छिपकली की लाश के सम्पादक व प्रसिध्द व्यंगकार कृष्णकांत श्रीवास्तव एकलब्य का आज इलाज के दरम्यान बीएचयू में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही साहित्य जगत समेत अन्य समाजसेवी संठनो में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। एकलब्य जी अपनी रचानाओ के माध्यम अपने जिले का नाम देश स्तर पहुंचाने का काम किया है। वे एक दर्जन से अधिक किताबो लिख चुके है।
वे मूल रूप से जिले सिकरारा थाना क्षेत्र के कसनही गांव के निवासी थे। पिछले कई वर्षो से रूहट्टा मोहल्ले में अपना मकान बनाकर पूरे परिवार के साथ रहते थे।
वे अपने पीछे अपना भरापूरा परिवार छोड़कर गये। उनके बड़े पुत्र समाजसेवी बाबा धर्म पुत्र अशोक है। दूसरे नम्बर के पुत्र विनय श्रीवास्तव नगर पालिका परिषद में कर्मचारी है और तीसरे के पुत्र सरोज श्रीवास्तव बीआरपी इण्टर कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे है मौजूदा समय में वे अपना दल से जुड़कर सक्रिय राजनीत कर रहे है।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 5 मई 2017
सम्पादक व प्रसिध्द व्यंगकार कृष्णकांत श्रीवास्तव एकलब्य का आज इलाज के दरम्यान बीएचयू में निधन
उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाओं का विस्तार
केेन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में दूरदर्शन और आकाशवाणी की सेवाओं का विस्तार किया जायेगा।
इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं पर आधारित कार्यक्रमों और एफएम स्टेशन की स्थापना के जरिये पडोसी देश नेपाल तक दूरदर्शन और आकाशवाणी को और अधिक प्रभावी बनाया जायेगा।
सूबे में विकास कार्यो की समीक्षा करने आये श्री नायडू ने यहां पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शन पर विधानसभा सत्र के सजीव प्रसारण की सलाह दी थी।
हत्या मामले के चार दोषियों की मौत की सजा आज बरकरार
नयी दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने 16 दिसंबर, 2012 के सनसनीखेज बलात्कार और हत्या मामले के चार दोषियों की मौत की सजा आज बरकरार रखते हुये कहा कि इस अपराध ने चारों ओर सदमे की सुनामी ला दी थी और यह बिरले में बिरलतम अपराध की श्रेणी में आता है जिसमें बहुत ही निर्दयीता और बर्बरता के साथ 23 वर्षीय छात्रा पर हमला किया गया था।
शीर्ष अदालत ने कहा कि दोषियों ने पीड़ित की अस्मिता लूटने के इरादे से उसे सिर्फ मनोरंजन का साधन समझा।
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खडपीठ ने दो अलग अलग लेकिन परस्पर सहमति व्यक्त करते हुये सर्वसम्मति के निर्णय में दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार रखा जिसने चारों दोषियों को मौत की सजा देने के निचली अदालत के निर्णय की पुष्टि की थी।
इस निर्णय के बाद अब मुकेश, पवन, विनय शर्मा आरै अक्षय कुमार सिंह को मौत की सजा दी जायेगी।
इस सनसनीखेज वारदात के छह अभियुक्तों में से एक राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी जबकि छठा अभियुक्त किशोर था। उसे तीन साल तक सुधार गृह में रखने की सजा सुनायी गयी थी।
पीठ ने अपने फैसले में दोषियों के हाथों सामूहिक बलात्कार की शिकार हुयी इस छात्रा के साथ इस अपराध के बाद उसके गुप्तांग में लोहे की राड डालने, चलती बस से उसे और उसके पुरूष मित्र को फेंकने और फिर उन पर बस चढाने का प्रयास करने जैसे दिल दहलाने वाले अत्याचारों के विवरण का जिक्र किया है।
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की तीन सदस्यीय खंडापीठ ने 27 मार्च को इस मामले में दोषियों की अपील पर सुनवाई पूरी की थी। इस मामले में न्यायमूर्ति मिश्रा और न्यायमूर्ति भानुमति ने अलग अलग परंतु सहमति के फैसले सुनाये।
न्यायालय ने कहा कि इस अपराध की किस्म और इसके तरीके ने सामाजिक भरोसे को नष्ट कर दिया और यह बिरले में बिरलतम की श्रेणी में आता है जिसमें मौत की सजा दी जानी चाहिए।
शीर्ष अदालत ने कहा कि पीड़ित ने संकेतों के सहारे मृत्यु से पूर्व अपना बयान दिया क्योंकि उसकी हालत बहुत ही खराब थी परंतु उसके इस बयान में तारतम्यता थी जो संदेह से परे सिद्ध हुयी। पीठ ने यह भी कहा कि पीडित और दोषियों की डीएनए प्रोफाइलिंग जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य भी घटना स्थल पर उनके मौजूद होने के तथ्य को सिद्ध करते हैं।
पीठ ने कहा कि चारों दोषियों, राम सिंह और किशोर की आपराधिक साजिश साबित हो चुकी है। इस वारदात के बाद उन्होंने पीडित और उसके दोस्त को बस से बाहर फेंकने के बाद उनपर बस चढा कर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया।।
न्यायालय ने यह भी कहा कि पीडित के साथ बस में यात्रा करने वाले उसके मित्र और अभियोजन के पहले गवाह की गवाही अकाट्य और भरोसेमंद रही।
चारों दोषियों ने अपनी अपील में दिल्ली उच्च न्यायालय के 13 मार्च, 2014 के फैसले को चुनौती दी थी। इस फैसले में उच्च न्यायालय ने चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाने के निचली अदालत के निर्णय की पुष्टि की थी।
युवक का शव मचा हड़कम्प सूचना पर पहुची बदलापुर पुलिस
जौनपुर - बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी गाव के एक बगीचे मे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला 40 वर्शीय युवक का शव मचा हड़कम्प सूचना पर पहुची बदलापुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए जिसकी पहिचान नन्हे दुबे निवाशी कटहरी थाना बदलापुर के रूप मे हुई शव को अन्त परिक्षण हेतु भेज दिया वही ग्रामीणो की माने तो मृतक नन्हे दुबे लेदुका बाजार युनियन बैंक के ए टी यम मे गार्ड पद पर तैनात थे जिसे लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाए चल रही है।
बरेली में भी प्रशासन ने पेट्रोल पम्प पर छापेमारी
बरेली:लखनऊ में पेट्रोल पम्प में चिप लगाकर पेट्रोल की घटतौली के मामले के बाद अब बरेली में भी प्रशासन ने पेट्रोल पम्प पर छापेमारी शुरू कर दी है बरेली में डी एम् पिंकी जोवेल के नेतृत्व में पुलिस व् एस टी एफ के साथ शहर के दो पेट्रोल पंप पर छापेमारी की
दोनों पम्पो पर गड़वड़ी पाए जाने पर दोनों पम्पों की एक -एक मशीन को बंद कर जांच के आदेश किये गए है।
*पेट्रोल डलवाने से पहले ये रखे सावधानी*
1:मीटर मे शून्य देखकर तेल ले,
2:मीटर मे रु या मात्रा फीड ना कराये,
3:समय समय पर पेट्रोल पम्प पर (5) लीटर का पीतल का मेजर चैक कर के तेल ले,
4:टंकी फूल करते है तो कभी कभी पम्प से फिल्टर पेपर ले कर चैक करे,
5:पेट्रोल पम्प पर लगातार एक ही पाईप या मशीन से तेल ना ले,
6:पेट्रोल या डीजल लेने पर कैश मेमो जरूर ले,
तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार
गोरखपुर-गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट,पुलिस ने गोरखनाथ मंदिर का किया निरीक्षण,डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ते ने जांची सुरक्षा,सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर का हुआ मुआयना,मंदिर की सुरक्षा और पुख्ता करने पर हुआ मंथन,मंदिर आने वाले फरियादियों की आवाजाही पर खास नजर
वाराणसी-चेकिंग के दौरान रोकने पर कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग,भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास,भागने के प्रयास में पुलिस बूथ को भी बदमाशों ने मारी टक्कर,पुलिस ने पीछा कर 2 बदमाशों को पकड़ा,एक मौके से फरार,जनसा थानाध्यक्ष समेत 3 घायल,अस्पताल में भर्ती,नागालैंड का नम्बर लिखी गाड़ी में सवार थे बदमाश,फूलपुर थाना क्षेत्र में बाबतपुर चौराहे के पास से गिरफ्तारी
उन्नाव-सर्राफा व्यापारी से बदमाशों ने लूटी 10 लाख की ज्वैलरी,लूट का विरोध करने पर व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में व्यापारी लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया,स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दो बदमाशों को धर दबोचा,स्थानीय लोगों ने दबोचे गए दोनों बदमाशों को जमकर पीटा,दोनों बदमाशों की हालत गंभीर, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर,सरेशाम लूट की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश,उन्नाव जनपद के मौरावां कस्बे की घटना
नोएडा-नोएडा सेक्टर 24, सेक्टर-58 कोतवाली की काटे गए कनेक्शन,बिजली विभाग ने बकाया बिल न जमा करने पर की कार्रवाई,विद्युत सप्लाई बंद होने पर वायरलेस सेट, कम्प्यूटर बंद
लखनऊ-सपा का 3 सदस्यीय दल 7 मई को जाएगा इलाहाबाद,इलाहाबाद विवि परिसर में हुई घटना की करेगा जांच,10 मई को जांच दल अध्यक्ष अखिलेश को सौंपेगा रिपोर्ट
लखनऊ-एसटीएफ की जांच में फिर पकड़ा गया घटतौली वाला पंप,जवाहर भवन के पास इंडियन ऑयल वाला पंप पकड़ा गया,पेट्रोल पंप से दो चिप बरामद,दो मशीन से चिप निकली मिली,इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप की 4 मशीनें हुई सीज
मेरठ-युवक ने पत्नी और भतीजे को मारी गोली,खुद को भी गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या,पत्नी और भतीजे की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,पति-पत्नी के विवाद में बीच बचाव कर रहा था भतीजा,रोहता थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव की घटना
लखनऊ-बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की किताबों के टेंडर का मामला,निदेशालय में कमेटी के सामने टेंडर खोलने की हुई प्रक्रिया,13 फर्मों ने टेंडर खोलने की प्रक्रिया में लिया हिस्सा,250 करोड़ का है बच्चों की किताबों का टेंडर,कल बच्चों की किताबों की टेंडर प्रक्रिया होगी फाइनल
लखनऊ-पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विभागीय बैठक की,स्वाच्छ भारत मिशन के तहत कम प्रगति वाले जिलों को चेतावनी,10 फिसड्डी जिलों को सुधार लाने की दी चोतावनी,सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर करें कार्य-भूपेन्द्र चौधरी,प्रतेक माह में गांवों के विकास कार्यों का होगा निरीक्षण-भूपेन्द्र चौधरी,विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई-भूपेन्द्र चौधरी
आगरा-राज्यपाल राम नाईक का आगरा आगमन कल,पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे गवर्नर
बरेली-तलाक पीड़िता निदा खान पर जानलेवा हमला,निदा कर रहीं हैं तलाक पीड़ितों की मदद,हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़,तलाक का केस वापस करने का बनाया दबाव,बारादरी थाने में निदा खान ने दर्ज कराई शिकायत
फिरोजाबाद-कार सवार बदमाशों ने दो बच्चों का किया अपहरण,पुलिस ने दोनो बच्चों को कराया मुक्त,बदमाश अरेस्ट,रामगढ़ थाना क्षेत्र में सांची रोड की घटना
प्रतापगढ़-पुलिस की अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल,गाड़ी छोड़ने के नाम पर पैसे लेते कैमरे में हुआ सिपाही,नए एसपी के आदेश पर शहर में चल रहा चेकिंग अभियान,नगर कोतवाली सिविल लाइन चौकी में तैनात है सिपाही
बरेली-सख्ती के बावजूद नहीं सुधर रहे गेंहू क्रय केंद्र,मंडल में गेंहू केंद्र बंद पर 24 क्रय केंद्र प्रभारी सस्पेंड,कमिश्नर ने लापरवाही पर केंद्र प्रभारियों को किया सस्पेंड,बंद मिले क्रय केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर की चेतावनी
वाराणसी-विकास भवन वाराणसी ने पेश की नजीर,पूरी तरह से सौर ऊर्जा से प्रकाशमान होगा विकास भवन,सौर ऊर्जा चालित यूपी का पहला विकास भवन बना वाराणसी,ज्यादा उत्पादन पर ग्रिड को भी सप्लाई देगा विकास भवन,हर साल बचेगी साढ़े 8 लाख की बिजली
गाजियाबाद-तेजरफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर,कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत,1 व्यक्ति घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,मुरादनगर इलाके की घटना
चित्रकूट-वन दारोगा और वाचक को दबंगों ने पीटा,वन विभाग की जमीन पर कब्जा हटवाने गए थो दोनों,गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया,3 लोगों पर कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज,चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र की घटना
आगरा-साफ-सफाई के मामले में बहुत पीछे रह गई ताज नगरी,देश के 434 शहरों के सर्वे में आगरा का 263वां स्थान,मथुरा 352वें और फ़िरोज़ाबाद 375वें स्थान पर रहा,स्वच्छता को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट
कानपुर देहात-बीएसए ने प्राथमिक स्कूलों का किया निरीक्षण,50 बच्चों में मौके पर 8 बच्चे मिले उपस्थित,रजिस्टर पर दर्ज थी सभी बच्चों की उपस्थिति,बीएसए ने दो अध्यापिकाओं को किया निलंबित,अकबरपुर के सलावतपुर प्राथमिक विद्यालय का मामला
लखीमपुर-बोलेरो ने साइकिल सवार दंपति और बच्चे को कुचला,गंभीर हालत में तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया,मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर इलाके की घटना
कानपुर-चलती कार में अचानक लगी आग,देखते देखते ही कार धू-धूकर जलने लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,कानपुर के नया गंगापुल क्षेत्र की घटना
जौनपुर-बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत,नाराज लोगों ने शव रखकर लगाया जाम,बोलेरो चालक को गिरफ्तार करने की मांग,सराय ख्वाजा थाना के सिद्दीकपुर बाजार का मामला
मेरठ-आग लगने से जलकर राख हुआ ट्रांसफॉर्मर,सूचना के एक घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी,लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर का मामला
फैजाबाद-शासन के निर्देश पर आज भी चला चेकिंग अभियान,शहर में स्थित साकेत पेट्रोल पंप को किया गया सीज,घटतौली पकड़े जाने पर सीज किया गया पेट्रोल पंप
झांसी-फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग,आस पास की कई दुकानें भी आई आग की चपेट में,दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं,नवाबाद थाना क्षेत्र में गोविंद चौहारे के पास की घटना
बदायूं-हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े बच्चे की मौत,आलापुर के ककराला वॉर्ड नं 4 का मामला
कानपुर-रिक्शे से बाजार जा रही मां-बेटी की क्रेन से दबकर मौत,जल्दबाजी के चक्कर में क्रेन ने मां-बेटी को कुचला,काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर इलाके की घटना
लखीमपुर-घटतौली मिलने पर पेट्रोल पंप को किया गया सीज,संपूर्णानगर में धारीवाल पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली,जिला प्रशासन ने चलाया पेट्रोल पंप चेकिंग अभियान
सुल्तानपुर-बीए की परीक्षा दे रहे दो मुन्ना भाई गिरफ्तार,दूसरे के स्थान पर दोनों दे रहे थे परीक्षा,विवेकानंद एसएस महाविद्यालय मधैया का मामला
मेरठ-घटतौली की शिकायत पर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी,प्रशासन की टीम ने एक पेट्रोल फिलिंग मशीन सील की,2 पेट्रोल पंपों से सैंपल भरे, दो पेट्रोल पंपों की सेल रुकवाई
बहराइच-शासन के आदेश पर चलाया गया चेकिंग अभियान,घटतौली को लेकर कई पेट्रोल पंपों की हुई चांज,मिहिरपुर में संदिग्ध डिवाइस मिलने पर पेट्रोल पंप सीज
हापुड़-फिटनेस और लिखित परीक्षा के आधार पर पोस्टिंग,पिछले सप्ताह दारोगाओं का एसपी ने लिया था टेस्ट,टेस्ट के आधार पर 42 दारोगाओं का कार्यक्षेत्र बदला,पुलिस व्यवस्था को चुस्त और फास्ट बनाने की पहल
बाराबंकी-तीन अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर प्रशासन ने की कार्रवाई,गड़बड़ी पाए जाने पर तीन पेट्रोल पंपों की 4 मशीनें सीज,मशीनों के पुर्जे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए,नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित हैं तीनों पेट्रोल पंप
महोबा-शासन के आदेश पर पेट्रोल पंपो पर छापेमारी अभियान,कामदगिरी पंप पर गड़बड़ी मिलने पर किया गया सीज,ओपी पेट्रोल पंप को भी गड़बड़ी मिलने पर किया सीज,घटतौली और अन्य अनियमितता मिलने पर कार्रवाई
पीलीभीत-युवक को दोस्तों ने मारा चाकू,गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया,शराब पिलाने के बहाने युवक को ले गए थे जंगल,पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव की घटना
आगरा-कंडेक्टर से बदमाशों ने 25 हजार रुपए लूटे,कैश,मोबाइल,टिकट मशीन लूटकर बदमाश फरार,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे की घटना
बाराबंकी-ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से नाबालिग की मौत,जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव का मामला
बाराबंकी-प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में संघर्ष,संघर्ष में दोनों गुटों के एक दर्जन लोग घायल,पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर शुरू की जांच,जहांगीराबाद क्षेत्र के करंद गांव का मामला
ब्रेकिंग समाचार
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना के काफिले पर आतंकियों ने किया हमला
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ कल केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से करेंगे मुलाकात, केन्द्रीय योजनाओं पर होगी चर्चा
बुलंदशहर: युवक और युवती को पुलिस ने कर लिया है बरामद, एसएसपी बुलंदशहर ने दी जानकारी
लखनऊ: यूपीएटीएस स्पेशल कोर्ट ने फैजाबाद से पकड़े गए आइएसआई एजेंट आफताब अली को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नोएडा: आधा दर्जन से अधिक झोपड़ियों में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाडियां मौके पर मौजूद, नोएडा सेक्टर 50 की घटना
लखनऊ: आईजी सतीश भारद्वाज ने जोन के सभी कप्तानों को करीब 2000 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती में भेजे जाने के निर्देश दिए, 6 मई तक ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने को कहा
दिल्ली: यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कह- दिसम्बर 2018 तक हर घर को बिजली,1.85 करोड़ घरों को बिजली पहुंचाने वादा पूरा करेंगे
यूपी: प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सेल्फी और वीडियो बनाते दिखे विधायक, विधानसभा के तिलक हॉल मे विधायकों ने की फोटोग्राफी
झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अस्पताल में भर्तीJ-K: भदरवाह में नाले में गिरी मिनी बस, 3 लोगों की मौत, 10 जख्मी
पी एटीएस ने संदिग्ध आईएसआई एजेंट जावेद और अख्तर का ट्रांजिट
रिमांड हासिल किया
यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप का मामले में अमरेंद्र सिंह और विकास वर्मा सह आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से किया इनकार
बस्ती : सरकारी डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार।
जिले के सभी डॉक्टरों ने किया वहिष्कार।
8 अप्रैल को महिला अस्पताल में तीमारदारों ने डॉक्टरों से की थी बदसलूकी।
अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने से नाराज है डॉक्टर।
बस्ती :बभनान नगर पंचायत कस्बे मे सरकारी तालाब पर श्मशान घाट बनाने का मामला ।
डीएम ने एसडीएम को जाँच कर शासन को रिपोर्ट भेजने का दिया निर्देश।
जल्द ही होगी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही।
श्मशान घाट मे कमीशन खाने वालो को कतई बख्सा नही जायेगा: सीपी शुक्ल विधायक।सीएम योगी से मिलकर कराउंगा मामले पर सख्त कार्यवाही- विधायक
चेयरमैन और ईओ की मिलीभगत से सरकारी धन का हुआ है दुरुपयोग।
सपा के नेता है बभनान नगर पंचायत के अध्यक्ष मो0 सईद खां।
उन्नाव : दो बाइक सवार युवक क्रासिंग पार करते समय शताब्दी ट्रेन से काट कर युवक की मौत एक की हालत गंभीर घटना स्थल पर नही पहुची पुलिस उन्नाव सहजनी की तरफ जाते समय हुआ हादसा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी क्रासिंग की घटना
बाराबंकी : जिले में 200 गाँव के लिये परिवाहन निगम शुरू करेगा बस सेवा,साढ़े तीन लाख लोगो को जोड़ने की कोशिश में परिवाहन विभाग,सी एम योगी के निर्देश पर गाँव देहात में बस सेवायों का विस्तार,9 नये रुटो पर बसों को चलाने की तैयारी
यूपी: 7 मई को CM योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा, सीएम बनने के बाद पहली बार जा रहे आगरा
दिल्ली: प्रो. तारिक मंसूर बनाए गए अलीगढ़ विवि के वाइस चांसलर,तीन नामों में से प्रो. तारिक मंसूर पर बनी सहमति
दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के पास हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, भूरा गैंग के मुखिया समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
यूपी : EVM से छेड़छाड़ के मुद्दे पर चुनाव आयोग ने 12 मई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
गुरुवार, 4 मई 2017
सरकार प्रदेश मे भले ही पेट्रोल पम्प पर घटतौली रोकने के लिए छापे मारी
जौनपुर । सरकार प्रदेश मे भले ही पेट्रोल पम्प पर घटतौली रोकने के लिए छापे मारी करा रही है लेकिन सरकार के इस हुक्म का असर जौनपुर के पम्प मालिको पर नही है नही सरकारी तंत्र आज तक एक भी पेट्रोल पम्प के बिरूद्ध कार्यवाही कर सका है ।इससे बाट माप बिभाग सवालो के कटघरे मे खड़ा नजर आ रहा है
मिली सूचना के मुताबिक जिला प्रशासन के नाक के नीचे जनपद मुख्यालय पर स्थित 90प्रति० पेट्रोल पम्पो पर धड़ल्ले से पेट्रोल डीजल की घट तौली की जा रही है । यहां पर चोरी और सीना जोरी वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। मजेदार बात है कि मुख्यालय के एक दो पम्पो को छोड़ बाटमाप बिभाग के द्वारा छापा मारी से परहेज किया जा रहा है जहां छापेमारी घटतौली चेक करने के लिए किया गया वहां भी कागजी कोरम पूरा करने से अधिक कार्यवाही का न किया जाना बिभाग को सवालो को कटघरे मे खड़ा करता है । प्रशासन भी न जाने गम्भीर नही नजर आ रहा है जिसके चलते उस पर भी सवाल खड़ा हो रहा है ।जो भी हो जोस्थिति नजर आ रही है उससे यही संकेत मिलते है कि योगी सरकार के किसी भी आदेश का असर पम्प मालिको सहित सम्बन्धित बिभाग के लोगो पर नही है ।
पशु तस्करो को पकड़ने का प्रयास ग्रामीणों ने पिकप किये आग के हवाले
पशु तस्कर तारा हसन पुर कि तरफ भाग निकले जिस पर ग्रामिणो ने दुसरे गाँव में सूचना दी जिस पर गाँव वाले सड़क के बिचो बिच दो चौकी लगा दिए I जहाँ पर जब पशु तस्कर पहुंचे तो उन्होने अपनी स्पीड कम नही की और पिकअप से उसे उछाल दिया जिसकी वजह से अनियत्रित होकर हसनपुर गाँव के तिराहे पर मोड़ नही पाये और खेत में जाकर घुस गए ।
और अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले और ग्रामिणो का गुस्सा पिक अप न० उत्तर प्रदेश 5० बी ० टी० 19 O 7 , जो शुद्ध हिन्दी में भी नही लिखा था । उसे
खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच मार्यवाही कर रही थी।
एक व्यक्ति की शत विक्षत लाश पाये जाने से सनसनी फैल गई
जौनपुर आज सुबह जौनपुर सिटी स्टेशन पर रेलवे ट्रेक के नजदीक एक व्यक्ति की शत विक्षत लाश पाये जाने से सनसनी फैल गई ।बाद में स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कलीम के रूप मे की।कलीम नगर कोतवाली थाना क्षेत्र मोहल्ला अहमद खाँ मण्डी निवासी था और कई दिनों से बिमार चल रहा था।मृतक टेम्पो चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करता था।मृत्यु की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।लाश को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के मरने का कारण बिमारी से ग्रसित हो कर आत्महत्या करने का कयास लगाया जा रहा है।
बुधवार, 3 मई 2017
जिला पंचायत सदस्य व् भाजपा नेता ने जताई जान माल का खतरा
प्रतापगढ़।जिला पंचायत सदस्य व् भाजपा नेता ने जताई जान माल का खतरा,कुंडा कोतवाली में तहरीर दे कर लगायी गुहार।पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने कहा है गत दिवस उनके साथ रहने वाले लालचंद्र पासी के रिहायसी छप्पर को हमलावरो ने एक साजिश के तहत आग के हवाले कर दिया।हमलावर इस फ़िराक में थे यदि वह आग बुझाने जाते तो उन पर गोलियों से हमला करते।

