चलो गांव की ओर हर परिवार खुशहाल बनें यहीं उद्देश्य हमारी है के योजनाओं को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाने हेतु सिफ्सा के सशक्त प्रयास के तहत् बहरीपुर के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई की पहल पर बुद्धवार को सायंकाल 4 बजे बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास आयोजित लोक विधा कार्यक्रम 2017 के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस दौरान राम मिलन यादव एण्ड पार्टी ने बिरहे के माध्यम से गीत गाकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
पार्टी द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी। गीत-गीत में गायक कलाकार मनीष लाल यादव उपस्थित जनसमूह को बताते थे कि प्रसव के पहले व प्रसव के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से स्वास्थ्य केन्द्रों से गर्भवती माताओं को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं। गीत के माध्यम से उन्होंने बताया कि प्रसव से पहले गर्भवती माताओं को टी.टी के 2 टीकें व चार जांचें करानी चाहिए और इस बीच आयरन की गोली भी खानी चाहिए और प्रसव के बाद बच्चों को बी.सी.जी. व समय-समय पर पेण्टा, मिजिल्स व सरकार द्वारा तरह-तरह के बनाए गए टीका को ए.एन.एम. बहन जी के माध्यम से लगवानी चाहिए और बीच-बीच में सलाह भी लेनी चाहिए। इस बीच किसी भी दिक्कत के लिए 102 नं0 का सहयोग भी लिया जाना चाहिए।
इसके साथ ही मनीष लाल यादव ने गीत के माध्यम से जननी सुरक्षा की भी जानकारी दी और मातृ स्वास्थ्य एवं बाल स्वास्थ्य की भी जानकारी दी। साथ ही बच्चा पैदा होने के दो मिनट के अन्दर ही नाल कटवाने की भी जानकारी दी और कहा कि बच्चों के जन्म में कम से कम दो से तीन साल का अन्तर होना चाहिए। साथ ही विवाह के सही उम्र की भी जानकारी दी और ’हम दो हमारे दो’ का नारा भी दी। इसके बाद उन्होंने परिवार नियोजन के बाबत बताया कि बच्चा पैदा होने के दो दिन के अन्दर कापर-टी लगवा लेना चाहिए और हो सके तो पुरूष नसबंदी करानी चाहिए। उन्होंने गीत के माध्यम से यह बताया कि महिलाओं के नसबंदी के बाद 6 महीने तक आराम करनी होती है। वहीं पुरूषों को मात्र दो मिनट में नसबंदी करने के बाद वह तत्काल काम करने के लायक हो जाते हैं। इससे उनके सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसीलिए भाईयों बहनों आप सब लोग भी अपनी-अपनी नसबंदी कराकर परिवार में भागीदारी करें और बार-बार के झंझट से हुई छुटकारा छोटा परिवार रही सुखी हमारा के गीत के अन्त में रघुपति राघव राजाराम पतित वापन सीताराम के गीत से कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।इस मौके क्षेत्र की आशा बहुएं, अॉगनवाड़ी कार्यकत्रियां, ए एन एम तथा ग्रामीण महिलाओं सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 31 मई 2017
गायक कलाकार मनीष लाल यादव उपस्थित जनसमूह को बताते थे कि प्रसव के पहले व प्रसव के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियॉ का आयोजन किया गया
जौनपुर। उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में (सम्बद्ध आई0एफ0डब्ल्यू0जे0) कलेक्टेªट स्थित सामुदायिक सभागार/पत्रकार भवन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष नई चुनौतियॉ का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ सम्पादक कैलाश नाथ ने किया। मुख्य अतिथि बी0एच0यू0 के प्रोफेसर डा0 आर एन त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि दीवानी बार के महामंत्री अनिल सिंह कप्तान रहे। अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। सरस्वती बन्दना प्रियेश मिश्र ने प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन कुॅवर यशवन्त सिंह ने किया। उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष ने अतिथियों आगन्तुकों और पत्रकारों का स्वागत करते हुए हिन्दी पत्रकारिता के समक्ष उपस्थित नई चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय के समाजशास्त्री प्रो0 आर.एन.त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में पूर्वजों के योगदान को स्मरण किया जाना चाहिए। हिन्दी भारत की आत्मा और दुनियॉ की विराटतम भाषा है। उन्होंने कहा कि सुकृत्य ही जीवन्त रहते है समाचार पत्र वास्तुविकता की कसौटी पर खरे उतरे यही समय की मॉग है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश नाथ ने कहा कि अन्याय के प्रति न्याय ही सच्ची पत्रकारिता है अन्याय पराभूत और न्याय विजयी हो यही अभीष्ट लक्ष्य बने। न्याय राष्ट्र और समाज हित में होना चाहिए। उन्होंने महापुरुषों के जीवन चरित से प्रेरणा लेने की आवश्यकता बताई।
पूर्वांचल विश्व विद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता के सम्मुख सबसे बड़ी चुनौती विश्वसनीता की है सोशल मीड़िया और इलेक्ट्रानिक मीडिया के वावजूद विश्वसनीयता पर प्रिन्ट मीडिया ही खरा उतरता है। उन्होंने कहा हिन्दी पत्रकारिता मिशन थी मिशन है और मिशन रहेगी। किशोर न्याय बोर्ड के पूर्व चैयर मैन संजय उपाध्याय ने हिन्दी पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीवानी वार के पूर्व महामंत्री कामरेड जयप्रकाश ने कहा हिन्दी पत्रकारिता जटिल और कठि़न दौर में शुरु हुई जो निरन्तर प्रवाहमान है। उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में देश के लिए मरने वालों की बहुतायत थी लेकिन आजादी भारत में देश की लिए जीने वालों की संख्या कम है सोचना होगा। निर्भीक और निष्पक्ष लेखनी ने बड़ी-बड़ी हुकूमतों को पलट दिया जब तक पत्रकारिता की आजादी सुरक्षित है तभी तक देश की आजादी सुरक्षित है। दीवानी बार के महामंत्री और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह कप्तान ने हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि हर चुनौती का सामना करने में हिन्दी पत्रकारिता सक्षम है। उन्होंने कहा कि
‘‘ऑधियों के झोके हर पेड पर पडे़ है,
जिनकी जडे़ है गहरी वे आज भी खड़े है‘‘
उन्होंने जनपद में पत्रकार पुरम और पत्रकारों के लिए मानदेय की आवश्यकता बताई। समारोह को सम्पादक साजिद हमीद, जय प्रकाश मिश्र, लल्लन उपाध्याय, सुभाष सिंह प्रधानाचार्य, आदि ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर उ0प्र0 श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए विनोद कुमार तिवारी ब्यूरोचीफ अमर उजाला एवं आदर्श कुमार सम्पादक तरुणमित्र तथा कामरेड जय प्रकाश सिंह एडवोकेट को अंगवस्तम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यूनियन के महामंत्री सन्तोष सोन्थालिया ने अभ्यागतों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कैलाश नाथ मिश्र, डा0 यशवन्त गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, प्रमोद कुमार पाडेय, दीपक चिटकारिया, प्रेमप्रकाश मिश्र, जितेन्द्र दुबे, डा. अखिलेश मिश्रा, सन्तोष श्रीवास्तव, पियूष पाण्डेय, जुबेर अहमद, रियाजुल हक, अरुण कुमार यादव, अमिताभ मिश्रा, लालबहादुर यादव, चन्द्र प्रकाश तिवारी, शैलेन्द्र यादव, प्रेम राम मिश्र, नौसाद अली, शमशी अजीज, ज्ञानेश्वर पाठक, सन्तोष चर्तुवेदी, दीपक मिश्रा, सुधाकर शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, मैकुननिशा, सुशील कुमार स्वामी, सन्तोष कुमार यादव, महेन्द्र गुप्ता, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संजय शुक्ला, पंचम मौर्या, सन्तोष कुमार दुबे, सजीव चौरासिया, मंगला प्रसाद तिवारी, शिवआसरे कश्यप, जोगेन्द्र बहादुर, दीपक गुप्ता, यादवेन्द्र दुबे, नखडू विश्वकर्मा, देवेश कुमार मिश्रा, अखिल मिश्रा, अनिल विश्वकर्मा, सुमित सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, सहायक सूचना अधिकारी के.के. त्रिपाठी सहित जनपद के समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।
खण्डहर बना सहकारी क्रय विक्रय समिति भवन
केराकत नगर के नरहन रामलीला रोड पर स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति के लाखों रुपयों से निर्मित भवन विगत कई वर्षों से बंद लावारिस हाल में पड़ा है I कुछ वर्ष पूर्व उक्त भवन से नरहन सहकारी क्रय विक्रय समिति से किसान उपयोगी वस्तुओं का विक्रय बाजार से सस्ते दामों में किया जाता रहा जो इन दिनों सूअरों का चारागाह बन कर खंडहर के रूप में तब्दील हो गया है। जिसे देखने वाला कोई शासन प्रशासन का जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। नगरवासियों द्वारा बताया जाता है के कुछ संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को कई बार उक्त खाली बेकार पड़े लगभग चार बिस्वा की जमीन पर मांगलिक कार्य हेतु भवन या सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाने का सुझाव टाउन एरिया के अध्यक्ष एवं उप जिलाधिकारी को दी पर अभी तक उस पर कोई भी क्रियान्वयन नहीं हो पाया I जो इन दिनों भवन के सामने जलजमाव होकर सड़ रहे कचरों व पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ कर नाना प्रकार के संक्रमण बीमारी को आमंत्रित कर रहा है, और आसपास रहे लोगों का जीना दूभर हो गया है I जिम्मेदारों का ध्यान इस तरफ अविलंब अपेक्षित है I
मंगलवार, 30 मई 2017
रमजान का पाक माह शुरू हो गया है। मुस्लिमों के इस पवित्र माह की तैयारियां पिछले कई दिनों से घर-घर हो रही
