बरईपार मछलीशहर क्षेत्र के रामनगर गांव में जेेसीबी लेकर नाली का निर्माण कराने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के हंगामा के बाद काम बंद रोकना पड़ा। आरोप है कि पुलिस मनमानी तरीके से भूमिधरी जमीन पर नाली का निर्माण कराना चाहती है। जबकि की पहले से ही उसपर एसडीएम ने काम नहीं कराने का आदेश दे चुके हैं।
गांव में दो पक्षों के बीच नाली को लेकर खींचा तानी चल रही है। रविवार को पुलिस जेसीबी लगाकर नाली खोदवाना चाहती है। जेसीबी मौके पर पहुंच गया और नाली की खोदाई भी शुरू करा दिया। प्रधान और गांव के चीनी प्रसाद गुप्ता आरोप है कि भूमिधरी जमीन को ग्राम सभा की भूूमि बताकर जबरन नाली खुदवाया जा रहा है। जब विरोध शुरू हुआ और एसडीम द्वारा नाली न खोदने का आदेश दिखाने लगा तो पुलिस के तेवर बदल गए। राजस्व विभाग के कानूनगो उपेंद्र नाथ उपाध्याय ने अपनी असहमति पुलिस को बताया। कहा कि एक पक्षीय कार्य करना ठीक नहीं है। प्रधान का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस नहीं मानी और नाली खुदवाने लगी। गांव के सैकड़ो लोग जमा हो गए। विरोध जताया और हंगामा खड़ा दिया। यह नजारा देख पुलिस दोनो पक्षों को थाने पर बुलाकर काम बंद करवा दिया और वहां से खिसक लिया। एसडीम रमापति बिन्द से ने बताया कि की हमने कार्य को तुरंत रूकवाने का आदेश दे दिया। मामले की जांच कराई जाएगी।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 17 जुलाई 2017
मछलीशहर क्षेत्र के रामनगर गांव में जेेसीबी लेकर नाली का निर्माण
सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना बैक डेट में अवैध ढंग से आवंटन
घनश्यामपुर सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना बैक डेट में अवैध ढंग से आवंटन की पत्रावलियों को अमलदरामद करने के आरोप में बदलापुर तहसील से संबद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने निलम्बित कर दिया है ।
बदलापुर तहसील क्षेत्र के लमहन निवासी सुशील कुमार मिश्र ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए शिकायत किया था कि संबद्ध रजिस्ट्रार कानून गो लालमनि द्वारा बैक डेट में बगैर किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के कृषि, वृक्षारोपण तथा आवास के लिए पट्टे पर भूमि आवंटन की पत्रावली का अमलदरामद किया गया है । इस प्रकरण की जांच एसडीएम ने तहसीलदार संतोष कुमार से करायी । मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने सम्बध्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को निलम्बित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि तक तहसीलदार के साथ सम्बध्ध कर दिया है । Manoj Kumar Yadav
योगी ने राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में डाला वोट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में आज सुबह मतदान किया। मुख्यमंत्री सुबह दस बजे ही विधानभवन पहुंचे और अपना वोट डाला। मतदान के बाद योगी ने संवाददाताओं से कहा कि राजग प्रत्याशी राम नाथ कोविंद भारी मतों से चुनाव जीत रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां के निवासी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। इस सवाल पर कि क्या राजग के अलावा अन्य दलों से भी कोविंद को वोट मिलेंगे, योगी ने कहा कि भाजपा और राजग के वोट तो उन्हें मिलेंगे ही। इतना कहकर वह मुस्कुरा कर चले गये। योगी के अलावा केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और योगी कैबिनेट के कुछ अन्य मंत्रियों ने मतदान किया।
रविवार, 16 जुलाई 2017
मलबे में दबकर एक 12 वर्षीय मासूम की मौत
बताते हैं कि उक्त गांव रविवार को नीम के पेड़ और पक्की दीवार के सहारे डाले गये झूले पर अखिलेश मौर्या का सात वर्षीय पुत्र राजा जो कक्षा सातवीं का छात्र है झूला झूल रहा था। इसी दौरान दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना स्थल से उठी चीख पुकार की आवाज सुन परिजन समेत स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। एकलौते पुत्र की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके मां-बाप रोते रोते बेहोश हो जा रहा है। मृतक के दादा अच्छेलाल समेत घर के हर सदस्यों का भी यही हाल है। स्थानीय लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे है। किसी तरह से लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे है।
पंप संचालकों पर केस
लखनऊ- ट्रामा सेंटर में आग,केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में आग लगने का मामला,ट्रामा सेंटर के सीएमएस एसएन शंखवार का बयान,इलाज के अभाव में नहीं हुई किसी मरीज की मौत-शंखवार,इलाज के दौरान ट्रामा में मौत सामान्य प्रक्रिया- शंखवार,ट्रामा सेंटर में अति संवेदनशील मरीज आते हैं- शंखवार,'सामान्य दिनों में भी अतिसंवेदनशील मरीजों की होती है मौत','ट्रामा में इलाज और जांचे तीन घंटे में बहाल कर ली गई थीं','फिलहाल ट्रामा में सुचार रूप से इलाज और जांचें चल रही हैं'
लखनऊ-ट्रामा सेंटर में आग मामला,ट्रामा सेंटर के मेनगेट पर लगी मरीजों की लिस्ट,आग लगने के बाद 175 मरीज़ों को शिफ्ट करने का ज़िक्र,कई तीमारदार अपने मरीज़ों की अस्पताल में कर रहे तलाश,केजीएमयू के वीसी भी पहुंचे ट्रामा सेंटर
लखनऊ-डिजिटल होगी विधानसभा की सुरक्षा,12 साल पुराने सीसीटीवी सिस्टम बदले जाएंगे
अबतक 18 कैमरों से हो रही थी भवन की निगरानी,भवन के अंदर 6 और कॉरिडोर में लगे हैं 12 कैमरे
जांच के दौरान कॉरिडोर में लगे 2 कैमरे मिले खराब,पुराने सिस्टम में दो दिन का बैकअप डाटा रखने का था इंतजाम,नए अपग्रेटेड सिस्टम में 10 दिन का बैकअप डाटा रहेगा सुरक्षित,पिछली सरकार से सिस्टम अपग्रेडेशन के लिए मांगा गया था बजट,विस्फोटक घटना के बाद सुरक्षा सिस्टम अपडेशन का बजट पास
लखनऊ-विधानसभा में बैग पर पाबंदी,विधानसभा में बैग ले जाने पर लगी पाबंदी,विधायकों,कर्मियों,मंज्ञियों के बैगों की होगी स्कैनिंग,स्कैनिंग के बाद ही विधानसभा में जाएगा बैग
अन्य कोई भी बैग लेकर नहीं पा सकेगा एंट्री,सभी जरूरी गैर एंट्री पास किए गए कैंसिल,विधायक के साथ सिर्फ एक प्रतिनिधि को मिलेगी एंटी,एक ही वाहन का विधायकों को मिलेगा एंट्री पास
लखनऊ- CM पहुंचेंगे ट्रामा,केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में आग लगने का मामला,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में पहुंचेंगे ट्रामा सेंटर,ट्रामा में भर्ती मरीजों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री योगीआग लगने की घटना की पूरी जानकारी लेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ-करोड़ों का फायर सिस्टम सिर्फ दिखावे के लिए,करोड़ों का फायर फाइटिंग सिस्टम आग लगने पर कूड़ा साबित हुआ,आग लगने की घटना पर चालू किया गया फायर फाइटिंग सिस्टम फुस्स,
फायर फाइटिंग सिस्टम में पानी ही नहीं निकला,थोड़ा बहुत पानी निकला लेकिन उसमें प्रेशर बेहद कम था,प्रेशर कम होने की वजह दमकल कर्मियों को झेलनी पड़ी परेशानी,ट्रामा सेंटर में करोड़ों रुपए द फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया,लेकिन शनिवार को लगी आग में वह बेकार साबित हुआ
आगरा-लिंग परिक्षण करते पकड़ी गई IMA की पूर्व अध्यक्ष,डॉ. निर्मला चोपड़ा समेत 4 27 जुलाई तक भेजे गए जेल,डॉ. निर्मला को छावनी अस्पताल में हटाया,अस्पताल का अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस भी होगा निरस्त
बदायूं-राजकिय इंटर कालेज पर PAC के जवानों का 2 सालों से कब्जा,हॉस्टल,पढ़ने के कमरों में PAC,डायल 100 के जवान सोते मिले,प्रिंसिपल ने कई बार अधिकारियों को स्कूल की समस्या बताई,DM के आदेश पर 2 सालों से PAC के जवान स्कूल में रुके हुए
लखनऊ-ट्रामा सेंटर में लगी भीषण आग का मामला,हादसे में 8 मरीजों की मौत की खबर अफरा तफरी में मरीजों को नहीं मिला इलाज,इलाज न मिलने से मरीजों की मौत की खबर,स्थिति सामान्य करने के लिए KGMU प्रशासन सक्रिय,ट्रामा सेंटर में मरीजों की मौत का अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं
प्रतापगढ़-रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत,बेटा गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,महेशगंज थाना क्षेत्र के डीहबलई की घटना
इलाहाबाद-मंदिर के पुजारी साधु की सर कूचकर हत्या,मंदिर में बिखरा मिला साधु का सामान बहरिया थाना क्षेत्र के बनतरिया गांव की घटना
मुजफ्फरनगर-किसान की हत्या,आंगन में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या,अज्ञात बदमाश किसान को गोली मारकर फरार,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,तितावी थाना क्षेत्र नुन्नाखेड़ा गांव की घटना
कानपुर-गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों 6 गायों की मौत,गौशाला में कई गायों की हालत गम्भीर
स्थानीय लोगों ने गौशाले के बाहर किया हंगामा,चकेरी थाना क्षेत्र के डिफेन्स कॉलोनी में स्थित है गौशाला
पीलीभीत-पूर्व विधायक ने की आत्महत्या,पूर्व विधायक सुखलाल ने गोली मारकर की आत्महत्या,लंबी बीमारी के चलते आत्महत्या करने की आशंका,सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बसुंधरा कालोनी की घटना
आगरा-पंप संचालकों पर केस,17 पेट्रोल पंप संचालकों पर मुकदमा दर्ज,पल्सर में टेंपरिंग के आरोप में दर्ज हुआ केस,लाइसेंस निरस्त करने की भेजी गई रिपोर्ट
शनिवार, 15 जुलाई 2017
3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
लखनऊ-विधानसभा में विस्फोटक,विधानसभा के मंडप में कुल 6 कैमरे विधानसभा के,विधानसभा के मंडप में 3 कैमरे दूरदर्शन के लगे हैं,11 जुलाई के बाद की सभी फुटेज एटीएस ने कब्जे में ली,दो विधायकों से एटीएस ने की पूछताछ,मनोज पांडेय से दिलकुशा स्थित आवास पर पूछताछ,अशोक दोहरे से मोबाइल फ़ोन पर ली प्राथमिक जानकारी,सीट नंबर 80 के नीचे मिला था विस्फोटक,विस्फोटक किसी पुड़िया,पैकेट या प्लास्टिक पैक में नही था,सीट की कुशन के अंदर मिला था विस्फोटक,जोगिंदर सिंह पुंडीर,अशोक यादव ने देखा था विस्फोटक,सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले विस्फोटक को कुशन में देखा था,ATS भेजेगी CFSL को सैम्पल
लखनऊ-NIA की पूछताछ,विस्फोटक बरामदगी में एटीएस की जांच से जुड़ी खबर,ATS ने 15 अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए,असिस्टेंट मार्शल,4इंजीनियर और 2 सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ,एक एसी ऑपरेटर और 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पूछताछ,विधानसभा के 23सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही,भवन मंडल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के रास्ते पर 2 कैमरे लगे हैं,कल यूपी एटीएस करेगी विधानसभा में मॉकड्रिल,यूपी एटीएस के साथ तमाम अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी रहेंगी
लखनऊ-त्रिस्तरीय होगी विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था,ऑब्जर्वेशन,आइडेन्टिटी और चेकिंग इन की व्यवस्था
लखनऊ-विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था,डीजीपी और एडीजी आगरा जोन साथ में पहुंचे,आगरा जोन एडीजी अजय आनंद ने पूरी सुरक्षा का जायजा लिया,एडीजी ने विधानभवन की छोटी बॉउंड्री पर जताया एतराज,संसद भवन की तर्ज पर यूपी विधानसभा में हो सुरक्षा व्यवस्था,विधायकों के साथ आने वाली गाड़ियों का भी हो बायोमेट्रिक चेक,सभी कर्मचारी की गाड़ियों का भी हो बायोमेट्रिक चेक
लखनऊ-कल सुबह 11 बजे सुरक्षा की महामॉकड्रिल,विधानभवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल,कल सभी सुरक्षा व अभिसूचना एजेंसियां करेंगी मॉकड्रिल,ATS, NIA , FSL, IBमॉकड्रिल में होंगे शामिल,अलग-अलग संबंधित प्वाइंट्स पर करेंगे मॉकड्रिल,17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से पहले तैयारी
लखनऊ-सपा विधायक मनोज पाण्डेय से पूछताछ खत्म,20 मिनट तक पूछताछ की यूपी एटीएस ने,मनोज पाण्डेय ने कहा मै उस कुर्सी पर नहीं बैठा था,विधायक की कोई निर्धारित कुर्सी नहीं होती-मनोज,PETN की बरामदगी की जानकारी से किया इनकार,कन्नौज से विधायक से भी ATS करेगी पूछताछ,ATS के सीओ दिनेश पुरी करेंगे दोनों विधायकों से पूछताछ,मनोज पांडेय को फोन पर यूपी ATS ने किया तलब,डिप्टी एसपी रैंक के अफसर करेंगें मनोज पांडेय से पूछताछ,विधानसभा में सपा विधायक की सीट के नीचे मिला था विस्फोटक,सोमवार को कन्नौज विधायक से भी होगी पूछताछ
लखनऊ-पास न होने से ADGजोन लखनऊ को बैरंग लौटाया गया,विधानसभा सुरक्षा का जायजा लेने ADG लखनऊ जोन पहुंचे थे,ADG लखनऊ जोन अभय कुमार प्रसाद आये थे बिना पास
लखनऊ-पास न होने परADG को रोकने वाले सिपाही की प्रशंसा,एडीजी लखनऊ जोन ने सिपाही की तारीफ की,सुरक्षा को लेकर पहली परीक्षा में ही सफल हुए सिपाही,सचिवालय सुरक्षा कर्मी योगेन्द्र कुमार ने रोका थाADG को
लखनऊ-सपा विधायकों से होगी पूछताछ,मनोज पांडेय से पूछताछ के बाद ATS की जांच का दायरा बढ़ा,12 जुलाई को सीट बदलने वाले सपा विधायकों से होगी पूछताछ,एक दिन में 3बार सीट बदलकर बैठने की मनोज पांडेय ने कही थी बात,अब सीट और उसके आस-पास बैठने वाले विधायकों से होगी पूछताछ
कन्नौज-अनिल दोहरे का बयान,विधानसभा में विस्फोटक मिलने का मामला,सपा विधायक अनिल दोहरे का बयान,विस्फोटक मिलने की जानकरी कल हुई-अनिल,सुबह आईजी से फ़ोन पर बात हुई-अनिल दोहरे,जांच में पूरा सहयोग दूंगा- अनिल दोहरे,इस तरह की घटना का विरोध करता हूँ-अनिल दोहरे
लखनऊ-राजधानी लखनऊ में स्वाइन फ्लू,स्वाइन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी,दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई,निरालानगर के रहने वाले दोनों मरीज,दोनों मरीजों को उनके घरों में आईसोलेट किया गया,राजधानी लखनऊ में अबतक 11 स्वाइन फ्लू के मरीज,पुणे से आए एक मरीज की स्वाइन फ्लू से हो चुकी है मौत
लखनऊ-4 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि,लखनऊ में अबतक24 मरीजों में डेंगू मिला,डेंगू से अबतक दो मरीजों की हो चुकी है मौत,राजधानी में चिकनगुनिया ने भी अपने पैर पसारे,चिकन गुनिया के मरीजों की संख्या 52पहुंची
लखनऊ-एडीजी अजय आंनद कल सीएम योगी से मिलेंगे,मुलाक़ात से पहले विधानसभा की सुरक्षा का लेंगे जायज़ा,विधानसभा की सुरक्षा तंत्र का नया खाका होगा तैयार,एडीजी अजय आनंद के निर्देशन में खाका होगा तैयार,अजय आनंद को बड़ी जिम्मेदारी देने की अटकलें
लखनऊ-विधानसभा में बैठक,विधानसभा सचिवालय और गृह विभाग के अफसरों की बैठक,विधानसभा में चल रही अफसरों की अहम बैठक
लखनऊ-DGP विधानसभा पहुंचे,डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे विधानसभा,सिक्योरिटी एक्सपर्ट एडीजी जोन आगरा भी साथ में,विधानसभा की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी
लखनऊ-सुरक्षा का जायजा,आईजी और एडीजी जोन पहुंचे विधानसभा,DGP सुलखान सिंह भी थोड़ी देर में पहुचेंगे विधानसभा,विधानसभा की सुरक्षा का अफसर लेंगे जायजा
लखनऊ-लोहिया पथ पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,पुलिस ने बीमारी से मौत की जताई आशंका,हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में लोहिया पथ की घटना
लखनऊ-समय सारिणी जारी,20 अगस्त तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का जमा होगा परीक्षा शुल्क,20 सितम्बर तक प्रधानाचार्यों को वेबसाइट पर अपलोड करनी है जानकारी,माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की आवेदन पत्र अपलोड करने की सारिणी
अम्बेडकरनगर-समाधान दिवस में हंगामा,समाधान दिवस में सपा नेता ने समर्थकों समेत किया हंगामा,पुलिस-प्रशासन टीम पर पैमाइश न करने का बनाया दबाव,सरकारी भूमि की पैमाईश करने जा रही थी टीम,सपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र यादव समेत दो लोग पुलिस हिरासत में,अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली का मामला
पीलीभीत-संदिग्ध को टाइगर रिजर्व टीम ने हिरासत में लिया,बरही वन रेंज में घूम रहा था संदिग्ध व्यक्ति,छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है संदिग्ध कैलाश,नक्सली कनेक्शन की आशंका पर हो रही पूछताछ,टाइगर रिज़र्व प्रशासन,LIU,STF कर रही पूछताछ
वाराणसी-अवैध कॉलोनियों पर वीडीए की बड़ी कार्रवाई,NH-2 पर 14 अवैध कालोनियों पर चला बुल्डोजर,भू-माफियों पर मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी,जिम्मेदार जेई और एई के खिलाफ शासन को पत्र
आगरा-मॉडल स्कूल के 800छात्रों का भविष्य अधर में लटका,दाखिले के बाद स्कूल प्रशासन ने 800 छात्रों को बेदखल किया,स्टाफ की कमी बता प्रधानाचार्य ने कक्षा 6 और9 के छात्रों को निकाला,साधन गांव के पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल का मामला
लखनऊ-BJP विधायकों,विधान परिषद सदस्यों, सांसदों की बैठक कल,कल शाम 5 बजे कालिदास मार्ग पर बैठक के बाद होगा भोज,राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग की पूर्वसंध्या पर कल होगी बैठक
मुरादाबाद-एमडीए वीसी ने इंजीनियरों के खिलाफ की कार्रवाई,प्रवर्तन से जुड़े आठ इंजीनियरों को हटाया गया,अवैध निर्माण की शिकायतों पर हुई कार्रवाई,एमडीए वीसी की कार्रवाई से इंजीनियरों में हड़कम्प
लखनऊ-शक्ति भवन स्थितSBI बैंक में मिला लावारिस बैग,बैग की चेकिंग के लिए BDSटीम को बुलाया गया,झलकारी बाई अस्पताल के बाद अब बैंक में लावारिस बैग,अस्पताल में मिले बैग में मिले थे लावारिस कपड़े
बुलंदशहर-ओला कैब कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार,लूटी गई कैब,तमंचा-कारतूस बरामद,दिल्ली से बुक कराकर जहांगीराबाद लाई गई थी कार
औरैया-पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सपा नेता स्नेल यादव की गुंडई,डायल 100 गाड़ी से जबरन आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश,तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज,थाना एरवाकटरा के सराय कस्बा का मामला
हाथरस-3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,7 बाइकें बरामद,2तमंचे भी पुलिस ने किये बरामद,सदर क्षेत्र के आगरा रोड चौकी के पास से पकड़ा
वाराणसी-मंडल की 250हेक्टयर जमीन भू-माफियाओं के कब्जे में,,कमिश्नर की समीक्षा बैठक में जमीन कब्जे का खुलासा,वाराणसी में 24,चंदौली,गाजीपुर में 5.जौनपुर में25 भू-माफिया चिन्हित,गाजीपुर में अब तक कोई जमीन खाली नहीं हुई,कमिश्नर ने गाजीपुर डीएम से कार्रवाई कर एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
सुल्तानपुर-पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या का मामला,पीड़ित परिवार से डीएम और एसपी ने की मुलाकात,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन,पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान हुई थी मौत,जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के रामनाथपुरवा की घटना
इलाहाबाद-BJPकार्यकर्ताओं ने मंत्री नंद गोपाल नंदी का फूंका पुतला,मंत्री पर सपा समर्थित उम्मीद्वार के समर्थन का लगाया आरोप,चाका ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव का था मामला,एक तिहाई से कम सदस्यों की उपस्थिति से स्थगित हुआ प्रस्ताव,सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख वंदना यादव के खिलाफ था प्रस्ताव
इलाहाबाद-जलभराव वाले इलाकों में पटरी पर लौटने लगी जिन्दगी,पानी निकलने के बाद घरों की साफ सफाई में जुटे लोग,मीरा पट्टी में जलभराव से गंदा पानी आने से फैली दुर्गन्ध,लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा,DM ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को दिया निर्देश,प्रभावित इलाकों में दवाइयों के छिड़काव का दिया निर्देश
झांसी-व्यापारी के अपहरण का मामला,3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली,प्रोफेशनल अपहरणकर्ताओं ने किया अपहरण-एडीजी,बड़े गैंग ने किया है अपहरण-एडीजी कानपुर जोन,राजू कमरिया और साथी का हुआ है अपहरण,एमपी के ग्वालियर में मिल रही लोकेशन-ADG
मैनपुरी-राष्ट्रीय SC/STआयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का बयान,विधानसभा में विस्फोटक चिंता का विषय,जांच हो रही है-कठेरिया,जांच में जल्द स्पष्ट होगा-रामशंकर कठेरिया,बिहार में लालू के खिलाफ जांच मामले पर बोले रामशंकर कठेरिया,जांच हो रही है लालू का पूरा परिवार जेल जाएगा-कठेरिया
मैनपुरी-राशंकर कठेरिया का दौरा,गैंगरेप पीड़िता के गाँव पहुंचे रामशंकर कठेरिया,पीड़ित परिवार से रामशंकर कठेरिया ने की मुलाकात,9 जुलाई को 12वीं की छात्रा से हुआ था गैंगरेप,कुरावली थाना क्षेत्र के खिचौली गांव का मामला,राष्ट्रीयSC/ST आयोग के अध्यक्ष हैं कठेरिया
मेरठ-कोतवाली क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का मामला,नामजद और वांछित अभियुक्त तारिक गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद,9 जुलाई को पार्षद समेत दो लोगों की हुई थी हत्या
प्रतापगढ़-इंटर कॉलेज के प्रबंधक से 50 हजार की लूट,कॉलेज में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम,कुंडा कोतवाली के चौसा गांव की घटना
प्रतापगढ़-घर में अधेड़ का शव मिलने से हडकंप,संदिग्ध दशा में गला कटा मिला अधेड़ के शव का,ग्रामीण जता रहे हैं खुदकुशी का मामला,जेठवारा थाना क्षेत्र धयतेना गांव की घटना
गोरखपुर-कच्ची शराब के अड्डे पर युवक की मौत से हड़कंप,आक्रोशित महिलाओं ने शराब के अड्डे पर किया प्रदर्शन, गुस्साये ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जामकर कर रहे प्रदर्शन,कच्ची शराब के पीने से युवक की मौत की जताई आशंका,पुलिस के इशारे पर इलाके में बिक रही कच्ची शराब,पुलिस के खिलाफ ग्रामीण कर रहे नारेबाजी, तेलीपार थाना नौसड़ चौराहे पर ग्रमीण कर रहे प्रदर्शन,प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
फैजाबाद-पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार,फैजाबाद की 6 लूट की घटनाओं का खुलासा,लुटेरों के पास से 1.11 लाख रुपए भी बरामद
लखनऊ-राष्ट्रपति चुनाव के बाद BJP का निकाय चुनाव पर फोकस,जुलाई के अंतिम सप्ताह में अमित शाह आएंगे लखनऊ,निकाय चुनाव की रणनीति पर होगी विस्तार से चर्चा,बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रवास करेंगे अमित शाह
हापुड़-पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा बृजघाट का बढ़ा जलस्तर,दर्जनों गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा,सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न,गढ़ खादर क्षेत्र में लगातार घुस रहा गंगा का पानी
कानपुर-शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण,2 साल तक युवक करता रहा युवती के साथ शोषण,पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,कानपुर के विधनु थाना क्षेत्र का मामला
सीतापुर-सगा भाई ही निकला अपनी बहन का कातिल,प्रेम प्रसंग के चलते बहन की गला दबाकर की थी हत्या,पुलिस की तफ्तीश में हुआ सनसनी खेज खुलासा,प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराई गई थी नामजद रिपोर्ट,12 जुलाई को गन्ने के खेत मे बरामद हुआ था शव,बिसवां के सरैयां मिर्ज़ापुर गांव का मामला


