tikhiawaz24.in

सोमवार, 24 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी,दो पक्षों में फायरिंग और चाकूबाजी में दो की मौत,1 व्यक्ति की गोली लगने से मौत, दूसरे की चाकू से,जारचा थाना क्षेत्र के सरालपुर गांव की घटना 

सीतापुर-ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरने से 3 महिलाओं की मौत,हादसे में ट्रॉली सवार 13 लोग घायल,CHC बिसवां रेफर,रामपुर कला थाना क्षेत्र के कंदुनी गांव के पास हादसा  

बुलंदशहर-व्यापारी के मुनीम से 10 लाख रुपए की लूट,बैंक से पैसे निकाल कर दुकान पर आ रहा था मुनीम,बदमाशों ने मुनीम के सिर पर वार कर बाइक से गिराया,शिकारपुर के नवीन अनाज मंडी में बदमाशों ने की लूट 

कानपुर-दिनदहाड़े टीचर की गोली मारकर हत्या,अज्ञात बदमाशों ने टीचर को मारी गोली,हत्याकर फरार,नवाबगंज से सरसौल आते थे मृतक रमेश चंद्र शुक्ल,चकेरी थाना क्षेत्र के प्योंदी गांव का मामला 

लखनऊ-सीएम अखिलेश ने 5 बजे कुछ विधायकों को बुलाया,5 केडी आवास पर मुख्यमंत्री ने विधायकों को बुलाया 

कानपुर-बागपत में दो जवान समेत 5 लोगों की हत्या का मामला,एसटीएफ ने कानपुर से 3 हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार,कानपुर में एसटीएफ ने गिरफ्तारी की दी जानकारी 

देवरिया-लार काण्ड पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा का बयान-लार एसओ लार के कई गावों में कर रहा है बदमाशी,पुलिस कई गावों में जाकर लोगों को धमका रही है,जेल में पीड़ितों से भी मिला

देवरिया-सपा के घमासान पर बोले केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा-पारिवारिक विवाद से प्रदेश बर्बाद हो रहा है,प्रदेश में आराजकता का माहौल है,अंतरकलह की पराकाष्ठा से सपा में हो रहा है विवाद

मऊ-2 व्यापारियों की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,पिस्टल बरामद,शहर कोतवाली,सर्विलांस टीम ने की गिरफ्तारी

दिल्ली-सपा की लड़ाई पर कांग्रेस नेता संजय सिंह का बयान-नेताजी के राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी विफलता है,विधानसभा चुनाव नजदीक है,अखिलेश को कहते हैं वो चुनाव नही जितवा सकते,नेताजी के बयान से पूरी पार्टी,सरकार धराशाई,हमारी पार्टी सपा की लड़ाई से खुश नही,कांग्रेस जाति-धर्म के नाम पर नहीं करती राजनीति

दिल्ली-यूपी में राहुल गांधी की किसान यात्रा पर बैठक,चुनाव के सभी कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक,15 जीआरजी में शुरू होगी कांग्रेस की बैठक,यूपी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी,संजय सिंह,PL पुनिया,RPN सिंह,प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद होंगे शामिल,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बैठक में होंगे शामिल

कानपुर-अज्ञात बदमाशों ने टीचर को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रेफर,चकेरी थाना के प्योंदी गांव का मामला 

कासगंज-बैंक से रुपए निकलकर जा रहे व्यापारी से लूट,बाइक सवार बदमाशों ने लूटे 4.5 लाख रुपए,सहावर थाना क्षेत्र मोहनपुर रोड की घटना

आगरा-छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने SSP से लगाई न्याय की गुहार,एक महीने से स्कूल नहीं गई है परेशान छात्रा,फिरोजाबाद में तैनात एस.आई का लड़का करता है परेशान,दारोगा के रसूख के चलते नहीं हो रही कार्रवाई,एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के इंद्रानगर का मामला

गाजियाबाद-एनआरआई दंपत्ति के घर हुई चोरी का खुलासा,विदेशी करेंसी समेत 20 लाख के जेवरात बरामद,घर का नौकर और ड्राइवर संभल जिले से गिरफ्तार,सीसीटीवी कैमरे में चोरीकी तस्वीर हुई थी कैद,इंदिरापुरम पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

गाजियाबाद-नगर निगम और कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान हंगामा,पार्षद ने सदन में लहराई नोटों की गड्डियां,एक पार्षद को वोट करने के लिए दिए गए थे पैसे,पार्षद जाकिर अली ने मेयर से की लिखित शिकायत,मेयर ने जांच के लिए डीएम को लिखा पत्र

गोरखपुर-मतदाता जागरुकता शिविर का आयोजन,सैकड़ों नए मतदाताओं को किया गया जागरुक,गोरखपुर विवि के NSF फैकल्टी में आयोजन

कानपुर-बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी का बयान-भाजपा के सीबीआई का दुरूपयोग के आरोप गलत,पुत्र मोह में नेता जी नहीं तय कर पा रहे हैं कि किसके साथ रहूं,चाचा-भतीजे की हाथापाई से राजनीति,रिश्तों की मर्यादा ध्वस्त,रामगोपाल संसदीय दल के नेता की हैसियत से BJP के नेताओं से मिले,मुख्यमंत्री का चेहरा समय आने पर घोषित कर दिया जायेगा

अलीगढ़-पति ने पत्नी की जहर देकर की हत्या,पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति फरार,दोनों में विवाद,मारपीट के चलते हत्या,सिविल लाइन के श्यामनगर की घटना

दिल्ली-यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक,प्रियंका गांधी,गुलाम नबी आजाद,शीला दीक्षित,पूर्व गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह,प्रमोद तिवारी,कांग्रेस नेता संजय सिंह भी बैठक में रहे मौजूद,यूपी के राजनैतिक समीकरण को लेकर हुई चर्चा,कांग्रेस वार रूम में बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा 

दिल्ली-सूत्रों के हवाले से ख़बर,कांग्रेस अपने लिए तलाश रही है रास्ता,अखिलेश यादव के अगले कदम पर तय करेंगे रणनीति,प्रियंका गांधी की चुनावी रैलियों को लेकर भी होगी चर्चा

वाराणसी के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण,अपने संसदीय जिले को पीएम देंगे तोहफा,ऊर्जा गंगा के तहत सिटी गैस पाइप योजना का शिलान्यास,वाराणसी इलाहबाद रेल ट्रैक के दोहरीकरण का शिलान्यास,डाक विभाग के रीजनल कार्यालय का शिलान्यास,वाराणसी की संस्कृति पर डाक टिकट का लोकार्पण,डीरेका के विस्तारीकरण का शिलान्यास,राजा तालाब में कंटेनर निगम के डिपो का शिलान्यास

जौनपुर-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का बयान-सपा पार्टी नाम की कोई चीज अब UP में नहीं,जिस तरह इन लोगों ने सपा को लूटा पूरा देश देख रहा,भाजपा जो सपा से मिली है वो भी अब मातम कर रही,बसपा की सरकार बहुमत में आने वाली है

जौनपुर-महिला की गला रेत कर हत्या से सनसनी,रेप के बाद महिला की हत्या की आशंका,जलालपुर क्षेत्र के बदीपुर गांव की घटना

सहारनपुर-थाने के बाहर लगी गाड़ियों में लगी भीषण आग,शार्ट सर्किट से लगी आग,दमकल ने बुझाई आग,सदर बाजार थाना परिसर के बाहर लगी आग

सहारनपुर-पुलिस ने 2 शातिर चोरों को किया अरेस्ट,लाइसेंसी पिस्टल,जेवर,नगदी बरामद,सिटी कोतवाली पुलिस ने की गिरफ्तारी

हरदोई-जमीनी विवाद में दो भाईयों में जमकर मारपीट,मारपीट में घायल युवक की मौके पर ही मौत,लोनार थाना क्षेत्र के सहिजनवा की घटना

चित्रकूट-स्टेट बैंक कर्वी में अव्यवस्थाओं से लोग परेशान,उपभोक्ताओं के साथ किया जाता है दुर्व्यवहार,मशीनें खराब,बैंक मैनेजर रहते हैं नदारद

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

लालगंज कोतवाली अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टेंढ़ुई मोड़ पर रविवार की शाम बोलेरो की टक्कर से पल्सर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार युवक सगरासुंदरपुर की ओर से लालगंज आ रहे थे। इतने में टेंढ़ुई मोड़ के पास लालगंज की ओर से जा रही तेज रफ्तार से बोलेरो ने विपरीत दिशा में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। लोगों के मुताबिक घायल दोनों युवकों के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आने से वह काल के गाल में समा गए। फिर भी युवकों को आनन फानन जिला अस्पताल भेजा गया।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना करने वाली बोलेरो को अपने कब्जे में लिया। हालांकि चालक मौके से फरार हा गया। पुलिस ने दुर्घटना में हुई क्षतिग्रस्त बाइक को भी अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।

तीखी आवाज़

शिवपाल यादव ने अपने भाषण में बेटे की कमस खाई तो अपनी बात को सत्य बताते हुए गंगाजल हाथ में लेने की बात कही।  उन्होंने कहा, 'मैं अपने बेटे और गंगा जल की कसम खाकर कहता हूं कि मेरे साथ हुई बैठक में अखिलेश यादव ने कहा था कि वह अलग पार्टी बनाएंगें।' रामगोपाल यादव के कामकाज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी की पार्टी में वही रहेगा जो ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेगा और दलाली नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अवैध काम नहीं होगा, तभी पार्टी 2017 में चुनाव जीत पाएगी।

अमर सिंह पर क्या बोले
शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि अब समय आ गया है कि यूपी का नेतृत्व नेताजी करें और पार्टी नारे लगाने वाले से नहीं चल सकती। शिवपाल यादव ने कहा कि जो कुछ लोग अमर सिंह पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन वे अमर सिंह के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं है। माना जा रहा है कि इस बयान से उन्होंने रामगोपाल और अखिलेश यादव पर निशाना साधा जो अमर सिंह को पार्टी से  बाहर रखने के पक्षधर रहे हैं। 

मैंने सभी की बात मानी
शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने सभी की बात मानी फिर उनके साथ खराब बर्ताव क्यों हुआ। शिवपाल यादव ने कहा, 'मेरे मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा होती थी, क्या उन्होंने अच्छा काम नहीं किया। नेताजी मेरा क्या दोष था कि मेरा मंत्रालय मुझसे छीन लिया गया? ' उन्होंने कहा, 'मुझे हटा दिया गया, अखिलेश को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, मैंने एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। मैंने मुख्यमंत्री और नेताजी दोनों की हर बातें मानी'

तीखी आवाज़

तीखी आवाज़


महोबा-पीएम मोदी का आज महोबा दौरे का कार्यक्रम,12.50 बजे खजुराहो से महोबा हेलीपैड पहुंचेंगे पीएम,12.55 बजे,पीएम हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल होंगे रवाना,1 बजे,कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी ,2 बजे तक,कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी ,प्रधानमंत्री,कृषि सिंचाई योजना का करेंगे शुभारम्भ,उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी करेंगे वितरित ,2.05 बजे पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल से निकलेंगे ,2.10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे पीएम मोदी ,2.15 बजे महोबा हेलीपैड से वाराणसी रवाना होंगे पीएम 

वाराणसी-पीएम नरेंद्र मोदी का आज वाराणसी दौरा,3.55 बजे महोबा से हेलीकॉटर से वाराणसी पहुंचेंगे पीएम,4.06 बजे डीरेका कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी,डीरेका में केंद्रीय योजनाओं का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी,'ऊर्जा गंगा' सिटी गैस पाइप लाइन योजना का शिलान्यास,12 हजार करोड़ की लागत से बनेगी सिटी गैस पाइप,वाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग दोहरीकरण का करेंगे शिलान्यास,डाक विभाग के नए रीजनल ऑफिस का भी करेंगे शिलान्यास,5.25 बजे सड़क मार्ग से एयरपोर्ट रवाना होंगे पीएम,6.00 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे पीएम 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज की मीटिंग में शामिल होंगे,पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई है महत्वपूर्ण बैठक,मुलायम सिंह यादव ने आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है,मुख्यमंत्री और उनके समर्थक मीटिंग में शामिल होंगे
समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर आज भारी जमावड़े की उम्मीद 

वाराणसी-आज 12 बजे से बंद हो जाएंगे डीरेका जाने वाले मार्ग,12 बजे से पीएम के जाने तक रहेगा रूट डायवर्जन,प्राइवेट वाहनों के सभी प्रकार के पास रहेंगे रद्द,प्रशासन द्वारा जारी पास वाले वाहन ही चलेंगे,पीएम की यात्रा के मद्देनजर किए गए इंतजाम

वाराणसी-पीएम मोदी के लिए सुरक्षा का 5 स्तरीय घेरा,21 एसपी, 17 एडिश्नल एसपी,43 डिप्टी एसपी रहेंगे ,22 इंस्पेक्टर,326 एसआई, 400 हेड कांस्टेबल, 1199 सिपाही,105 महिला सिपाही, 8 कंपनी पीएसी ,4 कंपनी एनडीआरएफ,2 कंपनी CISF, 2 कंपनी ITBP के जवान सुरक्षा में मुस्तैद कार्यक्रम स्थल व आसपास 100 सीसीटीवी कैमरे लगे,पानी की टंकियों पर बनया गया वॉच टॉवर

कानपुर-डेन सुपर किंग्स ने जीता डेन प्रीमियर लीग का खिताब,डेन टस्कर्स को 16 रनों से दी मात,विजेता टीम के सभी खिलाडियों को दी गई स्कूटर,रनर टीम के सभी खिलाडियों को मिला एसी,प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट गौरव दीक्षित को इओन कार दी गई

अलीगढ़-तमंचे के बलपर बंधक बनाकर लाखों की लूट,लाखों के जेवरात,नकदी लूटकर बदमाश फरार,नगर निगम कर्मी के परिवार को बंधक बनाकर लूट,गांधीपार्क थाने के वैष्णोधाम कॉलोनी की घटना

बहराइच-फीस न देने पर छात्रा को शिक्षक ने छत ढकेला,गंभीर हालत में छात्रा अस्पताल में भर्ती,2 सौ रुपए फीस न दे पाने पर पट्टे से मौलवी ने की पिटाई,छात्रा,पीड़ित परिजनों को पुलिस ने थाने से लौटाया,नानपारा के बालिका आवासीय मदरसे का मामला

जालौन-पेंट की दुकान में लगी भीषण आग,दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,12 लाख रुपए का सामान जलकर राख,उरई कोतवाली के गोपालगंज की घटना 

कानपुर-इंडिगो कार और टेम्पो में भीषण भिड़त,एक की मौत,आधा दर्जन लोग घायल,घायलों को हैलेट में भर्ती कराया गया,नवाबगंज के BSSD कॉलेज के पास की घटना 

आगरा-सर्राफा व्यापारी से 5.5 लाख रुपए की लूट से सनसनी,बाइक सवार बदमाश रुपए लूटकर मौके से फरार,रकाबगंज थाना क्षेत्र के बिजलीघर चौराहे की घटना 

आगरा-आश्रम में परिजनों ने युवती पर किया कैमिकल से अटैक,परिजनों ने युवती को कैमिकल सुंघाकर पहुंचाया नुकसान,प्रेमी के पक्ष में पीड़ित युवती ने दिया बयान,आश्रमवालों के विरोध करने पर आरोपी परिजन फरार ,सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाश मोड़ पर है आश्रम

आगरा-युवक की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या से सनसनी,रिश्तेदार की दुकान के बाहर सो रहे युवक की हत्या,सूचना पर पहुंची पुलिस,जांच पड़ताल में जुटी,एत्मातद्दौला क्षेत्र के टेड़ी बगिया जलेश्वर रोड की घटना

रविवार, 23 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया गया है......

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई है. बैठक में शिवपाल सर्मथकों को नहीं बुलाया गया है. बैठक में किसी को भी फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है. अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है उनको हटाया जाएगा. जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी. बड़ा फैसला लेते हुए शिवपाल समेत 4 मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया गया है.

इस बैठक में शामिल होने के लिए 16 एमएलए और 6 एमएलसी को न्योता नहीं भेजा गया. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह, नरेश अग्रवाल और माता प्रसाद पांडेय मुलायम सिंह मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे हैं.  पार्टी चीफ मुलायम सिंह ने 24 अक्टूबर को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. उससे एक दिन पहले अखिलेश यादव ने सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और विधायकों की मीटिंग बुलाकर विवाद बढ़ने के संकेत दे दिए.

शनिवार को समाजवादी पार्टी के 4 वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा, बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमन सिंह और नरेश अग्रवाल पहले पार्टी चीफ मुलायम सिंह यादव से लखनऊ में मिले. फिर सीएम अखिलेश यादव के साथ इनकी लंबी बैठक हुई. अखिलेश और सपा के इन 4 नेताओं के बीच 90 मिनट तक तमाम मुद्दों को लेकर बातचीत हुई. मुलायम के साथ बैठक में शिवपाल यादव भी मौजूद थे.

सुलह के फॉर्मूले पर बैठकों का दौर
मीटिंग में मुलायम सिंह लगातार बोलते रहे. उन्होंने इन नेताओं के सामने अपनी भड़ास निकाली. इसी बीच दो बार शिवपाल यादव को भी मीटिंग में बुलाया गया जहां शिवपाल यादव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश भी की लेकिन बैठक में सुलह का क्या फॉर्मूला हो इसपर कुछ भी फैसला नहीं हो सका. बहरहाल मुलायम सिंह यादव से मीटिंग के बाद जब इन नेताओं ने अखिलेश से मुलाकात का प्रस्ताव रखा तो मुलायम सिंह ने अपनी नाराजगी के बावजूद तुरंत मिलने और कोई फॉर्मूला ढूंढने की सलाह दी.

तीखी आवाज़

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं

समाजवादी पार्टी में सुलह की नाकाम होती कोशिशों के बीच खबर आई है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं. अखिलेश खेमे के सूत्रों ने दावा किया है अखिलेश सपा से बाहर जाने और नई पार्टी बनाने के बारे में सोच सकते हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अखिलेश के सपोर्टर और पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव हाल ही में दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिले थे, जिसके बाद से अलग पार्टी को लेकर अटकलें शुरू हुई हैं.

अखिलेश समर्थकों ने किया दावा
अखिलेश खेमे के एक सदस्य ने कहा, 'ये आखिरी उपाय और दुखद फैसला होगा लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि अखिलेश यादव के अच्छे काम के दम पर नए संगठन के साथ हम जीत हासिल करेंगे और सत्ता में आएंगे. हमें समाजवादी विचारधारा के सच्चे उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाएगा.'

पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर अटकलें तेज
अखिलेश की नई पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं. माना जा रहा कि इस संगठन का नाम प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी जबकि चुनाव चिन्ह मोटरसाइकल हो सकता है.

तीखी आवाज़

लखनऊ-सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह से मिलेंगे,सीएम से हुई बातचीत का ब्योरा मुलायम सिंह को देंगे,11 बजे 5 वीडी पर सपा सुप्रीमो से करेंगे मुलाकात,सीएम ने भी आज विधायकों की अलग से बुलाई है बैठक 

उन्नाव-भण्डारे में खाने से 6 लोगों को फूड प्वॉइजनिंग, इलाज के दौरान दो मासूम सगे भाइयों की मौत,4 लोगों की हालत गंभीर,निजी अस्पताल में भर्ती,असोहा थाना क्षेत्र के वनपरा गांव की घटना  

कासगंज-दो पक्षों में रंजिशन फायरिंग,इलाके में हड़कम्प,पुलिस ने तमंचे के साथ एक आरोपी को पकड़ा,कासगंज कोतवाली के नगला कल्लू की घटना 

सहारनपुर-कार सवार शोहदों ने महिला से की छेड़खानी, दरोगा की बाइक में शोहदों ने मारी टक्कर,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,पीड़िता की सूचना पर बाइक से पहुंचे थे दारोगा,एसओ के रोकने पर शोहदों ने कार से मारी टक्कर,एसओ भी गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रेफर
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे की घटना 

मेरठ-होटल में जुआ खेलते 18 रईसजादे गिरफ्तार,होटल में अवैध रूप से चल रहा था कैसिनो,गैंम्बलिंग टेबल,हुक्का,शराब,75 हजार बरामद,परतापुर थाना क्षेत्र स्थित बिग बाईट होटल का मामला

कानपुर-पेट्रोल पम्प पर बदमाशों ने बोला धावा,90 हजार रुपए लूटे,विरोध पर कर्मचारियों को पीटा,असलहे भी लूट ले गए बदमाश,घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहानाबाद रोड की घटना 

गोंडा-डिप्टी सीएमओ को दबंगों ने जमकर पीटा,नगर पालिका पार्षद के भाई ने जमकर पीटा,मामूली बात को लेकर डिप्टी सीएमओ को पीटा,दबंग को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी

प्रतापगढ़-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत,पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,लालगंज के सगरा सुंदरपुर की घटना

लखनऊ-शुरू हो गई राजधानी के दिग्गज थानेदारों की रवानगी,डीजीपी के आदेश पर 3 थानों में इंस्पेक्टरों को मिला चार्ज,पीके श्रीवास्तव-इंस्पेक्टर महानगर,सतीश सिन्हा-जानकीपुरम,सुधाकर पांडे को इंस्पेक्टर सरोजनीनगर का चार्ज मिला

मुरादाबाद-फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से 16 लाख की लूट,4 हथियार बंद बदमाशों ने बंधक बनाकर की लूट, एसएसपी ने 2 सब इंस्पेक्टरों को किया निलम्बित,ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किया निलम्बित,मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार की घटना 

गोंडा-मामूली विवाद में 2 शराबियों ने डिप्टी CMO को पीटा,मौके पर पहुंचे ऑफिस स्टाफ ने डिप्टी CMO को बचाया,पीड़ित ने नगर कोतवाली में दर्ज कराया आरोपियों पर केस

लखनऊ-प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने खुला पत्र जारी किया,अखिलेश के समर्थन में रामगोपाल का खुला पत्र,आगे बढ़ो हम सब अखिलेश के साथ हैं-प्रोफेसर,सुलह की बात करने वाले बेइमान है-प्रोफेसर,जो अखिलेश का विरोध करेगा,चुनाव हारेगा-प्रोफेसर,रथ को मिलकर सफल बनाएं-प्रोफेसर रामगोपाल,'रथ यात्रा विरोधियों के गले की फांस,इसको धार दें','सत्ता का दुरुपयोग कर कुछ लोगों ने हजारों करोड़ों कमाए',अखिलेश का विरोध करने वालों पर प्रोफेसर की कठोर टिप्पणी,सुलह कराने वाले जनता को गुमराह कर रहे है-प्रोफेसर 

बलिया-केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बलिया दौरा,फेफना-शाहगंज रेल लाइन विद्युतीकरण का करेंगे शिलान्यास,चितबड़ा गांव,फेफना,सागरपाली रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी सुविधाएं,फेफना रेलवे स्टेशन पर फल-सब्जी कोल्ड स्टोर का भी शिलान्यास,डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत इंटरनेट और वाईफाई भी मिलेगा

लखनऊ-सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह से मिलेंगे, 
सीएम से हुई बातचीत का ब्योरा मुलायम सिंह को देंगे,11 बजे 5 वीडी पर सपा सुप्रीमो से करेंगे मुलाकात,सीएम ने भी आज विधायकों की अलग से बुलाई है बैठक 

इलाहाबाद-प्रदेश में 214 परीक्षा केंद्र डिबार घोषित किए गए,2017 में प्रदेश के 214 विद्यालय केंद्र नहीं बन सकेंगे,बोर्ड मुख्यालय ने डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की

मऊ-बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा आज मऊ में, ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन को करेंगे सम्बोधित,कई जनपदों के ब्राह्मण सम्मेलन में करेंगे शिरकत, मोहम्मदाबाद के नार्मल मैदान में सम्मेलन का आयोजन 

बलरामपुर-घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी,अज्ञात हमलावर ने घटना को दिया अंजाम,पुलिस मौके पर,गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के पाला गांव की घटना 

हापुड़-कल से लापता कक्षा 3 की छात्रा की हत्या से सनसनी,रेप के बाद छात्रा की हत्या किए जाने की आशंका,गांव के पास जंगल में अर्धनग्न अवस्था में मिला शव,बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की घटना 

चित्रकूट-50 हजार के इनामी डाकू गोपा ने 20 लाख की रंगदारी मांगी,PMSY में 2 करोड़ के सड़क निर्माण का ठेका मिला है ठेकेदार को,निर्माण स्थल पर 3 दिन पहले गोपा ने मजदूरों को जमकर पीटा,मानिकपुर में कैलाश मिश्रा ने गोपा के खिलाफ केस दर्ज कराया

सीतापुर-पेट्रोल पंप पर स्लोगन लिखने से रोकने पर की पिटाई,अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के लोगों ने की मारपीट,पुलिस ने मौके से 2 आरोपी युवकों को हिरासत में लिया,शहर कोतवाली के ट्रांसपोर्ट चौराहे स्थित पंप की घटना

गोरखपुर-केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह का गोरखपुर का दौरा आज,कृषि विज्ञान केंद्र का केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन, जंगल कौड़िया के चौक माफी में आयोजित है कार्यक्रम 

रामपुर-उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत आज रामपुर में, 
विलासपुर-एरो मार्ग पर हो रही कारसेवा में होंगे शामिल, विलासपुर के विधायक संजय कपूर करा रहे कार सेवा,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी होंगे शामिल 

बिजनौर-सेना का ट्रक पलटने से 12 सैनिक घायल,घायलों को देहरादून आर्मी अस्पताल किया गया रेफर,नजीबाबाद -हरिद्वार रोड पर हुआ हादसा

चित्रकूट-NH-76 के किनारे बोरे में महिला का शव मिलने से हड़कंप,ग्रामीणों के अनुसार रात में रोडवेज बस से फेंका गया शव,सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया,पुलिस ने जांच शुरु,रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास मिला शव

कौशाम्बी-चायल इलाके में डेंगू से अबतक 3 लोगों की मौत,4 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज,स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान
 
लखनऊ-आरपीएफ के सिपाही ने की पत्नी की हत्या,हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या,दीपावली पर घर जाने को लेकर हुआ था विवाद,पिता को SMS भेजकर सिपाही ने दी थी जानकारी,आलमबाग में आरपीएफ कॉलोनी की घटना