tikhiawaz24.in

रविवार, 4 जून 2017

घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या

इलाहबाद उत्तर प्रदेश ऊर्जा विभाग के 936 करोड़ से निर्मित 400/132/33 के वी 14 नग उपकेंद्रों का लोकार्पण एवं उपभोक्तापरक डिजिटल सेवाओ का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री स्थानीय विद्यायक और मंत्री गड़ के साथ उत्तर मध्य क्षेत्र संस्कृतक प्रेक्षा गृह पहुँच चुके है।
इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने बटन दबा कर किया।

फैजाबाद घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर की हत्या।आशनाई के फेर में घर में घुसा था युवक।हथगोला लेकर घर में घुसा था युवक।हथगोला फटने से घर मालिक की उंगलियां हुई घायल। शोर मचाने पर गांव वालों ने की पिटाई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत। कोतवाली रुदौली के कोडरा ऐहार का मामला। मवई क्षेत्र का रहने वाला है मृतक।

धड़़ड़ले जारी है रेलवे आरक्षण में टिकटों की हेरा फेरी।
आरक्षण लिपिक से लेकर चपरासी और पुलिस तक सभी शामिल हैं इस खेल में।
रेल प्रशासन हुआ मूक दर्शक।

कानपुर देहात अंगदपुर रसूलाबाद में तेज रफ्तार Bolero कार अनियंत्रित होकर पलट गई उसमें सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया

लखनऊ-:पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट अम्बेडकर पार्क में भीषण आग लगी हुई है।आग लगने का कारण  पता नहीं लग सका।

फैज़ाबाद महर्षि वेद विज्ञान स्कूल परिक्रमा मार्ग जयसिंहपुर से 15 वर्षीय छात्र का अपहरण। पिता की तहरीर पर कोतवाली अयोध्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फ़ैज़ाबाद पत्नी पूजा सिंह को प्रताड़ित करने के आरोप में पति अखिलेश सिंह  निवासी जलवानपुरा  रायगंज थाना कोतवाली अयोध्या के ऊपर  डीपी एक्ट के तहत के तहत मुकदमा दर्ज। पत्नी पूजा सिंह की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।

फैजाबाद फैजाबाद शहर से TVS स्टार सिटी मोटरसाइकिल चोरी। पीड़ित देव नारायण वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी चांदपुर थाना पूराकलंदर की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज।

बदायूँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 लोगो की मौके पर ही मौत  7 लोग गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भेजे गए  दावत से लौटे समय उसहैत के नखासा मोड़ पर पलटने से हादसा हुआ उसहैत थाना क्षेत्र के कस्वे के पास नखासा मोड़ की घटना ।

लखनऊ-:अखिलेश यादव ने लोहिया संसथान की MRI मशीन की फोटो ट्वीट की,मंत्री के गार्ड के MRI रूम में जाने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल,जनता की गाढ़ी कमाई के नुकसान का जिम्मेदार कौन ?- अखिलेश,MRI मशीन को बनाने में 40 से 50 लाख का खर्चा आएगा-अखिलेश।

लखनऊ-:कांग्रेस ने पाक अधिग्रहित कश्मीर को बताया भारत अधिग्रहित,राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच नाम की बुकलेट कांग्रेस ने की जारी,मोदी सरकार के खिलाफ जारी की गई बुकलेट,कश्मीर को आईओके बताकर खुद फंसी कांग्रेस,बुकलेट के पेज 12 पर इंडियन ऑकोपाइड कश्मीर नाम का मैप,कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने जारी की बुकलेट।

लखनऊ-:ISI के इशारे पर सेना की जासूसी करने वाला संदिग्ध दबोचा गया,UP ATS के इनपुट पर अहमदाबाद से गुजरात ATS ने दबोचा,फैजाबाद से पकड़े गए जावेद से पूछताछ में आया था नाम,UP ATS की टीम भी संदिग्ध से पूछताछ करने में लगी।

लखनऊ-:बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पूर्व CM अखिलेश यादव का ट्वीट,यूपी में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है- अखिलेश यादव,किसान पूर्ण क़र्ज़ माफ़ी के वायदे से भी नाउम्मीद हो रहा-अखिलेश,चुनावी वायदे क्या सरकार बनाने के लिए थे ? - अखिलेश यादव।

लखनऊ-:कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत,किराए के कमरे में पड़ा मिला युवक का शव,विकासनगर के सेक्टर N2 में किराए के मकान में रहता था युवक।

लखनऊ-:BBAU में 4 और 5 जून की भी सभी प्रवेश परीक्षाएं स्थगित,BBAU में घूस लेने वाले प्रो विपिन सक्सेना का मामला,जांच के लिए आज भी BBAU गई थी CBI की टीम।

लखनऊ-:BBA की छात्रा का मिला रेलवे ट्रैक पर शव,हत्या कर छात्रा का शव फेंके जाने की आशंका,रूम पार्टनर युवती ने की लाश की शिनाख्त,गोमतीनगर के मल्हौर क्रासिंग की घटना।

लखनऊ-:मंत्री के गनर की पिस्टल MRI मशीन में गिरने का मामला,मुख्य आरक्षी मुकेश चंद्र शर्मा को लापरवाही में किया गया निलम्बित

अमेठी उत्तर प्रदेश पुलिस अपने करतूतों के करण  आये दिन सुर्खियों मे रहती है।बावजूद इसके की जैसे ना सुधारने की कसम ही खा ली हो।पुलिस के कारनामो का एक मामला फिर आज अमेठी मे देखने को मिला है।आरोप ये है कि अमेठी के किठावर रोड़ पर बी आरओ ऑफिस के पास के रहने वाले इन दो युवको की जो आप तस्बीर देख रहे है।इनके पड़ोसी से मामूली सा बिवाद हो गया था।इसी बात को लेकर उनकी पड़ोसन अमेठी कोतवाली मे शिकायत करती है।उसके बाद वहाँ से पुलिस आती है।इन दो युवको को थाने लाती है।लाने के बाद वहाँ का डियूटी पर तैनात स्टाप इन लोगो की पट्टे से बुरी तरह पिटाई करती है।जिससे इन लोगो को काफी चोटे आई जो कि आप भी इन तस्बीरों मे देख सकते है।इसके बाद एक स्थानिय के कहने पर उन्हे छोड़ दिया जाता है।लेकिन जब ये दिनों युवक मीडिया से रूबरू होते है तो इसके बाद इतने से जब मन नही भरा तो पड़ोसी के इसारे पर उसके पिता भी पुलिस उठा कर थाने के लकप मे बन्द कर देती है। ये कोई इनके लिये पहला मामला नही है।इसके पहले भी कोतवाली मे ऐसे मामले होते रहते है।जब की उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी और उनके नेता आये दिन ये भाषण देते रहते है।की जनता के साथ सहूलियत बरती जाय।इसके बावजूद भी उनकी सरकार को बदनाम करने मे लगे है अमेठी थाना प्रभारी।

जिस मुस्लिम रोज़ेदार लड़की के साथ रेलवे पुलिस GRPF के जवान ने चलती ट्रेन में बलात्कार किया उस लड़की ने उस पुलिस वाले को दोबारा सामने लाने कि बात कही और अपने नाना पर पाँच लाख रुपए लेने का इलज़ाम लगाया और साथ में ये भी कहा के पुलिस के बड़े अधिकारियों ने उसके नाना को पाँच लाख रुपए दिये और लड़की को बयान बदलवाने पर मजबूर किया गया  और लड़की से किसी कि बात तक नहीँ करवाई गई। आज लड़की दोबारा थाने पहुँची और उस रेपिस्ट को अपने सामने सज़ा दिलवाने कि माँग कि अब वो लड़की इंसाफ चाहती है।

फतेहपुर- आग से झुलसकर विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों  में दर्दनाक मौत, कानपुर में इलाज के दौरान हुई मौत, ललौली थाना क्षेत्र की घटना ।

फतेहपुर- हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल, घायल बच्चों को अस्पताल में किया भर्ती, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाजीपुर थाना क्षेत्र के फुलुरुवा गाँव की घटना ।

फतेहपुर- टेंट के खम्बे में उतरा करेंट युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी, धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर गाँव की घटना ।

फतेहपुर- क्रय केन्द्रो में गेंहू खरीद में लापरवाही बरतने पर  32 केंद्र प्रभारीयो को एडीएम ने भेजा नोटिस, किसानो के गेंहू की समय पर नहीं कर रहे थे खरीद ।

बरेली :- बदमाशों के होश्ले बुलंद, नेशनल हाइवे 24 पर सराफा व्यापारी प्रदीप अग्रवाल से 7 किलो सोने की हुई लूट, करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है सोने की कीमत, व्यापारी लखनऊ से अपनी कार से लेकर आ रहे थे सोना, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में टीसुआ में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर।

आज़मगढ़ में खेत की खुदाई में मिले हड़प्पाक़ालीन ४० सिक्के पुलिस ने किया ज़ब्त थाना कपटानगंज के कादीपुर गाँव का मामला।

फ़ैज़ाबाद 9 वीं की छात्रा से घर मे घुस कर रेप का प्रयास । देर रात्रि में घर मे घुस कर रेप का प्रयास । छात्रा के शोर मचाने से जागे परिजनों ने पकड़ा आरोपी को । परिजनों की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले हुआ आरोपी । थाना हैदरगंज की घटना

फ़ैज़ाबाद कच्ची शराब पर पुलिस की नकेल जारी। थाना राम जन्मभूमि परिसर के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ मणिराम पुत्र रामसूरत गिरफ्तार। आबकारी अधिनियम के तहत थाना राम जन्म भूमि में एसआई विनोद कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

मवई थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई।सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।पुलिस के पहुचने से पहले ही पीड़ित महिला को उसके पति और ससुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सको ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।जिसके बाद परिजन उसे बाराबंकी ले गए जहाँ से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिये रिफर कर दिया गया।

कच्ची शराब के खिलाफ आक्रोश

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुरंदरपुर के टोला परगापुर में धड़ल्ले से हो रहे कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री के विरोध में रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं व बच्चों ने शराब बनाने के उपकरण, लहन व भट्टियों को नष्ट कर दिया।

सूचना मिलने के बाद भी मौके पर पुलिस व आबकारी विभाग के लोग नहीं पहुंचे हैं। गांव में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस दौरान मौजूद लोगों का कहना है​ कि जब तक गांव में कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर जब तक रोक नहीं लग जाती ये विरोध जारी रहेगा।

गंगा दशहरा पर धोपाप धाम में आज शुरू हुआ भक्तो का ताता, प्रसाशन की तैयारिया अधूरी.....

सुलतानपुर हिन्दू धर्म का ऐतिहासिक धार्मिक स्थान सुल्तानपुर जनपद में लम्भुआ तहसील क्षेत्र  के शाहगढ़ ग्राम पंचायत में गोमती नदी के किनारे पर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में शुमार धोपाप धाम में स्नान पर्व कल यानि चार जून को है।  सिर्फ स्नान के जरिए पापों से मुक्ति पाने की चाह में बहुत भारी तादात में कई जिले के श्रद्धालु यहाँ  पहुंचते हैं।   बताया जाता है कि जब भगवान श्रीराम रावण का वध कर अयोध्या लौट रहे थे तब उन्होंने ब्रम्ह हत्या से मुक्त होने के लिए यहाँ पर आदि गंगा गोमती में अपने पाप धोये थे |  यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की खासी संख्या होती है। गोमती नदी के किनारे शाहगढ़ गांव पंचायत में स्थित धोपाप धाम लोगों की श्रद्धा व आस्था का केंद्र बना हुआ है यहाँ टीले पर  भगवान राम-जानकी का बड़ा मनोरम मंदिर है। दियरा रियासत द्वारा  इस मंदिर की स्थापना करीब 400 साल पहले की गई थी। कहा जाता है कि दियरा के राजा इस मंदिर की पताका   दर्शन अपने महल से कर श्री राम जी को प्रणाम करते थे | आजादी  से पहले इस स्थान पर राजाओं का भी शासन रहा। इसके कई प्रमाण इतिहासकारों को मिले। यह ऐतिहासिक धर्मस्थली है | यहाँ पर करोडो हिन्दुओ की आस्था जुडी हुयी है | यहाँ 1 दिन पहले से ही तकरीबन हजारों से ज्यादा श्रद्धालु पहुँच चुके हैं | उनमे काफी उत्साह भी दिख रहा है |

शनिवार, 3 जून 2017

सभी राज्य एक जुलाई से जीएसटी लागू करने पर सहमत


व्यापार जीएसटी परिषद ने जीएसटी व्यवस्था के तहत रिटर्न भरने और बदलाव के दौर से गुजरने संबंधी तमाम नियमों सहित सभी लंबित नियमों को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही सभी राज्य एक जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था लागू करने पर सहमत हो गये हैं। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम नियमों पर चर्चा कर रहे हैं और उसे पूरा कर लिया गया है। जीएसटी व्यवस्था में बदलाव के दौर से गुजरने संबंधी नियमों को मंजूरी दे दी गयी है और सभी एक जुलाई से इसे लागू करने पर सहमत हो गये हैं।’’

जीएसटी परिषद ने पिछले महीने 1,200 वस्तुओं और 500 सेवाओं को 5, 12, 18 और 28 फीसदी के कर ढांचे में फिट किया था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज जीएसटी परिषद की 15वीं बैठक की अध्यक्षता की जिसमें सोना, कपड़ा और जूते समेत छह चीजों की कर दरें तय करना था। एक जुलाई से जीएसटी लागू करने पर सभी राज्यों के सहमत होने संबंधी इसाक का बयान काफी अहम है क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उनका राज्य नयी अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को उसके वर्तमान स्वरूप में लागू नहीं करेगा। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा भी हालांकि आज की बैठक में शामिल हुए हैं।

ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार नयी जीएसटी व्यवस्था का उसके वर्तमान स्वरूप में समर्थन नहीं करेगी और उनकी सरकार उसे समाज के सभी वर्गों के लिए उपयुक्त बनाने के वास्ते उसमें बदलाव करने की मांग करते हुए जेटली को पत्र लिखेगी। उन्होंने कहा था, ‘‘हम जीएसटी का उसके वर्तमान स्वरूप में समर्थन नहीं करेंगे। वर्तमान स्वरूप में यह हर वर्ग खासकर असंगठित क्षेत्र के अनुकूल नहीं है।

CBSE के 10वीं के नतीजे घोषित, दिल्ली का पास प्रतिशत गिरा


नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए और इस बार उत्तीर्ण होने के प्रतिशत में पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी से से अधिक की गिरावट आई। सीबीएसई ने राष्ट्रीय राजधानी सहित पांच क्षेत्रों के 10वीं के नतीजे घोषित किये। इस साल 90.95 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की है, जबकि पिछले साल 96.21 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।


इलाहाबाद, चेन्नई, देहरादून और त्रिवेंद्रम क्षेत्रों के भी नतीजे आज घोषित किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दूसरे क्षेत्रों के नतीजे भी जल्द घोषित किए जाएंगे। नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों में इस कदर होड़ लग गई कि नतीजे घोषित करने के लिए तय समय से आधा घंटे पहले बोर्ड की वेबसाइट क्रैश कर गई। इस बार 10वीं की परीक्षा में 16,67,573 छात्र विद्यार्थी शामिल हुए थे। बीते 28 मई को बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे और इसमें भी पास होने के प्रतिशत में गिरावट आई थी।

योगी ने मां विंध्यवासिनी दरबार में टेका माथा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां विश्व प्रसिद्ध विन्ध्याचल धाम में माॅ विन्ध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेककर माॅ की अभ्यर्थना की और आर्शीवाद माॅगा ।
सभी धार्मिक अनुष्ठान स्थानीय भाजपा विधायक एवं विन्ध्याचल के तीर्थ पुरोहित पंडा रत्नाकर मिश्र ने कराया। मुख्यमंत्री ने पूरे विधि विधान के साथ दर्शन पूजन किये एवं कुण्ड में साकला डालकर हवन भी किया। श्री योगी के धाम में पहुॅचने के पहले सभी सामग्री एवं ग्यारह पंडित पहले से ही मौजूद थे जिन्होने मुख्यमंत्री को मंत्रोउच्चारण के बीच विन्ध्यक्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी के बीच पूरे विधिविधान से दर्शन पूजन एवं हवन कराया।

जमानत का दुरुपयोग

जौनपुर- दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता नीलेश निषाद के घर ग्राम चकमोलनापुर, बदलापुर में उनके पिता व माता को 13 वर्ष पूर्व मारपीट कर चोटे पहुंचाने के आरोपी राकेश निषाद की गिरफ्तारी व संपत्ति की कुर्की का आदेश एसीजेएम कोर्ट ने दिया । कोर्ट ने दो आरोपी सुरेंद्र व राकेश के संबंध में आदेश दिया था कि दोनों आरोपी जानबूझकर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जमानत का दुरुपयोग कर रहे हैं ।इनकी अनुपस्थिति के कारण पत्रावली का निस्तारण नहीं हो पा रहा है इसलिए इनकी प्रॉपर्टी कुर्क की जाए। कोर्ट के आदेश के बाद एक आरोपी सुरेंद्र ने हाल ही में वारंट रिकाल का प्रार्थना पत्र दिया था एक दिन जेल भेजने के बाद आरोपी का वारंट रिकॉल हुआ। अधिवक्ता का कहना है कि दोनों आरोपी एक ही घर के हैं। इसके बावजूद आरोपी हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट ने अग्रिम कार्यवाही के लिए 14 जून तिथि नियत किया है।

ट्रक और बाइक की सामने से जबरदस्त टक्कर मे बाइक सवार बुरी तरह घायल

                                                                                            वाराणसी :-. आज शनिवार की सुबह 9बजे नन्दगंज से गाजीपुर की ओर जाने वाले रोड पर बीच  रास्ते मे ही ट्रक ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर  मार दिया  सूत्रों द्वारा बातचीत  मे बताया गया है की सुबह 9बजे  नन्दगंज की तरफ़ से तेज रफ़्तार आ रही ट्रक ने  बाइक सवार आशिष कुमार 18वर्षीय पुत्र शम्भू  ग्राम -बिराइच थाना -जंगीपुर गाजीपुर निवासी  को टक्कर मार दिया जिससे आशिष बुरी तरह घायल हो गया घायल को घटनास्थल के स्थानीय लोगो के सहयोग से गाजीपुर जिला अस्पताल लाया गया जिसके तुरन्त बाद ही पुलिस को सूचना दिया पुलिस कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद घटना की जाँच मे जुटी है पुलिस भर्ती करने के कुछ ही घंटे मे   इलाज के बाद  डाक्टर ने गाजीपुर जिला अस्पताल से   वाराणसी  जिला अस्पताल   पंडित   दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंट को दोपहर लगभग  12बजे रेफर किया गया जहाँ कि इधर 108नम्बर एम्बुलेंस  वाराणसी जिला अस्पताल  पण्डित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर दोपहर 2बजे लेकर आया जहाँ पर की दीनदयाल अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज शुरू किया डाक्टर ने कहा है की पैर फेक्चर हुआ है और पुरे शरीर मे चोटें आयीं है घायल  आशिष का  दीनदयाल अस्पताल मे ईलाज जारी है !

पिकअप-ट्रक की भीषण भिड़ंत

दिल्ली: निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग  4.30 बजे करेगा प्रेस वार्ता।

दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति का मामला, हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह व अन्य 8 के भी पासपोर्ट जमा कराए गए।

दिल्ली: एनआईए ने व्यापारी मानव अरोड़ा के घर ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 में मारा छापा, हवाला ऑपरेटर के जरिए कश्मीर में होती थी फंडिंग, एनआईए को 1.25 करोड़ श्रीनगर से छापे में रिकवर हुए, 35 लाख की रिकवरी दिल्ली से हुए।

दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के परिणाम घोषित, परीक्षा परिणाम में लड़कियों में मारी बाजी, दिल्ली,देहरादून,चेन्नई,त्रिवेंद्रम के नतीजे घोषित, सीबीएसई रिजल्ट में त्रिवेंद्रम में 99.85 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए, चेन्नई 99.26 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर इलाहाबाद 98.23 फीसदी के साथ,  चौथे नंबर पर देहरादून का स्थान रहा, दिल्ली का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट  78.09 फीसदी रहा, कुल पास होने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट  90.95 फीसदी।

देहरादून: नमामि गंगे परियोजना के नाम पर टिहरी वन प्रभाग में 85 लाख की अनियमितता का मामला, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए जांच के आदेश, मुख्य सचिव जांचकर दोषियों पर कार्रवाई करें, शासन-प्रशासन में भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस हो, सरकारी काम काज में पारदर्शिता,ईमानदारी हो-सीएम।

लखनऊ: IFWJ की 129 वीं वर्किंग कमेटी का शुभारंभ, मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कार्यक्रम में शामिल, AIIMS  में पत्रकारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पर चर्चा।

लखनऊ: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान- सपा सरकार में अपराधी अराजकता फैलता रहे थे, अखिलेश की सरकार ने कार्रवाई नहीं की, अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार थी सपा, ऐसे लोगों को ट्वीटर पर लिखकर भ्रम नहीं फैलाना चाहिये, जनता के बीच लिखकर भ्रम न फैलाएं-मौर्या।

लखनऊ: कृष्णानगर में 4 लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 लूटों का किया खुलासा, 2 तमंचा, 2 बाइक, 4 सोने की चेन व 52 हजार रुपए किये बरामद, कृष्णानगर पुलिस ने कई लूटों का किया खुलासा।

वाराणसी: मंत्री अनुपमा जायसवाल ने फार्म्स सोसाइटीज,चिट्स कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों पर लगा 3.50 लाख घूस मांगने के आरोप पर दिए जांच के आदेश, कार्यालय में गंदगी देख कर्मचारियों पर भड़की मंत्री, औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित।

बहराइच: पिकअप-ट्रक की भीषण भिड़ंत, हादसे में अबतक 6 लोगों की हुई मौत, 7 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, शादी में डीजे बजाकर लौट रही थी डीजे पार्टी, नानपारा हाईवे के सोहरवां के पास हुआ हादसा।

मेरठ: कोतवाली पुलिस ने किया फ़र्ज़ी लूट का किया खुलासा, सर्राफ के नौकर ने बहन के इलाज के लिये बनाया था लूट का प्लान, बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था व्यापारी, पुलिस ने सर्राफ के नौकर को हिरासत में लिया, 1.16 लाख रुपये किये बरामद।

उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज ने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान का किया समर्थन, बलात्कार हिंसा,नाजायज औलादों के लिए वैलेंटाइन डे जिम्मेदार, साक्षी ने पश्चिमी सभ्यता को बताया अपराधों का जिम्मेदार, इंद्रेश कुमार ने दिया था विवादित बयान, यूपी में बढ़ रहे अपराधों के लिए विपक्षी जिम्मेदार, सपा-बसपा पर लगाया साजिश करने का आरोप।

चित्रकूट: पाठा में पांच लाख का इनामी डकैत बबली कोल का चित्रकूट में कहर, कोल ने मेठ प्रमोद त्रिपाठी की जमकर की पिटाई, बुन्देलखण्ड पैकेज से कूप निर्माण करा रहे हैं त्रिपाठी, मानिकपुर थाना क्षेत्र के सकरौंहा गांव का मामला।

मिर्जापुर: सीएम योगी ने पूरी की समीक्षा बैठक, तीन विभागों को लगाई फटकार, समय से गड्ढा मुक्त सड़कें न करने पर पीडब्ल्यूडी व मंडलीय चिकित्सालय में सफाई न होने पर सीएमओ को सीएम योगी ने लगाई फटकार, सीएम योगी ने कहा मैंने खुद देखा सफाई नहीं थी, शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था से सीएम नाराज।

शुक्रवार, 2 जून 2017

आवारा पशुओं और गायों के लिए हर जिले में बनेगी गोशाला: गिरीश

नगर विकास, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की हर जिले में गोशाला खोलने की योजना है। इसकी शुरुआत गंगा किनारे बसे शहरों से होगी। श्री यादव शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि इन गोशालाओं में आवारा पशुओं और गायों को रखा जाएगा। शिकायतों का निपटारा करते हुए श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार में जमीन, मकान और सरकारी सम्पतियों पर जबर्दस्त कब्जे हुए। इसलिए सुनवाई के दौरान ऐसे कब्जे के मामलों की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कब्जेदार कितना भी रसूखदार क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता मिशन के तहत नगर विकास विभाग हर माह के दूसरे शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चला रहा है। अखिलेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर काम न करने से गरीबों को आवास से वंचित किया गया। आवास योजना के प्रभावी कार्यान्वयन में नगर विकास विभाग जुटा है। सबसे पहले गंगा के किनारे बसे जिलों में यह काम शुरू किया जाएगा।

समस्याओं का समय से निदान नहीं करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें दण्डित किए जाने के कड़े निर्देश : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्याओं का समय से निदान नहीं करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें दण्डित किए जाने के कड़े निर्देश दिये हैं ।
मुख्यमंत्री आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव आई0टी0, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सूचना एवं निदेशक सूचना समेत मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सचिव एवं विशेष सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। श्री योगी ने कहा कि मेगा काॅल सेण्टर के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित अवधि में कराकर शिकायतकर्ता को अवगत कराना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारियों को कोई भी कार्य लम्बित रखने की कार्यशैली हर हालत में बदलनी होगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों का औचक निरीक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी समाधान दिवसों का औचक निरीक्षण यथाशीघ्र प्रारम्भ करेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मेगा काॅल सेण्टर के कार्यों को और अधिक प्रभावी कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। थाना एवं तहसील स्तर पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ही फरियादियों को उच्च अधिकारियों के साथ-साथ उनके (मुख्यमंत्री के) पास अपनी फरियाद सुनाने के लिये विवश होकर आना पड़ता है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की कार्यशैली को नजर अंदाज कतई न कर उन्हें दण्डित किया जायेगा।

 सिंचाई के लिए किसानों के लिए परियोजना लाभप्रद साबित नहीं हो सकी

डॉ ए के यादव
   जौनपुर  सिंगरामऊं -   क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने व सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शारदा सहायक नहर परियोजना का आरंभ किया गया था। कई दशक बाद भी अब तक सिंचाई के लिए किसानों के लिए परियोजना लाभप्रद साबित नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि बाढ़ के समय में तो नहर में पानी आता है, लेकिन सिंचाई के समय नहर पूरी तरह से सूखी रहती है। इससे क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना बेकार साबित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पूरे वर्ष भर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शारदा सहायक परियोजना के अंतर्गत रामगंज रजवाहा नहर का निर्माण कार्य शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर व्याप्त हो गई थी। शायद यही कारण था कि अपनी जमीन देने में किसान आसानी से आगे आए थे। यह नहर क्षेत्र के घाघरपारा गॉव से जनपद की सीमा में प्रवेश करते हुए सैकड़ों गॉवों से होकर बदलापुर तहसील के चंवरे गॉव में गोमती नदी में समाहित हो जाती है।इस समय धान की नर्सरी डालने का समय आ गया है परंतु नहर सूखी है। सब्जी और गन्ने की खेती के लिए उपयुक्त जमीन होने से सिंचाई की सुविधा मिलने से किसानों को लाभ मिलता। नहर निर्माण तो हुआ, पर पानी न आने से किसानों की आशाओं पर पानी फिर रहा है। दो दशक से सिंचाई के मुख्य समय पर किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर के आसपास के किसानों ने बताया कि दो दशक बीत जाने के बाद नहर में पानी आने का हाल यह है कि जब बरसात तेज होती है तो पानी आता है और सूखे के मौसम में नहर सूखी रहती हैे। अभी भी उन्हें महंगे डीजल से ही सिंचाई करनी पड़ती है। अलबत्ता नहर के रास्ते छुट्टा पशुओं के आने से खेतों की रखवाली बढ़ गई है। सिंचाई की सुविधा न होने से क्षेत्र के किसानों के लिए सब्जी और गन्ने की खेती करना महंगा साबित हो रहा है। अधिकांश किसानों ने कहा कि सरकारी उदासीनता के कारण क्षेत्र में हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए बनी नहरें औचित्यहीन साबित हो रही हैं। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से जरुरत के समय नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट 9 जून को एक साथ घोषित


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट 9 जून को एक साथ घोषित होंगे । बोर्ड की 2017 की परीक्षा में 10वीं और 12वीं में क्रमश: 34,04,715 और 26,56,319 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 10वीं के 3,89,658 और 12वीं के 2,04,845 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले 54,66,531 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से लेकर 1 अप्रैल के बीच किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच हुईं।

सीएम योगी कल पहुँचेगे माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम की नगरी अयोध्या के बाद कल मिर्जापुर स्थित विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने आ रहे हैं।
जिला प्रशासन के सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री कल मिर्जापुर दौरे पर आ रहे हैं और करीब छह घंटे तक वह नगर में रहेंगे। उन्होंने बताया कि मण्डलीय समीक्षा बैठक के अलावा श्री योगी का मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में मत्था टेकने का मुख्य कार्यक्रम है।

आज तड़के भूकंप के मध्यम झटके

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के मध्यम झटके
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीअार में आज तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप तड़के चार बजकर पचीस मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के राेहतक में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 आंकी गयी। भूकंप से अभीतक जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।

इलाहाबाद में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या


उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के सिविल लाइन्स क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अल्लापुर निवासी प्रापर्टी डीलर धीरज सिंह (32) कल रात करीब साढे दस बजे अपनी पत्नी के साथ सिविल लाइन्स इलाके में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था । इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई । हत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका । घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये ।

राजस्व विभाग के अधिकारियों का जून 2017 का रोस्टर निर्धारित किया

जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-2 के आदेशनुसार जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। शानादेशानुसानुसार इसे थाना समाधान दिवस के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसके क्रम में राजस्व विभाग के अधिकारियों का जून 2017 का रोस्टर निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) प्रथम शनिवार को गौराबादशाहपुर, केराकत, तृतीय शनिवार को खुटहन, सरपतहां, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) प्रथम शनिवार को बरसठी, मीरगंज, तृतीय शनिवार को बदलापुर, सिंगरामऊ, नगर मजिस्ट्रेट प्रथम शनिवार को कोतवाली, तृतीय शनिवार जफराबाद, उपजिलाधिकारी शाहगंज प्रथम शनिवार को खुटहन, तृतीय शनिवार को खेतासराय, उपजिलाधिकारी केराकत प्रथम शनिवार को चन्दवक, तृतीय शनिवार को गौराबादशाहपुर, उपजिलाधिकारी सदर प्रथम शनिवार को सिकरारा, तृतीय शनिवार को सरायख्वाजा, उपजिलाधिकारी बदलापुर प्रथम शनिवार को सुजानगंज, तृतीय शनिवार को महराजगंज, उपजिलाधिकारी मछलीशहर प्रथम शनिवार को मुंगराबादशाहपुर, तृतीय शनिवार को मछलीशहर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं प्रथम शनिवार को मड़ियाहूं, तृतीय शनिवार को बरसठी थाना पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि समस्त सम्बन्धित अधिकारी उक्त रोस्टर के अनुसार जून के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 से अपरान्ह 3 बजे तक थाना समाधान दिवस में सम्बन्धित थाने पर उपस्थित रहकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पक्षकारों की एक साथ सुनवाई कर पंचायती तरीके से अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे।