जौनपुर- दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नीलेश निषाद के घर ग्राम चकमोलनापुर, बदलापुर में उनके पिता व माता को 13 वर्ष पूर्व मारपीट कर चोटे पहुंचाने के आरोपी राकेश निषाद की गिरफ्तारी व संपत्ति की कुर्की का आदेश एसीजेएम कोर्ट ने दिया । कोर्ट ने दो आरोपी सुरेंद्र व राकेश के संबंध में आदेश दिया था कि दोनों आरोपी जानबूझकर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जमानत का दुरुपयोग कर रहे हैं ।इनकी अनुपस्थिति के कारण पत्रावली का निस्तारण नहीं हो पा रहा है इसलिए इनकी प्रॉपर्टी कुर्क की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद एक आरोपी सुरेंद्र ने हाल ही में वारंट रिकाल का प्रार्थना पत्र दिया था एक दिन जेल भेजने के बाद आरोपी का वारंट रिकॉल हुआ। अधिवक्ता का कहना है कि दोनों आरोपी एक ही घर के हैं। इसके बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट ने अग्रिम कार्यवाही के लिए 14 जून तिथि नियत किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें