tikhiawaz24.in

शनिवार, 3 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -घर में घुसकर महिला से लूटपाट

दिनदहाड़े घर में घुसकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को तमंचा सटाकर मारपीट की। साथ ही उसके जेवर छीन लिए। बच्चों के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने खदेड़कर दो बदमाशों को दबोचा और जमकर पीटा। साथ ही मौके पर मिली बदमाशों की बाइक फूंक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचकर पीड़ित महिला के पति ने तहरीर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर खास गांव निवासी राजेश अग्रहरि खोवा, पनीर आदि की सप्लाई करता है। शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी नीलम घर में सो रही थी। छत पर उसका बेटा और बेटी पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान बाइक से तीन लोग आए और जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए। कोई कुछ समझता, इससे पहले ही बदमाशों ने नीलम के मुंह में तमंचे की नाल डाल दी। इससे उसका एक दांत भी टूट गया। एक बदमाश ने उसके गले से जंजीर छीन ली और अंगूठी भी उतरवा ली। इसी दौरान नीचे पहुंचे नीलम के दोनों बच्चों ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक छोड़कर ही बाहर की ओर भागे। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया। इस दौरान उनका एक साथी तो भाग निकला लेकिन दो बदमाशों को ग्रामीणों ने कछार में दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने दोनों को जमकर पीटा।

साथ ही उनकी बाइक भी फूंक दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर भुक्तभोगी नीलम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि पकड़े गए युवक विपिन पुत्र रामलाल निवासी आर्यनगर मुट्ठीगंज इलाहाबाद व अंधेरी वेस्ट मुम्बई निवासी जुबैर अली पुत्र हबीब हैं। पकड़े गए विपिन का कहना था है कि नीलम के बड़े पुत्र हेमंत की शादी सलवन रायबरेली की एक लड़की से तय है जिससे उसका अफेयर चल रहा है। ऐसे में वह चाहता था कि नीलम का परिवार शादी से इंकार कर दे। मौके से फरार हुआ युवक लिफ्ट लेकर उनके साथ आया था जिसे वह नहीं जानता। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया मारपीट और लूट का ही मामला मान   रही है।

विपुल सिंह

पत्रकार संघ की चार सदस्यों की समिति बनी
जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह द्वारा संगठन के दायित्व से अंशकालिक अवकाश लेने की दशा में संघ के कार्यों का संचालन अब पत्रकारों की चार सदस्यीय समिति करेगी। इस आशय का निर्णय संघ की पत्रकार भवन में हुई आज बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की।
बैठक के प्रारम्भ में संघ के महामंत्री मधुकर तिवारी ने सदस्यों के अवगत कराया कि संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह निजी कारणों से संघ के अध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त होना चाहते हैं। संघ के सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार देते हुए कहा कि संघ की स्थापना से लेकर अब तक अध्यक्ष के रुप में एक सशक्त एवं मजबूत नेतृत्व दिया है। उन्होंने संगठन की प्रगति एवं सम्मान में भी अपने योगदान दिये हैं। इसलिये संघ के अध्यक्ष दायित्व निर्वहन के लिये सदस्यों ने उनसे पद पर बने रहने का अनुरोध किया।  इसी क्रम में सदस्यों ने परामर्श दिया कि उनके निजी कारणों में उनकी व्यवस्तता को देखते हुए तब तक एक चार सदस्यीय समिति गठित कर दी जाय जो अध्यक्ष के परामर्श से संघ के कार्यों का संचालन करें।
अध्यक्ष एवं सदस्यों की सहमति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिलदेव मौर्य, लोलारक दूबे, शशिमोहन सिंह क्षेम एवं मनोज वत्स को इस संचालन समिति का सदस्य नियुक्त कर दिया गया। संघ के 5 अक्टूबर को होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम के तैयारियों के लिये विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर पत्रकार जय आनंद के पिता के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक में राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, अखिलेश तिवारी अकेला, राकेश कांत पाण्डेय वीरेन्द्र सिंह, सुशील स्वामी, वीरेन्द्र पाण्डेय, भारतेन्दु मिश्र रामदयाल द्विवेदी, शशिराज सिन्हा, रवि सिंह आदि लोग मौजूद थे।

