tikhiawaz24.in

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017

यमुना एक्सप्रेसवे को बेचने की इजाजत का मामला, जेपी एसोसिएट्स की याचिका पर SC में सुनवाई

दिल्ली- सुशील मोदी के ट्वीट का तेजस्वी का जवाब, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर करारा जवाब दिया, छठ मैया पर आपकी गिरी हुई टिप्पणी-तेजस्वी, छठ मैया के प्रति आपकी घोर घृणा-तेजस्वी, गलत मानसिकता का परिचायक है- तेजस्वी, सुशील मोदी की पत्नी पर भी दिया जवाब, आपकी पत्नी छठ पूजा करती हैं या नहीं-तेजस्वी, ‘बिहारी छठ मैया का अपमान नहीं सहन करेंगे’ , बाहरी लोग भी छठ मैया पर ज्ञान देते हैं-तेजस्वी ।

दिल्ली- यमुना एक्सप्रेसवे को बेचने की इजाजत का मामला, जेपी एसोसिएट्स की याचिका पर SC में सुनवाई, स्पष्ट हो कि एक्सप्रेसवे जेपी समूह का है या नहीं-SC, आईडीबीआई बैंक ने याचिका पर जताई थी आपत्ति।

दिल्ली- राहुल गांधी की ताजपोशी को लेकर बैठक, आज कांग्रेस कमेटी की हो सकती है बैठक, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,  इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर हो सकती है ताजपोशी,19 नवंबर को राहुल की हो सकती है ताजपोशी,  कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं राहुल गांधी।

लखनऊ- आंगनबाड़ी वर्कर्स कल से कर रही प्रदर्शन, 17 घंटे से जीपीओ पर कर रही प्रदर्शन, हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद, विधानसभा मार्ग जाम कर कर रहीं प्रदर्शन, कई मांगों को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी।

लखनऊ- विभागों से वसूली में पिछड़ रहा यूपी पीसीएल, सबसे ज्यादा बकाया सरकारी विभागों में, बकाया राशि को लेकर लेसा ने फिर भेजा नोटिस, सबसे ज्यादा सरकारी विभागों, आवासों में खर्च, विभागों पर 63.25 करोड़ का बिजली बिल बकाया,  राज्य समाप्ति विभाग में सबसे ज्यादा बिल बकाया, वर्षों से बकाया बिल नहीं वसूल पा रहा विभाग।

उन्नाव- आज उन्नाव से हिन्दुस्तान का दम देखो, 15 लड़ाकू, 2 परिवहन विमान टच डाउन करेंगे, जमीन को छूकर आसमान में उड़ जाएंगे, पहली बार 2015 में किया गया था ऐसा प्रयोग, एक्सप्रेस वे पर गरुड़ कमांडो अपना जौहर दिखाएंगे, फोर्मेशन में उड़ान भरते हुए हवाई करतब भी दिखाएंगे, 17 लड़ाकू विमान दिखाएंगे रफ्तार का रोमांच, 100 पानी टैंकरों से धुला गया एक्सप्रेस-वे, पूरे एक्सप्रेस वे की ड्रोन से हो रही निगरानी. कंट्रोल के लिए बना एयरफोर्स का कमांडिंग सेंटर।

उन्नाव- कानपुर से जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन, गंगा बैराज की तरफ से बांगरमऊ रूट डायवर्जन, बांगरमऊ आने वाले वाहनों का बदला रास्ता, मरहला चौराहा से नेशनल हाइवे की ओर डायवर्जन, दोपहर 2 बजे तक बिठूर से बांगरमऊ रास्ता बंद, हरदोई से जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन, दोपहर 2 बजे तक संडीला-उन्नाव रास्ता बंद रहेगा, कन्नौज से जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन, कन्नौज-बांगरमऊ रास्ते पर वाहनों का रूट बदला, कानपुर नगर की ओर डायवर्ट रहेगा रूट।

सिद्धार्थनगर- डिप्टी सीएम केशव मौर्या का दौरा आज, दो जनसभाओं को केशव मौर्य करेंगे संबोधित, एक पुल का लोकार्पण, सड़कों का करेंगे शिलान्यास, डुमरियागंज के तिगोड़वा में 12 बजे जनसभा, 1.25 बजे कपिलवस्तु के खजूरडाड़ पुल का लोकार्पण।

मेरठ- किठौर थाने का दारोगा संजीव त्यागी सस्पेंड, जांच रिपोर्ट को ठेंगा दिखा कर दी मेले की संस्तुति, LIU जांच के बाद SSP ने की दारोगा पर कार्रवाई, मेला रुकने पर BJP नेता ने थानेदार को धमकाया था, रिपोर्ट में गैर परम्परागत आयोजन की संस्तुति।

मेरठ- फेसबुक पर युवती बनकर युवक ने आईडी बनाई, युवती की आईडी देख युवक प्यार के झांसे में फंसा, आरोपियों ने अपहरण कर किया सामूहिक कुकर्म, पूरे मामले का आरोपियों ने बनाया वीडियो, युवक के साथ कुकर्म और लूटपाट के बाद छोड़ा, पीड़ित ने थाने आकर पुलिस को दी जानकारी, फेसबुक युवती से मिलने गया था पीड़ित युवक, परतापुर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ़्तार।

शामली- शत्रु संपत्ति को कौड़ियों के भाव बेचने का मामला, PAC अफसर रणवीर सिंह पर लगे थे आरोप, पीसीएस अधिकारी ने नियम विरुद्ध की थी नीलामी, 400 बीघा निष्क्रान्त भूमि को किया था नीलाम, मामला हाईकोर्ट में हैं विचाराधीन, शामली के बडोली क्षेत्र का मामला।

बरेली- एसएसपी की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई, देवरनिया,हाफिजगंज इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, बहेड़ी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड,इंस्पेक्टर पर जांच शुरू, दो पक्षों में फायरिंग में लापरवाही पर कार्रवाई, डायल 100 के 2 सिपाहियों को भी किया लाइन हाजिर।

गाजियाबाद- जीडीए के दफ्तर में लगी भीषण आग, वीसी रूम और मीटिंग रूम में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची, दफ्तर में फायर अलार्म सिस्टम नहीं बजा, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण दफ्तर में आग।

सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

लाठीचार्ज,लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज

संतकबीरनगर-3 शातिर टप्पेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नशीले पदार्थ की तस्करी करते थे टप्पेबाज,एटीएम बदलकर खाते से निकाल लेते थे पैसा,1.34 लाख नगदी,1.3 किलो गांजा बरामद,शहर कोतवाली के बीघा बाइपास से बरामदगी

कानपुर-डॉक्टर ने मरीज को भगाया,बिल्हौर में घायल युवक को हैलट में नही मिला इलाज,डॉक्टर जीएस सेंगर ने तीमारदार को भगाया,मरीज और तीमारदार अस्पताल से वापस लौटा,ईटीवी की टीम पहुंची तो डॉक्टर कमरे से मिले गायब

लखनऊ-लाठीचार्ज,लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज,राज्यकर्मचारी का दर्जा देने,मानदेय समेत 17 सूत्रीय मांगे,मांगों को लेकर जीपीओ पार्क पर चल रहा था प्रदर्शन,विधानसभा की ओर कूच कर रही कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर कार्यकत्रियों को पीटा 

संभल-किशोर ने लगाया आरोप,नाबालिक लड़की ने 3 युवकों पर लगाया शोषण का आरोप,दिल्ली ले जाकर 3 महीने तक शोषण करने का आरोप,परिजनों ने तीनों लड़कों के खिलाफ थाने में दी तहरीर,संभल के हयातनगर कस्बे की घटना

गाजियाबाद-किशोर डूबा,मसूरी नहर में नहाते वक्त 11 वर्षीय किशोर डूबा,किशोर की तलाश में जुटी पुलिस और NDRF टीम ,गाजियाबाद के मसूरी इलाके की घटना 

पीलीभीत-किसान पर बाघ का हमला,खेत में काम करते समय किसान पर बाघ ने किया हमला,शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बचाई जान किसान की जान,गंभीर घायल किसान को बरेली रेफर किया गया,अमरिया थाना क्षेत्र मझलिया गांव के पास का मामला 

वाराणसी-प्रेमी युगल ने खाया जहर,प्रेमी जोड़े ने सारनाथ में खाया जहरीला पदार्थ,प्रेमी की मौत,प्रेमिका की हालत गंभीर,सारनाथ थाना क्षेत्र का मामला 

आगरा-CM दौरा,26 अक्टूबर को सीएम योगी देखेंगे ताजमहल,ताज क्षेत्र के विकास का अवलोकन करेंगे CM,जीआईसी में जनसभा संबोधित करेंगे CM योगी,ताज पार्किंग पर सफाई अभियान चलाएंगे CM योगी,कीठम क्षेत्र में भी जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ,7 घंटे से ज्यादा ताजनगरी आगरा में रहेंगे CM योगी 

लखनऊ- कोर्ट को आश्वासन,HC में सरकारी वकीलों की नियुक्ति का मामला,सरकार ने कोर्ट को दिया आश्वासन,दो दिन में जारी कर देंगे वकीलों की रिव्यू लिस्ट,30 अक्टूबर को होगी मामले में अगली सुनवाई

चंदौली-सीएम को कार्यक्रम,सीएम कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारी तेज ,चंदौली के महेंद्र टेक्निकल कालेज में कार्यक्रम, 200 करोड़ की 61 योजनाओं की सौगात देगे सीएम योगी,150 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण,लगभग 50 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होगा,25 अक्टूबर को सीएम योगी का चंदौली दौरा 

दिल्ली- सरकार की बड़ी पहल,जम्मू कश्मीर में केंद्र सरकार की बड़ी पहल,दिनेश्वर शर्मा केंद्र सरकार के प्रतिनिधि नियुक्त,पूर्व आईबी चीफ हैं दिनेश्वर शर्मा,दिनेश्वर शर्मा को पूरी आजादी- राजनाथ सिंह,हुर्रियत से बातचीत से इनकार नहीं- राजनाथ सिंह,'दिनेश्वर शर्मा को कैबिनेट सचिव का मिलेगा दर्जा',J&K के युवाओं को समझाने की कोशिश- राजनाथ सिंह ,'अलगाववादियों से बातचीत का फैसला दिनेश्वर शर्मा करेंगे',केंद्र और राज्य को रिपोर्ट सौंपेंगे दिनेश्वर शर्मा,कश्मीर के लिए पीएम मोदी संजीदा- राजनाथ सिंह 

मऊ-आत्मदाह का प्रयास,सालों से वेतन न मिलने पर शिक्षक ने आत्मदाह प्रयास किया,पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार ,बीएसए आफिस में किया आत्मदाह का प्रयास ,मधुबन के फतेपुर लखनौर विद्यालय का है शिक्षक 

मुरादाबाद- सुरेश खन्ना सर्किट हाउस पहुंचे,नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सर्किट हाउस पहुंचे,भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुरेश खन्ना की बैठक शुरू,विभागीय अधिकारियों के साथ भी होगी मंत्री की बैठक,शाम 5 बजे मूंढापांडे हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए होंगे रवाना
 
चित्रकूट-रीता बहुगुणा जोशी का बयान,पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान,चित्रकूट ऋषियों मुनियों की धरती है-रीता ,सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है-रीता,श्रृंगवेरपुर का प्रदेश सरकार विकास कर रही है,बुन्देलखण्ड वीरता और शौर्य का इतिहास है-रीता,बुन्देलखण्ड को दिल्ली से जोड़ने का काम हो रहा है,चित्रकूट में 18 स्थलों के विकास की योजना है-रीता ,फसल ऋण मोचन के कार्यक्रम में बोली रीता बहुगुणा

पीलीभीत-नोडल अधिकारी ने बीसलपुर मंडी धान केंद्र पर मारा छापा,अधिकारियों को खामियां मिलने पर लगाई फटकार,बीसलपुर मंडी का मामला

बदायूं-जेल में बंदी की मौत,जिला जेल के बीमार बंदी की मौत,वजीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था बंदी,जुआ खेलने के आरोप में गया था जेल

लखनऊ-सीएम की मीटिंग,अमेरिकी कंपनियों से सीएम योगी की मीटिंग,एनेक्सी में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मीटिंग,यूएस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप के तहत मीटिंग 

लखनऊ-चिकित्सा शिक्षा विभाग का 6 माह का लेखा-जोखा पेश,चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने PC में दी जानकारी ,'चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए 10 कमेटियों का गठन','PGI में लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक सर्जरी भी जल्द होगी शुरू','बस्ती,फैज़ाबाद,फिरोजाबाद, शाहजहांपुर में मेडिकल कॉलेज बनेगा',बहराइच ज़िला,अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज-आशुतोष,'मेडिकल कॉलेजों में टीचर्स की कमी को किया जाएगा दूर',चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड का होगा गठन-आशुतोष टंडन 

लखनऊ- सेना में नेपाली घुसपैठ,आर्मी में नेपाली नागरिक की घुसपैठ का फिर खुलासा,UP ATS ने अवैध दस्तावेजों से भर्ती सैनिक को दबोचा,फर्जी दस्तावेजों से नेपाली नागरिक बन गया था भारतीय,5 लाख की घूस देकर सेना में भर्ती होने की बात कबूली,नेपाल का विष्णुलाल भट्टाराई दिलीप गिरि बनकर हुआ भर्ती ,UP ATS के रडार पर आए दो अन्य सैनिक छुट्टी लेकर फरार,नेपाल के रुपनदेई जिले के रहने वाले हैं तीनों सैनिक 

इलाहाबाद-गाजियाबाद तलब,हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के डीएम को किया तलब,2006 के सर्किल रेट की मूल पत्रावली के साथ किया तलब,हाईकोर्ट ने डीएम से मांगा व्यक्तिगत लफनामा,सर्किल रेट के बजाय सेक्टर रेट पर कैसे किया गया पुर्न आबंटन,मार्केट रेट न लेकर क्यों किया गया राजस्व का नुकसान,मामले की अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी

जौनपुर- 5 लोगों पर केस,जमीनी विवाद में मारपीट में पिता-पुत्र की मौत का मामला,पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार,मीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवा गांव का मामला

पीलीभीत- दबंगों की दबंगई,रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा,पीड़ित महिला ने थाने में लगाई न्याय की गुहार,बीसलपुर थाना क्षेत्र के रुरिया गांव का मामला

लखनऊ- डिप्टी CM ने किया लोकार्पण,डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मार्ग का हुआ लोकार्पण,उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने किया लोकार्पण,कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक रहे मौजूद,अम्बेडकर से हुसड़िया चौराहे तक डॉ. अखिलेश दास मार्ग,लखनऊ के पूर्व महापौर थे डॉ. अखिलेश दास गुप्ता

लखनऊ-सीएम की मीटिंग,6 बजे अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर बैठक ,अखाड़ा परिषद के नरेंद्र गिरी के साथ सीएम योगी की बैठक ,सीएम कार्यालय में होगी बैठक 

फैजाबाद- इलाज के दौरान एक की मौत,पूराकलंदर क्षेत्र के सड़क दुर्घटना का मामला,इलाज के दौरान एक युवक की लखनऊ में मौत,हादसे में मरने वालों की संख्या हुई दो, 5 का इलाज जारी,कल गंगौली के पास अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को था रौंदा

महराजगंज- मंत्री का दौरा,कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने की जनसभा ,बच्चो को स्कूल न भेजने वालो को जाना होगा जेल-राजभर,यूपी में तेजी से हो रहा है विकास कार्य-राजभर,सपा बसपा विकास विरोधी पार्टी- राजभर,मोदी,योगी की अगुवाई में हो रहा प्रदेश का विकास- राजभर   

देवरिया-13 SI को नई तैनाती,13 एसआई को मिली नई तैनाती,लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात थे 13 SI,SP ने कानून व्यवस्था को देखते हुए स्थानांतरण 

सोनभद्र-बेहोश मिली किशोरी,टैम्पों में बेहोशी की हालत में किशोरी मिली ,घर से कई दिनों से लापता थी किशोरी ,डायल 100 पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती ,पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार का मामला

मुरादाबाद-सुरेश खन्ना का बयान,नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का बयान,कांग्रेस पार्टी कंफ्यूज पार्टी है-सुरेश खन्ना,कांग्रेस, सपा, बसपा फूंका हुआ ट्रांसफार्मर हैं-सुरेश,अखिलेश यादव से यूपी नहीं संभाली गई-सुरेश खन्ना ,ताजमहल हमारी राष्ट्रीय धरोहर है -सुरेश खन्ना,पूरे देश में मोदी जी का डंका बज रहा है-सुरेश मोदी जी में पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया है-सुरेश 

फर्रुखाबाद-कैदी की मौत,सेंट्रल जेल में हुई कैदी की संदिग्ध हत्या,सुबह हुई थी दो कैदियों में कहासुनी,जालौन के कैदी ने की फर्रुखाबाद के कैदी की हत्या,जेल में गला दबाकर कैदी की हत्या की सूचना,जेल के अंदर पथराव, आधा दर्जन लोग घायल- सूत्र,कोतवाल और सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे मौके पर 

जौनपुर-फायरिंग,नाली के विवाद में फायरिंग से दहशत,पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया,खेतासराय थाना क्षेत्र की घटना

बलरामपुर-वेतन काटने का निर्देश,16 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश,समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियो पर कार्यवाई,अनुपस्थित अफसरों से स्पष्टीकरण भी तलब 

इलाहाबाद-रिवाल्वर बरामद,रिटायर्ड आईएएस एसपी सिंह की चोरी हुई रिवाल्वर बरामद,सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट के बाहर कार से चोरी हुई थी रिवाल्वर ,धूमनगंज के मुंडेरा इलाके से पकड़ा गया शातिर चोर 

इलाहाबाद-छात्र की गोली मारकर हत्या,शोध छात्र की गोली मारकर हत्या का मामला,प्रेमिका के पुराने प्रेमी ने दी थी हत्या की सुपारी ,रिटायर्ड दारोग़ा के बेटे ने करवाई सुपारी देकर हत्या ,पुलिस ने शूटर और आरोपी को किया गिरफ्तार ,गोली लगने से घायल शूटर अस्पताल में भर्ती,कैंट थाना क्षेत्र का था मामला 

लखनऊ-ईटीवी की खबर का बड़ा असर,इंटर कॉलेजों में फर्जी नियुक्तियों की जांच का मामला,अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा करेंगे नियुक्तियों की जांच निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने को कहा,5 महीने से DIOS,माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के बीच फंसी थी जांच ईटीवी ने उठाया था दोनों के बीच जांच फंसने का मुद्दा,कॉलेजों में शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में हुआ खेल,डीआईओएस ने मई में की थी जांच कराने की संस्तुति

रायबरेली-बाइक सवार बदमाशों ने की 35 हजार की लूट,गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के ड्राइवर से की लूट,सलोन क्षेत्र के पीरा नगर इलाके का मामला

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना

चित्रकूट-मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता अभियान का किया शुभारम्भ,पटेल चौराहे पर झाड़ू लगाकर सीएम ने किया शुभारम्भ,सीएम योगी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगाई झाड़ू,जय श्रीराम के नारे के साथ स्वच्छता अभियान शुरू हुआ,चित्रकूट में एलआईसी चौराहे पर चला स्वच्छता अभियान

चित्रकूट-स्वच्छता अभियान शुरू करने के बाद बोले सीएम योगी,सरकार स्वच्छता अभियान चला सकती है-सीएम,सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सबकी है,किसी वस्तु का उपयोग कर सड़क पर कूड़ा न फेंके-सीएम,घर का कूड़ा नालियों में न फेंके-मुख्यमंत्री योगी,स्वच्छ भारत सशक्त भारत अभियान का हिस्सा है-सीएम,सीएम ने लोगों को स्वच्छता अभियान की दिलायी शपथ,मंदाकिनी नदी को संतो के सहयोग से स्वच्छ रखने की अपील

लखनऊ-सपा अध्यक्ष ने साधा निशाना,अखिलेश यादव ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना,अपनी सरकार के काम के उद्घाटन का लगाया आरोप,इलाहाबाद के मेयो हॉल के कायाकल्प का मामला,डिप्टी सीएम ने मेयो हॉल में बैडमिंटन कोर्ट का किया था उद्घाटन

लखनऊ-सपा की प्रेस वार्ता,इविवि छात्रसंघ के पदाधिकारी सपा की प्रेस वार्ता में मौजूद,अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्र नेताओं का कराया परिचय,प्रदेश के आधा दर्जन कॉलेजों में जीते हैं सपा के छात्र नेता,इविवि छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव का बयान,हम सब अखिलेश जी के चेहरे पर चुनाव जीते हैं-अवनीश,सपा अध्यक्ष ने जीते छात्रसंघ अध्यक्ष को किया सम्मानित

नोएडा-नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर लगा भीषण जाम,कालिंदी कुंज पुल पर बस खराब हो जाने के चलते जाम,दीपावली की छुट्टी के बाद दिल्ली जाने वालों की भीड़,महामाया फ्लाईओवर,नोएडा,ग्रेटर नोएडा,एक्सप्रेस-वे पर जाम

लखनऊ-अगले 24 घंटे में आ रही है IPS ट्रांसफर एक्सप्रेस,प्रदेश के ढाई दर्जन से अधिक IPS के होंगे तबादले,कई जोन के एडीजी बदल रहे हैं,नए चेहरों को मिलेगी तैनाती,वेस्टर्न यूपी से लेकर पूर्वांचल तक कई बड़े कप्तान बदल रहे हैं,पिछली लिस्ट में साइड किए गए अफसरों को मिलेगी तैनाती,IPS ट्रांसफर लिस्ट सीएम का अनुमोदन मिलते ही होगी जारी

प्रतापगढ़-बेकरी की दुकान से सेंध लगाकर लाखों की चोरी,नगदी और लाखों का सामान चोरों ने किया चोरी,पीड़ित ने की शिकायत,पुलिस चौकी के पास हुई चोरी,लालगंज के रानीगंज कैथोला बाजार की घटना

आज़मगढ़-BSP की रैली कल,BSP सुप्रीमो मायावती की रैली कल,जोन इंचार्ज MLC दिनेश चंद्र ने रैली स्थल का किया निरीक्षण,रानी की सराय चेक पोस्ट मैदान में BSP की रैली कल

ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत,एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती,ग्रेटर नोएडा में नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र की घटना

मेरठ-डीसीएम की टक्कर से एक छात्रा की मौत, एक घायल,आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया,दौराला के सतकौती फ्लाईओवर की घटना

लखनऊ-निकाय चुनाव का आवेदन,प्रदेश भर में निकाय चुनाव के संबंध में लिए जाएंगे आवेदन,23 व 24 अक्टूबर को प्रत्येक जिले में लिए जाएंगे आवेदन,25-26 को नगर निगम और नगर पंचायतों को लेकर होगी बैठक,27 अक्टूबर को नगर निगमों को लेकर लखनऊ में होगी बैठक

संभल-बार बालाओं के ठुमके,जागरूकता कार्यक्रम में लगे बार बालाओं के ठुमके,भीड़ इकट्ठा करने के लिए कराया गया बार बलाओं का डांस,असमौली के रचैता गांव में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजियाबाद-हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी पर केस दर्ज,पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में दर्ज किया मुकदमा,शस्त्र लाइसेंस रद्द करने को सिहानी गेट पुलिस ने संस्तुति भेजी,दिवाली के दौरान खुद और बच्चों से करवाई थी हवाई फायरिंग

लखनऊ-तिथि बढ़ाई गई,सरकार ने तीसरी बार बढ़ाई मदरसों के ऑनलाइन की तिथि,अब 30 अक्टूबर तक अपना डाटा ऑनलाइन कर सकेंगे मदरसे,सभी अनुदानित 560 मदरसों ने अपना डाटा अपलोड किया,19213 मदरसों को मिली है मदरसा बोर्ड की मान्यता,16506 मदरसों ने अब तक अपना डाटा लॉक किया,मदरसों की मान्यता रद्द करने की ख़बरों को बोर्ड ने बताया भ्रामक

गोरखपुर-एसबीआई के ATM में चोरों ने की तोड़फोड़,चोरों ने कैश मशीन खोलने की कोशिश की,पुलिस और डॉग स्क्वॉयड टीम मौके पर,गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा की घटना 

गोंडा-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामाशीष मिश्र का निधन,लंबी बीमारी के बाद पैतृक गांव में हुआ निधन,भारत छोड़ो आंदोलन में कई बार जेल गए थे रामाशीष,कौंडिया थाना क्षेत्र के बिछुही गांव के थे रामाशीष

बदायूं-कादरचौक पुलिस और स्वाट टीम ने 9 लुटेरों को पकड़ा,6 बदमाश बदायूं और 3 बदमाश कासगंज के रहने वाले हैं,1 लाख रुपये और लूट का जेवर बदमाशों के पास बरामद,16 व 17 अक्टूबर को दो घरों में बंधक बनाकर हुई थी लूट,कादरचौक के लभरी गांव में बदमाशों ने वारदात की थी

बाराबंकी-तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में 3 लोग घायल,इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत, 3 की हालत गंभीर,रामसनेही घाट क्षेत्र में नारायण ढाबे के पास की घटना

हरदोई-आवास योजना में धांधली,प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का खुलासा,अपात्रों को आवास देने में धांधली की हुई पुष्टि,प्रधान और कोटेदार ने मिलकर कराई धांधली,जांच के बाद सीडीओ ने रिकवरी के दिए आदेश,हरियांवा ब्लाक के अरवा गजाधरपुर गांव का मामला

बिजनौर-करंट लगने से मजदूर की मौत,दूसरा झुलसा,मकान का लेंटर डालते समय हुआ हादसा,घायल मजदूर को मेरठ भेजा गया,अफजलगढ़ के गौहरबाग इलाके का मामला

वाराणसी-30 हजार रुपए घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार,एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल के घूस लेते पकड़ा,बड़ागांव के हरहुआ चौमुहानी गांव का लेखपाल अरेस्ट

इलाहाबाद-ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत,नाराज लोगों ने ड्राईवर को पीटकर पुलिस को सौंपा,ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की, प्रदर्शन जारी,मेजा थाने के पकरी सेवार गांव की घटना

अम्बेडकरनगर-जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली,गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल भेजा गया,बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा गांव की घटना

उन्नाव-ओवरटेक करते समय मारुति वैन पलटी,सात घायल,माती थाने के चकलवंशी की घटना ,दो की हालत गंभीर,मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे थे वैन में सवार लोग 

वाराणसी-तुलसीघाट पर नागनथैया,तुलसी घाट पर आज होगी नागनथैया,गोस्वामी तुलसीदास ने शुरु कराई थी नागनथैया,तुलसी घाट पर देशी विदेशी भक्त देखेंगे लीला,वाराणसी के तुलसीघाट पर होगा आयोजन

लखनऊ-निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज,कांग्रेस में कल से शुरु होगी मैराथन बैठक,मंडल वार प्रमुख कांग्रेसियों से राज बब्बर करेंगे बैठक,कई दिनों तक पार्टी कार्यालय में मंडल वार चलेगी बैठक

लखनऊ-चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन की प्रेस वार्ता आज,चिकित्सा शिक्षा विभाग का 6 माह का लेखा-जोखा करेंगे पेश,एनेक्सी के मीडिया सेंटर में 3 बजे होगी प्रेस वार्ता

गाजियाबाद-एक ही रात में तकरीबन 20 गाड़ियों की बैटरी की चोरी,सुबह जागने पर स्थानीय लोगों को चला पता,कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम इलाके का मामला

गोरखपुर-ग्राहक सेवा संचालक से लूट की वारदात,2.47 लाख की नगदी और लैपटॉप की लूट,बाइक सवार 3 बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार,गोला थाना क्षेत्र के रामगनगर की घटना

ललितपुर-प्रेमी युगल ने दी जान,फांसी के फंदे पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव,पूराकला थाना क्षेत्र के बेचनवारा गांव का मामला

लखनऊ-छठ पर्व की तैयारी शुरु,छठ पर्व को लेकर तैयारी हुई तेज,कल से शुरु होगा 4 दिन का छठ पर्व,पहले नहाय खाय के साथ होगी छठ पूजा की शुरुवात,26 और 27 को अस्ताचल और उदयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य,लक्ष्मण मेला छठ घाट पर होगा विशेष आयोजन

लखनऊ-छुट्टी लौटाने की गुजारिश,भोजपुरी समाज ने की सीएम से छठ की छुट्टी लौटाने की गुजारिश,छठ पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग,अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र,क्या छठ की छुट्टी लौटाएगी योगी सरकार?,4 महीने पहले सरकार ने की थी छुट्टियों में कटौती,अन्य छुट्टियों के साथ छठ की भी छुट्टी हुई थी खत्म

हाथरस-घर के सामने बैठने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट,दोनों पक्षों में जमकर चाकूबाजी और चलीं तलवारें,खूनी संघर्ष में एक युवक की मौके पर मौत,5 लोग गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर,सासनी क्षेत्र के मोहल्ला कस्बान की घटना 

कानपुर-तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलटी,आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से हुए घायल,घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया,नरवल थाने के ललईपुर गांव का मामला 

लखनऊ में छठ पूजा,छठ पूजा का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर को,लक्ष्मणमेला मैदान में छठ घाट पर होगा आयोजन,विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में होगी छठ पूजा,डिप्टी सीएम केशव मौर्या, दिनेश शर्मा होंगे शामिल,,मंत्री सर्य प्रताप शाही,धर्मपाल सिंह भी लेंगे भाग,केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला भी रहेंगे मौजूद,स्वामी प्रसाद मौर्या,जगदंबिका पाल,बृजेश पाठक रहेंगे,आशुतोष टंडन,महेंद्र सिंह,अशोक बाजपेयी लेंगे भाग

लखनऊ-यूपी में बड़े शहरों का तापमान,लखनऊ में अधिकतम पारा 35 डिसे. न्यूनतम 19 डिसे.,वाराणसी में अधिकतम पारा 35 डिसे. न्यूनतम 19 डिसे.,आगरा में अधिकतम पारा 37 डिसे. न्यूनतम 18 डिसे.,कानपुर में अधिकतम पारा 37 डिसे. न्यूनतम 18 डिसे.,इलाहाबाद में अधिकतम पारा 36 डिसे. न्यूनतम 20 डिसे.,गोरखपुर में अधिकतम पारा 34 डिसे. न्यूनतम 19 डिसे.,मेरठ में अधिकतम पारा 35 डिसे. न्यूनतम 17 डिसे.,झांसी में अधिकतम 38 डिसे. न्यूनतम 21 डिसे.