tikhiawaz24.in

बुधवार, 15 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें

लखनऊ-चंद्रशेखर कन्नौजिया की पत्नी संगीता को आलापुर से टिकट,अम्बेडकरनगर के आलापुर से संगीता सपा प्रत्याशी घोषित,पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर कन्नौजिया की मौत के बाद पत्नी को टिकट,आलापुर से पूर्व प्रत्याशी कन्नौजिया की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

बदायूं-पोलिंग बूथ पर भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता,बूथ पर कार्यकर्ताओं ने बाइक-कुर्सियां तोड़ीं,पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ से खदेड़ा,सिविल लाइंस के इस्लामिया कालेज बूथ का मामला

इटावा-समाजवादी चिंतन सभा का शिवपाल,इरोम को समर्थन,जसवंतनगर से शिवपाल यादव,मणिपुर से इरोम शर्मिला है प्रत्याशी

वाराणसी-तीन तलाक मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय का बयान-सबसे ज्यादा मुस्लिम इंडोनेशिया में,वहां बंद है 3 तलाक-महेंद्रनाथ,तो तीन तलाक भारत में क्यों नहीं बंद हो सकता ?-डॉ. महेंद्र नाथ

प्रतापगढ़-कांग्रेस-भाजपा समर्थक भिड़े,दोनों पक्षों में जमकर मारपीट,मौके पर पहुंची पुलिस,भाजपा प्रत्याशी के रोड-शो करने के दौरान हंगामा,लालगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का मामला

हापुड़-हापुड़ के नामी तेल व्यापारी की कम्पनी पर छापा,एडीएम और पुलिस मिलकर कर रही छानबीन,शहर कोतवाली के दातावाली इलाके में हो रहा छापा

गोरखपुर-ईट भट्टे की दीवार गिरने से 4 मजदूर घायल,3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल मे भर्ती,बेलीपार थाना क्षेत्र के रामपुरभेटी की घटना

इलाहाबाद-शियाट्स विवि में अतीक अहमद के मारपीट करने का मामला,HC ने राज्य सरकार से अतीक की जमानत को लेकर पूछा सवाल,अपराध होने पर जमानत निरस्त करने की क्या की गई कार्यवाई-HC,हाईकोर्ट ने एसएसपी इलाहाबाद से मांगा हलफनामा,17 फरवरी को हाईकोर्ट में होगी मामले की अगली सुनवाई

संभल-बीजेपी कार्यकर्ता पेड़ से लटकता मिला शव,हत्याकर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका,बहजोई के पाठकपुर पुलिया के पास की घटना

आगरा-ABSA पूनम चौधरी को विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार,50 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार हुई एबीएसए,समशाबाद के बीआरसी कार्यालय से हुई गिरफ्तारी

बाराबंकी-छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को मारा चाकू,युवती को सीएचसी में कराया गया भर्ती,आरोपी फरार,कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज की घटना

वाराणसी-अनुप्रिया पटेल और सुजीत सिंह टीका के समर्थकों में मारपीट,समर्थकों ने पथराव में कई गाड़ियों को तोड़ा,नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के पास की घटना

लखनऊ-प्रो. पृथ्वीश नाग को कुलपति गोरखपुर विवि का अतिरिक्त प्रभार,कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि का अतिरिक्त प्रभार,कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ हैं प्रोफेसर पृथ्वीश नाग,राज्यपाल राम नाईक ने अतिरिक्त प्रभार दिया 

अमेठी-गांव में विकास न होने से ग्रामीणों में भारी नराजगी,नाराज ग्रामीणों ने वोटिंग बहिष्कार का किया ऐलान,गांव में अभी तक न सड़क बनी न ही बिजली पहुंची,अमेठी मुख्यालय से सटे हुए परसौली गांव का मामला

प्रतापगढ़-चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता,दोनो पार्टियों के समर्थकों में जमकर मारपीट,केस दर्ज,लालगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का मामला

कानपुर देहात-करंट की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत,खंभे से टूटकर गिरे तार की चपेट में आया व्यक्ति,रसूलाबाद थाना क्षेत्र के दयाकापुरवा गांव की घटना

लखनऊ में बीजेपी महामंत्री भूपेंद्र यादव का बयान,बीजेपी का संकल्प पत्र राजनीति का केंद्र बिंदु बना-भूपेंद्र,जिस तरह से वोटिंग हो रही उससे शुभ संकेत-भूपेंद्र यादव,'सुल्तानपुर में महिला के शव मिलने पर कार्रवाई नहीं हुई',मामले पर सरकार चुप क्यों हैं-भूपेंद्र यादव

लखनऊ-BJP ने श्याम देव राय चौधरी को MLC बनाने का फैसला लिया,7 बार से विधायक रहे चौधरी टिकट कटने से थे नाराज,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान जारी किया गया,बीजेपी चौधरी को सरकार बनने के बाद बनाएगी MLC

कानपुर-केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसभा को किया संबोधित,अब यूपी में शोहदों से बेटियां नहीं होंगी परेशान-ईरानी,'ये चुनाव उन बेटियों का है जिनको रोमियो परेशान करते हैं',महराजपुर से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा 

वाराणसी-पुलिस की सुरक्षा के दावों की खुली पोल,नामांकन के दौरान उपद्रवियों ने किया पथराव,नाराज लोगों ने गाड़ियों में भी की तोड़फोड़,पुलिस ने भीड़ को हल्का बल प्रयोग कर किया काबू,कलेक्ट्रेट के पास नामांकन के दौरान हुआ हंगामा

लखनऊ-शिवसेना और सपा कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी डंडे,3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,मानक नगर रेलवे स्टेशन के पास जमकर हुई मारपीट

मथुरा-पत्नी के हत्या में पति को आजीवन कारावास,10000 लगा जुर्माना,एडीजे 6 ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,2 साल पूर्व छाता के अकबरपुर में हुई थी हत्या

फतेहपुर-बिंदकी की जनसभा में CM अखिलेश का बयान-यमुना एक्सप्रेस-वे देख PM भी दबाएंगे साइकिल की बटन-CM,2 कुनबों नहीं,2 युवाओं के बीच हुआ है गठबंधन-अखिलेश,देश को भी सही दिशा में ले जाने वाला है गठबंधन-CM,हाथ लग जाने के बाद साइकिल की रफ्तार हुई तेज-CM,पहले चरण के चुनाव के बाद बुआ जी भी घबराई हैं-अखिलेश,साथ में रक्षाबंधन मनाने वाले चुनाव के बाद कर सकते गठबंधन-CM,भाजपा के लेागों ने देश को धोखा देने का काम किया-अखिलेश

बाराबंकी-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हैदरगढ़ में बयान-साइकिल ने कांग्रेस की कमजोर बैसाखी लगाई-राजनाथ,जो गड्ढा खोदा उसमे साइकिल गई तो जय श्रीराम-राजनाथ,'कांग्रेस ने खाट सभा शुरू की,खाट सोने के लिए होती है',विकास कार्य अटल,मोदी सरकार की उपलब्धिया गिनाई,बीजेपी सरकार ने कर्ज माफ आदि की घोषणा की-राजनाथ,हैदरगढ़ के रुके विकास को शुरू कराने का वादा-राजनाथ

लखनऊ-जनसभा में मुलायम सिंह यादव का बयान-सपा ने कभी भी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया-मुलायम,मैंने मस्जिद बचाने के लिए गोली चलवायी थी-मुलायम सिंह,गोली चलना दुखद था-मुलायम सिंह,मस्जिद न बचती तो मुस्लिमों को लगता उनकी सुनने वाला कोई नहीं,देश की एकता का सवाल था इसलिए मस्जिद बचाई-मुलायम,अगर हमारे धर्म स्थल नहीं रहेंगे तो क्या होगा-मुलायम सिंह यादव,हमने सिख भाईयों की लड़ाई भी लड़ी-मुलायम सिंह यादव,समाजवादियों ने जितना वादा किया उससे ज्यादा काम किया,अपर्णा जीतेगी तो और ज्यादा काम होगा-मुलायम सिंह यादव,किसानों के लिए हमने बहुत काम किया-मुलायम सिंह यादव,हमने हर वर्ग के लिए काम किया-मुलायम सिंह यादव,सपा के काम को जनता ध्यान दे तो 1-1 वोट सपा को मिलेगा,हमने महिलाओं के लिए बहुत किया-मुलायम सिंह यादव,मोदी यूपी की वजह से PM हैं लेकिन कोई वायदा पूरा नहीं किया,15 लाख क्यों नहीं दिया, एक साथ न दे सको तो टुकड़ों में दे दो-मुलायम सिंह

कन्नौज-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-विशाल संख्या में आये लोगों से क्षमा मांगता हूँ-मोदी,कन्नौज वासियों से मैं क्षमा मांगता हूँ-पीएम मोदी,बड़ा मैदान होने के बाद भी बहार लोग खड़े हैं-मोदी,दूर-दूर तक माथे नजर आ रहे हैं-पीएम मोदी,मैदान छोटा पड़ने के कारण क्षमा मांगता हूँ-मोदी,बीजेपी की ओर से मैं क्षमा मांगता हूँ-मोदी,जनसभा में भीड़ को देखकर पीएम हुए गदगद,चुनाव सभा के लिए आया हूँ,एक शिकायत भी है-मोदी,आप इतना आशीर्वाद दे रहे हो मुझे-मोदी,2014 में भी आशीर्वाद दिया होता तो अच्छा होता-पीएम,जहाँ दो कुनबे के लोग लड़ रहे थे आप ने उन पर कृपा की-PM,वही कुनबे सत्ता हथियाने के लिए आये हैं-पीएम मोदी,कन्नौज वासियों ने बीजेपी को जिताने के लिए तय कर लिया है-PM,आपका प्यार मैं ब्याज समेत विकास के रूप में लौटाऊंगा-PM,कन्नौज इत्र की धरती है,हिन्दुस्तान में सुगंध फैलाती है-पीएम,सवा सौ करोड़ देशवासियों की खुशी बांटना चाहता हूँ-पीएम,वैज्ञानिकों ने 104 सेटेलाइट स्थापित कराए-पीएम मोदी,104 में 3 हमारे सेटेलाइट हैं,वैज्ञानिकों का सराहनीय काम-PM,101 सेटेलाइट दुनिया के और देशों के हैं-नरेंद्र मोदी,भारत के वैज्ञानिकों ने भारत का नाम ऊंचा किया है-मोदी,कन्नौज से उड़ीसा प्रांत के नागरिकों का धन्यवाद करना चाहता हूँ-PM,उड़ीसा के नागरिकों का विशेष अभिनंदन करना चाहता हूँ-पीएम,उड़ीसा में चुनाव के नतीजों में अभूतपूर्व समर्थन मिला है-पीएम

⏺कन्नौज-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-कुछ लोग सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी खेल बताते थे-पीएम,यूपी के MLC चुनाव में 3 सीटों पर बीजेपी भारी बहुमत से जीती-PM,लोगों को ये साथ पसंद क्यों नहीं आया,विरोधियों के सूपड़े साफ हुए-PM,कांग्रेस-सपा का साथ स्वार्थ का है,यह जनता जानती है-पीएम,चंडीगढ़ में बीजेपी दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीत गयी-पीएम,महाराष्ट्र में बीजेपी को जनता ने विजयी बनाया-नरेंद्र मोदी,गुजरात में स्थानीय चुनाव में बीजेपी की विजय हुई-मोदी,बीजेपी के साथ देश का गरीब से गरीब इंसान जुड़ गया-पीएम,समाजवाद की बातें करने वाले लोग कितने खोखले-पीएम,इंदिरा गांधी के जमाने से माला जपने वाले लोग खोखले-पीएम,क्या सरकार अमीरों के लिए होती है,जवाब दीजिए ?-मोदी,क्या सरकार गिने चुने कुनबों के लिए होती है ?-मोदी,गरीब,महिला,किसान के लिए सरकार समर्पित होनी चाहिए-PM,अगर गरीब 3 रुपये का खाता है तो सरकार 27 रुपये देती-मोदी,कन्नौज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग बतायें क्या किया ?-मोदी,यूपी सरकार गरीबों की सूची नहीं दे पायी-मोदी,यूपी सरकार को गरीबों का नाम देने में रूचि नहीं है-पीएम मोदी,जाति के आधार पर यूपी सरकार भेदभाव कर रही है-पीएम,केंद्र सरकार गरीबों के लिए पैसा भेज रही है-पीएम,यूपी के अनाथ आश्रम में गरीबों को खाना नहीं मिल रहा-पीएम

कन्नौज-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-मेरे पास कोई गाड़ी नहीं,सरकार की गाड़ियों में चलता हूँ-पीएम,लोगों से धोखा करने वालों के पास कई गाड़ियां है-पीएम मोदी,अमीर के बेटे को क्या सरकारी स्कूल की जरुरत पड़ती है ?-PM,यूपी के स्कूलों में बच्चों के लिए उचित व्यवस्था नहीं-पीएम,हमारे देश में हृदय रोग की बीमारी बढ़ती चली जा रही है-पीएम,हृदय रोग से पीड़ित गरीब इलाज नहीं करा पा रहा है-पीएम,गरीबों के नाम पर सरकार चलाने वाले बताएं क्या किया-PM,हृदय रोग से पीड़ित गरीबों के इलाज की व्यवस्था की-पीएम,कन्नौज इत्र और आलू से जाना जाता है-पीएम मोदी,हमारा किसान आलू की खेती करता है-पीएम,आलू की फूड प्रोसेसिंग के लिए सांसद ने वादा किया था-पीएम,कन्नौज में आलू के लिए चिप्स कारखाना नहीं लगा-पीएम,किसानों का आलू,प्याज,लहसुन सरकार खरीदेगी-पीएम,कांग्रेस में एक ऐसे नेता हैं उनको नहीं पता आलू कहाँ होता है-PM,यूपी में कांग्रेस के नेता किसान यात्रा भी निकाल चुके हैं-पीएम,कांग्रेस के नेता आलू को फैक्ट्री में होने की बात कहते हैं-पीएम,किसानों की बात करने वालों को नहीं पता,आलू कहां पैदा होता है-PM,यूपी की सरकार सिर्फ कुनबे के लिए चलती है,गरीबों की चिंता नहीं-PM,यूपी में BJP सरकार बनने पर छोटे किसानों का कर्जा माफ होगा-PM,किसानों के कर्जा माफ करने की जिम्मेदारी मेरी होगी-प्रधानमंत्री,सरकार बनते ही पहला काम किसानों का कर्जा माफ होगा-पीएम

कन्नौज-जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान-इंटरवल से पहले सपा-कांग्रेस लड़ रहे थे, अब एक हैं-पीएम,फिल्मी कलाकारों की तर्ज पर चल रहे सपा और कांग्रेस-पीएम,उत्तर प्रदेश में 3 पैर वाली दौड़ रह रही है-पीएम,कांग्रेस का एक पैर सपा के साथ,दूसरा बसपा के साथ है-पीएम,अखिलेश मुलायम की बात सुनने को तैयार नहीं हैं-पीएम,हिन्दुस्तान में पहली बार त्रिपदीय दौड़ हो रही है-पीएम,सपा,बसपा दोनों एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे-PM,जब सपा की सरकार आई तो भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं की-PM,4 मार्च 1984 में मुलायम ने कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई की थी-पीएम,लोहिया के विचारों को लेकर मुलायम सिंह ने लड़ाई लड़ी थी-पीएम,मुलायम के आंदोलन से कांग्रेस तंग आ रही थी-पीएम,मुलायम सिंह पर गोलियां चलीं,हत्या करने का प्रयास हुआ-पीएम,चौधरी चरण सिंह,अटल बिहारी वाजपेयी ने आंदोलन किया-पीएम,मुलायम के समर्थन में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन चलाया-पीएम,अब अखिलेश यादव कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं-पीएम,बाप की जिंदगी से खेल खेलने वालों की गोद में बैठे अखिलेश-PM,UP का मतलब अप होता है,यहाँ सब डाउन नजर आता है-पीएम,बेटियों की सुरक्षा,किसानों का मुद्दा,रोजगार डाउन है-पीएम,यूपी में स्वास्थ्य और शिक्षा,कारोबार भी डाउन है-पीएम मोदी,फिर भी अखिलेश यादव कह रहे हैं कि काम बोलता है-पीएम,पुलिस की भर्ती में जातिवाद होता है कि नहीं होता ?-मोदी,यूपी में थाने सपा का कार्यालय बन गये हैं-पीएम मोदी,जमीनों पर कब्जा हो रहे,पुलिस मदद नहीं करती-पीएम

रायबरेली-बेलहनी के जनसभा में सीएम अखिलेश यादव का बयान,अखिलेश ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना,मन की बात करने वाले कब करेंगे काम की बात -सीएम,प्रदेश में बन रही सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार-अखिलेश यादव

रायबरेली-रायबरेली में बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान,'गलत नीतियों से बीजेपी नहीं कर पाई सीएम चेहरे का ऐलान',गुंडागर्दी,जमीन कब्जे की सबसे ज्यादा घटनाएं हुई-मायावती,आधे अधूरे काम का प्रचार कर रही सपा सरकार-मायावती,बड़े कामो को पहले बीएसपी सरकार ने शुरू किया था-माया,सपा ने बसपा सरकार की योजनाओं का नाम बदला-माया,सरकार का काम कम और भ्रष्टाचार बोलता है-मायावती,'सपा नेता ने पुत्र मोह में अपने भाई को अपमानित किया है',दलित एकजुट हैं बीजेपी को हराने में कामयाब मिलेगी-माया,पीएम मोदी ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया-मायावती,बिना तैयारी नोट बन्दी से जनता उबर नहीं पाई-मायावती,पीएम ने पहले ही चाहतों का काला धन ठिकाने लगाया-माया

लखनऊ-महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा का बयान,सपा-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगा जनता का आशीर्वाद-ओझा,जनता से किए वादे निभाएगी गठबंधन की सरकार-ओझा,कांग्रेस किसानों की मदद करेगी- शोभा ओझा,सरकार बनी तो गरीबों को राजगार मिलेगा-शोभा ओझा,बीजेपी विकास को छोड़कर हर बात करती है-शोभा ओझा,बीजेपी धर्म के नाम पर वोट मांग रही है-शोभा ओझा,महिला सुरक्षा के लिए मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया-ओझा,बीजेपी शासित राज्यों में महिला अपराध सबसे अधिक-ओझा,गठबंधन महिलाओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाएगी- ओझा,सपा कांग्रेस गठबंधन से बीजेपी बौखला गई है- शोभा ओझा 

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

जौनपुर-ईंट भट्ठे में गिरकर 3 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत,भट्ठे की आग में गिरकर 3 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत,केराकत थाना क्षेत्र के दिल्ला गांव की घटना

फैज़ाबाद-कल से लापता वकील का शव मिलने से सनसनी,सूखे नाले में मिला शव,लोगों ने जताई हत्या की आशंका,पूराकलंदर थाने के चांदपुर के पास मिला शव,थाना क्षेत्र के ही अंजना का रहने वाला था वकील

मथुरा-स्कूल बस और कार की टक्कर में एक की मौत,4 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,थाना राया के बिचपुरी गांव के पास हुआ हादसा

सम्भल-बूथ संख्या 9,10,11,12 को कैप्चर करने का प्रयास,बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा बूथ कैप्चर करने का आरोप,सपा-कांग्रेस, बसपा प्रत्याशी ने की डीएम से शिकायत,चंदौसी विधान सभा क्षेत्र का मामला

सहारनपुर-देवबंद में विवादित चुनावी अपील के इश्तेहार का मामला,मौलाना अरशद मदनी के पीआरओ का बयान-मौलाना ने कोई भी इस तरह की अपील नहीं की-फजलुर्रहमान,ऐसा करने वालो के खिलाफ की जाए कार्रवाई-फजलुर्रहमान

मथुरा-2 पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट-पथराव,3 घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस फोर्स तैनात,कोसीकला के लालाराम मोहल्ले का मामला

संभल-सुरक्षाबलों ने AIMIM प्रत्याशी को धक्का देकर बूथ से निकाला,एजेंट न बनाने की शिकायत पर गये थे जियाउर्रहमान बर्क,सम्भल विधानसभा के आर्य समाज विद्यालय का मामला

लखनऊ-सपा के घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों से किये वादों के खिलाफ याचिका,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई आज,हाईकोर्ट में अधिवक्ता नीरज सक्सेना ने दायर की है याचिका 

मुरादाबाद-डीएम एसएसपी ने किया बिलारी क्षेत्र का दौरा,पोलिंग एजेंटों,मतदाताओ से 100 से ज्यादा मोबाईल बरामद,पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल लेकर पहुंचे थे एजेंट,मोबाइल फोन लेकर आने वालों को दी चेतावनी

मेरठ-3.5 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया युवक,ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा,कंकरखेड़ा थाना के लाला अहमदपुर गांव का मामला

बरेली-SV इंटर कॉलेज बूथ पर दारोगा और BSF जवान में झड़प,एसपी ने आरोपी दारोगा को चुनाव ड्यूटी से हटाया,शहर कोतवली क्षेत्र के SV इंटर कॉलेज बूथ का मामला 

बदायूं-सहसवान के फिरोजपुर में मतदान का बहिष्कार,बिसौली तहसील में जोड़े जाने की मांग को लेकर बहिष्कार,सीडीओ ग्रामीणों को समझाने गांव पहुंचे,अभी तक गांव में नहीं पड़ा एक भी वोट

संभल-गुन्नौर विधानसभा के बूथ-57 पर हुआ हंगामा,मतदान का ग्रामीणो ने किया बहिष्कार,बीएलओ पर लगाया मतदान प्रभावित करने का आरोप

लखीमपुर खीरी-दारोगा पर सपा के लिए वोट मांगने का आरोप,आरोपी दारोगा को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया,BJP कार्यकर्ता ने दारोगा पर लगाया था आरोप,शहर के जीआईसी कॉलेज बूथ का मामला 

इलाहाबाद-शियाट्स एग्रीकल्चर विवि में घुसकर गुंडई का मामला,एसपी क्राइम को सौंपी गई मामले की विवेचना,इलाहाबाद हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस सक्रिय,अतीक के खिलाफ अलग-अलग करीब 45 मुकदमें,इलाहाबाद पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब

बलरामपुर-पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,हत्याकर पेड़ पर लटकाए जाने की आशंका,थाना पचपेड़वा के ठुड़वलिया गांव का मामला

बरेली-किला में 115 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान,गढ़ैया पंजाबी पोलिंग बूथ पर किया मतदान,अंग्रेजों की इम्पीरियल पुलिस में सिपाही रहे थे बुजुर्ग,बुजुर्ग जुर्रियत हुसैन काज़मी ने किया मतदान

लखनऊ-मेडिकल छात्रों के लिए 'नीट' परीक्षा का मामला,हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने केंद्र सरकार,CBSE से मांगा जवाब,अभ्यर्थियों की आयु का निर्धारण किस आधार पर किया-HC,20 फरवरी तक हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने जवाब तलब किया 

लखनऊ-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा लखनऊ में,3.30 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगी शोभा ओझा,4.30 बजे अपर्णा यादव की जनसभा में शामिल होंगी शोभा ओझा 

हाथरस-अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान,पुलिस ने 107 पेटी अवैध शराब की बरामद,लकड़ी के बुरादे में छिपाकर ले जा रहे थे शराब,3 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,हाथरस जंक्शन  और सहपऊ से किया बरामद

महोबा-खेत की रखवाली कर रही नाबालिग के साथ रेप,दबंग ने खेत में किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म,महोबकंठ थाना क्षेत्र के दुलारा गांव की घटना

प्रतापगढ़-अगवा कर किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात,चार दबंगों पर किशोरी से गैंगरेप का आरोप,गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल भेजा गया,पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया,रानीगंज कोतवाली के खमपुरदुबेपट्टी की घटना

महोबा-रेलयात्री से लूटपाट कर ट्रेन से फेंका,मौत,जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने की लूटपाट,महोबा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन की घटना

महराजगंज-सोनौली पुलिस ने 7 लाख नेपाली कैश पकड़ा,युवक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ,नेपाल बॉर्डर से युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया 

रामपुर-वोटिंग के दौरान सपा और बसपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक,बसपा प्रत्याशी का सपाईयों पर फर्जी वोटिंग का आरोप,शहर विधानसभा के रज़ा डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र का मामला 

वाराणसी-केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू का बयान-टिकट विवाद में नामांकन के बाद सब ठीक हो जायेगा-नायडू,गंगा हमारे लिए राजनैतिक मुद्दा नहीं-वैंकैया नायडू,बीते दिनों संघ के आरक्षण के बयान पर प्रतिक्रिया दी,भेद भाव पर आरक्षण की समीक्षा नहीं होनी चाहिए-नायडू

लखनऊ-चुनाव में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की तस्करी,500 पेटी अवैध शराब के साथ 4 तस्कर अरेस्ट,ठाकुरगंज इलाके से पुलिस ने तस्करों को पकड़ा

मुरादाबाद-मतदान के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का वीडियो वायरल,ईवीएम में वोट देते समय युवक ने बनाया वीडियो,सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल हुआ वोटिंग का वीडियो,मुरादाबाद पुलिस मामले की कर रही जांच 

लखनऊ-डीआईजी ने एसपी लखीमपुर से मांगा सिपाही का ब्यौरा,150 खाने का मिलता है,बाकी भत्ता वेतन के साथ-डीआईजी,सिपाही के लगाए गए आरोप निराधार,हो रही जांच-डीआईजी,डीआईजी रेंज लखनऊ ने एसपी लखीमपुर को दिए निर्देश

लखनऊ-लखीमपुर में चुनाव को लेकर डीआईजी और कमिश्नर का दौरा,डीआईजी रेंज लखनऊ और कमिश्नर लखीमपुर में,लखीमपुर की प्रत्येक विधानसभा में सुरक्षा का ले रहे जायजा

शाहजहांपुर-विकास कार्य न होने से नाराज लोगों का मतदान बहिष्कार,जालालाबाद के बूथ-135 पर लोगों ने किया मतदान बहिष्कार,अंडपुर विधानसभा पुवाया के बूथ-222 पर नहीं डाल रहे वोट,रामपुर खुर्द के बूथ-221 पर राठ गांव के लोगों ने किया बहिष्कार,नेता और अधिकारी वोटिंग के लिए लोगों को मनाने में जुटे

चित्रकूट-संदिग्ध परिस्थितियों में क्रेशर में दबकर मुंशी की मौत,परिजनों ने क्रेशर मालिक पर लगाया हत्या का आरोप,क्रेशर पर 3 दिनों में 2 लोगों की मौत,आधा दर्जन घायल,शहर कोतवाली के भरतकूप पुलिस चौकी इलाके की घटना

औरैया-विकास न होने से ग्रामीणों ने किया मतदान बहिष्कार,गांव में लगाए वोट बहिष्कार के पोस्टर और बैनर,सड़क समेत विकास कार्य न होने से लोग नाराज,औरैया विधानसभा के अता गांव में लोग दे रहे धरना

बदायूं-फिरोजपुर को बिसौली तहसील में जोड़ने की मांग,फिरोजपुर के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार,फिरोजपुर में कुल 1313 वोट,अभी तक सिर्फ 1 वोट पड़ा,सीडीओ के समझाने पर भी नहीं माने ग्रामीण,अभी तक नहीं पहुंचा कोई अन्य अधिकारी गांव में 

गाजीपुर-ओम प्रकाश सिंह ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई,सैकड़ों समर्थकों ने नामांकन के दौरान जमकर की नारेबाजी,सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह ने जमनीया से किया नामांकन 

इलाहाबाद-बीएसपी सुप्रीमो मायावती को हाईकोर्ट का नोटिस,पिता प्रभु दयाल,भाई आनंद कुमार को भी हाईकोर्ट का नोटिस,गौतमबुद्धनगर के बादलपुर में लैंडयूज चेंज के खिलाफ हुई थी याचिका,43433 वर्ग मीटर भूमि को एसडीएम ने आबादी किया था घोषित,CBI जांच की मांग को लेकर संदीप भाटी ने दाखिल की थी याचिका 

इलाहाबाद-मायावती के बयान पर बोले कलराज मिश्रा-ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही बीएसपी-मिश्रा,देश को बांटने वाली है बीएसपी की नीति-कलराज,ऐसे बयान से संप्रदायिक सौहार्द खतरे में-मिश्रा

रामपुर-मतदाता सूची में जिंदा लोगों को मृत दिखाने पर हंगामा,शाहाबाद के सैफनी के बूथ नंबर 14,15 पर हंगामा,जिंदा मतदाताओं को दिखा दिया गया मृतक,मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट कर रहे समझाने का प्रयास

प्रतापगढ़-रामपुर खास के नौढिया में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी,भाजपाइयों ने कांग्रेसियों के 3 वाहनों में की तोड़फोड़,प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ इलाके का मामला

लखीमपुर-सिपाही के वायरल वीडियो पर बोले लखीमपुर एसपी,तथ्यों को गलत तरीके से रख रहा है सिपाही-एसपी,सिपाहियों को लंच पैकेट के लिए 150 रुपए-एसपी,रैंक के हिसाब से आता है पैसा,खातों में जाएगा बाकी पैसा-SP

उन्नाव-सीएम अखिलेश यादव का उन्नाव में बयान-बुआ ने कहा विपक्ष में बैठेंगे,सरकार नहीं बनाएंगे-सीएम,हार के भय से विपक्ष में बैठने की बात कर रही बुआ-सीएम,पुलिस कर्मियों के हमने सबसे ज्यादा प्रमोशन किए-अखिलेश,हमने बहुत भर्तियां भी की,और आसान तरीके से-अखिलेश,कुछ लोग साइकिल पीछे करना चाहते हैं-अखिलेश,बांगरमऊ की जनता पर हमे भरोसा है-अखिलेश यादव,विरोधियों को सबक सिखाने की जरूरत है-अखिलेश,बांगरमऊ और उन्नाव में और काम करेंगे-सीएम,यूपी में विकास करने की शुरूआत की है-अखिलेश,घोषणा पत्र में जो लिखा वो सबकुछ किया-सीएम,हम पेंशन देंगे,लैपटाप भी बांटकर दिखा दिया-सीएम,स्मार्ट फोन भी आने वाले समय में दिया जाएगा-सीएम,मिल्क पाउडर और घी भी देने का काम करेंगे-सीएम,गावों और शहरों में 24-24 घंटे बिजली देंगे-सीएम,नौजवानों के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाएंगे-सीएम,हमारे विधायक बदलू खां साहब को जिता दो-सीएम,पत्थर वाले लोग बीजेपी से मिल जाएंगे-सीएम,जो भागकर आ रहे हैं उन्हे एक्सप्रेस वे पर छोड़ दो-सीएम,यूपी में समाजवादियों की लहर चल रही है-अखिलेश,उन्नाव के लोगों का सम्मान करने का काम करेंगे-सीएम,एसपी सिंह साहब के साथ आने का भी धन्यवाद-सीएम 
 

बदलापुर के सुल्तानपुर का एक लाल और शहीद आशुतोष यादव

बदलापुर थाना क्षेत्र सुल्तानपुर गांव निवासी सेना का जवान आशुतोष यादव 27 वर्ष मंगलवार की भोर में श्रीनगर के बांदीपुरा में सेना के जवान व आतंकवादियों में हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया है। जिसकी खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी है।
उक्त गांव निवासी स्वर्गीय लाल साहब यादव का ज्येष्ठ पुत्र आशुतोष यादव 27 वर्ष श्रीनगर के बांदीपुर क्षेत्र में 111 राकेट रेजीमेंट में सिपाही था । जहां मंगलवार की भोर में जवानों व आतंकवादियों में शुरु मुठभेड़ में शहीद हो गया। इसकी खबर लगते ही गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी। आशुतोष की अभी अप्रैल 2016 में ही मधु पुत्री रतीराम यादव निवासी डेल्हूपुर महराजगंज के साथ शादी हुई थी। परिवार में मां शीला देवी के अलावा छोटा भाई संदीप व बहने पूनम व पूजा हैं।  शव बुधवार शाम तक  हेलीकाप्टर से आने की सम्भवना है ।हेलीपैड बनाने की तैयारी प्रशासन द्वारा चल चल रही है ।आतंकवादियों और सेना के जवान में हुई थी मुठभेड

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


 लखनऊ-व्यापारी श्रवण साहू हत्याकाण्ड में 5 पांचवीं गिरफ्तारी,शूटरों को बाइक देने वाला 5 हज़ार का ईनामी विवेक गिरफ्तार,हत्याकाण्ड में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने की बरामद,सआदतगंज पुलिस ने ईनामी विवेक वर्मा को किया गिरफ्तार 

लखनऊ-इंटौजा में हुए महिला की हत्या का खुलासा,दमकल विभाग के दारोगा ने की थी गला घोंटकर हत्या,नौकर ने कुबूला सच,संपत्ति के विवाद में हत्या,आरोपी गिरफ्तार,दारोगा धोखाधड़ी के मामले में सरेंडर कर गया जेल,अब इटौंजा पुलिस लेगी हत्यारोपी दारोगा को रिमांड पर,सीतापुर के सिधौली फायर स्टेशन पर तैनात है आरोपी दारोगा

गाजियाबाद-किराए की कार में युवकों ने लगाई आग,पेट्रोल छिड़ककर रिट्ज कार में 3 युवकों ने लगा दी आग,ओला कैब के ड्राइवर को बाहर निकालकर लगा दी आग,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में नहर रोड की घटना,केस दर्ज 

लखनऊ-चुनाव ड्यूटी में कम पैसा मिलने पर यूपी पुलिस में आक्रोश,लखीमपुर के सिपाही ने सोशल मीडिया में वायरल किया वीडियो,150 चुनाव भत्ता मिलने पर सिपाही ने किया ऐतराज,1500 की जगह 150 का भुगतान किए जाने की शिकायत की

लखीमपुर खीरी-लखनऊ कमीश्नर व डीआईजी ने लखीमपुर में जमाया डेरा,लखनऊ मण्डल के लखीमपुर खीरी में आज हो रहा है मतदान,कमीश्नर, डीआईजी अफसरों के साथ बूथों का कर रहे दौरा,कमीश्नर और डीआइजी के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद

फतेहपुर-सीएम अखिलेश यादव की दो चुनावी जनसभाएं,12.30 बेज बिंदकी में करेंगे चुनावी जनसभा,1.30 बजे एमआईसी मैदान मे होगी जनसभा

संभल-मतदान को लेकर भाजपा नेता और पुलिस मे नोकझोंक,मतदान को लेकर हुआ विवाद,मतदान प्रभावित,गुन्नौर थाना क्षेत्र के फरीदपुर का मामला

संभल-ग्रामीणो ने किया चुनाव का बहिष्कार,गांव में विकास कार्य ना होने से नाराज,गुन्नौर के चंदुपुरा गांव का मामला

मथुरा-ऑल्टो कार ने स्कूली बस में मारी टक्कर,कार सवार युवक की मौके पर मौत,3 स्कूली छात्र घायल,अस्पताल में भर्ती,राया थाना क्षेत्र के हाथरस रोड की घटना

शाहजहांपुर-बरुआ गांव में बूथ संख्या 336 की ईवीएम खराब,रस्सीपुर गांव में बूथ संख्या 223 की ईवीएम खराब,जौरापुर में बूथ संख्या 174 की ईवीएम मशीन खराब,ईवीएम मशीनें खराब होने से मतदान कार्य रुका

पीलीभीत-जनपद के तीन गांव में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार,पूरनपुर से कलीनगर तहसील में गांव जोड़े पर नाराज,प्रशासन ग्रामीणों को मतदान करने के लिए मनाने में जुटा,कलीनगर के शिवनगर,बिहारीपुर,इटौरिया गांव का मामला

जौनपुर-जौनपुर का लाल आतंकी मुठभेड़ में शहीद,कश्मीर के बांदीपुरा में शहीद हुआ जवान आशुतोष यादव,कल जौनपुर पहुंचेगा शहीद आशुतोष का पार्थिव शरीर,बदलापुर के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है शहीद 

अमरोहा-पुलिस से नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार,विवाहिता की मौत पर आरोपी को छोड़ने से लोग नाराज,सादात इलाके के गांव जलालपुर नारायण का मामला

लखीमपुर-पुल नहीं तो वोट नहीं,वोटिंग का बहिष्कार,मांझा गांव के लोगों ने किया वोट का बहिष्कार,9 बजे तक सिर्फ दो लोगों ने डाला वोट,बरसों से जौराहा नदी पर पुल बनाने की है मांग 

लखीमपुर-मोहम्मदी के बंजरिया में मतदान का बहिष्कार,रोड न बनने से नाराज लोगों ने किया बहिष्कार,सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर रवाना 

संभल-पीठासीन अधिकारी से मतदाताओं की नोकझोंक,अधिकारी पर BJP को वोट के लिए प्रेरित करने का आरोप,चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के मई गांव के बूथ-1 का मामला

फैज़ाबाद-बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की दो रैली,आज 11.30 बजे मिल्कीपुर के देवगांव में करेंगे जनसभा,बीकापुर के भदरसा में 1 बजे जनसभा को करेंगे सम्बोधित

गोरखपुर-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,दुबियारी पुल के पास बरामद हुआ शव,शरीर पर चोट के गहरे निशान,झंगहा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल का मामला 

लखीमपुर-ईसानगर के नन्दूरा गांव में दो पक्षों में फायरिंग,गोली लगने से युवक घायल,अस्पताल रेफर,चुनावी रंजिश में फायरिंग की आशंका

गोंडा-मतदाता जागरूकता को लेकर कल गोंडा जनपद रचेगा इतिहास,375 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर चलेगा जागरूकता अभियान,पूरे जिले को 11 जोन और 62 सेक्टर में बांटकर बनेगी मानव श्रृंखला,5 लाख लोग होंगे मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल

सीतापुर-रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का दौरा आज,बिसवां के कमलापुर व विशुननगर में करेंगे जनसभा

भिवंडी में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

ठाणे, भिवंडी नगर निकाय में कांग्रेस के एक नेता की कल देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने कहा कि भिवंडी निजामपुर नगर निगम में कांग्रेस के नेता मनोज महात्रे पर धारदार हथियारों से हमलावरों ने हमला किया और फिर करीब से गोली मार दी।

भिवंडी जोन-दो के उपायुक्त मनोज पाटिल ने कहा कि महात्रे भिवंडी ताल्लुका के कालवा के रहने वाले थे। निजी दुश्मनी की वजह से वह शहर में ओसवाल वाड़ी में रहने लगे थे।