tikhiawaz24.in

मंगलवार, 25 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

बदायूं-रोजवेज की दो बसों की आमने सामने की टक्कर,हादसे में 4 लोगों की मौत, दर्जन भर लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,उझानी थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर हुआ हादसा 

लखनऊ-यूपी सरकार का एक और बड़ा फैसला,यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों में लगेगी बॉयोमेट्रिक हाजिरी,25 हज़ार स्कूलों में जुलाई से शुरू हो जाएगा नया नियम

लखनऊ-पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मिली जमानत,17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे FIR के आदेश,विकास वर्मा और पिंटू सिंह को भी कोर्ट से मिली जमानत,सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 14 मार्च को हुई थी अरेस्टिंग,रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत हुई थी गायत्री की गिरफ्तारी
 
लखनऊ-सोनभद्र और मिर्जापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी निलंबित,परिषदीय स्कूलों में बिना काउंसिलिंग भर्तियां करने का आरोप,अनुमति से अधिक संख्या में तबादले करने का भी आरोप,सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती में धांधली का आरोप,सोनभद्र में शिक्षकों की नियुक्ति में हुआ था फर्जीवाड़ा,ज्वाइंट डायरेक्टर इलाहाबाद को सौंपा गई मामले की जांच

लखनऊ-विधानसभा के प्रस्तावित सत्र में पास होगा जीएसटी बिल,मंत्रिपरिषद की आज होने वाली बैठक में दी जाएगी हरी झंडी,प्रस्तावित विधानसभा सत्र के प्रस्ताव को दी जाएगी हरी झंडी,15 जून से 15 जुलाई तक प्रस्तावित है नई विधानसभा का सत्र

लखनऊ-4.5 हजार करोड़ पहले गढ्ढा मुक्त के नाम पर किए खर्च,53 सौ करोड़ गढ्ढा मुक्त करने के लिए फिर मांगा,आखिर कहां गए 4.5 हजार करोड़,क्यो सड़के नहीं हुई गढ्ढा मुक्त,कौन है 4.5 हजार करोड़ के खर्च का जिम्मेदार ?,प्रदेश की सड़कें 15 जून तक कैसे होंगी गढ्ढा मुक्त,50 से अधिक जिलों में हुए हजारों करोड़ के टेंडरों का बहिष्कार,ठेकेदार संघों ने ओवरलोडिंग के चलते टेंडरों का किया बहिष्कार,सड़कों का रेट कम होने के चलते ठेकेदार काम करने से कर रहे इंकार 

लखनऊ-सपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए अखिलेश यादव,जया बच्चन,डिम्पल यादव भी अभियान में हुईं शामिल,जया बच्चन समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनीं 

लखनऊ-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान-भाजपा सरकार की पोल 1 महीने में ही खुली-अखिलेश,आगरा,सहारनपुर की घटना क्या बीजेपी को नहीं दिखी-अखिलेश,आजकल भगवा रुमाल रख लेना ही सत्ता के लिए काफी-अखिलेश,थानों में भगवा गमछे वालों की पहुंच ज्यादा बढ़ी-अखिलेश,इलाहाबाद में दुराचार कर पूरे परिवार की हत्या-अखिलेश,सपा सरकार में झूठे बदायूं कांड को मीडिया ने खूब चलाया,सहारनपुर मामले पर सपा की जांच रिपोर्ट की आएगी,कल मीडिया से बीजेपी के अन्याय पर मुखातिब होऊंगा-अखिलेश,पारिवारिक मामले पर अभी कोई बयान नहीं दूंगा-अखिलेश 

रायबरेली-जिला अस्पताल में मरीजों को बांटा जा रहा एक्सपायरी ORS,अधिकारी जबरन वितरण काउंटर से बंटवा रहे एक्सपायरी ORS,कैमरे देख मामले पर कुछ भी बोलने से अफसरों का इंकार,अफसरों की लापरवाही का वीडियो ETV के कैमरे में हुई कैद
 
कानपुर-चलती स्कूल बस में अचानक आग लगने से हड़कंप,बच्चों को छोड़कर स्कूल लौटने के दौरान लगी आग,बच्चों के बस में न होने से टल गया बड़ा हादसा,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,नौबस्ता के फ्लाइओवर पर बस में लगी आग

हाथरस के RSS के नगर प्रचारक गिरफ्तार,ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते RPF ने पकड़ा ,नगर प्रचारक के समर्थन में GRP स्टेशन का घेराव,भाजपाई व हिंदूवादियों ने सैकड़ों की संख्या में किया घेराव ,हाथरस के हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का मामला 

हापुड़-वाहन चेकिंग के दौरान आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े,ARTO के हाईवे पर चेकिंग के दौरान हुआ हादसा,2 लोग घायल,पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे की घटना

आगरा-डौकी में एफएसडीए टीम की बड़ी कार्रवाई,FSDA ने 400 लीटर नकली दूध किया बरामद,टीम ने मौके से दो लगों को किया गिरफ्तार,रिफाइंड, डिटर्जेंट मिला कर बनाया जा रहा था दूध,मिलावटी दूध से आगरा में कई लोग हो चुके हैं बीमार

आगरा-बंद पड़ी ऑयल मिल में लगी आग,सामान शिफ्टिंग के दौरान लगी आग,दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,हरिपर्वत क्षेत्र के घटिया इलाके की घटना

गाजियाबाद-प्राइवेट कंपनी के कैशियर से 14 लाख रुपए की लूट,दिनदहाड़े 14 लाख की लूट से इलाके में सनसनी,ऑटो सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर-तालाब नहाने गए 4 बच्चे डूबे, एक की मौत,स्थानीय लोगों ने 3 बच्चों को बचाया,राठ कोतवाली क्षेत्र के दीपा तालाब की घटना

सहारनपुर-हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी,दानपात्र,मुकुट,आभूषण हुए चोरी,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर,सदर बाजार के पेपर मिल में है मंदिर

मथुरा-तीन दिन पूर्व हुई लाखों की चोरी का खुलासा,1 लाख कैश समेत 24 किलो चांदी बरामद,2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नगर कोतवाली के दुर्गा गली इलाके में हुई थी चोरी

मुरादाबाद-फायरिंग रेंज के बाहर गोली लगने से महिला घायल,गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया,फायरिंग रेंज में पीएसी कर्मी कर रहे थे फायरिंग अभ्यास,छजलैट थाना क्षेत्र के मतलबपुर फायरिंग रेंज की घटना

मेरठ-भीषण गर्मी में जनता को पीने का पानी भी नसीब नहीं,शहर में डेढ़ हजार हैंड पंपों का पानी सूखा,जलकल विभाग नहीं दे है ध्यान,10 हजार इंडिया मार्का हैंड पंप मेरठ में लगे हैं,कागजों में ही ठीक कराकर पैसा अवमुक्त कराया गया 

कन्नौज-पीडब्ल्यूडी में टेंडर को लेकर दो पक्षों में बवाल,दबंगों ने ठेकेदारों से की मारपीट,टेंडर फार्म फाड़े,मौके पर पहुंची पुलिस से दबंगों ने की अभद्रता,एसपी,एडीएम सहित भारी पुलिस बल तैनात,कन्नौज के पीडब्ल्यूडी कार्यालय का मामला

लखनऊ-कोर्ट परिसर की 8वीं मजिल से कूदकर युवक की मौत का मामला,मृतक की शिनाख्त कैंट के राकेश रावत के तौर पर हुई,मृतक कोई विचाराधीन कैदी नहीं,पैरवी के लिए कोर्ट आया था

सोनभद्र-मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 बाइक सवार युवकों की मौत,रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा,शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना कस्बे की घटना

फैजाबाद-स्लाटर हाउस की लाइसेंसिंग अथॉरिटी नगर पालिका से छिनी,अब खाद्य एवं औषधि विभाग जारी करेगा स्लाटर हाउस लाइसेंस,डीएम के आदेश के बाद ट्रांसफर की गई लाइसेंसिंग अथॉरिटी

आगरा-पत्नी से पति जबरन कराना चाहता है देह व्यापार,विरोध पर पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप,पत्नी जान बचाकर भागी,पति दे रहा तलाक की धमकी,पति पर पहले से चल रहे हैं दो हत्याओं के मुकदमे,नाई की मंडी थाना क्षेत्र का मामला 

बागपत-स्कूल के पास शराब ठेके का छात्र-छात्राओं ने किया विरोध,छात्रों ने शराब ठेके के विरोध में होर्डिंग तोड़ किया प्रदर्शन,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र गुराना रोड का मामला

जौनपुर-ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों के हाथ कटे,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती,शाहगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना

उन्नाव-डॉक्टर के घर हुई डकैती का खुलासा,6 लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,लूटी गई नकदी और जेवरात बरामद ,मौरांवा थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना 

वाराणसी-माल गाड़ी से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,आरपीएफ ने दो लोगों को चोरी के माल के साथ पकड़ा,62 पेटी चोरी के रिफायंड ऑयल के साथ किया अरेस्ट,व्यासनगर स्टेशन के यार्ड में खड़ी माल गाड़ी से हुई थी चोरी

एटा-जसरतपुर इलाके में लूट का पुलिस ने किया खुलासा,नाकाबंदी कर 5 लुटेरे मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट,लूटा गया ट्रक और करीब 80 लाख का माल बरामद

गोंडा-नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात,मंद बुद्धि लड़की से महीनों तक होता रहा दुष्कर्म,गर्भवती होने पर कोतवाली में परिजनों ने की शिकायत,दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया ,कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की वारदात

लखनऊ-शहीद जवानों की याद में निकाला जाएगा कैंडल मार्च,सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में 25 जवान हुए थे शहीद,मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से किया जा रहा है कैंडल मार्च 

वाराणसी-लोको रनिंग स्टॉफ मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर,8 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे 36 घंटे की भूख हड़ताल,कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर कर रहे भूख हड़ताल

मैनपुरी-पिता को बेड़ियों में बांधकर कैद करने का मामला,मामले के आरोपी बेटे पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज,प्रशासन ने बंधक बनाए गए पिता को मुक्त कराया,कुरावली थाना क्षेत्र के वसरा सुल्तानपुर का मामला

अमेठी-जिले के पॉवर हाउसों में नहीं कोई अग्निशमन यंत्र,बिजली विभाग ने आग से बचाव के नहीं किए कोई इंतजाम,ईटीवी के रिएलिटी चेक में खुली लापरवाही की पोल,जिले के अधिकतर पॉवर हाउसों में नहीं कोई व्यवस्था

कानपुर-OEF स्टेट के संविदा कर्मी हड़ताल पर गए,मांगों को लेकर कर रहे कई दिनों से प्रधर्शन,जीएम आवास का मांगों को लेकर किया घेराव

सीतापुर-प्रदर्शनकरियों ने दरोगा के साथ की जमकर हाथापाई,सड़क पर शव रखकर जाम के दौरान हुआ बवाल,एडिशनल एसपी समेत कई थानों की फ़ोर्स मौजूद,पिसावां क्षेत्र में कल हुई थी युवक की संदिग्ध मौत

लखनऊ-कटिया से जला रहे बिजली उपभओक्ता बगैर जुर्माना लें कनेक्शन,एमनेस्टी योजना के तहत उपभोक्ता ले सकते हैं लाभ,दो माह के अंदर लेना होगा उपभोक्ताओं को कनेक्शन

वाराणसी-सरकार के फैसले से गरीबों की मिठास हुई फीक़ी,सरकारी राशन की दुकानों अब नहीं मिलेगी चीनी,सरकारी कोटे से 13.50 रूपए में मिलती थी चीनी,अब बाजार से 44 रूपए में खरीदनी पड़ेगी चीनी,वाराणसी में छह लाख से ज्यादा हैं कार्डधारक

आजमगढ़-कुरैश समाज ने EO को सौंपा ज्ञापन,बूचड़खाने के लाइसेंस को रेनवल कराने की कर रहे मांग,त्यौहार तक हल न निकला तो करेंगे अनशन,शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

कानपुर-किशोरी से गैंगरेप का मामला,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,गैंगरेप की घटना को पुलिस ने बताया निराधार,सीसीटीव फुटेज और सर्विलांस से हुआ खुलासा,कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र का मामला

सीतापुर-खेत में धारदार हथियार से किसान की हत्या का खुलासा,ज़मीनी विवाद नही,अवैध संबंधों में हुई थी किसान की हत्या,प्रेमिका के दूसरे प्रेमी ने अंजाम दी हत्या की वारदात,पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर केस का किया पर्दाफाश
,अटरिया के दखिनावां गांव में 23 अप्रैल को हुई थी हत्या

शाहजहांपुर-सुल्तानपुर में कैदी के फरार होने का मामला,लापरवाही पर SP ने किए 3 सिपाही निलंबित ,हार्डकोर क्रिमिनल को ले जा रहे थे सुल्तानपुर 

लखनऊ-बीकेटी इलाके में लगी भीषण आग,मौके पर दमकल की 3 गाड़ी रवाना,बख्शी तालाब क्षेत्र के भटिंगा गांव का मामला

देवरिया-राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने किया निरीक्षण,रुद्रपुर गेहूँ क्रय केंद्र पर लगा मिला ताला,मंत्री जय प्रकाश ने SDM रुद्रपुर से की शिकायत 

मेरठ-एमडीए ने अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सील किया,पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर की पत्नी के नाम था कॉम्प्लेक्स,समाजवादी सरकार में बनकर तैयार हुई थी अवैध बिल्डिंग,बेगमपुल स्थित करोड़ों की इमारत सीज की गई

कानपुर-रावतपुर में दुकान पर कब्जा कराने का मामला,SSP ने SO कल्याणपुर अजय सेठ को किया सस्पेंड,सीओं कल्याणपुर को SSP ने दी चेतावनी

कानपुर-चूल्हे की चिंगारी से 3 घरों में लगी आग,आग से घर में रखा सामान जलकर राख,भोगनीपुर तहसील के सट्टी की घटना

लखनऊ-ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह का बयान -बुन्देलखण्ड में पेयजल की समस्या पर सरकार का फैसला,बुंदेलखंड के 7 जिलों और 4 हज़ार 504 पंचायतो में लगे हैं नल,कुल 1 लाख 50 हज़ार 401 इंडिया मार्का नल लगे है-महेन्द्र सिंह,नलों की संख्या को सरकार बढ़ा रही है-महेन्द्र सिंह,43.36 करोड़ की धनराशि बुंदेलखंड के लिए आवंटित हुई-महेन्द्र,जिसमे साढ़े 6 हज़ार और नल सरकार लगाने जा रही है-महेन्द्र सिंह,गांवों में टैंकर भी उपलब्ध करवाएगी सरकार-महेन्द्र सिंह,तालाबों को भरने के लिए 1 मई से नहरों से छोड़ा जाएगा पानी,सरकारी नालों के पास जानवरों के पानी की भी होगी व्यवस्था,बुंदेलखंड के सभी सरकारी दफ्तरों के सामने पानी की मिलेगी सुविधा,बुंदेलखंड में पहली बार पानी के लिए सरकार बनाएगी कंट्रोल रूम,बुन्देलखण्ड में 18001800525 और 0510-2440399 टोल फ्री नंबर 

महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज तय किया कि महापुरूषों के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा बल्कि उस दिन छात्रों को ऐसे महापुरूषों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के बाद उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैबिनेट ने महान हस्तियों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर होने वाले 15 सार्वजनिक अवकाश रद्द कर दिये हैं। उस दिन चर्चा, परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों के जरिए छात्रों को महान हस्तियों के बारे में शिक्षित किया जाएगा।’’ अंबेडकर जयंती पर योगी ने ऐसे अवकाशों की वजह से शैक्षिक सत्र की अवधि कम होने पर चिन्ता व्यक्त की थी।

योगी ने कहा था कि महापुरूषों की जयंती पर स्कूलों में अवकाश नहीं होना चाहिए बल्कि दो घंटे का विशेष कार्यक्रम कर बच्चों को ऐसे महापुरूषों के बारे में शिक्षित करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में 42 सार्वजनिक अवकाश हैं, जिनमें से कम से कम 17 अवकाश महापुरूषों की जयंती अथवा पुण्यतिथि पर दिये जाते हैं।
शर्मा ने कहा कि अवकाश की संशोधित सूची जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।एएनएस

उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा का पहला सत्र 15 मई से होगा

उत्तर प्रदेश की नयी विधानसभा का पहला सत्र 15 मई से होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला किया गया। यह जानकारी उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाताओं को दी। शर्मा ने कहा, ‘‘विधानसभा का सप्ताह भर का सत्र 15 मई से होगा।’’ दिन में मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सत्र के बारे में चर्चा के लिए राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने वाली भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र होगा। परंपरा के अनुसार राज्यपाल विधानमंडल के संयुक्त सत्र यानी विधानसभा और विधानपरिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हैं। मुख्यमंत्री 22 अप्रैल को राज्यपाल से मिले थे और पहले सत्र को लेकर चर्चा की थी। उसके बाद से ही विधानमंडल सत्र बुलाये जाने की संभावनाएं तेज हो गयी थीं।एएनएस

नगर निगम चुनाव में रविवार को हुये मतदान का परिणाम कल

दिल्ली नगर निगम चुनाव में रविवार को हुये मतदान का परिणाम कल आ जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं।

चुनाव में प्रमुख दावेदार दल भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच हुए त्रिकोणीय संघर्ष में हार जीत का फैसला कल की मतगणना में हो जायेगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर लिये जाने की जानकारी देते हुये बताया कि तय कार्ययोजना के मुताबिक मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि सीलबंद ईवीएम मतगणना स्थलों पर पहुंचा दी गयी हैं। इसके लिये 35 मतगणना केन्द्र बनाये गये हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि ‘‘हम मतगणना के लिये पूरी तरह तैयार हैं।’’ रविवार को 53.58 प्रतिशत मतदान हुआ था जो कि साल 2012 के चुनाव में हुये मतदान से थोड़ा ज्यादा रहा। चुनाव के तीनों प्रमुख दावेदार भाजपा, आप और कांग्रेस, अपने पक्ष में चुनाव परिणाम आने का दावा कर रहे हैं। इस बीच मतदान के बाद हुये एक्जिट पोल में चुनाव परिणाम में भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिलने की संभावना जतायी गयी है।

जानकारों की राय में निगम चुनाव का परिणाम दिल्ली के सियासी भविष्य को तय करने वाला साबित होगा। एक तरफ दो साल पहले हुये विधानसभा चुनाव में 67 सीट जीतने वाली आप के लिये निगम चुनाव परिणाम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के जनाधार की मजबूती को तय करेगा, वहीं कांग्रेस और भाजपा के लिये चुनाव का परिणाम दिल्ली में खोई जमीन वापस पाने का पैमाना बनेगा।

रेप करने वाले प्रिंसपल को पुलिस ने गिरफ्तार

जौनपुर। अपने ही कालेज की छात्रा के साथ रेप करने वाले प्रिंसपल को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। प्रिंसपल की इस घिनौने कृत्य की घोर निंदा की जा रही है।
सोमवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में स्थित सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रिंसपल उदयराज मौर्या अपने की कालेज की एक छात्रा को क्लास रूम में जबरदस्ती रेप किया। इसकी भनक लगते ही लड़की परिजन मौके पर पहुंचकर प्रिंसपल की जमकर धुनाई शुरू कर दिया। किसी प्रकार से वह अपनी जान बचाकर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी प्राचार्य को को हिरासत में लेकर थाने लाकर उसके खिलाफ बलात्कार, पाक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: कैबिनेट सेक्रेटरी को मिला एक साल का सेवा विस्तार, पीके सिन्हा को मिला एक साल का सेवा विस्तार, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने लिया फैसला।

देहरादून: कमेटी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अरेस्ट, ठगी के आरोप में पुलिस ने जीजा साले को किया अरेस्ट, करीब 40 लोगों को ठगी का बना चुके थे शिकार, नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,  पूछताछ जारी।        

देहरादून: वन मंत्री हरक सिंह रावत का बयान- मुआवजा को लेकर की जाएगी घोषणा, जंगली जानवरों द्वारा किसी व्यक्ति को मारने पर, परिजनों को मिलेंगी 5 लाख आर्थिक सहायता, अभी तक 3 लाख की आर्थिक सहायता मिलती थी।            

श्रीनगर: सीएम त्रिवेंद्र रावत 25 अप्रैल को पहुंचेंगे बुघाणी, एचएन बहुगुणा की जयंती कार्यक्रम में करेंगे शिकरत, सीएम त्रिवेंद्र हेलीकॉप्टर द्वारा 11.40 बजे पहुंचेंगे सुमाड़ी, सीएम सुमाड़ी से कार से 12.00 बजे पहुंचेंगे बुघाणी, 1.20 बजे बुघाणी से दून के लिए सीएम करेंगे प्रस्थान।                      

छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सली हमले में 26 जवान शहीद, नक्सली हमले में दर्जनों घायल, जवानों पर करीब 350 नक्सलियों ने किया हमला, हमला करने वालो में अधिकतर महिला नक्सली, जवाबी हमले में 12 नक्सली भी ढेर, 2 अलग-अलग जगह हुआ नक्सली हमला।

लखनऊ: यूपी की आज की बहुत बड़ी खबर, यूपी सरकार ने खनन को मंजूरी दी, ई-टेंडरिंग के माध्यम से खनन के ठेके देंगे, अल्प अवधि के लिए खनन पट्टा जारी होगा, बालू, मौरंग की कमी के चलते सरकार का फैसला, यूपी इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ई-टेंडरिंग करेगा, ई-टेंडरिंग पर संबंधित डीएम पट्टा जारी करेंगे, अधिकतम 6 महीने के लिए ई-टेंडरिंग से पट्टा।

लखनऊ: एशियन डवलपमेंट बैंक,पीडब्लूडी की बैठक कल, पीडब्लूडी मुख्यालय में कल 12 बजे बैठक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या रहेंगे मौजूद, राज्य में सड़कों के विकास योजनाओं पर होगी चर्चा, वित्त पोषण को लेकर होगी बैठक में चर्चा।

लखनऊ: नेशनल वॉयस की खबर का असर, CHC की दोषी डॉक्टर एवं स्टॉफ नर्स निलंबित, जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई, उन्नाव के सफीपुर सीएचसी का मामला, स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया निलम्बित।

लखनऊ: 26 अप्रैल को राज्य भण्डारागार निगम की बैठक, निदेशक मण्डल की होगी बैठक, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा लेंगे बैठक, प्रमुख सचिव, सहकारिता, प्रबंध निदेशक भण्डारागार निगम, निदेशक मण्डल के सभी सदस्य बैठक में लेंगे हिस्सा, न्यू हैदराबाद कार्यालय के सभाकक्ष में होगी बैठक।

लखनऊ: सपा महिला सभा की बैठक कल, प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में बैठक, सपा कार्यालय में 10 बजे होगी बैठक, डिंपल यादव,जया बच्चन बैठक को करेंगी संबोधित, महिला सभा की प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष रहेंगी मौजूद।

लखनऊ: एटीएस ने दो आरोपियों को किया पेश, मुजम्मिल और मो. नाजिम को किया पेश, एटीएस ने दोनों संदिग्धों को उठाया था, कोर्ट ने 4 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा, मुजम्मिल उर्फ गाजी बाबा को जालंधर से पकड़ा था, मो. नाजिम को मुंबई से किया था गिरफ्तार।                   

लखनऊ: लैंड यूज परिवर्तन के 58 आवेदन निरस्त, तय समय में राशि न जमा करने पर प्रतीक यादव,साधना गुप्ता,अम्बी विष्ट के आवेदन निरस्त, शिवपाल यादव के आवेदन भी निरस्त, कमिश्नर अनिल गर्ग ने किया निरस्त।

लखनऊ: आरएसएस और बीजेपी के बीच बैठक, बैठक में रखा गया प्रस्ताव समन्वय कमेटी बनेगी, मंत्रियों-विधायकों में तालमेल को लेकर कमेटी बनेगी, कार्यकर्ताओं की बात को प्राथमिकता पर रखा जाए, विकास के कार्य हर व्यक्ति तक पहुंचे बैठक में हुई चर्चा, मंडल से लेकर ब्लाक स्तर तक समन्वय होगा, नेशनल वॉयस के पास अहम जानकारी।

लखनऊ: सूचना विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 7 उप निदेशकों को इधर से उधर किया गया, टीएस राणा अब दिल्ली में काम संभालेंगे, संजय राय इलाहाबाद, राजेंद्र यादव आगरा, भूपेंद्र यादव चित्रकूट, दीवान सिंह लखनऊ, वजाहत हुसैन रिज़वी का मेरठ तबादला, नवलकांत तिवारी का गोरखपुर से मुख्यालय तबादला।

लखनऊ: सूचना विभाग में बड़े फेरबदल, वजाहत हुसैन रिजवी का मेरठ तबादला, टीएस राणा का दिल्ली तबादला, रिजवी कुछ दिन पहले मीडिया सेंटर प्रभारी से हटे थे।

आगरा: तीन तलाक ने एक और जिंदगी बर्बाद की, बाह के सुनरक्ती मोहल्ले का मामला, पीड़िता को बच्चे से नहीं मिलने दे रहे ससुरालीजन, ससुरालीजन पीड़ित महिला को कर रहे परेशान, तीन तलाक पीड़िता पहुंची थाने, मैनपुरी के बरनाहल थाने में तैनात है पति।

प्रतापगढ़: वकील धनंजय मिश्रा की गोली मारकर हत्या, वकील की हत्या करके बदमाश फरार, प्रतापगढ़ पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती, लालगंज के धारुपुर के पास की घटना।

प्रतापगढ़: मान्धाता के हरखपुर ग्राम सभा का मामला, कार्यो की जांच करने 3 सदस्यीय टीम पहुंची, डीएम के निर्देश पर 3 सदस्यीय एडीओ की पहुंची, जांच टीम कार्यो के सत्यापन में जुटी, 50 शौचालयों को बनवाने के लिए जारी हुआ धन, इसके बाद अन्य गांवों की होगी जांच।                      

वाराणसी: सुकमा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, राजेन्द्र प्रसाद घाट पर दी गई श्रद्धांजलि, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के में दी गई श्रद्धांजलि, जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन।                       

बांदा: धड़ल्ले से हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, कवरेज के दौरान पत्रकार को दबंगों ने पीटा, गंभीर हालत में पत्रकार जिला अस्पताल में भर्ती, शहर कोतवाली के केन नदी रोड की घटना।

हमीरपुर: अवैध खनन के मामले में पूछताछ, सीबीआई की टीम ने पांचवें दिन की पूछताछ, पूर्व सपा संसद जालौन को किया तलब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर तलब, मौदाहा बांध के गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी। 

शाहजहांपुर: नेशनल वॉयस की खबर का असर, कोतवाल को चूड़ी पहनाने की कोशिश का मामला, बीजेपी नेता मनोज कश्यप पर मुकदमा दर्ज, 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज, सरकारी कार्यवाही में बाधा डालने पर केस, रोड जाम करना और बलवे की धाराओं में मुकदमा, केके चैधरी को थाने में चूड़िया पहनाने की कोशिश की थी, थाना जलालाबाद का मामला।                      

इटावा: कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, 3 बाइक सवार रोमियो ने की छात्रा से छेड़खानी, कोतवाली के पक्का तालाब स्थित कोचिंग का मामला, छात्रा से 3 बाइक सवार रोमियो ने की छेड़खानी, छात्रा के चिल्लाने पर पीछे से आ रही पुलिस ने पकड़ा, पुलिस की गाड़ी ने तीनों रोमियो को पकड़ा, कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जेल भेजा।        

इटावा: भर्थना रेलवे स्टेशन का मामला, मालगाड़ी में सीमेंट से भरी वैगन का टूटा डाला, मालगाड़ी के ड्राइवर ने आगे ले जाने को किया मना, भर्थना रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी, वैगन का डाला ठीक करने के लिए पहुंचे कर्मचारी।                      

इलाहाबाद: हाईकोर्ट ने जमीन का अधिग्रहण रद्द किया, 97,3747 हेक्टेयर यमुना एक्सप्रेस-वे का अधिग्रहण रद्द, अथॉरिटी के लिए हुआ अधिग्रहण रद्द किया, गौतमबुद्धनगर के चांदपुर गांव का मामला, 2013 के कानून के तहत मुआवजे का भुगतान हो, मुआवजे का भुगतान न होने पर जमीन वापस हो, दो महीने में जमीन और निर्माण का मूल्यांकन हो।

गाजियाबाद: नगर निगम के कर्मचारी कल रहेंगे हड़ताल पर, निगम कर्मचारी करेंगे अनिश्चतकालीन हड़ताल, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल।