tikhiawaz24.in

रविवार, 4 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-हॉकर्स की हड़ताल जारी,कल भी नही बांटेंगे अखबार,सपा सुप्रीमो के सामने भी हॉकर्स ने रखी अपनी मांगे,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने हॉकर्स को दिया आश्वासन,समाचार पत्र प्रबंधन ने मांगी मोहलत,हॉकर्स नही माने,वितरक रोजी-रोटी के लिए कमीशन बढ़ाने की कर रहे मांग,प्रबंधन से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार वितरक

बरेली-मेडिकल कॉलेज कांउसिलिंग की सूचना पर डीएम ने मारा छापा,मौके पर गुरू स्कूल में 2 शिक्षक काउंसलिंग करते मिले,SRMS मेडिकल कॉलेज के लिए हो रही थी काउंसलिंग,16 अभ्यर्थियों के फार्म हुए बरामद,नहीं हो सकी पैसों की रिकवरी,SC के आदेशों का उलंघन पर कार्रवाई के लिए ADM को दिए निर्देश,इज्जतनगर थाना क्षेत्र इलाके में है गुरू स्कूल

लखनऊ-सपा की मिशन 2017 की आजमगढ़ से शुरुआत,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव करेंगे शुरुआत,7 अक्टूबर को आजमगढ़ में मुलायम की होगी पहली रैली,मायावती के बाद मुलायम आजमगढ़ से भरेंगे हुंकार,मुलायम अपने संसदीय क्षेत्र से बजाएंगे चुनावी बिगुल,मुलायम सिंह की मंडलवार रैली के तहत पहला कार्यक्रम आजमगढ़ में,समाजवादी पार्टी पूर्वांचल से 'मिशन 2017' की कर रही शुरुआत

कानपुर-मेमो ट्रेन-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन आई आमने सामने,एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आने से बहुत बड़ा हादसा टला,अनवरगंज लाइन पर रेल कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही,आखिर कौन करेगा इन लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई ? 

लखनऊ-फोटो जर्नलिस्ट के परिजनों को 20 लाख की मदद,सीएम अखिलेश यादव ने दी 20 लाख की सहायता,शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की,फोटो जर्नलिस्ट रवि कनौजिया के परिजनों को 20 लाख

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने मदर टेरेसा को संत घोषित करने का किया स्वागत,मदर टेरेसा करूणा ,त्याग और सेवा की मूर्ति थी-सीएम अखिलेश,सपा सुप्रीमो मुलायम ने भी मदर टेरेसा के कार्यों की सराहना की

मैनपुरी-पूर्व बीजेपी नेता दयाशंकर की जुबान फिर फिसली,मायावती के लिए फिर दयाशंकर सिंह ने अपशब्द बोले,घिरोर में कार्यक्रम में आए थे दयाशंकर सिंह और स्वाति 

बिजनौर-केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बिजनौर दौरा,नजीबाबाद में दरगाह पर मुख्तार अब्बास नकवी ने चढ़ाई चादर,सभी वर्गों के लिए काम कर रहे है,बीजेपी शासित राज्यों में अपराध कम हुए,छोटी-छोटी से घटना भी नहीं होना चाहिए,बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है,टिकटों के बारे में पार्टी नेतृत्व तय करेगा-मुख्तार अब्बास 

चंदौली-सभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आया गुस्सा,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष को राजबब्बर ने मारा हाथ,बार-बार हाथ लगने से भड़के राजबब्बर ने मंच से उतरवाया,चंदौली में सभा के दौरान गुस्साए राजबब्बर

इलाहाबाद-बीएसपी की रैली के बाद इलाहाबाद में लगा जाम खुला,इलाहाबाद से जाने वाले सभी मार्गों पर लगा था जाम,10-10 किमी से अधिक कई हाईवे पर जाम लगा था,वाराणसी हाईवे,मिर्जापुर हाईवे,प्रतापगढ़ हाईवे जाम था,लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर जाम में फंसी थी एम्बुलेंस  

लखनऊ-मुख्य सचिव कल शिक्षक दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल,गोमतीनगर के PHD हाउस में होगा कार्यक्रम का आयोजन,कल 4.30 बजे मुख्य सचिव दीपक सिंघल होंगे कार्यक्रम में शामिल,PHD चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री कर रही कार्यक्रम का आयोजन

झांसी-पिकनिक मनाने गए 2 युवकों की नदी में डूबकर मौत,गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव किए बरामद,सुकुवा-ढुकुवा बांध में पिकनिक मना रहे थे 5 दोस्त,बबीना थाना के क्षेत्र सुकुवा-ढुकुवा बांध का मामला

उन्नाव-गंगा नदी में डूबकर 2 बच्चों की मौत,गंगा का किनारा कटने से बच्चे नदी में डूबे थे,2 घंटे बाद बच्चों के शव को नदी से निकाला गया,फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना

आगरा-बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,3 दिन तक शव के पास बैठा रहा दिव्यांग बेटा,घर का गेट खुलने पर पुलिस के उड़े होश,बुजुर्ग के हत्या की जताई जा रही आशंका,लोहा मंडी क्षेत्र के कार्बन कॉलोनी की घटना 

बदायूं-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या की,ताबड़तोड़ गोली मारकर आरोपी बदमाश फरार,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,अलापुर थाना क्षेत्र के बदराला की घटना

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक ने पत्नी संग किया पौधरोपण,राजभवन में सैय्यद बाबा की मजार के पास लगाए 2 पौधे,अम्बिका प्रजाति के 2 पौधे लगाए राज्यपाल राम नाईक ने

फिरोजाबाद-नहर काटने के विवाद में 2 गांवों के ग्रामीणों में विवाद,पुलिस ने नहर काटने वाले ग्रामीणों को खदेड़ा,जोसराना थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद में नहर का मामला

प्रतापगढ़-लूट में असफल होने पर बदमाशों ने व्यापारी पर फेंका तेजाब,2 व्यापारी गंभीर रूप से झुलसे,अस्पताल में भर्ती,2 बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा,एक बदमाश फरार,जेठुवारा थाने के कटरा गुलाबसिंह बाजार की घटना

गोरखपुर-मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में विवाद का मामला,विवाद के दौरान हुआ था पथराव,मची भगदड़,डीएम और एसएसपी ने मौके का लिया जायजा,विवाद के चलते भारी पुलिस बल मौके पर तैनात,तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाद का मालमा

आगरा-जनहित योजनाओं की प्रचार सामाग्री का बुरा हाल,सपा कार्यालय में पैरों तले रौंदी जा रही प्रचार सामाग्री,पार्टी के कार्यकर्ता,पदाधिकारी सामाग्री को कर रहे बर्बाद,सपा महानगर अध्यक्ष ने मामले से झाड़ा पल्ला,ताजगंज पार्टी कार्यालय में लावारिस पड़ी है प्रचार सामाग्री

बाराबंकी-श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,8 श्रद्धालु घायल,अस्पताल में भर्ती,महादेवा धाम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु,मसौली थाने के नेवला गांव का मामला

लखनऊ-राज्य संग्रहालय के टिकट हुए खत्म,म्युजियम में आए विजिटर को लौटाया गया,कर्मचारियों पर विजिटर को गुमराह करने का आरोप,म्युजियम की लाइट बंदकर विजिटर को किया गुमराह,संग्रहालय के डायरेक्टर यशवंत सिंह राठौर बेखबर

आगरा-5 दिनों से लापता छात्र का नहीं लगा सुराग,परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका,मलपुरा थाने के चिरमोली गांव का मामला

जौनपुर-कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा जौनपुर पहुंची,उलेमा काउंसिल के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध,बटला हाउस एनकाउंटर जांच कराने की मांग,शाहगंज क्षेत्र के केराकियाना चौराहे की घटना,उलेमा काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष साथ में मौजूद,उलेमा काउंसिल कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों में नोकझोंक

फैज़ाबाद-शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह,सपा शिक्षक सभा ने आयोजित किया सम्मान समारोह,जिले के 7 अध्यापकों को राज्यमंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ-शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाईयां,गवर्नर राम नाईक ने शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दी,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शिक्षकों को दी बधाई,शिक्षकों का समाज में सर्वोच्च स्थान है-अखिलेश,मुलायम सिंह यादव ने भी शिक्षकों को दी बधाई,मंत्री शिवपाल यादव ने भी शिक्षक दिवस पर दी बधाई,मंत्री अहमद हसन ने भी शिक्षकों को दी मुबारकबाद,शिक्षक सिर्फ साक्षर नहीं,बल्कि संस्कार देता है-अहमद हसन

आगरा-रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव,सिर पर चोट के निशान,हत्या की आशंका,राजस्थान का निवासी है मृतक युवक,राजस्थान पुलिस मौके पर जांच में जुटी,मलपुरा थान क्षेत्र के मिडाकुर की घटना

लखनऊ-मॉर्निंग पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी के निर्देश,चेन स्नेचर पकड़ने वाले पुलिसकर्मी होंगे पुरस्कृत-एसएसपी,चेन स्नेचर पकड़ने पर 2500 रुपए का मिलेगा इनाम-SSP,सरप्राइज चेकिंग में लापरवाही पाए जाने पर होगी कार्रवाई-SSP,'थानों पर तैनात अतिरिक्त निरीक्षक संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था'

बांदा-शिकारी की गोली से किशोरी घायल,गंभीर हालत में जिला अस्पातल में भर्ती,मवेशी चराने जंगल गई थी किशोरी,कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवा की घटना

सोनभद्र-कोटेदार पर मिट्टे के तेल की कालाबाजारी का आरोप,2300 लीटर मिट्टी का तेल कोटेदार ने बाजार में बेचा,शिकायत पर तहसीलदार ने दुकान को किया सीज,दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का मामला 

तीखी आवाज़

बसपा सुप्रीमों ने की पूर्व सांसद धनंजय की वापसी की घोषणा

पार्टी में वापसी की घोषणा होते ही सांसद के समर्थक खुशी के झूम

इलाहाबाद/जौनपुर । पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बसपा सुप्रीमों बहन मायावती ने इलाहाबाद में आयोजित रैली में मंच से पार्टी में वापसी की घोषणा की। हालांकि उनकी वापसी का रास्ता तो पहले ही साफ हो चुका था सिर्फ मंच से बसपा सुप्रीमों द्वारा घोषणा की जानी थी। बसपा में मंच से वापसी की घोषणा होते ही पूर्व सांसद के समर्थक खुशी से झूम उठे।

गौरतलब हो कि बीते विधान सभा चुनाव के दौरान ही उनकी पार्टी में वापसी की अटकलें चल रही थी लेकिन किसी कारणवश उस समय नहीं हो पाया। एमएलसी चुनाव में उन्होंने अपनी राजनीतिक खेल की ताकत के बदौलत जब एमएलसी चुनाव में बृजेश सिंह प्रिंशू को भारी मतों से जीताया तो आम जन मानस में यह चर्चा होने लगी थी कि अभी भी पूर्व सांसद की जनमानस में अच्छी खासी पकड़ है क्योंकि  भाजपा प्रत्याशी के चुनाव मैदान में आ जाने के कारण चुनाव काफी दिलचस्प हो गया था। उन्होंने जब बसपा की सीट बरकरार रखी तो पार्टी के लोगों को भी उनकी ताकत का एहसास होने लगा था। पार्टी में शामिल होने के बाद जिले की राजनीति में भी उतार चढ़ाव आना तय है। अब देखना है कि बसपा सुप्रीमों उन्हें किस सीट से चुनाव मैदान में उतारती है और कौन-कौन सी जिम्मेदारी देती है।  सूत्रों की मानें तो पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपनी पुरानी सीट मल्हनी से ही चुनाव मैदान में उतरेगें और उनके समर्थक अंदर-अंदर चुनाव तैयारी में भी लगे हुए है। वैसे यह भी चर्चा है कि जिले में अभी कई सीटों पर बसपा सुप्रीमों फेरबदल कर सकती है।

बिपुल सिंह

इलाहाबाद में बोलीं मायावती- भाजपा-सपा में अंदरूनी मिलीभगत*
   
इलाहाबाद- भाजपा-सपा में अंदरूनी मिलीभगत बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने इलाहाबाद में कहा कि भाजपा-सपा में अंदरूनी मिलीभगत है और कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 2017 विधानसभा चुनाव के बाद यूपी में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
परेड मैदान पर रविवार को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय महारैली में मायावती ने सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। गरीबी, बेरोजगारी समेत तमाम मुद्दों की चर्चा करते हुए अन्य राजनीतिक दलों के पिछले चुनावी वादों को छलावा बताया। साथ ही अपने मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियां गिनाईं।

इलाहाबाद में 90 किमी दौड़ेगी मेट्रो रेल*
   
इलाहाबाद- इलाहाबाद में लगभग 90 किलोमीटर मेट्रो रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। चार रूटों के लिए डीपीआर तैयार कराने का निर्देश कमिश्नर राजन शुक्ल ने अधिकारियों को दिया है।
कमिश्नर ने बताया कि रूट नंबर एक 32.20 किमी, रूट नंबर दो 40.20 किलोमीटर, रूट नंबर तीन सात व रूट नंबर चार 10 किलोमीटर लंबा होगा। यह भी निर्णय लिया गया कि मेट्रो रेल का टैग व लोगो तय करने के लिए डिजाइनिंग प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

तीखी आवाज़

स्पेलेंडर सवार 3 युवकों ने असलहा सटाकर कर एक्का बीड़ी एजेंट से
प्लेटिना और पैसा छीन कर फरार।

मोटर साईकिल बरामद
थाना सरपतहां क्षेत्र के
सराय मोहिउद्दीनपुर निवासी कुँवर लाल विन्द पट्टी नरेन्द्रपुर से तगादा करके चार बजे वापस अपने घर आ रहे थे।खान बड़ेपुर पहुँचने पर पीछे से आ रही हीरो स्पेलेंडर मोटर साईकिल सवार तीन युवकों ने रोक कर असलहा सटा कर बजाज प्लेटिना यूपी 62 एपी0798 और 20 हजार रूपये लेकर असलहा लहराते हुवे फरार हो गए।भुक्त भोगी ने तत्काल इसकी सूचना चौकी प्रभारी सराय मोहिउद्दीनपुर गिरजाशंकर यादव व् थानाध्यक्ष सरपतहां को दिया।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मोटर साईकिल में लोहे का बॉक्स लगा होने की वजह से लुटरों ने सत्य प्रकाश सिंह महाविद्यालय जमुनिया के पीछे मोटर साईकिल की डिग्गी तोड़ कर उसमें रखा लगभग 20 हजार रूपये निकाल कर फरार हो गए।

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी के डीजीपी जावीद अहमद की बहादुरी,टेज़र गन की बुलेट का अपने ऊपर डेमो लिया,टेज़र गन का बुलेट शॉट का डेमो खुदपर लिया,डीजीपी की बहादुरी का वीडियो,टेज़र गन बुलेट बड़े इलेक्ट्रिक शॉक की तरह होती है,थोड़ी देर के लिए व्यक्ति को पैरालाइज्ड कर देती है,अपराधियों को काबू में करने को होती है इस्तेमाल 

बागपत-11वीं की छात्रा को मां-पिता ने घर निकाला,पढ़ाई के दौरान ही जबरन शादी कराना चाहते हैं परिजन,10 साल बड़े युवक से नाबालिग की शादी कराने चाहते हैं,छात्रा पढ़ाई कर बनना चाहती है अध्यापक,बड़ौत थाना के पठानकोट कॉलोनी की घटना 

लखनऊ-लोकतांत्रिक बहुजन मंच की रैली की तारीख बदली,स्वामी प्रसाद मौर्या 22 के बजाय 21 को करेंगे रैली,रमाबाई मैदान में 21 सितम्बर को होगी मौर्या की रैली

लखनऊ-जालसाज की मदद से करोडों की कोठी पर सफेदपोशों की नजर,
 सपा दफ्तर के बगल में 21 नंबर बंगला हथियाने के लिये जालसाजी,
 पुलिस और रसूखदारों की मदद से चर्च की जमीन हथियानें का जाल,
 पुलिस असल संस्था के पैरवीकर्ता को ही जेल भेजकर करने लगी मदद,
 फादर जॉन ऑगस्टीन पर यूपी के अलावा दिल्ली,हरियाणा में भी केस,
 करोडों की जमीन को पॉवर ऑफ अटार्नी का खेल कर हथियाने की कोशिश,जालसाज की मदद कर रही लखनऊ पुलिस पर उठे कई सवाल ?

आगरा-केंद्रीय जेल प्रशासन पर मुलाकातियों ने लगाए गंभीर आरोप,खाने के नाम पर कैदियों को दिया जा रहा खराब खाना,कैदियों को भरपेट खाना नहीं दे रहा जेल प्रशासन,सेंट्रल जेल के अंदर से कैदी मोबाइल पर करते हैं बात,जेल की कैंटीन को लेकर भी मुलाकातियों ने भी लगाए आरोप,जेल प्रशासन आरोपों पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं 

लखऩऊ-IG का आपरेशन मिलान लखनऊ में बना आपरेशन वाहन मिलान,बिछ़ड़ो को मिलाने वाला अभियान बना वाहन मिलान का अभियान,लखनऊ पुलिस ने तो आईजी के अभियान के मायने ही बदल दिये,बिछड़े युवक युवतियो को मिलाने का अभियान था आपरेशन मिलान 

गोरखपुर-दंगें से निपटने के लिए पुलिस ने किया अभ्यास,बलवाईयों और उपद्रवियों पर काबू पाने की ली ट्रेनिंग,रबड़ बुलेट,गैस गन समेत नए असलहों को चलाने की ट्रेनिंग,SSP की अगुवाई में त्यौहारों के देखते हुए किया गया अभ्यास

बुलंदशहर-व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला,साले ने अपने ही जीजा सें मांग रहा था रंगदारी,रंगदारी लेने आया आरोपी साथी समेत गिरफ्तार,जहांगीराबाद पुलिस ने गाजियाबाद से की गिरफ्तार

लखनऊ-थानो में लावारिस खड़े 20 वाहनो के मालिक तलाशे गये,एसएसपी ने सौंपे वाहन स्वामियो को उनके वाहन

लखनऊ-मडियांव बस्ती में बदहाली पर लोगो ने किया प्रदर्शन, जलभराव,खराब सड़को से जूझ रहे फैजुल्लागंज-2 के निवासी,स्थानीय लोगों ने नेताओ के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,बस्ती में सड़कों पर उतरी महिलाऐं और बच्चे,प्रदर्शन जारी

चित्रकूट-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का अपहरण,बदमाशों ने मोबाइल पर SMS कर मांगी फिरौती,परिजनों से मांगी 40 लाख रुपए की फिरौती
शहर कोतवाली के चकमाली कस्बे की घटना

गोंडा-गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी,गला रेतकर की गई महिला की हत्या,इटियाथोक थाना क्षेत्र के रुआपारा गांव की घटना 

लखनऊ-बलवाइयों पर काबू पाने के लिए UP पुलिस को नया हथियार,
आतंकवादियों को जिंदा पकड़ने में मददगार होगी टेज़र गन,DGP जावीद अहमद ने टेज़र गन का खुद पर लिया परीक्षण,ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में यूज होती है टेज़र गन,15 फिट की दूरी से करंट मारकर किया जाएगा आतंकी को काबू,यूपी एटीएस के कमांडोज को मिलेगी टेज़र गन

शाहजहांपुर-एनआरआई व्यक्ति की हत्या का मामला,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या,विदेश भाग रहे प्रेमी को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा,पति की हत्या के बाद प्रेमी संग रहना चाहती थी प्रेमिका,बंडा थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव का मामला

वाराणसी-BHU के निलंबित छात्रों के पीसी का मामला,अपनी पीड़ा बतलाने के लिए रखी थी प्रेस कांफ्रेंस,भनक लगते भारी फ़ोर्स के साथ पहुंची लंका पुलिस,निलंबित छात्र फोर्स देखकर मौके से हुए फरार,BHU में हंगामे के बाद निलंबित किये गए थे छात्र,छात्रों ने कुलपति पर लगाया साजिश का आरोप,साजिश को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाहते थे बताना

आगरा-मोबाइल की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध,दुकान की छत काटकर पूरा माल किया साफ़,2.5 लाख के मोबाइल,नगदी लेकर फरार,चोरी की वारदात हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग की घटना

चन्दौली-27 साल यूपी बेहाल यात्रा पहुंची चन्दौली,रैली में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रहे मौजूद,पीएल पुनिया अन्य नेता भी रैली मौजूद,10 जगहों पर रोककर की किया गया स्वागत,चन्दौली जिला मुख्यालय में हो रही जनसभा

आगरा-आगरा क्लब के पूर्व सचिव के पत्र से खुलासा,मई 2016 में लिखा गया पात्र हुआ वायरल,पात्र में 2010 में कई अधिकारियों पर आरोप, तत्कालीन आईजी,सीओ पर रिश्वत लेने का आरोप,SO समेत कई पुलिसकर्मियों पर भी रिश्वत का आरोप,2 जजों पर भी लाखों की रिश्वत लेने के आरोप,अक्षय लूथरा प्रॉपर्टी केस का बताया जा रहा मामला,अब भी क्लब के सदस्य है जवाहर डाबर

सोनभद्र-एक दर्जन हेरोइन तस्कर करने वाले गिरफ्तार,30 लाख कीमत की 300 ग्राम हेराईन बरामद,राबर्ट्सगंज कोतवाली के पन्नूगंज क्रासिंह से पकड़ा

गोरखपुर-अंतर्जनपदीय गैंग के 4 शातिर लुटेर गिरफ्तार,30 हजार नगदी और दो तमंचा,3 बाइक बरामद,लूट के 6 मामलों में फरार चल रहे थे लुटेरे
उरवां इलाके से क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा

बरेली-अलग-अलग 2 अस्पतालों में 2 बच्चों की मौत,बुखार से दर्जनों बच्चों का चल रहा इलाज,साही थाना क्षेत्र में फैला दिमागी बुखार

मेरठ-रिटायर्ड कर्नल के घर लाखों की चोरी,चोरी की वारदात CCTV में हुई कैद,कंकरखेड़ा थाना के डिफेंस एन्क्लेव की घटना 

ललितपुर-दो बंदीरक्षक समेत 6 जुआरी गिरफ्तार,जुआरियों के पास से 40 हजार कैश बरामद,सदर कोतवाली पुलिस ने जेल परिसर से पकड़ा

पीलीभीत-अनियंत्रित बस पलटने से 12 लोग मामूली घायल,हरिद्वार से लखीमपुर जाते समय हुआ हादसा,गजरौला थाना क्षेत्र के माला जंगल की घटना

बिपुल सिंह

17 हजार नगदी समेत लाखों का मालपार
जलालपुर( जौनपुर)3 सितम्बर, जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी पाही ग्राम स्थित दयाशंकर गौड़ के यहाँ शुक्रवार की रात छत के रास्ते से ताला तोड़कर घर में घुसे चोर  नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया ।
चोर घर में रखा दो बक्सा और तीन अटैची  गांव के पास ही एक धान के खेत में ले जाकर  तोड़ दिया और उसके अंदर रखा हुआ 17 हजार नकद और सोने की दो अंगूठी , दो सिकड़ी,मांगटीका,  झुमका , चांदी का करधनी, पैजनी,आदि चोर उठा ले गये।
घटना की सूचना भुक्तभोगी ने जलालपुर थाने पर पुलिस को दिया है।सूचना पर पहुंचे एस आई सुरेंद्र कुमार दुबे  अपनेहम राहियों के साथ मौ के पर हुचकर जांच पड़ताल मे जुट गये।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -भीषण गर्मी में इमरजेंसी कटौती से लोग बेहाल
रात में की जा रही अंधाधुंध बिजली कटौती गर्मी में कोढ़ का काम कर रही है। उमस से लोग बेहाल हैं। अघोषित कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

दिन में तीन और रात में दो घंटे कुल पांच घंटे की घोषित कटौती के अलावा भी छिटपुट कटौती का दौर थम नहीं रहा है। ऊपर से रात में इमरजेंसी कटौती ने शहरियों का सुकून छीन लिया है। रात में खाना खाने के बाद जब लोग सोने जाते हैं उसी समय लाइट काट ली जा रही है। जिससे लोग सो नहीं पा रहे हैं। बिजली की राह देखते भोर हो जा रही है। जेई टाउन एसबी प्रसाद का कहना है कि रात में पनकी से इमरजेंसी कटौती की जा रही है।

पंद्रह घंटे भी नहीं मिल पा रही बिजलीः बिजली अधिकारी बीस से बाइस घंटा आपूर्ति का दावा तो करते हैं । मगर, हकीकत यह है कि इस समय शहरियों को पंद्रह घंटे भी बिजली सही ढंग से नहीं मिल पा रही है।  सच्चाई यह है कि कटौती आठ घंटे हो रही है। आए दिन लोकल फाल्ट, तार टूटने और जंफर उड़ने से बिजली बाधित रहती है। रात में दो से ढाई घंटे की इमरजेंसी कटौती चालू है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उनको किसी ने भी इस बारे में नहीं बताया है। वे इसकी जांच करवाते हैं।

चिलबिला पावर हाउस पर हंगामा
एक सप्ताह से विधायक के गांव समेत दर्जनों गांव की बिजली गुल होने से खफा ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात को चिलबिला पावर हाउस पर जमकर हंगामा किया। उन लोगों ने एक्सईएन, एसडीओ और जेई को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बताया जाता है कि विधायक ने भी एक्सईएन प्रथम को फोन कर उनकी क्लास ली। फजीहत होता देख अधिकारी और कर्मचारियों ने बिजली की समस्या को दूर कराया। दरअसल, एक सप्ताह से चिलबिला फीडर से जुड़े दर्जनों गांव की बिजली गुल है। शिकायत के बाद भी एक्सईएन और एसडीओ पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उनकी लापरवाही से गुस्साये ग्रामीणों ने रात में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सईएन और एसडीओ मुख्यालय पर रात्रि निवास नहीं करते हैं। जिससे बिजली की समस्या सुनने वाला कोई मुख्यालय पर नहीं मिलता है

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -हेलमेट पहनकर बाइक से फर्राटा भरते नजर आए।

150 बाइक का चालानःयातायात विभाग की टीम ने शनिवार को बिना हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शनिवार को चिलबिला, राजापाल टंकी, भंगवा चुंगी, सदर बाजार समेत अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग करने के लिए पहुंची।

बिना हेलमेट पहने फर्राटा भरने वाले लोगों को यातायात के सिपाही व होमगार्ड रोकने लगे। इस दौरान करीब 150 बाइकों का यातायात विभाग की टीम ने चालान किया। तीन सवारी वाले बाइकों को सीज करने के साथ ही सभी से शमन शुल्क वसूला गया। गिरफ्त में आए लोगों को छुड़ाने के लिए असरदार लोगों का फोन यातायात विभाग की टीम के पास आता रहा। सिफारिशों का दौर भी चला। कार्रवाई के दौरान यातायात विभाग टीम पेट्रोल पंप के पास भी चेकिंग करने लगी। इससे हड़कंप मचा रहा

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत

11 हजार वोल्ट की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह इससे  झुलसकर नीचे लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। जब तक सप्लाई बंद कराई जाती, उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शव नीचे उतरवाया। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो शव विद्युत विभाग की गाड़ी से ही थाने ले जाया गया। हालांकि बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के दुलुआमई गांव में 11 हजार लाइन का जम्फर उड़ गया था। इसके लिए कुंडा उपकेंद्र में संविदाकर्मी संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे खरम्मन साहब अतेरू गांव निवासी वीरेंद्र गौतम (23) पुत्र रामकृपाल उसे ठीक करने गया था। दुलुआमई में पोल पर ही ट्रांसफार्मर लगा था। उसके ऊपर से लाइन गई थी। उसने जम्फर ठीक करने के लिए जैसे ही हाथ लगाया उसे जोरदार करंट लगा। इससे वह नीचे लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांव के लोगों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर जेई व एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के घटना स्थल पर न आने के कारण शव को विद्युत विभाग की गाड़ी से मानिकपुर थाने ले जाया गया। फिलहाल परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जेई अखिलेश गुप्ता का कहना है कि ऐसे मामलों में जूता और ग्लब्स जरूरी होता है लेकिन उसने दस्ताना नहीं पहना इसके चलते उसे करंट लगा। उसके परिवार के लोगों की मदद के लिए अधिकारियों को सूचित किया गया है। उनके आने के बाद ही इस पर निर्णय होगा।