tikhiawaz24.in

रविवार, 8 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-बीजेपी ने चुनाव आयोग से की यूपी सरकार की शिकायत,बैक डेट में तबादले,नियुक्तियां और टेंडर जारी-बीजेपी,दबाव में काम कर रहे अधिकारी-बीजेपी,आयोग से अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली-प्रो.रामगोपाल यादव चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे,राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर,MLC सुनील सिंह साजन भी साथ में पहुंचे,दस्तावेजों के साथ चुनाव आयोग दफ्तर में अपना पक्ष रखने पहुंचे,चुनाव आयोग ने प्रो. रामगोपाल यादव को दिया था समय,चुनाव आयोग को शपथ पत्र के साथ सहमति पत्र सौंपेगा अखिलेश खेमा,अखिलेश यादव के समर्थन में करीब 5731 डेलीगेट्स के शपथ पत्र

दिल्ली-प्रोफेसर रामगोपाल यादव का बयान,229 एमएलए में से 205 हमारे साथ हैं-रामगोपाल,90 प्रतिशत से अधिक नेता हमारे साथ है-रामगोपाल,24 सांसदों में से 15 सांसदों के हस्ताक्षर हैं-रामगोपाल,एमएलए,एमपी,एमएलसी सभी अखिलेश के साथ-रामगोपाल,7 लाख पन्नों में शपथपत्र रिसीव कराए-रामगोपाल,समाजवादी पार्टी और साइकिल पर हमारा हक-रामगोपाल,5731 डेलीगेट्स में 4440 हमारे साथ हैं-रामगोपाल,चुनाव आयोग ने हमे 9 तारीख तक का समय दिया है-रामगोपाल

प्रतापगढ-आधा दर्जन पिस्टल समेत 3 तस्करों को STF ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में कारतूस और अन्य प्रतिबंधित सामान भी बरामद,पकड़े गए युवक कंधई, नगर कोतवाली,बिहार प्रान्त के रहने वाले,मान्धाता कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग से हुई गिरफ्तारी,चुनावों में गड़बड़ी फैलाने के लिए पिस्टलों को लाने की आशंका

कानपुर देहात-चेकिंग के दौरान कार से 4 लाख रुपए पुलिस ने किए बरामद,महोबा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशू शिवहरे की है कार,अकबरपुर में बारा टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान बरामदगी,पूर्व अध्यक्ष के ड्राइवर, गनर को पुलिस ने लिया हिरासत में

बाराबंकी-बच्चे पर चाय गिरने से नाराज पति ने पत्नी को दिया तलाक,3 बार तलाक बोलकर पत्नी को घर से किया बाहर,परेशान महिला ने दरियाबाद थाने में पति के खिलाफ दी तहरीर,पीड़िता ने सरकार से 3 तलाक प्रथा खत्म करने की मांग की,बाराबंकी के दरियाबाद थाना क्षेत्र का मामला

हमीरपुर-रेप पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार,गांव का दंबग आरोपी दे रहा पीड़िता को धमकी,केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी,सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का मामला

गोंडा-बलरामपुर सदर से सपा विधायक के 2 भाइयों पर इनाम घोषित,हत्या के मामले में फरार होने पर पुलिस ने घोषित किया इनाम,धानेपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक के विवाद में हुई थी हत्या

लखनऊ-चुनाव आयोग के अनुमोदन पर 35 तहसीलदारों के तबादले,आयोग के अनुमोदन पर 35 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले,चुनाव आयोग के अनुमोदन पर 35 तहसीलदारों के एकमुश्त तबादले

इलाहाबाद-एसीजेएम अष्टम कोर्ट से 11 पुलिस कर्मियों पर NBW,कोर्ट में गवाही देने न आने पर गैर जमानती वारंट जारी,जार्जटाउन थाना क्षेत्र में बस पर पथराव का है मामला,अतीक अहमद और अशरफ भी हैं मामले में आरोपी

लखनऊ-यूपी पीएससी समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामला,कोर्ट के आदेश के बाद हजरतगंज में एफआईआर दर्ज,27 नवम्बर को हिंदी की परीक्षा के पेपर हुआ था लीक

लखनऊ-केंद्र के आदेश पर IPS अमिताभ ठाकुर को मिली सुरक्षा,मकी मिलने की अमिताभ ठाकुर ने की थी शिकायत,संयुक्त सचिव भारत सरकार के आदेश पर मिली सुरक्षा

इलाहाबाद-मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने माघ मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण,स्वच्छ,सुन्दर और दिव्य थीम से सम्पन्न होगा माघ मेला-2017,पॉलीथीन पर बैन, कुल्हड़, दोना एवं पत्तल का करें प्रयोग-सीएस,गंगाजी में छोड़ा जाएगा 80 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी-भटनागर,स्नानार्थियों हेतु स्वच्छ पानी नदी में उपलब्ध कराना प्राथमिकता,लगातार बिजली सप्लाई का ध्यान रखें पावर हाउस- मुख्य सचिव,माघ मेला क्षेत्र में बिजली कटी तो अफसरों की खैर नहीं-भटनागर

मेरठ-चेकिंग के दौरान 3 लाख रुपए बरामद,नए नोटों के साथ तीन लोग पुलिस हिरासत में,टीपी नगर क्षेत्र के बागपत चौराहे का मामला

शामली-चाकुओं से गोदकर युवक की सरेआम हत्या,शामली के कैराना थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-चुनाव आयोग ने अर्चना द्विवेदी की तैनाती के आदेश जारी किए,अर्चना द्विवेदी बरेली के मीरगंज की एसडीएम बनाई गईं,पीसीएस अर्चना द्विवेदी को सरकार ने किया था निलम्बित

लखीमपुर-अण्डे के कारोबारी से 97 हजार रुपये बरामद,पुलिस ने इनकम टैक्स के अधिकारियों को किया सुचित,धौरहरा पुलिस ने बहराईच रोड से किया गिरफ्तार

सोनभद्र-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर में मिला,ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 की घटना,घर में पानी की टंकी में मिला युवक का शव

लखनऊ-मलिहाबाद में 58 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का खुलासा,सगे भाई ने ही की थी ईंट से कूच कूचकर हत्या,महिलाबाद पुलिस ने हत्यारोपी भाई को किया अरेस्ट

बलिया-चेकिंग कर गाड़ियों से उतरवाए जा रहे झंडे और पोस्टर,झंडा उतारने के दौरान बीएसपी नेता और पुलिस में झड़प,रेलवे स्टेशन के पास पुलिस कर रही थी चेकिंग

लखनऊ-अमर सिंह अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना,गो एयर की फ्लाइट G8-188 से अमर सिंह गए दिल्ली

नोएडा-शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद,जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने स्कूलों को जारी किया निर्देश

शुक्रवार, 6 जनवरी 2017

तीखी आवाज

दिनभर की बड़ी खबर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए होने वाली सेलेक्शन कमेटी की बैठक तीन घंटे बाद शुरू हुई। पहले खबर आई थी कि मीटिंग आज नहीं हो पाएगी लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई लोढ़ा कमेटी ने बीसीसीआई के पांच मेंबर वाले सिलेक्शन पैनल को टीम सिलेक्शन की इजाजत दे दी। फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। उम्मीद के मुताबिक विराट कोहली की बतौर कप्तान ताजपोशी वनडे और टी20 सीरीज के लिए हो गई है। लंबे अरसे बाद टीम में युवराज सिंह की वापसी हुई है। जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सेलेक्शन क्रिकेट के दोनों फार्मेट में हुई है।

यूपी में चुनावी समर के ऐलान के साथ ही सियासी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। 403 सीटों वाली यूपी विधानसभा के लिए टिकटों की घोषणा में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सबसे आगे है। बीएसपी ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 100 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक देश की जीडीपी में भारी गिरावट देखने को मिली है। जो जीडीपी 2015-16 में 7.6 फीसदी थी, वह 2016-17 में पहले के मुकाबले गिरकर 7.1 फीसदी पर आ गई है। वहीं दूसरी ओर वास्तविक ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) 2016-17 में 7.2 फीसदी रही है, जबकि इससे पहले 2015-16 में यह 7.2 फीसदी थी। इसके अलावा 2016-17 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 5.6 फीसदी रही है, जबकि इससे पहले 2015-16 में यह दर 6.2 फीसदी रही थी।

दिल्ली सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला करते हुए मेट्रो फेज-4 को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि इस नए प्रोजेक्ट के तहत छह नए रूट पर 103 किमी लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस मेट्रो के निर्माण से करीब 8.5 लाख लोग मेट्रो से जुड़ जाएंगे। दिल्ली कैबिनेट की बैठक के बाद ये फैसला किया गया है। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में फेज-4 मेट्रो को मंजूरी के साथ-साथ और भी कई अहम फैसले किए गए हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। ओम पुरी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय और कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। ओम पुरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी फिल्मों और थियेटर में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया। 19 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में जन्मे ओम पुरी सिर्फ भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहे बल्कि वो ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी खास योगदान दिया।

तीखी आवाज़

UP की 5 विधान परिषद सीटों पर भी होगा चुनाव,2 शिक्षक MLC इलाहाबाद-झांसी, कानपुर सीट पर चुनाव,3 स्नातक MLC गोरखपुर-फ़ैजाबाद, बरेली-मुरादाबाद,कानपुर सीट पर होगा चुनाव स्नातक MLC चुनाव,विधान परिषद चुनाव की 10 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना,17 जनवरी को नामांकन, 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी,3 फ़रवरी को मतदान और 6 फरवरी को काउंटिंग होगी,9 फ़रवरी को एमएलसी चुनाव की अधिसूचना होगी समाप्त

लखनऊ-CM अखिलेश यादव ने आज विधायकों की बुलाई बैठक,9 बजे अखिलेश ने 5 केडी पर विधायकों की बुलाई बैठक,कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विधायकों से होगी चर्चा

लखनऊ-चुनाव के संचालन के लिए बीजेपी ने बनाया कोर ग्रुप,प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने 26 सदस्यीय कोर ग्रुप बनाया,कोर ग्रुप में राजनाथ सिंह और ओम प्रकाश सिंह का नाम,ओम माथुर,कलराज मिश्र,दिनेश शर्मा,सुनील बंसल का नाम,विनय कटियार,रमापति राम त्रिपाठी, एलके बाजपेयी भी शामिल,रीता जोशी,ब्रजेश पाठक,स्वामी प्रसाद मौर्या,स्वाति सिंह भी,टिकट वितरण में कोर कमेटी की होगी अहम भूमिका

लखनऊ-बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की,शलभ मणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला,डॉ. चंद्रमोहन,अनिला सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा बनाए गए प्रवक्ता,राकेश त्रिपाठी भी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता बने

लखनऊ-कोहरे के चलते रेलवे ने 4 ट्रेनों को रद्द किया,14266 देहरादून बनारस एक्सप्रेस रद्द की गई,12238 जम्मूतवी बनारस एक्सप्रेस रद्द की गई,12327 उपासना एक्सप्रेस रद्द को रद्द किया गया

गाजियाबाद-रूपनगर चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने किया सस्पेंड,शराब के नशे में लोगों से की बदसलूकी का आरोप,नाराज लोगों ने किया चौकी का घेरावस,सीओ की रिपोर्ट पर हुई निलंबन की कार्यवाई

लखनऊ-तलाकशुदा महिलाओं की मदद करेगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच,3 तलाक के मुद्दे पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा,इसके लिए प्रदेश में जलसा का आयोजन होगा,6 जनवरी को मुजफ्फरनगर,7 को नोएडा को आयोजन,8 को उन्नाव,कानपुर 9 को बाराबंकी में होगा आयोजन,10 को अंबेडकरनगर,11 को रायबरेली,12 को हरदोई में जलसा,13 को बांदा,14 को फतेहपुर,5 जनवरी को लखनऊ में जलसा

लखनऊ-बंथरा के शिवदीनखेड़ा में विक्षिप्त की पीट पीटकर हत्या,पड़ोसी महिला ने बेटी से छेड़खानी कहकर की पिटाई,पुलिस की जांच में छेड़खानी का आरोप निकला फर्जी

जौनपुर-बाइक सवार ने अधेड़ को मारी टक्कर,अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ की हुई मौत,मुगरा बादशाहपुर के रामपुर गाव की घटना

मंगलवार, 3 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

प्रतापगढ़

सड़क किनारे मिला युवक का शव

रानीगंज दयालपुर गांव के पास सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में कशेरुआ सतीकापूरा गांव निवासी रमेश कुमार उर्फ वकील हरिजन (36) को शव मिला। परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। रानीगंज थाना क्षेत्र के कशेरुआ गांव निवासी बचई के सात बेटे थे। इसमें दो बेटों की मौत हो गई है। रमेश कुमार दूसरे नंबर का बेटा है। वह लकड़ी काटने के साथ मजदूरी करके परिवार का खर्च उठाता था। पत्नी शीला के साथ तीन बच्चे हैं। घर से चार दिन पहले वह निकला था फिर वापस नहीं आया। सोमवार को सुबह दयालपुर गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में उसका शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी तो मां केवली देवी व पिता बचई के साथ बहन व परिवार के लोग पहुंचे। शव के पास शराब की शीशी व जेब से बीड़ी माचिस मिला। हालांकि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। मौके पर एसओ शुभनारायण, एसआई आशुतोष तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, राकेश भदौरिया पहुंचे और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शराब पीने की वजह से मौत मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। रमेश की पत्नी अपनी बहन के यहां थी। जब उसे पति के मौत की सूचना मिली तो वह घर पहुंची। गांववाले रमेश की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कहानी साफ होगी।

तीखी आवाज़

प्रतापगढ़

सड़क किनारे मिला युवक का शव

रानीगंज दयालपुर गांव के पास सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में कशेरुआ सतीकापूरा गांव निवासी रमेश कुमार उर्फ वकील हरिजन (36) को शव मिला। परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। रानीगंज थाना क्षेत्र के कशेरुआ गांव निवासी बचई के सात बेटे थे। इसमें दो बेटों की मौत हो गई है। रमेश कुमार दूसरे नंबर का बेटा है। वह लकड़ी काटने के साथ मजदूरी करके परिवार का खर्च उठाता था। पत्नी शीला के साथ तीन बच्चे हैं। घर से चार दिन पहले वह निकला था फिर वापस नहीं आया। सोमवार को सुबह दयालपुर गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में उसका शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी तो मां केवली देवी व पिता बचई के साथ बहन व परिवार के लोग पहुंचे। शव के पास शराब की शीशी व जेब से बीड़ी माचिस मिला। हालांकि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। मौके पर एसओ शुभनारायण, एसआई आशुतोष तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, राकेश भदौरिया पहुंचे और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शराब पीने की वजह से मौत मान रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। रमेश की पत्नी अपनी बहन के यहां थी। जब उसे पति के मौत की सूचना मिली तो वह घर पहुंची। गांववाले रमेश की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कहानी साफ होगी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

छापेमारी में कई आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी करके कई थाना क्षेत्रों से आरोपियों को पकड़ा है। कोहड़ौर से रामलाल के कब्जे से 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई। कंधई से सूबेदार सरोज के कब्जे से 18 शीशी देशी अवैध शराब बरामद कर आरोपी को जेल भेजा गया। नवाबगंज से रूपचंद्र सरोज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। अंतू से दीपक व राजा हिन्दुस्तानी को अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा जनपद के अलग-अलग थानों से 13 वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस द्वारा शांति भंग करने के आरोप में 13 लोगों का चालान किया गया।

तीखी आवाज़

लखनऊ-अखिलेश-मुलायम के बीच सुलह के फार्मूले का खुलासा,सीएम अखिलेश के करीबी नेताओं के हवाले से ख़बर,चहेते प्रत्याशियों को मिले टिकट तो सुलह के संकेत,अखिलेश खेमा चहेते प्रत्याशियों की सूची को लेकर अडिग,सीएम जिनको नहीं चाहते उनका टिकट कटे तो बने बात,राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने तक राजी,सीएम की सूची पर ही प्रत्याशियों को टिकट देने की मांग 

लखनऊ-दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में लाखों की लूटपाट,शोरुम से लाखों के जेवरात लुटेरे लेकर फरार,अलीगंज में तिरुपति ज्वैलर्स में की लाखों की लूट

दिल्ली-चुनाव आयोग के साथ रामगोपाल की बैठक खत्म,रामगोपाल ने आयोग के सामने रखा अपना पक्ष,नरेश अग्रवाल,अभिषेक मिश्रा भी रहे मौजूद,अपना पक्ष रखने के बाद रामगोपाल यादव का बयान-समाजवादी पार्टी हमारी,चुनाव चिन्ह पर हमारा हक,चुनाव आयोग के सामने हमने पक्ष रखा,उम्मीद है हमारे पक्ष में होगा फैसला 

लखनऊ-सपा में आज़म खां की भूमिका फिर साबित होगी अहम,24 घंटे से आज़म खां सपा के झगड़े को दूर करने में सक्रिय,ओमप्रकाश सिंह,नारद राय से भी आज़म की हो चुकी मुलाकात,समाजवादी कलह को दूर करने के लिए आगे आये आज़म खां,सुलह के लिए आज़म खां ने दोबारा बातचीत खाका किया तैयार

दिल्ली-मंत्री आजम खां का बयान-मैं यहां क्यों आया क्यों बताऊ,कुछ तो मेरा पर्सनल रहने दो,पार्टी में सुधार मुमकिन हैं,एक दिन में निलंबन वापास तो कुछ भी हो सकता है,वफा-बेवफाई की बात नहीं,सरकार कैसे बने,विवाद से यूपी के मुस्लिम निराश

लखनऊ-प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा कार्यालय में मौजूद,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात,नये साल पर बधाई देने वालों का लगा तांता,नरेश उत्तम ने ETV से औपचारिक बातचीत में कहा-सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ सपा की जंग रहेगी जारी,नेताजी का सिपाही हूँ,समाजवाद के लिए जिंदगीभर लड़ता रहूँगा,सपा 2017 में दोबारा सरकार बनाने जा रही है,अखिलेश यादव फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

उन्नाव-लूट के विरोध पर पिता-पुत्र को बदमाशों ने पीटा,दोनों की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,माखी थाना क्षेत्र के सिंधुपुर की घटना

गोरखपुर-BSP प्रत्याशी आनंद निषाद समेत 3 लोग जिलाबदर,DM ने आनंद निषाद को देवरिया में रहने का दिया आदेश,पीपीगंज थाने में आनंद निषाद पर दर्ज हैं 3 गंभीर केस,हत्या का प्रयास,धमकी और मारपीट के 3 केस दर्ज हैं,कैम्पियरगंज विधानसभा से BSP प्रत्याशी हैं आनंद निषाद 

चंदौली-संदिग्ध हालत में खेत में मिला व्यक्ति का शव,लोगों ने जताई हत्याकर शव फेंकने की आशंका,शव के पास मिली सल्फास,शराब की बोतलें,सदर कोतवाली  के जयरामपुर गांव का मामला

मेरठ-ऑल्टो कार और सीएनजी टैंपो में भिडंत,हादसे के बाद कार और टैंपो में लगी आग,टैंपो चालक गंभीर रूप से झुलसा,हालत गंभीर, थाना जानी क्षेत्र के सुभारतीपुर चौकी की घटना

लखनऊ में पुलिसिंग पर फिर खड़े हुए सवाल,लगातार डकैती की वारदातों से थर्राई राजधानी,दर्जनभर आईपीएस की तैनाती बेमानी साबित हुई,कल महिलाबाद में 2 डकैतियां,आज अलीगंज में वारदात,दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी शोरूम में की लाखों की लूट

इलाहाबाद-रेलवे लगातार दुर्घटनाओं से नहीं ले रहा है सबक,टूटे रेल ट्रैक से गुजरी राजधानी समेत कई वीवीआईपी ट्रेन,इलाहाबाद और सूबेदारगंज के बीच टूटी है ट्रैक की पटरी,अप लाइन में आये फ्रैक्चर के बाद कॉशन पर चल रही ट्रेनें,सीपीआरओ विजय कुमार ने इसे बताया सामान्य घटना,ठण्ड के मौसम में अक्सर होता है फ्रैक्चर-सीपीआरओ,जानकारी मिलने के बाद ट्रैक को कराया जाता है दुरुस्त

कासगंज-बस ने बाइक को मारी टक्कर,बाइक सवार 2 लोगो की मौत,एक युवक गंभीर घायल, अलीगढ़ रेफर,सिकंदर थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ-मंत्री शिवाकान्त ओझा की अचानक तबीयत बिगड़ी,शिवाकांत ओझा को पीजीआई ले जाया गया,तबीयत बिगड़ने से नहीं कर पाए प्रेस कॉंफ्रेंस,एनेक्सी में 12 बजे करनी थी प्रेस कॉंफ्रेंस,एनेक्सी में अधिकारियों ने दी जानकारी

संतकबीरनगर-प्राइवेट बस पलटने से दर्जनभर लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,साइकिल सवार को बचाने में पलटी बस,महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव की घटना 

मऊ-ट्रक की टक्कर से महिला की मौके पर मौत,हादसे के बाद ट्रक लेकर चालकर फरार,शहर कोतवाली के काटन मिल की घटना

बदायूं-लापता युवक का बोलेरो में शव मिलने से हड़कम्प,दोस्तों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप,दातागंज कोतवाली के ममरेज कस्बे की घटना

सोमवार, 2 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-तबियत खराब होने से मुलायम सिंह यादव का दिल्ली दौरा रद्द,डॉक्टरों ने मुलायम सिंह यादव को दिल्ली जाने से किया मना,मुलायम सिंह यादव का आज दिल्ली जाने का था कार्यक्रम,डॉक्टरों की सलाह पर मुलायम सिंह यादव ने दौरा किया रद्द,5 VD आवास में मुलायम सिंह यादव कर रहे आराम,मुलायम के निर्देश पर शिवपाल यादव दिल्ली रवाना 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 5 KD में बुलाई अहम बैठक,सीएम अखिलेश यादव 5 केडी पहुंचे,पार्टी विधायकों,MLC को मुख्यमंत्री ने बैठक में बुलाया,राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक 

लखनऊ-अखिलेश यादव के समर्थकों की आज हो सकती है वापसी,सुनील सिंह साजन ,आनंद भदौरिया,संजय लाठर,उदयवीर सिंह अरविंद यादव की होगी पार्टी में वापसी,अखिलेश यादव ने दी वापसी को लेकर अपनी सहमति,बर्खास्त यूथ नेताओं की भी होगी पार्टी में वापसी,मोहम्मद एबाद,प्रदीप तिवारी,दिग्विजय सिंह देव,ब्रजेश यादव की भी समाजवादी पार्टी में वापसी होगी,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे भी होंगे बहाल 

आगरा-कक्षा आठ तक के सभी स्कूल तीन जनवरी तक बंद,बढ़ती शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ-रैली में आ रही बीजेपी कार्यकर्ताओं की बस पलटी,आधा दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल,अस्पताल रेफर,निगोहा इलाके में नर्सरी मोड़ के पास हुआ हादसा

दिल्ली-राज्यों में चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला,धर्म,जाति के आधार पर वोट मांगने पर साफ करेगा रुख,धर्म,समुदाय के हवाले से वोट मांगना सही है या नहीं! 

बदायूं-बैल गाड़ी में टेम्पो घुसने से ड्राइवर की मौत, 8 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,सहसवान थाना क्षेत्र के सहसवान मार्ग की घटना 

लखनऊ-5 जनवरी को होने वाला सपा का अधिवेशन स्थगित,मुलायम सिंह के आदेश पर अधिवेशन किया कैंसिल,शिवपाल यादव ने ट्वीट कर दी स्थगित होने की जानकारी

मुरादाबाद-डिजाइनको पीतल फर्म में आग लगने से हड़कंप,दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं,आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका,मझोला थाना क्षेत्र में है डिजाइनको पीतल फर्म 

लखनऊ-शिवपाल यादव अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली गए,चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएंगे शिवपाल,सपा में मचे घमासान पर शिवपाल का दौरा

फिरोजाबाद-युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी,घर से बुलाकर बदमाशों ने मारी गोली,उत्तर थाना के ककरऊ गांव की घटना

चित्रकूट-5 लाख के इनामी बबली कोल ने 1 लाख मांगी रंगदारी,रंगदारी न देने पर कोटेदार को दी जान से मारने की धमकी,मानिकपुर तहसील के जारोमाफी इलाके का मामला 

अंबेडकरनगर-अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा,एक की मौत,दो लोग गंभीर घायल,अस्पताल भेजे गये,बसखारी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा 

तीखी आवाज़

यूपी में चाचा भतीजे की जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कल हुए सियासी ड्रामे के बाद अब यूपी से एक और बड़ी खबर आ रही है।खबर है कि ”शिवपाल यादव ने सपा के सारे पदों से इस्तीफा दे दिया है। कल दिनभर हुए ड्रामे के बाद शाम को अखिलेश और मुलायम की बीच सुलह हो गई। जिससे शिवपाल यादव नाराज बताए जा रहे हैं।

खबर है कि पार्टी मुलायम ने अखिलेश हाथों में पूरी तरह सौंप दी है और इस बात से उनके भाई शिवपाल यादव बुरी तरह नाराज हैं। उन्होंने सपा के हर पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। इस्तीफे को लेकर रविवार को शिवपाल ने मुलायम के घर जाकर उनसे मुलाकात की है।

वहीं सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों का यकीन करें तो शिवपाल यादव भाजपा में जा सकते हैं। अमर सिंह और शिवपाल के बीच बात बनती नजर आ रही है।

आज समाजवादी पार्टी का विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। ये बैठक जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाली है। रामगोपाल यादव की ओर से बुलाए गए इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कुछ बड़े फ़ैसले लिए जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अधिवेशन में अमर सिंह को पार्टी से निकाला जा सकता है और अखिलेश यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष और पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। साथ ही शिवपाल यादव को लेकर भी कोई प्रस्ताव आ सकता है।

इससे पहले शनिवार को अखिलेश से मिलने के बाद मुलायम ने उनकी बर्ख़ास्तगी वापस ली। साथ ही रामगोपाल का निष्कासन भी वापस लिया गया। शिवपाल ने मीडिया में आकर कहा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन आज गाज उन्हीं पर गिरती दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को पार्टी में घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव और आजम खान की बैठक के बाद अखिलेश और रामगोपाल यादव का निष्कासन वापस ले लिया गया है। अब एक बार फिर दोनों की पार्टी में वापसी हो गई है। माना जा रहा है कि आजम खान ने मध्‍यस्‍थता की भूमिका निभाई।

उसी का नतीजा है कि एक बार फिर सुलह की गुंजाइश बनी और सपा सुप्रीमो ने बैठक खत्‍म होने के तत्‍काल बाद अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव के निष्‍कासन को रद्द करते हुए उनकी पार्टी में वापसी का फैसला लिया।

इस बैठक में शिवपाल और अबू आजमी भी मौजूद थे। बैठक में आजम ने अखिलेश के साथ मिलकर अमर सिंह को निकालने की मांग भी की। आजम ने कहा कि अगर अमर सिंह को निकाला जाता है तो सब ठीक होगा।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सड़क हादसे में दूध विक्रेता के पुत्र की मौत

जौनपुर  सिंगरामऊ से बाइक से देवसरा थाने ढकवा बाजार के पास  नगर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे एक दूध विक्रेता के पुत्र को ट्रेलर ने रविवार रात रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता प्रमोद कुमार यादव पुत्र रमाशंकर अपने घर सिंगरामउ जौनपुर से बाइक से देवसरा थाने के नगर गांव में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रिश्तेदार के घर के करीब ही सुल्तानपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूध विक्रेता की उम्र 25 साल थी। मौके पर डायल 100 की पुलिस टीम पहुंच गई व शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मोबाईल द्वारा परिजनों से संपर्क कर  पुलिस  ने दुर्घटना  की जानकारी दी ।