tikhiawaz24.in

गुरुवार, 8 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-डायल-100 योजना प्रदेश के लिए सक्सेज़ स्टोरी सिद्ध होगी,पुलिस के न पहुंचने,FIR दर्ज न करने की शिकायत का होगा समाधान,पुलिस कार्मियों को अपनी सेवा के अनुरूप आचरण करना होगा,कानून-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी,अधिकारियों को जनता,जनप्रतिनिधियों से अच्छे व्यवहार के निर्देश,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 22 माह में बनाकर मिसाल पेश की-सीएम,कानून व्यवस्था,अपराध नियंत्रण समीक्षा बैठक को किया सम्बोधित 

लखनऊ-यूपी में 6 आरटीओ के हुए तबादले,अजय त्रिपाठी बने लखनऊ के आरटीओ,सगीर अहमद इलाहाबाद आरटीओ बनाए गए,एलके मिश्रा मिर्जापुर के आरटीओ बनाए गए,भीमसेन आरटीओ प्रवर्तन फैजाबाद बने,एके सिंह आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद बने,अनिल कुमार आरटीओ प्रवर्तन आगरा बने

बस्ती-राहुल गांधी की किसान यात्रा के तीसरे दिन का कार्यक्रम,कल 10.15 बजे राम आचार्य की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण,10.45 बजे लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से शुरू करेंगे रोड शो,लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से 6 किमी तक राहुल करेंगे रोड शो 

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का बयान-लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है,बीजेपी प्रदर्शन को अराजकता का पर्याय बनाने पर तुली है,जनता की समस्याओं से बीजेपी का कोई वास्ता नहीं-चौधरी

दिल्ली-पीने का पानी उपलब्ध न करा पाने पर फटकार,NGT ने यूपी सरकार व जल निगम को लगाई फटकार,यूपी के 6 पश्चिमी जिलों में पानी से कैंसर का मामला,NGT ने बागपत के CMO को भी लगाई कड़ी फटकार,मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को

लखनऊ-सांसद तेजप्रताप यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति,दिल्ली के अस्पताल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई,लालू यादव की बेटी हैं तेजप्रताप यादव की पत्नी 

आगरा-बीएससी की दो बहनों के लापता होने का मामला,घर से कल लापता हुईं थी दोनों बहने,परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था,आज अपनेआप घर पहुंची दोनों बहनें,चित्राहाट के लालतापुर गांव का मामला 

गोरखपुर-तहसील परिसर में प्रधान जनार्धन यादव की दबंगई,तहसील परिसर में प्रधान ने मुंशी को जमकर पीटा,पिटाई का विरोध करने पर वकील को दी धमकी,मुंशी की तहरीर पर प्रधान समेत 5 पर केस दर्ज,कैम्पियरगंज तहसील परिसर का मामला

कासगंज-ग्रामीणों और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग,आधे घंटे में 50 राउंड से अधिक फायरिंग,सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची पुलिस,नहीं पहुंची पुलिस ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा,पटियाली कोतवाली क्षेत्र के बीमपुर में फायरिंग,फायरिंग में दो महिलाओं को लगी गोली,गंभीर हालत दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती

देवरिया-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने किया शिलान्यास, लोकार्पण,16 सड़कों का शिलान्यास,15 परियोजनाओं का किया लोकार्पण,पूर्वांचल के 24 कोआपरेटिव बैंकों को क्रियाशील करने को पैकेज,24 कोआपरेटिव बैंकों के लिए दिया 251 करोड़ का पैकेज,किसान को खुशहाल बनाना ही समाजवादियों का लक्ष्य-शिवपाल 

कासगंज-ग्रामीणों और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग,आधे घंटे में 50 राउंड से अधिक फायरिंग,सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची पुलिस,नहीं पहुंची पुलिस ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा,पटियाली कोतवाली क्षेत्र के बीमपुर में फायरिंग

मेरठ-मेरा शहर मेरी पहल की प्रथम वर्षगांठ आज,कमिश्नर आलोक सिन्हा ने शहर के लोगों के लिए बनाया NGO,कार्यक्रम में शहर के समाज सेवियों का किया सम्मानित

इलाहाबाद-दारोगा की चोरी गई पिस्टल एसटीएफ ने की बरामद,नए यमुना ब्रिज के पास से चोर सुनील को किया अरेस्ट,कल जीवन ज्योति चौकी प्रभारी की पिस्टल हुई थी चोरी,एसओजी प्रभारी बनकर ले गया था दारोगा की पिस्टल

लखनऊ-लेखपालों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को अमीनों का समर्थन,राजस्व संग्रह अमीन संघ ने हड़ताल को दिया समर्थन,सरकार से लेखपालों की मांग पूरी करने की अपील की

लखनऊ-उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ हड़ताल का एलान,यूपी में 12 सितम्बर से जूनियर्स इंजीनियरों की हड़ताल,सरकार से 4800 ग्रेड-पे और पदोन्नति वेतनमान देने की मांग,उत्तर प्रदेश के 24 विभागों में तैनात हैं डिप्लोमा इंजीनियर,28000 डिप्लोमा इंजीनियर 12 सितम्बर से हड़ताल में शामिल

फिरोजाबाद-पुत्रों की शिकायत पर पिता को जेल,पुत्रों ने लिखाई थी हमला करने की रिपोर्ट,नारखी थाने के वाजिदपुर का मामला 

मथुरा-मगुर्रा एसओ प्रेम चन्द्र यादव की मौत,बीमारी के चलते प्रेम चन्द्र यादव की मौत,मगुर्रा थाने में तैनात थे प्रेम चन्द्र यादव,हाई फीवर के चलते हुई एसओ की मौत

बहराइच-टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,कैसरगंज थाना क्षेत्र के पुंडासर की घटना

मैनपुरी-ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 यात्रियों की मौत,दर्जनभर लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

लखनऊ-मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया के प्रतिनिधि सीएम से मिले,सरकारी आवास पर सीएम अखिलेश यादव से की भेंट 

कुशीनगर-क्षत्रिय महासभा भाईचारा कमेटी के मंडल प्रभारी का इस्तीफा,अपने समर्थकों के साथ बीएसपी से सुधीर राव ने दिया इस्तीफा,अम्बेडकर पर आजम की टिप्पणी का विरोध न होने से नाराज

आगरा-जेबकतरों के निशाने पर विदेशी पर्यटक,न्यूजीलैंड के पर्यटक की निजामुद्दीन में कटी जेब,कैंट स्टेशन के जीआरपी ने दर्ज किया केस 

पीलीभीत-बीच रोड पर फौजी और सिपाही में जमकर मारपीट,बाइक हटाने को लेकर दोनों के बीच हुआ विवाद,साथी सिपाहियों ने दोनो में किया बीच बचाव,पूरनपुर कोतवाली के स्टेशन रोड का मामला

कानपुर-कांग्रेस यूपी अध्यक्ष राजबब्बर का बयान-स्मार्ट फोन के झांसे में नहीं आएंगे यूपी के युवा,विधानसभा के चुनाव में सपा को सिखाएंगे सबक-राजबब्बर

मेरठ-युवती का सौतेले पिता पर 6 साल से दुष्कर्म करने का आरोप,गर्भपात और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज,फरार,पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज कराया मुकदमा 

सहारनपुर-BSP महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे दारुल उलूम,मोहतमीम अबुल कासिम नौमानी से की मुलाकात,मुस्लिमों के हित को लेकर नसीमुद्दीन ने की बातचीत,जम्मू कश्मीर के हालत पर भी सिद्दीकी ने की चर्चा 

औरैया-बाइक की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत,बाइक सवार गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर किया,विधूना कोतवाली इलाके में हुआ हादसा

संतकबीरनगर-खलीलाबाद हाईवे पर राहुल का काफिला रुका,कांटे गांव के पास ढाबे में राहुल गांधी ने पी चाय,ढाबे वाले को चाय के राहुल ने 200 रुपए दिए

कानपुर-प्रेमिका से विवाद के बाद 5वीं मंजिल से कूदा प्रेमी,होटल में हाउस कीपिंग का काम करता है प्रेमी,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,हरवंशमुहाल क्षेत्र के होटल गगन प्लाजा की घटना

फैजाबाद-कैंट थाने में कैप्टन की पिटाई का मामला,दो दारोगा समेत दो सिपाहियों पर केस के आदेश,सीजेएम कोर्ट ने दिया पुलिसकर्मियो पर केस का आदेश,एसओ कैंट,तत्कालीन SSI,दो सिपाहियों पर केस के आदेश

लखनऊ-संघ के पदाधिकारियों के साथ ओम माथुर की बैठक,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या, संगठन मंत्री भी रहे मौजूद,यूपी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर हुई चर्चा,बीजेपी मोर्चा और प्रकोष्ठों को लेकर भी हुई चर्चा 

गोरखपुर-विजिलेंस टीम ने घूस लेते बीडीओ गोपी पाठक को पकड़ा,ग्राम प्रधान से 15 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया,बांसगांव ब्लॉक के बीडीओ है घूसखोर गोपी पाठक 

आगरा-कैंट स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियां हुईं खराब,बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को हो रही परेशानी,आए दिन खराब होती रहती हैं स्वचालित सीड़ियां 

कानपुर-सिपाही की पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात,बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीनी,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर की घटना

मथुरा-एसएचओ मगोरा प्रेम चंद्र का निधन,लंबे समय से चल रहे थे बीमार,निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन 

कानपुर-आगरा में तैनात इंस्पेक्टर के रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा,रेस्टोरेंट से पुलिस ने 3 युवतियों समेत 4 युवकों को पकड़ा,सैक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी,कल्याणपुर के मकड़ीखेड़ा इलाके में है रेस्टोरेंट

आगरा-झोलाछाप के इलाज से मौतों का सिलसिला जारी,गलत दवा देने से 38 वर्षीय युवक की मौत,बाह सीएचसी के डॉक्टर ने किया मृत घोषित,चित्राहाट क्षेत्र के लाल का पुरा गांव का मामला

कुशीनगर-बदमाशों ने व्यापारी से 1.25 लाख रुपए लूटे,कार सवार 4 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम,पटहेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना 

संतकबीरनगर-खलीलाबाद हाईवे पर राहुल का काफिला रुका,कांटे गांव के पास ढाबे में राहुल गांधी ने पी चाय

बुधवार, 7 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-मीटिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश ने अफसरों को खूब धोया-सब पता है कहां क्या चल रहा है,कानून-व्यवस्था के बारे में परसेप्शन ठीक करिए,अफसरों को इतने मौके कोई मुख्यमंत्री नहीं देता,बहुत मौके दिए अब रिजल्ट दीजिए,अफसरों पर जो कार्रवाई की पूरी जांच के बाद की,पुलिस का काम अच्छा नहीं करना था तो वर्दी पहनी क्यों?,विकास और कानून-व्यवस्था एक दूसरे से जुड़े हुए,फील्ड में निकलें, जनता की सुनें, क्राइम कंट्रोल करें......अच्छा काम करने वाले अफसरों को सीएम ने मोटीवेट भी किया

गाजियाबाद-सरिया लूट करने वाला गैंग के 4 लूटेरे गिरफ्तार,1.5 करोड़ कीमत का सरिया किया बरामद,4 सितंबर को बदमाश ने ट्रक से लूट था सरिया,पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरुप की कंपनी का था सरिया,सिहानी गेट थाना क्षेत्र से हुई थी लूट

गाजियाबाद-3 लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया 30 हजार कैश बरामद,लालकुआं में परचून कारोबारी को घायल कर लूटा था,असलहा और चाकू समेत 3 लुटेरो को पुलिस ने पकड़ा,कविनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की गिरफ्तारी

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान-आजम खां का बयान संविधान के विरुद्ध,राज्यपाल से विधिक कार्रवाई करने की मांग की,आजम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा

मेरठ-थाने में खड़े वाहनों का कीमती सामान चोरी,पुलिस की मिलीभगत से वाहनों से समान चोरी,वाहनों के टायर,म्यूजिक सिस्टम,बैटरियां की चोरी,एसओ रण सिंह यादव की कार्यप्रणाली पर सवाल,परतापुर थाने में खड़े वाहनों में हुई चोरी 

दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को आदेश-FIR दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर साइट पर अपलोड हो......यूथ बॉर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की याचिका पर SC का आदेश-जिन राज्य में इंटरनेट की दिक़्क़त है वहां सीमा 72 घंटे होगी,सिक्किम, मिज़ोरम और मेघालय पर लागू होगा आदेश,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2015 में दिया था आदेश,महिलाओं,बच्चों से जुड़े अपराधों पर एफआईआर नहीं डालेंगे

बागपत-सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा,गरिमा अल्ट्रासाउण्ड सेंटर पर लिंग प्रशिक्षण होते पकड़ा,15 हजार रुपए लेकर लिंग प्रशिक्षण कर रहा था संचालक,टीम ने स्थानीय पुलिस,स्वास्थ्य विभाग को किया सूचित,पुलिस,स्वास्थ्य टीम ने अल्ट्रासाउण्ड सेंटर को किया सीज,शहर कोतवाली क्षेत्र में है अल्ट्रासाउण्ड सेंटर 

मेरठ-वेस्ट यूपी में बुखार का कहर,इंसान तो इंसान बकरों को भी हुआ बुखार,बकरों को भी चढ़ाया जा रहा है ग्लूकोज,पशु चिकित्सालय में बीमार बकरों का जमावड़ा,बकरीद को लेकर बकरा मालिकों में चिंता,विभाग लापरवाह,2 डॉक्टरों के भरोसे सैकड़ों बकरे

आगरा-रोडवेज विभाग यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़,ब्रांडेड कम्पनी की जगह लोकल पानी बेच रहे,वॉल्वो बसों में दिया जा रहा लोकल कम्पनी का पानी,ISBT बस स्टैंड के अधिकारी नहीं कर रहे बसों में चेकिंग 

आगरा-जिले में डेंगू का कहर जारी,मेडिकल कॉलेज में 25 से भी ज्यादा मरीज भर्ती,सभी के ब्लड सैम्पल जांच के लिए भेजे गए,जिले में 4 मरीजों को हो चुकी है डेंगू की पुष्टि 

कानपुर देहात-सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में समर्थकों में मारपीट,शिव कुमार बेरिया के लगाए थे मुर्दाबाद के नारे,सपा नेत्री नीलम कठेरिया के कार्यकर्ताओं पर आरोप,रसूलाबाद में चल रहा था सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 

आगरा-रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित नाजिया ने किया ट्वीट,सट्टेबाजों के खिलाफ आवाज उठाना नाजिया को पड़ रहा भारी,मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई न होने से नाजिया परेशान,मंटोला पुलिस पर सट्टेबाजों से मिलीभगत का लगाया आरोप

लखनऊ-यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि,कक्षा 9 और 11 के लिए 8 अक्टूबर तक होंगे पंजीकरण,कक्षा 10 और 12 के लिए 22 सितम्बर तक होंगे पंजीकरण

लखनऊ-परीक्षा परिणाम को लेकर लोकायुक्त से परीक्षार्थी की गुहार,यूपी बोर्ड से परीक्षाफल घोषित न होने पर की शिकायत,बोर्ड सचिव शैल यादव को सुनवाई के लिए बुलाया गया 

आगरा मेडिकल कॉलेज में गंदगी का अम्बार,मेडिकल कॉलेज में गंदगी से मरीज, तीमारदार बेहाल,मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही उजागर,मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रही सफाई 

गोरखपुर-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया रोड जाम,नौसड़ चौराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन,राहुल गांधी से मिलने की कर रहीं मांग,गोरखपुर शहर में राहुल गांधी का रोड शो जारी 

मेरठ-मंदबुद्धि व्यक्ति ने एसपी देहात को दी ट्रिपल मर्डर की सूचना,पुलिस की जांच में फर्जी निकली मंदबुद्धि व्यक्ति की सूचना,एसपी की सूचना के बाद भारी पुलिस बल पहुंचा कसेरुखेड़ा,मामले की जांच में सब सामान्य मिलने पर वापस लौटा दल 

लखनऊ-राज्य कर्मचारी और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक,विधानसभा घेरने जा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रोका,योजना भवन के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोका,जुलूस में शामिल हजारों कर्मचारी सड़क पर कर रहे प्रदर्शन,वेतन विसंगति, प्रमोशन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

मिर्जापुर-बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीण,आधा दर्जन मवेशियों को बना चुका निवाला,बाघ की दहशत से रात भर जागने को मजबूर ग्रामीण,हलिया थाना के ड्रमडगंज इलाके में बाघ का आतंक 

बरेली-प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ अमित खन्ना के अस्पताल में छापा,रामपुर गार्डन के हेमित अस्पताल में पहुंची आयकर टीम,शहर के अस्पताल में आयकर की टीम कागजात खंगाल रही

मेरठ-विश्वविद्यालय में 2 छात्रगुटों में संघर्ष,छात्रों में जमकर चले लाठी-डंडे,पुलिस पहुंची,मेडिकल क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह विवि का मामला

इलाहाबाद-मांग को लेकर प्राइमरी टीचरों का प्रदर्शन,दबंग प्रधान की गिरफ्तारी की कर रहे मांग,स्कूल बंदकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,झूंसी थाना क्षेत्र के बजहा स्कूल का मामला 

गाजीपुर-भाजपा प्रदेश महासचिव पंकज सिंह का बयान-यूपी में पूरी तरह कायम है गुंडाराज,लोगों की सुरक्षा में विफल सरकार को देना चाहिए इस्तीफा,कांग्रेस कार्यक्रम के पहले दिन ही पार्टी की खाट खड़ी हुई

लखनऊ-लॉ एंड आर्डर की मीटिंग पर केशव मौर्या ने साधा निशाना-उत्तर प्रदेश निरुत्तर प्रदेश हो गया है,लॉ एंड आर्डर पर सपा सरकार जाग ही नहीं सकती,जिले में एसपी की जगह सपाई कमान संभालते हैं

फतेहपुर-अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,व्यक्ति की हत्याकर फेंके जाने की आशंका,सदर कोतवाली के जयरामनगर में मिला शव

फतेहपुर-गंगा स्नान करते समय किशोरी की डूबकर मौत,गोताखोरों मे बरामद किया किशोरी का शव,मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव का मामला

कानपुर-किदवईनगर में पुलिस कर्मियों ने दिहाड़ी मजदूरों को पीटा,सैकड़ों मजदूरों ने एसपी साउथ का ऑफिस घेरा,एसपी साउथ के ऑफिस के बाहर पुलिस कर्मियों ने पीटा,रोजना एसपी साउथ ऑफिस में कराया जाता है काम

लखनऊ-पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन ने छोड़ी बीएसपी,बेटे वीरु सुमन के साथ RLD में हुए शामिल,जयंत चौधरी ने पूर्व मंत्री को RLD में कराया शामिल  

आगरा-सेंट्रल जेल में कैदियों की भूख हड़ताल जारी,कारागार मंत्री की कोशिश हुई नाकाम,हड़ताल अधिकारियों, कारागार मंत्री के लिए मुसीबत,14 साल सजा काट चुके कैदी रिहाई की कर रहे मांग,कारागार में कैदियों की भूख हड़ताल का आज 10वां दिन

कासगंज-प्रिंसिपल से परेशान कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास,पिछले 4 माह से कर्मचारी को नहीं मिल रहा था वेतन,कॉलेज में कैंपस में किया आत्मदाह का प्रयास,नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का मामला

आगरा-आगरा-कानपुर हाईवे पर डग्गामार बसों से जाम,200 मीटर सड़क पर हुआ डग्गामार बसों का कब्जा,जाम के चलते टैम्पो ने स्कूली वैन को मारी टक्कर,हादसे में बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे,पुलिस गायब,मैनपुरी,इटावा,फिरोजाबाद की बसों का हाईवे पर कब्जा

संभल-डिग्री कॉलेज के शिक्षक और बाहरी लोगों में मारपीट,कॉलेज प्रशासन के बाहरी लोगों के परिसर में रोक पर बवाल,पुलिस ने बवाल कर रहे बाहरी युवक को लिया हिरासत में,कोतवाली संभल के MGM डिग्री कॉलेज का मामला 

चित्रकूट-5 दिन पूर्व युवक के अपहरण का मामला,बांध के पास मिला युवक का शव,बदमाशों ने 40 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती,शहर कोतवाली के चकमाली की घटना 

संतकबीरनगर-राहुल गांधी के खाट सभा को लग सकता है ग्रहण,खलीलाबाद में हो रही बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,5 बजे होनी है राहुल गांधी की खाट सभा,खलीलाबाद शुगर मिल मैदान में है खाट सभा,मगहर में कबीर की समाधि पर पुष्प चढ़ाएंगे राहुल

बस्ती-राहुल गांधी शाम 7 बजे तक पहुंचेंगे बस्ती,मुंडेरवा किसान शहीद स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि,PWD गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल,सुबह 10.45 बजे शास्त्री चौक से निकालेंगे रोड शो 

गोंडा-आरके लाइट कम्पनी की शिकायत पर छापेमारी,इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर पुलिस टीम ने मारा छापा,ब्रांडेड कम्पनी का लाखों का नकली सामान बरामद,एसपी के निर्देश पर 11 टीमों ने शहर में की छापेमारी 

इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द,हालैण्ड हॉल हॉस्टल के मामले में एकलपीठ के आदेश को किया रद्द,पीठ ने हॉस्टल के कर्मचारियों को समान वेतन का दिया था आदेश,छात्रावासों के कर्मचारियों के बराबर वेतन का दिया था आदेश,डिवीजन बेंच ने एकलपीठ को फिर से सुनवाई का दिया आदेश,ज.अरुण टण्डन,ज.सुनीता अग्रवाल की डबल बेंच का आदेश

हापुड़-पैसों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,जमकर मारपीट,3 लोग गंभीर रूप से घायल,एक युवक की इलाज के दौरान मौत,सिंभावली क्षेत्र के भोवापुर गांव की घटना 

चंदौली-वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुमार अशोक का निधन,किडनी की बीमारी से ग्रसित थे डॉ. कुमार अशोक,पत्रकार,साहित्यकार बिरादरी में शोक की लहर 

मऊ-भाजपा महासचिव पंकज सिंह का बयान-आजम खां ने तल्ख टिप्पणी की,बसपा ने कुछ नहीं किया,बाबा साहब की राजनीति करने वाली BSP बनी मूकदर्शक,जनसंघ के समय से भाजपा बाबा साहब के साथ है,पत्रकार उत्पीड़न मामले की जांच होगी,RPF ने पत्रकार के उपर GRP में दर्ज कराया है मुकदमा 

सहारनपुर-व्हाट्स एप पर 4 छात्राओं के अपहरण की झूठी सूचना,व्हाट्स एप पर डालने वाला युवक गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर अपहरण की फैलाई झूठी अफवाह,सदर बाजार पुलिस ने नकुड़ के किया अरेस्ट
 
सहारनपुर-3 सगी बहनों का छेड़छाड़ के चलते स्कूल छोड़ने का मामला,डीजीपी जावीद अहमद के ट्वीट के बाद मुकदमा दर्ज,पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज,जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनकनगर का मामला

जौनपुर-बच्चों ने स्कूल की जमीन पर कब्जा होने का किया विरोध,जिलाधिकारी कार्यालय पर स्कूली छात्रों ने किया प्रदर्शन,भूमाफियाओं ने जबरन स्कूल की जमीन पर किया कब्जा,जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का मामला

पीलीभीत-टाइगर रिजर्व के अधिकारियों में हड़कम्प,हाथियों को पसंद आया पीलीभीत टाइगर रिजर्व,तीनों हाथी उत्तराखंड के सुरई रेंज से वापस लौटे,टाइगर रिजर्व महोफ रेंज में वापस आए तीनों हाथी 

कानपुर देहात-कांग्रेसियों ने एआरटीओ पर की हवाई फायरिंग,वाहन चेकिंग के दौरान कांग्रेसियों ने की फायरिंग,पुलिस के पहुंचने पर कांग्रेसी मौके से फरार,अकबरपुर कोतवाली के बारा जोड़ की घटना 

इलाहाबाद-हाईकोर्ट बार एशोसिएसन चुनाव रद्द करने की याचिका पर सुनवाई,इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की बहस हुई पूरी,हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला किया सुरक्षित,14 सितम्बर को हाईकोर्ट सुनायेगा मामले पर फैसला,ज.दिलीप गुप्ता और ज.एम के गुप्ता की डिवीजन बेंच में सुनवाई,हरबंश सिंह और 21 अन्य लोगों ने दाखिल की है याचिका 

गोरखपुर-रुस्तमपुर ढाले के पास राहुल गांधी का काफिला रुका,भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,राहुल गांधी कार से उतरकर बस में हुए सवार,बस से राहुल गांधी संतकबीरनगर के लिए हुए रवाना 

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का बयान-मोबाइल देने के बजाए खरीदने लायक बनाएं,युवाओं को सपा सरकार रोजगार दे

लखनऊ-ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ड्रोन का लिया जाएगा सहारा,ड्रोन कैमरे से ट्रैफिक जाम के हॉट स्पॉट होंगे चिन्हित,इंजीनियरिंग रोड से सड़क को चौड़ा करने को ढूंढ़े जाएंगे उपाय,ट्रैफिक सिग्नल्स को जाम के हिसाब से रेगुलेट करेंगे-कमिश्नर

इलाहाबाद-मथुरा के जवाहरबाग में हिंसा का मामला,हाईकोर्ट ने मामले की चार्जशीट की तलब,पुलिस ने 101 लोगों के खिलाफ तैयार की चार्जशीट,3 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

पीलीभीत-युवक का सड़ा शव मिलने से सनसनी,रस्सी से बंद घर में लटका मिला शव,युवक की हत्याकर शव लटकाने की आशंका,द्यूरिया कला के जगतपुर गांव का मामला

आगरा- कैदियों की हड़ताल से रोज खराब हो रहा खाना,सेंट्रल जेल में हर दिन फेंकी जा रही 10 हजार से अधिक रोटियां,2200 कैदियों के लिए हर दिन बन रहा भोजन बर्बाद,सेंट्रल जेल अधीक्षक ने स्वीकारी भोजन की बर्बादी 
 
लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल बुलाई कैबिनेट मीटिंग,एनेक्सी में कल सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी मीटिंग,कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 

कन्नौज-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग,2 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,गुरसहायगंज कोतवाली के सफीपुर जप्ती की घटना 

कानपुर-इनकम टैक्स के अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता,IDS स्कीम के तहत 280 करोड़ से ज्यादा कमाई का खुलासा,कानपुर रीजन से 480 करोड़ की अघोषित कमाई आई सामने,खुलासे से पूंजीपतियों और अद्योगपतियों में मचा हड़कम्प

बाराबंकी-पंचायत राज्य विभाग के भ्रष्टाचार से जिले में फैल रहा डेंगू,ग्रामीण इलाकों में डेंगू के प्रकोप से लोग परेशान,मसौली थाने के एक सिपाही की डेंगू से हुई मौत,स्थानीय निकायों और गांवों में जलभराव से फैल रहा डेंगू

तीखी आवाज़

विनय सिंह का निष्कासन बहाल, भाजपा में हुई वापसी

जौनपुर । पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किये गये बदलापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराजगंज ब्लाक प्रमुख के पति विनय सिंह के समर्थकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने विनय सिंह की सदस्यता बहाल की है। गौरतलब हो कि विनय सिंह बदलापुर विधानसभा से 2012 में भाजपा से चुनाव लड़ चुके है। भाजपा जिलाध्यक्ष की संस्तुति तथा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन्हें पार्टी से बहाल कर दिया गया है। पार्टी से बहाल होने के बाद उनके विरोधियों में हलचल मच गयी है। साथ ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

तीखी आवाज़

विनय सिंह का निष्कासन बहाल, भाजपा में हुई वापसी

जौनपुर । पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किये गये बदलापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराजगंज ब्लाक प्रमुख के पति विनय सिंह के समर्थकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने विनय सिंह की सदस्यता बहाल की है। गौरतलब हो कि विनय सिंह बदलापुर विधानसभा से 2012 में भाजपा से चुनाव लड़ चुके है। भाजपा जिलाध्यक्ष की संस्तुति तथा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उन्हें पार्टी से बहाल कर दिया गया है। पार्टी से बहाल होने के बाद उनके विरोधियों में हलचल मच गयी है। साथ ही उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

तीखी आवाज़

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में बाइकर्स बदमाशों ने एक अधेड़ को उस समय गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया जब वह सो रहा था। घटना मंगलवार रात की बतायी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। किस कारण यह घटना हुई इसका पता अभी नहीं चल सका है।

बताते चलें कि उक्त गांव निवासी मुरली यादव (63) मंगलवार की रात भोजन कर अपने छप्पर में सोने चला गया। जब वह गहरी नींद में सो गया तो आधी रात के बाद बाइक सवार तीन बदमाश उक्त गांव में पहुंचे और अधेड़ मुरली को दो गोलियां मारकर हमेशा—हमेशा के लिए सुला दिये। रात के सन्नाटे में गोली की आवाज काफी दूर तक गूंज उठी। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते बाइकर्स बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। इस घटना के पीछे क्या कारण था इसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। जब घर वाले छप्पर में सो रहे अधेड़ को देखा तो पैरो तले जमीन खिसक गयी। चीख पुकार सुन स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गये। सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस की तैनाती कर ली गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एके श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया और मातहतों को घटना की सुरागरसी में लगा दिया है। मृतक के तीन पुत्र है जिसमें से दो बाहर रहते है और एक किसी मामले में