tikhiawaz24.in

शनिवार, 15 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

जानिए कौन हैं जय गुरुदेव, आखिर क्यों हैं इनके करोड़ो भक्त

उत्तर प्रदेश के विख्यात धर्म गुरु जय गुरुदेव की जयंती पर वाराणसी में हुई भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई है जबकि दर्जनों लोग घायल है। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। एक अनुमान के मुताबिक जय गुरुदेव के दुनिया भर में 2 करोड़ से ज्यादा अनुनायी है। ये लोग जय गुरुदेव पंथ को मानने वाले हैं। इनका नारा है, जयगुरुदेव, सतयुग आएगा। आपको बता दें कि जून महीने में हुई मथुरा हिंसा का आरोपी रामवृक्ष यादव भी जय गुरुदेव का ही अनुनायी था।बाबा की मृत्यु को चार बरस बीत चुके हैं लेकिन आज भी उनकी याद में जगह-जगह हजारों लोग जमा होते हैं।

शनिवार को चंदौली जिले में डोमरी गांव में जय गुरुदेव की याद में आयोजित दो दिवसीय जागरूकता शिविर में आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी स्थित पीली कोठी से होते हुए डोमरी गांव जा रहे थे। रास्ते में राजघाट पुल पर अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में घायल कई लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इटावा में जन्मे बाबाबाबा की सही जन्मतिथि किसी को मालूम नहीं है।

लेकिन कहा जाता है कि 100 साल पहले उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इनका जन्म हुआ। बचपन में लोग उन्हें तुलसीदास के नाम से बुलाते थे। गुरु के महत्व को सर्वोपरि रखने वाले और जय गुरुदेव का उद्घोष करने वाले बाबा जय गुरुदेव इसी नाम से प्रसिद्ध हो गए। आजादी के बाद से ही जय गुरुदेव अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में जुट गए।उनके गुरु श्री घूरेलाल जी थे जो अलीगढ़ के चिरौली ग्राम (इगलास तहसील) के निवासी थे।

उन्हीं के पास बाबा वर्षों रहे। उनके गुरु जी ने उनसे मथुरा में किसी एकांत स्थान पर अपना आश्रम बनाकर ग़रीबों की सेवा करने के लिए कहा था। गुरु जी की मृत्यु (1948) के बाद उन्होंने अपने गुरु स्थान चिरौली के नाम पर सन् 1953 में मथुरा के कृष्णा नगर में चिरौली संत आश्रम की स्थापना करके अपने मिशन की शुरुआत की।150 एकड़ में फैला हुआ जयगुरुदेव आश्रमबाबा जय गुरुदेव ने सन् 1962 में मथुरा में ही आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित मधुवन क्षेत्र में डेढ़ सौ एकड़ भूमि ख़रीदकर अपने मिशन को और अधिक विस्तार दिया। जय गुरुदेव आश्रम की लगभग डेढ़ सौ एकड़ भूमि पर संत बाबा जय गुरुदेव की एक अलग ही दुनिया बसी है।

उनके अनुनानियों में हर वर्ग के लोग शामिल हैं। उनके अनुनायी जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था एवं जय गुरुदेव धर्म प्रचारक ट्रस्ट चला रहे हैं, जिनके तहत तमाम लोक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।4000 करोड़ रुपये की संपत्तिबाबा जय गुरुदेव का 18 मई 2012 की रात मथुरा में निधन हुआ। एक अनुमान के मुताबिक उनके पास करीब 4000 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। उनके पास 100 करोड़ रुपए नगद और 150 करोड़ की 250 लग्जरी गाड़िया थीं।

हालांकि बाबा जय गुरुदेव आध्यात्मिक साधना, शराब निषेध, शाकाहार, दहेज रहित सामूहिक विवाह, वृक्षारोपण, नि:शुल्क शिक्षा, नि:शुल्क चिकित्सा आदि पर विशेष बल देते थे।29 साल में बनाया अपने गुरु का अनोखा मंदिरजयगुरुदेव ने अपने आश्रम में अपने श्री घूरेलाल जी याद में 160 फुट ऊंचे नाम योग साधना मंदिर का निर्माण कराया हुआ है। सफेद संगमरमर से बना यह मंदिर ताजमहल जैसा प्रतीत होता है। इस मंदिर की डिजाइन में मंदिर-मस्जिद का मिला-जुला रूप है। इस मंदिर का निर्माण 1973 में शुरू हुआ और यह 2002 में बनकर तैयार हुआ।

अब जय गुरुदेव के अनुनायी भी इसी जगह उनकी याद में अनूठा मंदिर बना रहे हैं। इन सब के अलावा बाबा जय गुरुदेव राजनीति से भी दूर नहीं रहे हैं। खुद को सुभाष चंद्र बोस का अनुनायी बताने वाले जय गुरुदेव आपातकाल में जेल भी जा चुके हैं और राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में कूद चुके हैं।

तीखी आवाज़

'वजह तुम हो' का ट्रेलर रिलीज: फिल्म में अभिनेत्री सना ने पार की सारी हदें!

मुंबई: सेंसर बोर्ड ने जहां फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर और ऐश्वर्या के इंटीमेट सीन्स पर आपत्ति जताते हुए कई सीन पर कैंची चला दि थी तो वहीं विशाल पांड्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'वजह तुम हो' में इंटीमेट दृश्यों की भरमार है। अब सवाल यह उठता है कि सेंसर बोर्ड इस फिल्म पर कितनी बार कैंची चलाता है।

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यह कहना लाजिमी होगा कि विशाल पांड्या ने इंटीमेट दृश्यों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म की कहानी तो वैसे सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित है, लेकिन इसमें सेक्स और रोमांस का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।

तीखी आवाज़

सीएम अखिलेश यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

वाराणसी-चंदौली बॉर्डर के पास स्थित राजघाट पुल पर ये भगदड़ मची। इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों को पहले दो-दो लाख के मुआवजे का ऐलान किया था।

बाद में मुख्यमंत्री ने मुआवजे की राशि पांच-पांच लाख रुपये कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है। कुल मिलाकर केंद्र और राज्य सरकार के मुआवजों को मिला कर मृतकों के परिजनों को 7-7 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की मुआवजा राशि मिलने की बात सामने आ रही है।

तीखी आवाज़

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

भगदड़ मचने से 24 लोगों की मौत हो गई है। भगदड़ में 19 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। वहीं कई लोग घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री की ओर से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे मामले को लेकर वाराणसी के अधिकारियों से बात भी की है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों को हरसंभव मदद की बात अधिकारियों से कही है।

तीखी आवाज़

वाराणसी-राजघाट पुल पर भगदड़ से 19 लोगों की मौत की पुष्टि,भगदड़ में 15 महिलाएं और 4 पुरुषों की मौत,दर्जनों लोग भगदड़ में घायल, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती,एक व्यक्ति की हालत गंभीर, बीएचयू रेफर,डुमरिया में हो रहे जय गुरुदेव के समागम में जा रहे थे लोग,चंदौली और वाराणसी बार्डर के पास की घटना,चंदौली और वाराणसी की पुलिस मौके पर पहुंची,रामनगर इलाके में कई किमी लम्बा जाम लगा,पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से वाराणसी में बड़ा हादसा,जयगुरुदेव के कार्यक्रम में लापरवाही से बड़ा हादसा,पुलिस प्रशासन ने नहीं की कोई ट्रैफिक के लिए व्यवस्था,जयगुरुदेव के लाखों समर्थकों का वाराणसी में जमावड़ा,जयगुरुदेव के कार्यक्रम के चलते वाराणसी में भीषण जाम,भीड़ के लिए मैनेजमेंट के लिए डीएम-एसएसपी की लापरवाही,वाराणसी डीएम और एसएसपी ने नहीं किया कोई मैनेजमेंट,जयगुरुदेव के कार्यक्रम में अनुमति से ज्यादा भीड़ जुटी,वाराणसी का लोकल इंटेलीजेंस पूरी तरह फेल

दिल्ली-वाराणसी में भगदड़ में 19 लोगों की मौत का मामला,पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया,वाराणसी के अधिकारियों से पीएम मोदी ने बात की

लखनऊ-वाराणसी में भगदड़ में 19 लोगों की मौत का मामला,मुख्यमंत्री अखिलेश ने 2-2 लाख का मुआवजा घोषित किया,मुख्यमंत्री ने घायलों का मुफ्त इलाज कराने के दिए निर्देश

आगरा-आगरा में ब्लास्ट में दो लोगों की मौत,तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज,जगदीशपुरा में साइकिल पर रखे सामान में धमाका,फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड तफ्तीश में जुटा,जगदीशपुरा थाने के पास की घटना

मथुरा-पुल टूटने की अफवाह से वारणसी में बड़ा हादसा,जयगुरुदेव संस्थान के मीडिया प्रभारी का बयान,'वाराणसी प्रशासन ने भी लोगों को आगे बढ़ने से रोका','भीड़ को रोककर उड़ाई गई पुल टूटने की अफवाह',वाराणसी पुलिस प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा

सिद्धार्थनगर-सीएम ने जिम और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन,सीएम अखिलेश यादव ने कोर्ट में खेला बैटमिंटन,बृजभूषण तिवारी की मूर्ति का सीएम ने किया अनावरण,लोहिया भवन में बनाया गया जिम,बैडमिंटन कोर्ट

सिद्धार्थनगर-मुख्यमंत्री अखिलेश ने विश्वविद्यालय का किया लोकार्पण,कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का किया लोकार्पण,182 करोड़ की 121 परियोजनाओं का भी किया लोकार्पण,187 करोड़ की परियोजनाओं का भी सीएम ने किया शिलान्यास

सिद्धार्थनगर-सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान,जनता का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद-अखिलेश,पंडाल भरा हुआ है, दूर-दूर तक लोग दिखाई दे रहे हैं-सीएम,ऐतिहासिक और शानदार काम के लिए बधाई - सीएम,सिद्धार्थ विवि का शिलान्यास और लोकार्पण दोनों किया-सीएम,सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी में हाईटेक पढ़ाई होगी - सीएम अखिलेश,यूनिवर्सिटी से सामाजिक बदलवा होंगे - सीएम अखिलेश,ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का नाम है - सीएम,खुशहाली का रास्ता पढ़ाई से ही है - सीएम अखिलेश,पहली की सरकारों में काम पूरे नहीं होते थे - अखिलेश,बलरामपुर में नदी को बांध करके पुल बना दिया - सीएम,कलराज मिश्रा को लेकर बीजेपी पर अखिलेश का निशाना,'गाजीपुर में कलराज मिश्रा जब PWD मंत्री थे तक से पुल बन रहा था',गाजीपुर कलराज के वक्त से बन रहे पुल का काम पूरा कराया-सीएम,गरीबों को पेंशन योजना से जोड़ा - सीएम अखिलेश,55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रहे है - सीएम अखिलेश,यूपी में बिजली बनाने के लिए कारखाने लगाए - अखिलेश,बीजेपी ने यूपी में कितने बिजली के कारखाने बनाए-अखिलेश,बीजेपी कितने लोगों को पेंशन दे रही बताएं ?-अखिलेश,लैपटॉप बांटे, स्मार्टफोन भी हम देंगे - सीएम अखिलेश,स्मार्टफोन से लोगों को योजना से सीधे जोड़ेंगे - सीएम,एक बार पेंशन बन गई, तो सीधे अकाउंट में पेंशन जा रही-सीएम,छात्रवृत्ति और विधवा पेंशन सीधे अकाउंट में जा रही-सीएम,जनधन योजना के बारे में बीजेपी डंका पीट रही-सीएम,हमने बैंकों की 6 हजार ब्रांचे यूपी में खोली - सीएम,ब्रांचे नहीं होती तो खाते कैसे खोले जाते - सीएम अखिलेश,आगरा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों ने मदद की - सीएम,खुशी-खुशी किसानों ने एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन दी - सीएम,लोहिया आवास हम दे रहे, बीजेपी ने किसे आवास दिया-सीएम,लोहिया आवास में पंखा, LED बल्ब दिया - सीएम अखिलेश,कोई गांव नहीं बचा होगा जहां छात्र को लैपटॉप न मिला हो-सीएम,पुलिस में भर्तियां की और भी करेंगे - सीएम अखिलेश,पुलिस भर्ती को हमने आसान किया - सीएम अखिलेश,सीधे भागो, सीधी भर्ती पुलिस में पाओ - सीएम अखिलेश,बीएसपी सरकार ने पत्थर और मूर्ति लगाई - सीएम अखिलेश,लखनऊ में जो हाथी बैठे वो बैठे, जो खड़े वो खड़े ही हैं-सीएम,बीजेपी ने अच्छे दिन का वादा किया, कहां आए-सीएम,बीजेपी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है - सीएम,हमारी योजनाओं का बीजेपी मुकाबला नहीं कर सकती-सीएम,गरीबों के लिए सबसे ज्यादा मददगार योजनाएं हमारी-सीएम,तुलना करेंगे तो समाजवादी को बेहतर पाएंगे - सीएम,कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं और प्रचार करें - सीएम,समाजवाद ही खुशहाली का रास्ता है - सीएम अखिलेश,सपा ने घोषणा पत्र को जमीन पर उतारा है - सीएम अखिलेश,समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा है - सीएम अखिलेश,हिन्दू और मुसलमान दोनों को सपा पर भरोसा है - सीएम,बिना भेदभाव के सपा सरकार ने काम किया - सीएम अखिलेश,आबादी के हिसाब से प्रदेश बड़ा, बड़े-बड़े काम भी हुए-सीएम,समाजवादियों ने पूरे प्रदेश में काम करके दिखाया - सीएम,शहर और गांव के विकास में संतुलन बनाया - सीएम

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती ने उत्तराखंड की समीक्षा बैठक की,उत्तराखंड में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की,उत्तराखंड में बीएसपी की सीटें बढ़ेंगी - मायावती,बीजेपी और कांग्रेस में आपसी गुटबाजी चरम पर है - माया,यूपी की तरह उत्तराखंड में कार्यकर्ता मेहनत करें - माया

इलाहाबाद-बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा जसरा पहुंचे,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित

इलाहाबाद-BSP नेता सतीश चंद्र मिश्र का बयान,सपा के परिवार में वॉर शुरू हो चुका है-सतीश मिश्रा,'कार्यक्रम में पिता-पुत्र जाते हैं एक दूसरे को नहीं पहचानते',सपा सरकार के एक्सप्रेस वे में बड़ा घोटाला-सतीश मिश्रा,1 किमी सड़क 100 करोड़ में बनवायी जा रही है-मिश्रा,सतीश मिश्रा ने ब्राह्मणों से एकजुट होने की अपील की,दलित समाज के साथ भाईचारा बनाने की अपील की

लखनऊ-जयगुरूदेव के कार्यक्रम में हादसे पर एडीजी एलओ का बयान,मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा-एडीजी एलओ,पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी-एडीजी एलओ,परमीशन से अधिक लोगों के इकट्ठा होने से हादसा-एडीजी एलओ

बलिया-बदमाशों ने युवती की गला रेतकर की हत्या,बदमाशों ने युवती की हत्याकर फेंका शव,बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में मिला शव

दिल्ली-कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बयान,'पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग के लोग राहुल से मिले','बैकवर्ड आरक्षण का लाभ खास जातियों को मिला','कई जगहों पर आरक्षण के अंदर आरक्षण लागू है','हमारी सरकार आई को अतिपिछड़ा को आरक्षण देंगे',कांग्रेस पार्टी इसे अपने मेनिफेस्टो में रखेगी-गुलाम,'30 अतिपिछड़ा जातियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला',पिछड़ा वर्ग में अभी भी उन्हें लाभ नहीं मिलता है-गुलाम,राहुल गांधी यूपी के लोगों से मिलकर आए है-गुलाम,आरक्षण बुरी बात नहीं है ये कांग्रेस ने दिया है-गुलाम

बांदा-युवक ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़़ाई,मन्नत पूरी होने के पाद युवक ने काटी जीभ,युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,भदौसा थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर की घटना

हापुड़-करंट की चपेट में आने से 5 मजदूर झुलसे,एक मजदूर की मौत,4 की हालत गंभीर,हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से हुआ हादसा,धौलाना थाना क्षेत्र के समाना गांव की घटना 

मुजफ्फरनगर-घर में घुसकर बदमाशों ने की लूट की वारदात,लाखों की नकदी और जेवर लूट ले गए शातिर चोर,बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की घटना

सहारनपुर-भाकियू की जनसभा में बारबालाओं ने किया डांस,किसानों को लुभाने के लिए हुआ अश्लील डांस,नागल थाना क्षेत्र के लाखनौर का मामला

गाजियाबाद-घरेलू विवाद में पत्नी ने लगाई आग,बचाने में पति झुलसा,रिश्तेदारी में जाने को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद,मोदीनगर थाना क्षेत्र की घटना

आगरा-संदिग्ध हालत में विस्फोट से 6 लोग झुलसे,गंभीर झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया,जगदीशपुरा इलाके में विस्फोट से मचा हड़कम्प

मेरठ-मेडिकल कॉलेज में नर्सों और वार्ड ब्वॉय की हड़ताल,इमर्जेंसी में कामकाज ठप,डेंगू से पीड़ित मरीज परेशान,एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज का मामला

आगरा-यमुना पार इलाके में हो रहा जगह-जगह लिंग परीक्षण,राजस्थान की टीम 3 बार कर चुकी बड़ी कार्रवाई,राजस्थान,एमपी और यूपी के लोग कराते हैं लिंग परीक्षण,लिंग परीक्षण पर स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई

बाराबंकी-सिद्धौर में 30 बेड के अस्पताल का हुआ उद्घाटन,मंत्री अरविन्द सिंह ने गोप ने किया CHC का उद्घाटन,कार्यक्रम में सपा विधायक रामगोपाल रावत रहे मौजूद

लखनऊ-फेसबुक से ब्लैकमेल करने वाले 2 शातिर अरेस्ट,गिरफ्तार ब्लैकमेलरों में 12वीं का छात्र शामिल,फेसबुक से दोस्ती कर पैसा मंगाते थे शातिर,साइबर सेल ने किया दोनों शातिरों को अरेस्ट

बागपत-ग्राम प्रधान पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप,5 महीने की गर्भवती हुई किशोरी,केस दर्ज,चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की घटना

महोबा-हाथ-पैर बंधा व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प,हत्याकर तालाब में बदमाशों ने फेंका शव,चरखारी कोतवाली के सिजौरा की घटना

मेरठ-3 तलाक मामले पर श्वेत चौधरी बना रहे फिल्म,तीन तलाक पर फिल्म का नाम होगा 'बन्नो',तीन तलाक पर सार्थक बहस करेगी बन्नो-श्वेत चौधरी,बड़े बजट की फिल्म 'बन्नो' में बड़े कलाकार होंगे,मेरठ में शूट होगी तीन तलाक पर फिल्म 'बन्नो',महीनेभर में शुरु हो सकती है 'बन्नो' की शूटिंग

लखनऊ-डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी,सरकार से 48 सौ ग्रेड पे देने की इंजीनियरों की मांग,जूनियर इंजीनियर मांग रहे हैं 3 पदोन्नति वेतनमान,यूपी के 24 विभागों के 24 हजार इंजीनियर्स हड़ताल पर

मैनपुरी-संदिग्ध हालत में कार में लगी भीषण आग,कार में रखे सिलेंडर में लिकेज से लगी आग,शहर के बैंक कालोनी का मामला

मैनपुरी-युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,घिरोर के फैजपुर गांव में युवक ने दी जान

कानपुर-दबंगों के खिलाफ शिकायत करना युवक को पड़ा भारी,पुलिस ने पीड़ित युवक को ही हिरासत में लिया,नौबस्ता में मारपीट के मामले में पुलिस संवेदनहीन

लखनऊ-गाजीपुर में प्रापर्टी डीलर की संदिग्ध मौत का मामला,परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज,8 अक्टूबर को HAL के पास ट्रैक पर मिला था शव,गोमतीनगर क्षेत्र में मिली थी प्रापर्टी डीलर की स्कूटी

प्रतापगढ़-बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक का दौरा,कुंडा,बाबागंज में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया भाग

फैजाबाद-गुमनामी बाबा की जांच जारी,आयोग के अध्यक्ष रि.जस्टिस विष्णु सहाय ले रहे बयान,गुमनामी बाबा के करीबियों का दर्ज़ हो रहा बयान,गुमनामी बाबा के चिकित्सक रहे डीएस तोमर का दर्ज़ हुआ बयान,मौके पर डीएम विवेक भी रहे मौजूद

तीखी आवाज़

वाराणसी: जय गुरुदेव के समागम में राजघाट पुल पर मची भगदड़, 14 लोगों की मौत, 20 घायल

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए स्टेशन के नामों की नीलामी करेगी नोएडा मेट्रो

सड़क हादसे में हुई मौत, PM के दौरान शरीर से निकली गोली

SP और बीएसपी में मुसलमानों का हमदर्द दिखने की होड़

गाजियाबादः कांस्टेबल की आंखों में मिर्च झोंककर छुड़ा ले गए कैदी

'मिशन 265' के साथ यूपी चुनाव में उतरेगी बीजेपी, जानिए पूरी रणनीति

चुनाव बाद तय होगा सीएम: मुलायम

गाजियाबादः ब्रांडेड कपड़ों पर थी नजर तो पूरा ट्रक ही चुरा लिया

गाजियाबादः जिस्मफरोशी के शक में तहस-नहस कर दिया होटल

'परिवार' नहीं संभला, यूपी क्‍या संभालेंगे: शाह

तीखी आवाज़

सुल्तानपुर मे चोरों ने सरकारी खजाने से उड़ाए 1.15 करोड़*

सुल्तानपुर,15 अक्टूबर (एएनएस)।जिले के कादीपुर तहसील  में शुक्रवार रात चोरों ने सरकारी खजाने से एक करोड़ 15 लाख रूपये पर हाथ साफ कर दिया।सुबह खजाने का टूटा ताला देखकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सरकारी खजाने से हुई इस सनसनीखेज चोरी से प्रशासन के होश उड़ गए हैं।

सरकारी खजाने पर पुलिस का पहरा होने के बाद भी हुई चोरी से अधिकारी सकते में हैं। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताते चलें कि कादीपुर तहसील में बने डबल लॉक सरकारी खजाने का ताला टूटा देख कर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि अंदर रखा रुपया गायब है। ताला पास में ही कूड़े में पड़ा था।

सिक्स लेन की सड़क के लिए किसानों को मुआवजे में देने के लिए शुक्रवार को ही बैंक आफ बड़ौदा से नायब नाज़िर शिलाजीत दुबे की देख रेख में एक करोड़ 15 लाख रुपया निकाल कर दो बोरों में लाकर डबल लॉक खजाने में रखा गया था।

ताज्जुब की बात यह है कि पुलिस का पहरा होने के बावजूद चोर सारा रुपया निकाल ले गए। फिलहाल पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

नीलगाय के बच्चे को निगल गया अजगर

संडवा चंद्रिका थाना अंतू के जोगीपुर में सूर्यमणि मिश्रा के बाग में अजगर नीलगाय के बच्चे
संडवा चंद्रिका, प्रतापगढ़ : थाना अंतू के जोगीपुर में सूर्यमणि मिश्रा के बाग में अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल गया। शुक्रवार की सुबह जोगीपुर के ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो बाग में जानवर के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर ग्रामीण नजदीक गए तो अजगर नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। यह देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। थोड़ी देर में बाग में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने डीएफओ यगेश्वर शुक्ला को दी, तो उन्होंने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने अजगर को ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। इस बाबत डीएफओ ने बताया है कि अजगर भूखा होने के चलते मैदानी इलाके में पहुंचा था। उसे आहार मिल गया है। अब फरवरी तक उसे आहार की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बाइक की डिग्गी तोड़ उड़ाए एक लाख

लालगंज,  में कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है, इसका एक नमूना शुक्रवार को देखने को मिला। दुस्साहसी बदमाशों ने विद्यालय परिसर में खड़ी परिचारक की बाइक की डिग्गी को तोड़कर एक लाख रुपये उड़ा दिए। डिग्गी तोड़ते देख लोगों ने हल्ला मचाया तो बदमाश साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। पुलिस देर शाम तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी थी।

------------------------------------
स्थानीय कस्बा स्थित अवधेश विद्या निकेतन शीतलमऊ के परिचारक राकेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार की दोपहर भारतीय स्टेट बैंक लालगंज से एक लाख रुपये निकाले थे। पैसे अपनी बाइक की डिग्गी में रख कर वह विद्यालय चले गए। वहां शिक्षण कक्ष के बरामदे में बाइक खड़ी कर अपना काम करने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने विद्यालय में घुसकर बाइक की डिग्गी का ताला तोड़ डाला और उसमें रखे एक लाख रुपये लेकर भागने लगा। यह देख विद्यालय के छात्रों ने हल्ला गुहार मचाया। पहले से विद्यालय के गेट पर दूसरा बदमाश पल्सर लिए खड़ा था। पल्सर पर बैठकर दोनो बदमाश भागने में सफल रहे। घटना की तहरीर परिचारक ने लालगंज कोतवाली में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। लालगंज पुलिस बाद में बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य जांच में जुटी रही। लालगंज कोतवाल वीपी तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

अखिलेश को मुलायम का मैसेज, कहा- चुनाव बाद तय होगा कौन बनेगा सीएम

गाजियाबादः ब्रांडेड कपड़ों पर थी नजर तो पूरा ट्रक ही चुरा लिया

गाजियाबादः जिस्मफरोशी के शक में तहस-नहस कर दिया होटल

जो अपना 'परिवार' नहीं संभाल सकते वो यूपी क्‍या संभालेंगे: अमित शाह

ग्रेटर नोएडाः विदेशी छात्रा का पर्स छीनकर फरार हुए लुटेरे, पुलिस जांच में जुटी

सपा ने कहा- सत्ता में वह जरूर लौटेगी, कांग्रेस का दावा- जीतने के लिए लड़ रही पार्टी

अब बीजेपी निकलेगी यूपी में परिवर्तन यात्रा

वाराणसी के भीड़ वाले इलाके में हाथी का उत्पात

उत्तर प्रदेश को लेकर इंडिया टुडे के सर्वे पर बोले नकवी- नतीजों से गदगद बीजेपी

यूपीः टोलप्लाजा कर्मियों से दो करोड़ रुपये लूट