tikhiawaz24.in

शनिवार, 8 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

अमरोहा-अमरोहा में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत,अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,गजरौला थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की घटना  

आजमगढ़-मगई नदी उफनाई,कई गांवों तक पहुंचा नदी का पानी,जलभराव से फसलें डूबी,कई गावों के संपर्क मार्ग भी कटे,जलभराव से किसान परेशान,आवागमन में हो रही परेशानी,मिर्जापुर,मुहम्मदपुर,खराहटी,वजीरपुर,रामपुर,अंदोई में जलभराव,कोइलारी, जमालपुर समेत दर्जनों गावों में भरा नदी का पानी 

जौनपुर-मार्निंग वॉक पर गए पूर्व प्रधान को मारी गोली,बाइक सवार 3 बदमाश गोली मारकर फरार,पूर्व प्रधान की हालत गंभीर,वाराणसी रेफर,बरसठी थाना क्षेत्र के बढेरी गांव की घटना

मऊ-डेंगू के कहर 48 घंटों में दो लोगों की मौत,वाराणसी और लखनऊ में चल रहा था इलाज,मऊ के दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

बुलंदशहर-संदिग्ध हालत में भाई-बहन की आग से झुलसकर मौत,

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों बच्चों की मौत,बच्चों की मां मानसिक रुप से है कमजोर,खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के नगला मोहिद्दीनपुर की घटना 

सीतापुर-सीतापुर में लखनऊ के व्यापारी से 4 किलो चांदी लूटी,बाइक सवार बदमाश व्यापारी से बैग छीनकर हुए फरार,बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एसजेडी रोज पर हुई लूट

बुलंदशहर-नौकरी के नाम पर 2 युवकों से 3 लाख की ठगी,नौकरी न लगने पर पैसे लौटाने से किया इंकार,दोनों युवकों ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर,खुर्जा कोतवाली के अहीरपाड़ा मोहल्ले का मामला 

मुरादाबाद-हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा अपराधी,ADJ-5 कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस लाइन ले जा रहे थे आरक्षी,डेढ़ साल पूर्व चोरी के मामले में भेजा गया था जेल,मझौला पुलिस ने आरोपी चांद को किया गिरफ्तार 

बुलंदशहर-दो पत्नियों के विवाद में फंसा 5 लाख का मुआवजा, कुख्यात बदमाश जतिन सिरोही के एनकाउंटर का मामला,प्रशासन ने वारिसान का फैसला कोर्ट पर छोड़ा,2008 में सैदपुर निवासी बदमाश का हुआ था एनकाउंटर,मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे का दिआ था आदेश 

बस्ती-कमिश्नर के आदेश पर 300 हेडमास्टरों का वेतन रुका, समाजवादी पोषाहार योजना में वितरित नहीं किए थे फल,सभी हेडमास्टरों से लापरवाही पर मांगा गया स्पष्टीकरण,अगले आदेश तक 300 हेडमास्टरों का वेतन रोका जाएगा

कानपुर-गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटकाया,गैंगरेप के बाद गला घोंटकर की गई थी हत्या,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप के बाद हत्या की पुष्टि,सजेती थाना क्षेत्र स्थित गांव में लटका मिला था शव

मथुरा-कार में लदी 50 पेटी देशी शराब बरामद,चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया,दिल्ली से तस्करी कर ला रहे थे शराब,कोटवन चौकी क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी  

जौनपुर-मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान पर बदमाशों ने की फायरिंग,

फायरिंग में प्रधान को लगी गोली,जिला अस्पताल रेफर,मणियांव कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेरी गांव में हुई वारदात

मुरादाबाद-निवेश के नाम पर किसान से 35 लाख की धोखाधड़ी, 

झांसा देकर 1 करोड़ 3 लाख रुपए कराया निवेश,रुपये वापस मांगने पर पीड़ित के साथ की मारपीट,कटघर थाने में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

जौनपुर-वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 2 लोगों की मौत,मुंगरा बादशाहपुर के हसनपुर गांव की घटना

मुरादाबाद-NRI की पत्नी के खाते से 1.17 लाख रुपए निकाले,ओटीपी की जानकारी लेकर जालसाज ने रुपए निकाले,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के ताली मोहल्ले की घटना  

 

प्रतापगढ़-लापता युवक की हत्या से हड़कम्प,युवक का गांव के खेत में मिला शव,कुंडा कोतवाली के रैय्यापुर का मामला 

संभल-ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मजदूर की मौत,ट्रॉली में सोते वक्त नीचे गिरने से हुआ हादसा,धनारी क्षेत्र के भावनगर की घटना

बाराबंकी-सोशल मीडिया पर चल रहे भड़काऊ मैसेज,स्थानीय लोगों की नाराजगी पर कुर्सी थाने में केस दर्ज,गैस एजेंसी के प्रबंधक पर अफवाह फैलाने का आरोप

मेरठ-व्यापारी की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,घर के बाहर व्यापारी की हत्याकर बदमाश फरार,सरुरपुर थाना क्षेत्र के रजापुर गांव की घटना

संभल-जमीनी विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या,दो लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,हयातनगर थाना क्षेत्र के कैली पतरासी गांव की घटना

बिजनौर-बुखार से महिला समेत 3 लोगों की मौत,ताजपुर गांव में दो लोगों की बुखार ने ली जान,रवाना गांव में बुखार से पीड़ित महिला की मौत,नगीना BJP सांसद यसवंत सिंह भी बुखार की चपेट में 

आगरा-जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल से मथुरा पुलिस की मिलीभगत,शैलेंद्र पर यूपी,मध्य प्रदेश,राजस्थान में कई मुकदमें दर्ज,शैलेंद्र के खिलाफ FIR कराने वाले को फंसाने में लगी पुलिस,विनय बंसल और परिवार को प्रताड़ित कर रही मथुरा पुलिस,मथुरा पुलिस आगरा में दे रही दबिश,बंसल परिवार पर मथुरा में दर्ज हुई मथुरा में 2 मुकदमें

पीलीभीत-बिल्संडा में दबंग ने होमगार्ड को जमकर पीटा,चेकिंग में आरोपी की बाइक सीज की गई थी,गाड़ी सीज करने पर होमगार्ड को जमकर पीटा

बाराबंकी-स्कूली छात्रों से भरी आटो अनियंत्रित होकर पलटी,हादसे में 10 छात्र घायल,फतेहपुर CHC में भर्ती,फतेहपुर थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव की घटना 

कानपुर-अहिरवा एयरपोर्ट से उड़ान भर सकती दो और एयरलाइंस,स्पाइस जेट,इंडिगो एयरलाइंस उड़ान से पहले करा रहीं सर्वे,कंपनियां पहले 19 से 42 सीट वाला जहाज चलायेंगी,एयर इंडिया हफ्ते में तीन दिन उड़ान की दे चुकी सहमति

कानपुर-ट्रेनों के बदले रूट से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें,अलीगढ़ में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के चलते डायवर्जन,11 अक्टूबर तक यात्रियों को उठानी होगी परेशानी,त्योहार के दौरान रूट डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी

लखनऊ-पीएम दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर एएसएल,आईबी,एनएसजी के आला अफसर लखनऊ पहुंचे,ऐशबाग रामलीला स्थल पर सिक्योरिटी प्लान देखेंगे,लखनऊ के भी अफसर एएसएल में होंगे शामिल

आगरा-1 दर्जन डकैतों ने गांव में मचाया उत्पात,विरोध पर मजदूर दंपति को पीटा,मजदूरी के 2500 रुपए,पत्नी के जेवर लूटे,बाह क्षेत्र के डोडा का पुरा गांव की घटना 

जौनपुर-महिला बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज,वोटर लिस्ट में हेराफेरी करने का आरोप,मड़ियाहू कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

कानपुर-शराब के विवाद में मजदूर की बैसाखी से पीटकर हत्या,गैर इरादतन हत्या में मुकदमा,आरोपी को किया गिरफ्तार,एक्सप्रेस रोड क्षेत्र स्थित रैन बसेरे में हुई घटना 

कानपुर-आईआईटी कानपुर में कई प्रोजेक्ट पर शोध शुरू,सड़क निर्माण से रेलवे समेत कई परियोजनाओं पर शोध,योजनाओं पर प्रयोगशालाओं में किया जा रहा अनुसंधान,सरकारी योजनाओं को जामा पहनाने में ली जा रही मदद

कानपुर-शहर में थमने का नाम नहीं ले रहा डेंगू का कहर,ADM सिटी के बाद अब फायर इंस्पेक्टर डेंगू की चपेट में,मेडिकल कालेज में 100 मरीजों के रक्त नमूने लिए गए,जांच के बाद 31 नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

बिजनौर-एचटी लाइन की चपेट में आने महिला की मौत का मामला,SDO ने नूरपुर विधायक के खिलाफ थाने में दी तहरीर,विधायक पर जनता को भड़का का आरोप,केस दर्ज न होने से नाराज SDO ने थाने की काटी बिजली

सहारनपुर-अनियंत्रित बोलेरो ने पैदल जा रहे 7 श्रद्धालुओं को कुचला,2 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत,5 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर,सभी श्रद्धालुओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया,सिद्धपीठ माता शाकुम्भरी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु,बेहट थाना क्षेत्र के भागूवाला गांव के पास की घटना 

मथुरा-पुलिस से कार से 50 पैटी अवैध शराब पकड़ी,1 शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कोसीकला थाने के NH-2 से किया गिरफ्तार

बांदा-अस्पताल में भर्ती महिला को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला,जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की आवार कुत्तों ने ली जान,10 दिसंबर को लावारिस हालत में अस्पताल में हुई थी भर्ती,जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से महिला की मौत

इलाहाबाद-स्कूलों में अभिभावक पढ़ेंगे डेंगू से बचने का पाठ,शिक्षा निदेशक बेसिक ने सभी बीएसए को भेजा आदेश,बचाव,उपचार तक की सूचनाएं प्रचारित करने के निर्देश,डेंगू के बढ़ते कहर से बेसिक शिक्षा विभाग हुआ सतर्क

अम्बेडकरनगर-बीती रात बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली,गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर,अकबरपुर थाने के भैरोपुर मोड़ की घटना

बाराबंकी-मशीन की चपेट में आकर युवक के दोनों पैर कटे,गंभीर हालत में युवक लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर,खेत पर धान की कटाई करते समय हुआ हादसा,फतेहपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की घटना 

अलीगढ़-AMU में छात्रसंघ का चुनाव जारी,9-5 बजे तक चलेगा छात्रों का मतदान,18834 छात्र कर सकेंगे मतदान

आगरा-6.30 करोड़ की रॉयल्टी की हेराफेरी का मामला,यूपीडा कम्पनी और अधिकारी मामले को दबाने में जुटे, सरकारी राजस्व के करोड़ों रुपए के गबन की आशंका,मिट्टी डालने की रॉयल्टी का नहीं है कोई हिसाब,आलाधिकारी मामले में बोलने को तैयार नहीं

 

मुजफ्फरनगर-अभिनेता नवाजुद्दीन रामलीला प्रकरण का मामला,बुढ़ाना कोतवाली में दर्जनों शिव सैनिकों पर केस दर्ज,नवाजुद्दीन का रामलीला में भाग लेने का किया था विरोध

हरदोई-बिजली का तार जोड़ने के विवाद में प्रधानपति को मारी गोली,गंभीर हालत में प्रधानपति जिला अस्पताल में भर्ती,साहाबाद कोतवाली के कमालुद्दीपुर गांव की घटना 

इलाहाबाद-धूमनगंज में बदमाशों ने की जमकर बमबाजी,दहशत फैलाने के लिए बंद दुकान के सामने बमबाजी,सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की करतूत

मथुरा-मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को लग रहा ग्रहण,अवैध बताकर एएसआई ने रुकवाया निर्माण कार्य,बिना एनओसी के चल रहा निर्माण कार्य,मामले में हाईकोर्ट ने भी सरकार से मांगा जवाब,वृंदावन के यमुना के घाटों पर चल रहा निर्माण

वाराणसी-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का दौरा आज,ऑप्टिकल फाइवर से गांव को जोड़ने की सेवा करेंगे शुरू,सेवापुरी में होगा शिलान्यास का कार्यक्रंम

कौशाम्बी-टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से 8 लोग घायल,2 लोगों की गंभीर,निजी अस्पताल में भर्ती,कोखराज के रूही मोड़ बाईपास के पास की घटना

जौनपुर-5 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत,पड़ोसियों पर परिजनो का हत्या का आरोप,नगर कोतवाली के नईगंज की घटना

प्रतापगढ़-पुलिस ने 6 बाइक चोरों को किया गिरफ्तार,24 बाइकों को पुलिस ने किया बरामद,कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पकड़े बाइक चोर

कानपुर-कानपुर मेडिकल कॉलेज के 6 सीनियर डॉक्टरों को डेंगू,अस्पताल में डेंगू पीड़ित डॉक्टरों का हो रहा इलाज,100 से अधिक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को वायरल,डेंगू,50 से अधिक बीमार डॉक्टर ने अस्पताल से ली छुट्टी,डॉक्टरों की कमी से मरीजों का कैसे होगा इलाज ?,रोज डेंगू और वायरल के आ रहे हैं सकड़ों मरीज

लखनऊ-राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपाई आक्रोशित,राहुल के बयान से सेना का मनोबल घटेगा- बीजेपी,भाजपाई आज 1 बजे फूकेंगे राहुल गांधी का पुतला,विधानसभा के सामने पुतला दहन करेंगे भाजपाई

सुल्तानपुर-रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्याकर युवक का शव फेंके जाने की आशंका,सीमा विवाद में उलझी कोतवाली,कुड़वार थाने की पुलिस,नगर कोतवाली के पुलिस ट्रेनिंग कैम्प के पास मिला शव

जौनपुर-आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत,गांव में खेलते वक्त गिरी आकाशीय बिजली,बदलापुर थाना क्षेत्र के गांव में गिरी बिजली*

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

विवेक सिंह ‘राजा’ ने भाजपा का दामन पकड़ा

जौनपुर। जौनपुर जिले की कांग्रेस (इ) को एक बड़ा झटका आज लगा है। गत विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशियों में सबसे अधिक बदलापुर विधानसभा से 21 हजार मत पाने वाले विवेक सिंह ‘राजा’ ने आज भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने आज काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेकर जौनपुर जिले की राजनीति में हलचल पैदा कर दिये हैं।

विवेक सिंह ‘राजा’ बदलापुर विधानसभा में युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हें। उनकी अपनी पकड़ यहां के जनता के बीच काफी मजबूत हैं। बदलापुर क्षेत्र में 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से लगभग 21 हजार मत पाकर उन्होंने साबित भी कर दिया था कि यह पार्टी के नहीं बल्कि मेरे कार्य एवं मजबूत पकड़ के बल पर बनें मतदाताओं का वोट है। बदलापुर क्षेत्र में विवेक ‘राजा’ के भाजपा में आने से पार्टी को बड़ा लाभ माना जा रहा है।

विवेक ‘राजा’ बदलापुर विधानसभा में पिछले 10 वर्षों से सक्रिय है। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सक्रिय रहें। वर्ष 2007 में कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद वह बदलापुर, विधानसभा को अपना जनसेवा का क्षेत्र बनाया। इस दौरान वह युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय हुए। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बदलापुर में युवा लहर के बूते कांग्रेस (इ) से 21 हजार मत पाकर मजबूत राजनीति सक्रियता का परिचय दिया। चुनाव में हारने के बावजूद क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाये रखें।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद यहां जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता में विवेक सिंह राजा ने कहा कि में कांग्रेस की नीतियों एवं भ्रष्टाचार के साथ-साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं के उड़ी हमले पर दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य से दुखी होकर पार्टी छोड़ा हूं। आज भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बिना शर्त सदस्यता ग्रहण किया हूं। भाजपा ही राष्ट्रवादी सोच का दल है। देश की जनता का हित इस दल में सम्मिहित है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी भेद के लिये आजीवन संघर्ष करुंगा और पार्टी के निर्देशों का अक्षरशः पालन करुंगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसिंह मौर्य, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, भाजपा नेता सुधांशु सिंह, मुकेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

उधर आज विवेक सिंह राजा के भाजपा में आने के बाद बदलापुर क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पार्टी के प्रचार प्रसार का मत लेकर भाजपा में आये विवेक ’राजा‘ के पूर्व के कार्यों एवं सक्रियता का लाभ पार्टी व कार्यकर्ताओं को मिलेगा।



फोटो परिचय

राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश जी व लक्ष्मण आचार्य समक्ष भाजपा की सदस्यता सदस्यता ग्रहण करते विवेक सिंह राजा

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में एक आईएएस अफसर का तबादला,कुमार कमलेश प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन 

लखनऊ-यूपी में 5 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले,राजेंद्र प्रसाद सिंह विशेष सचिव सूचना बनाए गए,ओम प्रकाश श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त इलाहाबाद,सोमदत्त मौर्या अपर जिलाधिकारी वित्त प्रतापगढ़ बनाए गए,जितेंद्र कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त इटावा बनाए गए,राजित राम प्रजापति नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत बनाए गए

ग्रेटर नोएडा-बिसाहड़ा कांड के आरोपी रवी की मौत का मामला,गांव के लोगों ने विरोध में निकाला कैंडल मार्च,मांगे न मानने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार,प्रशासन के सभी प्रस्तावों को ग्रामीणों ने ठुकराया

लखनऊ-यूपी कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक कल,कल सुबह 11 बजे से होगी पार्टी कार्यालय पर बैठक,प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता होंगे बैठक में शामिल

लखनऊ- राहुल संदेश यात्रा का होगा शुभारम्भ,गुलाम नबी आजाद झंडी दिखाकर करेंगे रवाना,यूपी कांग्रेस मुख्यालय से यात्रा होगी रवाना

लखनऊ-बसपा ने लखनऊ रैली के लिए 19 ट्रेन बुक की,रेल मंत्रालय ने बसपा रैली के लिए ट्रेनों को दी मंजूरी,9 अक्टूबर को लखनऊ में होनी है बसपा की महारैली,बसपा की महारैली में ट्रेनों से भरकर आएंगे कार्यकर्ता

लखनऊ-पारा में डकैती के दौरान मासूम से गैंगरेप का मामला,रेप में शामिल आरोपियों में से एक का डीएनए मैच,पीड़िता के डीएनए सैम्पिल के मिलान से आरोपी की पुष्टि,गैंगरेप की घटना में 6 लोगों के शामिल होने की आशंका,आधिकारिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस करेगी खुलासा

लखनऊ-कौमी एकता दल के विलय पर बीजेपी का बयान-विलय तो पहले ही हो चुका था,सपा अपनी हार को सामने देख रही है,जीत के लिए सपा अपना रही नए हथकंडे-विजय बहादुर पाठक

दिल्ली-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 14 अक्टूबर को जाएंगे कानपुर,कानपुर धम्म चेतना यात्रा के समापन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा,विश्व हिंदू परिषद कर रही है धम्म चेतना यात्रा का आयोजन

लखनऊ-7 बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले,जयकरन यादव वाराणसी के बीएसए बनाए गए,हरिकेश यादव को इलाहाबाद में तैनाती मिली,गजराज यादव संतकबीरनगर के बीएसए बने,ओम प्रकाश यादव जौनपुर बीएसएस बनाए गए,अशोक यादव गोरखपुर के बीएसए बनाए गए,जावेद आलम आजमी बाध्य प्रतीक्षा से गोरखपुर डायट गए,योगराज सिंह बाध्य प्रतीक्षा से मेरठ डायट भेजे गए

सम्भल-कारोबारी की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या की,तालाब किनारे पड़ा मिला मछली कारोबारी का शव,परिजनों ने लगाया पार्टनरों पर हत्या करने का आरोप,नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी कस्बे की घटना

ग्रेटर नोएडा-निजी कम्पनी के कर्मचारियों से 6 लाख की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,मजदूरों को वेतन बांटने के लिए आया था पैसा,दनकौर थाना क्षेत्र में हुई घटना

शामली-किसान से बदमाशों ने की 5 लाख रुपए की लूट,बाइक सवार 3 बदमाश वारदात कर फरार,झिंझाना क्षेत्र के सकोटी गांव के पास की घटना

चित्रकूट-पैसे की तंगी के चलते दो बीमार लोगों की मौत,पैसा न मिलने से दो मनरेगा मजदूरों की हुई मौत,आर्थिक तंगी के चलते नहीं करा सके अपना इलाज,मानिकपुर तहसील के खिचरी गांव की घटना 

सहारनपुर-ट्रक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 3 की मौत,3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,नानौता के दिल्ली-शामली रोड की घटना

बांदा-आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत,पैलानी और जसपुरा इलाके में गिरी बिजली

बहराइच-बाबा के निधन के बाद समर्थकों का हंगामा,बाबा का शव दफनाने को लेकर वन विभाग से विवाद,बाबा की कुटिया के पास समाधि बनाने पर अड़े समर्थक,बाबा का शव रखकर समर्थक कर रहे हैं प्रदर्शन,कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया इलाके का मामला

बहराइच-गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखने से हड़कम्प,ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए की दी सूचना,कतर्निया घाट रेंज के सिरसियनपुरवा का मामला

प्रतापगढ़-ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,कुंडा कोतवाली के पुरबियनकापुरवा की घटना

कानपुर-टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर,युवक-युवती की मौत,एक माह बाद युवक-युवती की होने वाली थी शादी,पनकी थाना क्षेत्र के अरमापुर नहर के पास की घटना

रायबरेली-भूसी लदे ओवरलोड ट्रक से टूटी एचटी लाइन,एचटी लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति झुलसा,मिलरिया थाना क्षेत्र के खसपरी की घटना

गोरखपुर-एक घंटे के भीतर दो महिलाओं से लूट की वारदात,बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं को लूटा,राजघाट और चिलुआताल इलाके की घटना

कानपुर-आत्माराम खत्री की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ हादसा,बिल्डिंग की 9वीं मंजिल का छज्जा गिरा,2 मजदूर दबे,कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र की घटना

बलरामपुर-दो पक्षों की फायरिंग में प्रधान पति को लगी गोली,गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भेजा गया,महराजगंज तराई क्षेत्र के रजवापुर गांव की घटना

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक का मेडिकल कॉलेज में बयान-दुखी,रोगी की सहायता करना पुण्य का काम - राज्यपाल,हरिओम सेवा केन्द्र के कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल,राज्यपाल राम नाईक ने कई डॉक्टरों को किया सम्मानित

जौनपुर-हत्या के 3 आरोपियों को आजीवन कारावास,साढ़े 25-25 हजार रुपए लगाया गया जुर्माना,स्पेशल जज ईसी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला,खुटहन थाना क्षेत्र के गबिरन गांव का मामला

कानपुर-नहर में नहाने गए 5 युवकों के डूबने का मामला,नहर में डूबने से 3 युवकों की हुई मौत,2 को बचाया गया,गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दादानगर नहर की घटना

मेरठ-अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचला,ट्रक के नीचे दबकर मां की मौत,बेटा गंभीर घायल,परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड की घटना

कानपुर-वाहन चोरी का शातिर आरोपी अस्पताल से फरार हुआ,मेडिकल कराने अस्पताल लाई थी कल्याणपुर पुलिस,कल्याणपुर पुलिस की लापरवाही से फरार हुआ आरोपी

गाजियाबाद-सपा नेता संजय यादव पार्टी से बर्खास्त किए गए,पार्टी विरोधी गतिविधियों में पाए जाने पर बर्खास्तगी

मेरठ-मामूली विवाद में सिपाही ने युवक को मारा तमाचा,2 युवकों में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद,पुलिस की पिटाई की वीडियो कैमरे में हुआ कैद,ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड की घटना

सहारनपुर-पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा किया बरामद,50 लाख की शराब समेत तस्कर किया गिरफ्तार,चंडीगड़ से अमरोहा के लिए जा रहा था ट्रक,सरसावा क्षेत्र के अंबाला हाईवे से की बरामदगी

लखनऊ-गाजीपुर से लापता 12 वर्षीय बच्चा बरामद,5 अक्टूबर को कोचिंग के रास्ते से हुआ था लापता,क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने किया बरामद

लखनऊ-युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाला अरेस्ट,वसूली के लिए युवक को बनाया ता बंधक,2 लाख रुपए देने का वादा लेकर बदमाशों ने छोड़ा था,क्राइम ब्रांच ने 2 अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

आगरा-शिकायत कर लौट रहे युवक को दबंगों ने मारी गोली,गंभीर हातल में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,दबंगों की शिकायत करने गया था पीड़ित थाने में,खेरा राठौर थाना क्षेत्र के सल्लपुरा गांव की घटना

गोरखपुर-ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत,रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा,सहजनवा रेलवे स्टेशन के पास की घटना

कानपुर देहात-पेड़ से लटक कर युवक ने फांसी लगाकर दी जान,रसूलाबाद इलाके में युवक ने की आत्महत्या

महोबा-घर जा रही किशोरी से दबंग ने की छेड़छाड़,विरोध करने पर दंबग ने किशोरी को पीटा,शिकायत पर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई,अजनर थाना क्षेत्र के रगौली गांव का मामला

रामपुर-रोडवेज बस-ट्रैक्टर की भिड़ंत में 8 लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर की घटना

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

💥हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास 💥

25.500- 25.500हज़ार रू अर्थ दण्ड
संदेह का लाभ पाकर आरोपी देवदत्त बरी
जौनपुर। खिंचाव थाना क्षोत्र मे 15 वर्ष पूर्व मन्दिर के सामने मिट्टी डालने के विवाद को लेकर गोली मार कर रामनाथ की हत्या करने के मामले मे गुरूवार को स्पे० जज ईसी एक्ट बशंबहादुर यादव ने तीन आरोपी को दोषी क़रार देते हुए खुले न्यायालय मे आजीवन कारावास एवं हज़ार रू अर्थ दण्ड की सज़ा सुनाई। जबकी आरोपी देवदत्त को संदेह का लाभ देकर  बरी कर दिया।
     अभियोजन कथानक के अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन (भैरवा) निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र राम नाथ यादव ने थाने मे इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 06/06/2001 को 11:30 बजे दिन मेरे घर के सामने मंदिर के सामने सुरेंद्र यादव ट्रेक्टर ट्राली से मनौती की मिट्टी गिराए। जिसे मेरे पिता रामनाथ मिट्टी को बराबर करने लगे। तो गाँव के ही देवदत्त , उदयराज पुरानी रंजिश को लेकर हाथ मे लाइसेंसी बन्दूक लेकर मेरे पिता जी को गाली देते हुए मिट्टीबराबर करने से मना किए। उन्हें  कसराज यादव व हरीलाल ने ललकारा कि मारो सालों को जिसपर उदयराज व देवदत्त ने अपनी बन्दूक़ से मेरे पिता के उप्र फ़ायर कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर गए और मेरी माँ घायल हो गई। बचाने मेरी और शीला पहुँची तो उसे कसंराज ने लाठी से मारने लगे। शोर सुनकर गाँव के राममिलन रामअवध आदि आ गए। आरोपीगण गालियाँ देते हुए भाग गए। उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
जबकि इसके क्रास केस मे संदेह का लाभ देते हुए सभी आरोपी बरी कर दिए गए।

तीखी आवाज़

*चुनाव से पहले यूपी पर मेहरबान हुए CM, मेट्रो के बाद दी घर की सौगात*

कानपुर,

कानपुर के लोगों को मेट्रो के साथ ही हजारों आशियाने की सौगात भी मिल रही है। लगता है यूपी के दिन फिरने वाले हैं। अब केडीए की आवासीय परियोजना के जरिए 15884 परिवारों को बना बनाया घर मिल सकेगा। वहीं, लगभग 4000 परिवार अलग-अलग योजनाओं में सस्ते प्लॉट ले सकेंगे।

कहीं टूबीएचके व थ्रीबीएचके सस्ते फ्लैट बनाए हैं तो कहीं बनाने की तैयारी चल रही है। सस्ते समाजवादी आवास लगभग बनकर तैयार हैं तो कहीं कम आय वर्ग के लोगों के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में सस्ते आवास दिए जा रहे हैं। यहां तक कि लोगों की डिमांड पर भी 7 और 15 लाख के फ्लैट बनेंगे। इसकी नींव भी सीएम ने रख दी है।
मुख्यमंत्री ने केडीए की 1572.71 करोड़ की जिन 193 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है उसमें सबसे ज्यादा आवासीय योजनाएं हैं। इसमें अखिलेश ने 1219.71 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया और 352.73 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण। लगभग 1000 करोड़ की परियोजनाओं का काम जारी होते हुए भी उनका शिलान्यास या लोकार्पण नहीं हो पाया।

सौगातों में तमाम सड़कों के चौड़ीकरण के अलावा साइकिल ट्रैक, सीवरेज सिस्टम, जल निकासी के लिए मैनावती मार्ग समेत बड़े नालों का निर्माण व पीने के पानी के लिए ओवरहेड टैंक शामिल हैं। सड़कों के चौड़ीकरण में 20.88 करोड़ से सिंहपुर तिराहे बिठूर तक मार्ग और 16.20 करोड़ से कल्याणपुर-बिठूर मार्ग शामिल हैं।

तीखी आवाज़

*💥यूपीए सरकार के समय तीन बार की गई थी सर्जिकल स्ट्राइक*

नई दिल्ली

कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से कहा है कि नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं कांग्रेस ने यूपीए के समय सीमा पार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की तारीखों का भी खुलासा किया है।
मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 1 सितंबर 2011, 28 जुलाई 2013 और 14 जनवरी 2014 को इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि परिपक्वता, सूझबूझ और राष्ट्रीय सुरक्षा के हित के चलते इस तरह के दावों का जोर-शोर से प्रचार करने से बची है। हमारा पूरा राजनीतिक नेतृत्व भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है।
इन तारीखों को हुआ सर्जिकल स्ट्राइक
1) 1 अगस्त 2011 को सीमा पार से आए आतंकियों ने हवलदार जयपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह के सिर कलम कर दिया था. इसके जवाब में 1 सितंबर 2011 को सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया।
2) 8 जनवरी 2013 को पाकिस्तानी सैनिकों ने लांस नायक हेमराज सिंह का सिर कलम कर दिया था और इसके जवाब में भारतीय सेना ने 28 जुलाई 2013 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया।
3) 6 अगस्त 2013 को पूंछ में पाकिस्तानी जवानों ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या की, जिसके जवाब में 14 जनवरी 2014 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया गया।

तीखी आवाज़

*💥अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका*

काबुल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की सबसे व्यस्त सड़क पर बुधवार शाम को विस्फोट हुआ है। पुलिस और चश्मदीदों का कहना है कि इस बम धमाके में कई लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यह धमाका शाम पांच बजे हुआ है और संदेह है कि इस धमाके को एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि यह बम धमाका यूनिवर्सिटी के नजदीक प्रमुख सड़क और पुराने सचिवालय बिल्डिंग के पास हुआ है। हालांकि इस विस्फोट में कितने लोगों की मौत हुई है और कितने लोग घायल हुए है अभी तक साफ नहीं हो सका है।

बुधवार, 5 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़


#इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं छात्र नेता मा मुख्यमंत्री जी से मिलने लखनऊ आ रहे थे रायबरेली के पास रास्ते में हुआ दर्दनाक  हादसा , मौके पर ही सांस्कृतिक मंत्री मनीष सैनी और  छात्र अंकित पांडेय शताब्दी छात्रावास की मौत हो गयी व उपाध्यक्ष  आदिल हमजा समेत छः छात्र नेता गंभीर रूप से घायल हो गए , घायल छात्र नेताओं को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।और इस दुर्घटना के शोक में कुलपति द्वारा इलाहाबाद विश्वविद्यालय को 2 दिन के लिए बंद करने की  घोषणा कर दी  गयी है। समाजवादी छात्र सभा ईश्वर से यह दुआ करती है की घायल छात्रों की स्थिति में जल्द से जल्द सुधार हो।

तीखी आवाज़


सुजानगंज - - मुंगरा विधानसभा की वर्तमान विधायक सीमा द्विवेदी की सासू मां का निधन बुधवार को सुबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही उनके गांव अचिकारी के साथ साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक कमला देवी (उम्र लगभग 70 वर्ष एवं सेवा निवृत्त शिक्षिका ) पत्नी जगदीश प्रसाद द्विवेदी (पूर्व सह सम्पादक अमृत प्रभात) की तबियत कुछ दिनों में खराब चल रही थी और उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां मंगलवार शाम उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज शुरू किया लेकिन अंततः बुधवार सुबह छः बजे उनकी मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर आये। जहां अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ गणमान्य लोग भी मौके पर पहुंचे कर शव यात्रा मे शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शव का अंतिम संस्कार इलाहाबाद के गंगा तट पर किया जाएगा।

अरविन्द उपाधयाय

शव दाह की लकड़ी का विवाद पहुंचा मंत्री दरबार

खुटहन ( जौनपुर )
   पिलकिछा गोमती नदी तट पर स्थित श्मशान घाट पर लकड़ी के रेट भाव को लेकर डोम और अन्य दुकानदारों का विवाद पुलिस द्वारा न सलटा पाने का मामला बुधवार को जनता दरबार के माध्यम से राज्य मंत्री तक पहुंच गया।

डोम घिन्नीलाल का आरोप था कि यह मेरा पैतृक ब्यवसाय है। इसमें अन्य लोग दखल दे रहे है। जिसके चलते हमारी रोजी रोटी पर समस्या आ रही है। वही लकड़ी के अन्य दुकानदारों का आरोप था कि उनके द्वारा हजार रूपये कुन्तल के रेट से लकड़ी बेची जा रही है। जबकि हम लोग पाँच सौ में ही देते है। घाट पर शव दाह के लिए   आने वाले परिजन लकड़ी सस्ते रेट पर मिलने पर यही से ही खरीद लेते है। जिसको लेकर आये दिन विवाद हो जाता है। आरोप था कि शव दाह की रसीद बनाने के नाम पर तीन से पांच सौ रूपये तक नजायज लिए जाते है।

दोनों पक्षों की मौजूदगी में मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि शव दाह निःशुल्क होगा। लकड़ी पांच सौ के रेट से ही बेची जायेगी।  उन्होंने थानाध्यक्ष  को निर्देशित करते हुए कह कि यदि किसी के द्वारा मृतक के परिजनों से शव जलाने के नाम पर अधिक पैसा लिया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे।