tikhiawaz24.in

रविवार, 4 जून 2017

राम मंदिर के निर्माण का रास्ता संवैधानिक तरीके से ही तय होगा: शाही

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि राम मंदिर का निर्माण करोडों लोगों की की आस्था का सवाल है और इसके निर्माण का रास्ता संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया से तय होगा।
श्री शाही ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया से ही तय होगा। मंदिर निर्माण देश के करोडों-करोडों लोगों की आस्था का सवाल है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जारी लोक संकल्प पत्र में जनता से किए गए वादों को सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। कानून व्यवस्था के सवाल पर श्री शाही ने कहा कि पूर्व की सरकार से हमें विरासत में अराजक प्रदेश मिला था लेकिन राज्य में कानून का शासन है। कानून व्यवस्था को हर हाल में पटरी पर लाना हमारी जिम्मेदारी है। कृषि मंत्री ने कहा कि आज महिलाओं से छेड़खानी की घटनाओं में कमी आई है। जहां घटनाएं हो रही हैं वहां आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। लूट की घटनाओं में भी कमी आई है। भ्रष्टाचार पर रोक लगा दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: