tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 7 जुलाई 2017

संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत का मामला

पटना: सीबीआई के छापे पर लालू यादव का बयान- मैंने कुछ गलत नहीं किया, बीजेपी-RSS साजिश कर रही है, 2006 IRCTC  ने ओपन टेंडर किया, मेरे पास होटल से जुड़ी कोई फाइल नहीं, नियम के तहत होटल का आवंटन – लालू।

दिल्ली: दिल्ली समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी के मामले में CBI की प्रेस कॉन्फ्रेंस- होटल लीज पर देने के बदले जमीन ली गई,  प्रारंभिक जांच में होटल देने में गड़बड़ी का खुलासा,लालू यादव ने प्राईवेट कंपनी को फायदा पहुंचाया, जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद ही धारा 420, 120B के तहत FIR दर्ज की गई, 65 लाख में 32 करोड़ रुपए की जमीन ली।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा आज बेंगलुरु में, कल शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, 7 इंडिया स्टेनलेस स्टील हाउस वेयर शॉप का उद्घाटन, कई अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे कलराज मिश्रा।

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बयान- फेयर प्राइस शॉप का लाइसेंस सरकार देती है, जल्द ही आरक्षण लागू किया जाएगा, गरीब दलितों को मिल सके फायदा - रामविलास।

दिल्ली: तमिलनाडू में किसानों की खुदकुशी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कहा- लोन डिफाल्टर किसानों पर कोई कठोर कार्रवाई ना करें, लोन रिकवरी के लिए तय प्रक्रिया का पालन हो, खुदकुशी के मामलों पर रोकथाम करने की जरूरत।

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप, अवैध निर्माण पर नहीं लगा पा रहे अंकुश, लालबाग के ड्रैगन मॉल पर नहीं की कार्रवाई, अभियंताओं की मिलीभगत से चल रहा खेल. मानकों के विपरीत बनाया गया है काम्प्लेक्स।

लखनऊ: आज 172 कृषि अवर अभियंता चयन का मामला, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न करने पर विरोध, मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास  पर धरना प्रदर्शन, डायरेक्टर पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति न करने का आरोप।

लखनऊ: मनोज तिवारी ने एसएसपी एसटीएफ का चार्ज लिया, एसटीएफ दफ्तर में समीक्षा बैठक भी की।

लखनऊ: नाकारा कर्मचारी अब बर्खास्त होंगे, मुख्य सचिव राजीव कुमार का आदेश, 3 महीने की नोटिस पर बर्खास्त होंगे कर्मचारी, 50 वर्ष के ऊपर के कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, कामचोर कर्मचारियों पर शिकंजा, काम की दक्षता का आंकलन करेगी सरकार।

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में अधिकारियो की लापरवाही से विदेश से मंगवाई गई बोट्स मेंटीनेंस ना होने से 90 फीसदी खराब।

वाराणसी: अपैक्स नर्सिंग कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को धक्के मारकर बाहर निकाला गया, फर्जीवाड़े के खिलाफ धरने पर बैठी थी छात्राएं, छात्रों के समर्थन में उतरे स्थानीय लोग, सड़क पर लगाया जाम कर रहे प्रदर्शन।

बरेली: डकैतों के गैंग को पुलिस ने पकड़ा, सर्राफा कारोबारी समेत 8 बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई 12 लाख की नकदी, जेवर बरामद, पुलिस आज पीसी कर करेगी खुलासा।

आजमगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लोगों की मौत का मामला, पुलिस का कहना फूड प्वाइजनिंग से हुई मौत, मृतकों में 2 बुजुर्ग सगे भाई, एक ही गांव के हैं चारों मृतक, रौनापार के केवतहिया, सलेमपुर का मामला।

मैनपुरी: जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 32 सदस्यों में से 24 ने प्रस्ताव पर  हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को सौंपा।

वाराणसी: वाराणसी में सावन की तैयारियों जोरों पर, सावन में विश्वनाथ मंदिर में उमड़ते हैं श्रद्धालु, लाखों की तादाद में काशी आते हैं श्रद्धालु, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी लेंगे जायजा, मैदागिन से गदौलिया तक करेंगे पैदल मार्च, जिला प्रसाशन की टीम होगी साथ।

हाथरस: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसी सुशील चन्द्रभान घुले ने हाथरस में 55 उपनिरीक्षकों का कोतवाली, थानों और चौकियों में किया तबादले।

संभल: चौकी प्रभारी का घुस लेते वीडियो वायरल, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, अवैध कब्जा हटाने के नाम पर ली रिश्वत, नखासा के सिरसी चौकी पुलिस का मामला।

हमीरपुर: अंतर जनपदीय चोरों के गैंग सहित आधा दर्जन शातिर चोरों को पकड़ा, 16 मुकदमों में वांक्षित कोमल राजपूत गिरफ्तार, लाखों का चोरी का माल बरामद, राठ कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो महिलाओ समेत पांच लोगो के खिलाफ हत्या रेप और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज

जौनपुर बदलापुर
न्यायालय के आदेश पर दस माह पूर्व मृत किशोरी के शव को कब्र से निकालवा कर भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए।
जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव में दस माह पूर्व कब्रिस्तान मे दफन की गयी किशोरी के शव को सिटी मजिस्ट्रेट  की निगरानी में कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर की है। इस मामले में दो महिलाओ समेत पांच लोगो के खिलाफ हत्या रेप और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज है। बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव के निवासी मेंहदी हसन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि मैं रोजी रोटी के चक्कर में अपनी 14 वर्षीया पुत्री सिमरन को बड़े भाई विस्मिल्ला को सौंप महाराष्ट्र चला गया। बीते वर्ष 12 सितम्बर को भाई ने फोन पर बताया कि सिमरन की सर्प काटने से मौत हो गयी। मेरे घर आने से पहले शव को दफना दिया गया। घर पहुँचा तो कुछ दिन बाद पता चला कि मेरी पुत्री सिमरन की हत्या कर शव फाँसी पर लटका दिया गया था इतना ही नही पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म भी किया जाता रहा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बिस्मिल्ला हसन व उनके पुत्र सोनू , जावेद उर्फ राजा,  रिन्की एवं हीना  के खिलाफ धारा 302,376 एवं 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय ने शव निकाल कर परीक्षण का आदेश दिया। दोपहर बाद पहुँचे सीटी मजिस्ट्रेट बक्शा थाने की फोर्स के साथ खुदाई कर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया गया।

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

न्यायालय के आदेश पर दस माह पूर्व मृत किशोरी के शव को कब्र से निकालवा भेजा पोस्टमार्टम


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव में दस माह पूर्व कब्रिस्तान मे दफन की गयी किशोरी के शव को सिटी मजिस्टेªट की निगरानी में कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर की है। इस मामले में दो महिलाओ समेत पांच लोगो के खिलाफ हत्या रेप और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज है। बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव के निवासी मेंहदी हसन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि मैं रोजी रोटी के चक्कर में अपनी 14 वर्षीया पुत्री सिमरन को बड़े भाई विस्मिल्ला को सौंप महाराष्ट्र चला गया। बीते वर्ष 12 सितम्बर को भाई ने फोन पर बताया कि सिमरन की सर्प काटने से मौत हो गयी। मेरे घर आने से पहले शव को दफना दिया गया। घर पहुँचा तो कुछ दिन बाद पता चला कि मेरी पुत्री सिमरन की हत्या कर शव फाँसी पर लटका दिया गया था इतना ही नही पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म भी किया जाता रहा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी विस्मिल्ला व उनके पुत्र सोनू, जावेद उर्फ राजा,  रिन्की एवं हीना के खिलाफ धारा 302,376 एवं 201 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय ने शव निकाल कर परीक्षण का आदेश दिया। दोपहर बाद पहुँचे सीटी मजिस्ट्रेट बक्शा थाने की फोर्स के साथ खुदाई कर शव को परीक्षण हेतु भेज दिया गया।

CRPF में तैनात सिपाही को पुलिस ने हिरासत में लिया

बिजनौर-कार-बस की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत,5 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,लखीमपुर से बिजनौर आते वक्त दर्दनाक हादसा,धामपुर थाना क्षेत्र के शेरकोट रोड पर हुआ हादसा

जौनपुर-डंफर ने पुलिस जीप को मारी टक्कर,दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल,घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती,खुटहन थाने के गुसाईपुर गांव की घटना

सीतापुर-अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो सवार 5 की मौत,3 घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,लहरपुर थाना क्षेत्र के नेवादा इलाके में हुआ हादसा

बस्ती-डबल मर्डर की वारदात से इलाके में मचा हड़कम्प,प्रेस प्रसंग के विवाद में प्रेमी ने खेला खूनी खेल,प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमी ने की 2 लोगों की हत्या,कलवारी थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव की घटना

कानपुर-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कानपुर दौरा आज,जिला योजना समिति की बैठक की करेंगे अध्यक्षता,6 अरब 32 करोड़ 45 लाख के बजट को मिलेगी मंजूरी,बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी रहेंगे,लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी भी बैठक में रहेंगे मौजूद,15 मदों पर खर्च होगा 6 अरब 32 करोड़ 45 लाख का बजट

शाहजहांपुर-मंत्री सुरेश खन्ना का वन महोत्सव कार्यक्रम हुआ रद्द,भारी बारिश के चलते कार्यक्रम किया गया रद्द,अब कल कैंट इलाके में होगा कार्यक्रम 

मेरठ-बेखौफ बदमाशों ने आश्रम को बनाया अपना निशाना,पुजारिन,उसके बेटे से तमंचे की नोक पर की लूट,5 बदमाशों ने मचाया पूरे आश्रम उत्पात,पहले भी कई बार हो चुकी है आश्रम में लूट और डकैती,100 नंबर पर सूचना के बाद भी 4 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस,ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित वाल्मीकि आश्रम की घटना

गोंडा-मानसून की बारिश के चलते घाघरा का जल स्तर बढ़ा,2 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही घाघरा नदी,कर्नलगंज और तरबगंज तहसील क्षेत्र में अलर्ट

संभल-पैसे के विवाद में दबंग ने युवक को मारी गोली,घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,असमौली थाना क्षेत्र के जोया रोड की घटना

शाहजहांपुर-मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी,जिले में कल रात से हो रही भारी बारिश,बारिश के चलते राम गंगा नदी का बढ़ रहा जलस्तर,डीएम ने बाढ़ ग्रस्त इलाके में तैनात की टीमें

आगरा-ATM सेंटर में लगी आग,लाखों की नगदी जलने की आशंका,दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,रकाबगंज ईदगाह कालोनी स्थित ATM सेंटर की घटना

लखनऊ-राजधानी में रात से हो रही लगातार बारिश,बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त,कई इलाकों में बारिश से हुआ जलभराव

मुजफ्फनगर-मौसम विभाग ने जिले में जारी किया अलर्ट,जिले भर में रात से हो रही जोरधार बारिश,बारिश से गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा,खादर क्षेत्र में मोटर बोट,कई जगह बनी बाढ़ राहत चौकियां 

मिर्जापुर-24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से मचा हाहाकार,भारी बारिश से गंगा नदी का लगातार बढ़ा रहा जलस्तर,अधिकांश मार्गों में जमा पानी,लोग हो रहे परेशान

हमीरपुर-2 दिनों से हो रही भारी बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा,बेतुवा नदी का भी भारी बारिश के चलते बढ़ रहा जलस्तर,जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों सब्जी की बारियां डूबी

बदायूं-गैस एजेंसी में लूट के मामले में नखासा SO लाइन हाजिर,3 दिन पहले बदमाशों दिनदहाड़े की थी 5 लाख की लूट

चंदौली-जिले में 2 दिन से रुक-रुक हो रही लगाता बारिश,बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़त,गंगा तटवर्ती इलाकों में लोगो कीं बढ़ सकती मुश्किलें

सोनभद्र-जिले में रात से हो रही लगातार तेज बारिश,बारिश नगर में कई जगह जल भराव की स्थिति

गाजियाबाद-बिजली विभाग ने 200 बिल्डर RWA को भेजा नोटिस,उपभोक्ताओं से बिजली की मनमानी कीमत वसूलने पर मांगा जवाब,15 दिन में देना होगा जवाब,नही तो इलेक्ट्रॉनिक एक्ट के तहत कार्रवाई

गाजियाबाद-CRPF में तैनात सिपाही को पुलिस ने हिरासत में लिया,पत्नी से मारपीट के मामले में हिरासत में लिया गया सिपाही,12 साल पहले हुई थी शादी,मोदीनगर क्षेत्र का मामला                       

गाजियाबाद-अनाज मंडी के व्यापारी आज से 2 दिन की हड़ताल पर,मंडी टैक्स के खिलाफ 2 दिन की हड़ताल पर हैं व्यापारी,अनाज मंडी में रोजाना लाखों का व्यापार होता है

नोएडा-गूगल ड्राइव की मदद से पीड़ित ने ढूंढा लूट का आरोपी,12 जून को पीड़ित से हुई थी लूट,दो लूटेरों को खुद पकड़ किया था पुलिस के हवाले,महीने भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली,लोकेशन पता होने के वावजूद पुलिस नही पकड़ रही आरोपी को,सेक्टर 20 कोतवाली क्षेत्र का मामला

मथुरा-परिक्रमा करने आए श्रद्धालु की मौत,गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर हुई मौत  

बुधवार, 5 जुलाई 2017

लापरवाही के चलते प्राइवेट लाइन मैन झुलसा ,आपूर्ति ठप

--झुलसे लाइनमैन की हालत गंभीर  जिला अस्पताल से इलाहाबाद हुआ  रेफर
--ड्यूटी पर तैनात एस एस ओ उपकेन्द्र पर ताला लगाकर हुआ फरार ,अधिकारी हलाकान
मछलीशहर जौनपुर स्थानीय  क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति मंगलवार से टपकती हो गयी है।कोठारी गांव में बिजली का तार जोड़ने के दौरान विद्युत आपूर्ति चालू किये जाने से  करेंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसकर गंभीर रूप सेघायल हो गया।घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात एस एस ओ उपकेन्द्र में ताला लगाकर भाग निकला जिससे रात भर आपूर्ति टपकती रही।बुधवार को भी वह वापस नहीं लौटा तो अधिकारी दूसरे एस एस ओ को बुलायेहै आपूर्ति शुरू कर ने की कवायद जारी है।
            बताते है कि उक्त विद्युत उपकेन्द्र पर  36 वर्षीयमोहनलाल प्राइवेट लाइन मैनके तौर पर कार्य करता है।  मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश के दौरान कोठारी   गांवमें बिजली का तार टूटकर  गिर गया जिसे ठीक करने के लिये प्राइवेट लाइन मैन बच्ची ने सटडाउन लिया।इधर दोनों खम्भे पर काम खत्म कर आपूॅति की सूचना देते उससे पहले ही बिजली चालू हो गई और खम्भे पर चढ़ा मोहनलाल झुलसकर गिर पड़ा। घटना की सूचना  जैसे ही परिजनों को  मिली वे मौके पर पहुंचे और  आनन फानन में युवक कोलेकर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये जहाँ पर चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उधर गल्ली करने वाला एस एस ओ उपकेन्द्र में ताला लगाकर भाग गया ।रातभर पूरा क्षेत्र अंधेरे मे डूबा रहा ।बुधवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दूसरे एस एस ओ को ड्यूटी पर बुलाया मगर लाइन नैनो के बिरोधी के चलते आपूर्ति टपकती ही रही।लाइन मैन दोषी एस एस ओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं । इस बाबत विद्युत विभाग केअवर अभियंता विकास यादव का कहना है कि   एक प्राइवेट लाइनमैन के करेंट लगने की सूचना मिली है किन्तु वह न कभी विद्युत उपकेन्द्र आता है न विभाग उससे किसी प्रकार का कार्य लेता है। उसने किससे उपकेन्द्र पर शट डाउन लिया हुआ था , इसकी भी जानकारी नहीं है। सब स्टेशन पर तैनात सभी लाइन मैन क्षेत्र में न जाकर अपने द्वारा रखे गये प्राइवेट लाइनमैन से फाल्ट ठीक करवाते हैं । इसके साथ  ही कमाई का आधा हिस्सा लेते हैं । बहरहाल घटना घटित होने पर अधिकारी जिम्मेदारी लेने सेरहे हैं।क्षेत्र की आपूर्ति अभी भी बाधित है ।

बीती रात सर्प दंश से युवक की मौत

मछलीशहर  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बनगांव ग्राम में बीती रात सर्प दंश से युवक की मौत हो गयी । युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर व्याप्त है ।
          बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 23 वर्षीय संतोष बनवासी  बीती रात खाने पीने के बाद सोने के लिये अपने कमरे में चला गया। जैसे ही सोने के लिये खाट पर लेता ही था कि किसी जन्तु के काटने का आभास हुआ। परिजनों को आवाज दिया तो सभी कमरे में पहुंचे तो बिस्तर पर मौजूद कोबरा सर्प को देखकर दंग रह गये। जो पहले से ही बिस्तर पर मौजूद था। परिजन वालों ने आनन फानन में युवक को फत्तूपुर झाड़ फूंक के लिये ले गये। जहां आराम न होने पर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आये। जहां पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बारिश होते ही क्षेत्र में विषैले जन्तुओं काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जो कच्चे घरों में जल जमाव से शरण ले रहे हैं ।

ट्रक से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु

मछलीशहर  स्थानीय नगर के सादीगंज मोहल्ला निवासी गोविंद लाल मौर्य (35) बीते 23 जून को अपनी बाइक से ट्रक से भिंड गये थे। कोतवाली के निकट हुये इस हादसे मे पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया था। लेकिन तहरीर के आभाव मे मुकदमा नहीं दर्ज किया था। गोविंद लाल की वाराणसी मे बीती रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुँचे और मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

उप्र विप के तीन सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने की याचिका का फैसला शीघ्र

लखनऊ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के तीन सदस्यों को अयोग्य घोषित किये जाने याचिका स्वीकार होने की स्थिति में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच में से तीन मंत्रियों के शीघ्र परिषद सदस्य बनने की उम्मीद की जा रही है।
सत्तारूढ भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पांच मंत्री प्रदेश के किसी सदन के सदस्य नही है। मंत्रिमंडल में बने रहने के लिये पांचों मंत्रियों को आगामी 19 सितम्बर से पहले किसी सदन का सदस्य होना अनिवार्य है।                                  विधान परिषद सभापति रमेश यादव के पास बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सदस्य को अयोग्य घोषित किये जाने की याचिका दाखिल की गयी है।
बसपा ने नसीमुउद्दीन सिद्दीकी तथा बृजेश सिंह और सपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बलिया से बसपा के टिकट पर चुनाव लड चुके अंबिका चौधरी के खिलाफ उनकी सदस्यता समाप्त किये जाने की याचिका दाखिल की है।

बस खाई में गिरी, दो दर्जन यात्री घायल


प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश में आज दोपहर एक निजी बसअनियंत्रित हो कर खाई में गिर गयी जिससे दो दर्जन यात्री घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को स्थानीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से चालीस किलोमीटर दूर थाना आसपुर देवसरा अंतर्गत ढकवा प्रतापगढ मार्ग पर हुई।

आसपुर थाने के प्रभारी दीन दयाल सिंह के अनुसार एक निजी बस प्रतापगढ़ से ढकवा जा रही थी। रास्ते में गोकुला गाँव के निकट वह अनियंत्रित हो कर खाई में गिर गयी। बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गये।

उन्होंने कहा, गंभीर रूप से घायल अमन, मेवालाल, प्रेमा, शिव कुमारी, बदरलनिसा और नईम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गयी है।

यूपी में 41 IPS अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़: सभी अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बंद, ट्रक वालों ने मिठाइयां बांटते हुए कहा- जो बारह साल में नहीं हुआ वो बारह घंटे में हो गया।

दिल्ली: तेल अवीव के एयरपोर्ट पर इजरायल के PM से तीन बार गले मिले पीएम मोदी, मोदी ने येरुशलम में देखा फूलों का खेत, इजरायल ने मोदी पर रखा फूल का नाम।

इजरायल: प्रधानमंत्री मोदी आज इजरायल के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात; कई समझौतों पर हो सकता है हस्ताक्षर।

दिल्ली: जीएसटी पर उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का ट्विट- GST की वजह से जिन वस्तुओं का दाम बढ़ा है उसका नया MRP भी लिखें, जिससे आम उपभोक्ता को GST से प्रभावित MRP की जानकारी मिल सके।

लखनऊ: यूपी में 41 IPS अफसरों के तबादले,अमित पाठक एसएसपी गोरखपुर, यूपी पुलिस में बहुत बड़ा फेरबदल, सूर्य कुमार शुक्ला डीजी होमगार्ड बनाए गए, कई जिलों के एसपी के भी तबादले,संजय एम तरडे एडीजी प्रशिक्षण बने, आदित्य मिश्रा एडीजी कार्मिक बनाए गए, एडीजी एलओ पद से हटाए गए आदित्य मिश्रा, आनंद कुमार यूपी के नए एडीजी एलओ बने,पीसी मीणा एडीजी पुलिस आवास निगम बने, प्रशांत कुमार एडीजी मेरठ जोन बनाए गए, एमके, बसाल एडीजी ट्रैफिक बनाए गए,वितुल कुमार आईजी भर्ती बोर्ड बने,राजेश श्रीवास्तव आईजी इंटैलिजेंस, विजय प्रकाश आईजी फैजाबाद रेंज, प्रमोद कुमार एसपी बलरामपुर बने, प्रीतिंदर सिंह एसएसपी मुरादाबाद बने, मंजिल सैनी एसएसपी मेरठ बनाई गईं, कलानिधि नैथानी एसपी पीलीभीत बने, शिवहरि मीना एसपी रायबरेली बने, अमित वर्मा एसपी सुल्तानपुर बने, आरके भारद्वाज एसएसपी वाराणसी बने, अशोक पांडे एसपी कौशाम्बी बने, शालिनि को एसपी बांदा बनाया गया, अमरेंद्र सिंह एसपी जालौन बनाए गए, नितिन तिवारी एसएसपी मथुरा बने, मनोज तिवारी एसएसपी एटीएस लखनऊ, देवरंजन वर्मा एसपी अभिसूचना फैजाबाद, जे रविंदर गौड़ सेनानायक 9वीं पीएसी, आरपी पांडे एसपी अभिसूचना मेरठ, गौरव सिंह एसपी सुरक्षा लखनऊ, रोहन पी कनय एसपी एलआईयू वाराणसी, स्वप्निल ममगैन एसपी डीजीपी ऑफिस, अभिषेक सिंह सेनानायक 44वीं PAC मेरठ, वीरेंद्र मिश्रा सेनानायक 6वीं PAC मेरठ, श्रीपति मिश्रा एसपी विजिलेंस लखनऊ, दीपिका तिवारी सेनानायक 15वीं PAC आगरा, अरविंद सेन एसपी सीबीसीआईडी, विनोद मिश्रा सेनानायक 44वीं PAC , वीरेंद्र कुमार अध्यक्ष पुलिस भर्ती बोर्ड, महेंद्र मोदी डीजी तकनीकी सेवाएं, जवाहरलाल त्रिपाठी डीजी नागरिक सुरक्षा, सुजानवीर सिंह डीजी अभियोजन बने एचसी अवस्थी डीजी सतर्कता लखनऊट, आलोक प्रसाद डीजी EOW बने।

बुलंदशहर: अहमदगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसा, दो बाईकों की आमने सामने की भिड़न्त में दो युवकों की मौत, दो घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती।

एटा: मकान की छत गिरने से एक किशोर की मौत, 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार, मारहरा थाने के भोगपुर का मामला।

शाहजहांपुर: मानवता को झकझोर देने वाली घटना- बच्चों ने भीख मांग कर जुटाए मां के कफन के पैसे, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप।

मंगलवार, 4 जुलाई 2017

भदोही में 14 किलो से अधिक अफीम पकडी गयी


भदोही  गोपीगंज थाना क्षेत्र के झिरिया पुल से एक ट्रक में 14 किलो से अधिक अफीम पकडी गयी, जिसकी कीमत लगभग [8377]1.25 करोड़ है।

अफीम एक ट्रक के केबिन में छिपाकर रखी गयी थी। इसे कोलकाता से पंजाब के होशियारपुर जिले ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के होशियारपुर जिले के निवासी कुलदीप सिंह और विजय ने पूछताछ में बताया कि वहीं का निवासी ट्रांसपोर्ट मालिक करनैल सिंह काफी दिन से ड्रग्स का धंधा कर रहा है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि करनैल ड्रग्स को पंजाब में बेचता है और इसके एवज में ट्रक चालकों को एक बार में एक लाख रूपये कमीशन मिलता है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की झिरिया पुल पर सरदार ढाबे पर खड़ी ट्रक की केबिन को खोलकर उसमें से चौदह किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद की गयी है। इसकी कीमत [8377]1.25 करोड़ से ज़्यादा है। ट्रक मालिक करनैल सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

लाइसेंस नहीं बनवाया तो पांच लाख रुपए जुर्माना


लखनऊ बिना लाइसेंस या पंजीकरण के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना लाइसेंस कारोबार करने पर पांच लाख रुपए तक जुर्माना और छह माह तक की सजा या दोनों हो सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से कारोबारियों को 15 दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद बिना लाइसेंस-पंजीकरण के खाद्य सामग्री बनाने, बेचने या पैकिजिंग का व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई शुरू होगी। हाल ही में एफएसडीए ने मलिहाबाद मंडी और मोहिबुल्लापुर गल्ला मंडी में छापेमारी की थी। इस दौरान 800 से अधिक कारोबारी बिना पंजीकरण और लाइसेंस के मिले थे। इनसे भी लाइसेंस बनवाने व पंजीकरण कराने को कहा गया था। एफएसडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अभी सिर्फ 125 से 150 के करीब ही नए आवेदन आए हैं। एफएसडीए की जिला प्रभारी शशि पाण्डेय ने बताया कि कारोबारियों को आखिरी मोहलत दी गई है। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में जांच की जाएगी और लाइसेंस-पंजीकरण न मिलने पर कार्रवाई होगी। 12 लाख से अधिक टर्न ओवर वाले लाइसेंस लें एफएसडीए के अनुसार जिन कारोबारियों का सालाना टर्न ओवर 12 लाख या इससे अधिक है उनको लाइसेंस बनवाना होगा। इससे कम टर्न ओवर वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। लाइसेंस की फीस दो से पांच हजार रुपए है। पंजीकरण के लिए 100 रुपए से एक हजार रुपए तक फीस है। लाइसेंस बनवाने के लिए दो विकल्प भी रखे गए हैं। पहला कारोबारी खुद भी एफएसडीए के कार्यालय जाकर आवेदन कर सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद एफएसडीए की टीम जांच करेगी।