tikhiawaz24.in

रविवार, 16 अक्टूबर 2022

स्थानीय विधायक राम निवास गोयल के अथक प्रयास से मोहल्ले में बन रहे सड़क का शुभारंभ*

*स्थानीय विधायक राम निवास गोयल के अथक प्रयास से मोहल्ले में बन रहे सड़क का शुभारंभ*
==========================
*विधुत ध्वनि*
*संवाददाता सत्य प्रकाश तिवारी नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022 रविवार*
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शाहदरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राम निवास गोयल ने मोहल्ले के चार सड़क और एक सीवर लाइन के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर कल शनिवार को सबेरे शुभारंभ किया। जिसके बाद विधायक ने मोहल्ले में रह रहे स्थानीय लोगों से वहां की समस्याओं से भी अवगत हुए। समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश भी दिए।
      शुभारंभ करने के बाद विधायक जी ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार लगातार काम कर रही है। आगे भी इसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य लगातार जारी रहेगा।इस दौरान वहां के रह रहे स्थानीय लोगों ने विधायक जी को आभार व्यक्त किया।
    आपको बता दें कि गली नं 2 रामा ब्लाक का सड़क निर्माण का कार्य और भगवान बाल्मीकि मंदिर रोड हांडा स्कूल के बैक साइड सड़क निर्माण का कार्य एवं गली नं 6 हांडा स्कूल के पीछे का सड़क निर्माण कार्य और गली नं 3 महावीर ब्लाक सीवर लाइन डालने का कार्य और इसी प्रकार तेलीवाड़ा के सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन और नारियल फोड़कर कर शुभारंभ किया।इस दौरान वहां पर पवन शर्मा, डालचंद डाली,विनोद सूद,बीपी मकवाना,उमर हाशमी,युवा विंग अध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मोती राम शर्मा, मिडिया प्रभारी उमेश वर्मा शंशाक वर्मा विधानसभा से महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा मलिक,दीपा जैन और बेबी जी आदि कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

जौनपुर P ET परीक्षा मैं पकड़ाया मुन्ना भाई:-

जौनपुर P ET परीक्षा मैं पकड़ाया मुन्ना भाई:-
=================================== 
 नागेंद्र कुमार तिवारी


 जिला संवाददाता:- तीखी आवाज ,जौनपुर, रविवार, 16 अक्टूबर, 2022 |
जौनपुर में पी ईटी परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई पकड़ा गया है| एसटीएफ ने परीक्षा के दौरान मुन्ना भाई को पकड़ लिया| पकड़े गए व्यक्ति का नाम सिद्धार्थ दुबे बताया जा रहा है| पुलिस और एसटीएफ पकड़े गए मुन्ना भाई से पूछताछ कर रही है| मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र का है| जौनपुर में PET, की प्रथम पाली परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने मुन्ना भाई को पकड़ा है| ए परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक थी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्रामोदय इंटर कॉलेज सेंटर पर गहनता से तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को कक्षा में भेजा जा रहा था| इसके बाद सेंटर पर एसटीएफ और पुलिस ने एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति का नाम सिद्धार्थ दुबे बताया है| पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता का नाम लाल नारायण दुबे है| वह बाबू कुंवर भारती के स्थान पर परीक्षा दे रहा था |पुलिस ने मौके से अभियुक्त को हिरासत में ले लिया प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पी ईटी जौनपुर में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं| परीक्षा को  सकुशल संपन्न कराने के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 37 एसथेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं| इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात की गई है| शनिवार को प्रथम पाली में 17000,448 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने वाले थे| इस मुन्ना भाई की वजह से समय बदल दिया गया है| प्रशासन की इतनी तैयारी के बाद भी ऐसे मुन्ना भाई साहस करके दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंच गए| अगर यही आलम रहा तो|  अभ्यर्थी बेचारे उनकी सारी तैयारी बेकार हो जाती है| प्रशासन को इस पर बारीकी से ध्यान देना चाहिए नहीं तो योग्य अभ्यर्थी बेचारे परेशानी का सामना करना पड़ता है|

देवरिया में कृषि मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा:-

देवरिया में कृषि मंत्री ने की बाढ़ की समीक्षा:- =====≠=====≠=========≠===========≠===== अवधेश कुमार यादव संवाददाता:- तीखी आवाज ,गोरखपुर ,रविवार, 16 अक्टूबर, 2022| देवरिया में विकास भवन के गांधी सभागार में जिले के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ की समीक्षा की गई| कृषि मंत्री ने जलभराव से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराएं |और हर संभव सहयोग देने का अधिकारियों को निर्देश दिए| कहें कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी| कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कहा कि जलभराव से प्रभावित लोगों को पेयजल ,और खाद्य सामग्री की असुविधा नहीं होनी चाहिए| राहत सामग्री का वितरण आवश्यकता, अनुसार ट्रैक्टर या ना वसे किया जाए |जिले में 22 टीमें राहत सामग्री वितरण कार्य में लगी है| जिन इलाकों में जलभराव के दृष्टिगत सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बाधित है| वहां जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए| कृषि मंत्री ने जिलाधिकारी से राहत और बचाव कार्य की जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि जलभराव से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर राहत सामग्री का वितरण किया जाए| उससे निपटने की तैयारी अभी से कर ले| मच्छर को रोकने के लिए फागिंग कराएं |कृषि मंत्री ने तटबंध दो की जानकारी ली और उन्होंने कहा कि सभी तटबंध हो की ट्रोलिंग की जाए तटबंध हो को किसी भी दशा में टूटने ना दिया जाए |कृषि मंत्री ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिए |और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए हरे चारे और टीकाकरण की उपलब्धता कराई जाए| डीएम जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कृषि मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा|

समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्रों में से आठ का हुआ निस्तारण:-

समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्रों में से आठ का हुआ निस्तारण:-
==============================
    प्रेम शर्मा
संवाददाता - तीखीआवाज, शाहगंज ,जौनपुर
शनिवार 15 अक्टूबर  2022 
शाहगंज  तहसील परिसर स्थित सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ उप जिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में शिकायतों एवं प्रश्न पत्रों के साथ तहसील परिसर में लोग पहुंचे और सब 60 प्रार्थना पत्र दाखिल किए गए |और आपको बता दें की जिसमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित कानूनगो ,लेखपाल, राजस्व  और पुलिस बल के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए | इस दौरान तहसीलदार मैन बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद रहा |

*राजधानी दिल्ली में हर घर को 24 घंटे साफ पानी देने का प्लान, मनीष सिसोदिया ने फिल्टर हाउस को दी मंजूरी*

*राजधानी दिल्ली में हर घर को 24 घंटे साफ पानी देने का प्लान, मनीष सिसोदिया ने फिल्टर हाउस को दी मंजूरी*
=================
*संवाददाता*
*सत्य प्रकाश तिवारी नई दिल्ली, तीखी आवाज 12 अक्टूबर 2022 बुधवार।*
दिल्ली सरकार के मंशानुरूप दिल्ली वासियों को अब चौबीस घंटे शुद्ध फिल्टर युक्त पानी देने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मनीष सिसोदिया ने स्पेस सेविंग टेक्नोलॉजी वाले फिल्टर हाउस की मंजूरी दी है।
    इसी तरह दिल्ली सरकार हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने की दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है। शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड को नए फिल्टर हाउस के निर्माण के लिए परियोजना की मंजूरी दी। इस परियोजना की कुल लागत 59.7 करोड़ रुपए हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आधुनिक टेक्नोलॉजी से नए फिल्टर गर्मी या पानी की ज्यादा मांग के समय करीब 10 से 15 फ़ीसदी अधिक जल को साफ कर सकेगा। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
   उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने जल बोर्ड के अधिकारियों से नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बनने वाले नए फिल्टर हाउस के कार्य को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने की सख्त निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस परियोजना के तहत गाद की समस्या से निपटने के लिए 2 नए प्री- सेटलिंग टैंक बनाए जाएंगे। इसके निर्माण में जगह की बचत के लिए स्पेस सेविंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
*क्यों जरूरी है फिल्टर हाउस का निर्माण*
   वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर बेड्स यानी सैंड फिल्टर होते हैं, जिसमें एक टैंक में रेत भरी होती है। फिल्ट्रेशन प्रक्रिया में पानी नहीं बच गए सुक्ष्म, वायरस, बैक्टीरिया, स्वाद गंध को दूर किया जाता है। फिल्टर बेड्स के खराब होने की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है, ऐसे में पानी का उत्पादन कम हो जाता है। आने वाले समय में यहां मौजूदा फिल्टर बेड्स काम करना बंद न कर दें, इसलिए समय रहते इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। इसी के चलते ही दिल्ली सरकार ने फिल्टर हाउस बना रही है।