tikhiawaz24.in

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

स्थानीय निकाय चुनाव की प्रत्याशियों के लिए मंथन जारी

लखनऊ-निकाय चुनाव पर मंथन,स्थानीय निकाय चुनाव की प्रत्याशियों के लिए मंथन जारी,निकाय चुनाव के लिए जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज,सभी जिलों में प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक,बीजेपी के नगर निगमों, जिलों के चुनाव प्रभारी जिलों में मौजूद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी गाजियाबाद की बैठक में,महामंत्री विजय बहादुर पाठक में मेरठ में ले रहे बैठक,महामंत्री अशोक कटारिया लखनऊ जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में,महामंत्री पंकज सिंह बरेली जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मौजूद,सलिल विश्नोई वाराणसी में और राम नरेश अग्निहोत्री गोरखपुर में मौजूद,सभी 16 प्रभारी ले रहे आज जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भाग

वाराणासी-एसके अग्रवाल का बयान,राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक,एसके अग्रवाल ने तीन मंडल की समीक्षा बैठक किया,लॉ एन्ड ऑर्डर को लेकर बैठक में की चर्चा,राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल का बयान,48 घण्टे पहले शराब की दुकान बंद रहेंगी-एसके,'मतदान के 48 घण्टे पहले शराब की दुकान बंद रहेंगी','मतगणना के दिन भी बंद रहेगी शराब की दुकाने बंद रहेंगी','सीमा पर बाहरी लोगों के आने जाने वालों पर ध्यान रखा जाएगा','जिन लोगो के पास असलहे है उनको जमा करवाए जाएंगे',असलहों के दुकानों की चेकिंग करवाई जाएगी-एसके अग्रवाल,टेक्नोलॉजी का प्रयोग जितना हो सकता है हम करेंगे-एसके,'प्रदेश में 10 प्रतिशत पोलिंग बूथ अति संवेदनशील है',जरूरत पर ड्रोन,सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी,'प्रशासन किसी दबाव में रहकर काम नहीं करेगा','कोई किसी भी पार्टी से हो उसकी बात सुनी जाएगी',वाराणसी जोन कैमरे की जरूरत होगी -एसके अग्रवाल,'वाराणसी में CCTV कैमरा लगाना है प्रशासन लगाएगा'

लखनऊ-कुख्यात लुटेरा गैंग गिरफ्तार,गाजियाबाद का कुख्यात लुटेरों का गैंग लखनऊ में गिरफ्तार,गाजियाबाद से हटकर राजधानी लखनऊ में बनाया था ठिकाना,अलीगंज इलाके से 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,1.40 लाख कैश,10 मोबाइल और 2 बाइक बरामद,शातिर गैंग ने प्रदेश भर में लूट की 60 घटनाओं को कुबूला,2017 में महानगर में व्यापारी से हुई 5 लाख की लूट को भी कुबूला,अलीगंज थाना क्षेत्र के खदरा में किराए के मकान में रह रहा था गैंग

लखनऊ-जफरयाब जिलानी का बयान,श्री श्री रविशंकर के बयान पर बोले जफरयाब जिलानी,बातचीत, मध्यस्थता से ये मसला हल नहीं हो सकता-जिलानी,बोर्ड के सदस्य मध्यस्थता को तैयार नहीं हैं-जफरयाब,श्री श्री रविशंकर को बोर्ड को लिखनी चाहिए अपनी मंशा-जिलानी,मुस्लिम पक्ष मस्जिद के सरेंडर को तैयार नहीं-जफरयाब,बोर्ड के एक सदस्य की एक कार्यक्रम में श्री श्री से हुई थी मुलाकात,बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक हैं जिलानी

दिल्ली-कमाल फारूकी का बयान,बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामले में बातचीत के लिए तैयार बोर्ड,ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बातचीत के लिए तैयार-फारूकी,लेकिन तय होना चाहिए एजेंडा-कमाल फारूकी,मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मेंबर कमाल फारूकी का ETV से बयान

दिल्ली-बदरूद्दीन अजमल का बयान,मेंबर पार्लिमेंट बदरुद्दीन अजमल का बयान,बाबरी मस्जिद-राम मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है-बदरूद्दीन,अब तक बातचीत होती रही है ना काम,अदालत का फैसला मानेंगे,अगर बाहर मसले का हल हो सकता है तो अच्छी बात है-बदरूद्दीन

बंगलुर-श्री श्री का बयान,बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि मामले में दोनों पक्षों से हुई मुलाकात-श्री श्री,इस मामले में मैं स्वेच्छा से मध्यस्थता को तैयार हूं-श्री श्री,6 अक्टूबर को दोनों पक्षों से श्री श्री की दोनों पक्षों से हुई थी मुलाकात,मुलाकात के बाद बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर ने दिया था बयान

गोंडा-मंत्री की गाड़ियों की होगी जांच,DM ने मंत्री के काफिले की सभी गाड़ियों की जांच के दिए आदेश,मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफ़िले की गाड़ियों की होगी जांच,मंत्री के काफिले की सभी गाड़ियों का होगा तकनीकी परीक्षण,कल गोंडा में मंत्री के काफ़िले की गाड़ियों से हुई थी बच्चे की मौत,सीएम योगी ने गंभीरता से मामले की जांच के दिए थे आदेश,मंत्री की संवेदनहीनता की ETV ने प्रमुखता से दिखाई थी खबर,बच्चे को कुचलने के बाद भी नहीं रूका था मंत्री का काफिला

लखनऊ- पैटर्न, सिलेबस जारी,शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस जारी,बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया पैटर्न और सिलेबस,प्राइमरी स्कलों में भर्ती के लिए 3 घंटे की होगी लिखित परीक्षा,150 अंक के प्रश्नपत्र में देने होंगे 150 सवालों के जवाब,दिसंबर में हो सकती है शिक्षक भर्ती परीक्षा,68500 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती का है प्रस्ताव

मेरठ-कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचीं रीता बहुगुणा,चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से रीता बहुगुणा मिलीं,BJP विधायक की ताज पर टिप्पणी पर बोलीं रीता बहुगुणा,उत्तर प्रदेश की धरोहर है ताज,सरकार करेगी विकास-रीता 

इलाहाबाद-मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान,'श्रम विभाग गरीब बेटियों की करायेगा शादी','इलाहाबाद में 9 दिसम्बर को होगा सामूहिक विवाह','250 गरीब बेटियों की करायी जायेगी शादी','परेड ग्राउंड में आयोजित होगा सामूहिक विवाह समारोह' 

चंदौली-रास्ते के विवाद में डबल मर्डर की वारदात,रास्ते के विवाद में 2 पक्षों में हुई फायरिंग,गोली लगने से बच्चा समेत 2 लोगों की मौत,फायरिंग में 2 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की घटना

लखनऊ-प्रशासन की लापरवाही,प्रशासन की लापरवाही से टूट गई उम्मीदवारों की उम्मीद,सालों से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की उम्मीद पर फिरा पानी,5 साल तक अपने-अपने चुनाव क्षेत्र की उम्मीदवारों ने छानी खाक,वोटर लिस्ट से कटा नाम,इलेक्शन कंट्रोल रुम का लगा रहे चक्कर,बीएलओ ने भी पल्ला झाड़ा,इलेक्शन अफसरों पर फोड़ा ठींकरा,1 नवंबर से लखनऊ में नॉमिनेशन,लिस्ट में प्रत्याशी का ही नाम नहीं 

आगरा-टैंपो चालक और सवारियों में जमकर मारपीट,सवारियां बैठाने को लेकर जमकर चले लात घूसे,मारपीट की लाइव तस्वीरे कैमरे में कैद,न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कमलानगर की घटना

मथुरा-एम्बुलेंस न मिलने पर प्रसूता ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म,परिजन प्रसूता को बाइक पर ले जा रहे अस्पताल,जच्चा, बच्चा दोनों सुरक्षित,निजी अस्पताल में भर्ती,राया क्षेत्र के सोनई गांव के पास का मामला

बिजनौर-पंचायत का तुगलकी फरमान,लड़की को भगाने पर पंचायत का तुगलकी फरमान,भरी पंचायत में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की जमकर पिटाई की,प्रेमी के गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया,बड़ापुर थाना के इस्लामाबाद इलाके का मामला

आजमगढ़-बस और जीप की टक्कर,रोडवेज बस और जीप की टक्कर,5 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती,रानी की सराय थाना क्षेत्र के बलइसा बाजार की घटना

बांदा-कुएं में मिला शव,जंगल के कुएं में अज्ञात किशोरी का शव मिला,पुलिस ने शव को निकलवाकर शुरु की छानबीन,हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका,पलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव की घटना 

मुरादाबाद-पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा,चोरी की 5 बाइकें बरामद, तीन वाहन चोर गिरफ्तार,दिल्ली-एनसीआर में बाइक चुराते थे आरोपी बदमाश,पाकबाड़ा थाना क्षेत्र में बाइक बेचते पकड़े गए बदमाश

लखनऊ-तालाबंद मकान से चोरों ने की लाखों की चोरी,परिवार तालाबंद कर गया घूमने,लौटने पर खुलासा,गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विनीतखंड की घटना

उन्नाव-आसीवन पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा,5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग के चलते पति की पत्नी और प्रेमी ने की थी हत्या,20 अक्टूबर को हत्या कर आसीवन के बाग में फेका था शव

बरेली-तंबाकू उधार न देने पर दम्पति को मारी गोली,गंभीर हालत में दंपति निजी अस्पताल में भर्ती,बीती रात दबंगों ने दबंगों ने मारी गोली,बिथरी थाना क्षेत्र के तिरकुनिया गाँव की घटना

भदोही-फर्जी कागजात पर नौकरी कर रहा सहायक अध्यापक बर्खास्त,बीएसए ने आरोपी सहायक शिक्षक को किया बर्खास्त,ज्ञानपुर के दशरथपुर पलवार में तैनात था सहायक अध्यापक,BSA ने ABSA को दिया मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश

सहारनपुर-पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार,1 होमगार्ड,3 बर्खास्त होमगार्ड समेत 5 लुटेरे गिरफ्तार,पुलिस की वर्दी ,लाइसेंसी पिस्टल,लग्जरी कार बरामद,3 तमंचे ,15 हज़ार कैश भी पुलिस ने किया गिरफ्तार,नागल थाना क्षेत्र के सिगड़ी से हुई गिरफ्तारी 

सहारनपुर-3 बदमाश गिरफ्तार,सरसावा पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार,3 बाइकें,3 तमंचे, 15 कारतूस,डोडा पोस्त बरामद

पीलीभीत-16 बाइकें बरामद,3 आरोपी गिरफ्तार,स्कॉर्पियो,धान भरी ट्रैक्टर-ट्राली भी बरामद,निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने की बरामद,माधोटांडा क्षेत्र के खजुरिया मझारा का मामला

फैजाबाद-14 कोसी परिक्रमा सकुशल संपन्न,लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा,20% श्रद्धालु अभी भी अयोध्या फैजाबाद में मौजूद,अब 31 अक्टूबर की पंचकोसी परिक्रमा पर प्रशासन की नजर

देवरिया-सरयू नदी में नहाने गई युवती डूबी,गोताखोर युवती की तलाश में जुटे,बरहज थाने के रामघाट का मामला

सीतापुर-पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार,चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की थी हवाई फायरिंग,पुलिस ने घेराबंदी करके दोनो बदमाशों को दबोचा,तमंचा, नगदी,एटीएम,चेकबुक,कारतूस बरामद,शहर पुलिस ने शिवपुरी से बदमाशों को दबोचा

कुशीनगर-महिला की हत्या का मामला,महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला,पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया,सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी महिला,तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के सुन्दिया गांव का मामला

चंदौली-रास्ते के विवाद में 2 पक्षों में फायरिंग,फायरिंग में 4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,कंदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की घटना

बांदा-तेज़ रफ्तार बोलेरो से कुचलकर वृद्धा की मौत,आरोपी ड्राइवर बोलेरो छोड़कर मौके से फरार,बबेरु कोतवाली क्षेत्र के कुमरहनी गांव की घटना 

उन्नाव-जीजा ने साले को गोली मारकर की हत्या,आरोपी जीजा फरार,पुलिस मौके पर पहुंची,सदर कोतवाली क्षेत्र के टीकरगढ़ी गांव की घटना

सोनभद्र-ट्रक की चपेट में आने से सिपाही की मौत,बलिया का रहने वाला था मृतक सिपाही,घोरावल थाने में तैनात था मृतक सिपाही पतिराज चौधरी,घोरावल थाने के सामने हुई दर्दनाक घटना

बरेली-जमीनी विवाद में दो भाइयों में मारपीट,फायरिंग,फायरिंग में गोली लगने से 2 लोग घायल,गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया,फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र के बसरिया गांव का मामला

महराजगंज-भारत-नेपाल सीमा पर दो पशु तस्कर गिरफ्तार,मवेशियों की तस्करी करने जा रहे थे तस्कर,सोनौली सीमा पर एसएसबी को मिली सफलता

हापुड़-पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,30 पेटी हरियाणा मार्का शराब कार से बरामद,शराब तस्करी कर हापुड़ में करते थे सप्लाई,हाफिजपुर पुलिस ने की तस्करों की गिरफ्तारी 

कुशीनगर-ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए किशोर की मौत,आक्रोशितों ने तमकुही-समउर मार्ग किया जाम,पटहेरवा थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार की घटना

आगरा-थाने में बेहोश पड़ी महिला का वीडियो वायरल,मारपीट के मामले में शिकायत करने गई थी थाने,कई घंटो तक लहू लुहान हालत में पड़ी रही महिला,वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भेजा अस्पताल,एत्माउौदला थाना के नगला देवजीत गांव का मामला

पीलीभीत-पिता को मारी गोली,जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को अस्पताल भेजा गया,पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के तकियादिनार का मामला

अलीगंज BMC गेट पर तड़पती रही महिला

लखनऊ-राजबब्बर के खिलाफ वारंट,यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के खिलाफ वारंट जारी,सीजेएम कोर्ट ने जारी किया राज बब्बर के खिलाफ वारंट,२ मई 1996 को मतदान के दौरान मारपीट का मामला,राज बब्बर पर चुनाव अधिकारी से मारपीट की रिपोर्ट हुई थी,सरकारी कार्य में बाधा डालने का राज बब्बर पर है आरोप,सेवन सीएलए रिपोर्ट में मामले में पुलिस लगा चुकी है चार्जशीट

लखनऊ-नहीं मिला इलाज,अलीगंज BMC गेट पर तड़पती रही महिला,नहीं मिला इलाज,प्रसव पीड़िता को बाहर कर कर्मचारियों ने बंद किया गेट,बीएमसी के सीएमएस ने भी स्विच ऑफ किया मोबाइल,प्रसव पीड़िता को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

वाराणसी-हास्टल में शराब,BHU केंद्रीय कार्यालय के पास हॉस्टल में मिली शराब की बोतलें,२ लोग शराब पीते पकड़े गए,हॉस्टल का कमरा सील, जांच जारी,भू प्रशासन परिसर में शराब मुक्ति के लिए चला रहा अभियान,हॉस्टल में लोगों के शराब पीने की सूचना पर हुई थी औचक चेकिंग

लखनऊ-सीएम का हिमाचल दौरा,मुख्यमंत्री योगी का 2 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से,२९ और 30 अक्टूबर को हिमाचल में रहेंगे सीएम योगी,हिमाचल में BJP के प्रचार अभियान को गति देंगे सीएम  

इलाहाबाद-पुलिस विभाग में अनिवार्य सेवा निवृत्ति पर हाईकोर्ट से रोक,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगायी अनिवार्य सेवा निवृत्ति पर रोक,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से किया जवाब तलब,५० वर्ष की आयु पूरा करने पर दी गई थी सेवा निवृत्ति,बिना स्क्रीनिंग कमेटी बनाये सेवा निवृत्ति देने का आरोप
११ सितम्बर 2017 को राज्य सरकार ने जारी किया था आदेश नवम्बर के तीसरे हफ्ते में होगी मामले की अगली सुनवाई

देवरिया-मनी एक्सचेंज के मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया,३ लाख इंडियन,1.5 लाख विदेशी करेंसी लूटी,बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम सलेमपुर कोतवाली के सोहनाग का मामला

सोनभद्र-मजदूर की मौत,बालू लदी ट्रक पलटने से दबकर मजदूर की मौत,जुगैल थाना क्षेत्र के खेवन्धा इलाके की घटना

रामपुर-वैन लूट का खुलासा,कोरियर वैन लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा,२ बदमाश अरेस्ट, लूट का 1.70 करोड़ का माल बरामद,आरोपियों के पास पिस्टल और तमंचा बरामद,कोरियर वैन रुद्रपुर से दिल्ली के लिए हुआ था रवाना,बिलासपुर पुलिस ने कुआं खेड़ा के जंगल से किया अरेस्ट

लखनऊ-CM योगी का बयान,गुलदस्ते की जगह किताब देने की प्रथा सराहनीय-सीएम,पीएम मोदी ने बहुत अच्छी परम्परा शुरू की-मुख्यमंत्री,अटल जी ने कहा-भारत जमीन का टुकड़ा नहीं राष्ट्रपुरुष है-सीएम,एक तरफ वो लोग जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं-मुख्यमंत्री

जौनपुर-दो बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत,दो अन्य लोग घायल,अस्पताल रेफर किए गए,जफराबाद थाने के राजेपुर तिराहे की घटना

रामपुर-वक्फ अदालत बन्द,सपा सरकार में रामपुर में खुला यूपी वक्फ न्यायालय हुआ बन्द,सरकार ने रामपुर के वक्फ कोर्ट को बंद करने का दिया आदेश,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुकदमों की होती थी सुनवाई,सभी जिलों के मुक़दमे अब लखनऊ में सुने जाएंगे

बांदा-दबंग ने मारी गोली,शराब के नशे में दबंग ने 2 युवकों को मारी गोली,गंभीर हालत में दोनो युवक कानपुर रेफर,आरोपी फरार,मरका थाना क्षेत्र के बभरौला गांव की घटना

मथुरा-दो पक्षों में फायरिंग,जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग,एक युवक गोली लगने से घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के छरौरा गांव की घटना

मथुरा-चौधरी का बयान,कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का बयान,मथुरा में 2 तीर्थ स्थल घोषित होने पर बोले मंत्री,'अयोध्या,इलाहाबाद,काशी को तीर्थ स्थल घोषित करने में समस्याएं','कई समस्याओं,कारणों के चलते नहीं घोषित कर सकते तीर्थस्थल',बाधाएं और कारण दूर होने पर CM घोषित करेंगे तीर्थ स्थल-लक्ष्मी,'CM काशी,इलाहाबाद और अयोध्या को भी तीर्थस्थल घोषित करेंगे','पौराणिक मान्यताओं के आधार पर ब्रज भूमि का सर्वाधिक महत्व',ब्रज के महत्व के चलते 2 स्थानों को तीर्थ स्थल घोषित किया गया

मेरठ-व्यापारी की गोलियों भूनकर हत्या से सनसनी,मुख्बिरी के शक में हुई हत्या की वारदात,गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा,पुलिस ने 2 नामजद लोगों पर दर्ज किया केस,लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी की घटना

मुरादाबाद-राधे मां पहुंची शहर में,राधे मां पहुंची मुरादाबाद शहर में,बाजार में घूम-घूम कर भक्तों को दिया आर्शीवाद,जनरल स्टोर से लेकर कास्मेटिक दुकान तक गई राधे मां,राधे मां को देखने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़,राधे मां के चलते भीड़ भरे बाजार में बने जाम के हालात

संतकबीरनगर-विवाहिता की मौत,संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया मारने का आरोप,शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना

मुरादाबाद-लश्कर आतंकी का मामला,लश्कर आतंकी फरहान अहमद की गिरफ्तारी का मामला,पुलिस ने फरहान और उसकी पत्नी के बैंक खाते किए सीज,नोटबन्दी में खातों से करोड़ों रूपये विदेश भेजने की आशंका,हवाला के जरिये भी विदेशों से फरहान ने मंगाई बड़ी रकम,पुलिस को फरहान की सीडीआर जांच में मिले अहम सबूत,आधा दर्जन देशों में होती थी फरहान की बातें,पुलिस को फरहान के घर से मिले अहम दस्तावेज,कई स्थानीय नेताओं के साथ फरहान की थी नजदीकी

महोबा-श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबी,पूजा पाठ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की नाव डूबी,कल्याण सागर तालाब में 9 लोगों से भरी नाव डूबी,गोताखोर मौके पर लोगों को निकालने में जुटे,4 पुरूष, 4 महिलाएं और एक मासूम बच्चा डूबा,नाविक फरार, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया,मुंडन संस्कार को जा रहे मासूम बच्चे की मौत,मृतक के परिजनों ने नाविक को बेरहमी से पीटा,नाव डूबने से मासूम की हुई मौत,शहर कोतवाली क्षेत्र में कल्याण सागर की घटना 

लखनऊ-नामांकन शुरू,नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का नामांकन,आज से शुरू हुई 24 जिलों के लिए नामांकन प्रक्रिया,आरओ ने जारी की नामांकन की अधिसूचना,आज बंद हैं कोषागार,सोमवार से भरे जाएंगे पर्चे,5 नगर निगम,71 नगर पालिका परिषद के लिए नामांकन,154 नगर पंचायतों के लिए भी आज से भरे जाएंगे पर्चे,पहले चरण में 230 निकायों के लिए होगा चुनाव,4095 वॉर्डों में पार्षद के साथ निकाय प्रमुख के लिए मतदान

वाराणसी-21.5 करोड़ की हेरोइन पकड़ी,21.5 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार,डीआरआई की टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के पास दबोचा,प. बंगाल से लाकर कई राज्यों में करते थे सप्लाई,लखनऊ जाते वक्त डीआरआई टीम ने तीनों को दबोचा,7 किलो हेरोइन के साथ 3 तस्करों को DRI ने किया अरेस्ट

औरैया-युवती का क्षतविक्षत शव मिला,युवती का सिर और हाथ कटा शव मिलने से सनसनी,रेप के बाद युवती की हत्या की आशंका,युवती की दोनों हाथेलियां और सिर गायब,शहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव की घटना

लखनऊ-अखिलेश पार्टी दफ्तर में,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी दफ्तर में मौजूद,निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद,प्रत्याशियों के नाम पर सपा में आखिरी चर्चा जारी,टिकटों पर आखिरी फैसला लेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश

कानपुर-सपा विधायक की फैक्ट्री में संदिग्ध हालत में गार्ड की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा और तोड़फोड़,फैक्ट्री के बाहर शव रखकर परिजन कर रहे जमकर हंगामा,बिठूर थाना क्षेत्र के रामनगर में है विधायक की फैक्ट्री

लखनऊ-PAC का प्लाटून कमांडर लूट में पकड़ा गया,चेकिंग के नाम पर कार सवार दंपति से की थी लूट,गोसाईगंज पुलिस ने कमांडर को अरेस्ट कर भेजा जेल,ट्रैफिक दरोगा की वर्दी पहन करता था लूट की वारदात

लखनऊ-12 हजार का ईनामी बदमाश राम आसरे गिरफ्तार,वाराणसी के कैंट इलाके से STF ने किया अरेस्ट,गोरखपुर,देवरिया में दर्ज है लूट,डकैती के कई केस,23 अगस्त 2016 को पेशी से फरार हुआ था आरोपी

लखीमपुर-गायत्री परिवार का 108 कुण्डीय यज्ञ का समापन आज,108 हिन्दू मुस्लिम कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह,ईको फ्रेंडली भोजनालय,स्वच्छता का भी सन्देश,जिले और आसपास से हजारों गायत्री भक्त कर रहे शिरकत

अम्बेडकरनगर-अकबरपुर-मालीपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन टूटी,टूटी रेल लाइन की मरम्मत का काम जारी,मरम्मत कार्य के चलते साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया

लखनऊ-मोहनलालगंज CHC का CMO लखनऊ ने किया दौरा,मरीजों का खाना खा ले रहे CHC के ज़िम्मेदार,आधा लीटर की जगह 200 ml दूध मिल रहा मरीजों को,मरीजों को दिए जाने वाले नाश्ते में भी मिली कटौती,CMO ने सीएचसी अधीक्षक को लगाई फटकार,मोहनलालगंज CHC में मिला गंदगी का अंबार

अयोध्या-श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा,14 कोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की परिक्रमा,लाखों श्रद्धालुओं ने नया घाट पर पूरी की परिक्रमा,पूरा करने के बाद सरयू में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

ग्रेटर नोएडा-युवक की हत्या,युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या से सनसनी,अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत,दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर रोड की घटना

संभल-राशन की दुकान को लेकर दो पक्षों में बवाल,दोनों पक्षों में जमकर मारपीट,पथराव,6 घायल,हयातनगर थाना क्षेत्र को जोगीपुर गांव में बवाल 

आजमगढ़-6 लाख का 64 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद,मकान में छापेमारी के दौरान बरामदगी,2 गिरफ्तार,अतरौलिया थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव का मामला

भदोही-डीघ ब्लाक के मरसड़ा गांव में शौचालय निर्माण घोटाला,डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलंबित,जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान के अधिकार किये सीज,6 लाख रुपए का शौचालय निर्माण में किया घोटाला

फर्रुखाबाद-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी,जिला अस्पताल में युवक का चल रहा इलाज,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगानगर की घटना 

फर्रुखाबाद-आधा दर्जन बालू लदी बैलगाड़ियां पुलिस ने पकड़ी,सभी बालू लदी बैलगाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया,मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गंगा दरवाजे का मामला 

बागपत-युवक का अपहरण कर हत्या से सनसनी,8 दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव,परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किया प्रदर्शन,बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी की घटना

बांदा-घरेलू विवाद में युवक ने नदी में लगाई छलांग,युवक को मछुवारों ने बचाया,जिला अस्पताल में भर्ती,शहर कोतवाली के भूरागढ़ केन नदी पुल की घटना 

हमीरपुर-पानी के संकट से लोग परेशान,जल निगम के लगाए गए दर्जनों हैण्डपम्प खराब,जिला प्रशासन टैंकरों से पहुंचा रहा लोगों को पानी,हमीरपुर के कुरारा कस्बे का मामला

बांदा-घरेलू विवाद में युवक ने नदी में लगाई छलांग,स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकाला,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती,शहर के भूरागढ़ केन नदी पुल की घटना

कानपुर देहात-कोर्ट का सख्त आदेश,इलाहाबाद एसपी ट्रैफिक का वेतन रोकने का आदेश,दहेज हत्या के मामले में कोर्ट में पेश न होने पर दिया आदेश,फास्ट ट्रैक कोर्ट ने SP ट्रैफिक का वेतन रोकने का दिया आदेश,2013 में सट्टी थाने के एक दहेज हत्या के मामले में थे विवेचक

आजमगढ़-बिल्डर अखिलेश गौतम हत्याकांड का खुलासा,आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वाल्वर के साथ भाई अरविन्द गौतम गिरफ्तार,भाई ने ही दर्ज कराई थी अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध FIR,बरदह थाना क्षेत्र के नरमे गांव में की घटना

मेरठ-पुलिस का खुलासा,आधे-अधूरे तथ्यों के साथ खुलासा करेगी मेरठ पुलिस,1 आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अभी भी फरार,पुलिस को फोन करने के बाद भी नहीं मिली थी मदद,पुलिस के खुलासे पर पीड़ितों की निगाह टिकीं,मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का मामला

कानपुर-मैच टिकट की ब्लैकिंग,ग्रीन पार्क के बाहर टिकट और 'पास' हो रहे ब्लैक,भारत-न्यूजीलैंड के बीच 1.30 बजे से होना है मैच,इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के टिकट हो रहे ब्लैक,ऑनलाइन हुई है क्रिकेट मैच के टिकट की बुकिंग

सुल्तानपुर-रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से लाखों की चोरी,घर में तालाबंद कर रिश्तेदारी में गया था परिवार,बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर की लाखों की चोरी,नगर कोतवाली के पुरानी बाजार का मामला

लखनऊ-CM के निर्देश पर अभियान,CM के निर्देश पर आगरा में चला लपकों के खिलाफ अभियान,आगरा में पहले दिन 64 लपकों के खिलाफ कार्रवाई की गई,दौरे में CM योगी ने लपकों,पंडों को लेकर जाहिर की थी चिंता,CM के निर्देश पर आगरा पुलिस का लपकों के खिलाफ अभियान

उन्नाव-हाईटेंशन लाइन गिरने से महिला की मौत,खेत में काम करते वक्त विद्युत लाइन गिरने से मौत,अजगैन थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव की घटना

इटावा-ऋण प्रमाण पत्र के लिए किसान से लेखपाल ने मांगी घूस,किसान से सुविधा शुल्क के नाम पर लेखपाल ने मांगी 10 % घूस,पीड़ित किसान ने DM से लगाई गुहार,भरथना तहसील के मामला

आज़मगढ़-संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत,बड़े भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,मृतक युवक को हाल ही में फोरलेन मुआवजे का मिला था पैसा,देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बे की घटना 

बुलन्दशहर-चोरी के आरोप में पुलिस उत्पीड़न से तंग मज़दूर ने दी जान,चोरी के आरोप में कल घर से उठा ले गई थी पुलिस,पिटाई के बाद 20 हज़ार लेकर छोड़ने का पुलिस पर आरोप,ग्रामीण शव को खेत में रखकर कर रहे हंगामा,सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के अंधेल की घटना

महोबा-डंपर-टैक्सी में टक्कर,10 लोग घायल,सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,कबरई क्षेत्र के कानपुर-सागर हाईवे की घटना 

मथुरा-पैसों के विवाद में दोस्तों ने युवक को मारी गोली,युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,मथुरा में माठ थाना क्षेत्र की घटना

मऊ-पुलिस पिटाई का वीडियो वायरल,छापा मारने पहुंची पुलिस से उलझा नशे में धुत युवक,अभद्रता करने पर पुलिस ने युवक को जमकर पीटा,घोसी कोतवाली के जामडीह अम्बरपुर गांव का मामला

लखनऊ-छठवीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में 1 सप्ताह से लापता,परिजनों ने पारा थाने में दर्ज कराया केस,अपहरण की आशंका,पारा थाना क्षेत्र के तिकोनिया कॉलोनी का मामला 

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

राज्यपाल राम नाईक ने आज वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा पध्दति विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

जौनपुर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षा पध्दति विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होने सभा को सम्बोद्यित करते हुए कहा कि  विश्वविद्यालय मे शिक्षा हालात सुधारने के लिए शैक्षिक कलेंडर जारी होने चाहिए। शिक्षा में हमेशा नई- नई विषयों को जोड़ना चाहिए। महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया और कहा  कि इंसान को तरक्की के लिए हमेशा सजग रहने की जरुरत है। इसलिए लोगों को हमेशा चलते रहना चाहिए। मंच से उतरने के बाद पत्रकारो से बातचीत में कहा कि ताज महल दुनिया की दृष्टिकोण से भारत का भूषण है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी स्पष्ट कर दिया है कि ताज हमारी धरोहर है। यदि कोई उपेक्षा करता है। यह नमक डालने का काम करता है जिसकी उसकी निंदा होनी चाहिए। 
सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय वाराणसी के कुलपति द्वारा की गई कर्मचारियों की नियुक्ति  पर रोक लगाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरे द्वारा और यूजीसी द्वारा कुछ गाईड लाईन दिया गया था लेकिन मेरे दिये गये गाईड लाईन की उपेक्षा करते हुए नियम विरूद्ध तरीके से पुराने विज्ञापन के अधार पर इण्टर व्यू लिया जा रहा था। मैंने कल ही इस पर रोक लगा दिया है। अब प्रदेश में आर्दश आचार संहिता लग गयी है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी।

विशिष्ट अतिथि  बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रमेश चंद्रा ने कहा कि पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था बदलाव के राह पर हैl हम विश्व में टॉप फाइव पर आने के इच्छुक हैं lइसके लिए हमें कड़ी मेहनत की जरूरत है।  उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और शासन की नीतियों का वर्णन करते हुए दोनों के बीच सामंजस्य पैदा करने की जरूरत पर बल दिया।  उन्होंने कहा  कि   मानदेय शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता को नहीं बढ़ाया जा सकता।  

विशिष्ट अतिथि कार्य परिषद के सदस्य डॉ दीनानाथ सिंह ने कहा कि शिक्षा मन का भाव हैl यह जब मन में सार्थक भाव आता है तो सृष्टि होती है।  lपंडित दीनदयाल उपाध्याय को उन्होंने मनीषी बताते हुए कहा कि  प्रतिभाशाली  छात्र होते हुए भी उन्होंने अपनी सारी डिग्रियों को ढिबरी में जला कर  देश के पुनर्निर्माण  में लग गए।   उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के लिए सुसंवाद का होना जरूरी है नहीं तो उसके मूल्य मर जाएंगेl

अतिथियों का स्वागत करते हुए  कुलपति प्रोफेसर डॉ  राजाराम यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियों को अर्जित कर रहा है। देश का  यह पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जहां शोध की गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय ने अपने स्रोत से पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप की व्यवस्था की है। परिसर में सांस्कृतिक एवं नैतिक संचार हेतु श्री  राम कथा प्रवचन का आयोजन करने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि  यहां के विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाय। इसके लिए शीघ्र ही नए पाठ्क्रम प्रारम्भ किये जा रहे हैं। 
धन्यवाद ज्ञापन सम्मेलन के संयोजक डॉक्टर अविनाश पाथर्डीकर एवं संचालन मीडिया प्रभारी डॉ मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर बी.बी. तिवारी,डालमिया कॉलेज मुंबई  प्राचार्य डॉ एन एन पांडेय, प्रो आर एन त्रिपाठी, प्रो आर एन सिंह, डॉ यूपी सिंह , डॉ लालजी त्रिपाठी,डॉ जगदीश चंद्र दीक्षित,डॉ बी डी शर्मा, डॉ राजीव  प्रकाश सिंह, डॉ समर बहादुर सिंह,डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ अजय दुबे, डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ,डॉक्टर अजय द्विवेदी, डॉ सुनील कुमार, डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र विक्रम यादव, राकेश यादव, डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ दिनेश सिंह, डॉ संतोष कुमार, डॉ आर.एन. सिंह , डॉ ए के सिंह,डॉक्टर अवध बिहारी सिंह समस्त विद्यार्थी कर्मचारी मौजूद रहे ।