विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र तथा संसदीय मान मर्यादाओं और श्रेष्ठ परम्पराओं के उच्च मानदंड स्थापित करने वाले देश भारत मे पिछले कुछ वर्षों से लोकतान्त्रिक भावनाओं पर कुठारा घात किया जा रहा है , संवैधानिक मूल्य ,आदर्श और मर्यादाए सिसकती नजर आ रही है, संसदीय शिष्टाचार के प्रतिमान दिनों ब दिन घटते जा रहे है। सिद्धांत विहीन राजनीति का व्यापक विस्तार हुआ है । विश्वसनीयता और उत्तरदायित्वपूर्ण मर्यादाओं का भयावह क्षरण हुआ है। वास्तविकता के धरातल पर भारतीय लोकतन्त्र वैचारिक व्यवहारिक दोनों रूपों के चुनौतियों का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतन्त्र के त्यौहार का समापन हुआ, इसी सबसे बड़े लोकतन्त्र मे एक असहज करने वाली घुटन महसूस हो रही है, संसदीय लोकतन्त्र की अपनी गरिमा होती है और किसी को भी इस गरिमा के साथ छेडछाड़ या ठेस पहुचाने की इजाजत नही दी जा सकती है । यह बात अलग है की लोकतन्त्र के मंदिर मे पहुचने वाले सदस्यों की राजनीति की दिशा कुछ भी हो परंतु संसद की गरिमा बनाए रखना राजनीतिक दलों और सांसदों का सामूहिक उत्तरदायित्व बनाता है । जिस देश का संविधान देश को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने की संकल्पना करता है ,उसी राष्ट्र की संसद मे सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह मे जिस तरह से धार्मिक नारे लगे वह पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है संसद को अब क्या धार्मिक अखाड़ा बना देंगे । सवाल यह है कि संसद ओवैसी तथा तृणमूल के निर्वाचित संसद सपथ लेने गए तो भाजपा के कुछ सांसदों ने जय श्री राम का नारा क्यों लगाया ? क्या यह सोची समझी चाल थी ?क्या अब हमे संसद मे अब ऐसे ही दृश्य देखने को मिलेंगे ? इससे भी गंभीर चिंता का विषय यह है कि इस घटना के बाद किसी ने माफी नही मांगी न ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों ने और न ही ‘अल्लाह हू अकबर’ कहने वालों ने । शायद भारतीय लोकतन्त्र को धर्मनिरपेक्ष बनाए रखने की चाहत किसी मे नही है । अगर ऐसा है तो भारतीय लोकतन्त्र खतरनाक दिशा मे बढ़ता जाएगा। धर्म आधारित देशों कि हालत हम देख रहे है देश धर्म से नही बल्कि सकारात्मक राजनीतिक वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ता है । सबक़ों को यह ध्यान रखना चाहिए कि संसद इस देश के आम आदमी ,किसान ,मजदूर , बेरोजगारो कि उम्मीदों का सबसे बड़ा ठिकाना है उसे उम्मीद होती है उसके चुने हुये प्रतिनिधि संसद मे जाकर उसकी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए काम करेंगे । जिस देश मे 55-57 फीसदी लोग खेती पर निर्भर है उनके लिए क्या ठोस कदम हो ,तथा उनकी उपज का सही दाम कैसे मिलने लगे ? इस पर बहस हो , वर्तमान समय मे देश बेरोजगारी के सबसे बुरे संकट से गुजर रहा है आकड़ों की माने तो बीते 45 सालों मे इतनी बड़ी संकट आया है बेरोजगारी कि समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है ? पर बहस होनी चाहिए । सत्ता पक्ष की नीतियों मे क्या खामी है तथा इसकों कैसे दूर किया जाय ताकि सत्ता पक्ष निरंकुश न हो संसद वास्तव मे देश को दिशा देने के लिए है मगर दुर्भाग्य है संसद मे ‘जय श्री राम’और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए जा रहे है जिन सांसदों को अपने क्षेत्र के समस्याओं के प्रतिनिधित्व के लिए भेजा गया है वे अपने धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे है। यह कहने मे कोई गुरेज नही है कि हालत ठीक नही है सभी दलों को सोचना होगा कि संसद कि गरिमा को कैसे बहाल किया जाए धर्मनिरपेक्षता हमारी सबसे बड़ी ताकत है इसे बनाए रखना होगा , यह देश को गलत राह पर ले जाने कि कोशिश है जिसे हर हाल मे रोका जाना चाहिए , अब देश उस मोड़ पर आ पहुचा है जब सचमुच नए सिरे से इन सवालों का जबाब देने कि कोशिश की जानी चाहिए जो आसान नही है ।
गणेश शुक्ल (शोध छात्र )
महात्मा गांधी अंतराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 25 जून 2019
संसद है या धार्मिक अखाड़ा
गुरुवार, 20 जून 2019
राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के चयन एवं उनको पुरस्कृत में जौनपुर से 16 विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमे 18वें क्रमांक पर अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर
सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में कुल 84 विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ है, जिसमें सर्वाधिक जनपद - जौनपुर से 16 विद्यालयों का चयन हुआ है जिसमे 18वें क्रमांक पर अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर है
राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के चयन एवं उनको पुरस्कृत किये जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश से प्राप्त राइट-अप, पीपीटी, व साक्षात्कार वीडियो इत्यादि का समिति द्वारा मूल्यांकन कराने के पश्चात 84 विद्यालयों एवं उनसे सम्बन्धित अध्यापकों की सूची आज संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी की गई जिसमें जौनपुर के 16 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया। चयनित सूची में सबसे अधिक सिकरारा व बरसठी ब्लाक के तीन- तीन विद्यालय चयनित हुए। सिकरारा ब्लाक के चयनित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर, प्राथमिक विद्यालय लखेसर व प्राथमिक विद्यालय सुरुआरपट्टी का चयन हुआ है। इसी तरह बरसठी ब्लाक में प्राथमिक विद्यालय बेलौना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर, प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर का चयन हुआ है। जिले की सूची में करंजाकला ब्लाक दूसरे नम्बर पर है। यहां से प्राथमिक विद्यालय सिद्दीकपुर, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय लाडलेपुर का चयन हुआ है। धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पंचहटिया, बदलापुर से अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पुरानी बाजार, महाराजगंज से अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, सुइथाकला से पूर्व माध्यमिक विद्यालय अशरफाबाद, शाहगंज से प्राथमिक विद्यालय सबरहद, मड़ियाहूं से कन्या प्राथमिक विद्यालय सुदनीपुर, सिरकोनी से अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय चकताली, केराकत से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी शामिल है।
इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का चयन हुआ है जिसके लिए वहाँ के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा ने आईसीटी व नामांकन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत कर चुके है। सत्र 2017-18 में यहाँ नामांकन संख्या मात्र 63 थी जो कि वर्तमान सत्र में बढ़कर 214 हो गई है। यह विद्यालय प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर, साउंड सिस्टम डेस्क बेंच सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है।जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि पुरस्कार की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेन्द्र सिंह ने फोन से बधाई देते हुए अवगत कराया।साथ खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने भी बधाई दी।इसका श्रेय उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी के साथ साथ अपने अध्यापकों को दिया जिन्होंने अच्छे कार्य के लिए समय समय पर प्रेरित किया। सिरकोनी ब्लाक की प्राथमिक विद्यालय चकताली की प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने बताया विद्यालय में स्मार्ट क्लास , अनेको प्रकार के नवाचार जैसे -ज्वालामुखी का मॉडल , हार्ट मॉडल , भारत का थ्री डी मैप , हारबेरियम इत्यादि कार्य तथा कैविनेट का गठन , अनेकोनेक गतिविधियां एवम विद्यालय के सभी सहयोगियों का टीम भावना से कार्य करना तथा समाज के सक्रिय सहयोग जिसमे डेस्क ब्रेंच की व्यवस्था आदि से विद्यालय का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के लिए हुआ है ।
ब्लॉक बरसठी से सर्वाधिक 3 विद्यालय जिसमें इंग्लिश मिडियम प्राथमिक विद्यालय चतुर्भुजपुर प्रथम से विनोद कुमार पांडेय, इंग्लिश मिडियम माडल विद्यालय से राजेश कुमार उपाध्याय, व पूर्व माध्यमिक विद्यालय भन्नौर से सहायक अध्यापक ज्ञानेश्वर प्रसाद के चयन पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ जवाहर लाल यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह सिंह ने चयनित अध्यापको को हार्दिक शुभकामनाएं दी
बुधवार, 12 जून 2019
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी पं. अनिल पाण्डेय को संगठन का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया
भारत मे सबसे तेजी से बढ़ता संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र के निवासी पं. अनिल पाण्डेय को संगठन का उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया। संस्था के संस्थापक पं.सुभाषचंद्र झा व राष्ट्रीय संरक्षक पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ने पाण्डेय को नियुक्ति पत्र दिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. संतोष स. उपाध्याय व राष्ट्रीय महासचिव पं. नरेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि ‘पाण्डेय जी के समाजिक गतविधियो को देखते हुए संरक्षक महोदय के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृत पर इन्हें उत्तर प्रदेश का सचिव बनाया गया है। संगठन को आशा है कि पं. अनिल पाण्डेय अपने पद और जिम्मेदारी का निर्वहन करगे।
संगठन के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुवे अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) प्रदेश सचिव - उत्तर प्रदेश ने ये भी कहा कि आप सभी के बीच एकबार पुनः से वचन देता हूँ कि, संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करूँगा, और संगठन को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ूंगा, जब तक ईस शरीर मे प्राण हैं तब तक अपने समाज और भाइयों के प्रति लड़ाई लड़ता रहूँगा और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत के आदरणीय ब्राह्मण रत्न परम् आदरणीय श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व राष्ट्रीय कोर कमेटी ने जो दायित्व दिए हैं हमको उसकी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूँगा,
और साथ ही साथ संगठन के तरफ से सभी उच्च पदाधिकारियो ने प्रदेश सचिव को बधाईयां भी दी,बधाई देने कि सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न आदरणीय श्री पं.कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी,राष्ट्रीय संरक्षक श्री अनिल प्रताप त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय प्रभारी प्रतीक मिश्रा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशु मिश्रा जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हरिकेश पाण्डेय जी,राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री अनुपम दुबे जी,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पाण्डेय जी,पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय पाण्डेय जी,दिल्ली महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती पाण्डेय जी,प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पाण्डेय जी,जौनपुर जिले के जिलाध्यक्ष व जौनपुर जिला प्रभारी श्री पं.शिवम पाण्डेय ने पूरे जौनपुर जिले के तरफ से बहुत बहुत बधाई दी
संगठन के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुवे अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) प्रदेश सचिव - उत्तर प्रदेश ने ये भी कहा कि आप सभी के बीच एकबार पुनः से वचन देता हूँ कि, संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करूँगा, और संगठन को आगे ले जाने में कोई कसर नही छोड़ूंगा, जब तक ईस शरीर मे प्राण हैं तब तक अपने समाज और भाइयों के प्रति लड़ाई लड़ता रहूँगा और अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत के आदरणीय ब्राह्मण रत्न परम् आदरणीय श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व राष्ट्रीय कोर कमेटी ने जो दायित्व दिए हैं हमको उसकी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूँगा,
और साथ ही साथ संगठन के तरफ से सभी उच्च पदाधिकारियो ने प्रदेश सचिव को बधाईयां भी दी,बधाई देने कि सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न आदरणीय श्री पं.कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी,राष्ट्रीय संरक्षक श्री अनिल प्रताप त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय प्रभारी प्रतीक मिश्रा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशु मिश्रा जी, राष्ट्रीय सचिव श्री हरिकेश पाण्डेय जी,राष्ट्रीय पर्यवेक्षक श्री अनुपम दुबे जी,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पाण्डेय जी,पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय पाण्डेय जी,दिल्ली महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती पाण्डेय जी,प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पाण्डेय जी,जौनपुर जिले के जिलाध्यक्ष व जौनपुर जिला प्रभारी श्री पं.शिवम पाण्डेय ने पूरे जौनपुर जिले के तरफ से बहुत बहुत बधाई दी
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



