tikhiawaz24.in

गुरुवार, 19 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

एटा में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा,अबतक 25 बच्चों की मौत,स्कूल की बस में कुल 62 स्कूली बच्चे थे सवार,रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बावजूद भी दौड़ रही थी बस,3 दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे घायल,अस्पताल रेफर,छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला था जेएस पब्लिक स्कूल,सर्दी के चलते डीएम ने दिए हैं स्कूलों में छुट्टी के आदेश,अलीगंज थाना क्षेत्र के असदपुर गांव के पास हुआ हादसा,DM ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ FIR के दिए निर्देश,....जेएस पब्लिक स्कूल की मान्यता होगी रद्द-जिलाधिकारी

लखनऊ-मुख्यमंत्री ने एटा दर्दनाक हादसे पर जताया दुख,कमिश्नर और डीएम को मौके पर पहुंचने के दिए निर्देश,सीएम ने घायलों का मुफ्त इलाज कराने के दिए निर्देश......घायलों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए-CM

दिल्ली-एटा दर्दनाक हादसे पर पीएम ने ट्वीट कर जताया दुख.....मैं दुआ करता हूं कि इस हादसे में जो घायल हैं जल्द ठीक हों- पीएम

लखनऊ-एटा दर्दनाक हादसे पर BSP सुप्रीमो मायावती ने जताया शोक,पीड़ित परिवारों के प्रति बीएसपी सुप्रीमो मायावती जताई संवेदना

लखनऊ-प्रोफेसर रामगोपाल यादव 5 कालीदास मार्ग पर मौजूद,पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी,किरनमय नंदा भी मौजूद,सीएम अखिलेश के साथ गठबंधन पर हो रही चर्चा

लखनऊ-बर्खास्त सपा नेता गौरव दुबे को बहाली के बाद पद भी मिला,दोबारा बने मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष,बिग्रेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 7 दिन में गठन करने के निर्देश

लखनऊ-एटा हादसे पर राज्यपाल राम नाईक ने जताया दुख,हादसे में मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्ति की,राज्यपाल ने घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना की

लखनऊ-बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान-लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक में रखकर काम कर रही सपा,सत्ता में वापसी न होने का सपा मुखिया को अहसास,सपा बचे लैपटॉपों को अपना कार्यकर्ताओं में बांट रही,वोटों के स्वार्थ में विभिन्न धर्म,जातियों के लोगों में बांटे पुरुस्कार,खराब कानून व्यवस्था को ध्यान में रखकर वोट करेगी जनता,चुनाव के मद्देनजर जल्दबाजी में किए गए शिलान्यास,जनता के साथ खिलवाड़,विश्वासघात कर रही सपा,जनता की आंखों में धूल झोंक रही समाजवादी सरकार,चुनाव में सपा को फायदे के बजाय होगा नुकसान

आगरा-वैन से चेकिंग में 20 लाख कैश बरामद,तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी,आयकर विभाग को पुलिस ने दी सूचना,रकाबगंज के साईं की तकिया से बरामदगी

दिल्ली-महागठबंधन पर आरएलडी के चलते फंसा पेंच,कांग्रेस के कोटे से आरएलडी को सीट देना चाहती है सपा,मामले को लेकर पार्टियों में लगातार बातचीत जारी,पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर आरएलडी की दावेदारी,लेकिन पश्चिमी यूपी में सपा के मजबूत दावेदार,इसी के चलते अभी तक नहीं हो पा रहा पार्टियों में गठबंधन

कानपुर-अंधविश्वास का एक और मामला आया सामने,नवजात के शव को ग्रामीणों ने माना देवी का रूप,नवजात के शव को रखकर ग्रमीण चढ़ा रहे चढ़ावा,बच्ची को देवी का रूप मान गांव में की जा रही पूजा,ग्रामीण ने मां से छीना नवजात बच्ची का शव,बिठूर के हृदयपुर गांव में अधंविश्वास का खेल जारी

मथुरा-कर्नाटक के व्यापारियों से लूट का पुलिस ने किया खुलासा,पुलिस ने 2 आरोपियों को तमंचे सहित किया गिरफ्तार,गोवर्धन थाना क्षेत्र से की गई लुटेरों की गिरफ्तारी

वाराणसी-जिले में अखिलेश-राहुल के पोस्टर लगाने का मामला,धार्मिक भावनाएं आहत करने पर एक युवक पर मुकदमा,शहर के कई इलाकों में लगाए गए थे अखिलेश-राहुल के पोस्टर

अमरोहा-रुई गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं,नौगावां थाना क्षेत्र के बिजनौर मार्ग की घटना
 
मैनपुरी-शादी के पांडाल से फेरे के बाद दूल्हा फरार,लड़की पक्ष ने बारात को बनाया बंधक,किसनी क्षेत्र के कस्बे इलाके की घटना

सीतापुर-रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या,4 लोगों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज,मानपुर थाना क्षेत्र के बदालपुरवा की घटना

लखनऊ-सपा ने बरेली,सहारनपुर,महराजगंज के जिलाध्यक्ष बदले,बरेली में वीरपाल सिंह की जगह शुभलेश यादव जिलाध्यक्ष,सहारनपुर में महाजिर हसन की जगह जगपाल दास गुर्जर,महराजगंज में यमुना यादव की जगह राजेश यादव जिलाध्यक्ष

फैज़ाबाद-ट्रक-टेम्पो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,कोतवाली रुदौली के हीरापुरवा के पास हादसा

प्रतापगढ़-बीएसए ने आधा दर्जन शिक्षकों के निलंबन का दिया आदेश,निरीक्षण के दौरान बाबागंज में स्कूल से नदारद मिले शिक्षक

कानपुर-स्कूली बच्चों से भरी टैंपो में कार ने मारी टक्कर,टैंपो चालक की मौके पर मौत,बच्चे मामूली घायल,कार की टक्कर से टैंपो चालक की मौके पर मौत,बिठूर थाना क्षेत्र के मैनावती मार्ग की घटना

उन्नाव-कुसुम्भी स्टेशन की बेंच पर व्यक्ति का शव मिला,लोगों ने जताई ठंड से मौत की आशंका,जीआरपी ने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा 

कानपुर-अवैध नीली बत्तियों के खिलाफ जिले में चला अभियान,अभियान के तहत 250 से अधिक नीली बत्तियां उतारी गईं,आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद DM ने चलाया अभियान,नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों को भेजा जाएगा नोटिस

दिल्ली-सुनील बंसल अमित शाह से मिलने आवास पहुंचे,संगठन महामंत्री रामलाल भी शाह से मिलने पहुंचे,बीजेपी सीईसी की शाम को 6 बजे होगी बैठक,प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा के बाद लगेगी मुहर,अमित शाह के आवास पर BSF को किया गया तैनात

फर्रुखाबाद-मैजिक-डीसीएम की टक्कर में एक दर्जन स्कूली बच्चे घायल,3 बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,कंपिल रोड थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

आगरा-चेकिंग के दौरान कार से 7 लाख की नई करेंसी बरामद,पुलिस और आयकर विभाग की टीम कर रही पूछताछ,ताजगंज थाना क्षेत्र के तोरा चौकी इलाके का मामला

गाजियाबाद-फ्लैट में आग लगने से सोसाइटी में मचा हड़कंप,आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख,इंदिरापुरम क्षेत्र के एक्जोटिका अपार्टमेंट की घटना

सीतापुर-2 दिन से लापता बच्चे का शव खेत में मिला,धारदार हथियार से की गई बच्चे की हत्या,संदना थाना क्षेत्र के सोनारी गांव का मामला

बहराइच-पति ने पत्नी की हत्याकर शव को दफनाया,एक माह पूर्व गोंडा जिले की शबाना से हुई थी शादी,डीएम के आदेश पर शव कब्र से निकालने की तैयारी,रिसिया क्षेत्र के कमोलिया की घटना,पति गिरफ्तार

सुल्तानपुर-स्कूल जा रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़छाड़,विरोध करने पर भाई और बहन को जमकर पीटा,आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम,जयसिंह कोतवाली के बरौसा चौराहा का मामला

बुधवार, 18 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

गुण्डा नि0अधि0 के अन्तर्गत जनपद के 10 दोष सिद्ध किये गये

जौनपुर । जिला मजिस्टेªट भानुचन्द्र गोस्वामी ने गुण्डा नि0अधि0 के अन्तर्गत जनपद के 10 दोष सिद्ध किये गये प्रतिवादियों को क्रमशः अजय कुमार पुत्र नन्दलाल निवासी कनावा थाना मड़ियाहूं सिकन्दर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय, चमकी पाण्डेय पुत्र जय प्रकाश पाण्डये निवासी बहुर थाना सिगरामऊ, मखंचू पुत्र वीरेन्द्र उर्फ भोला निवासी जियरामऊ थाना मड़ियाहूं संग्राम यादव पुत्र जोखन यादव निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक, राजेश कुमार सिंह पुत्र पोल्हावन सिंह निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक, सूरजमणि यादव पुत्र प्रेमचन्द्र यादव निवासी नकहरा खानदेव थाना सिगरामऊ, राजेन्द्र उर्फ कप्तान सिंह पुत्र समरबहादुर सिंह निवासी एकहुआ थाना सुजानगंज, अखण्ड निषाद पुत्र सतीश निषाद, विशाल निषाद पुत्र मुन्नालाल निषाद निवासी बलुआघाट थाना कोतवाली को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

मंगलवार, 17 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

फैजाबाद-अनियंत्रित ट्रक पलटने से 4 लोगों की दबकर मौत,ट्रक के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका,अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के कुड़हा केशवपुर की घटना

दिल्ली-बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक टली,आज यूपी और उत्तराखंड को लेकर होने थी बैठक,बैठक टलने का कारण अबतक नहीं हो सका साफ,कई जगहों पर टिकट कटने पर कार्यकर्ताओं के बगावती तेवर 

कासगंज-3 विधानसभा क्षेत्रों में आज से होगा नामांकन,प्रशासन ने नामांकन की तैयारियां पूरी की,नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशी करेंगे नामांकन 

कासगंज-लिस्ट जारी होते ही BJP में बगावत के सुर तेज,बागियों ने फूंके कल्याण सिंह और BJP के पोस्टर,कार्यकर्ताओं ने जाति विशेष को तरजीह देने का लगाया आरोप,जाति विशेष को तरजीह देने से कार्यकर्ता नाराज

मथुरा-मुंबई पुलिस ने छापेमारी कर दो शूटरों को किया अरेस्ट,बिल्डर की हत्या के आरोप में किया आऱोपियों को गिरफ्तार,21 दिसंबर को कल्याण के मालपाड़ा में हुई थी गोली मारकर हत्या,मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई रवाना,छाता और राया थाना क्षेत्र से की आरोपियों की गिरफ्तारी

हाथरस-चेकिंग के दौरान ट्रक 16.86 लाख की नई करेंसी बरामद,पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया,पूछताछ जारी,आयकर विभाग को भी पुलिस ने दी मामले की सूचना,सिकंदराराउ के एटा रोड पर चेकिंग के दौरान बरामदगी

चंदौली-चेकिंग के दौरान कार से 5.30 लाख रुपए बरामद,एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ,चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर का मामला

जौनपुर-पूर्वांचल विवि में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार,इंजीनियिरंग संकाय के प्रोफेसर ने की छेड़खानी,कुलपति, 1090 पर शिक्षिका के पति ने की शिकायत

जौनपुर-पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर फायरिंग,लाइन बाजार थाना के टीडी कॉलेज की घटना

बृजेश पाण्डेय

शिक्षकों ने बैंक शाखा पर किया प्रदर्शन लगाया पैसा हड़पने का आरोप

प्रबंधक के खाते से निकल गए 3 लाख 26 हजार रुपए। तीन दर्जन शिक्षकों ने बंद कर दिए  बैंक से अपने खाते।
✍�बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) ।  नगर स्थित आई सी आई सी बैंक शाखा पर सोमवार दोपहर एक निजी विद्यालय के शिक्षकों ने वेतन की धनराशि हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वेतन न मिलने से नाराज तीन दर्जन शिक्षकों ने  बैंक में अपने खाते बंद कर दिए। बैंक के विरुद्ध नारे लगाए। आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक के खाते में शिक्षकों के वेतन के लिए जमा 3 लाख 26 हजार रुपए मनमाने ढंग से खाताधारक को बताए बगैर कर्मचारी भविष्य निधि के अधिकारियों को डी डी  बनाकर दे दिया गया।

क्षेत्र के विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कॉलेज कोदहूं के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने हाथ में नारे लिखे हुए तख्तियां लेकर बैंक शाखा पर धरना प्रदर्शन किया नारे लगाए। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने मनमाने ढंग से  शिक्षकों के वेतन हेतु विद्यालय के खाते में जमा धनराशि 3 लाख 26 हजार रुपए विद्यालय के  प्रबंधक की अनुमति के बिना कर्मचारी भविष्य निधि के अधिकारियों को 9 जनवरी को डी डी बनाकर दे दिया तथा विद्यालय का खाता खाली कर दिया। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में बने इस विद्यालय के शिक्षकों को वेतन भुगतान नहीं मिल पाया। शिक्षकों का कथन है कि उनका कर्मचारी भविष्य निधि के लिए कोई धनराशि बकाया नहीं है। जो कर्मचारी भविष्य निधि के दायरे में आते हैं उनकी कर्मचारी निधि का फंड जमा कर दिया गया है। शिक्षकों का आरोप है कि कर्मचारी भविष्य निधि के अधिकारियों की मिलीभगत से बैंक प्रबंधक ने विद्यालय के खाते में जमा शिक्षकों के वेतन की धनराशि असंवैधानिक रूप से हड़प लिया। प्रदर्शन में प्रबन्धक सूर्य प्रकाश पाण्डेय,प्रधानाचार्य पंकज खन्ना, सुशील मिश्रा, रत्ना पांडेय, निधि शर्मा ,आकृति श्रीवास्तव ,सीमा शुक्ला, मकसूदा बेगम आदि शामिल रहे। इस संदर्भ में पूछे जाने पर शाखा प्रबंधक का कार्य भार देख रहे प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय से बैंक को पत्र जारी किया गया है कि विद्यालय के खाते में जमा धनराशि को तत्काल ड्राफ्ट बनाकर कार्यालय को प्रेषित किया जाय इसलिए उक्त आदेश का अनुपालन किया गया।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

कुंडा के चार युवकों की पंजाब में मौत से कोहराम

रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब में रह रहे तहसील क्षेत्र के चार युवकों की वहीं पर सड़क हादसे में मौत हो जाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर के महमदपुर मोहल्ला निवासी बली के तीन बेटे फूलचंद्र, जगत पाल व इंद्रपाल तीन दशक पूर्व पंजाब गए। वहां मुक्सर जनपद के गिदड़बाहा मोहल्ले के लक्ष्मन कालोनी में घर बनाकर रहते थे। जगत पाल का बेटा संदीप (16) खाना बनाने का कारीगर था। उसके साथ मानिकपुर थाना क्षेत्र के ममौली गांव निवासी राजा का बेटा मुक्का(20), तरदीपुर निवासी सोनू (18) पुत्र खुदुल्ली व हथिगवां थाना क्षेत्र के बेती गांव निवासी कमलेश (22)पुत्र बाबूलाल भी चले गए। चारों खाना बनाने का ही काम करते थे। बीते 13 जनवरी को चारों पंजाब के भाईकोट में आयोजित लंगर में खाना बनाने गए हुए थे। एक बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे कि जैसे ही वह बाइक लेकर अपने मोहल्ले की तरफ घूमे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार की अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें चारो दोस्त काल के गाल में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही उक्त चारों गांवों में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर परिजन के साथ ही करीबी पंजाब के लिए रवाना हो गए।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

अखिलेश को साइकिल मिलने पर सपाइयों ने मनाया जश्न

चुनाव आयोग द्वारा अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिह्न आवंटित करने पर यहां सपाइयों ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोमवार की शाम जैसे ही चुनाव आयोग का फैसला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में आया, यहां सपाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वैसे भी यहां के तीनों विधायक के साथ ही अधिकांश सपाई अखिलेश यादव के ही पाले में थे। ऐसे में उन्हें चुनाव आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार था। चुनाव आयोग का फैसला आने पर अंबेडकर चौराहे पर सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अमित सिंह की अगुवाई में एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया गया। दिनेश तिवारी ने कहा कि अधिकांश विधायकों के साथ दिग्गज नेता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं, ऐसे में फैसला मुख्यमंत्री के पक्ष में आने की उम्मीद थी। अमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच साल में खुद को विकास पुरुष के रूप में स्थापित किया है और जनता भी उन्हें पसंद करती है। अखिलेश यादव को साइकिल चुनाव चिह्न मिलने का लाभ चुनाव में मिलेगा। इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष वासिक खान, सदर विधायक के प्रतिनिधि मुन्ना यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला, अनुज सिंह, श्याम, प्रिंस सिंह, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अगुवाई में पुराना माल गोदाम तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नदीम रियाज, भानू यादव,सुरेश मोदनवाल,

विवेक सोनी, राम यादव, सुनील माली, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।

सोमवार, 16 जनवरी 2017

तीखी आवाज़

दिल्ली-सपा विधायक कुलदीप सेंगर बीजेपी में हुए शामिल,उन्नाव के भगवंतनगर से सपा विधायक हैं कुलदीप सेंगर,केशव मौर्या के दिल्ली स्थित आवास पर हुए शामिल,उन्नाव,सीतापुर,गोंडा,रायबरेली के MLA भी BJP के सम्पर्क में

लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का बयान-उत्तराखंड के लिए जारी प्रत्याशियों की सूची का कोई मायने नहीं,शिवपाल ने कल जारी की थी 26 प्रत्याशियों की सूची,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द जारी करेंगे सूची,नये प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे अखिलेश-नरेश उत्तम 

लखनऊ-कल से शुरु होगा पहले चरण का नामांकन,निर्वाचन कार्य शुरु होने से पहले होगी प्रेस कॉंफ्रेंस,मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में होगी प्रेस कॉंफ्रेंस,PC में दी जाएगी निर्वाचन कार्य की जानकारी,3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में होगी PC

आगरा-13 लाख की लूट का पुलिस ने किया खुलासा,15 हजार के इनामी सरवेन्द्र को किया अरेस्ट,सरवेन्द्र पर लूट,डकैती के कई मुकदमे हैं दर्ज,न्यू आगरा पुलिस ने किया खुलासा 

लखनऊ-नरेश उत्तम को भी मुलायम सिंह ने मीटिंग में बुलाया,अखिलेश गुट के प्रदेश अध्यक्ष हैं नरेश उत्तम,सपा दफ्तर पर कार्याकर्ताओं को संबोधित कर रहे मुलायम

हमीरपुर-बोलेरो से 2 करोड़ 24 लाख कैश बरामद,दो लोग हिरासत में,पुलिस कर रही पूछताछ,सुमेरपुर में पलानी रोड से हुई बरामदगी 

लखनऊ-साहिबाबाद के BSP विधायक अमरपाल शर्मा पार्टी से निकाले गए,पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीएसपी से निकाला गया,पार्टी के कार्यो की जगह निजी व्यवसाय में रुचि लेने का आरोप

लखनऊ-एयरपोर्ट के चुनावी हेलीकाप्टरों पर आयोग की नकेल,चुनाव आयोग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा पत्र,चुनाव में इस्तेमाल होने वाले चॉपर की रोज़ दें जानकारी,कम्पनी का विवरण और उड़ान के घंटे की रिपोर्ट भेजें,राजनीतिक पार्टी के नेताओं का दौरे भी विवरण में शामिल,उड़ान भरने वाले नेताओं की जानकारी रोज़ जायेगी आयोग

इलाहाबाद-हाईकोर्ट के 16 एडिश्नल जज हुए स्थायी,चीफ जस्टिस डीबी भोसले ने स्थायी जजों को दिलायी शपथ,चीफ जस्टिस कक्ष में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह,जस्टिस मुख्तार अहमद,अमर सिंह चौहान,शमशेर बहादुर सिंह,जस्टिस विनोद कुमार मिश्रा,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,राघवेन्द्र कुमार,जस्टिस प्रत्यूष कुमार,अभय कुमार, आलोक कुमार मुखर्जी,जस्टिस अनिल कुमार श्रीवास्तव,रवीन्द्र नाथ कक्कड़ हुए स्थायी,जस्टिस विजय लक्ष्मी,उमेश चन्द्र श्रीवास्तव,रवीन्द्र नाथ मिश्रा,जस्टिस प्रभात चन्द्र त्रिपाठी, विनोद कुमार श्रीवास्तव ने ली शपथ 

गोरखपुर-आचार संहिता के बाद गोरखपुर जोन पुलिस की कार्रवाई,1000 लीटर कच्ची शराब के साथ 1 हजार लोग गिरफ्तार,1200 लोगों को एनबीडब्ल्यू के बाद किया गया अरेस्ट,गाड़ियों की चेकिंग के दौरान 2 करोड़ रुपये बरामद,वाहन चेकिंग के दौरान 1 करोड़ रुपये का काटा चालान,30 जिला बदर अपराधी भी किये गये अरेस्ट,आईजी मोहित अग्रवाल ने दी जानकारी

बदायूं-पुलिस ने चेकिंग के दौरान 30 लाख रुपए किए बरामद,बोलेरो सवार 5 लोग हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ,अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं कस्बे से हुई बरामदगी

शामली-टूटी पटरी से गुजरी जनता एक्सप्रेस,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेल कर्मी,रेलवे ट्रैक की मरम्मत में जुटे रेल कर्मी,शामली के सिलावर स्टेशन की घटना

बरेली-करंट की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या हुई 4,नल ठीक करते समय 3 लोगों की हुई थी मौत,12 जनवरी को हुई घटना में झुलसे युवक की आज मौत,भोजीपुरी थाना क्षेत्र के मसीत गांव में हुआ था हादसा

आगरा-बीटेक के छात्र की हत्या का मामला,ग्रामीणों ने अछनेरा थाने का किया घेराव,पुलिस पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आऱोप,7 जनवरी को हुई थी छात्र की हत्या

गोरखपुर-वैन पलटने से व्यक्ति की मौत,दो लोग घायल,दोनो घायलों को अस्पताल भेजा गया,सहजनवा थाना के गीडा इलाके की घटना 

लखनऊ-इलाहाबाद में डॉक्टर बंसल की हत्या का मामला,हत्या के विरोध में लखनऊ के डॉक्टर भी करेंगे प्रदर्शन,दोपहर 2 बजे तक प्राइवेट नर्सिंग होम्स में ओपीडी बंद,शाम 5 बजे रीवर बैंक कॉलोनी से निकाला जाएगा कैंडिल मार्च,इमरजेंसी सेवाएं प्राइवेट नर्सिंग होम्स में चलती रहेंगी

मिर्ज़ापुर-BSP प्रत्याशी अवधेश पटेल पर आचार संहिता उल्लंघन का केस,मड़िहान थाने में अवधेश समेत समर्थकों पर दर्ज हुआ मुकदमा,मड़िहान कस्बे में समर्थकों ने लगाए थे बैनर और पोस्टर

कौशाम्बी-वाहन चेकिंग अभियान में 4 राइफल और 38 कारतूस बरामद,थाना सैनी पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में,आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ा

प्रतापगढ़-जमीनी विवाद में दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से 3 लोग घायल,अस्पताल भेजे गये,जेठवारा थाना क्षेत्र के रावतपुर गाँव की घटना 

उन्नाव-BSP के जिला प्रभारी दिनेश गौतम गिरफ्तार,महिला का घर कब्जाने,जालसाजी का मामला,हाईकोर्ट के आदेश पर सदर पुलिस ने किया अरेस्ट 

हाथरस-कार से कुचलकर साइकिल सवार छात्र की मौके पर मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम,हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना गांव की घटना

फर्रुखाबाद-स्कूल बस-टैक्सी में टक्कर,आधा दर्जन लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खुदागंज की घटना 

लखनऊ-अमौसी एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट तैनात,चुनाव आयोग के निर्देश पर स्पेशल एयर यूनिट तैनात,चुनावी हेलीकॉप्टर, चार्टर प्लेन की करेगी जांच,एयर इंटेलिजेंस यूनिट ब्लैकमनी पर रखेगी नज़र 

जौनपुर-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,मारपीट में ग्राम प्रधान और 2 महिलाएं गंभीर घायल,बदलापुर थाना क्षेत्र के बक्कोपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-22471,22442 इलाहाबाद-कानपुर इंटरसिटी रद्द,16-17 जनवरी को इलाहाबाद-कानपुर इंटरसिटी रद्द रहेगी,13007 तूफान एक्सप्रेस,13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस रद्द 

कुशीनगर-8 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा,देशी तमंचा, 2 कारतूस और 300 लीटर स्प्रिट बरामद,रामकोला पुलिस ने खोटही गांव से की गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर-मामूली विवाद में दबंग ने युवक को गोली मारी,युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया,मुजफ्फरनगर के जानसठ कोतवाली क्षेत्र की घटना 

मिर्जापुर-BSP प्रत्याशी रमेश बिंद पर आचार संहिता उल्लंघन का केस,देहात कोतवाली में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

लखनऊ-बेगुनाहों को आतंकी बताने वाली रिपोर्ट आज होगी जारी,कोर्ट से बरी 14 बेगुनाहों पर रिहाई मंच के जरिए रिपोर्ट,कचहरी ब्लास्ट में गलत फंसे आफताब की मां करेगी जारी,आफताब आलम को गलत पहचान में बताया था आतंकी,बेगुनाह दहशतगर्द के नाम से जारी हो रही है रिपोर्ट

दिल्ली-यूपी में शिक्षक भर्ती नियम रद्द करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट,नियम रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल,HC के फैसले के बाद 1 लाख अध्यापकों पर लटकी तलवार,16वें संशोधन के बाद 1 लाख शिक्षकों की भर्ती को किया था,याचिका में TET अंकों के आधार पर भर्ती को सही ठहराने की मांग,15वें संशोधन को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था,टीईटी अंक के साथ शैक्षणिक योग्यता के अंक जोड़ने की मांग,टीईटी पास को ही वरीयता दिए जाने का चल रहा है विवाद 

फिरोजाबाद-तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर 2 युवकों की मौत,बाइक सवार दोनो युवकों की मौके पर हुई मौत,नसीरपुर थाना क्षेत्र के बाकलपुर की घटना

बस्ती-अज्ञात किशोरी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी,रेप के बाद धारदार हथियार से हत्या की आशंका,वाल्टरगंज थाना के दमरुआ जंगल की घटना

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

सीओ नगर की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे

बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रहे सीओ नगर की गाड़ी आइटीआइ के पास पलट गई। इसमें सीओ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके चालक व गनर को चोटें आईं।

एएसपी पूर्वी स्वामी नाथ व सीओ नगर शशि शेखर दीक्षित रविवार को दिन में लगभग पौने चार बजे पीबी कालेज की तरफ से आ रहे थे। टेऊंगा के पास उधर से एक बाइक से जा रहे तीन युवकों को एएसपी ने रोका तो उनकी स्पीड बढ़ गई। इस पर सीओ नगर व एएसपी ने उनका पीछा कर लिया। बाइक सवार आगे जाकर एक गली में मुड़ गए। इसी बीच आइटीआइ के पास एक साइकिल सवार व गाय अचानक सामने आ गई, जिसे बचाने में सीओ की बोलेरो पलट गई। इसमें सीओ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन चालक बृजेंद्र सिंह व गनर कैलाश को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए। सीओ नगर ने बताया कि बाइक सवारों का पीछा करते समय सामने एक साइकिल सवार व गाय को बचाने में उक्त घटना घटी। वह सुरक्षित हैं।