अब अवैध रूप से जमीनों का कब्जा करने वाले भूमाफियाओं को चिन्हित न करने पर लेखपाल व कानूनगो दंडित होंगे। प्रभारी जिलाधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता ने मंगलवार को सदर तहसील के सभागार में तहसील दिवस पर ये बातें कहीं। तहसील दिवस पर प्रस्तुत हुए 76 शिकायती में राजस्व विभाग के 5 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्रस्तुत हुए 76 शिकायती पत्रों में 62 राजस्व विभाग, 4 पुलिस विभाग, 1 विकास विभाग, 1 शिक्षा विभाग के तथा 8 अन्य विभागों से संबंधित थे। प्रभारी डीएम ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि तहसील दिवस पर बार-बार एक ही समस्या को लाना निराशाजनक है। उन्होंने भू-माफियों के संबंध में कानूनगो/लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम समाज या अन्य विभागों के जमीनों पर यदि किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा किया है तो उन्हे चिन्हित करके पुलिस विभाग की सहायता से कार्यवाही करें, अन्यथा संबंधित कानूनगो/लेखपाल को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक भूमि से संबंधित मामलों का निस्तारण ग्राम राजस्व समिति के माध्यम से कराने का प्रयास करें। सभी लेखपाल संबंधित क्षेत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें, जिससे आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित रूप से कार्रवाई की जा सके । इस असवर पर एसडीएम सदर अभय कुमार मिश्र, एसओसी शोमनाथ मिश्र, एसपी सिटी शकील अहमद खॉ, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पांडेय सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इसी क्रम में एसडीएम फूलपुर प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर में तहसील दिवस संपन्न हुआ। इस अवसर पर 78 शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर ही 8 शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार हेमन्त कुमार, सीओ फूलपुर, थानाध्यक्ष फूलपुर आदि अधिकारी उपस्थित थें।
तहसील दिवस पर भाजपाईयों ने एसडीएम का किया घेराव
लालगंज। तहसील के लेखपाल संघ भवन में एसडीएम लालगंज जैनेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस पर कुल 70 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत अमौड़ा के प्रधान अर्चना राय ने ग्राम सभा के लेखपाल जगदीश प्रसाद द्वारा गांव में मनमाने ढंग से कार्य करने, सार्वजनिक जमीनों पर पैसा लेकर अवैध कब्जा कराए जाने, मिट्टी खनन कराए जाने को लेकर जांच कराने की मांग की। ग्राम प्रधान मिर्जा आदमपुर के ग्राम प्रधान ने चक मार्ग के पैमाइस की मांग प्रमुखता से उठाई, जिस पर एसडीएम लालगंज ने प्रधान के उपर एफआईआर कराने की बात कही। इस पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का घेराव किया। इस मौके पर सीओ लालगंज एसपी तोमर, नायब तहसीलदार प्रियंका, पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज ज्ञानचन्द्र शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रियाजुल
tikhiawaz24.in
बुधवार, 3 मई 2017
भूमाफियाओं को चिन्हित न करने पर लेखपाल व कानूनगो दंडित
बीती रात छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत
केराकत ( जौनपुर ) केराकत के ग्राम - भूलनडीह में बीती रात छत से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई युवक संतोष कुमार पुत्र ढुक्कु राम उम्र लगभग 36 वर्ष रात को छत पर सो रहा था , लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर लघुशंका करने के लिए उठा । नींद में रहने के कारण उसका पैर फिसल गया और पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा और छत से नीचे आ गिरा । गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पास पहुंचे और हालत गड़बड़ देखकर तुरन्त लालगंज ( आजमगढ ) के हास्पिटल पहुंचे, जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
लिपिक कलेक्ट्रेट ज्ञानचंद्र मौर्या को निलंबित
जौनपुर। जिलाधिकारी बलकार सिंह ने आज तत्काल प्रभाव से वाद लिपिक कलेक्ट्रेट ज्ञानचंद्र मौर्या को निलंबित कर दिया है। डीएम यह एक्शन लिपिक द्वारा एक मुकदमें में न्यायालय में रिट न दाखिल करने ,आख्या न प्रस्तुत करने और मामले का निस्तारण करने के कारण किया है। डीएम के सख्त तेवर को देखते हुए अन्य लापरवाह कर्मचारियो में हड़कंप मच गया है। यह जानकारी कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी शौकत अली ने दिया है।
मंगलवार, 2 मई 2017
पौने दो लाख शिक्षामित्रों को हटाकर उन्हें नए सिरे से भर्ती करने का आदेश दिया जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिए हैं कि यूपी में शिक्षण कार्य कर रहे पौने दो लाख शिक्षामित्रों को हटाकर उन्हें नए सिरे से भर्ती करने का आदेश दिया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि नई भर्ती होने तक मौजूदा शैक्षणिक सत्र तक शिक्षामित्रों को कार्य करने दिया जाएगा और जैसे ही नई भर्ती संपन्न होगी उन्हें उससे बदल दिया जाएगा।
जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की पीठ ने मंगलवार को ये टिप्पणियां तब की जब यूपी के एएजी अजय कुमार मिश्रा और नलिन कोहली ने कहा कि यदि सर्वोच्च अदालत हाईकोर्ट के फैसले को कोर्ट सही मान रही है तो हमारे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन हम 22 सालों से काम कर रहे पौने दो लाख लोगों का क्या करेंगे। कोर्ट ने कहा कि इसका समाधान हम बताएंगे।
पीठ ने कहा कि आप छह माह के अंदर नई भर्ती कीजिए। इस भर्ती को दिसंबर तक पूरा कीजिए। ऑनलाइन आवदेन सिस्टम से यह संभव है। इसके बाद अगले वर्ष मार्च तक नियुक्तियां कीजिए। तब तक शिक्षामित्रों को अध्यापन करने दीजिए। उन्हें इस भर्ती में बैठने का पूरा अधिकार होगा, उनके लिए उम्रसीमा का बंधन नहीं होगा, क्योंकि वह पहले से पढ़ा रहे हैं। जहां तक उन्हें दी जाने वाली वरिष्ठता का सवाल है तो यूपी सरकार नियम बनाकर उसे तय कर सकती है। इसमें कोई समस्या नहीं है।
*नियुक्तियां असंवैधानिक*
कोर्ट ने कहा कि शिक्षामित्रों की नियुक्तियां संवैधानिक के खिलाफ हैं क्योंकि आपने बाजार में मौजूद प्रतिभा को मौका नहीं दिया और उन्हें अनुबंध पर भर्ती करने के बाद उनसे कहा कि आप अनिवार्य शिक्षा हासिल कर लो। पीठ ने कहा कि यह बैकडोर एंट्री है जिसे उमादेवी केस (2006) में संविधान पीठ अवैध ठहरा चुकी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सितंबर 2015 शिक्षामित्रों की नियुक्तियों को अवैध ठहरा दिया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर में इस आदेश को स्टे कर दिया था।
*दूरदराज शिक्षा देने के लिए की थी भर्ती*
यूपी सरकार ने कहा कि 1999 में शिक्षामित्रों की भर्ती प्रदेश के दूरदराज केक्षेत्रों में बालकों को बेसिक शिक्षा देने के लिए की गई थी। यह एक कल्याणकारी कदम था जिसके पीछे कोई गलत मंशा नहीं थी। उन्होंने कहा कि 22 साल से चल रही यूपी सरकार की इस नीति को चुनौती नहीं दी है। जिन्होंने चुनौती दी है उनकी संख्या लगभग 200 है और उन्हें सरकार नौकरी में लेने को तैयार है।
अच्छी मंशा आंखों का धोखा है
कोर्ट ने कहा हम मंशा पर सवाल नहीं उठा रहे हैं हम यह पूछ रहे हैं कि आपने शिक्षामित्रों को योग्यता शिक्षा हासिल (बीएड,बीटीसी, दूरस्थ बीटीसी और टीईटी) करने के लिए किस नियम के तहत अनुमति दी। क्या आपने इसके लिए कोई विज्ञापन निकाला था क्या कोई चयन प्रक्रिया तय की थी। आपकी कल्याणकारी मंशा कुछ नहीं, आंखों का धोखा मात्र है, आपने नियमों के विरुद्ध भर्ती की है। जस्टिस ललित ने पूछा आप इस नतीजे पर किस आधार पर पहुंचे कि प्रदेश में पौने दो लाख शिक्षामित्रों की जरूरत है और आपने मार्केट में मौजूद प्रतिभा को महरूम कैसे किया। क्या इसे निष्पक्ष प्रतियोगिता कहा जा सकता है। आप कह रहे हैं इसे किसी ने चुनौती नहीं दी। जब तक ये अनुबंध था किसी को समस्या नहीं थी लेकिन जब आप नियमित करने लगे तक समस्या हुई। बिना विज्ञापन आप नियमित कैसे कर सकते हैं।
कोर्ट मामले को आज की समाप्त करना चाहता था लेकिन कुछ शिक्षामित्रों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने वह कुछ बहस करेंगे। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को बचकाना बताया और कहा कि उन्होंने यह नहीं देखा कि शिक्षामित्र रखने को उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षा देना था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने फैसला देते समय एक भी शिक्षामित्र को नोटिस नहीं दिया था। कोर्ट का समय पूरा होने के कारण बहस पूरी नहीं हो सकी इसलिए कोर्ट ने मामला कल तक के लिए स्थगित कर दिया।
सत्ताइस साल बाद जोगी बनकर घर लौटा विवाहित युवक
रामजीत के तीन बेटिया और दो बेटे है
भाजपा आज 11 करोड़ सदस्यों वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गयी
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताते हुये अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कार्यकर्ताओं को विनम्र बनना होगा और जीत के बाद आराम से नहीं बैठना है बल्कि जिन सीटों और बूथों पर पार्टी की स्थिति कमजोर है, वहां और ज्यादा मेहनत करनी होगी। शाह ने भाजपा को ‘देशभक्त कार्यकर्ताओं’ का संगठन बताते हुये कहा, ‘‘कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत से संतोष कर आराम नहीं करना है बल्कि जिन जिन बूथों पर हमारी पार्टी की स्थिति कमजोर हुई है, वहां जाकर जनता को पार्टी की विकास योजनाओं के बारे में बताना है और पार्टी के सदस्यों की संख्या को बढ़ाना है।’’
भाजपा अध्यक्ष यहां पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के 16 हजार कार्यकर्ता हैं। यदि एक कार्यकर्ता पांच पांच बूथों पर जाकर पार्टी को मजबूत करने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने का काम करता है तो पार्टी की पहुंच 80 हजार बूथों तक हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता इन बूथों पर जाये और वहां दलितों गरीबों मजदूरों के बीच काम करें और उन्हें केंद्र और प्रदेश के विकास कार्यों से जोड़े। उन्हें बताये कि किस तरह पार्टी चुनाव से पहले के जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र को ध्यान में रखकर ‘सबका साथ सबका विकास’ करेगी।
शाह ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि 10 सदस्यों से शुरू हुई भाजपा आज 11 करोड़ सदस्यों वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गयी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी की 14 राज्यों में अपने बल पर सरकार है, जबकि तीन राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सरकार है तथा लोकसभा में 282 सांसद हैं
17 वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो राजाराम यादव ने आज पूर्वाहन 17 वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रो यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में बतौर प्रोफ़ेसर कार्य कर रहे थे.प्रो यादव अल्ट्रासोनिक के जाने माने विशेषज्ञ हैं।उन्हें नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी आप्टिकल आौर थर्मल प्रापर्टीज में भी विशेषज्ञता हासिल है । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परिसर के शिक्षकों के साथ कुलपति सभागार में बैठक की.बैठक में कुलपति प्रो यादव ने शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।
कुलपति प्रो0 यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।आने वाले समय में विश्वविद्यालय परिसर में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जिससे शोध को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि छात्र मेरे लिए भगवान है और उनकी हर समस्याओं को व्यक्तिगत स्तर पर दूर करने का काम करूंगा।कहा कि जो शिक्षक गुणवत्तायुक्त शोध पत्र लिखेंगे उनके लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी जिससे उनका उत्साहवर्धन होगा। विश्वविद्यालय के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों की एक समिति बनाकर शोध व शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा।
निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर पीयूष रंजन अग्रवाल एवं कुलसचिव डॉ देवराज ने प्रोफेसर राजाराम यादव को कुलपति की कुर्सी पर बैठाया।कुलपति प्रो यादव को शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों में माला पहना कर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी एम के सिंह, प्रोफेसर बीबी तिवारी, डॉ दीनानाथ सिंह, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ मानस पांडे, डॉ अविनाश पर्थिडेकर, डॉ मनोज मिश्र,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर,डॉ सुनील कुमार, डॉ सुरजीत यादव, डॉ संतोष कुमार, अमित वत्स,डॉ आशुतोष सिंह,डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ के एस तोमर,डॉ वंदना राय,डॉ विजय तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, क्षेत्रीय निदेशक मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान डॉ आलोक गुप्त समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार
लखनऊ-घटतौली करने वालों पर अब तेल कम्पनियों की भी नकेल,घटतौली में पकड़े गए पेट्रोल पंपों की डीलरशिप होगी कैंसिल,यूपीएसटीएफ ने लखनऊ के 13 पेट्रोल पंपों को किया है सीज,इंडियन ऑयल ने डिलरशिप कैंसिल करने का लिया फैसला,मशीन देने वाली कम्पनी के साथ IOC के अफसरों की होगी बैठक,मशीन में चिप लगाने के मैकेनिज्म पर नकेल के लिए योजना,डीलर्स की कम तेल आपूर्ति के आरोप को किया गया खारिज,कभी किसी डीलर ने कम तेल देने की शिकायत नहीं की-IOC,इंडियन ऑयल ने लखनऊ के सेल्स अफसर रवि सिंह को हटाया
लखनऊ-नीलकंठ मिष्ठान भंडार के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी,सेल्स टैक्स विभाग की कई प्रतिष्ठानों पर छापे,गोमतीनगर, एयरपोर्ट और सप्रू मार्ग पर छापेमारी
चित्रकूट-जिला अस्पताल के 28 संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त,बिना नोटिस दिए CMS ने संविदा कर्मियों की सेवा की समाप्त की,महानिदेशक के आदेश का हवाला देकर कर्मियों को हटाया,तीन महीने से संविदा कर्मियो को बिना वेतन दिए गए करवाया गया काम
वाराणसी-एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा,छात्र-छात्राओं ने चैयरमैन पर लगाया धांधली का आरोप,गलत रजिस्ट्रेशन बताकर छात्र-छात्राओं से की थी ठगी,प्रभारी JM कोर्ट में FIR दर्ज कराने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,कोर्ट ने 8 तारीख तक पुलिस से मामले पर रिपोर्ट तलब की
बस्ती-अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक की मौत 3 घायल,तीनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,दुबौलिया थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव की घटना
लखनऊ-बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दूसरा दिन,महामंत्री अशोक कटारिया ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा,5,6,7 मई को जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठक होगी
बाराबंकी-नगर के सतरिख नाका के पेट्रोल पंप पर छापेमारी,प्रशासन,बाटमाप, तेल कंपनी के अधिकारियों का छापा,जांच के लिए डीजल और पेट्रोल के सेंपल लिए गए,मशीनों के कई पुर्जों को अधिकारियों ने कब्जे में लिया,मिलावट और घटतौली की सूचना पर छापेमारी
बागपत-प्राइमरी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू,पढ़ाने के बजाए झाड़ू लगाना सिखा रहे टीचर,सिताना के प्राथमिक विद्यालय-2 का मामला,बच्चों के झाड़ू लगाते वीजुअल ईटीवी के कैमरे में कैद
शामली-बदमाशों ने व्यापारी से की 6 लाख रुपए की लूट,व्यापारी को बदमाशों ने पीटकर जंगल में फेंका,बाइक सवार बदमाश लूटकर मौके से हुए फरार,थाना भवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव में व्यापारी से लूट
मेरठ-रिटायर्ड कर्नल के घर छापेमारी में हथियार,खाल मिलने का मामला,मांस का सैम्पल लेने WII के तीन वैज्ञानिक पहुंचे मेरठ
,वैज्ञानिकों की टीम वन विभाग के साथ कर रही मीट सैम्पलिंग
लखनऊ-मलिहाबाद ब्लाक प्रमुख की गलत नीतियों का विरोध,क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव,दो तिहाई से अधिक बहुमत सौंपे
आगरा-झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से हुई बच्चे की मौत,डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप,परिजनों का डॉक्टर के क्लीनिक पर किया हंगामा,हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला झिद्दा इलाके की घटना
आजमगढ़-इंडिया मार्का हैंडपंप से निकल रहे अशुद्ध तेल,जहानागंज के सेमरोल गांव का मामला,सूचना के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे मौके पर
एटा-आईपीएल सट्टे के 4 बुकीज गिरफ्तार,सट्टे के 58 हजार कैश और पर्चियां बरामद,कोतवाली नगर के महाराणा प्रताप नगर का मामला
लखनऊ-खेल निदेशक आरपी सिंह को ध्यानचंद पुरस्कार देने की संस्तुति,हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह को राजीव गांधी खेल रत्न की संस्तुति,हाकी इण्डिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की संस्तुति की
वाराणसी से उठी ग्रामीण दिवस की मांग,पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचा युवाओ का दल,250 गावों के प्रधानों से हस्ताक्षर कराकर सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़-सैकड़ों फर्जी व्यवसायिक लाइसेन्स का मामला,इंडिया ट्रेनिंग मोटर स्कूल ऑफिस बंद कर फरार,विभाग के नोटिस जारी करने पर हुआ फरार,नारायण मोटर ट्रेनिंग स्कूल को भी नोटिस,अग्रिम आदेश तक मोटर ड्राइविंग पत्र जारी करने पर भी रोक
चित्रकूट-25 अप्रैल को 5 लोगों की हत्या का मामला,पुलिस ने मां और 4 बच्चों की हत्या का किया खुलासा,प्रेमी ने की थी महिला और 4 बच्चों की हत्या,पुलिस ने आरोपी समेत 2 को किया गिरफ्तार,राजापुर थाना क्षेत्र के अमान गांव में हुई थी हत्याएं
दिल्ली-मेनका गांधी ने लिखा दिल्ली मेट्रो के एमडी को पत्र ,मंगू सिंह को मेनका गांधी ने लिखा पत्र ,गरीब बच्चों को रैपिड मेट्रों में नहीं चढ़ने देने का मामला,
फेसबुक के जरिये मामला मेनका गांधी के समक्ष आया,मेनका ने मामले पर कार्रवाई करने को कहा
कानपुर-पेशी पर गैंगेस्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास,कोर्ट परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास,गले पर ब्लेड मारकर खुद को किया घायल,गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
कानपुर-हैलट हॉस्पिटल में एक बार फिर मानवता शर्मसार,ट्रेन एक्सीडेंट में घायल युवक की 3 दिन बाद मौत,अस्पतालों के रेफर के खेल में मरीज ने तोड़ा दम,कानपुर हैलट और लखनऊ के बीच भागते रहे परिजन
शामली-लोहा व्यापारी से दिनदहाड़े 6.52 लाख की लूट,बाइक सवार 4 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,वारदात के बाद व्यापारी को गन्ने के खेत में बांधकर फेंका,सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी,भवन थाना क्षेत्र के खेयवड़ी गांव की घटना
गोरखपुर-स्वास्थ्य विभाग के दिव्यांग हेल्थ शिविर में लापरवाही का मामला,लापरवाही पर एडी हेल्थ ने CMO का एक माह का वेतन रोका,मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ था दिव्यांगों के लिए शिविर
इलाहाबाद-प्रयाग में उल्लास से मनाया जा रहा गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस,संगम तट पर गंगा की सफाई से शुरू हुआ कार्यक्रम,इलाहाबाद में गंगा विचार मंच आयोजित कर रहा कार्यक्रम
गोरखपुर-विकलांग सार्टिफिकेट शिविर में लापरवाही का मामला,लापरवाही पर एडी हेस्थ ने सीएमओ का रोका वेतन,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुथा था शिविर का आयोजन
लखनऊ-बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन कल,16 शहरों के 905 केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा
,905 केंद्रों पर 464676 अभ्यर्थी पंजीकृत,पहली बार परीक्षा केंद्र पर भी विषय बदलवा सकेंगे अभ्यर्थी
इलाहाबाद-मज़ाक बना करछना तहसील दिवस,तहसील दिवस में देर से पहुंचे अधिकारी,थोड़ी ही देर में ही व्यस्त हो गए व्हाट्स एप पर,और समय हुआ तो कई अधिकारी लेने लगे खर्राटे
फतेहपुर-पुलिस ने 3 IPL सटोरियों को किया गिरफ्तार,मौके से 8 मोबाइल,नगदी और टीवी बरामद,सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर से अरेस्टिंग
मुरादाबाद-प्लास्टिक फैक्ट्री के रिसाइकिल गोदाम में लगी आग,खुले में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक,दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया,ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की घटना
मुरादाबाद-स्कूली बच्चों ने प्रधानमन्त्री को चिट्ठी लिखी,पाकिस्तान को करारा जबाब देने का किया आग्रह,देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा करने का आहवान किया,आरएसडी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पीएम को लिखा पत्र
अम्बेडकरनगर-आपसी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली,जिला अस्पताल में युवक का चल रहा इलाज,बेवाना क्षेत्र के सिवरा नाली के पास का मामला
आगरा-फ़र्ज़ी ज़मीन पर भूमाफ़िया ने खड़ा किया विद्यालय,डीआईओएस ने जगदीशपुरा थाने में दर्ज कराई एफ़आईआर,डीआईओएस ने मान्यता वापस लेने को लिखा शासन को पत्र,डीएम के आदेश पर भूमाफ़िया पर दर्ज हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
लखनऊ-पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर आज अहम बैठक,भारत सरकार के संयुक्त सचिव आशुतोष जिंदल लखनऊ में,तेल कम्पनी और शासन के अफसरों के साथ होगी बैठक,मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति, डीजीपी होंगे शामिल
अमरोहा-तहसील दिवस में व्हाट्सप पर मशगूल रहे अधिकारी,कैमरे में कैद हुई सोते हुए अधिकारी की तस्वीरे,अमरोहा ब्लाक में लगा एसडीएम के नेतृत्व में दिवस
बरेली-एक दर्जन पेट्रोल पंप पर प्रशासन की छापेमारी,सिटी मजिस्ट्रेट के साथ बांट-माप विभाग की छापेमारी,अब तक किसी पेट्रोल पंप पर नहीं मिली गड़बड़ी
हापुड़-गंगनहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,हत्या की आशंका,सिंभावली थाना क्षेत्र के रजापुर गंगनहर इलाके की घटना
सहारनपुर-पुलिस मुठभेड़ में 5 हजार का ईनामी गिरफ्तार,महताब समेत चार शातिर लूटेरे गिरफ्तार,दो तमंचा,लूट की बोलेरो गाड़ी हुई बरामद,जनकपुरी के देहरादून हाइवे से हुई गिरफ्तारी
कानपुर-पेशी पर आए बंदी ने संदिग्ध परिस्थिति में खाया जहर,गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल में कराया गया भर्ती,3 साल से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था कैदी
मैनपुरी-प्रसव कराने गई महिला को अस्पताल में नहीं मिला कर्मी,अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया,भोगांव के अर्बन उपस्वास्थ्य केंद्र का मामला
कानपुर-पुलिस उत्पीड़न से परेशान परिवार बैठा धरने पर,जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवार,रेप के झुठे केस में फंसाकर युवक जेल भेजने का आरोप,दो माह से जेल में बंद है पीड़ित परिवार का युवक,पुलिस पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप
मथुरा-पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान,लड़कियां रास्ते में किसी से फोन पर न करें बात,लड़कियों ने फोन से बात की तो 21 हजार जुर्माना,शराब पीकर घूमने वालों पर 31 हजार का जुर्माना,गोकशी करने वाले पर 2 लाख रुपए का जुर्माना,गोवर्धन के मंडोरा गांव में पंचायत का फरमान
कानपुर-सदर तहसील में तहसील दिवस का हुआ आयोजन,तहसील दिवस में आए 3 दर्जन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण,जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ तहसील दिवस,पुलिस,नगर निगम, पेशन विभाग के मामलों का निस्तारण
देवरिया-पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी कर पुतला फूंका,देवरिया जिला के रहने वाले प्रेम सागर हुए हैं शहीद,भाटपाररानी तहसील के टीकमपार गांव के थे निवासी
बाराबंकी-भारत पेट्रोलियम से पेट्रोल पंप सीज होने से व्यापारी नाराज,पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने बैठक कर हड़ताल की धमकी दी,सतरिख नाके पर सीज किया गया है नंदलाल पेट्रोल पंप
इलाहाबाद-अवैध असलहों की तस्करी का खुलासा,1 पिस्टल,11 तमंचों के साथ 2 तस्कर अरेस्ट,सिविल लाइंस इलाके से की गई गिरफ्तारी
अयोध्या-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का बयान-कर्जमाफी से 86 लाख किसानों को लाभ-सूर्य प्रताप,'तीर्थ स्थलों को प्राथमिकता से किया जाएगा विकसित','प्रधानमंत्री बीमा फसली योजना में बीमा कंपनियां हो रही शामिल',ज्यादा से ज्यादा किसान कराएं अपनी फसल का बीमा-सूर्य प्रताप
