tikhiawaz24.in

रविवार, 7 मई 2017

चलते चलते दिन भर की बड़ी खबरें

सिद्धार्थनगर-अपराधी साबिर को ले जाने वाली पुलिस टीम निलम्बित,एसपी ने ड्यूटी पर लगे 9 सिपाहियों को किया सस्पेंड,कल पेशी से वापसी में बाराबंकी से भागा था साबिर
 
सिद्धार्थनगर-फर्जी बम से सनसनी फैलाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार,दो दिन पहले घर में फर्जी बम लगाकर मांगी थी फिरौती,व्यापारी से 24 लाख रुपए मांगी थी फिरौती,सदर थाना क्षेत्र का मामला 

लखीमपुर खीरी-खीरी की तबस्सुम बनेंगी स्वच्छता 'आइकॉन',तबस्सुम को सम्मानित करेंगे जिलाधिकारी,तबस्सुम की ससुराल में नहीं था शौचालय,तबस्सुम के अब्बू ने गिफ्ट में बनवाकर दिया शौचालय,बिजुआ गाँव की तबस्सुम बनी रोल मॉडल

आगरा में भ्रष्ट लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल,डीएम से शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई ,खेरागढ़ में कुरा बंटवारे के लिए मांगे थे दस हज़ार रुपए ,7000 हजार की रिश्वत के बाद भी नही किया काम,3000 हजार रुपये और घूस की लेखपाल ने की थी मांग,दिसम्बर 16 में किसान ने दी थी 7000 हजार की रिश्वत,आरोपी लेखपाल ओमवीर सिंह आज भी कर रहा है काम,आगरा में सीएम योगी से पीड़ित किसान करेगा शिकायत 

बस्ती-किताबों को जलाकर बनाया जा रहा मिड डे मील,डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश,सदर के डारीडीहा प्राथमिक विद्यालय का मामला 

वाराणसी-प्रशासन का घटतौली पर पेट्रोल पम्प पर छापा,चेकिंग में चिप मिलने पर की सीज करने की कार्रवाई,सिगरा इलाके के पेट्रोल पम्प पर की छापेमारी

चंदौली-न्याय के लिए भटक रही माँ को जगी उम्मीद,नाबालिग के शव को कब्र से निकाला गया,शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा,माँ ने दबंगों पर रेप,हत्या का लगाया था आरोप,मुगलराय कोतवाली के काली मोहाल की घटना 

मिर्ज़ापुर-धनबाद के पूर्व डीप्टी मेयर समेत 4 की हत्या का मामला,धनबाद पुलिस वारंट लेकर पहुंची मिर्ज़ापुर,वारंट लेकर सीजेएम कोर्ट पहुंची धनबाद पुलिस,यूपी STF ने 2 आरोपियों को मिर्जापुर से किया था अरेस्ट 

फर्रुखाबाद-बच्ची से दुराचार के प्रयास का मामला,एसपी की फटकार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा ,आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया,कमालगंज के अंबेडकरनगर की घटना 

लखनऊ-शिवपाल यादव ने ट्वीटर के माध्यम से जाहिर किए इरादे,शिवपाल ने ट्वीट के माध्यम से समर्थकों को दिया संदेश,'विश्वास वह शक्ति जिससे उजड़ी दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता'

लखनऊ-गाजीपुर के बेबियन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग,मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां रवाना,गाजीपुर में फैजाबाद रोड पर है रेस्टोरेंट

वाराणसी-सिगरा पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत पर छापा,टीम को छापेमारी के दौरान मशीन में लगी मिली चिप,प्रशासनिक अफसरों ने पेट्रोल पंप को किया सीज

लखनऊ-घटतौली वाले पेट्रोल पंप मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी,एसएसपी की सर्विलांस और स्वाट टीम गिरफ्तारी में लगाए गई,STF की पहली रेड के पेट्रोल पंप मालिकों की शुरू हुई तलाश,SIT प्रभारी SP क्राइम ने दिए दबिश देकर गिरफ्तारी के आदेश,मड़ियांव,कैंट,हसनगंज,चिनहट पेट्रोल पंप मालिकों की है तलाश 

अयोध्या-स्नान करते समय दो लोग सरयू में डूबे,दोनों के शव नदी से निकाले गए,अयोध्या कोतवाली के नया घाट पर हादसा,13 लोगों का दल गोंडा के नवाबगंज से आया था दर्शन करने,सरयू में स्नान करने में दो लोगों की डूबकर मौत 

लखनऊ-BSP सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर घटना पर जताया दुख,मायावती ने सहारनपुर में हुई संघर्ष की घटना पर जताया दुख,BJP भगवा तुष्टिकरण की नीति त्याग जनता को दे इंसाफ- माया

ग्रेटर नोएडा-जेवर थाना क्षेत्र में गौ रक्षा के नाम पर मारपीट,आरोपियों में से 1 को किया गया गिरफ्तार,6 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की मीटिंग,सीएम की फटकार के बाद आनन फानन में मीटिंग,बिल्डरों के साथ प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक,निवेशकों को जल्द मकान दे बिल्डर,देरी करने पर प्राधिकरण भी दर्ज कराएगी FIR

लखीमपुर-तीन घण्टों में बाघ ने दो लोगों पर किया हमला,एक महिला और एक बुजुर्ग घायल,अस्पताल में भर्ती,वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच बाघ की तलाश में जुटी,मैलानी इलाके के पनसब्बी बीट का मामला

गाजियाबाद-साहिबाबाद के राजेन्द्र नगर में चलती गाड़ी में लगी आग,ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान,शार्ट सर्किट से लगी आग

गोरखपुर-जिले को पुलिस के हिसाब से 3 भागों में जायेगा बांटा,गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तैनात होंगे दो एसपी,गोरखपुर दक्षिणी, उत्तरी के नाम से तैनात होंगे एसपी,गोरखपुर दक्षिण में 10 थाने, उत्तरी में 8,शहरी में होंगे 9 थाने,रामगढ़ ताल नाम का जल्द खुलेगा नया थाना,गोरखपुर में 4 और थाने खोलने पर हो रहा है विचार

मऊ-दवा व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला,गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जेल से अपराधी भाई को छुड़ाने के लिए मांगी थी रंगदारी,पिंकी सिंह का साथी अशोक यादव पहले हो चुका गिरफ्तार,मोहम्दाबाद कोतवाली छेत्र का मामला

मुरादाबाद-शासनादेशों की धज्जियां उड़ा रहे सरकारी विभाग,समाधान दिवस में नही पहुंचे कई विभागों के अधिकारी,स्वास्थ्य,बिजली,लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी रहे नदारद,अधिकारियों के नदारद रहने से फरियादी हुए परेशान 

हापुड़-ट्रक ने कार को मारी टक्कर,5 लोग घायल,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,सिंभावली थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना   
                   
हापुड़-12 हजार का इनामी भूरा समेत 3 लुटेरे गिरफ्तार,लूटे गए सोने के आभूषण, तमंचे, नकदी, बाइक बरामद,एनसीआर में कई लूट की वारदातों को दे चुके हैं अंजाम              

गोंडा-वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश,चोरी की 6 बाइक के साथ 2 शाचिर चोर अरेस्ट,उमरीबेगमगंज पुलिस और स्वाट टीम ने की कार्रवाई                  

मथुरा-पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगो की मौत,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,मथुरा में सादाबाद रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा

वाराणसी-ट्रेलर की टक्कर से दो लोगों की मौत,पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बड़गांव के बाबतपुर कपसेठी मार्ग पर हादसा

बिजनौर-शरीयत के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन,तख्तियां और बैनर लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन,सरकार से शरीयत में दखल न देने की मांग की,राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा,चांदपुर थाना क्षेत्र के सर्किल का मामला

वाराणसी-एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्रा का बयान-वाराणसी जोन की कप्तानों के साथ की बैठक,पुलिस लाइन में कानून ब्यवस्था को लेकर की बैठक,कानून ब्यवस्था सुधारने में महीने भर का समय लगेगा-ADG,एक महीने के बाद कानून का असर जनपदों दिखने लगेगा

फिरोजाबाद-बुजुर्ग की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या,जमीन के लिए पुत्र पर ही हत्या करने का आरोप,सिरसागंज थाने के नगला लेखराज का मामला

कानपुर-अधेड़ ने एसएसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास,अधेड़ की पत्नी को दबंग ने बना रखा है बंधक,थाना अध्यक्ष बर्रा पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप,पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा

वाराणसी-काशी हिंदू विवि. जापान के साथ मिलकर करेगा गंगा स्वच्छता में योगदान,इंडियन एसोसिएशन ऑफ जापान के साथ मिलकर करेगा गंगा की सफाई,जापानी डेलिगेशन के साथ मिलकर BHU के उडप्पा सभागार में हुई गोष्ठी,माइक्रो बबल्स की जापानी तकनीक से होगी गंगा की सफाई,
वाराणसी कमिश्नर ने भी इस प्रोजेक्ट में सहयोग का दिया आश्वासन

आगरा-कब्जा हटवाने गई प्रशासनिक टीम पर हमला,दबंगों ने प्रशासनिक टीम पर किया जमकर पथराव,एक इंस्पेक्टर और दो सिपाही घायल, भर्ती,ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने गई थी टीम,एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला गांव की घटना

उन्नाव-तेज रफ्तार कार का टायर फटने पर डिवाइडर से भिड़ी,कार सवार दो भाइयों की मौके पर मौत,लखनऊ से आगरा जा रहे थे दोनो भाई,औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे की घटना

लखनऊ-NHM की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक आज,मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन,बैठक में की जाएगी NHM की समीक्षा
रीता बहुगुणा जोशी भी बैठक में रहेंगी मौजूद,तीन सालों बाद प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन,NHM के तहत 3 हजार घोटालों के मामले हैं लंबित,प्रदेश में NHM को किया जाएगा भ्रष्टाचार मुक्त

सुल्तानपुर-नकल की शिकायत पर परीक्षा केंद्र पर छापेमारी,राजपति सिंह स्मारक पीजी कॉलेज में छापेमारी,कुलपति के आदेश पर विशेष टीम का छापा,कॉलेज में चल रही थी बीएससी की परीक्षा

फैजाबाद-पानी से भरी बाल्टी में गिरकर मासूम की मौत,खेलने के दौरान पानी से भरी बाल्टी में गिरा बच्चा,खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर की घटना

लखनऊ-प्रदेश के 22 हजार सरकारी स्कूलों को रौशन करने की तैयारी,अगामी बजट में बिजली देने की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग,सरकारी स्कूलों में दूर की जाएगी बिजली की समस्याएं,अपर मुख्य सचिव आरपी सिंह ने दी जानकारी

बाराबंकी-कोऑपरेटिव बैंक सभापति वीरेन्द्र वर्मा ने ब्रांच मैनेजर को किया निलंबित,गेंहू खरीद भुगतान में लापरवाही के आरोप में किया निलंबित,रामसनेही घाट तहसील के शाखा प्रबंधक यशपाल सिंह निलंबित

कानपुर-गोविंदपुरी इलाके में फ्लाईओवर का उद्घाटन 9 मई को,जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को मिलेगी राहत,कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी,विधायक महेश त्रिवेदी भी प्रेस वार्ता में रहे मौजूद

संतकबीरनगर-दो देसी तमंचे और कारतूस के साथ 3 बदमाश अरेस्ट,चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार,शहर कोतवाली के मगहर दुर्गा मंदिर से गिरफ्तारी

वाराणसी-किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात से सनसनी,तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में केस दर्ज,चौबेपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की घटना

लखनऊ-अवैध अस्पतालों के खिलाफ सीएमओ की कार्रवाई जारी,कल्याणपुर के छवि अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा,अनियमितता मिलन पर अस्पताल को बंद करने का निर्देश,मानक के विपरीत चल रहा था कल्याणपुर में छवि अस्पताल 

लखनऊ-10 मई को नीति आयोग की टीम का यूपी दौरा,सीएम योगी के साथ अफसरों से करेंगे मुलाक़ात,नीति आयोग उपाध्यक्ष समेत अफसरों की टीम आ रही यूपी,सीएम ने नीति आयोग के अफसरों से किया था आमंत्रित

मऊ-बीजेपी सांसद विनय कटियार का बयान-'राम मंदिर के लिए जेल क्या फांसी पर चढ़ने को तैयार हूँ',तीन तलाक को कराएंगे खत्म-विनय कटियार,मानवीय दृष्टिकोष से तीन तलाक गलत है-विनय कटियार,जिला कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने आये थे कटियार 

कानपुर-मई में गर्मी ने कानपुर में कई दशकों का तोड़ा रिकार्ड,1992 के बाद मई में पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार,भीषण गर्मी और तेज धूप से सड़कों पर पसरा सन्नाटा,अस्पतालों में गर्मी से बीमार पड़े मरीजों की भारी भीड़

लखनऊ-मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान-सीएम योजनाओं को जमीन पर उतरना चाहते हैं-सिद्धार्थनाथ,नई शराब नीति भी जल्द आ रही है-सिद्धार्थनाथ सिंह,हम पुराने तंत्र पर नज़र बनाए हैं-सिद्धार्थनाथ सिंह,काम चल रहा है, जल्द ही बदलाव होगा-सिद्धार्थनाथ,कल सीएम ने कहा हम टोपी तिलक में फर्क नहीं करेंगे,हम कोई भेदभाव नहीं कर रहे है-सिद्धार्थनाथ सिंह,बहुत तेजी से कानून व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है,सरकार में परिवर्तन के साथ मशीनरी भी परिवर्तन करे-सिद्धार्थनाथ,जो हिंसा करेगा उस पर कार्रवाई करेंगे-सिद्धार्थनाथ सिंह

नोएडा-शराब के नशे में पति ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा,घायल पत्नी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत,नोएडा में सेक्टर 39 के सदरपुर गांव की घटना

मऊ-बेकाबू कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,ट्रक से टकराकर दोनों बाइक सवारों की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा,पथराव,बस में भी नाराज ग्रामीणों ने की तोड़फोड़,घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानी दास मोड़ की घटना
 
फर्रुखाबाद-जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत,कई ग्रामीणों की हालत गंभीर होने की सूचना,शराब की दुकान में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़,मेरापुर क्षेत्र के पखना स्टेशन के पास की घटना

अयोध्या-सरयू में नहाते समय 5 लोगों के डूबने का मामला,गोताखोरों में 3 युवकों के शव बाहर निकाले,दो लोगों को बचाया गया,हातल गंभीर,गोण्डा के नवाबगंज से नहाने आए थे लोग,अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नयाघाट की घटना
 
इलाहाबाद-आर्मी जवान पर महिला ने पीटने का लगाया आरोप,नाराज ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा,नैनी थाना क्षेत्र के भिंडरा गांव की घटना

प्रतापगढ़-जंगल मे लगी आग से प्रशासन में मचा हड़कंप,फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी,लालगंज थाना क्षेत्र के तेजगढ़ जंगल की घटना 

झांसी-दारोगा पुत्र ने महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म,बंधक बनाकर शादी करने की लिए दी धमकी,अश्लील क्लिप बनाकर नेट पर डालने की दी धमकी,पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ मोहल्ले का मामला

गाजियाबाद-चलती रोडवेज बस में आग लगने से हड़कंप,खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान,कोई हताहत नही,कई यात्रियों का सामान जला,दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी रोडवेज बस,शहर के एसएसपी ऑफिस के पास की घटना

नोएडा-न्यूक्लियर प्लांट कर्मी को बिल्डर ने लगाया चूना,12 लाख की ठगी कर बिल्डर ऑफिस बंदकर फरार,नोएडा में सेक्टर 143 में प्लाट देने के नाम पर ठगी,सेक्टर 20 कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज

कानपुर-खेल मंत्री चेतन चौहान पहुंचे ग्रीन पार्क स्टेडियम,IPL मैच की तैयारियों को जायजा ले रहे खेलमंत्री,11 और 13 मई को ग्रीन पार्क में खेले जाने हैं IPL मैच

नोएडा-हाईकोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन,87 वर्ष की अवस्था में हुआ लीला सेठ का निधन,नोएडा के सेक्टर 15 स्थित आवास पर हुआ निधन

बलरामपुर-यूपी महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह का बयान-जनता को सुलभ और समय से न्याय दिलाना सरकार का दायित्व,कोर्ट के आदेशों का समय से और सही से अनुपालन हमारी प्राथमिकता,अवमानना के मामले कम से कम हो,
सरकार की पैरवी

दिल्ली-संचार मंत्री मनोज सिन्हा का बयान -योग और आयुर्वेद हमारी संस्कृति से जुड़ा-मनोज सिन्हा,योग और आयुर्वेद को रिवाईव और विकसित करने की जरुरत,केंद्र सरकार दोनों विधाओं को विकसित करने के लिए तत्पर

रायबरेली-हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सज़ा,जिजा जज की कोर्ट ने 11 हज़ार रुपये जुर्माना भी लगाया,ऊंचाहार थाना क्षेत्र के डिघवा में हुई थी हत्या 

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी  झण्डी दिखाकर रवाना किया




आज लखनऊ में उ0प्र0 परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी  झण्डी दिखाकर रवाना किया।
सीएम योगी ने बस में बैठकर यात्रा भी की ।
योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा,परिवहन मंत्री  और रीता बहुगुणा जोशी कैबिनेट मंत्री भी रही मौजूद।

चिकित्सकों को हिदायत एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्होंने मरीजों का हाल जाना

आगरा। सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच गए। खेरिया हवाई अड्डे पर उनका विमान उतरा। सीएम का स्वागत कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मीनारायण चौधरी ने किया। इससे बाद उनका काफिला सीधे एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए चल पड़ा। चिकित्सकों को हिदायत एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्होंने मरीजों का हाल जाना। गर्म लहजे में उन्होंने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि पहले सफाई जरूरी है। उसके बाद और काम करें। सीएम आदित्यनाथ योगी ने कई मरीजों से उनका हाल जाना। दवाइयों की जानकारी ली। अपने निरीक्षण में उन्होंने डॉक्टर्स को सख्त हिदायत दी कि सही कार्य करें। निरीक्षण के दौरान एसएन की प्राचार्य डॉ.सरोज सिंह को उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में कोई कोताही न बरती जाए।

ओपीडी में मरीजों को मिला उपचार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी रविवार को बंद रहती है, लेकिन सीएम के आने के चलते सभी विभाग खुले रहे। विभाग में तैनात कर्मचारियों को फोन करके बुलाया गया। सभी कर्मचारियों को समय से आने के लिए कहा गया। वहीं दो फार्मासिस्टों ने सुबह सुबह ओपीडी को खोला। सभी चिकित्सक समय पर मौजूद रहे। इस दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं को चुस्त दुरुस्त रखा गया

चिकित्सकों को हिदायत एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्होंने मरीजों का हाल जाना

आगरा। सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच गए। खेरिया हवाई अड्डे पर उनका विमान उतरा। सीएम का स्वागत कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मीनारायण चौधरी ने किया। इससे बाद उनका काफिला सीधे एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए चल पड़ा। चिकित्सकों को हिदायत एसएन मेडिकल कॉलेज में उन्होंने मरीजों का हाल जाना। गर्म लहजे में उन्होंने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि पहले सफाई जरूरी है। उसके बाद और काम करें। सीएम आदित्यनाथ योगी ने कई मरीजों से उनका हाल जाना। दवाइयों की जानकारी ली। अपने निरीक्षण में उन्होंने डॉक्टर्स को सख्त हिदायत दी कि सही कार्य करें। निरीक्षण के दौरान एसएन की प्राचार्य डॉ.सरोज सिंह को उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में कोई कोताही न बरती जाए।

ओपीडी में मरीजों को मिला उपचार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी रविवार को बंद रहती है, लेकिन सीएम के आने के चलते सभी विभाग खुले रहे। विभाग में तैनात कर्मचारियों को फोन करके बुलाया गया। सभी कर्मचारियों को समय से आने के लिए कहा गया। वहीं दो फार्मासिस्टों ने सुबह सुबह ओपीडी को खोला। सभी चिकित्सक समय पर मौजूद रहे। इस दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं को चुस्त दुरुस्त रखा गया

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-कानपुर में आईपीएल पर सट्टा खिलाने वाले अरेस्ट,एक साथ 3 ठिकानों पर यूपीएसटीएफ ने की छापेमारी,मौके से 16 लाख कैश बरामद,4 लोग हिरासत में,कानपुर के किदवईनगर में 2,फीलखाना में एक अड्डे पर छापा,नोएडा के बाद कानपुर में पकड़ा गया आईपीएल का सट्टेबाज

लखनऊ-लखनऊ विवि में नए भारत पर परिचर्चा का आयोजन,केंद्र की नीतियों पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन,पुस्तक 'परिवर्तन की ओर' का हुआ विमोचन,राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने किया विमोचन 

लखनऊ-कृष्णानगर में होटल के अंदर महिला को मारी गई गोली,महिला की हालत गंभीर, लोकबंधु अस्पताल में भर्ती,होटल हिल्टन के बेसमेंट में फायरिंग से हड़कम्प

फैजाबाद-22 देशों का 160 सदस्यीय दल अयोध्या पहुंचा,मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहा एनआरआई दल,भारत भ्रमण पर आया है 22 देशों का एनआरआई दल

लखनऊ-बिजनौर में एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई,भूमाफियाओं के चंगुल से 60 बीघा जमीन खाली कराई गई,50 करोड़ की जमीन भूमाफियाओं से कराई गई मुक्त,भूमाफियाओं से मिलीभगत में 2 लेखपाल भी सस्पेंड

ग्रेटर नोएडा-2 दिन पूर्व 12वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत का मामला,प्रेमी ने खींची थी महिला की अश्लील तस्वीरें,अश्लील फोटो डिलीट करने के विवाद में कूदी थी महिला,मोबाइल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस बिसरख पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

कानपुर-खेल मंत्री चेतन चौहान का कानपुर में बयान,टिकट और पास धारक ही देख पाएंगे IPL का मैच-चेतन,'अधिकारी हो या नेता बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश',सुरक्षा कर्मी नहीं बैठेंगे स्टेडिम में कुर्सियों पर-चेतन चौहान,कड़ी सुरक्षा के बीच कराय जाएगा IPL का मैच-चौहान

हरदोई-वैन चालक का बदमाशों ने किया अपहरण,पिकअप सवार बदमाशों ने किया अपहरण,शहर कोतवाली के नगेहटा रोड की घटना

लखनऊ-पुराने नोट मिलने का सिलसिला जारी,स्मृति उपवने के नाले में मिले पुराने कटे हुए नोट,500-1000 के पुराने नोट कटे हुए नाले में मिले,बोरे में बंद कर फेंके गए थे 3.5 लाख के कटे नोट आशियाना थाना क्षेत्र के स्मृति उपवन का मामला 

सहारनपुर-नकुड तहसील के चकबंदी के एसीओ घूस लेते कैमरे में कैद,किसान से जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर ले रहे थे पैसा

आगरा-घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल निलंबित,जमीन बंटवारे के नाम पर ले रहा था 10 हजार रुपए,घूस लेत लेखपाल का वीडियो हुआ था वायरल,खेरागढ़ तहसील में तैनात था लेखपाल

कन्नौज-काली नदी में नहाने गए दो युवक डूबे,एक युवक को गोताखोरों ने निकाला,दूसरे की तलाश जारी,गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर घाट की घटना

सहारनपुर-शोभा यात्रा के दौरान हिंसा का मामला,बड़गांव थानाध्यक्ष एमपी सिंह को किया गया लाइनहाजिर,बड़ागांव व सबीरपुर में शोभायात्रा के दौरान हुई थी हिंसा

शाहजहांपुर-जीप और ट्रक में भीषण टक्कर,2 की मौत,8 लोग गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,कांठ थाने के जमौर रोड की घटना 

सम्भल-नगर पालिका की जमीन कब्जा हटाने गई टीम पर हमला,दबंग कब्जेदारों ने प्रशासन की टीम पर किया पथराव,दो पुलिस कर्मी और एक नगर पालिका कर्मचारी घायल,कोर्ट के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची थी टीम,बहजोई थाना क्षेत्र के बजाया इलाके की घटना

लखनऊ-चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का बयान,चिकित्सक मरीजों प्रति संवेदनशील बनें-संदीप सिंह,मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-संदीप,केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी पहुंचे थे संदीप सिंह

औरेया-यमुना नदी में नहाने गए 3 किशोरों की डूबकर मौत,गोताखोरों ने तीनों किशोरों के शव निकाले अयाना थाना क्षेत्र के असेवा गांव की घटना

मऊ-मऊ पुलिस का रसूख देखिए,फरियादी से चौकी में पुलिस ने लगवाई झाड़ू,दबंग दारोगा ने फरियादी से जूते भी साफ करवाए,फरियादी पर रहम के बजाए मऊ पुलिस का जुल्म,शहर कोतवाली की हट्ठी मदारी चौकी का मामला

उन्नाव-एक्सप्रेस-वे पर पुलिया से टकराकर कार सवार 2 भाईयों की मौत,एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पुलिया से टकराई कार,औरास थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के पास की घटना

मथुरा-खाद व्यापारी से 75 हजार रुपए की लूट,बरसाना थाना क्षेत्र के नंदगांव रोड की घटना,पुलिस घटना को बता रही संदिग्ध

मथुरा-जिला प्रशासन की टीम ने पेट्रोल पंप पर मारा छापा,3 पंपों में घटतौली के लिए लगाई गई चिप बरामद,डीएसओ व नापतोल विभाग ने पेट्रोल पंप कराया सीज,छाता क्षेत्र में चाहर फिलिंग स्टेशन का मामला

शामली-डेढ़ लाख के इनामी बदमाश साबिर के फरार होने का मामला,साबिर की मां और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नशीला पदार्थ डोडा पोस्ट के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,घर से भागने की फिराक में बस अड्डे पर बैठे थे दोनों,कैराना कोतवाली क्षेत्र में बस अड्डे से हुई गिरफ्तारी

बाराबंकी-बटाई किसानों को लेकर खाद्य आयुक्त अजय चौहान का बयान,बटाई पर खेती करने वाले किसानों को मिल सकता है MSP का लाभ,राजस्व परिषद बटाई किसानों के लिए तैयार कर रहा सूची बड़ी संख्या में छोटे और मझले किसान बटाई पर करते हैं खेती,अभी तक बड़े किसानों को मिलता है समर्थन मूल्य का लाभ

फैजाबाद-शाहगंज विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन,उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को बनाया बंधक,15 दिन से जला ट्रांसफार्मर न बदलने से हैं नाराज,इनायतनगर थाना क्षेत्र के पूरे बलिभरन का मामला

ग़ाज़ियाबाद-हिंडन नहर में गिरी तेज रफ्तार कार,4 लोगों को निकाला गया,एक को निकालने का प्रयास जारी,इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गुरूद्वारे के पास नहर में गिरी कार

मऊ-फरियादी से पुलिस चौकी में जूते साफ कराने का मामला,एसपी ने चौकी के दो पुलिस कर्मियों किया सस्पेंड,शहर कोतवाली की हट्ठी मदारी चौकी का मामला

प्रतापगढ़-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक इलाहाबाद भेजा गया हथिगवां थाना क्षेत्र के मलाक रजाकपुर की घटना

गोरखपुर-मां ने दो मासूम बच्चियों के साथ खाया जहरीला पदार्थ,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,खजनी थाना क्षेत्र के गिरौठा गांव की घटना

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-सीएम योगी ने 5 केडी से 27 बसों को दिखाई हरी झंडी,उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों किया रवाना,सीएम योगी के साथ परिवहन मंत्री स्वत्रंत देव सिंह मौजूद,प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला,परिवहन आयुक्त भी मौजूद,8 सुपर लग्ज़री सकैनिया बस, 4 वॉल्वो,15 ऐसी जनरथ बसें शामिल,कर्वी,कानपुर,कन्नौज,अलीगढ़,गोरखपुर,बढ़नी,दिल्ली बसों का रूट,गोरखपुर से अयोध्या,लखनऊ होते हुए स्कैनियां,वॉल्वो बसें दिल्ली जाएंगी

बुलन्दशहर-बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी को गोलियों से भूना,व्यापारी की हत्या कर मौके से फरार हुए हथियारबंद बदमाश,व्यापारी की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी,पहासू थाना क्षेत्र के पालेडा इलाके में व्यापारी की हत्या

लखनऊ-गोंडा के अधिशाषी अधिकारी गंदगी पर दें जबाव,निदेशक ने अधिशाषी अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण,9 मई तक अधिशाषी अधिकारी को देना है जबाव,देश के गंदे शहरों की सूची में नम्बर एक पर है गोंडा,देश के 434 शहरों की रैकिंग सूची में पहले स्थान पर गोंडा,गन्दगी वाले देश के 50 शहरों की सूची में यूपी के 25 शहर

रामपुर-स्वार विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ तहरीर,उम्र को लेकर फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कराने का आरोप,पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ने डीएम,एसपी को दी तहरीर,निर्वाचन में दाखिल प्रमाण पत्रों को फर्जी बताकर दी तहरीर,पूर्व मंत्री ने अब्दुल्ला आजम पर धोखाधड़ी में केस की मांग की

आगरा-पिनाहट में एक दर्जन गायों की मौत से सनसनी,किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से लोगों में रोष,ग्रामीणों का आरोप जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौतें,भीषण गर्मी में पानी न मिलने से भी गायों की मौत की आशंका,ग्रामीण प्रदर्शन कर गायों के शवों के पोस्टमार्टम की कर रहे मांग

मुरादाबाद-नशा मुक्ति केंद्र में मारपीट और रिवॉल्वर तानने का आरोपी दारोगा निलम्बित,एसएसपी ने दारोगा जितेंद्र चौधरी को किया निलम्बित,आरोपी दारोगा के खिलाफ जांच के भी दिए आदेश,सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा पर हुई कार्रवाई

सहारनपुर-DGP सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह पहुंचे सहारनपुर,सर्किट हाउस में डीजीपी,प्रमुख सचिव अफसरों के साथ करेंगे बैठक,जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे DGP और प्रमुख सचिव गृह,विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों के साथ भी DGP करेंगे बैठक,सर्किट हाउस में 1.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे DGP सुलखान सिंह
 
कन्नौज-गांव के गहरे कुएं में गाय गिरने से हड़कम्प,सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे प्रशासनिक अफसर,दमकल कर्मी कुएं से निकालने का कर रहे प्रयास,तिर्वा कस्बे के रानी अवंतीबाई पार्क का मामला

बदायूं-अज्ञात महिला का जंगल में शव मिलने से सनसनी,रेप के बाद हत्या कर शव जंगल में फेंकने की आशंका,वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंगथरा जंगल में मिला शव

जालौन-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर,एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा घायल 
कुठौल्द थाना क्षेत्र के इटहां गांव की घटना

बलरामपुर-पेड़ से टकराकर दो बाइक सवार युवकों की मौत,रिश्तेदार की बारात में जा रहे थे दोनों युवक,ललिया के कंजेभरिया गांव के पास हुआ हादसा

सोनभद्र-अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो बाइक सवारों की मौत,राबर्ट्सगंज कोतवाली के हिंदवारी तिराहे के पास की घटना

वाराणसी-भैषासुर घाट पर डूबकर युवक की हुई मौत,पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर-करंट की चपेट में आने से प्राइवेट 2 लाइनमैनों की मौत,खुटहन थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर गांव की घटना*

जौनपुर-कार की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत,3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एनएच 21 की घटना*

संभल-टेम्पो और कार की टक्कर से युवक की मौत,6 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,संभल कोतवाली इलाके में हुआ हादसा

नोएडा-पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया अरेस्ट,चोरों के पास से 8 चोरी की बाइक बरामद,सेक्टर 49 कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी-कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,ड्राइवर समेत 4 लोग गंभीर रुप से घायल,मोहम्मदी कोतवाली के लखहा गुरुद्वारे की घटना

35 जिलों में योग वेलनेस सेंटरों की स्थापना हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में चालू वित्त वर्ष के दौरान ‘योग वेलनेस सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिये हैं कि वर्तमान वित्त वर्ष में प्रदेश के 40 जिलों में योग वेलनेस सेंटर की स्थापना करायी जाए। उन्होंने आयुष विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान शुक्रवार देर रात कहा कि शेष 35 जिलों में योग वेलनेस सेंटरों की स्थापना हेतु केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जाये। योगी ने कहा कि आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में 51 हजार व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित कराकर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एवं यूनानी विधा के पंचकर्म एंव क्षारसूत्र विशेषज्ञता केन्द्रों की स्थापना लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर एवं बांदा में कराये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाहियां प्राथमिकता से सुनिश्चित करायी जायें। योगी ने कहा कि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय वाराणसी, यूनानी कॉलेज इलाहाबाद एवं टीटी कॉलेज लखनऊ तथा राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ, इलाहाबाद में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ कराया जायेगा। समस्त जनपदों में औषधियों की प्राप्ति, चिकित्सालयों में औषधि का वितरण उपभोग एवं उपलब्ध स्टाक की सूचना मेडिसिन मैनेजमेंट साफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन आम नागरिकों को उपलब्ध करायी जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 100 दिन में राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय वाराणसी के नवीन चिकित्सालय भवन, प्रशासनिक भवन एवं महिला छात्रावास भवन को जनोपयोगी बनाया जाये। उन्होंने राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लखनऊ के समीप ही प्रदेश के प्रथम आदर्श हर्बल गार्डेन की स्थापना कराये जाने के निर्देश दिये। योगी ने औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु औषधीय पौधों की फसल का, अन्य फसलों की भांति राजस्व अभिलेखों में अभिलेखीकरण भी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजकीय एवं निजी क्षेत्रों में संचालित समस्त आयुष मेडिकल कॉलेजों के शिक्षा सत्रों के नियामन हेतु आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना कराये जाने हेतु विस्तृत कार्य योजना यथाशीघ्र प्रस्तुत की जाये। उन्होंने स्वच्छ गंगा अभियान के अन्तर्गत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय वाराणसी एवं राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज इलाहाबाद में औषधीय पादप उद्यान विकसित किये जाने हेतु व्यापक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।एएनएस