क्षेत्र के बहरीपुर बाजार स्थित मस्जिद के बाहर नाली कई महीनों से साफ नहीं की गई हैं। यहां टूटी फूटी नालियां उफनने को आतुर हैं। यदि बारिश हुई, तो मुस्लिम नमाजिसों को मस्जिद तक जाने के लिए खासी मुश्किलें उठानी पड़ेगीं। वहीं यहां की कुछ कच्ची गलियों का बेहद बुरा हाल है। मिट्टी की कच्ची गलियों में जब दुपहिया वाहन गुजरते हैं, तो धूल के गुबार नजर आते हैं। मुहल्ला वासियों का कहना है कि हमें तो गांवों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। बाजार की दूसरी मस्जिद को जाने वाले रास्तों का भी बुरा हाल है। यहां भी गंदगी के अंबार लगें हैं। अधिकांश नालियां चोक पड़ी हैं।
रतासी स्थित मस्जिद के पास एकत्रित कचरे पर आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी हर वक्त बनी रहती है। गॉव के पुरवा मस्जिद के करीब तो हालात और भी खराब हैं। मस्जिद की ओर जाने वाला हर रास्ता मुख्य मार्ग से इतना नीचा है कि बारिश में मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। गंदा पानी मस्जिद के करीब ही जमा होता रहता है। ग्रामीण बोले कम से कम रमजान तक व्यवस्थाएं तो सुधरें। यही हाल क्षेत्र के मेढ़ा, तियरा, गोनौली, मल्लूपुर, महदा आदि गॉव की मस्जिदों के पास का भी है।
विकास तो दूर, सफाई तक नहीं होती
-पंचायतीराज विभाग विकास के नाम पर ठेंगा दिखाया है। तमाम गलियां आज भी कच्ची हैं। मस्जिदों के आसपास गंदगी का अंबार लगा है। गॉव के शाही ईदगाह पर साफ-सफाई की बात तो दूर रही वहां गेट के पास बकरे तथा मु्र्गे काटे जा रहे हैं।
- - जमाल अंसारी
रमजान का महीना चल रहा है, अब तो सुधार कराना चाहिए। लोग पाक होकर घरों से निकलते हैं परन्तु रास्ते की गंदगी से इबादतगाह पहंचते-पहुंचते नापाक हो जाते हैं।
- - - - इकरामुद्दीन
-आवारा पशुओं एंव बकरियों तथा मुर्गे-मुर्गियों के रख रखाव के लिए ग्रामीणों को कहा गया है, मगर अब तक कोई ऐसी पहल नहीं की गई कि लोग अपने पशुओं को बाड़े में बंद रखने को विवश हो सकें।
- - -मुन्ना मास्टर
-पेयजल की भी खासी किल्लत बनी हुई है। साफ-सफाई पर तो ग्राम पंचायत का ध्यान है ही नहीं।
- - -मो० जाबिर
-लाखों रुपए सफाई पर प्रति वर्ष खर्च होने के बाद भी क्षेत्र के प्रमुख इलाकों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही। विभाग को सफाई कर्मियों की उदासीनता पर जवाबदेही तय कर देनी चाहिए।
- - -मो० शमीम
रमजान माह के मद्देनजर साफ-सफाई के लिए हर मुहल्ले में सर्वे कराया जा रहा है। तैनात सफाईकर्मी नियमित घर-घर मुहल्लों में जाकर लोगों से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं कि उनके क्षेत्रों में कहां-कहां सफाई करनी है,
सुस्ती मे पुलिस फुर्ती मे चोर मेडिकल स्टोर मे हुई चोरी
सिंगरामऊ/जौनपुर दुकान का ताला तोडकर चोरों ने हजारों की नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना सिंगरामऊ थाना के क्षेत्र बहरीपुर बाजार की है। बाजार में राजेश कुमार पांडे ने मेडिकल स्टोर खोल रखा है। चोरों दुकान का ताला तोड़कर और उसमें रखे 50 हजार तक की दवा रीचर्ज कूपन व 2000रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
प्रापर्टी डीलर को धमकी देने पर अतीक अहमद पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज
लखनऊः सीएम योगी का आज का कार्यक्रम- 9.30 बजे बेल्जियम के राजदूत से योगी की मुलाकात, 11 बजे 3 माल एवेन्यू कार्यक्रम में जाएंगे योगी, बीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि में होंगे शामिल, 12.30 बजे प्रमुख सचिव हथकरघा से करेंगे मुलाकात, 5 बजे सीएम कैबिनेट मीटिंग में लेंगे हिस्सा, 6.15 बजे स्वच्छता पुरस्कार कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा.
देहरादूनः सीएम रावत का आज कार्यक्रम- 11 बजे प्रेस क्लब देहरादून में कार्यक्रम, 12 से 1.30 तक पेयजल, स्वच्छता, गन्ना विकास की समीक्षा, 4 से 5 बजे महिला कल्याण विभाग की समीक्षा, बाल विकास विभाग की भी करेंगे समीक्षा बैठक, आवास और सचिवालय में लोगों से मुलाकाते करेंगे.
हाथरसः सुबह की अजान के बाद मस्जिद में पाकिस्तान जिन्दाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के देश विरोधी नारे लगे, गांव वालों ने थाने में दी तहरीर, सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद, मुरसान थाने दर्शना गांव का मामलवा.
लखनऊ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, मंत्री स्वाति सिंह से सीएम नाराज, सीएम ने मांगा स्पष्टीकरण, बीयर शॉप का उद्घाटन करने गईं थी स्वाति सिंह, मंत्री के साथ रायबरेली और उन्नाव के एसपी भी थे, नाराज सीएम ने पूरा ब्योरा तलब किया, सीएम योगी कड़ी कार्रवाई की तैयारी में.
इलाहाबादः प्रापर्टी डीलर को धमकी देने पर अतीक अहमद पर कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज, 3 लोग नामजद, 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, सपा के पूर्व सांसद रह चुकें हैं अतीक, देवरिया जेल में बंद हैं अतीक अहमद, SSP के आदेश पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी.
उन्नावः बाइक सवार 2 भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों भाइयों की मौके पर मौत, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे दोनों, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना.
नोएडाः एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र उदित की मौत का मामला, उदित के सुसाइड नोट की रिपोर्ट निकली फर्जी, उदित की हैंडराइटिंग में नहीं लिखा गया सुसाइड नोट, रिपोर्ट के खुलासे से उदित की हत्या होने का शक, पुलिस ने उदित के दोस्तों से पूछताछ शुरू की, परिजनों ने सेक्टर 39 थाने में मामला कराया था दर्ज.
लखनऊः यूपी के प्रथम स्वच्छता पुरस्कार और टोल फ्री नंबर जारी करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी, गन्ना किसान संस्थान में 6.15 बजे आएंगे.
मेरठः एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 1070 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी, गंगोह थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने की कार्रवाई.
इलाहाबादः एक ट्रक गांजे के साथ 2 लोग गिरफ्तार, उड़ीसा से लेकर आ रहे थे गांजा, STF ने ट्रक मालिक और ड्राइवर को किया गिरफ्तार, फूलपुर थाना क्षेत्र का मामला.
लखनऊः पारा थाने के जलालपुर क्रासिंग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस मौके पर.
फिरोज़ाबादः सैनिक की गोली लगने से मौत का मामला, गोहाटी में गोली लगने से हुई थी सैनिक की मौत, 45 घंटे बीतने के बाद भी नहीं मिला शव, शव न मिलने से परिजनों में भारी रोष.
ग्रेटर नोएडाः 6 युवकों ने 2 युवकों के साथ की मारपीट, दोनों युवकों को आईं गंभीर चोटें, अस्पताल रेफर, दादरी थाने के मुख्य बाजार की घटना.
मेरठः बसपा नेता मुन्नवर के परिवार की हत्या का मामला, दिल्ली पुलिस, 3 आरोपियों को लेकर पहुंची मेरठ, हत्या में इस्तेमाल हुई गाड़ी के मालिक को पकड़ा, मोदीपुरम थाना क्षेत्र से दोनों आरोपी गिरफ्तार.
मेरठः एसएसपी जे. रविन्द्र गौड ने लापरवाही पर 4 थाना प्रभारी को किया लाइन हाज़िर.
कानपुर देहातः बोलेरो सवार को अज्ञात लुटेरों ने मारी गोली, लुटेरे बुलेरो लेकर हुए फरार, घायल बोलेरो सवार को पुलिस ने अस्पताल भेजा, आईजी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद, गजनेर थाने के चांदपुर गांव की घटना.
सोमवार, 29 मई 2017
तीन साल में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जितना विकास किया कांग्रेस ने 60 साल में नहीं हुआ-केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय
जौनपुर।केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय के आज सुबह जौनपुर पहुँचेने पे जगह जगह स्वागत किया गया डाक बंगला पहुँचेने पे जिला अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव सूर्य प्रकाश सिंह राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू राम कृष्ण बिन्द बाबा जी संतोष आर्या दीपू मिश्रा राजू दादा आदि लोगो ने स्वागत किया उसके बाद बीजेपी कार्यालय जेसीज पहुंचे जहाँ सुशील कुमार उपाध्याय राम सिंह मौर्या पुप्सराज सिंह संदीप कुमार बच्चा भइया अतुल पांडेय आदि लोगो ने बुके दे के स्वागत किया।कार्यालय पे कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि तीन साल में नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जितना विकास किया कांग्रेस ने 60 साल में नही किया हिन्दुस्तान में विगत तीन वर्सो में 13 हजार से अधिक ग्रामो में बिजली पहुचाई जा चुकी हैं aur बचे लगभग चार हजार ग्रामो में एक साल में मोदी सरकार बिजली पहुंचा देगी फिर सम्पूर्ण हिन्दुस्तान के ग्रामो में बिजली पहुंच जाएगी डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर के लिए बी पी एल सूची की अनिवार्यता समाप्त करते हुए देश के सभी परिवार के माताओ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन हेतु पात्र मान लिया है केंद्र सरकार ने सौचालय व निर्धन आवास हेतु मोदी सरकार द्वारा अवमुक्त धन का उपयोग तत्काल किया जाए जो कि पिछली सरकार नेराजनीति विदेष के कारण रोक रखा था मेक इन इंडिया योजना अंतर्गत अब हिंदुस्तान में ही अधिक से अधिक रक्षा उपकरण बनने लग गए हैं और भारत मजबूत हो रहा है
पांडेय जी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य सुरु करा दिया है अब प्रदेश के हर ग्राम हर सहर में विकास की गंगा बहेगी ।कार्यकर्ताओ के मांग पर जौनपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया उक्त अवसर पे सुशील कुमार उपाध्याय राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
लखनऊ में 10 हजार से अधिक छात्रों ने दी है परीक्षा,www.cisce.org पर देखें cisce बोर्ड का रिजल्ट
लखनऊ-शिक्षा विभाग का अजब गजब फैसला,यूपी पुलिस का सिपाही चलाएगा सर्व शिक्षा अभियान,शिक्षा विभाग ने सिपाही को सौंपी सर्व शिक्षा अभियान की कमान,विभाग के अजीबो गरीब फैसले से अफसर भी हैरान,पहली बार किसी सिपाही को सौंपी सर्व शिक्षा अभियान की कमान,सिपाही सुरेश पाण्डेय बनाए गए जौनपुर के जिला समन्वयक,सर्व शिक्षा अभियान के तहत सिपाही सुरेश बनाए गए समन्वयक,पहली बार किसी सिपाही को बनाया गया जिला समन्वयक,जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के पद पर की गई प्रतिनियुक्ति
लखनऊ-आईएएस अनुराग तिवारी की मौत के मामले में नया खुलासा,Dial 100 को सुबह 5.23 पर ही राहगीर ने सूचना दी थी,अज्ञात व्यक्ति के गिरे होने की राहगीर ने दी थी सूचना,सुबह 5.36 बजे अज्ञात शव का मैसेज वायरलेस पर हुआ प्रसारित,मीराबाई गेस्ट हाउस पर अज्ञात शव का मैसेज वायरलेस पर प्रसारित,कॉल डिटेल की जांच में हुआ नया खुलासा,मामले में पुलिस 6.10 बजे सूचना मिलने का कर रही ढोंग,लापरवाही की पोल खुलते देख सूचनाकर्ता को किया अंडरग्राउंड,SSP दीपक कुमार ने अनुराग का विसरा चंडीगढ़ FSL भेजा,चंडीगढ़ एफएसएल जांच के बाद बताएगी मौत की सही वजह
लखनऊ-उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी ख़बर
,उत्त्तर प्रदेश स्टेट हाईवे अथॉरिटी की होगी सीबीआई जाँच,प्रदेश सरकार ने दिए सीबीआई जाँच के आदेश,केंद्र सरकार को भेजा सीबीआई जाँच की सिफारिश,बिना हाइवे बनाये ही बैंक से निकाल लिए 455 करोड़,दिल्ली-सहारनपुर से यमुनोत्री मार्ग पर बनना था 206 किमी NH-57,अगस्त 2011 मेसर्स SEW-SSY हाइवेज लिमटेड को मिला था काम,बिना काम ही लोन के नाम पर 14 बैंको से लिया 455 करोड़ 48 लाख,योगी सरकार कराएगी UPSHA घोटाले की CBI जांच
,कागजों में सड़क बनाकर 455 करोड़ का घोटाला
,SEW-SSY हाईवेज लिमिटेड कंपनी ने किया घोटाला,बगैर निर्माण कार्य कराए वसूली 455 करोड़ की रकम,दिल्ली,सहारनपुर से यमुनोत्री तक बनाया जाना था हाईवे,अगस्त 2011 में कंपनी को मिला था टेंडर,कंपनी ने 14 बैंकों के साथ भी किया फर्जीवाड़ा
,बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से निकाली रकम,कंपनी के 4 निदेशकों समेत 18 लोगों पर दर्ज हो चुकी है FIR,मामले पर डिप्टी CM केशव मौर्या का बयान,योगी सरकार कराएगी घोटाले की CBI जांच
मऊ-संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत,कमरे में लटकते मिले दंपति के शव,घोसी कोतवाली के नत्थनपुरा की घटना
जौनपुर-चेन पुलिंग कर भाग रहे 6 युवकों को GRP ने पकड़ा,सद्भावना एक्सप्रेस में 6 युवकों ने की चेन पुलिंग,श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास का मामला
लखीमपुर-कल से लापता दिव्यांग किशोरी का शव खेत में मिला,परिजनों ने जताई गला दबाकर हत्या की आशंका,मोहम्मदी कोतवाली के सरैया विलियम गांव की घटना
लखनऊ-बीजेपी का दोहरा चरित्र आया सामने-कांग्रेस,स्वाति सिंह के बीयर बार का उद्घाटन करना अनैतिक-कांग्रेस,शराब बंदी के लिए प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का हुआ अपमान,पूरे मामले पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन,नेता विधान मंडल दल कांग्रेस अजय कुमार लल्लू का बयान
लखनऊ-कानून व्यवस्था के मामले में सपाई आज देंगे ज्ञापन,सूबे भर के जिला मुख्यालयों पर डीएम को देंगे ज्ञापन,डीएम के जरिए राज्यपाल को भेजा जाएगा ज्ञापन,खराब कानून व्यवस्था के मामले पर देंगे ज्ञापन,धरना प्रदर्शन का सपाइयों का नहीं है कार्यक्रम
लखनऊ-राजभवन में शाम 4 बजे सूचना आयोग का कार्यक्रम,उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के बढ़ते कदम पुस्तका विमोचन,शाम 4 बजे राजभवन में गवर्नर करेंगे पुस्तक का विमोचन
लखनऊ-एकेटीयू का प्रवेश परीक्षा परिणाम आज,12.30 बजे मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे रिजल्ट घोषित,विधानभवन के कमरा 80 से करेंगे रिजल्ट घोषित
लखनऊ-प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा की प्रेस वार्ता,साढ़े 11 बजे जनपथ में करेंगी प्रेस कॉंफ्रेंस,डॉ अनीता भटनागर जैन की प्रेस कॉंफ्रेस
कानपुर-छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने युवती के कपड़े फाड़े,बीच बचाव करने आई बहन से भी शोहदे ने की मारपीट,विधनु थाना क्षेत्र के सैनिक चौराहे का मामला
इलाहाबाद-डिप्टी सीएम केशव मौर्या के दौरे का आज दूसरा दिन,दोपहर में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाक़ात,केंद्र सरकार की उपलब्धियों वाली प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
रामपुर-लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने का मामला,पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार,टांडा क्षेत्र में दो युवतियों से 14 लड़कों ने की थी छेड़छाड़
फतेहपुर-घर की दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत,4 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,आंधी और तेज हवा से गिरी घर की दीवार,थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर की घटना
