tikhiawaz24.in

सोमवार, 16 जनवरी 2017

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

घर में ही फांसी पर लटका मिला व्यापारी

बाबागंज संदिग्ध दशा में एक व्यापारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी ओर उसके कमरे में मिले खून के छींटे घटना को रहस्यमय बना रहे हैं। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगंज धनगढ़ गांव के छोटे लाल केसरवानी (37) पुत्र हीरालाल ने अवसानगंज बाजार में गल्ले की दुकान खोल रखी थी। वहीं पत्नी व बच्चों के साथ रहता भी था। एक पखवारा से पत्नी मायके गई हुई थी। शनिवार की दोपहर छोटे लाल ने पत्नी को फोनकर बात की और देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों की मानें तो उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। इलाज चल रहा था। फांसी वाले कमरे मे कुछ जगह खून के छींटे दिखाई पड़ रहे थे। छोटेलाल की पत्नी बबली घटना की सूचना पाकर अपने तीन वर्षीय बेटे रीतेश के साथ ससुराल आई।

रविवार, 15 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

 सिगरामऊ / जौनपुर-  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्राम सभा महमूदपुर में ग्राम प्रधान संजय सिंह द्वारा दर्जनों गरीबों को गैस सिलेंडर चूल्हा मुप्त मे वितरित किया गया वहीं गैस सिलिंडर चूल्हा पाते ही लोगों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी

तीखी आवाज़


बलिया-DIOS रमेश कुमार सिंह पर पत्र लिखने का गंभीर आरोप,DIOS ने विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को लिखा पत्र,सपा के पक्ष में वोट करने को अभिभावकों से कहने को लिखा,DIOS रमेश सिंह ने पत्र लिखने के आरोप को बताया साजिश,DIOS ने कहा,साजिश करने वाले के खिलाफ कराएंगे FIR

एटा-मामूली विवाद में दबंग ने युवक को गोली मारी,युवक गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,नाली से पानी निकालने को लेकर हुआ विवाद,अलीगंज थाना क्षेत्र के बेथरा गाँव की घटना

सोनभद्र-3 शातिर जालसाज गिरफ्तार,6 ट्रक बरामद,फर्जीवाड़ा करके ट्रकों को कराते थे रि-फाइनेंस,ओबरा पुलिस ने शारदा मंदिर के पास से पकड़ा

वाराणसी-दो महिला चेन स्नेचरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो सोने की चेन की बरामद,पूछताछ जारी,लोहटिया के बड़ा देव गणेश से हुई गिरफ्तारी

महोबा-अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा,3 हजार लीटर कच्ची शराब समेत 4 अरेस्ट,कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र से हुई बरामदगी

बरेली-सेना में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती नटवरलाल अरेस्ट,जाली जन्म प्रमाण पत्र लगाकर सेना में हुआ था भर्ती,जेआरसी में नटवरलाल कर रहा था ट्रेनिंग,कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

मुरादाबाद-ईटीवी की खबर के बाद हरकत में आया पुलिस प्रशासन,दिल्ली के कारोबारी से लूट के आरोपी दोनो सिपाही अरेस्ट,पार्षद से समझौता कराने का दबाव बना रहे थे दोनो सिपाही,शहर कोतवाली में तैनात हैं दोनो आरोपी सिपाही

देहरादून-उत्तराखंड में शिवपाल गुट ने सपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की,8 जिलों की 26 विधानसभा सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

कन्नौज-जिला जेल में बंद महिला कैदी की बच्ची की मौत,डेढ़ साल की बच्ची की जेल में बीमारी से हुई मौत,जिला कारागार कन्नौज में बच्ची की हुई मौत 

गोरखपुर-डिलीवरी वैन से 80 हजार रुपए की लूट,बड़हलगंज थाने के ताऊखोर इलाके का मामला,बाइक सवार बदमाश लूट के बाद हुए फरार 

औरैय्या-चेकिंग में 10 लाख रुपए की नई करेंसी बरामद,शहर कोतवाली के सुभाष चौक का मामला

अमेठी-बैंक शाखा प्रबंधक समेत 4 पर धोखाधड़ी,गबन का मुक़दमा,शुक्ल बाज़ार की BOB शाखा का मामला

प्रतापगढ़-यूनियन बैंक शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,नगर कोतवाली के राजापाल टंकी की घटना

अमेठी-चेकिंग में कार से 3 लाख से अधिक कैश बरामद,अमेठी के जामो थाना क्षेत्र का मामला 

अलीगढ़-चुनावी रंजिश में युवक को बदमाशों ने मारी गोली,मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान हुई मौत,इगलास थाने के कैमावली इलाके की घटना 

मुजफ्फरनगर-युवक की गोली मारकर हत्या,वारदात के बाद बदमाश हुए फरार,बुढ़ाना कोतवाली के कुरथल का मामला 

इलाहाबाद-डॉक्टर बंसल हत्याकांड मामला,आईएमए ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान,मंगलवार को देशभर में सुबह 10 से 12 बजे तक करेंगे प्रदर्शन

इलाहाबाद-चेकिंग के दौरान 6 लाख रुपए बरामद,झूसी थाना क्षेत्र के चमनगंज की घटना,पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

पीलीभीत-अवैध शराब बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,दोनो पक्षों से 6 लोग घायल,सीएचसी में भर्ती,बीसलपुर थाना क्षेत्र के भोगापुर गाँव की घटना 

मुरादाबाद-सिपाहियों के कारोबारी से लूट करने का मामला,गिरफ्तार दोनो सिपाहियों को कोर्ट में पेश किया गया,कोर्ट ने दोनो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 

लखनऊ-21 वर्षीय बीए सेकंड ईयर की छात्रा ने घर में लगाई फांसी,कृष्णानगर में देवी डिग्री कालेज से कर रही थी पढ़ाई,लखनऊ के मानकनगर के मंगलखेड़ा की घटना 

भदोही-इनोवा गाड़ी से बरामद हुए 1 लाख 96 हजार रूपये,कोइरौना क्षेत्र के नेवाजीपुर से चेकिंग में बरामदगी

फतेहपुर-पक्का तालाब इलाके में युवक ने महिला की चेन लूटी,विरोध करने पर महिला के भाई के पेट में घोंपी कैंची,गंभीर हालत में महिला का भाई अस्पताल में भर्ती,सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब की घटना 

तीखी आवाज़

फाइनल मुकाबले में बंधवा ने खेतासराय की टीम को हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा

सिंगरामऊं -मेढ़ा क्रिकेट एसोसियसन - सत्य नारायण मिश्र, टिकाऊं सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बंधवा ने खेतासराय की टीम को हरा प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर बंधवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओव्हर में 116 रन बनाए। इसके जवाब में खेतासराय की टीम 111 रन पर ही आल आउट हो गयी। इस तरह इस मैच को बंधवा ने 5  रन से जीत लिया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आवास विकास राज्य मंत्री प्रेम प्रकाश दुबे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मदन सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्री प्रकाश तिवारी थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश दुबे ने कहा कि बंधवा की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचलों में भी क्रिकेट को लेकर अच्छा रूझान है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखरती है। विशिष्ठ अतिथि श्री प्रकाश तिवारी ने  कहा कि इस सुदूर अंचल में इतने अच्छा खेल कराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजयी टीम को शील्ड प्रदान कर पुरष्कृत किया, तथा प्रतियोगिता के संरक्षक अखिलेश मिश्र ने विजेता टीम को तीस हजार एंव उप विजेता टीम को बीस हजार रूपये की नगद धनराशि तथा फ्रीज ,घड़ी सहित अन्य सामान पुरष्कार के रूप में देकर उत्साह वर्धन  किया। मैन आफ दि मैच विजेता टीम के रवी तथा मैन आफ दि सिरीज विक्की , तथा स्कोरर गौरव राना एंव अंपायर विनय पंडित और सुजीत फौजी तथा कमेेंटेटर की भूमिका में शेषमणि यादव, अतुल दुबे तथा सोनू यादव रहे।प्रबंधक संतोष दुबे, दिनेश मिश्र, अरुण जायसवाल , विनोद सिंह तथा आयोजक अखिलेश मिश्र ने संयक्त रूप से सबका आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

तीखी आवाज़

लखनऊ-अमौसी एयरपोर्ट पर DVOR ख़राब होने का मामला,एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जांच के दिए आदेश,चेयरमैन डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र ने जांच टीम लखनऊ भेजी,दिल्ली से लखनऊ जाँच टीम पहुँची,एयरपोर्ट डायरेक्टर पीके श्रीवास्तव के साथ टीम जाँच में जुटी,एयरपोर्ट का DOVR खराब होने से कल 20 फ्लाइट हुई थी रद्द

लखनऊ-मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी वेंकटेश का दिल्ली दौरा,मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी से करेंगे मुलाकात,यूपी चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग में बैठक,चुनाव आयोग में साइकिल को लेकर होगा फैसला,यूपी के विवादित अफसरों को बदलने पर भी होगी फैसला 

सहारनपुर-दारुल उलूम देवबंद का नेताओं को लेकर बड़ा फैसला,किसी भी नेता,पदाधिकारी से नहीं मिलेंगे दारुल उलूम मोहतमीम,2007 के चुनाव में सपा ने उठाया था राजनीतिक फायदा,मोहतमीन के नेताओं से मुलाकात का फोटो हुआ था वायरल

लखनऊ-वामदलों ने जारी की 105 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची,यूपी में 6 वामदल मिलकर लड़ रहे हैं चुनाव 

पीलीभीत-बाघिन दो शावकों के साथ पहुंची रिहासी इलाके में,वन विभाग ने सुरक्षा के लिए लगाए 4 ट्रैप कैमरा,गन्ने के खेत में मौजूद है शावकों के साथ बाघिन,अमरिया थाना क्षेत्र के मंझारा गांव का मामला

गोरखपुर-मकर संक्रांति पर साड़ियां बांटने पर व्यापारी पर मुकदमा दर्ज,पुलिस ने व्यापारी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस किया,बगैर अनुमति के साड़ी,कंबल बांटने पर दर्ज किया मुकदमा,गोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 का मामला

बागपत-नौकरी का झांसा देकर युवती से दुराचार,स्टेशन मास्टर पर दुराचार करने का आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

मऊ-चेकिंग के दौरान पुलिस ने 5.46 लाख रुपए पकड़े,पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में पकड़ा,मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

वाराणसी-रेलवे ऑफिसर कॉलोनी के पास मिला शव,मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच की शुरु,मड़ुवाडीह क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी का घटना

शनिवार, 14 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुलायम से मिलने पहुंचे अखिलेश खेमे के प्रदेश अध्यक्ष,मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे नरेश उत्तम,मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर रहे नरेश उत्तम,अखिलेश खेमे के प्रदेश अध्यक्ष हैं नरेश उत्तम 

लखनऊ-राजधानी की दागी क्राइम ब्रांच का एक और कारनामा,हत्यारोपी को बचाने के लिए गढ़ी सुपारी किलिंग की कहानी,ठाकुरगंज में युवक की हत्या के आरोपी अकील को बचाने की कोशिश,अकील के साथियों को गिरफ्तार कर बता दी सुपारी किलिंग,युवक के पिता पर अकील की हत्या की सुपारी देने का आरोप,पारा इलाके से 3 दिन पहले पकड़े गए थे शूटर और पिस्टल मिली थी,क्राइम ब्रांच के दो सिपाहियों ने रची शूटर अकील को बचाने की कहानी 

बस्ती-आग की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत,अलाव तापते समय छप्पर में लगी आग,सोनहा थाना के हसनापुर डीहवा गांव की घटना

दिल्ली-राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का बयान-चुनाव आयोग जल्द से जल्द फैसला करे,साइकिल अखिलेश गुट को मिलेगी,बहुमत हमारे पास इसलिए चुनाव चिन्ह पर दावा मजूबूत,आयोग के फैसले के बाद ही हम चुनाव में कूदेंगे,हमारी तैयारी पूरी है, हम चुनावों में बेहतर करेंगे,जनता में अखिलेश को लेकर सकारात्मक माहौल है

महराजगंज-काठमांडू एयरपोर्ट पर 50 लाख का सोना बरामद,स्विट्जरलैंड से आ रहा सोना भारत लाने की थी तैयारी,2 लोगों से पूछताछ जारी,एसपी ने दी जानकारी,एक सप्ताह पहले भी बरामद हुआ था सोना 

लखनऊ-नरेश उत्तम ने सपा कार्यालय में लगवाई नेम प्लेट,नेम प्लेट में नरेश उत्तम को बताया गया प्रदेश अध्यक्ष,सपा कार्यालय पर नरेश उत्तम ने लगवाई नेम प्लेट

सहारनपुर-बीकॉम के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या,ट्यूशन पढ़ने जाते वक्त चाकुओं से गोदकर हत्या,गंगोह थाना क्षेत्र के शिवचौक इलाके का मामला 

हमीरपुर-लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या से सनसनी,बेटे ने भाई और बेटों पर लगाया हत्या का आरोप,सभी आरोपी मौके से फरार,थाने में मुकदमा दर्ज,मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव की घटना

लखनऊ-लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह,रश्मि सिंह को मिला चांसलर गोल्ड मेडल,कोमल को मिला चांसलर सिल्वर मेडल,निशांत मिश्रा को मिला चांसलर कांस्य पदक,गवर्नर राम नाईक ने मेधावियों को दिए मेडल,दीप्ति नारायण को मिले 5 पदक,रुपाली श्रीवास्तव को सबसे ज्यादा 12 पदक मिले,दीक्षांत समारोह में छात्रा कोमल को मिले 9 पदक,पदक विजेता डॉ.रचना सिंह बनी IPS,LU छात्रा डॉ.रचना सिंह का IPS में हुआ है चयन  

लखनऊ-दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक का बयान-यूपी को मिलें योग्य न्यायाधीश,छात्र राजनीति में भी जाएं,एलयू में रिसर्च के लिए बन रही बिल्डिंग,200 करोड़ की लागत से बन रही बिल्डिंग

बरेली-पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या,रात में झगड़े के बाद दिया घटना को अंजाम,घटना के बाद से पति फरार,भुता थाना क्षेत्र के मल्लपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-करछना पुलिस ने पकड़ी अवैध असलहा फैक्ट्री,घूरपुर थाना क्षेत्र में बनाए जा रहे थे अवैध असलहे,7 असलहों समेत भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद,पुलिस ने 2 तस्कर गिरफ्तार किए ,एक फरार 

ललितपुर-खेत में पानी लगाते वक्त किसान की मौत,ठंड के चलते अबतक 3 किसानों की हो चुकी मौत,बानपुर थाना क्षेत्र के बिल्ला गाँव की घटना 

गोरखपुर-अब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कर सकेंगे मतदान,आईजी मोहित अग्रवाल ने तैयार कराया डाटा,करीब 20 हज़ार सुरक्षा कर्मियों का ऑनलाइन डाटा तैयार,ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी डाक से कर सकेंगे मतदान 

लखनऊ-मायावती के जन्मदिन पर कल्याणकारी दिवस का होगा आयोजन,आचार संहिता के चलते चुनाव वाले 5 राज्यों में नहीं होगा कार्यक्रम,यूपी,उत्तराखंड,पंजाब जैसे राज्यों को छोड़कर अन्य राज्यों में प्रोग्राम,15 जनवरी को बीएसपी सुप्रीमो मायावती करेंगी प्रेस कांफ्रेंस,15 जनवरी को BSP की ब्लू बुक का विमोचन करेंगी मायावती,15 जनवरी को है BSP सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन 

अयोध्या-मकर संक्रांति के पर्व पर सरयू घाट पर उमड़े श्रद्धालु,सरयू में आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु,मकर संक्रांति पर स्नान के बाद कर रहे दान,गुप्तार घाट समेत कई जगह उमड़े श्रद्धालु 

सीतापुर-मकर संक्रांति के पर्व पर नैमिषारण्य में उमड़े श्रद्धालु,गोमती में स्नान के बाद श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना ,माँ राजराजेश्वरी ललिता देवी की पूजा कर रहे श्रद्धालु

आगरा-नगर निगम ने पोस्टर लगाने पर ठोंका 8 लाख का जुर्माना,पैरामाउंट कोचिंग पर 3,केपी कैंपस पर 5 लाख जुर्माना,दोनों संस्थानों ने बिना अनुमति लगाए पोस्टर,नगर निगम ने हटाया तो फिर लगा दिए पोस्टर,निगम ने की सख्त कार्रवाई कर लगाया जुर्माना

रामपुर-5 किलो चाँदी,16 बोतल शराब बरामद,2 लोग हिरासत में,दोनो लोगों से मामले में पुलिस कर रही पूछताछ,कैमरी थाना क्षेत्र में हाईवे से पुलिस ने हिरासत में लिया 

श्रावस्ती-स्कूटी-साइकिल की टक्कर,महिला समेत 2 लोग घायल,महिला की इलाज के दौरान मौत,युवक अस्पताल में भर्ती ,हादसे में बाल-बाल बचा 6 माह का मासूम बच्चा,सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गाँव की घटना

हमीरपुर-आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज,निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो लोगों पर केस दर्ज,जलालपुर थाना क्षेत्र के चंडौत गांव का मामला

ग्रेटर नोएडा-अपहृत व्यापारी बरामद,3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार,बदमाशों ने मांगी थी 3 करोड़ की फिरौती,कासना पुलिस ने अपहृत व्यापारी को किया बरामद,ग्रीनहुड फेस-2 सोसाइटी से कल हुआ था अपहरण 

लखनऊ-लखनऊ विवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने की घोषणा,विवि में शुरू होगी कृषि और तकनीकि शिक्षा,विवि के वीसी ने गवर्नर राम नाईक से मांगी मदद 

सीतापुर-91 हज़ार 700 रुपये उड़नदस्ता ने किये बरामद,ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के बर्मी चौराहे का मामला 

लखनऊ-ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में अंतर विभागीय T 20 क्रिकेट मैच,मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने किया शुभारम्भ,पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ में करा रहा है T 20 मैच

लखनऊ-रेलवे ने लेट चल रही ट्रेनों को रद्द किया,12419 गोमती एक्सप्रेस रद्द,14123 प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी रद्द,14124 झांसी इंटरसिटी रद्द,11109 आगरा-लखनऊ इंटर सिटी रद्द,11110 लखनऊ-आगरा इंटर सिटी रद्द

सुल्तानपुर-अंडर पास पर बन रहे पुल का ढांचा गिरा,आधा दर्जन मजदूर हुए घायल,फोरलेन के चलते बन रहा था अंडर बाईपास,चांदा थाने के प्रतापपुर कमैचा का मामला 

चित्रकूट-कल से लापता लड़की का शव मिला,रेप के बाद हत्या की आशंका,शहर कोतवाली के बलदाऊगंज की घटना 

संभल-कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने की जनसभा,बिना अनुमति के सराय तरीन में मंत्री ने की जनसभा,जनसभा के बाद सपा कार्यकर्ताओं,नेताओं को दी दावत

शुक्रवार, 13 जनवरी 2017

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

ट्रक पंचर कर बदमाशों ने 36 हजार लूटे

तीखी आवाज समाचार
डॉ .राम सेवक विश्वकर्मा

नगर कोतवाली क्षेत्र में टेकार गांव के पास स्थित पाइप फैक्ट्री के सामने गुरुवार की भोर में बदमाशों ने ट्रक के टायर में गोली मार कर पंचर कर दिया, ट्रक रुक गई तो तमंचे के बल पर चालक से छत्तीस हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर खलासी और चालक को बदमाशों ने जमकर मारापीटा। ट्रक में सवार दो पैसेंजर तथा एक बच्चे से भी बदमाशों ने पैसे छीन लिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चालक-खलासी से पूछताछ की। बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।

गोंडा जनपद के नाबादगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव निवासी पप्पू भगत पुत्र रामदुलारे भगत बहराइच की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक है। उसके साथ फैजाबाद जनपद के कोतवाली नगर पूरे हुसैन खां निवासी राममूर्ति पुत्र साधू खलासी है। दोनों ट्रक लेकर बहराइच से इलाहाबाद जा रहे थे। नगर कोतवाली के टेकार गांव के पास स्थित पाइप फैक्ट्री के सामने गुरुवार की भोर में बदमाशों ने ट्रक के दाहिने टायर में तमंचे से गोली मारकर ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक ने समझा कि ट्रक का टायर फट गया है। वह नीचे उतरकर जैसे ही ट्रक के टायर को देखने लगा, उसी समय छह बदमाशों ने उसे घेर लिया और तमंचा सटाकर उसे ट्रक से कुछ दूर एक खेत में ले गए जहां उसके पास मौजूद छत्तीस हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर चालक और खलासी को जमकर पीटा। ट्रक पर दो यात्री तथा एक बालक भी फैजाबाद से बैठे थे। बदमाशों ने इन लोगों से भी डेढ़ हजार नकदी छीन लिए और भाग निकले। सौ नंबर पर सूचना देने पर नगर कोतवाल ज्ञान सिंह यादव, एसओजी प्रभारी अमित पांडेय, चिलबिला चौकी प्रभारी रमेश यादव तथा यूपी डायल 100 की फोर्स सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर चालक तथा खलासी से पूछताछ की। चालक-खलासी तथा ट्रक को नगर कोतवाली ले गए। हालांकि बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। कोतवाल ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

तीखी आवाज़

इलाहाबाद-जीवन ज्योति के मालिक डॉ. बंसल की हत्या का मामला,अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई हत्यारों का सुराग,देर रात डॉक्टर बंसल का हुआ पोस्टमार्टम,सुबह 10 बजे रसूलाबाद घाट पर होगा अंतिम संस्कार 

दिल्ली-चुनाव आयोग के सामने आज पेश होंगे अखिलेश-मुलायम गुट,मुलायम सिंह यादव वकीलों के साथ पहुंचेंगे चुनाव आयोग,अखिलेश गुट भी 12.30 बजे चुनाव आयोग के सामने हाजिर होगा,साइकिल सिंबल पर आज फैसला कर सकता है चुनाव आयोग

प्रतापगढ़-चकबंदी न्यायलय के ऑफिस से मुकदमे की फ़ाइल गायब,सुरेशचंद पट्टी हरपालमऊ की थी मुकदमे की फ़ाइल,चकबंदी सदर की तहरीर पर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 1.5℃ डिग्री से.,पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन बढ़ी,दिन में मौसम साफ रहेगा,ठंडी हवाएं जारी रहेगी-मौसम विभाग

लखनऊ-उन्नाव में मालगाड़ी पलटने का मामला,उत्तर रेलवे के सीनियर डीओएम का बयान-रेलवे ने युद्ध स्तर पर अप लाइन को सही किया,रेलवे डाउन लाइन को भी सही करने में जुटा,जल्द ही रेलवे संचालन सामान्य होने की उम्मीद

लखनऊ-कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द,लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर ट्रेन रद्द,अवध-आसाम एक्सप्रेस ट्रेन रद्द,मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस रद्द,सियालदाह-दिल्ली एक्सप्रेस 15 फरवरी तक रद्द,1 दर्जन से अधिक ट्रेनें कोहरे के चलते घंटों लेट 

लखनऊ-कोहरे के चलते गो एयर की फ्लाइट G8-487 रद्द,मुम्बई-लखनऊ गो एयर फ्लाइट रद्द,गो एयर की G8-404 फ्लाइट भी रद्द,लखनऊ-मुंबई गो एयर फ्लाइट रद्द

लखनऊ-रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान में 250 से ज्यादा यात्री पकड़े,बेटिकट यात्रियों से रेलवे ने 87 हजार रुपए जुर्माना वसूला,जुर्माना नहीं देने वाले 9 यात्रियों को मजिस्ट्रेट ने जेल भेजा

गोरखपुर-गोरखपुर ग्रामीण विधायक समेत 5 लोगों पर केस,आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज,एसएसपी के आदेश पर विधायक समेत 5 पर केस
 
आगरा-स्थानीय लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार,इलाके में विकास कार्य न होने से नाराज हैं लोग,क्षेत्रीय विधायक,सांसद पर लगाया उपेक्षा का आरोप,उत्तरी विधानसभा के सेक्टर-1 का मामला

लखनऊ-मौसम विभाग के डायरेक्टर का बड़ा बयान-लखनऊ का न्यूनतम तापमान  0.1 ℃ पहुंचा,रात में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई,सामान्य से 7.4 ℃ नीचे है लखनऊ का तापमान

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे 5 KD,कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री

गुरुवार, 12 जनवरी 2017

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

उकसाने में पति को छह वर्ष की कठोर  कारावास

अपर सत्र न्यायाधीश भैरव लाल ने विजय कांत तिवारी निवासी सकरदहा बाघराय को आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी को उकसाने के आरोप में छह वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वादी मुकदमा राम ललन द्विवेदी निवासी दुबान का पुरवा होलागढ़ इलाहाबाद के अनुसार 13 जुलाई 2004 से छह वर्ष पूर्व उसकी बेटी रेखा की शादी विजय कांत के साथ हुई थी। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में दहेज दिया, लेकिन उसके घर वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में हीरो होंडा मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सास द्रौपदी, ससुर रमेश चंद्र, जेठ मणिकांत व पति ने उससे कहा कि दस हजार रुपये लाओ नहीं तो जिंदा नहीं रहने देंगे। 18 जून को उन लोगों ने दूध में जहर पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्वरूपरानी अस्पताल ले जाने पर 20 जून 2004 को उसकी मौत हो गई। राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी मो.नसीम खां ने की। उक्त मुकदमें में द्रौपदी देवी, रमेश चंद्र, मणिकांत को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया।

रामसेवक विश्वकर्मा


प्रतापगढ़

ट्रक पर लाद ट्रैक्टर चुराने की कोशिश

रानीगंज कैथौला चोरों ने घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को धक्का मार कर लुढ़का तो लिया पर आगे जाकर भी स्टार्ट न होने पर मामला फंस गया। खराब ट्रैक्टर को ट्रक पर लाद कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे तब तक ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख चोर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए।

मंगलवार की रात लालगंज कोतवाली के मेढ़ावा पूरे रामन गांव निवासी राजेश वर्मा का ट्रैक्टर घर के समीप एएनएम सेंटर के बगल खड़ा था। प्रतिदिन की भांति ट्रैक्टर को खड़ाकर राजेश अपने घर सोने चला गया। आधी रात के बाद ट्रैक्टर को आधा दर्जन चोर बिना चालू किए धक्का मारकर घर से लगभग सौ मीटर दूर हाईवे तक ले गए। वहां धर्मकांटा के पास वह स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे पर ट्रैक्टर नहीं चला। यहां से वह किसी ट्रक पर लादने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर गांव की महिला जग गई और गुहार मचाने लगी। इससे ग्रामीण जग गए और चोरों ने लोगों को आते देख ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकले। इस दौरान वहां लगभग दर्जन भर  शराब की शीशी पड़ी मिली। परिजनों ने मामले की सूचना लालगंज कोतवाली में दी। उधर सौ नंबर पर फोन करने के बाद लगभग घंटे भर बाद पुलिस पहुंची