tikhiawaz24.in

बुधवार, 19 अक्टूबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ ---------
बीस घंटे बाद मिले दो युवकों के शव

रानीगंज क्रिकेट खेलने के बहाने घर से निकले छह में से तीन युवक सिपाही गांव के पास, कोपा घाट पर बकुलाही नदी में स्नान करने के दौरान डूब गए थे। डूबने के लगभग 20 घंटे बाद दो के शव को ग्रामीणों ने खोजकर नदी से बाहर निकाला। तीसरे युवक का देर शाम तक पता नहीं चल सका।

रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनी सतखरिया गांव निवासी आशीष सरोज पुत्र स्व. जग नारायण, सोनू पुत्र राम बहादुर सरोज, पवन उर्फ दीपक पुत्र अमलेश सरोज गांव के ही साथी कुलदीप, रंजन, लालचन्द्र सरोज के साथ क्रिकेट खेलने के बहाने घर से साइकिल से निकले और कोतवाली क्षेत्र के सिपाह महेरी के बकुलाही नदी के कोपा घाट पर जा पहुंचे। स्नान करने के लिए नदी में पहले आशीष कूदा जब वह डूबने लगा तो दीपक व सोनू भी नदी में कूद पड़े। वह भी डूबने लगे तो लालचन्द्र कुलदीप भी उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े, लेकिन आशीष, सोनू, पवन कुमार उर्फ दीपक गहरे पानी में फंस कर डूब गए। वहीं रंजन ने चतुराई से नदी में बाजरे की डंडी का उखाड़कर फेंका तो उसी के सहारे कुलदीप को निकाला। उसके बाद लालचन्द्र को भी निकाला। जिससे लालचन्द्र, कुलदीप तो बच गए, लेकिन आशीष, सोनू, दीपक की डूबकर मौत हो गई थी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया तो इलाहाबाद से निरंजन निषाद, ¨पटू निषाद, अजुर्न, नवीन, अनिल सहित 8 गोताखोर आए शाम होने के कारण सोमवार को नदी में नहीं घुसे। मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने सिपाहमहेरी कोपा घाट के पास नदी में उतराए दीपक और सोनू का शव बाहर निकाल लिया। जबकि देर शाम तक आशीष का शव नहीं मिल सका था। गोताखोर उसे मंगलवार की शाम को खोजना बंद कर दिए। पुलिस ने दीपक व सोनू को शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव में ही दोनों के शव को दफना दिया गया। उधर आशीष के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

-बुझ गया दो घरों का चिराग

रानीगंज, प्रतापगढ़ : नदी में स्नान के दौरान डूबकर हुई आशीष और सोनू की मौत से दो घरों का चिराग बुझ गया। मृतक सोनू व उसकी बहन ज्योति दोनों एक साथ एमडीपीजी में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे। सोनू की मौत से मां रेखा देवी व पिता राम बहादुर बेहोश पड़े थे। वैसे सोनू के पिता राष्ट्रीय लोकदल युवा अध्यक्ष प्रतापगढ़ के पद पर है। जबकि आशीष सरोज भी तीन बहनों में अकेला था। बड़ी बहन अर्चना की शादी हो चुकी है। कंचन और रंजना के हाथ पीले होने बाकी है। कंचन कक्षा 10 में तो रंजना 8 में पढ़ती है। आशीष के पिता की मौत करीब 15 वर्ष पहले हो चुकी है। मां निर्मला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइयां का काम करती है। ऐसे में घर का खर्च निर्मला के ही ऊपर है। आशीष की मौत से निर्मला का सहारा छीन गया।

मुंबई से गांव खींच लाई मौत

रानीगंज, प्रतापगढ़ : कहते हैं मौत जब आती है तो अपना बहाना खोज लेती है। कुछ ऐसा ही आशीष सरोज के साथ हुआ। वह 16 अक्टूबर को मुंबई से घर आया था और अपने 6 साथियों के साथ स्नान करने गया तो नदी में समा गया।

×
-------------

-मुझे तो मेरा लाल चाहिए

रानीगंज, प्रतापगढ़ : आशीष सरोज का मां निर्मला देवी व दीपक की मां उर्मिला, सोनू की मां रेखा देवी तो दहाड़े मारकर बेहोश पड़ी थी। जब भी वह उठती थी तो बस यहीं कहती नजर आती थी। मुझे मेरा लाल चाहिए। मेरे लाल के पास ले चलो। वहीं सोनू की बहन जयोती, अशीष की कहन कंचन, रंजना, दीपक का छोटा भाई सौरभ व बहन संध्या भी भाई की मौत पर दहाड़े मार बेहोश पडे़ थे और यह कहते नजर आए कि किसके हाथ में राखी बांधूंगी।

-----रंजन की सूझ-बूझ से बची तो जाने

रानीगंज, प्रतापगढ़ : नदी में स्नान करने उतरे पांच साथियों को डूबता देख रंजन ने चतुरता दिखाई और पास के खेत से बजरी का लक्ठा उखाड़कर नदी में फेंका। जिसके सहारे डूबे रहे कुलदीप व लालचन्द्र बाहर आ सके। इसी बीच तीन साथी नदी में डूबकर लापता हो गए थे। रंजन ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन तक तीन गहरे पानी में समा चुके थे। घटना का प्रत्यक्ष गवाह रंजन वह मजर याद कर रो पड़ता है। वह तो यही कहता नजर आ रहा कि भाइयों को बचा नहीं सका। वहीं लालचन्द्र व कुलदीप भी सदमे में हैं। घटना को यादकर फफक पड़ रहे हैं। दोनों यह कहते नजर आए कि मेरी जान रंजन ने बचा ली।

----------मौके पर डटी रही पुलिस

रानीगंज, प्रतापगढ़ : घटना की सूचना पर पिरथीगंज चौकी इंचार्ज संजय कुमार पाण्डेय जहां टीम के साथ मौजूद रहे। वहीं प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। चौकी इंचार्ज पिरथीगंज गोताखोरों के साथ दिनभर डटे र

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

विपुल सिंह

सुनिधि दुबे को विधायक ने किया सम्मानित

सिगरामऊ / जौनपुर - गायन के क्षेत्र मे अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने वाली तेरह वर्शीय बालिका सुनिधि दुबे मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी सिगरामऊ मे नवीं कक्षा की क्षात्रा है इतनी कम उम्र मे वह गायन के क्षेत्र मे नामचीन गायिकाओ को काफी पीछे छोड़ते हुए अपना परचम लहरा रही है पिछले दिनो उसे मंडलायुक्त वाराणसी द्वारा महिला सशक्ती करण एवं नारी सम्मान कार्यक्रम मे सम्मानित किया गया जिसमें सबसे कम उम्र मे नारी सम्मान का पुरस्कार पाने वाली सुनिधि एक मात्र लड़की थी सुनिधि के गायन खासकर भक्ति गीतों जागरण व लोकगीत के प्रस्तुतीकरण को देखकर हर कोई आश्चर्य चकित होता है मंगलवार को उसके स्कूल मे अभिभावक, अध्यापकों, प्रधानाचार्या एवं छात्र छात्राओं के बीच जब बदलापुर के क्षेत्रीय सपा बिधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने उस बालिका को पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया और म्युजिक सिस्टम देने का वादा किया। उन्होंने कहाकि इस बच्ची को तरसने की जरूरत है।लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि हमारे बीच मे भी हीरे है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन राम गन मिश्रा ने संचालन  प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। डायरेक्टर डॉ बबली सिंह ने आभार जताते हुए कहाकि सुनिधि के साथ और कई छात्र छात्राओं को संस्था द्वारा कुशल प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन दिया जाता है। उम्मीद है कि इसी की तरह अन्य छात्र छात्राएँ भी विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।वहाँ पूर्व प्रवक्ता सूर्य भूषण तिवारी, प्रबंधक सभाजीत तिवारी,उमा शंकर पाण्डेय, अंचल तिवारी, राम जतन यादव, विनय कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह,सीमा मिश्र, मीनू मौर्या, बिन्दु विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़


अंबेडकर की दूसरी प्रतिमा लगने से ख़ुशी
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सराय भिखारी गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रविवार की रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से तनाव व्याप्त हो गया। ग्रामीणों, बसपाइयों के आक्रोश को देखते हुए आनन-फानन में प्रशासन ने दूसरी प्रतिमा लगवाई।
सरायभिखारी गांव स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा को दूसरी बार रविवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार को सुबह शौच के लिए जा रही महिलाओं ने देखा तो यह जानकारी लोगों को दी। यह बात तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देवसरा एसओ के साथ आला अधिकारियों को दी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम रतिभान वर्मा, सीओ पट्टी नंद कुमार ओझा भी मौके पर पहुंच गए। बसपा नेता कुं शक्ति सिंह, जीतलाल पासी, जिलाध्यक्ष लालचंद गौतम, जिला प्रभारी लालजी प्रजापति, पट्टी विधानसभा इकाई के अध्यक्ष शोभनाथ गौतम सहित बसपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अपने आक्रोश का इजहार किया।
मौके पर पहुंचे देवसरा एसओ मनीष पांडेय ने आनन-फानन नई प्रतिमा लगवाई। सराय भिखारी गांव निवासी रमाकांत पुत्र भारत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम, पट्टी रतिभान वर्मा ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में पूरी तरीके से शांति है।

संवाददाता डॉ. राम सेवक विश्वकर्मा से बातचीत में डा. मंगलेश ने बताया कि
ग्राम प्रधान राजेश कुमार तिवारी जी ने  मूर्ति के चारोँ तरफ बाउंड्री छत और गेट लगवाने के लिए गांव वालो  से वादा किये ।

सोमवार, 17 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

दिवाली के पहले पीएम मोदी भरेंगे यूपी में हुंकार, करेंगे आठ बड़ी रैलियां.

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के लिए बीजेपी ने रणनीति तय कर दी है। पांच नवंबर से पूरे प्रदेश में रैलियां होंगी। खबर मिली है पीएम मोदी भी प्रदेश कर राजधानी में रैली करेंगे। उत्‍तर प्रदेश में पीएम मोदी की रैलियां एक नया अध्‍याया भी लिख सकती हैं।

सूत्रों से खबर मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में ताबड़तोड़ आठ रैलियां करेंगे। मोदी की पहली रैली महोबा में 24 अक्टूबर को होगी। हालांकि बीजेपी की यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा 5 नवंबर से शुरू होगी। जैसे ही कार्यकर्ताओं को पता चला कि उत्‍तर प्रदेश में पीएम मोदी की रैलियां होंगी तो उनमें गजब का उत्‍साह देखने को मिला।

बीजेपी ने बनाई रणनीति

कांग्रेस की किसान यात्रा/खाट सभा के बाद अब बीजेपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दंगल में कूदने की पूरी रणनीति बना चुकी है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच नवंबर को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद उमा भारती, कलराज मिश्र और राजनाथ सिंह भी परिवर्तन यात्रा के तहत रैलियां करेंगे। बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भी चुनाव प्रचार का हिस्सा बनाने पर गौर किया है।

25 दिसंबर को खत्‍म होगी बीजेपी की यात्रा

बीजेपी की ओर से घोषणा की गई है कि पांच नवंबर से परिवर्तन यात्रा के नाम पर शुरू होने वाले यूपी चुनाव प्रचार की समाप्ति 25 दिसंबर को की जाएगी. इस मौके पर लखनऊ में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

बीजेपी अध्‍यक्ष करेंगे यात्रा की शुरुआत

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पांच नवंबर को सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं 6 नवबंर को उमा भारती और केशव प्रसाद मौर्य ललितपुर में परिवर्तन यात्रा करेंगे। 8 नवंबर को बलिया से कलराज मिश्र यात्रा की कमान संभालेंगे। वहीं सौनभद्र से राजनाथ सिंह परिवर्तन यात्रा निकालेंगे।

तीखी आवाज़

बार-बार नहीं ले पाएंगे सेवाओं का लाभ,सरकार रखेगी आधार पर नजर

आधार यानी, नागरिक का एक स्थायी और विशेष पहचान पत्र। साल 2009 से आधार कार्ड की शुरुआत हुई थी और इसका मकसद नागरिकों को सरकारी योजनाओं की सेवा और लाभ देना था। लेकिन धीरे धीरे देखा जाने लगा कि एक व्यक्ति सरकारी सेवा का लाभ एक बार से ज्यादा लेने लगा, ऐसे में ये आधार कार्ड धोखे का आधार बन गया।

वैसे तो पहचान की तौर पर नागरिकों की आंखों की पुतलियों और उनकी ऊंगलियों के निशान लिए जाते हैं, ताकि हर व्यक्ति सरकारी निगरानी में रहे। अब सरकार इस निगरानी को और कड़ी करने जा रही है। हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक अब सरकार हर व्यक्ति के आधार कार्ड की निगरानी सात साल तक रखेगी।

जी हां, खबर है कि सरकार हर व्यक्ति के आधार कार्ड संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन रखेगी और व्यक्ति खुद भी अपने रिकॉर्ड चेक कर सकेंगे।

दरअसल, ये प्रक्तिया आधार कार्ड के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए निकाली गई है। इसके तहत दो साल नागरिक के कार्ड के रिकॉर्ड सरकार के पास ऑनलाइन में रहेंगे और पांच साल तक ऑफलाइन रहेंगे।

यूआईडीएआई के कार्यकारी अफसर एबीपी पांडे ने कहा, ये मामला बहुत ही संगीन होता जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत नागरिक दो साल तक ऑनलाइन अपनी सारी सेवाएं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगा, लेकिन बाकी 5 साल तक आरकाइव में डिटेल्स संरक्षित रहेगी।

लेकिन साथ में उन्होंने ये भी कहा कि जिला न्यायाधीष की मंजूरी के बगैर कोई भी सुरक्षा एजेंसी इस संबंधित सूचना हासिल नहीं कर सकती है। यदि व्यक्ति ने विशेष पहचान क्रमांक नहीं लिया तो उसे सरकार की कोई भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

50 लाख से ज्यादा लोग फिलहाल एलपीडी सब्सिडी, राशन की सुविधा ले पा रहे हैं, जबकि 10 करोड़ से ज्यादा लोगों रोजाना अपनी मांग भेज रहे हैं। दरअसल, सरकार पिछले काफी समय से ही लोगों के पहचान पत्र की निगरानी को लेकर एक डाटा बेस तैयार करने का सोच रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बावत, रेलवे, खाद्य विभाग सबसे जानकारियां हासिल कर रही हैं।

इस नई प्रक्रिया के तहत सुरक्षा एजेंसियों के पास हर व्यक्ति के क्रमांक के साथ वो कैसे और कितनी सेवाओं का लाभ कितनी बार ले रहा है, इसकी पूरी जानकारी होगी। हालांकि सात साल लंबा वक्त होता है। इसलिए कुछ विशेष सेवाएं ऐसी होंगी जिनकीजानकारी इतने लंबे समय तक रखी जाएगी, बाकी केवल दो साल तक ही रहेंगी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

संदिग्धावस्था में दुकानदार गायब

पट्टी बकाए का पैसा वसूली के लिए व्यापारी द्वारा बाइक दूसरे के यहां रखवाने के मामले में पेंच फंस गया है। बकाएदार युवक घर से गायब हुआ तो उसके पिता ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के बाभनपुर गांव निवासी अरविन्द वर्मा पट्टी नगर के एक व्यापारी के यहां से सामान लेता था। उसने दुकान खोल रखी है। अरविन्द ने काफी पैसा बकाया कर दिया और जब वह पैसा नहीं दे रहा था तो उसकी बाइक को कुछ लोगों ने पट्टी नगर में तब खड़ी करा दी। जब वह किसी काम से आया था। बाइक खड़ी कराने के बाद से ही अरविन्द गायब हो गया। परिजन उसकी खोज खबर में निकले, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग सका।

----------
इस मामले में गायब युवक के पिता भागीरथी ने व्यापारी साथ तीन लोगों को मामले में आरोपी बनाते हुए शिकायत की तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की। पुलिस ने व्यापारी को भी कोतवाली में तलब किया था। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने भी उससे पूछताछ की। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

अज्ञात ब्यक्ति ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा


आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत सरायभिखरी गाँव में लगी अम्बेडकर प्रतिमा को किसी ने सर तोड़ कर धड़ से अलग कर दिया ।जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है मौके पर ग्राम प्रधान राजेश तिवारी जी एस ओ मनीष कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौजूद रहे । संवाददाता रामसेवक विश्वकर्मा और आनन्द  कुमार उपाध्याय से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा की डी एम साहब घटना स्थल पर आयें । खोजी कुत्ता मंगाकर दोसी की खोज कराएं ।

रामसेवक विश्वकर्मा


मामूली विवाद में फायरिंग, एक घायल

विश्वनाथगंज,  मांधाता थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में रविवार की शाम बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इसमें इजराइल उर्फ नन्हें (45) पुत्र इकराम को गोली लग गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गोली मारने के आरोपी अंसार अहमद के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की। गोली से घायल नन्हें को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। मौके पर मांधाता व रानीगंज पुलिस के पहुंचने पर तोड़फोड़ के आरोपी भी भाग निकले। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


सुजानपुर गांव निवासी इकराम व रफीक के विवाद जमीन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। बीते माह डीएम के निर्देश पर एसडीएम व पुलिस प्रशासन ने धान के खेत से होकर चकरोड का निर्माण कराया था। उक्त चकरोड को बाद में क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसमें मांधाता थाने में चार अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार की शाम बिजली का तार जोड़ रहे बच्चों के विवाद में मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते ही देखते दोनों तरफ से असलहे निकल आए और फाय¨रग होने लगी। आठ दस राउंड चली गोली से गांव में जहां दहशत फैल गई वहीं इकराम के पुत्र नन्हें को गोली लग गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। उधर इससे नाराज कुछ लोग अंसार अहमद के घर पहुंचकर तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिए। बाहर खड़ी उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। चारपाई तोड़ दी तथा छप्पर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ रानीगंज संतोष ¨सह, एसओ मांधाता राजकिशोर, एसओ रानीगंज लल्लन यादव, शनिदेव चौकी प्रभारी, देल्हूपुर चौकी प्रभारी भारी भरकम फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही तोड़फोड़ करने वाले मौके से भाग निकले। उधर गंभीर रूप से घायल नन्हें को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। सीओ रानीगंज संतोष ¨सह ने बताया कि इकराम के घर का लड़का बिजली का तार जोड़ रहा था, जिसे अंसार के लड़के ने मना किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और असलम तथा रफीक के बीच फाय¨रग होने लगी। गोली इजरायल के जबड़े में लगी है। गांव में कुछ पुलिस वालों को तैनात किया गया है

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोक भवन पहुंचे,11 बजे कैबिनेट की होगी बैठक,CM अखिलेश की अध्यक्षता में होगी बैठक 

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई,आज 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी,मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाया जाएगा,8 से बढ़ाकर 15 हजार मानदेय किया जाएगा,राज्य ऊर्जा संरक्षण निधी नियमावली का प्रस्ताव,लोहिया पंचायत, सशक्तीकरण योजना शुरू करने का प्रस्ताव,योजना के तहत ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जाएगा,गरीबों के लिए सस्ते आवास देने की योजना,फिल्म टेलीविजन संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना का प्रस्ताव,अयोध्या में इंटरनेशनल थीम पार्क के निर्माण का प्रस्ताव,असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सहूलियत देने का प्रस्ताव

लखनऊ-कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रीता जोशी को लेकर चर्चा तेज,सोशल मीडिया में कांग्रेस छोड़ने को लेकर रीता की चर्चा,रीता जोशी के BJP में शामिल होने की सोशल मीडिया पर चर्चा,रीता जोशी के दोनों फोन बंद,चर्चा और तेज हुई

लखनऊ-लोकनायक जय प्रकाश नारायण पर गोष्ठी का आयोजन, आज दोपहर 12.30 बजे संगीत नाटक अकादमी में कार्यक्रम,कैबिनेट मंत्री रविदास मेहरोत्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कानपुर-गोविंदपुरी पुल का किनारा धंसा,कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,शहर को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ता है पुल,रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं गोविंदपुरी पुल से,गोविंदपुरी पुल के नीचे से गुजरती है दिल्ली-हावड़ा रेल रुट,सेतू निगम के अधिकारियों की प्राथमिकता में नहीं है पुल,50 साल पुराने पुल पर होता है हादसा तो जिम्मेदार कौन ?

ग्रेटर नोएडा-नोएडा STF को मिली बड़ी सफलता,10 हजार का इनामी श्याम बावरिया गिरफ्तार,12 हत्याएं,20 डकैती कर चुका था श्याम बावरिया,मथुरा में 1 ही परिवार के 4 लोगों की हत्या की थी,कासना इलाके से नोएडा STF ने की गिरफ्तारी 

जौनपुर-बदमाशों ने पेट्रोल पम्प के कैशियर को मारी गोली,कैशियर की हालत गंभीर,वाराणसी रेफर किया गया,1 सप्ताह पूर्व पट्रोल पम्प मालिक को भी मारी थी गोली,रंगदारी ने देने पर बदमाश गोली मारकर फरार,बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव की घटना

लखीमपुर-दंपति की हत्या से इलाके में सनसनी,कल देर शाम मिले थे खेत में लहूलुहान,पति की मौके पर पत्नी की अस्पताल में मौत,पलिया थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की घटना 

इलाहाबाद-रामलीला देखने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या,बदमाशों ने बेरहमी से पीटकर की युवक की हत्या,कोड़िहार थाना क्षेत्र के नवाबगंज बाजार की घटना

बिजनौर-यूपी-उत्तराखंड को जोड़ने वाले पुल की हालत जर्जर,अधिशाषी अधिकारी सिंचाई खंड धामपुर की लापरवाही,टूटे पुल से रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन,अधिकारी मौन

कानपुर-विहिप और संत समाज का धर्म-देश रक्षा पर मंथन,मंथन के पहले दिन 6 विषयों पर होगी चर्चा,2 दिवसीय होगा युवा संत चिंतन वर्ग का मंथन,देश भर के शीर्ष युवा संत,विहिप के नेता करेंगे शिरकत,गंगागंज क्षेत्र के नारायण विद्यापीठ में होगा कार्यक्रम

संभल-संभल का सपूत देश के लिए हुआ शहीद,पकिस्तान के सीजफायर का सामना करते हुए शहीद,संभल के रहने वाले सुदीश कटारिया देश के लिए शहीद,नखासा क्षेत्र के पंसुखामिलक का निवासी था शहीद

गोंडा-रंगारंग कार्यक्रम के दौरान दबंग ने सिपाही को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में सिपाही का चल रहा इलाज,बरियाडीह मेले में चल रहा था रंगारंग कार्यक्रम,दबंग अरेस्ट,तरबगंज थाना क्षेत्र में सिपाही को गोली मारने से सनसनी

कानपुर-बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन घाटमपुर में आज,कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा,सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह,दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे सतीश चंद्र मिश्रा 

सिद्धार्थनगर-दहेज के लिए ससुरालियों ने की बहू की हत्या,डेढ़ साल पहले हुई थी मृतका की शादी,डुमरियागंज थाना के शुभरौली गांव की घटना 

झांसी-टोल टैक्स कर्मियों से 1 करोड़ की लूट का मामला,टोलकर्मी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर कराई थी लूट,लूट के 1 करोड़ रुपए,कार समेत 3 बदमाश गिरफ्तार,चिरगांव थाना क्षेत्र से पुलिस ने की थी बरामदगी 

लखनऊ-2012-15 के बीच डेंगू मामले में आये बजट पर क्या कार्रवाई हुई,HC में व्यय का ब्यौरा देंगे प्रमुख सचिव स्वास्थ्य,शहरी आवास,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज होगी मामले की सुनवाई 

अमेठी-डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत,परिजनों ने अस्पताल में जमकर काटा हंगामा,कोतवाली क्षेत्र के साकेत पाली क्लीनिक की घटना

देवरिया-जिला प्रशासन ने माना लार कस्बे में हुई सांप्रदायिक हिंसा,हिंसा की गोपनीय रिपोर्ट देर रात शासन को भेजी गई,लार कस्बे में हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में,पुलिस के डर से दर्जनों युवक घर छोड़कर हुए फरार,लापरवाह लार SO अंशुमान यदुवंशी पर नहीं हुई कार्रवाई,दंगे से निपटने के लिए डीएम,एसपी के सारे दावे फेल

बुलंदशहर-भूमाफिया ने औरंगाबाद में कब्जाई 10 करोड़ की सरकारी जमीन,रजिस्ट्री विभाग,तहसील की मिलीभगत से हुआ बैनामा,सार्वजनिक प्रयोग की जमीन का अफसरों ने किया बैनामा,सेन्ट्रल रिकॉर्ड रूम में आठ साल के बैनामे बदल दिये गये,जिले में अब तक सौ करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमीनें गायब

गोंडा-सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव,युवक की हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोठियां की घटना

अलीगढ़-AMU में सर सैय्यद डे आज,199वीं जन्म दिवस में AMU में कई कार्यक्रम,विश्वविद्यालय के कैनेडी हॉल में होगा मुख्य समारोह,UGC के चेयरमैन प्रो.वेद प्रकाश रहेंगे चीफ गेस्ट

गाजियाबाद-कैबिनेट मंत्री आजम खां आज गाजियाबाद में,शाम 4 बजे जिला योजना की बैठक में होंगे शामिल,शाम 5 बजे आजम खां लाभार्थियों को बांटेंगे ई-रिक्शा,हापुड़,गाजियाबाद,गौतमबुद्धनगर से चयनित हैं लाभार्थी

बुलंदशहर-20 हजार लोगों ने बनाई 18 किमी लंबी मानव श्रृंखला,स्वच्छ भारत अभियान के लिए मानव श्रृंखला,सिटी से गुजरेगी मतदाता जागरूकता अभियान भी होगा,छात्र,पुलिस,NGO,प्रशासन,आम जनता भी होगी शामिल

मथुरा-मंत्री उमा भारती ने यमुना के पानी को लेकर दिया आश्वासन,हथिनीकुण्ड से पानी छोड़े जाने का दिया आश्वासन,30 प्रतिशत पानी मथुरा तक पहुंचाने का दिया भरोसा,वृन्दावन दौरे पर आईं कंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा

कौशाम्बी-आंगनबाड़ी कार्यकत्रि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर के पास पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला शव,पइंसा थाना क्षेत्र के कुंडरावी गांव की घटना

बलिया-अधेड़ व्यक्ति को संदिग्ध हालत में लगी गोली,गंभीर हालत में व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती,रंजिश में पट्टीदारों पर गोली मारने का लगा आरोप,गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की घटना

बुलंदशहर-प्रधान पति की संदिग्ध हालत में मौत,बरामदे में पड़ा मिला प्रधान पति का शव,पत्नी ने चुनावी रंजिश में हत्या की जताई आशंका,अनूपशहर थाना क्षेत्र के रुड़ बांगर गांव की घटना

कानपुर-मरीजों को अब 400 रुपए में मिलेगा प्लेटलेट्स,महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा ने जारी किया आदेश,अस्पतालों की मनमानी के चलते जारी किया आदेश,शिकायतें मिलने पर ब्लड बैंको पर कसी गई लगाम

बुलंदशहर-सांड़ से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड की मौत,साथी होमगार्ड की हालत गंभीर,हायर सेंटर रेफर,जहांगीराबाद से ड्यूटी करके घर लौटते समय हादसा,अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के बिरौली के पास की घटना

नोएडा-नशे में धुत युवक की तार से बांध कर पिटाई,महिला को घूंसा मारने पर जमकर हुई पिटाई,आक्रोशित लोगों ने युवक को जमकर पीटा,सेक्टर 71 की घटना,मौके से युवक हुआ फरार

कानपुर-नाबालिग को सौंपी कार की स्टेयरिंग,6 को किया जख्मी,भागने के प्रयास में कई गाड़ियों में किशोर ने मारी टक्कर,भीड़ ने किशोर और साथी को पीटकर पुलिस को सौंपा,शास्त्री नगर क्षेत्र के सिंधी कालोनी इलाके की घटना
 
नोएडा-शहर में नहीं थम रहा बुखार के डंक का कहर,जांच में पाए गए चिकनगुनिया के 80 नए मरीज,जांच नमूनों में डेंगू के भी 30 मामलों की हुई पुष्टी,डेंगू के 30,चिकनगुनिया के मरीजों की हुई पुष्टि

बस्ती-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बस्ती दौरा आज,बुनकरों और कुम्हारों को मंत्री से काफी उम्मीदें,हर्रैया के महाजन इंटर कॉलेज में होगा कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा-विदेशी छात्र के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप,महिला मित्र के साथ घूमने गया विदेशी छात्र लौटा,फर्जी सूचना पर पुलिस सड़कों पर दौड़ती रही,सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोसायटी का मामला

गाजियाबाद-तेजाब डालने की धमकी देकर बीए की छात्र से दुष्कर्म,पीड़िता ने आरोपी समेत 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट,गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के एक मोहल्ले की घटना

बुलंदशहर-डेंगू से युवती समेत 3 लोगों की मौत,ग्रामीणों में रोष,कल्यानपुर के चित्तापुर में बुखार से युवती की मौत,खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव में किशोरी की मौत,किशनपुर के नई बस्ती में बुखार से महिला की मौत

बुलंदशहर-मतदाता जागरूकता के लिए आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड,25 किमी लंबी मानव श्रृंखला में जुटेंगे 20 हजार लोग,मतदाता जागरूकता का सिटी में होगा आयोजन

अलीगढ़-बदमाशों ने लाखों की शराब से लदी कैंटर लूटी,कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,चालक,मालिक को बांध कर सड़क किनारे फेंका,अकराबाद क्षेत्र के अलहदादपुर के पास की घटना

गाजियाबाद-नए SSP ने चार्ज लेने के बाद चेक किया पुलिस का रिस्पांस टाइम,रात 1.30 बजे SSP ने चेक किया पुलिस का रिस्पांस टाइम, इंदिरापुरम,खोड़ा, लिंक रोड क्षेत्रों चेक में किया रिस्पांस टाइम

हमीरपुर-तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर,ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत,सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवानी पैलेस के पास हादसा 

गोंडा-मण्डलीय अस्पताल में डेंगू के मरीजों का बुरा हाल,परिसर के बरामदे को ही बना दिया गया डेंगू वार्ड,अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगे जा रहे हैं लोग

सोनभद्र-टैंकर-टवेरा की टक्कर में महिला की मौत,4 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,कोलकाता से घूमने आया था परिवार,चोपन थाना के सलखन बाजार में हादसा 

बरेली-युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या,रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव,सीबीगंज थाना के अटरिया इलाके में मिला शव

बरेली-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का बयान,सैफई परिवार के किसी सदस्य को भाजपा नहीं लेगी-केशव,सीएम चेहरा घोषित किए बगैर उतरेंगे चुनाव-केशव मौर्या,सपा-बसपा का प्रदेश हित में अंत जरुरी-केशव मौर्या 

लखनऊ-राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का विधान सभा घेराव आज,विकलांग भत्ता बढ़ाने और विकलांग आयोग बनाने की मांग

लखनऊ-यूपी भोजन रसोइयों का बड़ा प्रदर्शन आज,लक्ष्मण मेला मैदान में आज होगा प्रदर्शन,सरकार से मानदेय बढ़ाने की कर रहे मांग

लखनऊ-सर सैय्यद डे आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कार्यक्रम,अलीगढ़ मुस्लिम पूर्व छात्र एसोसिएशन का कार्यक्रम,7 बजे शाम राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम में होंगे शामिल

लखनऊ-सूर्या फाउंडेशन के सदस्यों का राजभवन भ्रमण,60 सदस्यीय दल राज्यपाल से करेगा मुकालात,दोपहर 12 बजे राजभवन जायेगा सूर्या फाउंडेशन