tikhiawaz24.in

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

*चौहान समाज का कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ चाय पर चर्चा*


 

जौनपुर स्थित एक होटल में आज शाम पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में चाय पर चर्चा हुआ, बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने बोलते हुये कहा कि मोदी जी की सरकार बनी है तो  अति पिछड़ी जाति के बल पर बना है इसको स्वीकर  माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जी खुद स्वीकर करते है और वही ताकत हमे मल्हनी के चुनाव में भी अति पिछड़ो के बल चुनाव जीतेंगे, जो लोग कहते है कि अति पिछड़ो को तो हम खरीद लेंगे या धमकाकर वोट ले लेंगे उनको मैं इस चाय की चर्चा के माध्यम से बताना चाहता हूं कि पिछड़ा, अति पिछड़ा बिन्द, चौहान, राजभर, मौर्य, प्रजापति, पाल, गोंड, पासी, धोबी, खटीक समाज के लोग गरीब जरूर है, लेकिन स्वाभिमानी है गरीबी में अपना समय बिता लेंगे लेकिन अपना सम्मान नहीं बेचेगा, इसलिए मैं आप लोगों से अपील करना चाहता हूं कि  मल्हनी के चुनाव में अति पिछड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है और मैं आप लोगों की तरफ से मल्हनी के प्रत्याशी मनोज सिंह को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अति पिछड़ा समाज भाजपा के साथ खड़ी थी, खड़ी है, और खड़ी रहेगी अगर आप लोग चाह लेंगे तो मल्हनी चुनाव हम लोग भारी मतों से जीतेंगे, उक्त अवसर प्रदेश मंत्री संजय राय, कैबिनेटमंत्री अनिल राजभर, विधानसभा प्रभारी राजकुमार बिन्द, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा परविंदर चौहान, जय हिंद चौहान, चंदन चौहान, मुकेश चौहान, लोहा सिंह चौहान, राजेश चौहान,रामनिरंजन चौहान, बंटी चौहान, नीरज चौहान, प्रवीण चौहान, सर्जुन चौहान उपस्थित रहें।

बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

पण्डित रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर निःशुल्क प्याऊ से पानी पिलाकर प्यासे लोगो को पानी पिलाया गया


 पण्डित रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर निःशुल्क प्याऊ से पानी पिलाकर प्यासे लोगो को पानी पिलाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि मनोज कुमार शर्मा समाज सेवी डॉ महेश कुमार मिश्र यादवेंद्र तिवारी कृष्णा पाठक आदि मौजूद रहे

कोल्हनामऊ के सनबीम स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव


 भारतीय जनता पार्टी मल्हनी विधानसभा में आज कोल्हनामऊ के सनबीम स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बतौर मुख्य अतिथि माननीय सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और मेरा शौभाग्य है कि दुनिया के सबसे बड़े पार्टी के आप कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं और उनको सम्बोधित करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है, उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मूल मंत्र एक ही हैं "बूथ जीतो और चुनाव जीतो" साथियों आज से लग जाओ चुनाव में अगर आप जी जान से लग गये तो कोई ताकत हमें मल्हनी चुनाव जीतने से नहीं रोक सकती, आज जहां पार्टी पहुंची है उसमें आप जैसे कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है, आप लोग की परिश्रम से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आज उत्तर प्रदेश में 36 लाख की फौज  कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास हैं, और अगर मल्हनी विधानसभा की बात की जाए तो मल्हनी में हमारे पास 8000 कार्यकर्ता है, इतने बड़े कार्यकर्ता है हमारे पास और वोटकटवा कह रहे थे कि भाजपा मल्हनी से चुनाव ही नहीं लड़ेगी। जब हम पहली बार आए थे कार्यकर्ताओ से मिलने तभी हमने कार्यकर्ताओं के सामने कह दिया कि मल्हनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ही लड़ेगी, भारतीय जनता पार्टी ही एक वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है बाकी सभी पार्टी कांग्रेस हो, सपा हो, या बसपा हो सभी एक परिवार की पार्टी है प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, हमारे यहां जेपी नड्डा जी जो इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह भी पहले कभी बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे, अब हम जिसको भी नेता बनाएंगे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही नेता बनाएंगे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि  भारतीय जनता पार्टी जाति विशेष की पार्टी नहीं है बल्कि सर्व समाज की पार्टी हैं, इस अवसर पर उपस्थित चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इतिहास बनाने का अवसर आप लोगों को ऊपरवाला ने दिया है, अगर हम लोग संगठन महामंत्री बंसल जी, जिसका लोहा हिंदुस्तान मानना शुरू कर दिया हैं, उनके कदम पर हम चले तो हमको चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक कर सकता मल्हनी विधानसभा का चुनाव एक रिहर्सल है, अगर आप मल्हनी का चुनाव निकाल लेंगे तो मांनकर चले की 2022 का चुनाव आप के लिए बहुत आसान हो जाएगा और विरोधियों का मनोबल टूट जाएगा इसलिए "हो जाओ तैयार साथियों अभी नहीं तो कभी नहीं"। अतिथि का सम्मान जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की, कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्या, रामसूरत बिंद, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, राज पटेल, अभय राय विजय लक्ष्मी साहू , मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा, शैलेष सिंह, अजय मिश्र, जितेंद्र मिश्र, भूपेश सिंह सहित सभी मण्डल प्रभारी,मण्डल प्रवासी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।उक्त जानकारी हमे मीडिया प्रभारी आमोद सिंह द्वारा प्राप्त हुई।

मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ मुस्लिम समाज को मिल रहा


 जौनपुर।मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ मुस्लिम समाज को मिल रहा है उक्त विचार आज एक होटल में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में एक मुस्लिम बुद्धजीवी संगोष्ठी में संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने केवल भाजपा के नाम पर मुसलमानों को डराने का काम किया है और वोट बैंक की राजनीति किया आज मुस्लिम समाज जागरूक हो गई हैं और खुलकर मोदी सरकार के साथ है इसलिए आज विपक्षी पार्टिया हासिए पर है।

राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने आज कई मुस्लिम समुदाय के लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना जनधन योजना का लाभ दिलाया बगैर भेदभाव के जिसका उपयोग आज अल्पसंख्यक समुदाय कर रहा है।

उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यक समुदाय तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहा है।

भाजपा जनता पार्टी देशभको के साथ है उन्होंने मल्हनी की जनता से मनोज सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील किया इसके पूर्व रन्नो में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के मान सम्मान के रक्षा के लिए दृढ़संकल्पित हैं आइए आप सब खुलकर भाजपा का साथ दे भाजपा आपका साथ देगी।

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष हाजी अनवार ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को जिताने की अपील किया धन्यवाद जिलाध्यक्ष साकिब भाई ने किया संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री यासिर भाई ने किया।उक्त अवशर पर काशी क्षेत्र के कोषाध्यक्ष रूसी भाई ,मोहम्मद ताकि मोहम्मद आसिम अली, मौलाना सकील अब्दुल कलाम प्रधान जावीद सिद्क्की, अजहर गुलाब, नजमी मोहम्मद फैज डॉ अल्लाउद्दीन असदुल्लाह, फैमि रिजवी, कमल जैन मनीष सेठी, बादशाह रिजवी सेखु खान, कमर हुसैन अफसर हुसैन नजर मेहंदी शाहिद खान हुमायू रजा मुराद खा सहनशाह सलमान अब्बास जफर अली, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े,जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े, कमला नंदन महाराज,रानीगंज प्रतापगढ़।


 कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े,जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े, कमला नंदन महाराज,रानीगंज प्रतापगढ़।नगर पंचायत रानीगंज के वार्ड रस्तीपुर में श्री हनुमान मंदिर पर चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्री रामकथा के छठवें दिवस पर,कथाव्यास श्री राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज ने श्री राम,केवट संवाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ लोग कभी-कभी अहंकार में आकर कहते हैं,कि मुझको किसी से कोई काम नहीं पड़ेगा,ये उनकी बहुत बड़ी भूल है,अरे इंसान की बात छोड़िए,कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े,जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े,आगे उन्होंने कहा भगवान श्री राम के मार्ग पर प्रत्येक इंसान मात्र 10 प्रतिशत चलना सीख जाए,उसके घर परिवार,नाथ रिश्तेदार,मित्र यार के यहांँ कभी कोई दिक्कत आ ही नहीं सकती,इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मीरा गुप्ता,बच्चा मिश्रा अध्यक्ष  उपजा,जयेंद्रनाथ उपाध्याय एडवोकेट,सभापति दिवेदी  एडवोकेट,आत्म प्रकाश मिश्रा जिला प्रमुख शिवसेना,बी के  तिवारी कोल्ड स्टोरेज वाले, इंजीनियर विजय बहादुर यादव, सोनू मिश्रा,चुलबुल मिश्रा एडवोकेट,वीरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ,चेयरमैन प्रतिनिधि बद्री गुप्ता,विधिक सलाहकार विक्रम सिंह एडवोकेट,आयोजक मंडल के श्री मोतीलाल गुप्ता सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी,रामराज गुप्ता गुड़ वाले,कवित्री श्रीमती मीरा तिवारी,साक्षी तिवारी,श्रीमती मुन्नी देवी,मंजू उपाध्याय,बबलू किराना स्टोर्स,सचिन उपाध्याय, सूरज उपाध्याय छात्र संगठन अध्यक्ष,त्रिलोकीनाथ बेनबंसी,शंकरलाल बेनबंसी,श्यामलाल बेनबंसी,बुद्ध श्रीवास्तव,माथुर गुप्ता,खेमचंद गुप्ता,विमलेश गुप्ता,सुरेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,अरविंद गुप्ता,संजय गुप्ता,दीनानाथ शर्मा प्रबंधक मांँ बाराही संगीत महा विद्यालय,बलराम यादव,अंकुर तिवारी,हिमांशु तिवारी, हीराचंद्र,कान्हा तिवारी,रामबाबू पटवा,नीतू जायसवाल,अंकित पटेल,डॉक्टर बी आर प्रजापति,रामचंद्र सोनी,कन्हैया लाल सोनी,विशाल सोनी,नागेंद्र प्रजापति पूर्व प्रधान,अंकित तिवारी,वैभव अध्याय,लालू बादक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

विधानसभा क्षेत्र 367 मल्हनी से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश उर्फ़ मंगला मिश्र के समर्थन में न्याय पंचायत चितौड़ी के कई गांव में आज सम्मानित मतदाताओं से की मुलाक़ात


 विधानसभा क्षेत्र 367 मल्हनी से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश उर्फ़ मंगला मिश्र के समर्थन में न्याय पंचायत चितौड़ी के कई गांव में आज सम्मानित मतदाताओं से मुलाक़ात कर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने का निवेदन किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे गये क्वार्डिनेटर मनीष तिवारी भी मौजूद थे-इन्द्रमणि दूबे

निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर श्रवण कुमार एवं प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में निषाद पार्टी की एक बैठक बुलाई


 दिनांक 18 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को उत्सव होटल में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ संजय कुमार निषाद जी के निर्देशानुसार निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर श्रवण कुमार एवं प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में निषाद पार्टी की एक बैठक बुलाई गई जिसमें मल्हनी उपचुनाव में भारतीय जनता के प्रत्याशी श्री मनोज कुमार सिंह के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। अवगत हो कि विगत 2019 में निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन हुआ था। आज भारतीय जनता पार्टी की देश एवं प्रदेश में सरकार है, निषाद समाज को आज तक सभी पार्टिया उपेक्षित रखी थी लेकिन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निषादों को जो सम्मान मिला वो अकल्पनीय है। निषाद पार्टी पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ है, जौनपुर जिला कमेटी आज से श्री मनोज सिंह जी के समर्थन में प्रचार प्रसार कर भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। इसी उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, श्रवण कुमार और बाबूराम निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता करके मीडिया के माध्यम से सबको सूचित किया गया ।बैठक में प्रेमनारायण निषाद, चंद्रेश निषाद,  रंजीत निषाद , संदीप निषाद, राजपथ निषाद, जयप्रकाश निषाद , जालंधर निषाद, हंसराज चौधरी, विजय बिंद, इंद्रजीत निषाद , रमेश चंद बिंद इत्यादि।

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह जी की जयन्ती परहॉस्पिटल के मरीजों में फ़ल वितरित


पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह जी की जयन्ती परहॉस्पिटल के मरीजों में फ़ल वितरित करते ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कमला तिवारी व अन्य कांग्रेसी


*नए यूपी में माफियाओं को संरक्षण नहीं, केवल मानमर्दन: मुख्यमंत्री



*मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव की वर्चुअल बैठक कर योगी जी कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

*****************************

*विकास के आगे भोथरे हो चुके हैं विपक्ष के जातीयता, सांप्रदायिकता के हथियार*

*****************************

*मल्हनी, जौनपुर:9 अक्टूबर :-* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले। गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर महल खड़ा कर लिए। पर अब यह सब नहीं चलेगा। यह नया यूपी है, जो अपराधियों का मानमर्दन करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को मल्हनी (जौनपुर) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जाे नारा दिया था उसके अनुसार केंद्र में और प्रदेश में काम हो रहे हैं। कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी 87 लाख पात्रों बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को एडवांस पेंशन, चार करोड़ घरों को बिजली, 41 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्सन, गरीबों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले चरण में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज, विश्वस्तरीय बुनियादी संरचना के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्स्प्रेस-वे का निर्माण, देश और दुनिया को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए जेवर, कुशीनगर,अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के साथ अन्य जगहों पर एयरपोर्ट का निर्माण इसका जीता जागता सबूत है।

*सीमित सोच वालों को रास नहीं आ रहा विकास:*


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुछ लोग जिनकी सोच में ही विकास नहीं है। जिनकी सोच जाति, मजहब, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है। जो पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं। अराजकता और भ्रष्टाचार जिनकी पहचान है। जिनके जमाने में विकास के 90 फीसद पैसे का बंदरबाट हो जाता था, उनको बिना भेदभाव के पूरी पारदर्शीता के साथ हो रहे विकास के कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। लिहाजा वह समाज को बांटने का जाति और संप्रदाय का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। पर अब ऐसे लोगों की दाल गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है। लगातार उनको बता भी रही है। उपचुनाव में भी बताएगी।

*संवाद और संपर्क को बनाए हथियार : स्वतंत्रदेव*

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता अभी उन लोगों को भूली नहीं है जिन्होंने सत्ता मे रहते हुए आंतकियों पर से मुकदमें वापसी की कोशिशे की थी। लेकिन माननीय न्यायालय के कडेे़ रूख से ऐसे दल आतंकियों को रिहा कराने के अपने मंसूबों में सफल नही हो सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता उन दलों का सच भी जानती है जिनके नेता पाकिस्तान जिन्दाबाद और भारत तेरे टुकडे होंगे का नारे लगाने वालों का समर्थन करते है। ऐसे दल आज सत्ता से बाहर हैं लेकिन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ये दल देश व प्रदेश में अराजकता व हिंसा के सहारे माहौल बिगाड़ने का षड़यंत्र रच रहे है। कार्यकर्ताओं को ऐसे दलों की पोल जनता के बीच खोलनी चाहिए ताकि ये अपने गलत मंसूबों से प्रदेश की शान्ति व्यवस्था को खराब न कर सके।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण बदले हालात में हो रहे इस चुनाव के मुख्य हथियार संवाद और संपर्क होंगे। इसके आधार पर अगर आप अधिक से अधिक मतदान करा ले गये तो जीत सुनिश्चित है। मैं जानता हूं कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर और 24 घंटे संगठन व समाजिक कार्यों के लिए तैयार रहते हैं। जरूरत सिर्फ समय के अनुसार रणनीति पर फोकस बढ़ाने की है।

 कार्यक्रम के शुरू में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार जताया। बैठक में सांसद बीपी सरोज, सरकार के मंत्री अनिल राजभर, उपेंद्र तिवारी, गिरीश यादव, प्रांतीय मंत्री संजय राय के अलावा जनप्रतिनिधि रमेश चन्द्र मिश्रा, हरेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी, मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2020

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज तक जो भी काम हुआ है पिछले 70 साल में इतना काम कभी नहीं हुआ : महेश चंद श्रीवास्तव

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के मल्हनी उपचुनाव को लेकर एक सांगठनिक बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में जौनपुर के एक होटल में संपन्न हुई, जिसके मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव जी रहे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर चल रही है भाजपा चुनाव आप जैसे कार्यकर्ताओं के बल पर लड़ा जाता है, 

आज से ही सभी कार्यकर्ता अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र में प्रचार के लिये निकल जाये, सेक्टर संयोजक अपने-अपने सेक्टर पर लग जाए और बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ पर प्रचार में लग जाये, उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि चुनाव होने में बहुत दिन नहीं रह गया इसलिये सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव में लग जाये मल्हनी विधानसभा का चुनाव एक ऐतिहासिक चुनाव होगा आप लोग इसके गवाह होंगे और आपकी मेहनत से ही ये सम्भव होगा, जब हम लोग जीत के जाएंगे तो कितनी खुशी होगी शीर्ष नेतृत्व को यह हम बयां नहीं कर सकते, उन्होंने आगे कहा कि अगर हम सब इमानदारी से अपना समय दें और सोच को सकारात्मक रखें तो हमे सफलता अवश्य मिलेगी।मल्हनी के चुनाव प्रभारी और मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मल्हनी उपचुनाव उत्तर प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेगी, अगर मल्हनी का चुनाव हम जीत गए तो आने वाले 2022 के विधानसभा के चुनाव हम लोग बड़े आराम से जीत जाएंगे।उक्त अवसर पर जिले के तीन महामंत्री सुशील मिश्रा,पीयूष गुप्ता, रामसूरत बिन्द, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, ओम प्रकाश निषाद, किरण श्रीवास्तव, जिला मंत्री  रविन्द्र सिंह, संदीप सरोज, विजय लक्ष्मी साहू, अभय राय, विधानसभा संयोजक राजकुमार बिन्द, भूपेंद्र सिंह, 24 मंडल के सभी मण्डल अध्यक्ष, भूपेंद्र पाण्डे, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, विनय सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

*किसानों के पास एमएसपी के अतिरिक्त उपज बेचने के लिए खुले कई विकल्प : संजय सेठ*




जिला जौनपुर में खेतासराय मण्डल के सराय ख्वाजा में पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान के आवास पर "किसान चौपाल" लगी जिसमें मुख्य वक्ता राज्य सभा सांसद संजय सेठ रहे, उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्षों बाद किसानों को बिचौलियों से मुक्त दिलाते हुए उन्हें देश भर में कहीं भी अपनी उपज को बेचने की आजादी दी है, विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म करने जा रही है, जबकि ऐसा कोई प्रावधान इन विधेयकों में नहीं है, किसान को उनकी उपज की एमएसपी मिलती थी, मिलती है और मिलती रहेगी, अब किसानों के पास एमएसपी के अतिरिक्त भी अपनी उपज बेचने के कई विकल्प होंगे। उन्होंने आगे कहा कि देश में दशकों तक यूपीए की सरकार रही, लेकिन उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू नहीं किया मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को रिफार्म करके लागू किया। 


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों की रक्षा करते हुए कांग्रेस सरकार की तुलना में एमएसपी में लगातार वृद्धि कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि दशको तक हमारे किसान भाई बहन कई प्रकार के बंधनों से जुड़े हुए थे और उन्हें विचौलियों का सामना करना पड़ता था, संसद में पारित विधायकों से इन सब से आजादी मिली है, इसे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी। सेठ ने आगे कहा कि 70 सालों से जिस तरीके से किसानों के साथ अन्याय हो रहा था शोषण हो रहा था, उनको आजादी दिलाने का काम सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया है।उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, जिला मंत्री राज पटेल, मंडल अध्यक्ष द्वय राज किशोर पाल, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा सहित तमाम गणमान्य किसान उपस्थित रहें।


सोमवार, 5 अक्टूबर 2020

*मोदी सरकार एमएसपी में लगातार कर रही बृद्धि, और विपक्ष किसानों को भ्रमित कर रहा है- संजय सेठ*









भारतीय जनता पार्टी की प्रेस वार्ता जौनपुर स्थित एक होटल में संपन्न हुई, जिसके मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सेठ रहे, उन्होंने पत्रकार बंधुओ से कहा कि भाजपा सरकार अपने पहले कार्यकाल से ही किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रही है, किसानों को लुभाने वाली घोषणाओं के बजाय प्रधानमंत्री मोदी जी का जोर कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने पर रहा है, सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है और इस दिशा में अनेक कदम उठाये गये हैं। उन्होंने आगे बताया कि संसद में पास हुए कृषि विधेयकों से 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिलेगी साथ ही अपनी उपज को इच्छानुसार मूल्य पर कहीं भी बेचने की आजादी मिलेगी, संजय सेठ ने आगे कहा कि पहले हमारे किसानों का बाज़ार सिर्फ स्थानीय मंडी तक सीमित था, उनके खरीदार सीमित थे, बुनियादी ढांचे की कमी थी और मूल्यों में पारदर्शिता नहीं थी, इस कारण उन्हें अधिक परिवहन लागत, लंबी कतारों, नीलामी में देरी और स्थानीय माफियाओं की मार झेलनी पड़ती थी, परन्तु अब इन विधायकों से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, खेती किसानी में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि क्षेत्र अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी और किसानों का "एक देश- एक बाजार" का सपना भी पूरा होगा। 





उन्होंने आगे कहा कि जिस राजनीतिक दल ने दशकों तक देश पर शासन किया उसने हमेशा किसान को अंधकार और गरीबी में रखा, उन्हें यह बदलाव अच्छा नहीं लगा, वे सड़क से संसद तक इसका विरोध कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिनके शासन में किसानों की हालत बद से बदतर होती गई। विपक्ष द्वारा कृषि विधेयकों को लेकर फैलाए जा रहे झूठ की ये तथ्य खोल रहे हैं कलई। उक्त अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया और मीडिया का काम देख रहे आमोद सिंह उपस्थित रहे।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

पत्रकार समाज कल्याण समिति द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण



 

जौनपुर सुइथाकला - विकास खंड सुइथाकला अंतर्गत ग्राम भेला में स्थित कोट मरी माता मंदिर परिसर में पत्रकार समाज कल्याण समिति शाहगंज की तरफ से तहसील अध्यक्ष राम नरेश प्रजापति के नेतृत्व में  गांधी जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि डॉ उमेशचंद्र तिवारी 'गुरुजी' ने कोट मरी माता मंदिर में दर्शन कर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात  ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश वर्मा ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि आज के समय में मनुष्य अपने स्वार्थ में अंधा होकर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करता चला जा रहा है किंतु उसका ध्यान इस बात की तरफ नहीं जा रहा है कि यदि वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो इस धरती पर मानव जीवन संभव नहीं हो सकेगा साथ साथ पूरी सृष्टि का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने लोगों को वृक्ष लगाने पर  जोर देते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। साथ - साथ उन्होंने मंदिर परिसर में पुराने खडंजे के स्थान पर करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग की सड़क बनाने की घोषणा किया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसबीडी गुरुकुल महाविद्यालय  के प्रबंधक डॉ उमेश चंद्र तिवारी 'गुरुजी'ने भी वृक्षारोपण किया। उन्होंने सृष्टि के संतुलन में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि वृक्ष ही हमारे सब कुछ हैं वृक्षों के बिना इस धरती पर मनुष्य ही नहीं बल्कि संपूर्ण प्राणी का जीवन संभव नहीं है। वृक्षों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। वृक्षों से ही वर्षा होती है । उन्होंने पत्रकार समाज कल्याण समिति के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसके लिए पत्रकार समाज कल्याण समिति की जितनी सराहना की जाए कम है। यह पूरे विश्व के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसे जागरूकता के कार्यक्रम देश के चतुर्थ स्तंभ के लोग करने लगेंगे तो यह कार्यक्रम पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैलेगा। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा में 101 पेड़ लगाए गए। इस अवसर पर पत्रकार समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी चंद्रजीत यादव संरक्षक, राकेश कुमार शर्मा प्रवक्ता, पठान अली उपाध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ प्रभारी आईटी सेल, अनिल कुमार मीडिया प्रभारी, मोहम्मद इस्लाम तहसील प्रभारी आदि लोग भी वृक्षारोपण किए। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार तिवारी (गुड्डू), दीपेंद्र प्रताप सिंह (सोनू), उग्रसेन सिंह (राना), संदीप सिंह (लल्लन),ग्राम प्रधान अजय कुमार, जीत बहादुर सिंह , रवि प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।