डा. मधुकर तिवारी
महामंत्री जौनपुर

तीखी आवाज़

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान-लखनऊ की आवाज चीन तक जानी चाहिए,चीन में PM मोदी तक जाए लखनऊ की आवाज,सेकेंडों में लोगों तक सूचनाएं पहुंच जाती है,सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंचती हैं सूचनाएं,नेताओं के संदेश और सरकार के काम पहुंचाना हैं,सोशल मीडिया की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका,30 साल के बाद जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई-शाह

लखनऊ-गवर्नर राम नाईक का बयान-देश की आजादी में वकीलों का अहम रोल,नेहरू,गांधी,अम्बेडकर का आजादी में योगदान,अम्बेडकर ने हमे सबसे बड़ा संविधान दिया,जज के 50 फीसदी से ज्यादा पद खाली,राष्ट्रपति तक मैंने जजों के खाली पदों की आवाज उठाई,160 में से सिर्फ 77 पदों पर जज बैठे है,न्यायपालिका की मजबूती के लिए खाली पद चिंताजनक,देश आजाद हुआ तो डॉलर-रुपए की कीमत बराबर थी,मैं पार्लियामेंट में रूल्स कमेटी का मेम्बर था-राज्यपाल

इलाहाबाद-बहुजन समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कल,बीएसपी बॉस मायावती महारैली को करेंगी सम्बोधित,कल दोपहर 12 बजे महारैली को मायावती करेंगी सम्बोधित,अलोपी बाग के परेड ग्राउंड में बीएसपी की महारैली,बीएसपी की महारैली में लाखों लोगों की उमड़ेगी भीड़,इलाहाबाद महारैली के लिए जुटने लगी लोगों की भीड़ 

सम्भल-सम्भल विधानसभा से रफातुल्ला को बीएसपी ने बनाया प्रत्याशी,BSP ने पूर्व प्रत्याशी आजम कुरैशी का काटा विधानसभा टिकट,बीएसपी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने की घोषणा

मेरठ-जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्ची की मौत,एम्बुलेंस के पैसे न होने डॉक्टरों ने छीन ली मासूम की जिंदगी,डीएम शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही,मेरठ के जिला अस्पताल का मामला

लखनऊ-प्रदेश से 596 महाविद्यालयों के शिक्षक मनाएंगे काला दिवस,5 सितम्बर को शिक्षक मनाएंगे प्रदेश में काला दिवस,सरकार की वादा खिलाफी से नाराज हैं स्ववित्त पोषित टीचर,प्रदेश के 3545 शिक्षक सरकार से समायोजन की कर रहे मांग,21 अगस्त को पुलिस ने इन टीचरों पर किया था लाठीचार्ज

लखनऊ-न्यूज हॉकर्स एसोसिएशन की अहम बैठक जारी,लखनऊ में न्यूज पेपर बांटने पर नहीं हुआ फैसला,कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर 3 दिनों से हड़ताल,न्यूज पेपर मैनेजमेंट और हॉकरों के बीच जारी है बैठक,न्यूज पेपर मैनेजमेंट कमीशन बढ़ाने को तैयार नहीं,हॉकर्स एसोसिएशन पेपर बांटने को नहीं हो रहा हैं तैयार

लखनऊ-बीजेपी की आईटी सेल की वर्कशॉप में केन्द्रीय राज्यमंत्री निर्मला सीतारमन कर रही हैं संबोधित,मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं-निर्मला,केन्द्रीय योजनाओं में सहयोग नहीं कर रही यूपी सरकार-निर्मला,पीएम मोदी का विजन गांव,गरीब,मजदूर,किसानों को समर्पित,केन्द्र ने गोरखपुर यूरिया फैक्ट्री के लिए 6000 करोड़ दिए-निर्मला,उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर डालें कार्यकर्ता-निर्मला 

गोरखपुर-25 सितम्बर को गोरखपुर आ सकते हैं पीएम मोदी,दीनदयाल उपाध्याय विवि के दीक्षांत समारोह में आ सकते हैं,पीएमओ कार्यालय ने मांगी दीक्षांत समारोह की रुपरेखा 

गोरखपुर-राहुल के खाट चर्चा को सफल बनाने में जुटी पीके टीम,पूर्वांचल के बाहर से बनकर आएंगी करीब 4000 खाट,अन्य खाटों की आपेक्षा राहुल गांधी का ऊंचा होगा खाट,10 हजार किसानों के साथ कुशीनगर में राहुल करेंगे चर्चा

आजमगढ़-कॉंग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा पहुंची आजमगढ़,सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित समेत कई नेता मौजूद,उलेमा काउंसिल ने शीला दीक्षित का फूंका पुतला,2008 में हुए बटला हाउस इन्काउंटर को लेकर विरोध,शीला दीक्षित के दिल्ली सीएम रहते 2 युवक मारे गए थे

फैज़ाबाद-मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दाखिल परिवाद ख़ारिज,फैजाबाद CJM कोर्ट में दाखिल हुआ था मुलायम पर परिवाद,अयोध्या के संत ओमप्रकाश दास ने दाखिल की थी परिवाद,अयोध्या गोली कांड पर बयान के बाद दाखिल हुआ था परिवाद,राज्यमंत्री पवन पाण्डेय समेत कई सपा नेता कचहरी में रहे मौजूद

नोएडा-गड्ढा खोदते समय 2 मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत,तालाब बनाने के लिए खोदा जा रहा था गड्ढा,सूरजपुर थाना क्षेत्र के फुलेसरा इलाके की घटना

गोरखपुर-केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दौरा 8 सितम्बर को,गोरखपुर में बनने वाले 2 नेशनल हाइवे का करेंगे शिलान्यास,3373 करोड़ की लागत से होगा दोनो सड़कों का निर्माण,गोरखपुर-वाराणसी फोर लेन, सहजनवा-जंगल कौड़िया बाईपास,कौड़ीराम में आयोजित कार्यक्रम में भी गडकरी करेंगे शिरकत

अलीगढ़-आदिल हत्याकांड का आरोपी अंबर गिरफ्तार,15 हजार का इनामी अंबर गिरफ्तार किया गया,राजस्थान के भरतपुर से हुई अंबर की गिरफ्तारी,18 अगस्त को केलानगर चौराहे पर हुई थी हत्या 

बांदा-बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पहुंचे बांदा,मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल,मंडपम हॉल में हो रहा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

उन्नाव-महिला अधिकारी से अभद्रता करने पर दारोगा सस्पेंड,महिला ने अभद्रता की सूचना 100 नम्बर पर दी थी,एसपी ने सूचना मिलने पर दारोगा को किया सस्पेंड,बारा सघवर थाना क्षेत्र का मामला

अलीगढ़-नगर निगम के सिटिज़न वाइस वेब पोर्टल का उद्घाटन,कमिश्नर सुभाष चंद्रा ने सेवा भवन में किया उद्घाटन,70 वार्डों के लोग सुझाव और शिकायत कर सकेंगे 

हाथरस-प्रोफेसर के घर में बदमाशों ने की लूट-पाट,1 लाख नकदी,जेवरात लेकर बदमाश फरार,छात्र के अभिभावक बनकर घुसे थे बदमाश,हाथरस गेट के प्रकाश टैक्सटाइल कॉलोनी का मामला

लखनऊ-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी दिवस,व्यापारी दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए सभी व्यापारी,लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी, डॉक्टर सम्मानित किए गए,व्यापारियों को भी व्यापार भूषण से सम्मानित किया गया

ग्रेटर नोएडा-तालाब में डूबकर बच्चे की मौत,आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम,कई वाहनों में ग्रामीणों ने की तोड़-फोड़,दादरी थाना क्षेत्र के हाईवे का मामला

अयोध्या-स्नान करते समय सरयू नदी में डूबे 3 युवक,2 युवकों को बचाया गया,एक युवक लापता,तीसरे युवक की तलाश में लगे गोताखोर,कोतवाली अयोध्या के नयाघाट की घटना

रामपुर-सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस का छापा,2 युवतियों के साथ 2 युवक पकड़े गए,सेक्स रैकेट संचालिका मौके से फरार,बिलसपुर थाना क्षेत्र का मामला

इलाहाबाद-खराब बिरयानी से मदरसे के बच्चों को डायरिया,एक की मौत,6 तालिब-ए-इल्म अस्पताल में भर्ती,अस्पताल में भर्ती बच्चों में से एक की हालत गंभीर,रौशनबाग के गरीब नवाज मदरसे का मामला

लखनऊ-शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने यूपी सरकार पर लगाया आरोप,वक्फ प्रापर्टीज़ में सरकार के लूट खसोट करने का आरोप -कल्बे जव्वाद,वक्फ प्रापर्टीज़ की देखरेख उलेमा के हाथ में देने की मांग,वक्फ बोर्डों में हुए भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराने की मांग,मांग न पूरी होने पर कैंडल मार्च निकालेंगे-मौलाना जव्वाद

आगरा-अंगद का पांव बने एडीए सचिव राजकुमार,जुगाड़ लगाकर करा लेते हैं आगरा में तैनाती,आगरा में 2 साल एसडीएम रहे राजकुमार,डेढ़ साल से अधिक रहे एडीएम वित्त आगरा,अलीगढ़ ट्रांसफर होते ही काटने लगे थे चक्कर,अब फिर मलाईदार एडीए सचिव के पद पर तैनात

फिरोजाबाद-अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत,सिरसागंज थाना क्षेत्र में मैनपुरी रोड पर हुआ हादसा

बुलंदशहर-टेलर की हत्या का पुलिस ने किया खुसाला,हत्यारोपी भाई अरेस्ट, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद,भाभी से अवैध संबंध रखने की बड़े भाई ने दी सजा,खुर्जा सिटी पुलिस ने हत्यारोपी भाई को किया अरेस्ट

लखनऊ-30 दिन की किसान यात्रा में 2500 किमी की दूरी तय करेंगे राहुल,राहुल पहली बार घर-घर जाकर किसानों से करेंगे मुलाकत,कर्ज माफी के लिए किसानों और जनता से समर्थन जुटाएंगे राहुल,राहुल के अभियान में प्रदेश भर के ढाई लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल,30 दिनों में 2 करोड़ घरों तक पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे,राहुल गांधी के मुहिम के बारे में किसानों को बताएंगे कार्यकर्ता

बागपत-महिला की गला रेतकर हत्या का मामला,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,शव को लेकर ससुरालियों,मायके वालों में झड़प,बागपत के सुजरागंज गांव में हुई थी हत्या

कानपुर-भूत उतारने के नाम पर तांत्रिक ने लड़की के शरीर को जलाया,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती,कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र का मामला

बरेली-शादी समारोह में डांस करने पर पति ने पत्नी को पीटा,सनकी पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा,पीड़ित पत्नी ने दर्ज कराई FIR, आरोपी पति गिरफ्तार,फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनेहटा का मामला

बरेली-जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा राम भरोसे,5 दिन से अस्पताल में भर्ती मरीज अचानक हुआ गायब,CMO दफ्तर पर रोती रही मांग,किसी ने नहीं सुनी फरियाद,परेशान मां ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर

फैजाबाद-कंज्यूमर गुड्स एजेंसी के कर्मचारी से 30 हजार की लूट,बाइक सवार 2 बदमाश लूट कर हुए फरार,नगर कोतवाली के गुदड़ी बाजार के पास की घटना

लखनऊ-IFS के घर डकैती के खुलासे पर सवाल,डकैती में गए जेवरात बरामद नहीं,कर दिया खुलासा,महीनों से वारदात के बाद भी लखनऊ में थे बावरिया?,मलिहाबाद में पड़ी डकैतियों का कर दिया खुलासा,बिना सिर-पैर के मलिहाबाद,विभूतिखंड की वारदातें खोली,IFS के परिवार से बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कराई,लगातार डकैतियों से हल्कान लखनऊ पुलिस का नया पैतरा

वाराणसी-दवा व्यवसाई से एक लाख रुपए की लूट,पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,नगर कोतवाली के सप्त सागर दवा मंडी की घटना

सिद्धार्थनगर-शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की का शोषण,गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इनकार,सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-कमांड सेंटर की सर्विलांस सेल में कई दागी तैनात,जिनकी करतूत से क्राइम ब्रांच हुई थी भंग उनकी तैनाती,जेल तक जा चुके हैं लखनऊ की सर्विलांस सेल के दागी,गाजीपुर डकैती खोलने आए थे अब जमकर बैठ गए,गाड़ियों के पेट्रोल चोरी से लकर गांजा तस्करी तक कर चुके हैं

तीखी आवाज़

गुवाहाटी में चार युवक एक बैंक में गए तो थे एटीएम चुराने लेकिन एटीएम समझ कर पासबुक प्रिंट करने वाले मशीन चुरा लाए।

गुवाहाटी । सही कहा गया है कि चोरी और धोखाधड़ी में भी दिमाग की जरूरत पड़ती है लेकिन कुछ लोग इसे हंसी खेल मानकर चोरी करने निकल पड़ते हैं। इसके बाद जो होता है उसका ताजा उदाहरण गुवाहाटी में सामने आया है।

दरअसल यहां पर चार चोर एटीएम मशीन चुराने गए लेकिन ज्ञान ना होने की वजह से वो एटीएम की बजाय पासबुक प्रिंटिंग मशीन चुरा लाए। बाद में पुलिस ने इन चारों को मशीन के साथ गिरफ्तार भी कर लिया और अब इनकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
खबरों के अनुसार चार चोर गुवाहाटी के बिनोवानग स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में घुसे और एटीएम मशीन चुराने की कोशिश करने लगे।

जल्दबाजी में या अज्ञानता में इन चारों को कुछ भान नहीं रहा और यह सभी एटीएम की बजाय पासबुक प्रिंट करने के लिए लगाई मशीन ही उखाड़कर ले आए।

इन चारों काो मशीन ले जाते पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने देख लिया और रंगे हाथों पकड़ लिया। इनकी पहचान साहब अली और सैफुल रहमान, मैनुल हक और सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। साहब अली और सैफुल हाजो के रहने वाले हैं वहीं मैनुल हक नालबारी का रहने वाला है जबकि सद्दाम हुसैन सतगांव का रहवासी है।

चोरों की यह हरकत अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और लोग इनकी तस्वीर के साथ संदेश दे रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो इंसान को थोड़ा पढ़ा लिखा होना चाहिए।

तीखी आवाज़

लखनऊ-अमित शाह का दो दिवसीय लखनऊ दौरा,BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आएंगे लखनऊ,दोपहर 12.45 बजे वायुयान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे,1.45 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे अमित शाह,2 बजे यूपी बीजेपी मीडिया वर्कशाप को करेंगे संबोधित,शाम 4.50 बजे आरएमएल लॉ यूनिवर्सिटी जाएंगे शाह,यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में शामिल होंगे अमित शाह,शाम 6.20 बजे पार्टी मुख्यालय आएंगे अमित शाह,लखनऊ में ही रात्रि विश्राम करेंगे अमित शाह,4 सितम्बर को सुबह 8 बजे दिल्ली रवाना होंगे  

बिजनौर-आम के बाग में महिला का शव पेड़ से लटका मिला,शहर कोतवाली के दारानगर में मिला महिला का शव 

लखनऊ-सेन्ट्रल बार एसोसिएशन का शताब्दी समारोह आज,गांधी भवन सभागार,कैसरबाग में शाम 4 बजे आयोजन,गवर्नर राम नाईक कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि,न्यायमूर्ति पंकज मित्थल,महेन्द्र दयाल होंगे विशिष्ट अतिथि,न्यायमूर्ति अनन्त कुमार,अनिल कुमार-द्वितीय भी विशिष्ट अतिथि,न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार द्वितीय भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि   

अयोध्या-युवकों की पिटाई का मामला,सिपाही गुलाब यादव समेत 3 आरोपियों पर केस दर्ज़,रामजन्मभूमि थाने में दर्ज़ हुआ सिपाही पर केस
सिपाही ने दो युवकों के साथ मिल कर की थी पिटाई

अमेठी-श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,2 की मौत,बस चालक,एक श्रद्धालु की मौके पर मौत,2 दर्जन घायल, 5 लोगों की हालत गंभीर,रायबरेली,उन्नाव से अयोध्या जा रहे थे श्रद्धालु,सभी घायलों का रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती,मोहनगंज थाना क्षेत्र के लगड़ा का पुरवा की घटना 

कानपुर देहात-कॉलेज प्रिंसिपल ने शिक्षिका से किया 3 माह तक दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर प्रिंसिपल ने शिक्षिका का किया दुष्कर्म,शिक्षिका की शिकायत पर एसपी ने शादी के आदेश दिए,SO की लापरवाही से आरोपी प्रिंसिपल हुआ घर से फरार,SO ने शादी न कराकर 6 घंटे चलाई थी थाने में पंचायत,राजपुर क्षेत्र के कस्बा का मामला

लखनऊ-यूपी सरकार ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया,प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अब यूपी में नहीं ले पाएंगी मनमानी फीस
प्राइवेट कॉलेजों की फीस पर लगाम लगाने वाला यूपी पहला राज्य, कैबिनेट में मेडिकल की सीटों के लिए फीस का निर्धारण किया हुआ, 5400 MBBS और BDS सीटों में से आधी सीटें सरकारी रेट पर होंगी, सरकार ने फैसला लेते हुए हर सीट की फीस 36 हजार रुपए तय की,
आज से यूपी में सरकार करवाएगी मेडिकल सीटों की काउंसलिंग,प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडे ने दी जानकारी

गोरखपुर-जिला अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे,मरीजों और कर्मचारियों पर सीधी नजर रखेंगे अधिकारी,लापरवाह कर्मचारियों और दलालों पर भी रहेगी नजर

वाराणसी-केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा का यूपी दौरा आज,आज वाराणसी जाएंगे केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा,11 बजे पीएम के संसदीय कार्यालय में लोगों से मिलेंगे,3 बजे बीएचयू कैम्पस जाएंगे केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा

लखनऊ-नर्सों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं रही प्रभावित,मौसमी बुखार, डेंगू पीड़ित मरीजों का नहीं किया इलाज, बलरामपुर,सिविल,लोहिया,केजीएमयू में व्यवस्थाएं चरमराई,7वें वेतनमान और नर्सिंग पदों के पदनाम बदलने की मांग,बीमारियों से जूझ रहे यूपी के लिए नर्सों ने खड़ी की परेशानी,सरकार स्थिति से निपटने के लिए एस्मा की तैयारी में जुटी,हालात को देखते हुए एस्मा बिना मरीजों का नही हो सकेगा भला 

वाराणसी-हड़ताली डॉक्टरों के चलते 5 मासूम बच्चों की गई जान,गंभीर बीमार बच्चों का डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया था,डॉक्टरों की जिद और अहंकार ने ले ली मासूमों की जान,बीएचयू परिसर का मामला

मिर्जापुर-जलपरी श्रद्धा शुक्ला के पिता ललित शुक्ला का बयान,'कानपुर पहुंचकर विनोद कापड़ी पर करेंगे मानहानि का केस',विनोद कापड़ी ने 2 लाख रुपए की डिमांड की थी-पिता,विनोद कापड़ी द्वारा मुझे फंसाया गया है-ललित शुक्ला 

लखनऊ-आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली,गंभीर हालत में महिला ट्रामा सेंटर रेफर,बंथरा इलाके के हमीरपुर गांव की घटना

इलाहाबाद-शराब पीकर युवकों ने मचाया उत्पात,युवकों ने भाई-बहन को सरेआम पीटा,चौकी इंचार्ज मामले को रफा-दफा करने में जुटे,नैनी थाने के एग्रीकल्चर चौकी का मामला

लखनऊ-बदायूं में एड्स पीड़ित महिला के इलाज न करने का मामला, पीड़ित महिला के बच्चे की मौत का मामला लखनऊ तक पहुंचा,मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने प्रमुख सचिव को जांच के आदेश दिए 

फैजाबाद-शराब के नशे में धुत सिपाही रिक्शे वालों से सुनता है गाना, सिपाही के शोले के गब्बर की तरह गाना सुनने के शौक,रिक्शे वाले के गाना न सुनाने पर सिपाही कर देता है पिटाई,कैंट में तैनात सिपाही सुबह से ही पी लेता है शराब

लखनऊ-प्रमुख सचिव सिंचाई ने गोमती रिवर फ्रंट का निरीक्षण किया,हर सप्ताह दो दिन ईएनसी को निरीक्षण करने के निर्देश,पौधरोपण व ग्रास रूटिंग के काम 15 दिन में पूरे करने के निर्देश,नवम्बर तक पूरा हो जाएगा गोमती रिवर फ्रंट का सौन्दर्यीकरण

लखनऊ-हरदोई के पूर्व जिला पंचायत सदस्य का कारनामा,नौकरी का झांसा देकर 2 युवतियों से रेप की कोशिश की,पूर्व सदस्य मिथलेश रावत पर मुकदमा दर्ज किया गया,आशियाना थाना क्षेत्र का मामला

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

डॉ संजय सिंह

➡➡➡मर्द दरोगा ने प्रेग्नेंट महिला के पेट में मारी जोरदार लात, शिशु की मौत
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
➡सुल्तानपुर में पुलिस का बर्बर चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है, १००नंबर पर कॉल करने के बाद पहुंची पुलिस ने एक परिवार के साथ जो जुल्म किया उसे आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे।
पुलिस की बर्बरता ने ना केवल पेट में पल रहे एक मासूम की जान ले ली, बल्कि पूरे परिवार को ही दहशत में डाल दिया

➡क्या था पूरा मामला?

दरअसल, दो दिन पहले नगर कोतवाली के पार्किंसनगंज इलाके के पटवा परिवार में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद हुआ। मामला बिगड़े न लिहाजा परिवार की एक बच्ची ने पुलिस को १००नंबर पर कॉल कर सूचना दी।

बस यही गलती इस परिवार पर भारी पड़ गई, लिहाजा  पुलिस आई तो उसे कुछ न कुछ करना ही था सो उसने वो कर दिखाया जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। मौके पर पहुंचे कोतवाली के सब इन्स्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह उर्फ़ एसपी सिंह ने घर की महिलाओं को गाली देना शुरू कर दिया।

यही नहीं कुछ एक को वह घर से बाहर खींचने लगे, इसी दौरान इन्स्पेक्टर साहब का सर दीवार से टकरा गया और उनके सर से खून बहने लगा, खून देख कर इंस्पेक्टर साहब का खून खौल उठा और फिर क्या था,
उन्होंने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए परिवार की एक गर्भवती महिला को लात मार दिया।।