tikhiawaz24.in

रविवार, 9 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 'भारत के वीर' मोबाइल एप और पोर्टल किया लॉन्च, शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद के लिए एप, अभिनेता अक्षय कुमार भी कार्यक्रम में रहे मौजूद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान- हम शहीदों के परिवारों के साथ हैं, इस उम्र में भी बीएस त्यागी का वही तेवर दिखा, ऐसे बहुदारों को देखकर मुर्दा भी जिंदा हो जाए।

दिल्ली: इंटर स्टेट काउंसिल की बैठक में चर्चा, राज्यपाल के रोल की भी हुई चर्चा, राज्यपाल से चांसलर का पद छोड़ने की बात कही, पद छोड़ने की बाद केंद्र की तरफ से कही गई, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा - राज्यपाल के पास रहने दे चांसलर का पद, नहीं तो उनके पास कोई काम नहीं बचेगा।

दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का बयान- 10 रूपए के सभी सिक्के वैद्य, नहीं लेने पर राजद्रोह का मामला होगा दर्ज।

दिल्ली: गोरखपुर के पूर्व कमिश्नर राजीव गुप्ता सीएम योगी से मिलने UP सदन पहुंचे, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से सीएम योगी की हुई मुलाकात, उनके आवास पर मिले सीएम। 

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद की बैठक 11-12 अप्रैल को, भारत-नेपाल संबंधों, रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर बैठक, परिषद में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

लखनऊ: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान- पूर्व की सरकार ने काम नहीं किया, अब हम एक है,स्लॉटर हाउस पर करवाई कर रहे, हम भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, हमने 6 पीसीएस अफसरों को निलम्बित किया, डीएफओ पर भी हमने कार्रवाई की, अवैध खनन,शराब और स्लॉटर हाउस बंद होंगे, दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड में हमारी सरकार है, हम मिलकर विकास के मार्ग को प्रशस्त्र करेंगे, यूपी से 17 सालों से चले आ रहे विवाद खत्म होंगे, यूपी और उत्तराखंड में सामन्जस्य बनाएंगे, पुराने मामलों को जल्द से जल्द सुलझाएंगे।

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- 2017 बीजेपी के लिये बहुत निर्णायक, सफल रहा योगीजी के नेतृत्व में, गीता की तरह बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र, किसानों के लिय बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला, आलू किसानों को राहत देने के लिय योजना, 487 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू खरीदा, आलू किसानों के लिए सरकार काम करेगी, ठेकेदारी में अपराधियों को खत्म किया जाएगा, सरकार ठेकेदारों के लिए उपाय कर रही, ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की जायेगी, भृष्ट अधिकारियों के कारनामों की जांच होगी, 28 सड़कों को एनओसी दी गई है, 15 जून तक गढ़ा मुक्त हो जाएंगी सड़कें, सड़कों के निर्माण में उच्चगुणवत्ता होनी चाहिए, पीडब्लूडी विभाग को अपराधियों,गुंडे से मुक्त करेंगे, पीडब्ल्यूडी में सिर्फ काम होगा, वन्देमातरम को लेकर विवाद न करें।

लखनऊ: कानून व्यवस्था को लेकर डीएम की बैठक, डीएम ने अफसरों की लगाई क्लास, अवैध कब्जों को लेकर डीएम ने गठित की टीमें, कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट-पुलिस अफसरों को फटकारा, डीएम ने एंटी रोमियो पर रिपोर्ट तलब की।

लखनऊ: प्रतापगढ़ में सिपाही की हत्या का मामला, मुख्यमंत्री योगी ने सिपाही के माता-पिता को 5 लाख रूपए के साथ नौकरी और असाधारण पेंशन की मदद की,  राज्यपाल के कोष से परिवार को 6 लाख की मदद, 2 लाख पत्नी को, 2 लाख माता-पिता को मिलेगा, 2 लाख का परिजनों का कराया जाएगा बीमा, कल सिपाही की गोली मारकर बदमाशों ने की थी हत्या, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने परिजनों को सौंपा चेक।

बागपत: सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने की प्रेस वार्ता, बिना किसी भेदभाव के सभी का होगा विकास, जीत का बदला विकास से चुकाएंगे, आएगी मेट्रो बनेगा हाईवे, बस स्टेशन से बढ़ेगी रफ्तार, बागपत में आएगी विकास की लहर।

इलाहाबाद: गत्ते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गैस प्लांट के सामने है गत्ता फैक्ट्री, आग लगने से मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ी मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी, औद्योगिक थाने के भारत गैस प्लांट के सामने का मामला।

बस्ती: शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 8 घर जलकर हुए राख, 5 मवेशी भी झुलसे, आग से लाखों का सामान जलकर हुआ राख, डीएम, एसडीएम हर्रैया, विधायक मौके पर पहुंचे, डीएम ने सभी पीडितों को मुआवजे की कही बात, गौर थाना क्षेत्र के बढौली पुर गांव का मामला।

कानपुर: एसपी की पत्नी के साथ दरोगा ने की अभद्रता, चोरी की कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंची थी थाने, एसपी की पत्नी नीली बत्ती लगी गाड़ी से पहुंची थी थाने, ड्यूटी में तैनात दरोगा और एसपी की पत्नी में हुई बहस, मुजफ्फरनगर में तैनात है एसपी, कल्याणपुर थाने के दरोगा ने की थी अभद्रता।

एटा: पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक लूट गैंग का किया खुलासा, मुठभेड़ के बाद 5 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, 1 कैन्टर, 3 तमंचे, एक कार्टून मिक्स फ्रूट जैम बरामद, पुलिस और स्वाट टीम ने करतला चौराहे से किया गिरफ्तार।

कानपुर: साध्वी निरंजना ज्योति का बयान- पुलिस अधिकारी अपना रवैया सुधारें, सपा की मानसिकता से ग्रस्त हैं कुछ अधिकारी, हैलट में जल्द नए ट्रामा सेंटर बनाने का दिया भरोसा, सीएमओ कानपुर नगर को लगाई फटकार।

उन्नाव: सिंडिकेट बैंक के सहायक बैंक मैनेजर के अपहरण का मामला, दोनों युवकों ने पूछताछ में किया खुलासा, सवारियों को लिफ्ट देकर लुटने के बाद फेंक देते थे, आसपास के जिलों में कई वारदातें दे चुके थे अंजाम, गैंग के चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सहायक बैंक मैनेजर को अपहरण कर ले जाते पकड़ा, नवाबगंज टोल प्लाजा के कर्मियों ने पकड़ा, टोला प्लाजा कर्मियों ने पुलिस को सौंपा।

झांसी: परसर बावल गांव में खेतों में लगी आग, 2000 हजार बीघा से अधिक खड़ी फसल जली, आग बुझाते समय दमकल की गाडी भी जली, प्रशासन मौके पर समय से नहीं पहुंचा, तीन घण्टे बाद पहुंची आग बुझाने दमकल।

ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ निवेशकों का हंगामा, बिल्डर पर मूलभूत सुविधा नहीं देने का आरोप, पानी,  बिजली, सुरक्षा को लेकर किया प्रदर्शन, एको विलेज में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन, नोएडा एक्सटेंशन में है सुपरटेक का एको विलेज।

मुज़फ्फरनगर: तीन तलाक पर शंकराचार्य का बयान- हलाला को बताया मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार, अयोध्या के पीठाधीश्वर मठ के महंत भी हैं शंकराचार्य, आज सत्संग भवन के लोकापर्ण में दिया था बयान।

लखीमपुर खीरी: जिले की पांच तहसीलों में आग का तांडव, आधा दर्जन गांव आग की चपेट में, पलिया के लालपुर ढाका, निघासन के नरेन्द्रनगर बैली, गोला के खमसौल, मितौली के चौगनपुर, धौरहरा के पकरिया, जमुनिया के सहवाज में भी आग ने मचाया तांडव, आग से 250 से ज़्यादा घर जलकर हुए राख, तीन एकड़ गेहू, हजारों की नकदी भी जली, एक दर्जन मवेशी और एक महिला झुलसी।

इलाहाबाद: मंत्री रीता बहुगुणा जोशी कल शहर में, सुबह 10.15 बजे फाफामऊ में उनका स्वागत होगा, तेलियरगंज, युनिवर्सिटी, कचहरी, मनमोहन पार्क से निकलेगा, मिंटो रोड घर तक जाएगा रीता बहुगुणा का काफिला, शाम 4 बजे टूरिस्ट बंगले में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी, 5 बजे झूंसी, 6 बजे अल्लापुर,8 बजे मीरापुर में रहेंगी।

भाजपा नेता को हौसलाबुलंद बदमाशों धावा बोलकर की मारपीट


शाहगंज सरपतहां क्षेत्र के अरसियां निवासी भाजपा नेता को हौसलाबुलंद बदमाशों धावा बोल मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में श्री सिंह बाल-बाल बच गए जब कि बदमाश श्री सिंह की चेन लूटकर फरार हो गए।

   बेचन सिंह शाहगंज नगर पालिका में ठेकेदारी भी करते हैं। वे अपने घर से रविवार सुबह अपने छोटे पुत्र गौरव के साथ शाहगंज के लिए निकले और आगे अरसियां मोड़ पर किसी का इंतजार करने लगे। वहां बैठे थोड़ा ही समय बीता था कि पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश आए और बेचन व उनके पुत्र पर हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने पिस्टल से फायर करने का प्रयास किया पर वह मिस हो गई। इसके बाद बदमाश श्री सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर छीन लिए। इसके बाद वे किसी तरह जान बचाकर एक घर में घुसे गए। तब तक लोग दौड़े तो बदमाश रिवाल्वर फेंक कर अरसियां की ओर फरार हो गए।

  सूचना पाकर मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू हुई। अभी मामले में कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। जब कि उनका इलाज सुइथाकलां सीएचसी पर कराया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

अतंर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास


जौनपुर। चंदवक थाने की पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए एक अतंर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशो के पास से तीन बोलेरो एक पीकअप और छः मोटर साईकिले बरामद किया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने इस गैंग का पर्दाफास करने वाली टीम को पांच हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा किया है। 
प्रभारी एसपी अरूण श्रीवास्तव ने आज पुलिस लाईन में स्थित मनोरंजन कक्ष में एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोद्यित करते हुए बताया कि कल शाम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष चंदवक अनिल सिंह बैरक्षा मोड़ पर भ्रमण कर रहे थे साथ में सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव अपनी टीम के साथ अपराधियो की तलास कर रहे थे।  इसी समय मुखवीर से सूचना मिला कि कुछ अपराधी चंदवक इलाके में आ रहे है। सूचना पर दोनो टीमे गोमती नदी के पुल पर घेराबंदी करके आठ बदमाशो को गिरफ्तार किया। बदमाशो की निशानदेही पर ती बोलेरो एक पीकअप और छः मोटर साईकिले बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशो में जीशान पुत्र तौकीर निवासी घोसिया औराई भदोेही। विनय विश्वकर्मा पुत्र राजपत निवासी बनगांव थाना दीदारगंज आजमगढ़। सेराज पुत्र मो0 शकील निवासी जैगहा थाना खेतासराय जौनपुर। सारिक उर्फ गोलू शेखमंसूरी निवासी भदोही । अक्कू पुत्र शकील निवासी सरायजगदीश थाना गोपीगंज भदोही। जिब्रान पुत्र हीरालाल ग्राम बजेगांव रोड भदोही। आशू भाट पुत्र ईदू भाट निवासी सरायजगदीश भदोही हरिशचंद्र विश्वकर्मा पुत्र रामाधार विश्वकर्मा निवासी उसरा भादी शाहगंज जौनपुर शामिल है।

बरामद वाहनो का विवरण –

1.      बोलेरो - इं0नं0 – GHA4M42411,चे0नं0 –MA1XAZGHKASM95566 ।

2.      बोलेरो – इं0नं0 –GHB4B15276, चे0नं0 –MA1XAZGHRB5B66878 ।

3.      बोलेरो – इं0नं0 –GHA4M42696, चे0नं0 –MA1XAZGHKASM95275 ।

4.      पीकप – इं0नं0- - GG1IF56657,चे0नं0 – MA1ZN2GGAA1F42589।

5.      TVS स्टार – इं0नं0 –CF5FA1467992, चे0नं0 –MD625MF55A3F22021 ।

6.      स्पलेण्डर – इं0नं0 –HA10EFAHH90211, चे0नं0 –MBLHA10EXAHH42813 ।

7.      पैसन प्रो0 – इं0नं0 – अपठनीय, चे0नं0 – MBLHA10A6EHE4442 ।

8.      CD-DELUX – इं0नं0 –HA11EFD9509836, चे0नं0 –MBLHA11EWD9J38821 ।

9.      TVS एपाची – इं0नं0 –E6AF20855832, चे0नं0 –MD634KE6XF2A10439 ।

10.  स्पलेण्डर प्लस – इं0नं0 –HA10ELDHK14290, चे0नं0 –MBLHA10ASDHK11797 ।

अपराधिक इतिहास –

1.      मु0अ0सं0 870/16 धारा 379 IPCथाना हडिया जनपद इलाहाबाद (घटना 25/12/16 पीकप सही नं0 UP 70 BF 7638 )

2.      मु0अ0सं0 202/17 धारा 379 IPCथाना मेजा जनपद इलाहाबाद ( दिनांक 17/2/17 UP 70 BK 1902 )

3.      मु0अ0सं0 106/17 धारा 379 IPCथाना हण्डिया जनपद इलाहाबाद ( दिनांक 18/1/17 बोलेरो UP70 BL 4605 )

4.      मु0अ0सं0 84/17 धारा 379 IPCथाना कछवा जनपद मिर्जापुर ( बोलेरो ) ।

5.      मु0अ0सं0 06/17 धारा 379 IPCमिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य

1.      अनिल सिंह थानाध्यक्ष चन्दक जौनपुर ।

2.      उ0नि0  विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस जौनपुर ।

3.      उ0नि0  शशिचन्द्र चौधरी प्रभारी स्वाट जौनपुर ।

4.      का0 गोवर्धन यादव,का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 सर्वेश सिंह, का0 संजय यादव थाना चन्दवक जौनपुर ।

5.      का0 रामकृत यादव, का0 अमित सिंह, का0 प्रदीप यादव, का0 सुशील सिंह, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 जितेन्द्र सिंह ,का0 अमित सोनी, का0 जयदेव मौर्य, का0 जयशील तिवारी, का0 रिन्कू सिंह क्राइम ब्रान्च जौनपुर

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊ-नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू,राज्य निर्वाचन आयुक्त की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कल,योजना भवन में कल 10.30 बजे से शुरू होगी वीसी,प्रदेश के सभी डीएम के साथ होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल कल करेंगे वीसी,नगर निगम, पालिका परिषद,नगर पंचायत का चुनाव

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री उमा भारती कल सीएम योगी से करेंगी मुलाकात,यूपी की नदियों के पुनरोद्धार,नमामी गंगे योजना को लेकर मुलाकात,बुंदेलखंड के पेयजल संकट पर भी सीएम योगी से करेंगी चर्चा,कल सुबह 10.30 बजे सीएम कार्यालय पर होगी मुलाकात 

इटावा-शिवपाल सिंह यादव का मीडिया के सामने बड़ा बयान,अखिलेश को अपना किया वादा पूरा करना चाहिए-शिवपाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नेताजी को वापस कर देना चाहिए-शिवपाल
नई पार्टी को लेकर लोगों से विचार विमर्श चल रहा है-शिवपाल

लखनऊ-मुख्तार और अतीक के बाद मुन्ना बजरंगी की जेल बदली गई,झांसी जेल से मुन्ना बजरंगी को पीलीभीत जेल भेजने का आदेश,मुकीम काला समेत 19 अपराधियों की जेल बदलने का आदेश,मुख्तार अंसारी के शूटर सत्यव्रत राय की भी जेल बदली गई

इलाहाबाद-नाबालिग के छेड़छाड़ का विरोध करने पर जलाकर मारने का मामला,फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 3 आरोपियों को सुनाई सजा,२ आरोपियों को उम्रकैद और 20-20 हजार लगाया जुर्माना,एक आरोपी को चार साल की कैद और तीन हजार जुर्माना,५ जनवरी 2013 को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात

इलाहाबाद-इंटर के गणित साल्व पेपर की फोटोस्टेट कराते 2 लोग अरेस्ट,तहसीलदार ने दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा,करछना थाना क्षेत्र के बबुरा चौराहे के पास से हुए गिरफ्तार

लखनऊ-२० दिनों तक मां की लाश घर में रखने वाले बेटे की मौत,घर के बाथरुम में मिली बेटे की 10 दिन पुरानी लाश,हसनगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज इलाके की घटना

लखीमपुर-इंडो-नेपाल बार्डर पर विस्फोट का मामला,एटीएस की टीम जांच के लिए बुलाई गई
पुलिस ने बारूद और टुकड़े कब्जे में लिए,एसपी ने एटीएस को दी मामले की जानकारी
पलिया के गजरौला में एक युवक की हुई थी मौत

सीतापुर-पेड़ से लटकी मिला युवती की लाश,आधार कार्ड से हुई महिला की हुई पहचान,हरगांव इलाके की रहने वाली है युवती,हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका,शहर कोतवाली के नैपालापुर का मामला

कन्नौज-अतिक्रमण हटाने गई टीम पर दुकानदारों ने किया पथराव,पथराव कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज,छिबरामऊ में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी नगर पालिका टीम

आगरा-नक़ल के लिए वसूली का छात्र ने बनाया वीडियो,टेढ़ी बगिया स्थित कालेज है छात्र का सेंटर,नक़ल के लिए मांगे गये थे पांच हज़ार रुपए,एत्माद्दौला थाने में छात्र ने एफ़आईआर के लिए दी तहरीर,एसीएम सेकंड से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग

फैजाबाद-5 हजार का ईनामी बदमाश मुन्ना गिरफ्तार,लूट, डकैती, हत्या समेत कई वारदातों में था वांछित,तारूनपुर ने ऐनी आलापुर के पास से किया अरेस्ट

बलिया-बीडीओ ने दफ्तर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप,बासडीह ब्लाक दफ्तर में घुसकर में मारपीट का आरोप,बीडीओ ने बांसडीह कोतवाली में दी तहरीर

सोनभद्र-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोरी की मौत,काफी देर तक पेड़ पर लटका रहा किशोरी का शव,सीआईएसएफ के जवानों ने शव को नीचे उतारा,बीजपुर थाना क्षेत्र के नकटू गांव की घटना  

मेरठ-संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में महिला की हत्या,दुष्कर्म के बाद हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,जानी थाना क्षेत्र के पांचली गांव के जंगल में मिला शव

कानपुर देहात -मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक,नहर में डूबने से हुई युवक की मौत
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुखरायां का मामला

मथुरा-आज से शुरू हुए ब्रज के मंदिरों में फूल बंगला के आयोजन,आज से 108 दिन तक भगवान के सेवा में बनेंगे फूल बंगला,गर्मी के ताप से बचने के लिए बनाए जाते है फूलों के बंगले,प्रतिदिन शाम को भगवान कृष्ण विराजते हैं फूल बंगले में,वृन्दावन, बरसाना, नंदगांव, मथुरा में होते भव्य आयोजन

बाराबंकी-मामूली विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की,पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार,टिकैतनगर के आल्हनमऊ गांव की घटना

लखनऊ-केजीएमयू के कुलपति का कार्यकाल बढ़ाया गया,प्रोफेसर रविकांत को मिला एक माह का सेवा विस्तार,केजीएमयू को जल्द ही मिलेगा नया कुलपति

लखनऊ-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में हड़ताल पर रोक,प्रदेश सरकार ने 6 माह के लिए हड़ताल पर लगाई रोक,आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

औरैया-बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत,अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर हुआ हादसा

फैज़ाबाद-भाजपा MLA गोरखनाथ ने CHC-PHC का किया निरीक्षण,मिल्कीपुर सीएचसी में मिली शराब की बोतलें,डॉक्टर और कर्मचारियों को दी सुधरने की चेतावनी

मेरठ-अवैध शराब के विरोध में लोगों ने दो घरों में लगाई आग,२ दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के फजलपुर की घटना

इटावा-तेज रफ्तार ट्रक पलटने से एक की मौत,६ लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती 
जसवंतनगर के कुरसेना हाईवे की घटना

कासगंज-धड़ल्ले से चल रहा सट्टे का कारोबार,पुलिस शिकायत पर भी नहीं कर रही कार्रवाई
ईटीवी के कैमरे में कैद हुआ सट्टे का कारोबार

प्रतापगढ़-बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला,एक युवक की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर,कुंडा कोतवाली के कदमपुर गांव की घटना

महुआ बिनने को लेकर विवाद मे चली कुल्हाड़ी , दो घायल ---


मुंगराबादशाहपुर । थाना क्षेत्र के विझवनियां का  पूरा गाँव मे शनिवार की  सुबह महुआ बिनने को लेकर हुए बिवाद मे दो महिलाओं को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया गया ।जिनका इलाज मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है ।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार विझवनियां का  पूरा गाँव के कैलाशी देवी (70) गीता देवी (45) गाँव मे ही एक महुए के पेड़ के नीचे महुआ बिन रही थी इसी बीच गाँव के कुछ लोगो ने एतराज़ जताया जिसको लेकर कहासुनी होने लगी बात बढ़ी तो दबंगों ने दोनो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे वह बुरी तरह धायल हो गई|सूचना पर पहुंची मुगरा  पुलिस ने  घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया ।घायल महिलाओं ने गाँव के ही दो लोगो के ख़िलाफ़ नामजद  तहरीर दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

लखनऊः सीएम योगी आज जाएंगे दिल्ली, मोदी, अमित शाह से करेंगे मुलाकात, सुबह 9 बजे पहुंचेंगे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, अंतरराज्यीय परिषद की 11वीं बैठक में लेंगे भाग, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल.

लखनऊः राज्यपाल रामनाईक का सीतापुर दौरा आज, एक निजी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत.

देहरादूनः सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज लखनऊ में, सीएम योगी से केरेंगे शिष्टाचार भेंट.

लखनऊः सपा महिला सभा की सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर होगी बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी होंगे शामिल.

लखनऊः राजधानी लखनऊ में चल रहा उत्तराखण्ड महोत्सव, मंत्री प्रकाश पंत ने दीप जलाकर प्रोग्राम की शुरुआत, आज होगा महोत्सव का समापन, सीएम रावत करेंगे कल्चर सभ्यता को दर्शाने का प्रयास.

लखनऊः आवास विकास की समीक्षा के समय सीएम ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला, कहा-  समाजवादी व्यवस्था नहीं, सामंतवादी व्यवस्था थी, पैसे का दुरुपयोग बिलकुल बर्दास्त नहीं होगा- सूत्र

लखनऊः ट्रेनिंग के लिए नियुक्ति विभाग ने 13 आईएएस अधिकारियों को किया रिलीव.

लखनऊः नगर विकास विभाग का प्रजेंटेशन- हर माह होगा स्वच्छता अभियान का आयोजन, अभियान के तहत आदर्श नगर पंचायत बनाई जाएंगी, पेयजल स्ट्रीट लाइट बेहतर हो नगरों में इस पर निर्देश दिए, वाराणसी में टंकी बनाएं जाने में भ्रष्टाचार की जांच होगी, महानगरों में वातानुकूलित बसें चलाई जाएंगी.

लखनऊः परिवहन विभाग प्रेजेंटेशन- डग्गामार वाहनों पर कसा शिकंजा, उत्तर प्रदेश परिवहन की बसे बढ़ाई जाएंगी, बस स्टेशनों को वाई फाई करने की योजना.

लखनऊः सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रेजेंटेशन- समाज कल्याण, विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक, पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग का प्रजेंटेशन अब 11 अप्रैल को, पहले 10 अप्रैल को होना था प्रेजेंटेशन, 15 अप्रैल को होने वाला प्रजेंटेशन अब 21 अप्रैल को, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास, कृषि शिक्षा विभाग का होगा प्रजेंटेशन.

लखनऊः 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला तहसील ब्लाक और गांव स्तर पर डिजि धन योजना पर प्रधानमंत्री के भाषण को सुनाया जाएगा.

लखनऊः यूपी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने दिया इस्तीफा, मुलायम सरकार में मंत्री रह चुके हैं विश्वकर्मा, हाल ही में आयोग ने प्रस्ताव पास कर संस्तुति की थी, क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाई जाने का दिया प्रस्ताव, आय की सीमा 8 से बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग.

लखीमपुर खीरीः स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा में चोरी का प्रयास, सायरन बजने पर फरार हुए चोर, पुलिस मौके पर पहुंचकर कर रही जांच, सीसीटीवी फुटेज से तलाश रही सुराग, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला.

फर्रुखाबादः  जंगली जानवर को पकड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी, वनविभाग और कानपुर पुलिस टीम कर रही काम्बिंग, काम्बिंग के दौरान चली गोली, ग्रामीण हुआ घयाल, लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती, जंगली जानवर ने पिछले 15 दिनों में 4 लोगों को बनाया निशाना, 6 मवेशियों को भी बना चुका है अपना शिकार, मेरापुर थाना क्षेत्र के लाहोरी की घटना.

बुलंदशहर- जिला कारागार में डीएम और एसएसपी ने अचानक मारा छापा, मचा हडकंप, जेल में चलाया सघन तलाशी अभियान.

बुलंदशहर- शहर के रोडवेज बस अड्डे के पास हनुमान मंदिर में गेट को लेकर चल रहा विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता ना होने पर मुचलकों में किया पाबंद.

आरबीआई ने 200 रुपये के नोट जारी करने का फैसला कर लिया 

छोटे नोटों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। आरबीआई ने 200 रुपये के नोट जारी करने का फैसला कर लिया है, लेकिन अभी ये नोट सिर्फ बैंको के माध्यम से ही मिलेगा। एटीएम में 200 रुपये का नोट कुछ समय बाद मिलेगा। आरबीआई सूत्रों के अनुसार 200 रुपये का नोट एटीएम से देना का मतलब एक बार फिर एटीएम के सॉफ्टवेयर में सुधार करना होगा। इस सुधार में लगभग 45 दिन का समय लग सकता है। इसलिए फिलहाल एटीएम के बजाय कैवल बैंकों से ही 200 रुपये के नोट मिलेंगे।

शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को स्कूल में जला दिया। पुलिस ने आरोप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अक्सर पत्नी से होता था झगड़ा 
पुलिस के मुताबिक, घटना शाहजहांपुर जिले के भिलावा गांव की है। आरोपी मनोज यादव राजधानी पब्लिक इंटर कॉलेज नाम से स्कूल चलाता है। मनोज यादव काफी रंगीन मिजाज शख्स है और उसके एक महिला के साथ अवैध संबंधों की भी खूब चर्चा रही है। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से अक्सर उसका झगड़ा होता था और एक दिन गुस्से में उसने पत्नी को घर से निकाल दिया।

जहर पिलाकर की हत्या 
पत्नी को घर से बाहर करने के बाद आरोपी ने बेटी को भी नहीं बख्शा। गुरुवार रात उसने बेटी को जबरन जहर पिलाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने स्कूल में कुर्सी-मेज से चिता बनाई और बेटी को जला दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। गांव के लोगों ने स्कूल में आग की लपटें देखीं तो मौके पर पहुंचे।

गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

फिर लहरा 120 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झण्डा

जौनपुर। बदलापुर चौराहे पर 120 फीट की ऊंचाई पर लहराता तिरंगे को आज बदलकर नया झण्डा लगा दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज एक पखवारा पूर्व तेज हवाओ के कारण फट गया था। 15 अगस्त 2016 को तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे अपने निजी फण्ड से  बदलापुर स्थित इंदिरा चौक पर फहराया था। 

जौनपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर की दूरी परबदलापुर तहसील के पास स्थित इन्द्रा चैक पर पूर्वविधायक ओमप्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने अपने खुदके फण्ड से 15 अगस्त 2016 को 120 फीट कीऊंचाई पर तिरंगा झण्डा फहराया था। इस मौके परजौनपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामीएसपी समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे। 120फीट की ऊंचाई पर लहराता यह तिरंगा तेज हवाओ केकारण कई दिन पहले फट गया। यह खबर मिलते ही बाबा दुबे के पुत्र अरूण दुबे ने तुरन्त उतरवा दिया था। आज पूरे सम्मान के साथ नया झण्डा फहराया गया।

पूर्व विधायक के पुत्र व पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अरूण दुबे ने बताया कि मेरा परिवार एक सच्चा देश भक्त है। इसके लिए हमारे परिवार के लोग देश के लिए शहीद होने वालो के परिजनो को आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी हाल ही चुनाव हारने बाद भी मेरे पिता जी ने बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निवासी शहीद आशुतोष यादव  के परिवार को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया है। शहीदो का सम्मान हमारे परिवार द्वारा हमेशा किया जाता रहेगा।
श्री दुबे ने अफशोस जाहिर करते हुए कहा कि हम लोगो ने लाखो रूपये खर्च करके इंदिरा चौक को सुन्दर और आर्कषण बनाया था। आज सूबे में निजाम बदलने के बाद चौराहे के चारो तरफ ठेला- खुमंचा लगाकर सब्जी फल बेचा जा रहा है जिसके कारण जाम की समस्या के साथ गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया है। इस न तो प्रशासन का नजर है न ही स्थानीय नेताओ का ध्यान जा रहा है। 

आग में 6 रिहायशी छप्पर एवं उसमें बंधी 14 बकरिया जलकर मरी

महाराजगंज जौनपुर थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में बीती रात लगभग 11:00 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में 6 रिहायशी छप्पर एवं उसमें बंधी 14 बकरिया जलकर मर गयी।रात 12:00 बजे पहुंची फायर बिग्रेड एवं ग्रामीणों ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।मिली जानकारी के अनुसार रात 11:00 बजे अचानक खिलाडी खरवार के छप्पर में आग पकड़ लिया। देखते ही देखते पडोसी नागा खरवार,धीरेंद्र कहार,सुरेंद्र कहार,राजेंद्र कहार के रिहायशी छप्परों में भी आंग पकड़ लिया।आंग मे फसकर छप्पर में बंधी खिलाड़ी की दो बकरी,नागा की चार बकरी, वीरेंद्र कहार की तीन बकरी, सुरेंद्र कहार की तीन बकरी, राजेंद्र कहार की दो बकरियां जलकर मर गयी।इनके छप्परों में रखा अनाज,बिस्तर,चारपायी,टीवी मोबाइल,साइकिल,पंखा आदि सबकुछ जलकर नष्ट हो गया। घंटो कड़े प्रयास के बाद रात लगभग एक बजे किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक इस बस्ती के 5 लोग बेघर हो चुके थे।

34 बैलो को लाद कर बध हेतु बिहार ले जाते समय पीछा कर आज़म गढ़ वाराणसी मार्ग पर क्षेत्र के कनौरा गांव के पास ओवर टेक कर पकड़

जौनपुर...चंदवक पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आधी रात में मुखबीर की सूचना एस ओ अनिल सिंह ने कन्टेनर में 34 बैलो को लाद कर बध हेतु बिहार ले जाते समय पीछा कर आज़म गढ़ वाराणसी मार्ग पर क्षेत्र के कनौरा गांव के पास ओवर टेक कर पकड़ा ।ओवर टेक में जरा सी जगह मिलने पर ड्राईवर तस्कर फरार हो गए।  ज्ञात हो की पुलिस को बतौर मुखबीर  सूचना मिली की केराकत की और से कंटेनर में कुछ जा रहा है पुलिस द्वारा रोकने पर ड्राईवर की ओर से इसारा मिलता की गाड़ी ख़ाली है कहकर आगे बढ़ते गए । पशु लदी कंटेनर को खुज्झी तिराहे से चंदवक से ग़ाज़ीपुर की ओर जाना था परंतु पुलिस की नाकेबंदी के कारण ड्राईवर आजमगढ़ मार्ग पर गाड़ी घुमा दिया।थानाध्यक्ष अनिल सिंह अपने हमराहियों के साथ पीछा करते हुए वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास ओवरटेक करके गाड़ी को रुकवाने में सफल हो गए कंटेनर गाड़ी न0 UP78CN0849 में ठूस कर 34 बैलो को 4 बजे भोर में पुलिस थाने लाई लिखा पढ़ी के साथ बैलो को सुपुर्दगी में देने के साथ उचित कार्यवाई कर रही है।पकड़ने वाली टीम में विनोद सिंह,सर्वेश सिंह,संतोष गिरी,गोवर्धन यादव थाना ध्यक्ष के साथ में रहे।