tikhiawaz24.in

मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़


उत्तर प्रदेश |  (एएनएस )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: प्रत्याशियों में फेरबदल को लेकर कोई मतभेद नहीं है। अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में कई सीटों पर सपा के उम्मीदवार बदले जाने को लेकर मतभेद उजागर होने के सवाल पर कहा, ‘‘बवाल तो आप लोग (मीडिया) मचाये हुए हैं। पार्टी के लोग चाहते हैं कि सरकार बने, उससे भी ज्यादा जनता ऐसा चाहती है। पार्टी में तो यह सब (प्रत्याशियों में बदलाव) चला करता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक टिकट की बात है तो हमें जो राय और सुझाव देने होंगे वह हम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी (मुलायम सिंह यादव) को देंगे। कौन चाहता है कि हारने वाले को टिकट मिले। हम उन्हीं को लड़ाएंगे जो जीतेंगे।’’ सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव द्वारा कल सात विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों में बदलाव को लेकर अपनी नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, ‘‘आप कैसे कह सकते हैं कि वे (घोषित उम्मीदवार) मेरे नहीं हैं। आप कुछ ही चीजों के बारे में मेरी राय जानते हैं। सारी चीजों के बारे में नहीं।’’ सपा द्वारा सोमवार को सात विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि इस कवायद में अखिलेश के कई करीबियों के टिकट कट गये हैं, जिससे वह नाराज हैं। यह पूछे जाने पर कि वर्ष 2012 में हिस्ट्रीशीटर डीपी यादव को टिकट देने से मना करने वाले अखिलेश ने माफिया अतीक अहमद के साथ-साथ जघन्य अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे मुख्तार अंसारी के भाई को टिकट दिये जाने को कैसे बर्दाश्त कर लिया, मुख्यमंत्री ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘‘वैसे तो समाजवादी लोग बहुमत की सर

तीखी आवाज़

प्रतापगढ़

बदमाशों को छोड़ने पर बवाल, दारोगा को पीटा

सगरासुंदरपुर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए छिनैती के आरोपी बदमाशों को सांगीपुर पुलिस द्वारा छोड़ देने पर जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। यही नहीं मौके पर पहुंचे एक दारोगा से लोग भिड़ गए व उसे पीट दिया। आरोपी के घर पर न मिलने पर बगल के दो घरों में आग लगा दी। बवाल पहाड़पुर तिराहे से लेकर आरोपी के गांव तक चार से पांच घंटे तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस रक्षात्मक रही।

पूरा मामला कुछ यूं है। नौ दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे पहाड़पुर निवासी सर्राफ संदीप सोनी सगरासुंदरपुर से अपनी जेवरात की दुकान से पल्सर बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और बाइक व पैसे छीनने का प्रयास करने लगे। इसी बीच उधर से गुजर रही एक महिला आ गई, जिससे संदीप सोनी को कुछ सहारा मिल गया। इसके बाद संदीप ने बदमाशों के नकाब को खींच लिया व उनको पहचान लिया। इसके बावजूद दुस्साहसी बदमाश संदीप की बाइक की चाबी व तिजोरी की चाबी को लेकर भाग गए।

संदीप ने पुलिस को तो सूचना नहीं दी, पर अपने घर व गांव वालों को पूरा मामला बताया। इस पर लोग बदमाशों पर नजर रखने लगे। इसी बीच 11 दिसंबर की शाम कथित बदमाश ग्रामीणों के चंगुल में आ गए। ग्रामीणों द्वारा उन्हें मारपीट कर सांगीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यहां तक तो मामला ठीक था। पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई न कर उन्हें छोड़ दिया। इस बात की भनक लगने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। वह सोमवार की सुबह पहाड़पुर तिराहे पर एकत्रित होकर सड़क जाम कर दिए। इसके चलते सगरासुंदरपुर-किठावर मार्ग बाधित रहा। पहाड़पुर से घुइसरनाथ मार्ग भी बंद रहा। इसी बीच सांगीपुर के एसएसआइ संत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए ग्रामीणों ने उनको घेरकर पीट दिया। ग्रामीण किसी की बात को मानने को तैयार न थे। इसी बीच वहां पहुंचे लालगंज कोतवाल की सरकारी जीप को ग्रामीण फूंकने का प्रयास करने लगे। जीप चालक रत्नेश कुमार के समझाने के बाद जीप फूंकने का इरादा ग्रामीणों ने बदल दिया, पर कुछ देर बाद पुन: ग्रामीण जीप पर धावा बोलने दौड़े तो चालक जीप लेकर भाग निकला। भीड़ के बीच फंसे कोतवाल वीपी तिवारी ग्रामीणों को समझाते-बुझाते रहे। इसी बीच कोतवाल की सूचना पर सीओ कुंडा सुधीर कुमार मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण नहीं मान रहे थे। ग्रामीण सांगीपुर थानाध्यक्ष को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। संख्या कम होने से पुलिस बचाव की मुद्रा में ही दिखी। मौके पर लोगों के आक्रोश को भांपते हुए मौके पर जिले से भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर बुलाए गए। उधर, ग्रामीणों ने कथित आरोपी के गांव बाबूतारा में पहुंचकर धावा बोला। उनके न मिलने पर बगल के देवतादीन वर्मा के छप्परनुमा मकान में आग लगा दी। इससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। बगल में राम नारायण वर्मा का छप्पर भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान ग्रामीण आगे-आगे व पुलिस पीछे-पीछे नजर आई। ग्रामीणों व पुलिस के बीच गोरिल्ला युद्ध होता दिखा। भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे दिन में करीब तीन बजे स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय व एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे।

सांगीपुर पुलिस द्वारा बदमाशों को छोड़ने के आरोपों की जांच कराई जाएगी। सीओ लालगंज व एसओ सांगीपुर से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा बवाल करने वाले भी चिन्हित किए जाएंगे।

तीखी आवाज़

प्रतापगढ़

हिस्ट्रीशीटर प्रधान पति की बम व गोली मार कर हत्या

बाघराय थाना क्षेत्र के कमासिन बाजार के पास स्कार्पियो सवार राजा भैया समर्थक प्रधान पति राजेश सिंह की बम व गोली मार कर हत्या कर दी गई। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने किसी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। हमले में साथ रहा चालक व प्राइवेट गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मृत राजेश की लाइसेंसी पिस्टल, एक लाख रुपये व मोबाइल लूट कर भाग निकले। इस घटना में राजेश के भाई मनोज ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। राजेश बाघराय थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर हत्या, लूट समेत 33 मुकदमे दर्ज थे।

बाघराय थाना क्षेत्र के कोरड़ाजीतपुर गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश (48) पुत्र अवधेश बहादुर सिंह रविवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे तिवारी महमदपुर गांव निवासी राजमणि तिवारी के घर निमंत्रण में शामिल होने गया था। बाटी-चोखा खाने के बाद रात लगभग पौने ग्यारह बजे वह स्कार्पियो से घर लौट रहा था। उनके साथ प्राइवेट गनर धीरज सिंह उर्फ बउआ (30) पुत्र राम कुमार निवासी कोरड़ाजीतपुर, चालक सोनू सिंह (25) पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी उमरी सहसों इलाहाबाद व खाना बनाने वाला सत्यपाल वर्मा (18) पुत्र राम खेलावन भी था। गाड़ी सोनू चला रहा था। राजेश अगली सीट पर बैठा था। धीरज बीच वाली सीट और सत्यपाल वर्मा पिछली सीट पर बैठा था।

स्कार्पियो जैसे ही कमासिन इंटर कालेज के बगल स्थित गेट से बाहर निकल कर राजेश के घर की तरफ मुड़ी, हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाकर बैठे करीब दर्जन भर लोगों ने स्कार्पियो पर चारों तरफ से ताबड़तोड़ बम व गोलियों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चालक घबरा गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पास की रजलू तिवारी व वृंदावन की चाय-पान की दुकान में घुस गई। इस बीच हमलावर भी वहां पहुंच गए। राजेश को मरा देख हमलावरों ने धीरज को स्कार्पियो से नीचे उतार कर गोली मार दी। इसी बीच मौका पाकर सोनू वहां से मृत राजेश के साथ गाड़ी लेकर भाग निकला और चकवड़ नहर पुल पर पहुंचा। वहां पर सोनू व सत्यपाल गाड़ी छोड़ कर गांव की तरफ भाग निकले।

