tikhiawaz24.in

सोमवार, 6 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

 

दिल्ली-यूपी के मंत्री गायत्री प्रजापति को सुप्रीम कोर्ट से झटका,SC ने गायत्री की गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार,ट्रायल कोर्ट में जाकर अपनी बात रखें प्रजापति-सुप्रीम कोर्ट,कानून के मुताबिक जांच होनी चाहिए-सुप्रीम कोर्ट,हम इस केस की मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं-सुप्रीम कोर्ट,महिला से गैंगरेप के आरोपी हैं गायत्री प्रजापति 

लखनऊ-चौक में मुकुंद ज्वैलर्स में पड़ी डकैती,शो रूम के मालिक समेत 2 लोगों को मारी गोली,आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बोला धावा,चौक कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर वारदात,पुलिस को मिले डकैती के सीसीटीवी फुटेज,सीसीटीवी के सहारे पुलिस कर रही तलाश,ईटीवी के पास डकैती के एक्सक्लूसिव CCTV फुटेज  

दिल्ली-नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र सुशांत रोहिल्ला खुदकुशी मामला,सुप्रीम कोर्ट ने मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर किया,अब दिल्ली हाईकोर्ट मामले पर करेगा सुनवाई,पहले SC ने वरिष्ठ वकील फली नरीमन को एमिक्स क्यूरी बनाया था,सुशांत रोहिल्ला एमिटी में लॉ थर्ड ईयर का था छात्र,उपस्थिति कम होने पर उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया,10 अगस्त 2016 को सुशांत ने घर में खुदकुशी कर ली थी,दोस्त की चिट्ठी पर इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान ,एमिटी पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला चलाने की मांग 

दिल्ली-देश का बहुचर्चित बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला,मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली,अब 22 मार्च को होगी मामले पर अगली सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट 22 मार्च से मामले में करेगा अंतिम सुनवाई,CBI और हाजी महबूब अहमद की याचिका पर करेगा सुनवाई,याचिका में इलाहाबाद HC के फैसले को दी गई है चुनौती,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले में किया था आरोपमुक्त,आपराधिक साजिश के आरोपों से किया था आरोपमुक्त,BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती,राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी,अन्य आरोपियों को भी किया था आरोपमुक्त,इससे पूर्व SC ने आरोपि‍यों को नोटिस जारी कर मांगा था जवाब

जालौन-बुन्देलखण्ड साइंटिफिक केमिकल्स की दुकान में लगी आग,लाखों का केमिकल और उपकरण जलकर ख़ाक,दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया,कोतवाली उरई के स्टेशन रोड पर का मामला

महोबा-पिकअप पलटने से 4 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,श्रीनगर थाना क्षेत्र के बेलाताल की घटना

वाराणसी-सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,बदमाशों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या,लंका थाना क्षेत्र के लौटूवीर इलाके में मिला शव

मुरादाबाद-पड़ोसी युवक ने बच्ची के साथ किया बलात्कार,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप,आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा,मझोला थाना क्षेत्र के दान सहाय की घटना

कानपुर-जाजमऊ में अवैध बिल्डिंग गिरने का मामला,सपा नेता महताब आलम के खिलाफ NBW जारी,CMM कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट,हादसे में हुई थी 10 लोगों की मौत

कासगंज-युवक का शव मिलने से सनसनी,शरीर पर गहरे निशान,नहीं हो सकी शिनाख्त,ढोलना थाना क्षेत्र के अतरौली रोड का मामला 

पीलीभीत-बाघ ने फिर नील गाय को बनाया निवाला,कल खेत में किसान को बनाया था अपना निवाला,आदमखोर बाघ को पकड़ने में वन विभाग की टीम फेल,बाग के आतंक से न्यूरिया इलाके में दहशत

आज़मगढ़-रोडवेज बस-ट्रक की टक्कर,ट्रक ड्राइवर की मौत,खलासी गंभीर घायल,अस्पताल भेजा गया,बरदह थाना क्षेत्र में भगवानपुर के पास की घटना 

शाहजहांपुर-बारातियों से भरी कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई,हादसे में तीन बारातियों की दर्दनाक मौत,8 बाराती गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,मदनापुर थाना क्षेत्र के अतिबरा की घटना

वाराणसी-राहुल गांधी और सीएम अखिलेश की प्रेस कॉंफ्रेंस रद्द,आज ताज होटल में होनी थी दोनों की संयुक्त प्रेस कॉंफ्रेंस

कन्नौज-संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर में मिला,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या करने का आरोप,गुरसहायगंज कोतवाली के पाल नगर की घटना 

कानपुर देहात-युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव,मंगलपुर के औरंगाबाद गांव की घटना

मेरठ-गुड़ से भरे कैंटर को आधा दर्जन बदमाशों ने लूटा,बदमाशों ने ड्राइवर,खलासी को बंधक बनाकर खेत में फेंका,सरूरपुर थाना इलाके के हर्रा मोड़ पर हुई वारदात

अमेठी-रंजिश में दबंगों ने युवक को लाठी डंडो से पीटा,युवक की हालत गंभीर,इलाज के लिए भेजा गया,अमेठी कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

आगरा-12 लोगों की मौत के बाद भी सोया पुलिस महकमा,आईएसबीटी का डेथ प्वाइंट दो होमगार्ड के हवाले,अफ़सर बेफ़िक्र, कभी भी हो सकता है फिर हादसा,कल 14 घंटे में हुई थी एक दर्जन लोगों की मौत

हापुड़-लड़की भगाने के विवाद में दो पक्षों में पथराव,फायरिंग,पथराव में चार लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस ने मौके से 6 लोगों को किया गिरफ्तार,धौलाना थाना क्षेत्र के तिपलेढ़ा गांव की घटना

प्रतापगढ़-युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,बदमाशों ने हत्याकर झाड़ियों में शव फेंका,अंतू थाना क्षेत्र के पूरेवंशी इलाके में वारदात

बागपत-प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास,दोनों गंभीर हालत में दिल्ली रेफर,खेखड़ा थाने के कस्बे का मामला 

गाजियाबाद-खोड़ा कॉलोनी में वीएचपी के 3 नेताओं पर हमला,VHP महानगर मंत्री राकेश गर्ग सहित 3 लोग घायल, 2 को लगी गोली,नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती,VHP नेताओं का आरोप,अवैध निर्माण रुकवाने पर हमला,4 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया 

लखनऊ-26 मार्च से जनता के लिए मेट्रो चलाने का टारगेट,आरडीएसओ लगातार कर ले रहा है मेट्रो का ट्रॉयल,अप और डाउन दोनों लाइनों पर हो रहा है ट्रॉयल रन,90 किलोमीटर की स्पीड पर खरी उतरी मेट्रो ट्रेन

लखनऊ-चौक में मुकुल सर्राफा में डकैती का मामला,सर्राफा व्यापारियों ने किया चौक चौराहा जाम,आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन,घटना के विरोध में लखनऊ के सभी सर्राफा बाजार बंद,व्यापारियों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप,हड़ताल पर गए सर्राफा व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा 

कानपुर-एफडीए की टीम ने हरबंश मोहाल दूध मंडी में मारा छापा,छापेमारी से मचा हड़कम्प,दूधिए दूध के पीपे छोड़कर फरार,एफडीए टीम ने 18 क्विन्टल मावा किया बरामद

वाराणसी-बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा,युवक की मौत,युवती गंभीर घायल,अस्पताल भेजी गयी,आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग,शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी की घटना 

बाराबंकी-बैंक एजेंट को चाकू मारकर 1 लाख रुपए की लूट,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया,कुर्सी थाना क्षेत्र के दरवां मोड़ के पास की घटना

वाराणसी-बेकाबू ट्रक की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत,नशे में धुत ड्राइवर ट्रक लेकर फरार,फूलपुर थाना क्षेत्र में मदनपुर गाँव में हुआ हादसा 

बिजनौर-छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल,पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर,शहर कोतवाली के बुखारा इलाके का मामला 

फतेहपुर-हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत,बारात में द्वार पूजन के दौरान की गई थी फायरिंग,अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज,खखरेरू थाना क्षेत्र के पुरमई गाँव की घटना 

गाजियाबाद-मोदीनगर पुलिस ने 4 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी की 18 बाइक,तमंचा और कारतूस भी बरामद

इटावा-वाणिज्य कर विभाग का बाबू बैठा धरने पर,वाणिज्य कर विभाग में बैठा धरने पर,17 महीने से सैलरी न मिलने से है नाराज   

जौनपुर-सीएम अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा,जनसभा में उपस्थित लोगों का स्वागत-सीएम अखिलेश,जौनपुर में चुनाव प्रचार का अंतिम मौका मिला-अखिलेश,जौनपुर में गठबंधन सभी सीटें जीतेगा-सीएम अखिलेश,एक बार फिर सरकार बनाने में मदद करें-अखिलेश,पीएम कुछ देके गए या खाली हाथ आकर गए-अखिलेश,मोदी ने 3 साल में कुछ काम नहीं किया-अखिलेश,रोड शो से पता चल गया गठबंधन के साथ है जनता-सीएम,अच्छे दिन वाले मोदी अब कुछ नहीं बोल रहे-अखिलेश,रुपया काला सफेद नहीं,लेन-देन काला सफेद होता है-सीएम,मोदी रेडियो के बाद टीवी पर भी कर रहे मन की बात-सीएम,बहुत हो गई मन की बात,काम की बात कब करेंगे-अखिलेश,बिजली,पानी के क्षेत्र में व्यवस्थाई सुधारीं-सीएम अखिलेश,एम्बुलेंस से लोगों को बहुत मदद मिल रही-अखिलेश,समाजवादी लोग मेडिकल कॉलेज बना रहे-अखिलेश,पीएम कमाल के हैं,बिजली को भी हिन्दू-मुस्लिम बनाया-सीएम,समाजवादी लोगों ने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया-सीएम,सपा सरकार काशी में भी 24 घंटे बिजली दे रही-अखिलेश,पीएम गंगा मैया के बुलाने पर काशी पहुंचे थे-अखिलेश,'गंगा मैया की कसम खाकर कहें काशी में बिजली नहीं आती',बीएसपी की नेता घंटो भाषण पढ़ती है,जनता सोती है-सीएम,अब बीएसपी की नेता विकास करने की बात कह रहीं-सीएम,लखनऊ में हाथी जो खड़े हैं,जो बैठ हैं बैठे रहेंगे-अखिलेश,अपनी सरकार में जिंदा होने पर भी मूर्ति लगवा ली-सीएम,'ऐसी नेता से सावधान रहना,बीजेपी से रक्षाबंधन बना सकती हैं','पीएम को पता नहीं की यूपी के थाने 100 नम्बर से चल रहे',आने वाले समय में 1000 गाड़ियां बढ़ाएंगे-सीएम अखिलेश,100 नम्बर पर अब किसी से भी अभद्रता नहीं होगी-सीएम,समाजवादी पेंशन 500 से बढ़ाकर 1000 रुपए करेंगे-सीएम,कोई भी गरीब समाजवादी पेंशन से नहीं छूटेगा-अखिलेश,बेरोजगारों को नौकरी और रोजगार देंगे-अखिलेश,पुलिस भर्ती प्रक्रिया भी आसान कर दी-अखिलेश,परीक्षा के नम्बर और दौड़ से होगी सीधी भर्ती-अखिलेश,नौकरियों में किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं-अखिलेश,सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों के लिए काम कर रहे-अखिलेश,स्कूलों में मिल्क पाउडर और देशी घी देंगे-अखिलेश,लोहिया आवास भी गरीब परिवारों को दिए जाएंगे-अखिलेश,बीजेपी यूपी में किसानों के कर्ज माफी की बात कर रही-सीएम,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,झारखंड में कितना कर्ज माफ किया-सीएम,बीजेपी यूपी के लोगों को गुमराह कर रही-सीएम अखिलेश,1600 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया-अखिलेश,किसानों को सिंचाई भी मुफ्त कर दी-सीएम अखिलेश,पीएम ने विदेश जाना छोड़ा,अब शो कर रहे-अखिलेश,वन रैंक वन पेंशन में भी फौजियों को धोखा दिया-अखिलेश,किसी भी शहीद परिवार की अलग से मदद हुई हो तो बताएं-सीएम,समाजवादी लोगों ने शहीदों को 20 लाख देकर मदद की-सीएम,धोखा देने वालों से सावधान रहने की जरूरत-अखिलेश,पीएम मोदी का दिल्ली में दिल कम लग रहा-अखिलेश,अब पीएम मोदी यूपी में ज्यादा रहते हैं-अखिलेश,दिल्ली में दिल नहीं लग रहा तो पीएम कुर्सी बदल लें-सीएम,ये दो कुनबो का नहीं,दो युवाओं का गठबंधन है-अखिलेश,देश और प्रदेश को आगे ले जाएंगे युवा-सीएम अखिलेश

उत्तर प्रदेश तक की बड़ी खबरें


लखनऊ-आज शाम 5 बजे थम जाएगा 7वें चरण का चुनाव प्रचार,7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर 8 मार्च को वोटिंग,वाराणसी,गाजीपुर,चंदौली,मिर्जापुर में डाले जाएंगे वोट,भदोही,सोनभद्र और जौनपुर में भी 8 मार्च को मतदान,प्रचार के अंतिम दिन दिग्गजों ने झोंकी पूरी ताकत,7वें चरण में 1 करोड़ 41 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग,7वें चरण में 7687816 पुरुष,6499711 महिला मतदाता,7वें चरण में 535 उम्मीदवारों की किस्मत को होगा फैसला,7वें चरण के चुनाव में 51 महिला उम्मीदवार भी मैदान में,सबसे अधिक 24 उम्मीदवार वाराणसी कैंट से चुनाव में,सबसे कम 6 उम्मीदवार जौनपुर की केराकत सीट से

चंदौली-श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर,1 की मौके पर मौत,दो दर्जन से अधिक घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,चंदौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 हुआ हादसा

कानपुर-ट्रेन में सफर कर रही विदेशी महिला यात्री घायल,फर्श पर लोहा लगने से रूस की रहने वाली महिला घायल,जीआरपी ने महिला को हैलट अस्पताल में कराया भर्ती,भाषा न समझ पाने से डॉक्टरों को हो रही परेशानी,पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सेंट्रल स्टेशन पर महिला को उतारा 

दिल्ली-गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप का मामला,प्रजापति की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई आज,अर्जी में सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग,याचिका में दर्ज FIR के आदेश को भी वापस लेने की मांग,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रजापति के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

दिल्ली-बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई,CBI व हाजी महबूब अहमद की याचिका पर होगी सुनवाई,याचिका में इलाहाबाद HC के फैसले को दी गई है चुनौती

दिल्ली-एमिटी विवि के छात्र सुशांत रोहिल्ला खुदकुशी मामला,मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई आज

चंदौली-तेज रफ्तार सवारी से भरी जीप पलटी, 1 की मौत,आधा दर्जन घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज,सकलडीहा के धरहरा गांव के पास का मामला

फ़िरोज़ाबाद-कारखाना मजदूर की गोली मारकर हत्या,बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार,लाइन पार थाना क्षेत्र में हुई घटना

मथुरा-राधारानी मंदिर बरसाना में खेली जाएगी लट्ठमार,रंगीली होली,आज देश और विदेश से होली खेलने आएंगे लाखों श्रद्धालु,बरसाना क्षेत्र को सुरक्षा के चलते कई क्षेत्रों में बांटा गया

प्रतापगढ़-ट्रक और बोलेरो की टक्कर में खलासी की मौत,बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल रेफर,फतनपुर थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव में हुआ हादसा

पीलीभीत-खाना बनाते वक्त सिलेंडर लीक होने से महिला झुलसी,महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,पूरनपुर थाना क्षेत्र के कढैर चौर गांव में हुआ हादसा

इटावा-ट्रेन की चपेट में आनेसे दो बाइक सवारों की मौत,रेलवे लाइन पार करते वक्त चपेट में आए दोनों युवक,सराय भूपत इलाके में रेलवे क्रॉसिंग की घटना

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जौनपुर में जनसभा आज,जौनपुर में 12.30 बजे राहुल करेंगे जनसभा को सम्बोधित,सुजानगढ़ के नेशनल पीजी कॉलेज में होगी जनसभा

फैज़ाबाद-3 दिन से लापता DSP अयोध्या दिनेश द्विवेदी KGMU में मिले,SSP को बगैर सूचना दिए भर्ती हुए थे डीएसपी दिनेश द्विवेदी,3 दिन से नही मिल रही थी DSP दिनेश द्विवेदी की लोकेशन

वाराणसी-हत्याकर फेंका गया अज्ञात युवक का शव मिला,लंका क्षेत्र के सीर गोवर्धन के लोटूवीर की घटना

लखीमपुर खीरी-पशु आहार के गोदाम में लगी भीषण आग,गोदाम में रखा लाखों का पशु आहार जला,दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया,सदर कोतवाली इलाके के राजापुर की घटना

मथुरा-पुलिस ने बस से 40 पेटी शराब पकड़ी,एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,बस में हरियाणा से एटा जा रही शराब,नगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे से हुई बरामदगी 

मथुरा-कक्षा-7 के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,कमरे में लटकता मिला छात्र का शव,परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप,नगर कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज रोड की घटना 

सुल्तानपुर-एम्बुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत,नगर कोतवाली के बस स्टेशन के पास हुआ हादसा

महराजगंज-अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी,पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी,नौतनवा थाना क्षेत्र के हाईवे का मामला 

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती का पीएम मोदी पर हमला,'वाराणसी में बिना अनुमति पीएम मोदी का रोड-शो करना गंभीर मामला','पीएम के ऐसा करने से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रभावित होगा',चुनाव आयोग को तत्काल समुचित करने की सख्त जरूरत है-माया,'ताकि बड़े से बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी आचार संहिता का उल्लंघन न करे'

लखनऊ-गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप का मामला,प्रजापति की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई,सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई है,FIR दर्ज करने के आदेश को भी वापस लेने की मांग,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रजापति के खिलाफ दर्ज हुई FIR

जौनपुर-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बयान,प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को वोट दें-
सपा सरकार हत्या,लूट,रेप के मामले में नम्बर वन-शाह,प्रदेश में सड़कें खराब हैं बिजली नही,आती-अमित शाह,गुंडागर्दी है फिर भी सपा कहती है काम बोलता है-शाह,दोनों शहजादों में एक से मां,दूसरे से बाप परेशान-शाह,दोनों शहजादों से प्रदेश की जनता परेशान है-अमित शाह,गुंडाराज को बुआ भतीजे नहीं समाप्त कर पायेंगे-अमित शाह,श्रीनगर में गोलाबारी पाकिस्तान शुरू करता है-अमित शाह,गोलीबारी समाप्त हिन्दुस्तान की फौज करती है-अमित शाह,11 मार्च को रिजल्ट आते ही आ जायेंगे अच्छे दिन- शाह,प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार- शाह,केंद्र सरकार गरीबों के घर पहुंचाए गैस सिलेंडर-अमित शाह,भाजपा सरकार बनी तो सभी को रोजगार मिलेगा-अमित शाह,किसानों का कर्ज माफ होगा,व्याज रहित लोन मिलेगा-शाह,प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर कत्लखाने होंगे बंद-शाह

लखनऊ-गायत्री प्रजापति को लेकर DGP जावीद अहमद का बयान,गायत्री प्रजापति एक भगोड़ा है-डीजीपी,गायत्री के खिलाफ NBW जारी हो चुका है-डीजीपी,गायत्री की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है-डीजीपी

चंदौली-गृहमंत्री राजनाथ सिंह का चंदौली में बयान,देश को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम अटल जी ने किया-सिंह,यूपी में बिजली नहीं सिर्फ बिजली का बिल मिलता है-राजनाथ,विकास दर घटी फिर भी विकास की बात करते हैं सीएम-सिंह,'सालों तक बुराई करने के बाद आज कांग्रेस से गठबंधन किया','पापा-चाचा ने काम नहीं करने दिया तो इस्तीफा क्यों नहीं दे दिए',खटिया सोने के लिए होती है सभा करने के लिए नहीं-राजनाथ सिंह,चुनाव के कुछ महीने पहले ही खटिया पर बैठ गए-राजनाथ सिंह,हाथी कमजोर और साइकिल पंचर हो गई है-राजनाथ सिंह,हाथी पीपल की जगह पैसा खाने लगेगा तो सेहत बिगड़ जाएगी,राजनीति पर दाग लगने पर चेहरा नही दिखाऊंगा- राजनाथ 

फैजाबाद-सीएम के काफिले में भीड़ घुसने का मामला,एसएपी ने 5 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड,सीओ यातायात,इंस्पेक्टर,TSI को भी प्रतिकूल प्रविष्टि,24 फरवरी को सीएम काफले में आए थे लोग

लखनऊ-कसमंडा हॉउस में खून से सनी लाश मिलने से हड़कम्प,हज़रतगंज में बहराइच निवासी 40 वर्षीय जगत राम की हत्या,पुलिस के अनुसार छत से गिर कर हुई व्यक्ति की मौत,जबकि शरीर के कई हिस्सों में चोट के साथ हाथ पैर थे टूटे,पीट पीटकर हत्या किए जाने की आशंका

फैज़ाबाद-जहरीली चाय पीने से खाना बना रहे 2 रसोइयों की मौत,3 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए,चाय में चायपत्ती की जगह कीटनाशक दवा मिला कर पीली,शादी समारोह में खाना बनाने गए थे सभी रसोइए,अम्बेडकरनगर अहिरौली के नवाबगंज में की घटना

बरेली-पुलिस ने लुटेरों के अंतर्राज्यीय गैंग का किया खुलासा,दो सर्राफा कारोबारी सहित तीन बदमाश गिरफ्तार,दो दर्जन लूट की घटनाओं का हुआ खुलासा,लूट के जेवर खरीदने का काम करते थे सर्राफ,2.5 लाख के जेवर, 2.77 लाख रुपए नगद बरामद,सीबीगंज थाना क्षेत्र से क्राइम ब्रांच ने की गिरफ़्तारी

लखीमपुर खीरी-लखीमपुर शहर में लगाया गया कर्फ्यू हटाया गया,सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल रहेगा तैनात,शहर में शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन का निर्णय,9सोमवार से जनपद के सभी स्कूल-कालेज भी खुलेंगे

एटा-दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दोनों पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले हैं दर्ज़,चोरी की बाइक, सोने की चैन और नकदी बरामद,जैथरा पुलिस ने लालपुर जहांगीराबाद से किया गिरफ्तार

अमेठी-तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई,एक की मौत,बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत
युवक की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर की घटना

बदायूं-आर्थिक तंगी के चलते युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बिसौली थाना क्षेत्र की घटना

चंदौली-तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरी, 2 की मौत,चकिया कोतवाली क्षेत्र के नहर का मामला

हरदोई-साण्डी की सपा विधायिका राजेश्वरी की बेटी पर केस दर्ज,जमीन का फर्जी बैनामा कराने को लेकर रिपोर्ट दर्ज हुयी,मामले की जांच में जुटी शहर कोतवाली पुलिस 

मुज़फ्फरनगर-रजवाहे में मिला अज्ञात युवक का शव,पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकाला
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दूधाहेड़ी गांव का मामला

वाराणसी- पीएम नरेंद्र मोदी का बयान,काशीवासियों ने अपना कल का रिकॉर्ड भी तोड़ा-मोदी,आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे विकास की ताकत देते हैं-मोदी,बनारस के लिए कहा गया है,हमारा बनारस इतिहास से भी पुराना है,परम्पराओं, कहावतों और किवदंतियों से भी पुराना है-पीएम मोदी,दुनिया का अजोड़ नगर है वाराणसी,जीती जागती संस्कृतिक विरासत है,वाराणसी असीम इच्छाशक्ति से भरा हुआ शहर है-पीएम मोदी,पूर्व सरकारों ने चुनावों को देखते हुए सिर्फ मोटे कामों पर नजर रखी,वाराणसी का कायाकल्प करने की जरूरत-पीएम मोदी,पुरानी पहचान बनी रहे औऱ सुविधाएं बढ़ें ऐसी मेरी सोच है-मोदी,यूपी में जहां देखता हूं वहां खुदा पड़ा,जहां नहीं खुदा वहां कल खुदेगा,तारों के जाल से यूपी में विद्युत का बहुत लाइनलास होता है-मोदी,100 किमी तार मैं डलवा चुका हूं,300 किमी और डालना चाहिए,केबल डालने के बाद रोड ठीक नहीं की जाती-पीएम मोदी,बिजली का लाइन लास 42 प्रतिशत तक बच जाता है-पीएम,हमारा मंत्र है सबका साथ-सबका विकास-पीएम मोदी,सपा-बीएसपी-कांग्रेस की रगो में कुछ का साथ कुछ का विकास हैं-मोदी,पूर्वांचल कितना आगे बढ़ चुका होता-मोदी,जापानी बुखार कितने पूर्वांचल के बच्चों को मौत के घाट उतार रहा,केंद्र सरकार यूपी को बिमारी से बचाने के लिए पैसे देती है-मोदी,केंद्र के पैसे का न हिसाब रखते हैं, न हिसाब देते हैं-पीएम मोदी,यूपी में बात चलती है कि ऊपर देना पड़ता है-पीएम मोदी,लेकिन अब ऊपर वाले ने हिसाब मांगना शुरू कर दिया है-मोदी,सपा-बीएसपी-कांग्रेस वाले एक दूसरे की धज्जियां उड़ाते थे-मोदी,बुआ-भतीजे भी एक दूसरे से रोज तू-तू मैं-मैं करते थे-मोदी,8 नम्बर रात 8 बजे की नोटबंदी के बाद ये सब एक हो गए-मोदी,जब इन सब की नैय्या डूबने पर आई तो इकट्ठे हो गए-मोदी,500 और 1000 का नोट बंद कर दिया है-पीएम मोदी,70 सालों में लूटा गरीब का पैसा अब लौटाना पड़ेगा-पीएम मोदी,इमानदार लोगों को कहना चाहता हूं,आपकों कोई परेशान नहीं करेगा,इस देश में इमानदार का सम्मान होगा,जय-जयकार होगी-पीएम,व्यापारियों से मेरा कोई झगड़ा नहीं-पीएम मोदी,देश को बाबुओं ने लूटा,नेताओं ने लूटा,इन का पैसा निकालना हैं-मोदी,जिनके पास हस्ताक्षर की शक्ति है,उन्होने लूटा है-पीएम मोदी,इन लुटेरों का अब एक-एक पैसा निकालूंगा-पीएम मोदी,बनारस के लोगों ने जितना प्यार दिया,वह कभी भूल नहीं सकता,2012-13-14 के अखबार देख लीजिए-पीएम मोदी,इन वर्षों में रोज घोटालों की खबर अखबारों में छपती थी-पीएम मोदी,रोज कौन-कौन घोटाला हुआ कितने का हुआ, ये छपता था-मोदी,देश में पहली ऐसी सरकार आई,जिस पर लोग भरोसा करतें हैं-मोदी,जब आंख में मोतियाबिंद हो जाता है,तो देखने में दिक्कत होती हैं-मोदी,कुछ राजनेता हैं जिन्हे मतबिंद-वोटबिंद लग जाता है-पीएम 

कानपुर-राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला का बयान,पीएम के बनारस में बिना इजाजत रोड शो पर हो कार्रवाई-शुक्ला,चुनाव आयोग को लेना चाहिए मामले का संज्ञान-राजीव शुक्ला,यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की ही बनेगी सरकार-राजीव शुक्ला 

लखनऊ-चौक में सरेशाम मुकुंद ज्वैलर्स में पड़ी डकैती,शो रूम के मालिक समेत 2 लोगों को मारी गोली,आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने बोला हमला,चौक कोतवाली से 200 मीटर की दूरी पर वारदात,सालों पहले श्रीनाथ ज्वैलर्स में पड़ी थी ऐसी ही डकैती,ज्वैलरी शो रूम से डकैती से थर्राई राजधानी

आगरा-कॉस्मेटिक के गोदाम में लगी भीषण आग,आग में झुलस कर सात साल की बच्ची की मौत,3 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती,दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,एत्माउद्दौला इलाके के कालिंदी विहार का मामला

बाराबंकी-नशे में धुत सिपाही ने किया वर्दी को शर्मसार,हैदरगढ़ कस्बे में शराब ठेके में सिपाही ने पी शराब,वर्दी में शराब पी कर कस्बे में बिंदास झूमता रहा सिपाही,शराब की मस्ती में डूबे सिपाही को देखकर हैरान हुए लोग,शिकायत करने पर मौके से गायब हो गया शराबी सिपाही

लखीमपुर-अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 बाईक सवारों की मौत,बलिया कोतवाली के बेलाकला की घटना

लखनऊ-एआरटीओ की गाड़ी पर दबंगों ने किया पथराव,चेकिंग के दौरान बाइक सवार लोगों ने किया पथराव,मड़ियांव थाना क्षेत्र में एआरटीओ पर किया पथराव

जालौन-कुएं में गिरकर 65 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत,जालौन कोतवाली के वीरपुरा गांव की घटना 

कानपुर देहात-साबरमती एक्सप्रेस में प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म,स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुखरायां पहुंची डॉक्टरों की टीम,प्रसूता के इलाज के बाद ट्रेन रवाना,12 मिनट खड़ी रही ट्रेन

बदायूं-हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को लगी गोली,गंभीर हालत में बच्चा अस्पताल में भर्ती
बिसौली कोतवाली क्षेत्र की घटना

रविवार, 5 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें



वाराणसी- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का आज वाराणसी में जमावड़ा,यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद आज पहुंचेंगे वाराणसी,राज बब्बर, सुशील कुमार शिंदे भी आज वाराणसी में रहेंगे,अशोक गहलोत, राजीव शुक्ला, मीम अफजल भी रहेंगे,कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

वाराणसी- कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा भी आज पहुंचेंगे वाराणसी,शर्मिष्ठा मुखर्जी भी आज वाराणसी में रहेंगी मौजूद,बिहार के मंत्री अशोक चौधरी आज वाराणसी में रहेंगे,अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन भी वाराणसी में रहेंगे

आगरा- इनोवा और ऑल्टो कार की टक्कर में पांच की मौत,ऑल्टो सवार सभी चार पुरुषों की मौके पर ही मौत,दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की भी मौत,शादी समारोह में जा रहे थे चारों ऑल्टो सवार युवक,विजय नगर कॉलोनी से सिकंदरा जा रहे थे ऑल्टो सवार,हरिपर्वत थाना इलाके के एनएच-2 हाईवे का मामला

जालौन- गिट्टी भरा ट्रक पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत,सड़क किनारे रहने वाले लोहारों के डेरे पर पलटा ट्रक,मौके पर जेसीबी से हटाई जा रही गिट्टी,शाहगंज कोतवाली के ठीक सामने हुआ हादसा

फतेहपुर- दो दिन पहले घर से किसान का किया गया अपहरण,अपहरणकर्ताओं ने फोन कर मांगी 25 लाख की फिरौती,किसान के बेटे के मोबाइल पर आया फिरौती का फोन,बिंदकी कोतवाली के गंधर्पी गांव का मामला

आजमगढ़- मतदान को लेकर भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट,आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बस पर किया पथराव,पथराव में सीओ बुढ़नपुर समेत 2 सिपाही घायल,मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा,हालात के मद्देनजर मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी,अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कराया शांत,अतरौलिया थाना क्षेत्र बड़या गांव का मामला

इलाहाबाद- छत पर देशी बम फटने से कक्षा 3 का छात्र घायल,घायल बच्चे को SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया,धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके का मामला 

बहराइच- संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिली नाबालिग,लड़की के मुंह पर गंभीर चोटों के निशान,पुलिस ने घायल लड़की को बहराइच अस्पताल भेजा,हर्दी थाना क्षेत्र के चल्हारी घाट के पास खेत में मिली लड़की

कानपुर देहात- दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा,ट्रैक पर टुकड़ा मिलने से पलटने से बची महानंदा एक्सप्रेस,मैथा रेलवे स्टेशन के पास के पास का मामला,टेक्निकल टीम के आने पर रवाना हुई ट्रेन

इलाहाबाद- लेटर भेज शोरुम मालिक से मांगी एक करोड़ रंगदारी,शोरुम मालिक ने कीडगंज थाने में दर्ज कराई FIR,शोरुम मालिक को सुरक्षा दे जांच में जुटी पुलिस 

वाराणसी-केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की प्रेस कांफ्रेंस,जन सैलाब के लिए वाराणसी को धन्यवाद-पीयूष,वाराणसी में 2014 से बड़ा जनसैलाब उमड़ा-पीयूष,कल के अनुभव को देखते हुए माइक वाली गाड़ी भी रहेगी-पीयूष,आज भी रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री मोदी-पीयूष,रोड शो में माइक से संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री-पीयूष गोयल,शाम 6 बजे काशी विद्या पीठ मैदान में PM की रैली-गोयल,शाम 7 बजे प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे पीएम-गोयल,DLW में प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे पीएम-गोयल,कल दोपहर लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देंगे PM-गोयल,आज रात वाराणसी में रुकेंगे  प्रधानमंत्री-पीयूष गोयाल,वाराणसी की जनता से रोड शो के दौरान मिलेंगे PM-गोयल,कल रोड शो नहीं था PM मंदिर दर्शन को गये थे-गोयल 

कानपुर देहात-दिल्ली-हावड़ा रेल ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा,ट्रैक पर टुकड़ा मिलने से पलटने से बची महानंदा एक्सप्रेस,मैथा रेलवे स्टेशन के पास के पास का मामला,टेक्निकल टीम के आने पर रवाना हुई ट्रेन

जालौन-गिट्टी भरा ट्रक पलटने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत,सड़क किनारे रहने वाले लोहारों के डेरे पर पलटा ट्रक,मौके पर जेसीबी से हटाई जा रही गिट्टी,शाहगंज कोतवाली के सामने हुआ हादसा

जौनपुर-बस-ट्रक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत,हादसे में 14 यात्री गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,सिगरामऊ थाना क्षेत्र के बाजार में हुआ हादसा

मथुरा-राधा रानी मंदिर मे आज खेली जाएगी लड्डू मार होली,देश के सात विदेश से भी आएंगे लाखों श्रद्धालु,बरसाना के राधा रानी मंदिर में होगी लड्डू मार होली

प्रतापगढ़-युवक की ईंट से कूच कूचकर बेरहमी से हत्या,बदमाशों ने हत्याकर युवक का शव जंगल में फेंका,कुंडा इलाके के बाबूगंज रम्मूका पुरवा की घटना

कानपुर देहात-ट्रक-कार की टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत,3 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,मंगलपुर थाना क्षेत्र के लव्वा इलाके में हादसा

पीलीभीत-चारा मशीन से मासूम बच्चे का कटा हाथ,बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,बीसलपुर थाना क्षेत्र के कर्रखेड़ा की घटना 

पीलीभीत-बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने दो बाइक सवारों को रौंदा,युवक की मौत,साथी गंभीर घायल,बीसलपुर थाना क्षेत्र के खनंका के पास की घटना 

मथुरा-रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका,गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जौनपुर-जेसीज रोड पर गोमती के पास दो ट्रकों की टक्कर,ट्रक सवार लोगों ने दूसरे ट्रक के ड्राइवर को पीटा,पिटाई के बाद ड्राइवर को नाले में फेंका,ट्रक में की तोड़फोड़,शहर कोतवाली क्षेत्र के जीसीज रोड की घटना 

सहारनपुर-भाग रहे पशु तस्करों को पहासू गाँव में ग्रामीणों ने घेरा,पशु तस्करों ने की फायरिंग,ग्रामीण के पैर में लगी गोली,फायरिंग कर पशु तस्कर गाड़ी समेत फरार,रामपुर मनिहारनपुर थाना क्षेत्र के पहासू गाँव की घटना 

महोबा-युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,अंबेडकर पार्क से बरामद हुआ युवक का शव,शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर पार्क की घटना 

पीलीभीत-मामूली विवाद में दो पक्षों मारपीट,6 घायल,घायलों को इलाज के लिए भेजा गया,बीसलपुर थाना क्षेत्र के अखौली गांव की घटना 

पीलीभीत-पीलीभीत में फिर बाघ ने किसान को बनाया अपना निवाला,खेत में फसल की रखवाली करते वक्त बाघ ने किया हमला,लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी,न्यूरिया इलाके के रमपुरा गांव में किसान को बनाया निवाला,टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के क्षेत्र में लोगों में दहशत

जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, 11 घायल



जौनपुर ,05 मार्च ।जौनपुर जिले  के सिगरामऊ थाना  क्षेत्र में आज रोडवेज और ट्रक की टक्कर में बस सवार दो यात्रियों की मृत्यु हो गयी तथा 11 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार जौनपुर डिपो की बस तडके पांच बजे सुल्तानपुर से जौनपुर जा रही थी। सिंगरामऊ बाजार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार मिथिलेश पांडेय (36) और मैनेजर राय (34) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि 11 अन्य यात्री घायल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जौनपुर की एक चुनावी जनसभा में सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा