार्ग हुआ बाधित,फरीदपुर क्षेत्र के पीतांबरपुर स्टेशन का मामला

क्रिकेट-इंग्लैंड ने बनाया वन-डे में सबसे बड़ा स्कोर,50 ओवर में 3 विकेट पर बनाए 444 रन,पाकिस्तान के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फर्रुखाबाद-अपहरण के दौरान खुद की गोली चलने से बदमाश की मौत किसान का अपहरण करने के दौरान तमंचे से चली गोली,फर्रुखाबाद के कमालगंज इलाके की घटना 

बाराबंकी-UPSIDC के अफसरों को डीएम ने दी कड़ी चेतावनी,लखनऊ-कुर्सी रोड पर पूरे कराएं अधूरे काम,औद्योगिक क्षेत्र में जल्द बने फायर स्टेशन,सड़क,नालियां,उद्योग बंधु की बैठक में डीएम ने जारी किए निर्देश

चित्रकूट-आबकारी अधिकारी ने गांव में की छापेमारी,432 पेटी अवैध शराब बरामद,आरोपी फरार,बरगड़ थाने के कुलनजरा गांव में की छापेमारी

आगरा-क्रेन संचालक से फोन पर मांगी 5 लाख की रंगदारी,रंगदारी ना देने पर दी जान से मारने की धमकी,पीड़ित क्रेन संचालक ने थाने में दी तहरीर 
ऐत्माउद्दौला क्षेत्र के कालिंदी विहार का मामला 

इलाहाबाद-कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा पहुंची इलाहाबाद,आज इलाहाबाद से कौशाम्बी के लिए रवाना होगी यात्रा,27 साल यूपी बेहाल को लेकर कांग्रेस निकाल रही यात्रा,11 बजे पीसी के बाद यांत्रिक होटल से रवाना होगी यात्रा,शीला दीक्षित और संजय सिंह के नेतृत्व में चल रही यात्रा

आगरा-सेंट्रल जेल के कैदियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी,दीवानी में पेशी पर आए सेंट्रल जेल के कैदियों ने काटा हंगामा,14 साल की सजा काट चुके कैदी कर रहे है रिहाई की मांग,आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में है सेंट्रल जेल 

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर
छात्राओं से छेड़छाड़ से मना  करने पर शिक्षक को मारी गोली

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने से मना करने से नाराज युवक ने शिक्षक को गोली मार दी। गंभीर हालत में शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया गया जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से जुड़ा है।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के पारसपट्टी गांव निवासी शिक्षक अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। मंगलवार की सुबह वे कॉलेज गए थे। दोपहर में बनकेगांव का रहने वाला विपिन सिंह उर्फ रानू अपने एक दोस्त के साथ कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, तभी शिक्षक अजीत सिंह व सुभाष त्रिपाठी वहां पहुंचे और दोनों युवकों को डांट कर भगा दिया। अपराह्न करीब तीन बजे कॉलेज बंद होने के बाद अजीत सिंह बाइक से कॉलेज के शिक्षक प्रेमनारायण पांडेय के साथ अपने घर पारसपट्टी जा रहे थे।

वे जैसे ही मुजहना गांव के पास पहुंचे तभी बाइक को ओवरटेक कर विपिन ने तमंचे से उनपर फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे अजीत सिंह के पेट में लगे और वे बाइक सहित गिर पड़े। शिक्षक प्रेम नारायण पांडेय ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल शिक्षक को सीएचसी पहुंचाया। देखते ही देखते कॉलेज के शिक्षक और अन्य स्टाफ सीएचसी पहुंच गए। इस बीच कादीपुर कोतवाली के प्रभारी एके सोनकर अस्पताल पहुंचे और घायल शिक्षक से घटना के बारे में पूछताछ की। इस बाबत प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विपिन सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्रतापगढ़
बाइक से घर जा रहे अधिवक्ता को गोली मारी

शहर से बाइक लेकर घर जा रहे अधिवक्ता उपेंद्र पांडेय (36) को स्कूटी सवार दो लोगों ने मंगलवार रात गोली मार दी। जख्मी हालत में वह शहर की ओर भागे, लेकिन करनपुर में बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया ।
लालगंज के देवली निवासी उपेंद्र पांडेय पुत्र जगदीश पांडेय कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश पांडेय का भतीजा है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से शहर से घर जा रहे थे तभी सगरा ढलान से आगे बढ़ने पूरे चकई के करीब स्कूटी सवार लोगों से उनकी तकरार हो गई। गालीगलौज के बाद एक युवक ने उपेंद्र को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर को चीरते हुए पार हो गई। खून से लथपथ उपेंद्र बाइक मोड़कर शहर की ओर भागे। राजगंगा नर्सिंग होम के पास वह बेहोश होकर गिर पड़े।

लोगों ने कांग्रेसी नेता को सूचना देने के बाद उपेंद्र को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी सियाराम वर्मा ने घायल का बयान लिया। घायल अधिवक्ता ने गोली मारने वाले एक युवक का नाम बताया, जो शहर के तेलिया चौराहा का निवासी बताया जा रहा है। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

मंगलवार, 30 अगस्त 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

जलती धरती सूखी फसलें

शारदा सहायक रामगंज रजबहा खण्ड नंबर 36 के अपने दायित्व का निर्वाहन न कर सकने की दिशा में नहर के किनारे दोनों तरफ स्थित किसानो की धान आदि की फसलें अपनी किस्मत पर रो व सूख रही है । तथा किसानों में भी निराशा उनके चेहरे पर अस्पस्ट झलकती दिखाई पड़ रही है । यह नहर सुल्तानपुर से होकर प्रतापगढ़ जौनपुर  जिले के भारी क्षेत्रों को सिंचित करती है । लेकिन इस समय नहर में पानी न होने के कारण बहरीपुर कलाँ में अनिल यादव बबलू पाण्डेय नन्हे चाय वाले लल्लू यादव बहरीपुर घाघरपारा  ग्राम के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार गुप्ता तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ तो न इंद्रदेव ही  पानी दे पा रहे हैं  न ही सरकार जिससे फसलें सूख जाने की दशा में  किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ेगी । तत्काल जिला प्रसाशन  इसपर ध्यान नहीं दिया तो किसान भुखमरी के कगार पर पहुँच जायेगें ।

तीखी आवाज़

ऊर्जा मंत्री के क्षेत्र में बिजली को लेकर मचा हाहाकार

36 घण्टे में मात्र 7 घण्टे मिली बिजली

खुटहन (जौनपुर ) 30 अगस्त
    एक सप्ताह से क्षेत्र में बरसात न होने से जहां तेज गर्मी व उमस से जन जीवन बेहाल है। वही बिजली की आपूर्ति न के बराबर कर दिए जाने से क्षेत्रीय बिधायक व ऊर्जा मंत्री का दावा भी फेल होता नजर आ रहा है। हमेशा दिन में 8 बजे से 4 और रात में आठ से चार बजे भोर तक की आपूर्ति  का दावा करने वाले मंत्री जी के क्षेत्र में सोमवार की सुबह से लेकर मंगलवार शाम तक मात्र सात घंटे ही आपूर्ति मिल पायी है। जिसके चलते लोगों को तमाम फजीहते झेलनी पड़ रही है।

खुटहन क्षेत्र बिद्युत आपूर्ति को लेकर पहले से उपेक्षित रहा है। यहाँ लो वोल्टेज जर्जर तार खंभे व आपूर्ति का सेड्यूल लोगों के लिए भारी समस्या बना हुआ था। इधर जब से क्षेत्रीय बिधायक शैलेंद्र यादव ललई ने ऊर्जा मंत्रालय का पद भार ग्रहण किया तब से ब्यवस्था में काफी परिवर्तन हुआ। किसानों को चौदह से पन्द्रह घंटे तक  आपूर्ति मिलना शुरू हो गया। जर्जर तार की वजह से आपूर्ति कही कही ट्रिप कर जाती है। बावजूद इसके किसान ब्यापारी व अन्य लोग बिद्युत सुधार पर संतोष जाहिर कर रहे थे।

इधर रविवार से विद्युत ब्यवस्था पूरी तरह से बे पटरी हो गई। छत्तीस घंटे में मात्र सात घंटे ही आपूर्ति मिल पाने से लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। इस संबंध में एसडीओ शाहगंज से कई बार बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बन्द मिला।

जौनपुर- श्रमजीवी एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड के आरोपी ओबैदुर्रहमान (निवासी बांग्लादेश) को अपर सत्र  न्यायाधीश प्रथम बुधिराम यादव ने किया ⚡दोषी करार ⚡
👉�31 अगस्त को सुनाई जायेगी सजा ।।

👉�इसी मामले में ट्रेन में बम रखने के आरोपी रोनी उर्फ आलमगीर को 30 जुलाई को  सुनाई गई थी फांसी की सजा ।।
👉� आरोपी ओबेदुर्रहमान पर आरोपी याहिया के साथ बम बनाने का है आरोप ।।
👉� लश्कर -ए-तय्यबा व ISI के लिए काम करता था आरोपी ।।

सोमवार, 29 अगस्त 2016

अरविन्द उपाध्याय

विष धर काटने से किशोरी की मौत

खुटहन ( जौनपुर ) 29 अगस्त   क्षेत्र के पिलकिछा गाँव मे सोमवार को सर्प के काटने से किशोरी की मौत हो गयी। परिजन शव की अन्त्येष्ठि पिलकिछा घाट पर कर दिए। किशोरी एक इण्टर कालेज में कक्षा 9 में अध्ययनरत् थी।

  जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी झरीहर यादव की नातिन पूजा उम्र 15 वर्ष पुत्री दया शंकर यादव निवासी डेहरी थाना सरपतहा अपने  ननिहाल मे रहकर पढ़ाई  करती थी। सुबह विद्यालय जाने के लिए तैयार होते समय कमरे मे सर्प ने डस लिया । परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना से घर मे कोहराम मचा हुआ है।

बिपुल सिंह

अनियंत्रित होकर  बोलोरो पेड़ से टकराई

सिरकोनी (जौनपुर)-जफराबाद थानान्तर्गत काली प्रशाद स्कूल के पास अनयंत्रित  होने से बोलोरो खम्भे से टकराते हुए पेड़ में जाकर भीड़ गयी जिससे आजाद खान s/o लक्खू खान उम्र 18 साल निवासी कबूलपुर घायल हो जिससे सुचना मिलने पर परिजनों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया ।

बिपुल सिंह

नोएडा-सेक्टर-5 इलाके में बोरे में बच्चे का शव मिलने से सनसनी,घर के सामने ही बरामद हुआ 8 साल के कर्ण का शव,अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे परिजन,27 अगस्त से गायब था बच्चा,आज सुबह मिला शव

बागपत में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत,अनियंत्रित स्कॉर्पियो टैक्टर-ट्राली से टकराई,3 की मौत,एक युवक की हालत गंभीर, अस्पताल भेजा गया,हरियाणा के रहने वाले थे सभी स्कार्पियो सवार,बडौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव की घटना 

बलिया-पेड़ से लटका मिला जीजा और साली का शव,जीजा के घर में ही रहती थी पत्नी की छोटी बहन,प्रेम प्रसंग में दोनों के आत्महत्या करने की आशंका,बांसडीह थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव की घटना

लखनऊ-पूर्व मुख्यमंत्रियों के चित्रों का आज होगा अनावरण,विधानसभा की गैलरी में CM अखिलेश करेंगे अनावरण,गैलरी में प्रथम से लेकर अबतक की मुख्यमंत्रियों के चित्र,कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी भेजा गया है न्योता,मुलायम,राजनाथ,कल्याण सिंह को भेजा गया है न्योता,रामनरेश यादव और मायावती को भी आमंत्रित किया गया,सीएम अखिलेश आज 12 बजे करेंगे चित्रों का अनावरण

मथुरा-युवतियों की अश्लील फोटो वायरल करने का मामला,पटना से एसटीएफ ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,रिहायशी घरानों की युवतियों की फोटो की थी वायरल,आरोपी को लाया जा सकता है मथुरा

दिल्ली-बुलंदशहर गैंगरेप का मामला,सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज,नाबालिग पीड़िता के पिता की तरफ से दायर है याचिका,आजम खान पर FIR दर्ज करने की मांग,आजम खान के बयान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग,लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर भी FIR दर्ज करने की मांग,कोर्ट की निगरानी में जांच,स्कूल में सुरक्षा,पुनर्वास की भी मांग,याचिका में पूरे मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग

बुलंदशहर-छतारी में फूड प्वॉइजनिंग से परिवार के 5 लोगों की हालत बिगड़ी,सभी पीड़ितों को पहासू सीएचसी में भर्ती कराया गया,आलू के पराठे खाने से अचानक सभी की हालत बिगड़ी,छतारी कस्बे के होली दरवाजा की घटना

अलीगढ़-चोरी करने आए युवक को लोगों ने पकड़ा,चोर को पीटा,मार पीटकर पुलिस को सौंपा,बन्नादेवी के शक्तिनगर का मामला

जौनपुर-ज्योतिषी रमेश हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सुबेदार सिंह को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इलाज,खुटहन थाना के पट्टी गांव के पास बदमाशों ने मारी गोली

लखीमपुर-नेपाल से कबाड़ लाना प्रतिबंधित,फिर कैसे आ रहा कबाड़,कस्टम की सूची में प्रतिबंधित है नेपाल से कबाड़ लाना,कस्टम,SSB,बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों पर उठे सवाल,बनबीरपुर गांव में कल ब्लास्ट में 1 की मौत,5 बच्चे हुए थे घायल,ब्लास्ट के बाद भी नहीं जागी बॉर्डर की सुरक्षा एजेंसियां

गाजियाबाद-डेढ़ साल के बच्चे का शव रेलवे ट्रैक में मिलने का मामला,लोनी के चौक नं-2 पर नाराज परिजनों ने लगाया जाम,15 अगस्त से गुमशुदगी दर्ज थी,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के संगम विहार से हुआ था लापता

प्रतापगढ़-मुम्बई के शातिर अपराधी को खोजने पहुंची पुलिस,मकोका के आरोप में फरार चल रहा है आरोपी नसरत,हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज है भगोड़े नसरत पर,4 माह पहले पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार,रानीगंज थाना के तिवारीपुर गांव का रहने है भगोड़ा नसरत,मुम्बई पुलिस ने नसरत के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की 

कानपुर-डेंगू,चिकनगुनिया मौसमी बुखार से 24 घंटे में 4 की मौत,2 हजार से ज्यादा मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती,हैलट अस्पताल के लैब में ब्लड टेस्टिंग मशीन का टोटा,मरीजों को हो रही परेशानी,स्वास्थ्य विभाग बना लापरवाह

गोंडा-हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयन्ती पर बड़ा आयोजन,जिले की 1054 ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों पर होगा खेल,प्रगति कार्यक्रम के तहत 1 लाख से अधिक खिलाड़ी मैदान में,ग्रामीण इलाकों की खेल प्रतिभाओं को दिया जा रहा मौक़ा,गोंडा महोत्सव समिति के बैनर तले तराशी जाएंगी प्रतिभाएं

दिल्ली-आजमगढ़ के बाद इलाहाबाद में मायावती करेंगी रैली,4 सितंबर को इलाहाबाद में बीएसपी करेगी विशाल रैली,इलाहाबाद,मिर्जापुर मंडल के कार्यकर्ताओं को किया गया आमंत्रित,इलाहाबाद के अलोपीबाग परेड ग्राउंड में होगी मायावती की रैली

लखनऊ-भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत से,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या  मिले संघ प्रमुख से,मेयर दिनेश शर्मा भी पहुंचे संघ प्रमुख भागवत से मिलने,निरालानगर स्थित शिशु मंदिर में मौजूद हैं संघ प्रमुख 

लखनऊ-कम्प्यूटर शिक्षकों ने एनेक्सी का किया घेराव,हंगामा,1 हफ्ते से शिक्षक कार्यालय पर दे रहे थे धरना,मांगों न पूरी होने पर सीएम ऑफिस का किया घेराव,नारेबाजी,सरकार में कम्प्यूटर शिक्षकों  का पद बहाल करने की मांग,जिला प्रशासन औऱ पुलिस को प्रदर्शन की नहीं लगी भनक

लखनऊ-मुख्यमंत्री कार्यालय पर कम्प्यूटर महिला टीचर बेहोश,सीएम आवास घेरने आई सैकड़ों महिला कम्प्यूटर टीचर,सीएम कार्यालय धरने पर बैठी महिला की हालत गम्भीर

भदोही-जमीनी विवाद में पोते ने की दादी की हत्या,लाठी से पीटकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार,दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर की घटना

गाजियाबाद-4 शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कैश,तमंचा,लूट में इस्तेमाल की गई कार,बाइक बरामद,लोनी बॉर्डर पुलिस ने की लुटेरों की गिरफ्तारी

इलाहाबाद-व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 1.25 लाख कैश लूटा,असलहे के बल पर बदमाशों ने व्यापारी को लूटा,उतरावं थाना क्षेत्र के धनकेसरा गांव के पास लूट

लखनऊ-जिला प्रशासन की लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में बड़ी लापरवाही,डीएम सुरेंद्र सिंह यादव के कैम्प कार्यालय में थी बैठक,बैठक में एलआईयू के अफसरों को नहीं बुलाया गया,नए डीएम की बैठक में एलआईयू को नहीं मिली जगह,कानून-व्यवस्था,ट्रैफिक मैनेजमेंट,मोहर्रम को लेकर हुई बैठक

इलाहाबाद-थाने से गैंगस्टर के कैदी के फरार होने का मामला,पुलिस ने पिपरावं के कुर्मियान टोला से पकड़ा,साइकिल चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था,पारा थाना परिसर से फरार हुआ कैदी उमेश कुमार 

बिजनौर-ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत,पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,चांदपुर में हुआ दर्दनाक हादसा

पीलीभीत-बस और कार की टक्कर,बस और कार दोनों पलटी,1 दर्जन लोग घायल,बरेली जिला अस्पताल भेजे गए,बीसलपुर कोतवाली के खनंका गांव की घटना

लखनऊ में आज फिर लगेगा बड़ा जाम,विधानसभा सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन,कई संगठन विधानसभा घेरने की तैयारी में,BTC काउंसलिंग के चलते निशातगंज में लगेगा जाम,जाम से निपटने का कोई नहीं है इंतजाम,लखनऊ में एडीएम ईस्ट का पद भी है खाली

बुलंदशहर-MMS बनाकर शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म,केस दर्ज होने के 3 दिन बाद भी आरोपी अरेस्ट नहीं,क्षेत्रीय विधायक के दबाब में पुलिस ने नहीं की अरेस्टिंग,खुर्जा सिटी थाना क्षेत्र का मामला

अलीगढ़-फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत पर हंगामा,परिजनों ने युवक की हत्या करने का लगाया आरोप,देहलीगेट थाना क्षेत्र में फैक्ट्री की घटना

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के 32 हजार लेखपालों की हड़ताल जारी,प्रदेश में अनिश्चित्कालीन हड़ताल पर गए 32 हजार लेखपाल,30 अगस्त को प्रदेश भर के लेखपाल विधानसभा का करेंगे घेराव,6 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर गए है प्रदेश के लेखपाल,सरकार से वेतन, ग्रेड पे, बढ़ाने की लेखपाल कर रहे हैं मांग,कैशलेस इलाज की सुविधा की भी लेखपाल कर रहे मांग,हड़ताल से दैवीय आपदा,प्रमाण पत्र संबंधी सभी कार्य ठप,आर्थिक सहायता,निर्वाचन फोटोग्राफी,तहसील दिवस के कार्य भी ठप

लखनऊ में तैनात करीब 400 लेखपाल हड़ताल पर,राजधानी की सभी पांच तहसीलों में काम काज ठप,6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं लेखपाल,लेखपाल की हड़ताल से तहसील में जनता परेशान

बिजनौर-लकड़ी कारोबारी से मांगी 40 हजार की रंगदारी,रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दी जान लेने की धमकी,नहटौर के कासमपुर लेखराज इलाके का मामला

लखनऊ-अंबेडकरनगर में तैनात IFS अफसर के घर डकैती का मामला,24 घंटे बाद भी खाली है लखनऊ पुलिस के हाथ,45 मिनट तक हथियारबंद बदमाश डालते रहे डकैती,बदमाशों के जाने के 1 घंटे बाद पहुंची थी पुलिस,परिवार को पीटकर किया अधमरा,लूट ले गए नगदी,जेवरात,विभूतिखंड क्षेत्र के विराजखंड में कल हुई थी वारदात

आजमगढ़-तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत,दो को लोगों ने तालाब में डूबने से बचाया,गौराबादशाहपुर के तरसंड गांव की घटना

बरेली-सीबीगंज में जीटीआई में इंजीनियरिंग के छात्र से रैगिंग,गाना न सुनाने पर सीनियर्स ने दी गालियां,रैंगिंग मामले में प्रॉक्टर ने बनाई जांच कमेटी

बिजनौर-दहेज की खातिर महिला की हत्या से हड़कम्प,पति समेत 9 लोगों पर हत्या करने का आरोप,बिजनौर के हल्धौर इलाके का मामला

अलीगढ़-570 करोड़ रुपए से बहेगी विकास की गंगा,नगरीय अवस्थापना निधि से होंगे विकास कार्य,सड़कें और साफ-सफाई को होगी व्यवस्था

बरेली-मोहरनिया में लूट में मिले 2 सौ रुपए तो युवक को मार दी गोली,गश्त कर रही पुलिस ने नहीं भेजा अस्पताल,युवक को मौके पर छोड़कर चली गई पुलिस,मोहरनिया पुलिया के पास बदमाशों ने की वारदात

बरेली-शहर में घुसे भेड़ियों ने 24 लोगों पर किया हमला,अवध धाम,लिंकर एंक्लेव में मचाया उत्पात,भेड़ियों ने 4 पशुओं को किया जख्मी,लोग घरों में कैद,मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बता दिया सियार

बुलंदशहर-खुर्जा में बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे,5 लोग घायल,सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज,दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर,खुर्जा देहात थाना के भटवारा गांव की घटना  

हरदोई-अपहृत किशोर का शव कुएं से बरामद,2 दिन पहले किशोर घर से हुआ था लापता,परिजनों ने फोन से 3 लाख मांगने का लगाया आरोप,शाहाबाद कस्बे का मामला 

कन्नौज-धारदार हथियार से काटकर युवक की हत्या,घर के पास मिला युवक का कटा शव,संदिग्ध हालात में हत्या,परिजन रंजिश से कर रहे इनकार,गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नैनापुर गांव का मामला

रायबरेली-साईं मंदिर में चांदी के छत्र समेत लाखों का सामान चोरी,दान पेटी से भी चोरों ने पार किए हजारों रुपए,मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम मोहल्ले की घटना