हमलावर भी स्कार्पियो का पीछा करते हुए नहर पुलिया के पास पहुंचे और गाड़ी में रखा करीब एक लाख रुपया, राजेश की अमेरिकन मेड लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल लेकर भाग निकले। सोनू ने चकवड़ गांव में पहुंचने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि राजेश की मौत हो चुकी है। फौरन घायल धीरज, सोनू को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी एमपी वर्मा, एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय, सीओ सदर वेद प्रकाश सिंह समेत आस-पास के आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजेश का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में राजेश के भाई मनोज सिंह की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने

दीपू ओझा पुत्र शिव शंकर निवासी धनवासा, देवानंद शुक्ला, ज्वाला सिंह, पक्का पासी, बृजेश, पवन, संजय सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज उपाध्याय समेत 18 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपी ज्वाला सिंह व पक्का पासी को हिरासत में ले लिया है। एसओ बाघराय अखिलेश सचान ने बताया कि राजेश पर 33 मुकदमे दर्ज थे। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर था। सीओ सदर वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर में कोई स्पष्ट रंजिश की बात नहीं कही गई है। घटना की वजह की जांच की जा रही है।

-राजेश के भाई की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। चुनाव रंजिश समेत कई तरह की रंजिश परिवार वाले बता रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि साले की हत्या में राजेश गवाह था और उसकी गवाही हो चुकी थी। हत्यारोपियों पर भी शक जताया गया है।

सोमवार, 12 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी फॉक्सकॉन ने अपने 8,000 फैक्ट्री कर्मचारियों में से करीब एक चौथाई कर्मचारियों को दो हफ्ते के लिए छु्ट्टी पर भेजने का फैसला किया है। नोटबंदी के बाजार में आई जबरदस्त मंदी को वजह बताते हुए कंपनी ने ये फैसला लिया है।

केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया योजना में पोस्टर ब्वॉय की तरह दिखने वाली फॉक्सकॉन के अधिकारियों के अनुसार, सरकार के नोटबंदी के ऐलान के बाद फोन की बिक्री लगभग 50 फीसदी घट गई है। इसके चलते कंपनी को अपना प्रोडक्शन आधा करना पड़ा है।

कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि नोटबंदी के बाद से मोबाइल फोन की एक महीने की बिक्री पहले के मुकाबले आधी होकर 175 से 200 करोड़ रुपए पर आ गई है।

फिलहाल हालात सुधरने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया है। हालांकि इन छुट्टियों के लिए कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाएगा। कर्मचारियों को पेड लीव पर भेजा गया है।

चीन की शाओमी, ओपो और जियोनी के अलावा इनफोकस और नोकिया के साथ लावा, इंटेक्स, कार्बन और माइक्रोमैक्स के लिए डिवाइस फॉक्सकॉन ही बनाती है।

कंपनी ने बताया कि 5000 से कम दाम वाले मोबाइल ही भारत में ज्यादा बिकते हैं और इस दाम के फोन अमूमन कैश के जरिए ही खरीदे जाते हैं। ऐसे में कंपनी की ब्रिकी में कमी आना स्वाभाविक ही है।

दूसरी कंपनियों के कर्मचारियों की भी जा सकती हैं नोकरी

कई दूसरी फोन कंपनियां भी बहुत जल्द कर्मचारियों की छटनी की घोषणा कर सकती हैं। कई कंपनियों ने नोटबैन के बाद बाजार की बदतर हालत को देखते हुए और हालात में सुधार से नाउम्मीद होते हुए छटनी के संकेत दिए हैं।

एक और बड़ी फोन कंपनी लावा अपना प्लांट सोमवार (12 दिसंबर) से एक हफ्ते के लिए बंद कर रही है। इस प्लांट में 5000 से ज्यादा लोग काम करते हैं, जिन्हें एक हफ्ते काम पर ना आने को कहा गया है।

वहीं इंटेक्स के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि जनवरी में कंपनी के नोएडा प्लांट से 500-600 लोगों की छंटनी कर दी जाएगी। ऐसा करने के पीछे वजह नोटबंदी के बाद कंपनी के बिजनेस में भारी कमी को बताया गया है।

पिछले कुछ दिनों से कंपनियों की ओरसृ से लगातार छटनी के फैसलों की वजह से विभिन्न सेक्टरों में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच अविश्वास और डर का माहौल पैदा हो गया है। नोटबंदी के बाद कंपनियां मंदी से गुजर रही हैं। विशेषज्ञ आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था के लिए अभी और ज्यादा मुश्किल समय होने की बात कह रहे हैं।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा कर दी थी, जिससे देश में मौजूद तकरीबन 85 फीसदी करेंसी लीगल नहीं रही और चलन से अचानक बाहर हो गई। इस फैसले के बाद देश में नौकरियों और अर्थव्यवस्था को लेकर उपापोह की स्थिति है।

तीखी आवाज़

पीलीभीत-नहर में पानी पीने गए किसान को बाघ ने बनाया निवाला,खेत में फसल की रखवाली करते समय हुआ हादसा,1 महीने में बाघ ने 2 किसान को बनाया निवाला,सूचना के बाद ग्रामीणों ने शव को बाघ से छुड़ाया,माधवटांडा थाना क्षेत्र के डगा गांव की घटना

जौनपुर-घने कोहरे की वजह से ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर,4 महिलाओं समेत 7 लोग घायल,CHC में भर्ती,मछलीशहर से कड़े मानिकपुर देवी दर्शन को जा रहे थे,मछलीशहर कोतवाली के NH-21 पर हुआ हादसा

लखनऊ-यूपी एडेड डिग्री कॉलेज शिक्षक संघ का प्रदर्शन आज,मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे शिक्षक संघ के लोग,331 डिग्री कॉलेजों के टीचरों की विनियमितिकरण की मांग,3545 संविदा टीचर नियमित करने की कर रहे हैं मांग,डिग्री कॉलेज के टिचरों ने पहले किया था विधानसभा का घेराव,पुलिस ने जमकर शिक्षकों पर बरसाई थी लाठियां,बेगुनाह टीचरों को हजरतगंज पुलिस ने भेजा था जेल

हमीरपुर-फसल की बर्बादी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान,5 बीघा गेहूं को फसल को मवेशियों ने किया था नष्ट,मुस्करा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव की घटना

गोंडा-भाजपा की परिवर्तन रैली आज,केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र होंगे शामिल,कटरा,कर्नलगंज,तरबगंज विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा,जिले में रात्रि विश्राम,कल भी परिवर्तन रैली में रहेंगे मौजूद

लखनऊ-पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जन्मदिवस पर सीएम ने दी बधाई,राज्यपाल राम नाईक ने भी ईद मिलादुन्नबी पर दी बधाई,सपा सुप्रीमो मुलायम,प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने भी बधाई दी,बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने भी दी मुबारकबाद

प्रतापगढ़-प्रधानपति पर बम से हमले का मामला,प्रधानपति के निजी गनर की इलाहाबाद में इलाज के दौरान मौत,बाघराय के कमासिन में बीती रात प्रधानपति पर हुआ था हमला,हमले में कमासिन गांव के प्रधान के पति राजेश की हुई थी मौत  

लखनऊ-बेटियों की इज्जत बचाने के लिए परिवार को छोड़ना पड़ा गांव,लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल,परिवार ने पुलिस से मांगी मदद तो आरोपियों ने धमकाया,दारोगा जी तहरीर दबाकर बैठ गए,बदमाश घर पर आने लगे,निगोहां के बरगदिया खेड़ा में खौफजदा परिवार का पलायन 

बरेली-भाजपा की परिवर्तन यात्रा में विरोध प्रदर्शन,जनशक्ति एकता पार्टी के प्रत्याशी ने किया विरोध,विरोध पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पिटाई,पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला हुआ शांत,शहर कोतवाली के आलमगिरी गंज का मामला 

कानपुर-कोहरे के चलते ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,शीशामऊ क्रॉसिंग पर हुआ हादसा,पुलिस मौके पर

देवरिया-फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़,3 लैपटॉप 55 हजार फेक वोटर आईडी कार्ड बरामद,पुलिस ने 66 हजार रुपए भी किए बरामद,5 गिरफ्तार,भारी मात्रा में मोबाइल सिम बरामद,कोचिंग की आड़ में धंधा,सदर कोतवाली थाना के सिंधी मिल कॉलोनी में छापा 
 
बांदा-राज्यपाल राम नाईक आज आएंगें बांदा,अधिवक्ता संघ के शताब्दी समारोह में करेंगे शिरकत,कोर्ट परिसर में होना है संघ का शताब्दी समारोह 

लखनऊ-पैगंबर साहब के जन्मदिन पर मायावती ने मुबारकबाद दी,देशवासियों के साथ मुस्लिम समाज को भी मुबारकबाद दी.......यूपी के मुसलमानों को दिली मुबारकबाद,पैगंबर इस्लाम की पैदाइश पूरी मानवता के लिए,पैगंबर साहब ने इंसानियत का संदेश दिया,पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए पैगंबर साहब,आम आदमी को बराबर की जिंदगी जीने का संदेश दिया,भाईचारा-करुणा,गरीबी,बेसहारों को मदद करना चाहिए-मायावती

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बारावफात की दी बधाई,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी बधाई......पैगम्बर साहब ने दुनिया को मानवता की राह दिखाई,मौजूदा दौर में मोहम्मद साहब का संदेश और भी प्रासंगिक-सीएम अखिलेश 

रविवार, 11 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

गोरेगांव। मुंबई के गोरेगांव में एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। फिलहाल हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारण का पता नहीं चल सका है।

डीसीपी (जोन 12) किरण कुमार चव्हाण ने कहा कि हेलीकाप्टर में सवार चार व्यक्ति झुलस गए और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनमें से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

चश्मदीदों के मुताबिक हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद कई धमाके हुए। लोगों ने जब वहां जाकर देखा तो महिला और पायलट बुरी तरह से घायल थे। पायलट बेल्ट से बंधा हुआ था। बेल्ट को एक शख्श ने चाकू से काटा और पायलट को निकाला। बताया जा रहा है कि पायलट ने हवा में तेजी से दो चक्कर लगाए और फिर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा गोरेगांव के पॉश इलाके में स्थित आरेय कॉलोनी के क्षेत्र में हुआ है। गनीमत ये रही कि जहां पर यह हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ वहां पर कोई भी रिहायशी इलाका नहीं था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर आरेय कालोनी में एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जो कि गोरेगांव की एक हरित पट्टी है।

हादसे में हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर पुलिस, एंबुलेंस और दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया है।

स्थानीय निवासियों ने दुर्घटनास्थल से धुआं निकलते देखकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है कि हमने अपने क्षेत्र में दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर धुआं देखा और हमें यह एहसास हुआ कि कुछ अप्रिय हुआ है।

बताया जा रहा है हादसे के समय हेलीकॉप्टर में चार लोग थे, जिनमें पायलेट, को-पायलेट और दो अन्य लोग शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

तीखी आवाज़

लखनऊ-पीएम मोदी का विमान दिल्ली के लिए रवाना,अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी

बहराइच-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान,पीएम का हेलीकॉप्टर न उतर पाने की होगी जांच,शासन प्रसासन का सहयोग नहीं मिला-केशव मौर्या,अधिकारी सपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे-मौर्या

बलरामपुर-चाकुओं से गोदकर युवती की बेरहमी से हत्या,दरिंदो ने युवती की आंख फोड़ी और कान काटा,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,ललिया थाना क्षेत्र के प्रानपुर गाँव की घटना

जौनपुर-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू का बयान,राहुल गांधी को कांग्रेस के लोग भी सीरियस नहीं लेते-रिजिजू,जो लिखकर दिया जाता वह बोलते हैं राहुल गांधी-रिजिजू,लिखा हुआ भी पढ़कर नहीं बोल पाते राहुल-रिजिजू

इलाहाबाद-मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज का दीक्षांत समारोह,दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं की दी गई उपाधियां,लखनऊ की अनुमिता गुप्ता को मिला टॉपर का मेडल
21 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधियों से नवाजा गया

देवरिया-मुलायम संदेश रथ यात्रा पहुंची देवरिया,सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया स्वागत,देवरिया मुख्यालय पर शाम को होगी जनसभा

फैज़ाबाद-युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,प्रेम प्रसंग में प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या,शादी का दबाव डालने पर दिया वारदात को अंजाम,अमेठी के शुक्ल बाजार के निवासी थे प्रेमी-प्रेमिका,15 नवम्बर को मवई के अमराई के पास मिला था शव

गाजियाबाद-हर्ष फायरिंग के आरोपी ने गोली मारकर की आत्महत्या,महादेव होटल में खुद को सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली
सुसाइड नोट में अपने आप को बताया निर्दोश,गाजियाबाद में घंटाघर स्थित महादेव होटल में मिला शव,मुरादाबाद में शादी समारोह में दुल्हे के भाई की हुई थी मौत,हर्ष फायरिंग में दूल्हे के भाई को लगी थी गोली

गाजीपुर-कार्यक्रम में केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बयान,संवाद का सबसे तेज़ माध्यम है इंटरनेट-मनोज सिन्हा,
100 करोड़ से ज्यादा मोबाइल देश में इस्तेमाल हो रहे है-सिन्हा
'ढाई लाख गाँवों को हाई स्पीड इन्टरनेट से जोड़ने पर काम हो रहा है',गाजीपुर के हर गाँव को जल्द इंटरनेट से जोड़ दिया जाएगा-सिन्हा,इन्टरनेट की ट्रेनिंग से महिलाओं के जीवन में सुधार होगा-सिन्हा

कानपुर-लाश पर गुजरते रहे वाहन,देखती रही कानपुर पुलिस, कानपुर डायल 100 पुलिस के दावों की खुली कलई,पनकी और सचेंडी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही,सड़क पर घंटों पड़ा रहा शव,तमाशा देखती रही पुलिस,कई घंटों तक शव पर से गुजरते रहे ट्रक और गाड़ियां,घंटों बाद शव को बोरे में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

लखनऊ-पुलिस वीक में IAS और IPS अधिकारियों का मैच खत्म,IPS-11 ने 7 विकेट से IAS-11 को हराया,IPS संजीव सुमन मैन ऑफ दी मैच बने

दिल्ली-मायावती के आवास पर बीएसपी नेताओं का जमावड़ा,बीएसपी को-ऑर्डिनेटरों की बैठक आज,मायावती के दिल्ली स्थित आवास पर बैठक का आयोजन

मैनपुरी-गले में फांसी का फंदा लगा युवक का शव मिला,युवक की हत्या किए जाने की आंशका,करहल थाना क्षेत्र की घटना

शनिवार, 10 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

कर्नाटक

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग और हुबली में हवाला का कारोबार चलाने वाले के घर में छापा मारकर भारी मात्रा में नगदी और सोना बरामद किया है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब आरोपी के घर तलाशी ली तो तो बाथरूम की दीवार में एक तिजोरी मिली। इससे पांच करोड़ 70 लाख रुपए की 2000 हजार की नई नोटें और 90 लाख रुपए की पुरानी 1000 व 500 रुपए के नोट मिले। इस तिजोरी से अधिकारियों को 32 किलो सोना भी मिला।

आठ नवंबर से जब से नोटबंदी का ऐलान हुआ तब से लगातार बरामद हो रहे अवैध धन में यह एक बड़ी रकम है। इससे पहले तमिलनाडु में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यहां के खनन सम्राज शेखर रेड्डी के घर छापा मारकर 142 करोड़ रुपए बरामद किए थे।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने रेड्डी की एक गाड़ी से 24 करोड़ की 2000 की नई नोटें बरामद की थी। इसके बाद अधिकारियों ने जब उसके घर में छापा मारा तो कुल 142 करोड़ रुपए मिले।

शनिवार को कर्नाटक से बरामद हुए पांच करोड़ 70 लाख रुपए को मिला लिया जाए तो नोटबंदी से अबतक कुल करीब 174 करोड़ रुपए की अवैध नगदी बरामद हो चुकी है।

इससे दो दिन पहले चन्नई के कारोबारियो के यहां छापा मारकर आयकर विभाग ने कई जगहों पर छापा मारकर 10 करोड़ की नगदी और 127 किलो सोना बरामद किया था।