बरेली-डॉयल 100 के दारोगा नितिन के घर की होगी कुर्की,युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप,31 मई तक कोर्ट में हाजिर न होने पर घर की होगी कुर्की,अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तार नगर गांव का मामला
लखनऊ-बीकेटी में शराब के ठेके पर डकैती,बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारी,3 कर्मियों को डंडों से पीट पीट कर किया अधमरा,नकदी लूटकर शातिर बदमाश फरार,
घायल सेल्समैन को ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया,3 अन्य घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए,बख्शी का तालाब के सरैंय्या गांव का मामला
कानपुर देहात-संदिग्ध हालत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला,रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिस्ती गांव की घटना
हरदोई-व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट,लाखों के जेवर समेत नगदी लूटकर बदमाश हुए फरार,बेनीगंज थाना क्षेत्र के कोठांवा कस्बे की घटना
मिर्जापुर-मजदूर की मौत पर अस्पताल में हंगामे का मामला,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच,शनिवार को इलाज के दौरान मजदूर की हुई थी मौत,शहर कोतवाली के मंडलीय अस्पताल का मामला
कानपुर-जरौली में घर से लापता हुआ 9 वर्षीय छात्र,माँ ने सहेली पर अपहरण का लगाया आरोप,5 दिन बाद भी तहरीर पर नही हुई कार्यवाही,बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली का मामला
लखनऊ-यूपी में बड़े शहरों का तापमान,लखनऊ में अधिकतम पारा 41 डिसे.और न्यूनतम 23 डिसे.,वाराणसी में अधिकतम पारा 39 डिसे.और न्यूनतम 27 डिसे.,आगरा में अधिकतम पारा 39 डिसे.और न्यूनतम 23 डिसे.,कानपुर में अधिकतम पारा 35 डिसे.और न्यूनतम 21 डिसे.,इलाहाबाद में अधिकतम पारा 40 डिसे.और न्यूनतम 23 डिसे.,गोरखपुर में अधिकतम पारा 35 डिसे.और न्यूनतम 25 डिसे.,मेरठ में अधिकतम पारा 35 डिसे. और न्यूनतम 22 डिसे.,झांसी में अधिकतम 42 डिसे. और न्यूनतम 26 डिसे.
ग्रेटर नोएडा-5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,8 बाइकें बरामद,तमंचा,चाकू भी पुलिस ने किया बरामद,दादरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने की गिरफ्तारी
हाथरस-युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका,सासनी क्षेत्र के जसराना रोड पर मिला शव
अमेठी-ट्रक और मैजिक की जोरदार टक्कर में 4 की मौत,2 लोगों की मौर पर और 2 की अस्पताल से जाते समय मौत,शिवरतनगंज थाना क्षेत्र इन्हौना चौकी के पास की घटना
रायबरेली-संदिग्ध परिस्थिति में रोड के किनारे मिला युवक का शव,लाठी डंडों से पीटकर की गई युवक की हत्या,गुरुबख्सगंज थाना क्षेत्र के ढकिया की घटना
कानपुर देहात-संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका,रसूलाबाद थाना क्षेत्र के तिसती गाँव का मामला
कानपुर-3 घरों में आग लगने से सामान जलकर राख,2 लोग घायल,कई मवेशियों की जलकर राख,घाटमपुर थाना क्षेत्र के सजीवन गाँव की घटना
मैनपुरी-महिला पर तंत्र मंत्र में मासूम बच्ची की हत्या का आरोप,बच्ची के पिता ने गांव की महिला पर लगाया हत्या का आरोप,बिछवां थाना क्षेत्र के धारापुर गांव का मामला
बरेली-अब बरेली शहर में ऑटो चालक दिखाई देंगे वर्दी में,ऑटो चालकों को आईकार्ड भी किया जाएगा जारी,निर्धारित रूट पर ही चल सकेंगे आटो चालक,शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास
मुरादाबाद-अनियंत्रित ओवरलोड डम्पर सड़क किनारे दुकान में घुसा,एक व्यक्ति की मौके पर मौत, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त,भगतपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर बहेड़ी गांव की घटना
लखनऊ-पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज,सपा कार्यालय पर अध्यक्ष अखिलेश यादव देंगे श्रद्धांजलि,अखिलेश यादव समेत पार्टी के बड़े नेता पार्टी दफ्तर पहुंचे
इटावा-3 बच्चिया चाचा के साथ भूख हड़ताल पर बैठीं,पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर भूख हड़ताल,गिरफ्तारी न होने तक कह रही भूख हड़ताल की बात,डीएम कार्यालय के पास भूख हडताल पर बैठीं,40 दिन पूर्व जसवंतनगर इलाके में हुई थी हत्या
आगरा-रेलवे ट्रैक पर पशु व्यापारी का शव मिलने से हड़कम्प,हत्याकर शव ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका,एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर कस्बे में मिला शव
सुल्तानपुर-बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या,मॉर्निग वॉक पर निकले दंपति पर किया हमला,बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार,शहर कोतवाली के गबढ़िया इलाके की घटना
पीलीभीत-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की ट्रेन से कटकर मौत,मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस,बीसलपुर के भोगापुर गाँव के पास की घटना
अलीगढ़-रोडवेज बस आमने-सामने टकराई ,4 लोग घायल,4 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ,गांधी पार्क थाना क्षेत्र के घटना
कानपुर-अपने ही महकमे की सुनवाई नही कर रही बर्रा पुलिस,सिपाही की नाबालिग बेटी के अपहरण पर कार्यवाही नहीं ,9 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही,नामजद आरोपी को भी नही पकड़ रही बर्रा पुलिस,आला अधिकारियो के चक्कर काट रहा पीड़ित सिपाही
बदायूं-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप,दहेज में प्लाट मांगने का भी गंभीर आरोप,उझानी क्षेत्र के बरामय खेड़ा गांव की घटना
गोरखपुर-बस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत,बस में सवार दो लोग घायल,भर्ती,कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र की घटना
रामपुर-लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने का मामला,पुलिस ने 3 और आरोपियों को किया गिरफ्तार,अबतक 4 आरोपियों की पुलिस ने की गिरफ्तारी,टांडा क्षेत्र में दो युवतियों से 14 लड़कों ने की थी छेड़छाड़
जौनपुर-डीजे पर डांस को लेकर घराती,बराती भिड़े,5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,शाहगंज कोतवाली के शाखा पश्चिम की घटना
नोएडा-बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत,नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र की घटना
इटावा-समाजवादी पार्टी के कई नेता डीएम कार्यालय पहुंचे,कानून व्यवस्था सही करने के लिए दे रहे धरना
गोरखपुर-अनियंत्रित बस पलटने से साइकिल सवार की मौत,बस में सवार 3 तीर्थ यात्री घायल,अस्पताल में भर्ती ,कैम्पियरगंज इलाके में हुआ हादसा
दिल्ली-सूत्रों के हवाले से ख़बर,लालू की रैली में अखिलेश और मायावती आ सकते हैं साथ,लालू यादव ने पटना में रैली आयोजित करने का लिया फैसला,2019 के मद्देनजर पटना में अगले महीने लालू का शंखनाद
इटावा-सपा जिलाध्यक्ष जिला कार्यालय के अन्दर धरने पर बैठे,डीएम ने कानून व्यवस्था पर ज्ञापन लेने से किया इंकार
लखनऊ-2011 बैच के प्रशिक्षित दारोगा भर्ती अभ्यर्थियों का हंगामा,दारोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का भर्ती बोर्ड कार्यालय पर हंगामा,सैकड़ों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने किया हंगामा,ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थी कर रहे हंगामा,हुसैनगंज इलाके में है पुलिस भर्ती बोर्ड का कार्यालय
देवरिया-जिले में किसानों का नहीं हो रहा है गन्ना भुगतान,9 दिन से लगातार किसान यूनियन कर रहा है धरना,किसानों ने जिला प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप
कानपुर देहात-मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत,आंधी पानी के चलते गिरी मकान की छत,अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर का मामला
पीलीभीत-जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाईयों में खूनी संघर्ष,3 लोग गंभीर घायल,सीएचसी में भर्ती कराया गया,बीसलपर थाना क्षेत्र के रायपुर गाँव की घटना
लखनऊ-icse बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज,3 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम,लखनऊ में 10 हजार से अधिक छात्रों ने दी है परीक्षा,www.cisce.org पर देखें cisce बोर्ड का रिजल्ट
बलिया-संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया,अमहर गाँव स्थित रेल ट्रैक पर हुआ हादसा
लखनऊ-UPSEE का परीक्षा परिणाम आज,प्रदेश में 1,56,211 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा,aktu के कॉलेजों में दाखिले के लिए दी है परीक्षा,upsee.nic.in पर देख पाएंगे रिजल्ट
गोरखपुर-कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ,सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में जंगल राज का लगाया आरोप
गोरखपुर-कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन,SSP से मिलकर कच्ची शराब बंद कराने की मांग की चौरी चौरा थाना क्षेत्र के भोपाबाजार में बिक रही शराब
वाराणसी-पानी न आने से नाराज लोगों का प्रदर्शन,चंदुआ छित्तूपुर में कई दिनों से नहीं आ रहा पानी,प्रशासन के खिलाफ नागरिकों ने की नारेबाजी,सिगरा थाना क्षेत्र के चंदुआ छित्तूपुर का मामला
इलाहाबाद-गैंगरेप पीड़िता डिप्टी सीएम केशव मौर्या से मिली,पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की,आरोपी 2 ग्राम प्रधान के बेटों पर धमकाने का आरोप,डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा,नैनी थाना क्षेत्र के अरैल ग्राम प्रधान के बेटों पर आरोप
बागपत-चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे दर्जनों किसान,चकबंदी अघिकारियों पर लगाया घूसखोरी का आरोप,बड़ौत तहसील में बामनौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन
इलाहाबाद-फुटपाथ दुकानदारों से डिप्टी सीएम ने की बात,केशव प्रसाद मौर्या ने गाड़ी से उतरकर दुकानदारों से की बात,सौंदर्यीकरण के नाम पर फुटपाथ उजाड़ने का विरोध,दुकानदारों को वैकल्पिक इंतज़ाम करने का दिया भरोसा,दो दिवसीय दौरे पर केशव प्रसाद मौर्या आए हैं इलाहाबाद
लखीमपुर खीरी-सपाइयों के प्रदर्शन में रुका वित्त मंत्री का काफिला,सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन,सरकार को दलित और किसान विरोधी बताया
बलरामपुर-शौच के लिये खेत में जाने पर युवक की पिटाई,तीन नकाबपोशो ने की युवक की पिटाई,पीडित युवक ने थाने में दी तहरीर,उतरौला क्षेत्र के अमहवा गांव की घटना
बलरामपुर-सपाइयों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन,कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन,सरकार के खिलाफ सपाईयों ने की नारेबाजी
सुल्तानपुर-खराब कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन,राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बुलंदशहर -सरकार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,जेवर कांड को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन,कानून व्यवस्था को सपा कार्यकर्ताओं ने बताया फेल
फर्रुखाबाद-कानून व्यवस्था को लेकर सपाईयों का प्रदर्शन,डीएम को सपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,जिला मुख्यालय पर धरना देकर जताया विरोध
मऊ-स्वार में करंट से झुलसकर युवक की मौत का मामला,लोगों ने जिला अस्पताल के सामने लगाया जाम,मुआवजे की मांग को लेकर लोग कर रहे प्रदर्शन
सुल्तानपुर-30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुआ पकड़ा गया,लखनऊ से आई विशेष टीम ने तेंदुआ पकड़ा,अखंडनगर के भेलारा गांव से तेंदुआ पकड़ा गया
फैजाबाद-मंडलीय अस्पताल और जिला अस्पताल पर सीबीआई का छापा,एनआरएचएम घोटाले को लेकर सीबीआई कर रही है जांच,सीएमओ कार्यालय और दोनों अस्पतालों के कागजात रही खंगाल
आगरा-सपा में हुए दो फाड़,प्रदर्शन के दौरान में दो गुटों में बंटे सपा कार्यकर्ता ,शहर और जिला अध्यक्ष के खेमे में बंटे सपा कार्यकर्ता ,ज्ञापन देने में भी श्रेय लेने ही मची रही होड़,धक्का-मुक्की ,सपा प्रदेश अध्यक्ष का भी नहीं माना आदेश ,शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने के लिए दिये गये थे निर्देश
मेरठ-मेरठ आरटीओ ममता शर्मा की बढ़ सकती है मुसीबत,आज नोएडा में खोले जा सकते है आरटीओ के बैंक लेकर,आरटीओ और लिपिक के घर मिली थी नगदी ,कागजात,आयकर की टीम नोएडा में खोलेगी ममता के 2 लॉकर,बरामद 7 सम्पतियों की भी जांच कर रहा आयकर विभाग
वाराणसी-करंट की चपेट में आने से महिला की मौत,चारा काटने की मशीन चलाते वक्त हुआ हादसा,फूलपुर थाना क्षेत्र के निमाइच गाँव की घटना
बिजनौर-अभास संगठन के 14 पदाधिकारियों पर FIR दर्ज,30 मई को बिना अनुमति पंचायत करने का किया था एलान,सहारनपुर दंगों के विरोध में पंचायत करने की कही थी बात,FIR के बाद अभास संगठन के पदाधिकारी हुए भूमिगत
लखनऊ-PCS संघ के सदस्य बाबा हरदेव के नेतृत्व में CM से मिलेंगे,1 बजे CM योगी से मुलाकात करेंगे पीसीएस संघ के सदस्य
दिल्ली-CBSE टॉपर रक्षा गोपाल को जावड़ेकर ने किया फोन,रक्षा गोपाल को फोन कर प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई,मानव संसाधन विकास मंत्री हैं प्रकाश जावड़ेकर
लखनऊ-आचरण की बात करने वाली BJP का हाल,बीजेपी की मंत्री ने किया बीयर शॉप का उद्धाटन,मंत्री स्वाति सिंह ने किया बीयर शॉप का उद्घाटन,'बी द् बीयर' शॉप का किया स्वाती सिंह ने उद्घाटन,शराब रोकने की जगह बीयर को बढ़ावा दे रहीं मंत्री
लखनऊ-कानून व्यवस्था पर सूबेभर में सपा का ज्ञापन कार्यक्रम,DM के माध्यम से सपाईयों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन,ज्ञापन में राज्यपाल को संवैधानिक मुखिया कहा गया,संवैधानिक मुखिया के नाते राज्यपाल कानून व्यवस्था पर दखल दें,75 जिलों से ज्ञापन राजभवन को भेजा रहा
देवरिया-कानून व्यवस्था को लेकर सपाईयों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन,एडीएम प्रशासन को सपाईयों ने दिया ज्ञापन
लखनऊ-पूर्व PM चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि,चौ.चरण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,किसानों के बड़े नेता थे,चौधरी जी के योगदान को देश नहीं भूल सकता है-अखिलेश,सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का भी हुआ आयोजन
देवरिया-जिले में किसानों का नहीं हो रहा है गन्ना भुगतान,9 दिन से लगातार किसान यूनियन कर रहा है धरना,किसानों ने जिला प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप


