tikhiawaz24.in

रविवार, 4 जून 2017

दुल्हन की छिनैती के साथ हुई मारपीट , चौकीइंचार्ज लीपापोती में जुटे

थानागद्दी --- क्षेत्र के भड़ेहरी गाँव में रविवार को दिन में धीरज पुत्र रामदेव सरोज निवासी भड़ेहरी अपनी बहू को पहुंचाने उसके मैके  ग्राम नटका थाना भदोही जा रहे थे । कि रास्ते में गांव के कुछ मनबढ़ो ने ज्ञानप्रकाश मिश्र भड़ेहरी के घर के पिछे बोलेरो रोककर बहू के साथ छेड़खानी करने लगे । जब हम इसका विरोध किए तो हमको भी मारे तथा बहू के गले का चेन तथा हाथ की अंगूठी छिन कर भाग लिए । घटना की जानकारी लिखित तौर पर हमने चौकीइंचार्ज थानागद्दी को दिया है। जिसमें हमने दरोगा पुत्र करिया , दीपक पुत्र गुलाब , सुनिल पुत्र बबरू , नितिश पुत्र पुच्च के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है ।  लेकिन चौकीइंचार्ज मुकदमा दर्ज करने के बजाय लीपापोती करने में लगे है । चौकीइंचार्ज के ऊपर तहरीर दाता धीरज ने यह आरोप लगाया है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय से बात किया तो उन्होंने बताया कि ऐसा नही होगा । हम अभी चौकीइंचार्ज से बात करते है ।

कोई टिप्पणी नहीं: